


हरियाणा पुलिस एवं दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी बदमाश ढेर
एसटीएफ बहादुरगढ़ और काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वांछित थे दोनों आरोपी
दोनों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था, मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मचारी घायल
चार पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोलियां, बड़ा हादसा टला
चंडीगढ़, 05 जुलाई, अभीतक: एसटीएफ बहादुरगढ़, हरियाणा पुलिस तथा काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला हिसार निवासी टिब्बा दानाशेर निवासी प्रवेश तथा हिमांशु पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार के विरुद्ध की गई। दोनों आरोपी एफआईआर संख्या 379 दिनांक 11.06.2026, थाना सिटी हांसी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1), 3(5), 61(2)(।) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25ध्54ध्59 के तहत दर्ज हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों आरोपियों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था तथा उनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप अपराधियों पर हरियाणा पुलिस का निर्णायक प्रहार: डीजीपी
डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक अपराधी के विरुद्ध पूरी दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त अभियान में पुलिस टीमों ने अदम्य साहस, संयम और उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। डीजीपी ने घायल पुलिस अधिकारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के विरुद्ध ऐसी निर्णायक एवं प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रखेगी तथा प्रदेश में कानून का राज हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।
पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों इनामी बदमाश ढेर
विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि दोनों आरोपी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में बहादुरगढ़ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा एवं कानून अनुरूप जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों वांछित आरोपी तथा एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान चार पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
उपचार के दौरान दोनों इनामी आरोपियों की मौत, घायल पुलिस कर्मचारी की हालत स्थिर
घायल पुलिस अधिकारी एवं दोनों आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रवेश एवं हिमांशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस कर्मचारी का उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल से हथियार एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पूरे मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है तथा कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप आगे की कार्रवाई जारी है। हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई कर रही है।





झज्जर प्रशासन के बेहतरीन प्रबंधन के साथ संपन्न हुई एचटेट लेवल-2 व 1 की परीक्षा
डीसी वर्षा खांगवाल ने दोनों सत्रों की परीक्षा के संपन्न होने तक एक्टिव मोड में की मॉनिटरिंग
झज्जर व बहादुरगढ़ के 14 सेंटर पर लेवल-2 व झज्जर के 5 सेंटर पर हुई लेवल एक की एचटेट परीक्षा
एचटेट लेवल-2 में 14 परीक्षा केंद्रों पर 4332 परीक्षार्थी में से 3641 रहे उपस्थित, 691 रहे अनुपस्थित
एचटेट लेवल-1 में 5 परीक्षा केंद्रों पर 1517 परीक्षार्थी में से 1218 रहे उपस्थित, 299 रहे अनुपस्थित
अभिभावकों की सुविधा के लिए परीक्षा अवधि के दौरान पेयजल, छबील के साथ बैठने व पार्किंग के रहे बेहतरीन प्रबंध
झज्जर, 05 जुलाई, अभीतक: झज्जर जिला प्रशासन के बेहतरीन नकल रहित, पारदर्शी व व्यवस्थित प्रबंधन के साथ रविवार को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-एचटेट लेवल-2 व 1 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डीसी वर्षा खांगवाल ने दोनों सत्रों में आयोजित हुई एचटेट की परीक्षा के संपन्न होने तक एक्टिव मोड में मॉनिटरिंग की और ड्यूटी स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा प्रक्रिया को पूरा किया। परीक्षा के आरंभ होने से संपन्न होने तक डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर व बहादुरगढ़ के परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एचटेट लेवल 2 व 1 के लिए बनाए गए बहादुरगढ़ व झज्जर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन की पूरी टीम, परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। डीसी ने बताया कि एचटेट लेवल-2 में बने 14 परीक्षा केंद्रों पर 4332 परीक्षार्थी में से 3641 परीक्षार्थी उपस्थित रहे वहीं 691 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार एचटेट लेवल-1 में 5 परीक्षा केंद्रों पर 1517 परीक्षार्थी में से 1218 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 299 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों की सुविधा के लिए रविवार को भी जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर परीक्षा अवधि के दौरान पेयजल व्यवस्था, छबील के साथ ही बैठने व पार्किंग के बेहतरीन प्रबंध किए थे, ऐसी व्यवस्था की सराहना अभिभावकों द्वारा की गई। डीसी वर्षा खांगवाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने उपरांत बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी गई। डीसी ने झज्जर एवं बहादुरगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों, ऑब्जर्वरों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई।
परीक्षा केंद्रों पर रही प्रशासनिक निगरानी
परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा केंद्रों के आसपास लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षा केंद्रों की निर्धारित परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रही। सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर लगातार निगरानी करते रहे। प्रत्येक अभ्यार्थी को निर्धारित सुरक्षा जांच एवं बायोमैट्रिक सत्यापन के उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। नकल रोकने के लिए जैमर एवं सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रही। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने तथा अभ्यार्थियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल-112 सेवा एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम पूरे समय एक्टिव रहा। एचटेट परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर पूर्व तैयारियां की थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, फ्लाइंग स्क्वायड, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर, सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, चिकित्सा सहायता, पेयजल एवं बिजली की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की गई। झज्जर में एसडीएम रवि मीणा व बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच ने नोडल अधिकारी के रूप में तथा डीईओ रतिंद्र कुमार ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ एचटेट परीक्षा के सफल आयोजन में अपना दायित्व निभाया।


चरखी दादरी: दादरी बस स्टैंड से फिल्मी अंदाज में चोरी हुई रोडवेज की बस को पुलिस ने महज 36 घंटे में सुरक्षित बरामद किया
दादरी सिटी थाना पुलिस ने हाई-टेक सर्विलांस और राजस्थान पुलिस के सहयोग से बस को चित्तौड़गढ़ के चिंदोरिया इलाके से जब्त किया
गिरफ्तार आरोपी अजय झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा का रहने वाला है और वह डीटीसी का बर्खास्त ड्राइवर है
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी अजय का पुराना आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के 4 से 5 मामले दर्ज हैं
आरोपी ने वारदात से पहले दादरी बस स्टैंड की रेकी की थी और उसे वहां के सुरक्षा कमियों की पूरी जानकारी थी
रात के समय बस स्टैंड पर बसों की अदला-बदली के दौरान कोई शक नहीं करेगा, इसी का फायदा उठाकर उसने शुक्रवार रात 8रू53 बजे बस चुराई
शनिवार सुबह बस चालक महेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज और रूट मैपिंग खंगाली
पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बस का पीछा किया, जिसकी लोकेशन लोहारू होते हुए राजस्थान की तरफ मिली थी
पुलिस ने बस चोरी के आरोपी अजय को कानूनी कार्रवाई के तहत अदालत में पेश किया, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत जेल भेज



18 जुलाई को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत: विशाल
झज्जर, 05 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा राज्य में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस ( धारा 138 एन आई एक्ट) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विशाल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर ने बताया कि जिन व्यक्तियों के चेक बाउंस से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित है और वे अपने मुकदमे का समाधान आपसी सहमति से करवाना चाहते हैं वे अपने संबंधित न्यायालय में 17 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपने मामले को विशेष लोक दल हेतु विचारअर्थ प्रस्तुत कर सकते हैं उन्होंने आगे बताया कि चेक बाउंस मामलों से संबंधित जो अपील लंबित हैं उन्हें भी इस विशेष लोक अदालत में शामिल किया जाएगा। ताकि पक्षकार आपसी समझौते के माध्यम से अपने विवाद का शीघ्र ,सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त कर सके। विशाल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने पर पक्षकारों का समय धन एवं ऊर्जा की बचत होती है तथा विवाद का समाधान बिना किसी अनावश्यक देरी के हो जाता है लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है। और सभी पक्षों पर मान्य होता है अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्प लाइन नंबर 01251-252013 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक: डीसी’
प्रतिभाशाली बच्चों के लिए अपनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर’
राष्ट्रीय वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को होगी पुरस्कारों की घोषणा’
झज्जर, 05 जुलाई, अभीतक: बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के लिए पात्र बच्चे 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने इस संदर्भ में बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के सर्वोच्च बाल सम्मान में शामिल है, जिसके माध्यम से उन बच्चों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा, लगन, मेहनत और उपलब्धियों से समाज व देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत बहादुरी, नवाचार, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों द्वारा नामांकन किए जा सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों में देशभर से कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। डीसी ने कहा कि जिला में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बच्चे शिक्षा, खेल, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत से जिला का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा में आवेदन करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधकों, शिक्षकों और संबंधित विभागों से आह्वान किया कि वे योग्य बच्चों की पहचान कर उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिला की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्टड्ढ्रीय बाल पुरस्कार-2026 से संबंधित पात्रता, दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंूंतके.हवअ.पदध् पर उपलब्ध है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक पोर्टल के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं।








गणना प्रपत्रों का एप पर डिजिटाइजेशन एसआईआर प्रक्रिया का अहम हिस्सा: डीसी
एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चल रहा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण’
डीसी वर्षा खांगवाल एसआईआर प्रक्रिया की कर रही है प्रभावी मॉनिटरिंग’
आज होगी निर्वाचन अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक’
झज्जर, 05 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया में झज्जर जिला प्रशासन उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के नेतृत्व में सभी ईआरओ-एईआरओ व सुपरवाइजर सहित बीएलओ मतदाताओं से सीधा संपर्क करते हुए गणना प्रपत्रों को भरवाकर एप पर डिजिटाइजेशन कार्य करने में प्रभावी जिम्मेवारी निभा रहे हैं। 14 जुलाई तक जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से गणना प्रपण भरवाकर उनका डिजिटाइजेशन कर दिया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और अपडेट बनाने के उद्देश्य से 14 जुलाई तक विशेष गणना प्रपत्र भरवाने व डिजिटाइजेशन करने का अभियान चलाया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं, ताकि सभी पात्र नागरिकों का विवरण सही रूप में मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। डीसी ने कहा कि सभी मतदाता गणना अभियान के तहत वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को हस्ताक्षर करते हुए आवश्यक जानकारी भरने उपरांत तुरंत बीएलओ को सौंपे। यदि किसी मतदाता ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा नहीं कराया है तो शीघ्र जमा कराएं ताकि समयानुसार एप पर उन्हें डिजिटाइज किया जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन प्रक्रिया से मतदाता सूची में नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अधिक पारदर्शी एवं सटीक तरीके से किया जा सकेगा। इससे पात्र मतदाताओं के नामों का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित होगा,साथ ही एसआईआर अभियान को गति मिलेगी।
जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत झज्जर जिला में आमजन को विभिन्न जागरूकता माध्यमों से इस अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से जहां विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को सूत्रधार के रूप में अभिभावकों को एसआईआर के उद्देश्य से अवगत कराया जा रहा है वहीं निर्वाचन कार्यालय की ओर से विशेष जागरूकता गतिविधियों से लोगों को बीएलओ का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को होगी बैठक
सोमवार, 6 जुलाई की सुबह 9ः30 बजे लघु सचिवालय झज्जर सभागार में एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चल रही मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के मद्देनजर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल बैठक लेंगी। बैठक में जिला के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, जिला के सभी अतिरिक्त सहायक पंजीयन अधिकारियों के साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण को बुलाया गया है जिसमें एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विचार विमर्श, समीक्षा करने के साथ ही प्रक्रिया को प्रभावी रूप से पूर्ण करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत 5 लाख रुपए तक ऋण की सुविधा: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही मातृशक्ति उद्यमिता योजना
रेवाड़ी, 05 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की गई है जिसके तहत बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना के माध्यम से महिलाएं स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। मातृशक्ति उद्यमिता योजना भी इसी दिशा में एक सशक्त पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा वर्ष 2025-26 में 21 केसों को 2,03,514 रुपये की अनुदान राशि का लाभ दिया जा चुका है। इस योजना के तहत जिला रेवाड़ी के लिए वर्ष 2025-26 में 48 केसों का लक्ष्य रखा गया है। डीसी ने बताया कि योजना के तहत पांच लाख रूपए से कम वार्षिक आय वाली व हरियाणा की स्थायी निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र होंगी। ऋण के लिए आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किश्त का भुगतान करने पर तीन वर्षो तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी। हरियाणा महिला विकास निगम की योजना के तहत डेयरिंग, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियाँ शामिल है। इन गतिविधियों में यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढ़ोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, आचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है। डीसी ने जिला की महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढकर इस योजना का लाभ उठाएं और अपने हुनर व कौशल को व्यवसाय के रूप में स्थापित करें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम जिला कार्यालय लोटस गार्डन के सामने, नासियाजी रोड़, शांति नगर, रेवाड़ी में संपर्क कर सकती हैं।
ये दस्तावेज आवश्यक
योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा कराने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदक पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो आदि शामिल है और सभी दस्तावेजों की दो-दो कॉपी होनी चाहिए।





एचटेट परीक्षा-2026: जिला में नकल रहित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई लेवल-2 और लेवल-1 परीक्षा
डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रेवाड़ी, 05 जुलाई, अभीतक: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के अंतर्गत जिला में आयोजित लेवल-2 (टीजीटी) एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल रहित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ जिला में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिला में 23 केंद्रों पर आयोजित हुई एचटेट परीक्षा
जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। सुबह के सत्र में आयोजित लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा में पंजीकृत 7287 अभ्यर्थियों में से 6109 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1178 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सायंकालीन सत्र में आयोजित लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा में 2540 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1938 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 602 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर किए गए पुख्ता प्रबंध
जिला में प्रशासन और पुलिस विभाग के समन्वय से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व गहन जांच की गई तथा प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्रों में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह धारूहेड़ा में आज
नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन व वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
रेवाड़ी, 05 जुलाई, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन व योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह सोमवार छरू जुलाई को रेवाड़ी जिला के धारूहेड़ा का दौरा करेंगे। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री सोमवार की शाम चार बजे नगर पालिका, धारूहेड़ा के प्रधान सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा और वार्डों पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।





माता मनसा देवी मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान
पंचकूला, 05 जुलाई, अभीतक: भीषण गर्मियों की वजह से अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में होमी भाभा कैंसर इंस्टिट्यूट, मुल्लानपुर के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. नवीन बंसल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। रक्तदान से पूर्व डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और योग्य पाए गए श्रद्धालुओं से ही रक्तदान करवाया गया। शिविर में कुल 30 श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने रक्तदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला तथा होमी भाभा कैंसर इंस्टिट्यूट मुल्लानपुर की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसा पुण्य कार्य समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, रणधीर सिंह, सतीश गुप्ता व सत्य भूषण खुराना विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

हटेंगे जोहड़ के अवैध कब्जे, सिरे नहीं चढ़ा पंचायत मंत्री का प्रस्ताव’
चंडीगढ़, 05 जुलाई, अभीतक: गांव में जोहड़ (तलाब) की जमीन पर अवैध कब्जों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद तोड़ने की प्रकिया जल्द शुरू होगी, इसको लेकर कई स्थानों पर सरकार द्वारा पैमाईश का काम शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार मन्त्री कृष्ण लाल पंवार के सुझाव को सरकार ने खारिज कर दिया है। इसलिए जोहड़ (तलाब) की जमीन पर बने अवैध निर्माण जल्द हटाये जायेगें। फिरनी व शामलाती जमीन पर भी अवैध निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है। अवैध निर्माण करने वालों पर जल्द होगी कार्रवाई। पंचायत मंत्री ने अवैध कब्जों को वैध करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ सका। अगर सरकार जोहड़ पर अवैध कब्जों को वैध मानती है तो फिरनी के अवैध कब्जे, गोचरान के अवैध कब्जों को भी वैध करने की मांग उठेगी जिसके कारण समाज में गलत संदेश जाएगा और अवैध कब्जाधारियों को बढ़ावा मिलेगा।



भिवानी: सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री भिवानी में संत शिरोमणि कबीरदास जी के 629वें प्रकट दिवस पर पहुंचे भिवानी
पंचायत भवन में पहुंच कहा रू मैं कबीरपंथी, हमें संत कबीरदास के जीवन आदर्शो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए: मंत्री अरविंद शर्मा
नई सहकारिता राष्ट्रीय नीति के तहत अब प्रदेश के पैक्स के माध्यम से पैट्रोल, गैस वितरण के अलावा कम्यूनिटी सैंटर, जनऔषधी केंद्र तथा वेयरहाऊस बनाने का दायरा बढ़ाया जाएगा: अरविंद शर्मा
पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा बोले रू टिकर ताल, यादवेंद्र गार्डन तथा मोरनी हिल का होगा जीर्णोद्धार, राखीगढ़ सभ्यता को किया जा रहा संरक्षित
पैट्रोल में 20 प्रतिशत एथोनॉल मिलाने के सवाल पर बोले अरविंद शर्मा, कहा रू विश्व के बहुत से देश 30 से 50 प्रतिशत तक एथोनॉल मिला रहे, एथोनॉल मिलाना वैज्ञानिक तथा तकनीकी तौर पर सिद्ध
राम मंदिर में चोरी के मुद्दे पर बोले सहकारिता मंत्री: एसआईटी जांच चल रही, यूपी सरकार अपना काम कर रही
केंद्रीय मंत्रीमंडल में बदलाव प्रधानमंत्री का अधिकार क्षेत्र रू अरविंद शर्मा
एसआईआर का उद्देश्य डबल वोट तथा मृत व्यक्तियों को सूची से हटाना, आमजन ना घबराए: अरविंद शर्मा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
पठानकोट में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन’
पठानकोट की सभा में मुझे एक अलग ही राष्ट्र भक्ति का हो रहा है एहसास- मुख्यमंत्री
पंजाब की गौरवशाली मिट्टी को और आप सबको आदरपूर्वक नमन
इस वीर धरा पर हम ऐसे महापुरुष की जयंती मनाने के लिए इकट्ठे हुए जिन्होंने अपना जीवन देश की अखंडता के लिए किया बलिदान- मुख्यमंत्री
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि करता हूं अर्पित
जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए वह बिना किसी परमिट के जम्मू कश्मीर की सीमा में हो गए थे दाखिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 की दीवार को हमेशा हमेशा के लिए उखाड़ कर फेंक दिया
आज सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से भारत का पूरी दुनिया में बज रहा है डंका
हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी विजन को जमीन पर उतारा गया
पंजाब में चल रही सरकार ने पंजाब की जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया- मुख्यमंत्री
पंजाब के युवा को नशे के दलदल में धकेल दिया गया और सरकार ने ड्रग्स माफिया के सामने टेक दिए घुटने
विकास के नाम पर यहां बड़ी-बड़ी बातें तो होती है लेकिन जमीन पर सिर्फ और सिर्फ दिखाई देते हैं विज्ञापन
पंजाब को इस समय ऐसी मजबूत सरकार की जरूरत जो विज्ञापनों से नहीं बल्कि विजन से चले
भाजपा के पास देश को आगे ले जाने का ट्रैक रिकॉर्ड है और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने का संकल्प- मुख्यमंत्री
हमारा सबसे पहले संकल्प पंजाब को नशे के जाल से पूरी तरह मुक्त करना
हम पंजाब के किसान भाइयों को आधुनिक खेती, नई तकनीक और फसलों के डैच् की देंगे गारंटी- मुख्यमंत्री
कानून का राज स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हम सबको संकल्प लेना है कि राष्ट्रवाद के मूल्यों को मजबूत करें- मुख्यमंत्री
सोनीपत: हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़े युवक ने बढ़ाई प्रशासन की धड़कनें, नेशनल हाईवे 44 पर मचा हड़कंप
करीब 200 फुट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को देख थम गई लोगों की नजरें
नेशनल हाईवे 44 पर ड्रेन नंबर-8 के पास हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक
ट्रांसमिशन लाइन की बिजली सप्लाई करवाई गई बंद
डायल 112,कुंडली थाना पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर मौजूद
युवक की पहचान और टावर पर चढ़ने के कारणों का नहीं चल सका पता
हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित उतारने की कवायद जारी
नेशनल हाईवे 44 पर बनी जाम की स्थिति,हाईवे से गुजर रहे लोगों की भीड़ मौके पर जुटी
किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर
युवक के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ टीम के आने का किया जा रहा इंतजार





एक नंबर बाजार है जिले का सबसे पुराना और बड़ा बाजार: डा. राजेश भाटिया
एशियन फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे ब्यापार मण्डल फरीदाबाद के प्रधान
फरीदाबाद, 05 जुलाई, अभीतक: एनआईटी के एक नंबर डी ब्लाक दुकान नं 11 स्थित एशियन फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रुप में ब्यापार मण्डल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने शिरकत की और केक काटते हुए वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह में पहुंचने पर शहर के गणमान्य लोगों ने फूलों का बुक्के व माला पहनाकर डा. राजेश भाटिया का स्वागत किया। इस मौके पर डा. राजेश भाटिया ने कहा कि एनआईटी का एक नंबर बाजार पूरे फरीदाबाद जिले का सबसे पुराना और चर्चित बाजार है, शहर के 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी यही से करते है और यहां के व्यापारी भी अपने ग्राहकों को भगवान का दर्जा देते हुए उन्हें बेहतर गुणवत्तायुक्त उत्पाद मुहैया करवाते है। उन्होंने एशियन फुटवियर्स के प्रबंधकों को द्वितीय वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने अब तक अपने बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए हैं, उसी प्रकार भविष्य में भी वे उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराकर उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। तथा साथ ही साथ डॉ. राजेश भाटिया ने सभी व्यापारी भाइयों से अपील करते हुए कहा कि फरीदाबाद के जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान में अग्निशमन यंत्र अवश्य स्थापित करें, ताकि किसी भी आकस्मिक आगजनी की स्थिति में समय रहते उस पर नियंत्रण पाया जा सके। इस अवसर पर एशियन फुटवियर्स के स्टोर मैनेजर-अरुण गुप्ता, एरिया मैनेजर-सत्या नारायण सिंह व् योगेंदर कुमार, स्टाफ-अंकित व् नितिन तथा रिंकल भाटिया, भरत कपूर, प्रेम बब्बर, सोनू पंडित, सचिन भाटिया व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न
फरीदाबाद, 05 जुलाई, अभीतक: आज सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की तथा मासिक बैठक का संचालन संगठन महासचिव अशोक रावल ने किया।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में तानाशाही की सरकार चल रही है। जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं हो रहे है, लोकतंत्र में मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। एसआईआर के माध्यम से बीजेपी की सरकार गरीब, मजदूर, वंचित और इधर-उधर काम धंधे करने वाले लोगों की वोट काटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीएलओ को चाहिए कि घर-घर जाकर एसआईआर का फॉर्म भरना चाहिए लेकिन लोग दर- दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने बूथों पर जाकर लोगों की मदद करें। बीएलए 1 या 2 बनाए गए हैं वो अपनी-अपनी जिम्मेदारी से लोगों के फार्म भरवा कर उनको जागरूक करें ताकि एक भी वोट किसी भी व्यक्ति की कटनी नहीं चाहिए। जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है, छात्र पेपर देने जाते हैं समय से पहले ही पेपर लीक हो जाते हैं। आज लाखों युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है, छात्रों को ना तो पेपर देने की सुविधा मिल रही है। बार-बार पेपर लीक करके उन लाखों युवाओं का भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में विकास नाम की कोई चीज नहीं है, मानूसन सीजन से पहले चारों तरफ सडके खुदी हुई है, गड्ढे बने हुए हैं। मानसून सीजन सिर पर है, सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद में पेयजल की समस्या गहराई हुई है, न तो निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है और न ही एफएमडीए विभाग। लोग विधायकों, पार्षदों के कार्यालय पर चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रहे है, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में हुई तोडफोड़ की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को बसाने के लिए काम किया था लेकिन भाजपा की सरकार उनको उजाडने का काम कर रही है। जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। अपने-अपने बूथों पर जाकर निगरानी करें। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बात करते हुए कहा कि जिनको विधानसभा या ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है, उनके कामों की समीक्षा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारी से आग्रह किया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बताए रास्ते पर चलकर गरीब, दलित, पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, कांग्रेस की सरकार बनने पर जो आज भाजपा की सरकार ने लाभकारी नीतियों को खत्म करने का काम किया है,कांग्रेस उनको दोबारा शुरू करने का काम करेगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज बुजुर्ग महिलाएं, बेसहारा विक्लांग लोग पेंशन बनवाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सरल नीति अपनानी चाहिए ताकि हर बुजुर्ग को सम्मान के साथ पैशन भत्ता मिल सके। इस बैठक में अन्य के अलावा पार्टी प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव चैधरी, संगठन महासचिव अशोक रावल, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा,उमेश कौशिक, तिलक नागर, ललित बंसल, जिला सचिव बाबूलाल, रवि युद्ध बीर, झां अनुज शर्मा, दिनेश शर्मा, बिरेंद्र यादव, सरला भामोत्रा, मोसीन खान, पम्मी मान, राहुल नागर, विकास फागना, सुरेश बेनीवाल, ब्रह्म प्रकाश गोयल, अरुण अग्रवाल, नरेन्द्र चैहान, श्याम नायक, राजकुमार यादव, मनोज भाटी, मंगत शर्मा, सुबोध अधाना, दीपक शुक्ला, बलवान पांचाल, हब्बन प्रधान, आजाद खान, हरीश दत्त, धीरज मलिक, मेहर चंद, शैलेंद्र कुमार, मनीष बौद्ध, जुबेर खान, साहिल, रामप्रवेश सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




25 सितंबर को मेवात में सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी चौधरी देवीलाल की जयंती : अभय सिंह चौटाला
हिसार में इनेलो की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया फैसला, चानौत जल आंदोलन, भाखड़ा पाइपलाइन और कांग्रेस-भाजपा पर भी साधा निशाना
हिसार, 05 जुलाई, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हिसार में आयोजित की गई। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने घोषणा की कि 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती इस बार मेवात में “सम्मान दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र के लोगों का चौधरी देवीलाल से हमेशा विशेष लगाव रहा है और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में लाखों लोग भाग लेंगे।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चानौत गांव के ग्रामीणों को धरने पर बैठने के लिए प्रदेश सरकार ने मजबूर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन नहीं दे रही और अमृत योजना का हवाला देकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई स्थानों पर इस तरह के कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन चनैत के मामले में सरकार राजनीतिक कारणों से अड़चन पैदा कर रही है।उन्होंने हांसी-बरवाला भाखड़ा पाइपलाइन परियोजना का कार्य रुकने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में लोगों को पानी देना चाहती है तो काम रोकने की बजाय पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनओसी नहीं मिलने का तर्क केवल बहाना है। सरकार चाहे तो मुख्यमंत्री के स्तर पर निर्णय लेकर परियोजना को आगे बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री की इच्छा हो तो किसी भी प्रशासनिक बाधा का समाधान निकाला जा सकता है। अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका आज इनेलो निभा रही है, जबकि कांग्रेस केवल नाम की विपक्ष है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि चानौत आंदोलन जैसे जनहित के मुद्दों पर उन्हें आगे आना चाहिए था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक बिके थे और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस के अधिकांश विधायक पार्टी छोड़ देंगे। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार गांव और शहर के लोगों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शहरों में रहने वाले अधिकांश लोगों की जड़ें गांवों से जुड़ी हैं और प्रदेश की जनता भाजपा को अगली बार सत्ता से बाहर कर देगी। प्रदेश में हाल ही में लगाए गए कथित टी प्रकरण पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने गैर तरीका टी लगाई थी तो तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले की सच्चाई छिपा रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही। बैठक में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह, विधायक आदित्य चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला, प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान, जिला अध्यक्ष सतपाल काजला सहित प्रदेशभर से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और 25 सितंबर को मेवात में होने वाले सम्मान दिवस समारोह की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
