https://www.facebook.com/share/v/1FzMjdr9GF/

झज्जर-गुरुग्राम रोड पर दर्दनाक हादसा

पेलपा गांव के पास ट्राले से टकराई एंबुलेंस, ड्राइवर प्रमोद की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार CISF इंस्पेक्टर सोम प्रकाश और उनकी पत्नी लक्ष्मी की भी मौत, जबकि बेटा पंकज घायल हुआ। इलाज के बाद झज्जर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संस्कारम में ज्ञान और जागरूकता के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय, झज्जर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक, जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फार्मेसी एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर आयोजित जागरूकता रैली से हुई। विद्यार्थियों ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से समाज को फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका, औषधियों के सुरक्षित उपयोग एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया। रैली के पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. महेश चंदर गुप्ता ने फार्माकोविजिलेंस विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने औषधियों की सुरक्षा, दवाओं से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की पहचान एवं रिपोर्टिंग तथा रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में फार्माकोविजिलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि श्रीमती सिमरन आनंद एवं श्री विशाल ने अंगदान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अंगदान के महत्व, समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी विषय को गंभीरता से समझते हुए जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ रचनात्मक एवं मनोरंजक बनाने हेतु रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं बॉडी आर्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं ग्रुप डांस एवं सिंगिंग की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फार्मसी स्कूल की डीन डॉ. नीलम धनखड़ ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. कौशल खटाना व आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

वैश्विक शैक्षणिक अवसरों की ओर संस्कारम यूनिवर्सिटी की नई पहल
एआईयू के भारतीय नेटवर्क से जुड़ा विश्वविद्यालय

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने अंतरराष्ट्रीय अकादमिक जुड़ाव को मजबूत करते हुए एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के अंतर्गत इंडियन नेटवर्क फॉर इंटरनेशनलाइजेशन ऑफ हायर एजुकेशन (आइएनआइएचई) की सदस्यता प्राप्त की है। इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, शोध, अकादमिक आदान-प्रदान और वैश्विक स्तर पर सीखने के नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। आइएनआइएचई के साथ जुड़ाव संस्कारम यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीयकरण, अकादमिक सहयोग और वैश्विक सहभागिता के प्रयासों को नई दिशा प्रदान करेगा। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ सहयोग विकसित करने, संयुक्त शैक्षणिक एवं शोध पहलों को आगे बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए वैश्विक एक्सपोजर के अवसर तलाशने पर जोर देगा। इस पहल के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय अकादमिक एवं शोध सहयोग, फैकल्टी एवं स्टूडेंट मोबिलिटी, संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम एवं सहयोगात्मक पहल, वैश्विक शोध नेटवर्क एवं साझेदारी जैसे क्षेत्रों में संभावनाएं विकसित होंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न देशों में अपनाई जा रही उच्च शिक्षा की पद्धतियों एवं वैश्विक अकादमिक प्रथाओं को समझने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। जानकारी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों के साथ नेटवर्किंग विद्यार्थियों को अंतर-सांस्कृतिक सीख, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर और व्यापक अकादमिक दृष्टिकोण प्रदान करने में सहायक होगी। साथ ही, शोधकर्ताओं एवं शिक्षकों को ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोगात्मक शोध के लिए नए मंच मिल सकेंगे। संस्कारम यूनिवर्सिटी के कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर द्वारा इस पहल को सुगम बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अकादमिक नेटवर्क से जोड़ते हुए वैश्विक सहयोग की संभावनाओं को विस्तार देना है।

गाँव उँटलोदा में संत सुरेहती दादा भैया के भंडारे में शामिल हुए
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: आज गाँव उँटलोदा में बीजेपी नेता एवं ब्राहम्ण जिला महासचिव संत सुरेहती दादा भैया के भंडारे में शामिल हुए। इस अवसर पर सोम्बीर सरपंच, योगेश, कपिल शर्मा, विक्की शर्मा, योगेश शर्मा और कमेटी के अध्यक्ष शीलू शर्मा आदि ने संत सुरेहती का मोमेंटो देकर और फूलमालाओं से स्वागत किया। संत सुरेहती ने इस मौके पर बताया कि दादा भैया हर एक गाँव के मुख्य देवता होते हैं और ऐसे आयोजनों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि हम अपनी पुरानी संस्कृति से भी जुड़े रहते हैं।

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह की गरिमामयी अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम मे विशेष व्याख्यान तथा पोस्टर मेकिंग का आयोजन भूगोल विभाग द्वारा किया गया। प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल संरक्षण के संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने रहिम के दोहे रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुष, चून॥ के माध्यम से पानी के महत्व को समझाया। डॉ० सुरेंद्र सिंह ने फाइव ष्आरष् पर जोर देने को कहा। इन फाइव आर मे रीडूस, रीयूज, रीसाइकल, रिपेयर और रीस्पेक्ट, रीथिंक को दैनिक जीवन मे अपनाने का आहवाहन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल के महत्व, जल संरक्षण की आवश्यकता तथा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। भूगोल विभाग प्रभारी ओमबीर ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया। उन्होंने नदियों को प्रदूषण मुक्त करने एवं जल स्रोतों को संरक्षित करने का आहवाहन किया। सहायक प्रोफेसर पवन कुमार ने भारत के विभिन्न भागों मे पानी उपलब्ता एवं सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस जागरूकता कार्यक्रम मे पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह ने अपने संदेश मे कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने भूगोल विभाग द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को सफलता पूरक संचालित करने के लिए हार्दिक बधाई दी। इस जागरूकता कार्यक्रम मे सुनील कुमार, राजेश कुमार, डॉ० नरेंन्द्र सिंह, डॉ० पवित्रा देवी, नीतू देवी, अंजना, प्रदीप कुमार, डॉ० मोनिका आदि स्टाफ सदस्य एवं विधार्थी उपस्थित रहे।

तीन अक्टूबर को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत: सीजेएम
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव की देखरेख में 3 अक्टूबर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा विशेष का आयोजन जिला न्यायालय परिसर झज्जर व उपमंडलीय न्यायालय बहादुरगढ़ में किया जाएगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से में लिखित अधिनियम 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी समझौते एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य पक्षकारों को शीघ्र सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है उन्होंने संबंधित पक्षकारों अधिवक्ताओं तथा बैंक प्रतिनिधियों सेअपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा करवा कर समय एवं धन की बचत करें इससे पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द बना रहता है निर्णय के विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं होता तथा न्यायालय शुल्क भी नियमानुसार वापस किया जाता है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर ने सभी संबंधित पक्षकारों से विशेष लोक अदालत में सहयोग करने का आग्रह किया है अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01251 -252013 अथवा 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

श्री भक्तमाल कथा एवं रासलीला का आयोजन आज से
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: सूखदा कुंज एवं राधाकृष्ण परिवार महिला मंडल, झज्जर एवं गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में श्रीभक्त माल कथा एवं रासलीला का भव्य आयोजन टाउन पार्क के निकट ष्धार्मिक कथा उत्सव स्थलष् पर किया जाएगा। मनोज दिवान, बिजेंद्र सिंह सोनी नें बताया कि रविवार 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक श्री भक्तमाल कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 4 बजे तक एवं रात्रि 7 से 9 बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। आयोजित कार्यक्रम में संत स्वामी श्रीकरुणा दास महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमाधवीशरण, श्रीराधाशरण श्रद्धालुओं को श्री भक्तमाल कथा के माध्यम से अटूट भक्ति और प्रभु से जुड़ी कथाओं, आधात्मिक संदेशों का विस्तार से वर्णन करेंगे। राधा कृष्ण परिवार मंडल के पदाधिकारियों ने धर्मप्रेमी सज्जनों से आव्हान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर श्री भक्तमाल कथा श्रवण एवं रासलीला का दिव्य दर्शन कर आधात्मिक लाभ प्राप्त करें। कथा एवं रासलीला का श्रवण करने का आग्रह किया है।

महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी सोमवार को झज्जर में
महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े संस्थानों का करेंगी निरीक्षण, अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी सोमवार 28 सितंबर को झज्जर जिला का दौरा करेंगी। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी संस्थानों का दौरा एवं निरीक्षण करने के साथ संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारती सैनी प्रातः 9 बजे पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, का दौरा करेंगी। इसके बाद प्रातः 10 बजे डीसी वर्षा खांगवाल के साथ बैठक करेंगी। प्रातः 11 बजे पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, झज्जर के साथ बैठक निर्धारित की गई है। इसके उपरांत आयोग की सदस्य दोपहर 12 बजे वे नागरिक अस्पताल, झज्जर का निरीक्षण करेंगी। इसके उपरांत दोपहर 1ः30 बजे महिला थाना, झज्जर, 2ः30 बजे वन स्टॉप सेंटर, झज्जर तथा 3ः30 बजे झज्जर जेल का दौरा करेंगी।

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू
1 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होंगी सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी व डी.एल.एड. की परीक्षाएं

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: जिला मजिस्ट्रेट वर्षा खांगवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जिला झज्जर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला में सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी तथा डी.एल.एड. की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र में आग्नेयास्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, गंडासी, चाकू सहित अन्य हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
फोटोस्टेट व साइबर कैफे भी रहेंगे बंद
आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट, जेरॉक्स की दुकानों तथा साइबर कैफे के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। ये प्रतिबंध 1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5ः30 बजे तक प्रभावी रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा लाठी के उपयोग तथा लंबे समय से चली आ रही परंपरा के तहत हथियार रखने के लिए अधिकृत समुदायों को निर्धारित शर्तों के अधीन छूट रहेगी। हालांकि, हिंसा करने अथवा कानून एवं सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करने की स्थिति में यह छूट समाप्त मानी जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (ठछै), 2023 की धारा 223 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

झज्जर जिला में शनिवार को मतदान बूथ पर विशेष अभियान के तहत दावे व आपत्तियों का निपटान करते बीएलओ।

एसआईआर 2026:
मतदाता सूची की शुद्धता के लिए जागरूक हों नागरिक – डीसी
रविवार को भी जिला के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ
30 सितंबर तक दर्ज कराए जा सकेंगे दावे एवं आपत्तियां
नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 से करें आवेदन

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिला के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अपडेट मतदाता सूची तैयार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ अपने विवरण की भी जांच करे। उन्होंने बताया कि रविवार 27 सितंबर को भी इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रह कर नागरिकों व छात्र मतदाताओं से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
पात्र नागरिक अपने नाम और विवरण की करें जांच
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण सही दर्ज होना आवश्यक है। नागरिक विशेष अभियान के दौरान अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं और आवश्यकता अनुसार दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नाम छूटा है तो फॉर्म-6 के माध्यम से करें दावा
डीसी ने बताया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। पात्र नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं।
नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य किसी विवरण में त्रुटि होने पर नागरिक निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-8 भरकर संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि मतदाता अपने विवरण की जांच करें और किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर समय रहते उसे दुरुस्त करवाएं।
अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7
डीसी ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
रविवार 27 सितंबर को भी चलेगा विशेष अभियान
डीसी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए रविवार 27 सितंबर को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। रविवार को बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और नागरिकों से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
30 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावे एवं आपत्तियां
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। नागरिक अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक पंजीयन अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां निर्धारित समय सीमा में दर्ज करवाएं।

खरीफ फसलों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का आज अंतिम दिन: डीसी
वंचित किसान रविवार तक दर्ज कराएं फसल विवरण, सेटेलाइट व ग्राउंड ट्रूथिंग से होगा सत्यापन

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: राज्य सरकार द्वारा खरीफ-2026 के दौरान मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण से वंचित रह गए किसानों को एक और अवसर प्रदान किया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है, वे रविवार, 27 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी कृषि भूमि एवं फसल विवरण दर्ज करवा सकते हैं। डीसी ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण से छूटे हुए किसान उपमंडल अधिकारी (नागरिक) झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ के कार्यालय में जाकर भी अपनी कृषि भूमि व फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों द्वारा दर्ज किए गए भूमि एवं फसल संबंधी विवरण का सत्यापन सेटेलाइट डाटा तथा संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग एवं मौका निरीक्षण के माध्यम से करवाया जाएगा। पोर्टल पर किया गया फसल पंजीकरण सत्यापन उपरांत ही मान्य माना जाएगा।
सही विवरण दर्ज करने की अपील
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल पंजीकरण के समय अपनी भूमि एवं फसल से संबंधित पूर्ण एवं सटीक जानकारी दर्ज करें। सही विवरण देने से सत्यापन प्रक्रिया और फसल बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीसी ने बताया कि पोर्टल के पुनः खुलने की अवधि में 27 सितंबर के दौरान सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को फसल पंजीकरण प्रक्रिया सुगमता से पूर्ण करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों का मार्गदर्शन करें ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव दुजाना में सोमवार को लगेगा सेवा सेतु कैंप
सेवा सेतु कैंप के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है एक छत के नीचे
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने दी जानकारी

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैम्प में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 अक्टूबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। सीईओ ने बताया कि सोमवार, 28 सितंबर को गांव दुजाना , 29 सितंबर को गांव सिलाना तथा 30 सितंबर को बहादुरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में सेवा सेतु कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुजाना में लगने वाले कैम्प का शुभारंभ भाजपा नेता संजय कबलाना करेंगे।
यह रहेगा सेवा सेतु कैम्प का शेड्यूल
सीईओ ने बताया कि 1 अक्टूबर को गांव रोहद, 3 अक्टूबर को गांव डीघल, 5 अक्टूबर को गांव दुबलधन, 6 अक्टूबर को बादली ब्लॉक मुख्यालय व मातनहेल ब्लॉक मुख्यालय, 7 अक्टूबर को गांव बुपनिया तथा 8 अक्टूबर को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को गांव खानपुर खुर्द व गांव पाटोदा, 10 अक्टूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।

गाँव उँटलोदा में संत सुरेहती दादा भैया के भंडारे में शामिल हुए
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: आज गाँव उँटलोदा में बीजेपी नेता एवं ब्राहम्ण जिला महासचिव संत सुरेहती दादा भैया के भंडारे में शामिल हुए। इस अवसर पर सोम्बीर सरपंच, योगेश, कपिल शर्मा, विक्की शर्मा, योगेश शर्मा और कमेटी के अध्यक्ष शीलू शर्मा आदि ने संत सुरेहती का मोमेंटो देकर और फूलमालाओं से स्वागत किया। संत सुरेहती ने इस मौके पर बताया कि दादा भैया हर एक गाँव के मुख्य देवता होते हैं और ऐसे आयोजनों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि हम अपनी पुरानी संस्कृति से भी जुड़े रहते हैं।

जादू के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश दे रहा सम्राट शंकर का शो: अशोक छाबड़ा
सीआरएसयू में अमृतकाल जागरूकता अभियान के तहत दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भीड़
मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने किया जादूगर सम्राट शंकर के शो का शुभारंभ

जींद, 26 सितम्बर, अभीतक: सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के सौजन्य से अमृतकाल जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय चैधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के सभागार में विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादू शो का आयोजन किया जा रहा है। शो के दूसरे दिन शुक्रवार शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, मीडिया कर्मी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है जादू: अशोक छाबड़ा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार लोक कलाओं एवं पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा अमृतकाल जागरूकता अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि जब मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार और जनहित के संदेशों को जोड़ा जाता है, तो उनका प्रभाव लोगों के मन-मस्तिष्क पर अधिक गहरा पड़ता है। सम्राट शंकर का जादू शो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का भी प्रभावी मंच है। अशोक छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जादू के माध्यम से सामाजिक संदेशों को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना जागरूकता का अभिनव माध्यम है। विशेषकर बच्चों और युवाओं के बीच ऐसे कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े संदेशों को सरल, रोचक और प्रभावी माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
शो के दौरान जादूगर सम्राट शंकर ने अपनी रोमांचकारी, हैरतअंगेज और आकर्षक जादुई प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार में मौजूद दर्शकों ने विभिन्न जादुई प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम के दौरान उत्साह देखने को मिला। जादू की प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए।

सेवा संकल्प अभियान-सेवा की कहानी
अटल लाइब्रेरी बनी ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान
गांव दूजाना में घर के पास मिला प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर माहौल, विद्यार्थियों का बच रहा समय और धन

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की। इसी सोच को साकार करते हुए हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग की अटल लाइब्रेरी योजना गांव दुजाना के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। गांव में स्थापित आधुनिक अटल लाइब्रेरी ने युवाओं को अपने ही गांव में अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई है। गांव दुजाना की आबादी लगभग 7715 है और साक्षरता दर 76.21 प्रतिशत है। पहले गांव के विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करीब 14 किलोमीटर दूर झज्जर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे आने-जाने में समय और धन खर्च होता था। विशेष रूप से छात्राओं के लिए दूर जाकर पढ़ाई करना सुरक्षा और सामाजिक परिस्थितियों के कारण हमेशा आसान नहीं था। अब गांव में ही अटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम हुई है। वे अपने घर के नजदीक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
उपलब्ध संसाधनों का किया गया बेहतर उपयोग
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा वर्ष 2025 में गांव दुजाना के राजकीय विद्यालय में अटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई। इस पहल की खास बात यह है कि नए भवन के निर्माण के बजाय उपलब्ध स्थान और संसाधनों का उपयोग करते हुए उसे आधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया गया। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त फर्नीचर और बैठने की व्यवस्था के साथ वातानुकूलित अध्ययन कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध है।
एक ही स्थान पर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
अटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए केवल किताबें रखने का स्थान नहीं, बल्कि अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने वाला केंद्र बन रही है। यहां विद्यार्थी नियमित रूप से बैठकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। इस सुविधा से विद्यार्थियों को महंगी कोचिंग या अध्ययन संसाधनों के लिए शहरों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल रही है।
छात्राओं को मिला सुरक्षित और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण
अटल लाइब्रेरी का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव गांव की छात्राओं के लिए दिखाई देता है। पहले दूर शहरों में जाकर पढ़ाई करना कई छात्राओं के लिए व्यावहारिक नहीं था। अब गांव में ही अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होने से वे सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकती हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा और रोजगार के अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिला है।
सामुदायिक भागीदारी से मजबूत हुआ संचालन
लाइब्रेरी के बेहतर संचालन के लिए अटल लाइब्रेरी प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इसमें ग्राम पंचायत, ग्राम सचिव, स्थानीय शिक्षाविदों और युवाओं से जुड़े प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। समिति द्वारा लाइब्रेरी के रखरखाव, अनुशासन और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन जैसी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है।
सरकारी नौकरी के सपनों को मिल रहा आधार
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अटल लाइब्रेरी से पढ़ाई कर अनेक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिली है। फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव की लाइब्रेरी से अब तक करीब 40 युवाओं के सरकारी नौकरी हासिल करने का उदाहरण सामने आया है। ऐसी सफलताएं दूजाना के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का काम कर रही हैं। अटल लाइब्रेरी युवाओं को यह विश्वास दे रही है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए केवल बड़े शहरों में जाना जरूरी नहीं है। यदि गांव में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधन और बेहतर वातावरण उपलब्ध हो, तो ग्रामीण युवा भी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
परिवारों पर कम हुआ आर्थिक बोझ
गांव में ही अध्ययन सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों और उनके परिवारों के आने-जाने तथा बाहरी अध्ययन संसाधनों पर होने वाले खर्च में कमी आई है। वहीं, युवाओं के सरकारी एवं अन्य रोजगार के अवसरों की ओर बढ़ने से भविष्य में ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
ग्रामीण प्रतिभा को गांव में ही मिल रहा मंच
हरियाणा सरकार की अटल लाइब्रेरी पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रदेश में 22 जिलों में 996 अटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने के साथ ही राज्य सरकार ने सभी 6,225 ग्राम पंचायतों में अटल ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बनाई है। गांव दूजाना की अटल लाइब्रेरी इसी सोच का जीवंत उदाहरण है कि जब गांव के युवाओं को पढ़ने के लिए बेहतर संसाधन और अनुकूल वातावरण अपने ही गांव में मिलता है, तो प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए शहरों की ओर देखने की जरूरत नहीं रहती।
दूजाना की अटल लाइब्रेरी कृ पढ़ाई से रोजगार तक का सफर
अटल लाइब्रेरी गांव के विद्यार्थियों को किताबों और अध्ययन कक्ष की सुविधा देने के साथ-साथ उनके सपनों को दिशा देने का माध्यम बन रही है। यह पहल ग्रामीण युवाओं, विशेषकर छात्राओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है।
गांव दुजाना में अटल लाइब्रेरी में अध्ययन करते विद्यार्थीगण।

संस्कारम विद्यालय ने फिर लहराया अपना परचम। छात्रा तनिष्का ने हासिल किया प्रथम स्थान
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: वीरवार को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्मेरे सपनों का भारतश् विषय पर जिला स्तरीय भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने भाषण व कला के माध्यम से भविष्य में आने वाले भारत की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिले भर से 25 से भी अधिक विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल की तनिष्का ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्मेरे सपनों का भारतश् विषय पर अपनी अद्भुत वक्तव्य कला का परिचय दिया और प्रथम स्थान हासिल किया। अपने भाषण में तनिष्का ने कहा कि मेरे सपनों के भारत में हर बच्चे को शिक्षा और संस्कार मिले। हमारा भारत भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्त हो। भारत स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित होना चाहिए। यह एकता और समानता वाला भारत हो। मेरे सपनों का भारत तकनीक के क्षेत्र में विश्व गुरु बने, जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ हमारे वेदों, योग और भारतीय संस्कृति की जड़ें भी मजबूत रहें। गौरतलब रहे इससे पहले 18 में 19 सितंबर को विद्यालय स्तरीय भाषण व कला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ , जिसमें ससंस्कारम पब्लिक स्कूल की दो छात्राएं तनिष्का वरिष्ठ वर्ग से व चेष्टा कनिष्ठ वर्ग से भाषण प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई ,वही कला क्षेत्र में मन्नत वरिष्ठ वर्ग से व नक्षिता कनिष्ठ वर्ग से चयनित हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर तनिष्का ने ने केवल अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे झज्जर जिले का सिरमौर बनी है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक डॉक्टर महिपाल ने विजेता छात्रा तनिष्का को ही नहीं बल्कि उसके माता-पिता को भी बधाई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार’
डीघल चैकी पुलिस ने छारा-छोछी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया’

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चैकी डिघल पुलिस की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल निवासी छोछी के तौर पर हुई है। चैकी प्रभारी डीघल सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मोटरसाइकिल पर छारा-छोछी रोड की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर चैकी में तैनात मुख्य सिपाही सतेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने छारा-छोछी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान साहिल निवासी छोछी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना दुजाना में संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता विषयों पर किया जागरूक
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छुछकवास तथा अच्छेज में पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक सत्य प्रकाश तथा चैकी प्रभारी छुछकवास उप निरीक्षक सतबीर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करने के संबंध में महत्वपूर्ण सावधानियां बताईं। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी, छेड़छाड़ अथवा अन्य अपराध की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। पुलिस टीम ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से अपराधों से बचाव किया जा सकता है तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने में संकोच न करें।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप का हुआ झज्जर में आयोजन
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने कैम्प का किया अवलोकन
झज्जर ब्लॉक के लाभार्थियों ने सरकारी सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं व स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आमजन को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से झज्जर ब्लाक मुख्यालय पर सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने कैम्प का शुभारंभ किया। कैंप में बड़ी संख्या में जिला वासियों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट ने भी सेवा सेतु कैम्प का अवलोकन करते हुए आमजन को प्रदत्त सेवाओं की जानकारी ली।
सेवा सेतु कैम्प के माध्यम से लोगों को सरकारी सेवा का मिल रहा लाभ: विकास
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि सरकार की ओर से सेवा संकल्प अभियान में सेवा सेतु कैम्प लगाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु कैम्प के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं से उल्लेखनीय प्रयास है। श्री वाल्मीकि ने कहा कि कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। आमजन को योजनाओं के लिए निर्धारित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। कैंप में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपनी पात्रता के अनुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ- साथ स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया प्रेरित
सेवा सेतु कैंप में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। यहां नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा आयुष पद्धति से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया। इससे कैंप में आने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का भी लाभ मिला। जिला परिषद सीईओ मनीष फौगाट ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन के करीब पहुंचाना है, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिल सके। इस अवसर पर बीडीपीओ भारती सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
झज्जर स्थित ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित सेवा सेतु कैंप का अवलोकन करते भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि।
झज्जर ब्लाक कार्यालय परिसर में लगे सेवा सेतु कैम्प मे लगे स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी लेते आमजन।
झज्जर ब्लाक में लगे सेवा सेतु कैम्प में लगे स्टॉल का अवलोकन करते सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट।

आंगन का मिलन मॉड्यूल के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियां जारी
खंड झज्जर व डीघल के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित

19 हजार 689 लाभार्थियों ने लिया भाग, पोषण, स्वस्थ खान-पान और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आगामी 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को ‘आंगन का मिलन’ मॉड्यूल के अंतर्गत खंड झज्जर व खंड डीघल के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से संवाद कर पोषण, बच्चों की वृद्धि एवं विकास, स्वस्थ खान-पान और अच्छे व्यवहार सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से किया संवाद
महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ नेहा दहिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें बच्चों के उचित पोषण, वृद्धि एवं विकास तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खंड झज्जर के 269 तथा खंड डीघल के 177 आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों में खंड झज्जर से 11,262 तथा खंड डीघल से 8,427 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार दोनों खंडों में कुल 19,689 लाभार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
महिलाओं के कल्याण को लेकर सरकारी योजनाओं की भी दी जा रही जानकारी
डीपीओ ने बताया कि आंगन मिलन सेवा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लाभार्थियों को जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व एवं शिशु कल्याण योजना तथा आंगनवाड़ी आधारित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी शामिल रही। उन्होंने बताया कि ‘आंगन का मिलन’ मॉड्यूल के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी जागरूकता का केंद्र बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए जागरूक करना है।
झज्जर व डीघल खंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेती महिलाएं व बच्चे।

सेवा मेरा योगदान’ से ग्रामीण व शहरी आँचल में स्वच्छता को मिल रही जनभागीदारी की नई धार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 250 गांवों में ग्रामीणों ने संभाली स्वच्छता की कमान, शहरी क्षेत्र में भी श्रमदान के साथ दिया स्वच्छ और सुंदर झज्जर का संदेश

झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: झज्जर जिला में 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल में स्वच्छता की मुहिम गांव-गांव तक व शहरी क्षेत्र में प्रभावी रूप से पहुंच रही है। जिला के सभी 250 गांवों में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए श्रमदान किया और अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। वहीं शहरी निकाय विभाग द्वारा झज्जर व बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया जा रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रही इस मुहिम के दौरान ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों, गलियों और गांव के आसपास के क्षेत्रों की सफाई की जा रही है। अभियान में ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी से स्वच्छता गतिविधियां महज कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी आधारित जनअभियान का रूप ले रही हैं।
श्रमदान के साथ दिया जा रहा है स्वच्छता का संदेश
सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट के मार्गदर्शन में 250 गांवों में आयोजित गतिविधियों के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ कूड़े के उचित निस्तारण के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने तथा खुले में कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि गांव की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की सहभागिता से गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया जा रहा है। सीईओ जिला परिषद ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य लोगों को अपने गांव और आसपास के वातावरण की स्वच्छता के लिए स्वयं आगे आने के लिए प्रेरित करना है। 250 गांवों में ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा श्रमदान इस बात का संदेश दे रहा है कि जनभागीदारी से स्वच्छता की मुहिम को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल में गांव में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते ग्रामीण।
सेवा मेरा योगदान मॉडयूल के तहत झज्जर शहरी क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान।

बहादुरगढ के गांव मांडोठी में शनिवार को सेवा सेतु कैम्प का अवलोकन करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक।

सेवा संकल्प अभियान के चलते मांडोठी गांव में लगा सेवा सेतु कैंप
वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने किया कैंप का अवलोकन, विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

बहादुरगढ़, 26 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य विभिन्न गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को गांव मांडोठी में एक दिवसीय सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कैम्प का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश शेखावत भी साथ रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों तक सहज एवं सरल तरीके से पहुंचाना है। ऐसे कैंप के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझने में सुविधा मिलती है। उन्होंने दोहराया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंपों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को विभागीय योजनाओं, सरकारी सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विभागों की ओर से पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और योजनाओं से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया। आयुष विभाग की ओर से नागरिकों को आयुष पद्धति एवं स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित जानकारी भी दी गई।

संस्कारम हॉस्पिटल पलड़ा गांव में 27 सितंबर को लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
झज्जर, 26 सितम्बर, अभीतक: ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्कारम हॉस्पिटल पाटौदा झज्जर की ओर से 27 सितंबर 2026 को पलड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शिविर का आयोजन सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक किया जाएगा। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में संस्कारम हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के विभिन्न चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इसमें जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, फिजियोथेरेपी, सर्जरी, पंचकर्म, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक्स तथा पीडियाट्रिक्स विभाग के विशेषज्ञ शामिल होंगे। शिविर के दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उचित उपचार एवं आगे की चिकित्सा के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। संस्कारम हॉस्पिटल की ओर से आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण समुदाय तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने तथा लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हॉस्पिटल की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।
स्थान: हनुमान मंदिर, पलड़ा गांव
दिनांक: 27 सितंबर 2026
समय: सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक

सुजीवन ऑर्गेनिक फॉर्म डाबौदा खुर्द में प्राकृतिक खेती को लेकर गोष्ठी, मुख्यमंत्री के व्ैक् वीरेंद्र बढ़खालसा का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक स्प्रे व प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने पर हुई चर्चा कृ किसानों को सरकारी सहायता और सब्सिडी का भरोसा

बहादुरगढ़, 26 सितम्बर, अभीतक: सुजीवन ऑर्गेनिक फॉर्म गांव डाबौदा खुर्द में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान एवं ग्रामीण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्यमंत्री के व्ैक् वीरेंद्र बढ़खालसा ने शिरकत की। फार्म पर पहुंचने पर सतीश छिकारा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ व ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर सम्मान एवं मान-सम्मान किया।गोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री के व्ैक् वीरेंद्र बढ़खालसा ने भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा से मुलाकात की। इस दौरान किसानों की खेती से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।गोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसान खेती में अनावश्यक रासायनिक स्प्रे और प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर आगे बढ़ें। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।इस दौरान सरकार की ओर से जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि सरकार इस दिशा में किसानों का सहयोग करने के लिए प्रयासरत है।गोष्ठी में ग्रामीणों और किसानों ने भी अपने विचार रखे तथा खेती-किसानी से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। सतीश छिकारा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता और सरकारी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन जहर मुक्त पैदा करना ओर धरती मां को जहर से बचाना,पर्यावरण को बचाना,जल को बचाना,केमिकल खादों की सब्सिडी को बचाना,ओर हर जीव को बचाना किसानों का दायित्व होना चाहिए ।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों द्वारा पगड़ी पहनाकर किए गए सम्मान के बाद वीरेंद्र बढ़खालसा ने सभी का आभार जताया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना और खेती को अधिक टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में संवाद बढ़ाना रहा। इस मौके पर धर्मवीर लागरपुर जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ, मंजीत सरपंच डाबोदा, हरदीप मालिक, चांद मालिक, सज्जन नरवाल, बलवान मालिक, रामफूल जांगड़ा, दलीप सिंह, रोहताश, रामकिशन मालिक, पंडित गोदाराम, काला, रमेश राठी, ढिल्लू मालिक, पप्पू, संदीप मालिक पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान: आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के दूसरे दिन गीत, कविता, कहानी, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

रेवाड़ी, 26 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मॉड्यूल नंबर-4 ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत रेवाड़ी और बावल ब्लॉक में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई गई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों को आमंत्रित किया गया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गीत, कविता, कहानी, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से जोडना, योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाना तथा बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों को उपलब्ध सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों एवं उनके परिजनों के साथ संवाद करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांवों के पंच, सरपंच और लाभार्थियों को विशेष रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों में आमंत्रित किया गया, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को और बल मिला।कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे मातृत्व वंदना योजना, पोषण अभियान, और अन्य वित्तीय सहायता योजनाएं) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि पात्र लोग इनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

गांव बनीपुर में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने किए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास
पंचायत घर का शिलान्यास, स्टेडियम व बाबा समाध स्थल का किया उद्घाटन

बावल, 26 सितम्बर, अभीतक: बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने गांव बनीपुर में एक करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, सरपंच पवन कुमार, पावटी के सरपंच महेश सहित समस्त ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवा रही है। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक डा. कृष्ण कुमार ने पंचायत घर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा गांव में नवनिर्मित स्टेडियम तथा बाबा समाध स्थल का उद्घाटन किया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में शहरों की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न हो। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला परिवेदना समिति की बैठक बाल भवन में सोमवार को
हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे अध्यक्षता

रेवाड़ी, 26 सितम्बर, अभीतक: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार, 28 सितंबर को बाल भवन रेवाड़ी में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों की सुनवाई की जाएगी। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा सभी परिवादों के साथ-साथ मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
नई दिल्ली, 26 सितम्बर, अभीतक: संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है। विस्तृत विज्ञापन संख्या 12ध्2026, उम्मीदवारों के लिए निर्देशों सहित, आयोग की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्नचेबण्हवअण्पद पर अपलोड किया जाना निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर, 2026 से 16 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्नचेबवदसपदमण्दपबण्पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे उसमें दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन करें।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया
नई दिल्ली, 26 सितम्बर, अभीतक: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) द्वारा प्रकाशित तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली और असमिया भाषाओं में पांच नई लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया। पत्रिकाएँ– असमिया में বিজ্ঞান লহৰ (बिग्यान लहर), बंगाली में বিজ্ঞান বৃত্তান্ত (बिग्यान ब्रिटान्टो), विज्ञान पत्रिका (विद्न्यान) मराठी में क्षितिज), तमिल में அறிவியல் அறிக்கையாளர் (अरिवियाल अरिक्कैयालर), और విజ్ఞాన్ विज्ञान (विज्ञान) तेलुगु में प्रकाशित होने वाली यह पत्रिका (वेलुगु) सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के लोकप्रिय विज्ञान प्रकाशन पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण विस्तार है। यह लॉन्च संस्थान की विज्ञान संचार की दीर्घकालिक परंपरा को आगे बढ़ाती है, जो इसकी प्रमुख पत्रिकाओं साइंस रिपोर्टर (अंग्रेजी), विज्ञान प्रगति (हिंदी) और साइंस की दुनिया (उर्दू) के माध्यम से चली आ रही है। लॉन्च समारोह में सीएसआईआर की महानिदेशक और डीएसआईआर की सचिव डॉ. एन. कलाइसेल्वी और सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की निदेशक डॉ. गीता वाणी रायसम उपस्थित थीं। सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की इस पहल का उद्देश्य पाठकों को उनकी संबंधित भाषाओं में विश्वसनीय और रोचक वैज्ञानिक ज्ञान उपलब्ध कराना है, साथ ही संबंधित क्षेत्रों की वैज्ञानिक उपलब्धियों, नवाचारों और विकास को उजागर करना भी है। इस पहल की एक खास बात यह है कि इसमें अत्याधुनिक तकनीकों, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) भी शामिल है, का उपयोग सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं (विज्ञान प्रगति, साइंस रिपोर्टर और साइंस की दुनिया) की चुनिंदा सामग्री के अनुवाद को सुगम बनाने के लिए किया जाता है। एआइ की सहायता से किए गए अनुवादों की समीक्षा, प्रूफरीडिंग, तथ्य-जांच और संपादकीय परिष्करण मानव विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है, जिससे वैज्ञानिक सटीकता, भाषाई गुणवत्ता और पठनीयता सुनिश्चित होती है। अनुवादित सामग्री के साथ-साथ, पत्रिकाओं में संबंधित भारतीय भाषाओं में लिखे गए मूल लेख भी प्रकाशित होते हैं, जिससे इन भाषाओं में विज्ञान लेखन और क्षेत्र की प्रासंगिक उपलब्धियों को प्रोत्साहन और मजबूती मिलती है। इन पांच पत्रिकाओं के प्रकाशन का समन्वय श्री मुकेश अंबादास पुंड और डॉ मेहर वान द्वारा संबंधित संपादकों, संपादकीय टीमों, डिजाइन टीम और अन्य संस्थागत कर्मचारियों के समर्पित योगदान और अथक प्रयासों से किया गया है। लॉन्च के समय उपस्थित संपादकों और संपादकीय प्रतिनिधियों में डॉ. परमानंद बर्मन, संपादक, और डॉ. बोरनाली शर्मा, एसोसिएट एडिटर, बिग्यान लहर (असमिया)य डॉ. उत्तम कुमार जाना, संपादक, बिग्यान ब्रिटान्टो (बंगाली)य श्री मुकेश अंबादास पुंड, संपादक, विज्ञान क्षितिज (मराठी)य डॉ. एस. भुवनेश, संपादक, और डॉ. एल. संध्या, एसोसिएट एडिटर, अरिवियाल अरिक्कैयालर (तमिल) और डॉ. एनके प्रसन्ना, संपादक, विज्ञान वेलुगु (तेलुगु)। यह शुभारंभ सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा विज्ञान को समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंचाने और समावेशी, बहुभाषी और वैज्ञानिक रूप से जानकार भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है। सीएसआईआर का 85वां स्थापना दिवस स्वयं विज्ञान, प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय विकास में संगठन के 84 वर्षों के योगदान का प्रतीक है। सीएसआईआर के 85 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन किया।

पीएम स्मृति-चिन्ह ई-नीलामी 2026 में महाराष्ट्र की विरासत, कला और समकालीन उपलब्धियां शामिल
89 स्मृति-चिन्हों का यह संग्रह महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत, कलात्मक धरोहर और समकालीन उपलब्धियों की झलक पेश करता है

नई दिल्ली, 26 सितम्बर, अभीतक: पीएम स्मृति-चिन्ह ई-नीलामी 2026’ में महाराष्ट्र की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराएं, स्वदेशी कला-विधाएं और समकालीन उपलब्धियां दिखाई देंगी। इस राज्य की विविध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले इस संग्रह में मूर्तियां, चित्रकलाएं, कलाकृतियां, स्मारक वस्तुएं, धार्मिक कलाकृतियां, खेलों से जुड़े स्मृति-चिन्ह और मॉडल जैसी कई तरह की चीजें शामिल हैं। इस संग्रह का एक मुख्य विषय छत्रपति शिवाजी महाराज की चिरस्थायी विरासत है। इसमें कई ऐसी चीजें हैं जो इस मराठा शासक को अलग-अलग रूपों और कला शैलियों में दर्शाती हैं। इनमें उन्हें घोड़े पर सवार, सिंहासन पर बैठे, शेर के साथ और खास समारोहों के माहौल में दिखाने वाली मूर्तियां शामिल हैं। इस संग्रह में चांदी की मूर्ति, लकड़ी पर उकेरा गया चित्र, फ्रेम की हुई कलाकृति और रायगढ़ किले में स्थित मेघडंबरी का स्केल मॉडल भी शामिल है। कई कलाकृतियां महाराष्ट्र की भक्ति परंपराओं को दर्शाती हैं। इनमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ संत तुकाराम और ध्यानमग्न संत ज्ञानेश्वर को दर्शाने वाली कलाकृतियां शामिल हैं। इस संग्रह में राज्य की पारंपरिक कला शैलियों, खासकर वारली कला शैली की कई कृतियों के जरिए वहां की कला परंपराओं की झलक भी मिलती है। एक कलाकृति में जनजातीय नेता बिरसा मुंडा के चित्र को वारली कला के खास डिजाइनों के साथ मिलाया गया है। जबकि दूसरी कृतियों में वारली कला के खास ज्यामितीय आकारों का उपयोग करके ग्रामीण जीवन, खेती, त्योहारों और सामुदायिक परंपराओं को दर्शाया गया है। कपड़े पर बनी वारली चित्रकला, जिनमें गहरे मैरून रंग के कपड़े पर हाथ से बनाई गई चित्रकारी भी शामिल है, इस पारंपरिक कला शैली की विविधता को और भी बेहतर ढंग से प्रदर्शित करती हैं। इस कैटलॉग में विरासत एवं भक्ति-भाव वाली कला के अलावा महाराष्ट्र की खेल से जुड़ी उपलब्धियों को भी शामिल किया गया है। विशिष्ट स्मृति-चिन्हों में पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम के हस्ताक्षर वाला बैडमिंटन रैकेट और सचिन खिलारी का हस्ताक्षर किया हुआ कैरी बैग व शॉट-पुट शामिल है। इन खिलाड़ियों ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। कई स्मृति-चिन्ह महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे और संस्थागत उपलब्धियों को भी दर्शाते हैं। इनमें वधावन बंदरगाह, ठाणे-बोरीवली जुड़वां सुरंग परियोजना और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रेजेंटेशन मॉडल शामिल हैं। भारत की सामाजिक एवं बौद्धिक विरासत को दर्शाने वाले स्मृति-चिन्ह भी इस कैटलॉग का अहम हिस्सा हैं। इनमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, अहिल्याबाई होल्कर और पेशवा बाजीराव प्रथम के चित्र व मूर्तियां शामिल हैं। ये सभी 89 स्मृति-चिन्ह मिलकर महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान की एक झलक पेश करते हैं। इनमें ऐतिहासिक हस्तियां, आध्यात्मिक परंपराएं, लोक कला, धार्मिक वास्तुकला, खेल से जुड़ी उपलब्धियां और समकालीन बुनियादी ढांचा शामिल हैं। हाथ से बनी वारली कलाकृतियों एवं भक्ति-भाव वाली मूर्तियों से लेकर विभिन्न संस्थानों के मॉडल तथा खेलों से जुड़े स्मृति-चिन्हों तक, यह संग्रह उन कई पहलुओं को दर्शाता है जिनके जरिए महाराष्ट्र की विरासत और उपलब्धियां अभिव्यक्त होती हैं। पीएम स्मृति-चिन्ह ई-नीलामी 2026’ का 8वां संस्करण 2 अक्टूबर 2026 तक जारी है। नीलामी की तारीखों, इसमें शामिल होने की जानकारी और संपूर्ण कैटलॉग हेतु, ‘पीएम स्मृति-चिन्ह ई-नीलामी’ के आधिकारिक पोर्टल चउउमउमदजवेण्हवअण्पद पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *