झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अमृत फार्मेसी स्टोर और गोधड़ी में वाटर टैंक का उदघाटन करते हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा।
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा।

झज्जर नागरिक अस्पताल में शुरू हुई अमृत फार्मेसी, मरीजों को 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाइयां: डॉ.अरविंद शर्मा
केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 16 जिला अस्पतालों में अमृत फार्मेसियों का किया शुभारंभ
स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – बोले सहकारिता मंत्री
हरियाणा के सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री ने झज्जर में अमृत फार्मेसी और गांव गोधड़ी में पेयजल परियोजना का किया उद्घाटन
अमृत फार्मेसी से मरीजों को रियायती दरों पर मिलेंगी दवाइयां, गोधड़ी में 24.92 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक ग्रामीणों को करेगा लाभान्वित

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम द्वारा झज्जर सहित प्रदेश के 16 जिला अस्पतालों में अमृत फार्मेसियों का शुभारंभ किया। झज्जर लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी तथा गांव गोधड़ी जलघर में नहरी पानी के भंडारण के लिए बनाए गए आरसीसी टैंक एवं संबंधित कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर एडीसी जगनिवास ने सहकारिता मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी साँझा की। हरियाणा के सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक की बुनियादी जरूरत हैं। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर नागरिक अस्पताल में स्थापित अमृत फार्मेसी का लोकार्पण किया गया है। इस केंद्र पर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी, जिन्हें बाजार मूल्य की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक रियायती दरों पर प्राप्त किया जा सकेगा। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उपचार के खर्च में राहत मिलेगी तथा उन्हें सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आमजन को कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध करवाना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए जरूरतमंद लोगों को आर्थिक राहत देना सरकार की प्राथमिकता है।
हर घर नल से जल योजना से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
सहकारिता मंत्री ने बताया कि सरकार की हर घर नल से जल योजना के तहत गोधड़ी गांव में योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचे और ग्रामीणों को पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चैयरमेन कप्तान सिंह बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक, नगरपरिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, बहादुरगढ नगर परिषद चैयरपर्सन सरोज राठी, बेरी नगरपालिका चैयरमेन देवेंद्र कादयान, पूर्व चैयरपर्सन सुनीता चैहान, दिनेश शेखावत, मिथुन पार्षद, मुकुल कौशिक, राजपाल जांगड़ा व धर्मवीर जाखड़ के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रवि मीणा, सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद,सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार जनावा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का अंतिम चरण का आयोजन
झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा निर्देशन एवं प्रशासनिक प्रभारी डॉ० मोहन कुमार की अध्यक्षता में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का अंतिम चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय भारत में चुनाव का इतिहास और वर्तमान रखा गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम चरण के आधार पर चुनी गए उच्च 14 विद्यार्थियों की 7 टीमों का गठन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण के लिए 4 राउन्ड रखे गए। जिसमें से कुल 50 प्रश्न विभिन्न 7 टीमों से किए गए। जिसमें टीम डी ‘सोनम और प्रिया’ प्रथम स्थान पर, टीम एफ ‘आरती और मंजु’ द्वितीय स्थान पर तथा टीम ए ‘साक्षी और भारती’ तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में डॉ० अजय कुमार ने क्विज मास्टर की भूमिका व डॉ० विनीत और अजय सिंह स्कॉरर की भूमिका, डॉ० राजपाल टाइमर की भूमिका व नरेंद्र कुमार ने बजर डिसाइडर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक व इतिहास विभागाध्यक्ष जितेंद्र ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था को देखा। आज के कार्यक्रम में ही पीछली निबंध प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया। इन दोनों प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 21 नवम्बर 2026 को इतिहास विभाग में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देते युवा कलाकार।
झज्जर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 के विजेताओं को प्रमाण पत्र देते हुए मुख्य अतिथि कप्तान सिहं बिरधाना।

युवा उत्सव संपूर्ण रुप से युवाओं को समर्पित कार्यक्रम: कप्तान सिंह बिरधाना
अपनी संस्कृति को सहेजते हुए तकनीकी ज्ञान से प्रगति में भागीदार बनें युवा: विकास वाल्मीकि’
राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ समापन’

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: जिला मुख्यालय पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा तथा जिला प्रशासन, झज्जर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव – 2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय और राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों ने कला का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन जिला परिषद् झज्जर कप्तान बिरधाना रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष झज्जर भाजपा विकास वाल्मीकि तथा नगर परिषद् झज्जर चेयरमैन जिले सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि युवा उत्सव संपूर्ण रुप से युवा वर्ग को समर्पित कार्यक्रम है। युवाओं के साथ-साथ देश की राष्ट्रीय एकता में युवा उत्सव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवा महोत्सव को युवाओं के विचारों, प्रतिभाओं व कलाओं का सृजनात्मक रूप बताया। उन्होंने दोहराया कि आज की युवा पीढ़ी इस देश की प्रगति का आधार हैं, क्योंकि उनके पास नए विचार है और नई उर्जा है। इस तरह के कार्यक्रम समाज को अच्छे कलाकार, संगीतकार, नृत्यकार देते हैं, जिनसे बच्चों में प्रतिभा उभारने में मदद मिलती है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि तकनीकी संस्थानों के युवाओं ने लोक कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी तरह तकनीकी ज्ञान प्राप्त देश की प्रगति में भी भागीदार बनें। जिला युवा समन्वयक अधिकारी संदीप कुमार अहलावत ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ अपनी साफ्ट स्किल को विकसित करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं के लिए रोजगार की कमी नहीं है। आप निरंतर मेहनत करें और आगे बढ़ें। युवा महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीत समूह, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता श्रेणी की विधाएं आयोजित की गई, जिनमें भाग लेकर युवाओं ने कला का सराहनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहने वाली सभी विधाओं की टीमें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में झज्जर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दो दिवसीय युवा उत्सव में यह रहे विजेता
लोक नृत्य समूह में प्रथम स्थान एच डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास, द्वितीय स्थान कैम्ब्रिज स्कूल झज्जर, तृतीय स्थान राजकीय महिला आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा ने प्राप्त किया, लोक गीत समूह में प्रथम स्थान द्रोणाचार्य स्कूल तुम्बाहेड़ी स्कूल की टीम ने, द्वितीय स्थान राजकीय आईटीआई मातनहेल झज्जर ने, तृतीय स्थान राजकीय आईटीआई साल्हावास ने प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में पहला स्थान द्रोणाचार्य स्कूल तुम्बाहेड़ी की टीम ने, दूसरा स्थान भी द्रोणाचार्य स्कूल तुम्बाहेड़ी की टीम (दो) ने और तीसरा स्थान राजकीय आईटीआई साल्हावास ने प्राप्त किया, पेंटिंग में निकिता ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, कविता लेखन में वरुण ने, रिया ने दूसरा और पिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा लोक वाद्य यंत्र समूह प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई मातनहेल की टीम ने पहला, राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा ने दूसरा तथा ने राजकीय आईटीआई साल्हावास तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दलबीर हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, व्यवसायी मनीष बंसल, हरियाणवी कलाकार जोगेन्द्र कुंडु, निर्मल कुमार, विनोद कुमार, आईटीआई महिला बहादुरगढ़ की प्राचार्या मायामन्ती, वर्ग अनुदेशिका इंचार्ज सत्यवती सहित विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

झज्जर लघु सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते एसडीएम रवि मीणा।

सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी: एसडीएम
ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश, कोहरे से पहले सड़कों पर संकेतक, रिफ्लेक्टर और लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर
एसडीएम रवि मीणा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय परिसर में शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रवि मीणा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग गंभीरता से कार्य करें। दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
दुर्घटना संभावित स्थानों पर तुरंत करवाएं सुधारात्मक कार्य
एसडीएम रवि मीणा ने कहा कि जिला में जिन स्थानों पर बार-बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर वहां विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। ब्लाइंड मोड़, तीखे घुमाव, अवैध कट, झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों से होने वाली रुकावटों को प्राथमिकता से दूर करवाया जाए। इसके साथ ही सड़कों पर रोड मार्किंग, कैट्स आई, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतक लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में कोहरे का मौसम शुरू होने से पहले सभी प्रमुख सड़कों पर पर्याप्त रोशनी और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था पूरी की जाए। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करवाएं।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसेगा शिकंजा
एसडीएम ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, नशे में वाहन चलाने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करवाने के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है।
स्कूलों में चलाएं जागरूकता अभियान, फील्ड निरीक्षण बढ़ाएं
एसडीएम रवि मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए और वहां मिली कमियों को बिना देरी दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी जगनिवास

जनता की संतुष्टि समाधान शिविरों की सफलता का पैमाना: एडीसी’
रिओपन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी
समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित’

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: एडीसी जगनिवास ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक निवारण के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध समाधान करते किया जाए, साथ ही रिओपन शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। एडीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार वीसी उपरांत साप्ताहिक समाधान शिविर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
’जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर शासन प्रशासन का फोकस’
एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों एवं प्रदेश सरकार की जन समस्या निवारण नीति के तहत प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी उपमंडल स्तरों पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का एक ही मंच पर त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनके समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
शिकायत के समाधान के उपरांत एटीआर पोर्टल पर हो अपलोड
एडीसी जगनिवास ने विभागवार प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत के समाधान के उपरांत एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) बिना किसी विलंब के संबंधित पोर्टल एवं कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान है, जिसे प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरा करे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम ऋतु, डीडीपीओ निशा तंवर सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।’

वोट बचाओ देश बचाओ चैपाल कार्यक्रम और वोट रक्षक अभियान गाँव गिरावड़ में चला
झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: शुक्रवार को गाँव गिरावड़ की जनरल चैपाल में आयोजित ‘वोट बचाओदृदेश बचाओ चैपाल कार्यक्रम एवं वोट रक्षक अभियान’ में श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर श्रीमती गीता भुक्कल ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार की रक्षा के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने वोटों की कथित चोरी एवं मतदाता सूचियों में अनियमितताओं के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के वोट का समान महत्व है और मताधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है। वोट की रक्षा, संविधान की रक्षा और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर नागरिक को जागरूक एवं सजग रहना होगा। उन्होंने सभी से वोट रक्षक अभियान से जुड़कर लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

झज्जर: झज्जर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, संत हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन
पूर्व उपराष्ट्रपति के झज्जर दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात
संत हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जगदीप धनखड़, लोगों से की मुलाकात
झज्जर में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा, कार्यक्रम में रहे मौजूद
छिकारा चैक स्थित संत हॉस्पिटल पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उद्घाटन समारोह में की शिरकत

जिला कारागार झज्जर का औचक निरीक्षण किया – जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव
झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के चेयरमैन एवं जिला व सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव व प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने जिला कारागार झज्जर का औचक निरीक्षण किया।
मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
सीजेएम विशाल ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे। जिन कैदियों के पास अपना वकील करने के लिए साधन नहीं हैं, उन्हें प्राधिकरण की ओर से मुफ्त सरकारी अधिवक्ता (पैनल अधिवक्ता) उपलब्ध कराया जाता है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव व डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम विशाल ने जेल परिसर, कैदियों के बैरक, रसोईघर (मैस) में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि कैदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण सम्मान किया जाए, जेल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और जरूरतमंद कैदियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिला कारागार झज्जर में आज बंदियों के लिए खाने में उड़द की दाल व पेठा की सब्जी और रोटी बनाई गई थी। सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला कारागार झज्जर में बंद बंदियों के लिए रेडियो जोकि की शुरुआत की गई है जोकि बंदियों के लिए मनोरंजन का साधन है रेडियो जोकि हर ब्लॉक की बैरिक में जोड़ा गया है ताकि सभी बंदियों को मानसिक रूप से राहत मिलेगी। सीजेएम विशाल ने बंदियों से अपील की कि वे अपने आचरण में सुधार लाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर द्वारा किसी भी कानूनी सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01251 -252013 जारी किया गया है।

युवा महोत्सव में जिला स्तरीय निपुण रामलीला का भव्य आयोजन, नन्हे कलाकारों ने जीता दिल
मातनहेल के राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय की टीम रही प्रथम

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: युवा महोत्सव के दौरान पी.जी. नेहरू कॉलेज के सभागार में जिला स्तरीय निपुण रामलीला का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर से प्राप्त वीडियो के माध्यम से चयनित शीर्ष तीन टीमों ने मंच पर प्रत्यक्ष प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम स्थान: राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय मातनहेल: सीता स्वयंवर
द्वितीय स्थानः राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाबोधा कलाँ: सीता हरण
तृतीय स्थान: राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय आसौधा: सूर्पनखा नासिका छेदन

नन्हे सितारों की हर प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। बच्चों के अभिनय, संवाद और भाव-भंगिमाओं ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. चेतना जठोल, दलवंती, ईश्वर व संजय शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने बच्चों के प्रदर्शन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने तीनों टीमों को 5100-5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि अपने निजी कोष से प्रदान की। साथ ही उन्होंने बच्चों को तैयार करने वाले शिक्षकों वंदना ढुल, कविता जून और वीरेंदर सिंह द्वारा की गई मेहनत और समर्पण की भी सराहना की। विजेता टीमों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में राजबाला मलिक, नेहरू कॉलेज के प्राचार्य दलबीर हुड्डा, आईटीआई गुढ़ा के प्राचार्य संदीप अहलावत तथा कार्यक्रम के समन्वयक पवन दहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शिक्षाविदों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

झज्जर पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंदबुद्धि बच्चे को नजफगढ़ स्थित उसके परिजनों से मिलवाया’
चैकी छुछकवास पुलिस के मुख्य सिपाही धर्मेंद्र ने काफी प्रयासों के बाद तलाशे बच्चे के परिजन, सकुशल सौंपा बच्चा’

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। इसी का एक सराहनीय उदाहरण चैकी छुछकवास क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पुलिसकर्मियों ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए एक मंदबुद्धि बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया।इस संबंध में छुछकवास प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि चैकी क्षेत्र में एक मंदबुद्धि बच्चा अकेला घूमता हुआ पाया गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। मुख्य सिपाही धर्मेंद्र ने बच्चे के परिजनों का पता लगाने के लिए काफी प्रयास किए। लगातार प्रयासों और सूझबूझ से पता चला कि बच्चा नजफगढ़ का रहने वाला है। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर बच्चे को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया।बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और झज्जर पुलिस की मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने के बजाय मेहनत और अच्छे कार्यों को बनाएं अपना आदर्श: झज्जर पुलिस’
नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी टीम ने गांव खातीवास खेड़ी के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद’

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे और अपराध से दूर रखने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में थाना दुजाना के अंतर्गत गांव खातीवास खेड़ी स्थित गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।इस दौरान निरीक्षक दयानंद गोरा एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया पर कुछ लोग अपराधियों का महिमामंडन करते हैं और उनके रहन-सहन तथा दिखावे को युवाओं के सामने आकर्षक रूप में प्रस्तुत करते हैं। इससे युवा गलत दिशा में प्रभावित हो सकते हैं। हमें ऐसे लोगों को अपना आदर्श बनाने के बजाय उन व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से समाज में पहचान बनाई है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दिखावा करने से किसी का भविष्य नहीं संवरता, बल्कि वास्तविक जीवन में मेहनत और अच्छे कार्य ही आने वाले कल को बेहतर बनाते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें और अपने माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करें।उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। इसलिए नशे और अपराध जैसी बुराइयों से हमेशा दूर रहना चाहिए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से भी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा समाज को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

झज्जर में खंड स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: समग्र शिक्षा के तत्वावधान में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में खंड स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता के कुशल निर्देशन में किया गया, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री जोगिंदर ने किया। कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रेखा बाल्यान ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई थीं। विद्यार्थियों ने ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस, ग्रुप थिएटर, विजुअल आर्ट (2क् एवं 3क्), सोलो डांस, सोलो सॉन्ग, सोलो रागिनी एवं सोलो थिएटर जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
कक्षा नौवीं से बारहवीं की श्रेणी में

ग्रुप डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दावला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप थिएटर में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दावला की टीम प्रथम रही। ग्रुप सॉन्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कक्षा छठी से आठवीं की श्रेणी में

विजुअल आर्ट में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस (छात्र वर्ग) में प्रवेश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बदानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस (छात्रा वर्ग) में अंतिमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माछरौली ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोलो रागिनी में आयुष, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बदानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो थिएटर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दावला के विद्यार्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का परिचय दिया। सभी प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम में भाग लेंगे। सभी विजेता विद्यार्थियों को जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अंत में कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रेखा बाल्यान ने सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सहयोगी विद्यालयों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

21 नवम्बर को रहेगी शादियों की धूम, बाल विवाह की सूचना समय रहते प्रशासन को दें नागरिक: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल का आह्वान- बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन के साथ आमजन भी निभाएं जिम्मेदारी

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है। नागरिक देवउठनी एकादशी उपरांत होने वाले शादियों में किसी भी बाल विवाह की सूचना समय रहते सरपंच, पार्षद, पुलिस या प्रशासन को देकर इस सामाजिक बुराई को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी
डीसी ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी है। बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के तहत बाल विवाह करवाने, इसमें सहयोग करने अथवा इससे जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। बाल विवाह के कारण बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके समग्र विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में विवाह होने से बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है और उनके सामने अनेक सामाजिक एवं शारीरिक चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
21 दिसम्बर तक चलाया जा रहा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
डीसी ने बताया कि जिला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जो 21 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल विवाह की आशंका या सूचना मिलने पर बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी संभावित बाल विवाह को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या चैकी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डब्ल्यूसीडीपीओ, बाल संरक्षण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, एसडीएम, बीडीपीओ, तहसीलदार, सीटीएम, पुलिस, अथवा बाल विवाह निषेध अधिकारी को सूचित करें। इसके अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 पर भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई सूचना किसी बच्चे का भविष्य सुरक्षित करने और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

झज्जर लघु सचिवालय में शुक्रवार को जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देती सीटीएम ऋतु।

जनगणना राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य: सीटीएम’
जनगणना की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना’
10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा’
आगामी 25 जनवरी से घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे प्रगणक’

झज्जर, 20 नवम्बर, अभीतक: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के कार्य को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीटीएम ऋतु ने संबंधित अधिकारियों को जनगणना के कार्य से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। सीटीएम ऋतु ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत हरियाणा प्रदेश में प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में वास्तविक जनसंख्या गणना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला झज्जर में इस कार्य को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के तहत 10 जनवरी से 24 जनवरी, 2027 तक नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या से संबंधित आवश्यक आंकड़े एकत्रित करेंगे। वहीं, एक मार्च से 5 मार्च, 2027 तक एकत्रित आंकड़ों का अंतिम मिलान एवं आवश्यक संशोधन किया जाएगा। नगराधीश ने बताया कि जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए जिला झज्जर में नियमानुसार गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी चार्ज अधिकारियों और तकनीकी टीम को निर्देश दिए कि वे जनगणना से संबंधित प्रशासनिक, तकनीकी और व्यवस्थागत तैयारियां समय रहते पूरी करें। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका अहम है। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सारणी के अनुसार त्रुटिरहित ढंग से पूरा हो।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीईओ रतिंद्र सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीएसओ युद्धवीर नांदल, नोडल अधिकारी मोहित सहित सभी चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी: मंत्री रणबीर गंगवा
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक
बैठक में रखे गए कुल 13 मामले, 9 का मौके पर किया निवारण, 4 परिवादों में आगामी बैठक में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश

रेवाड़ी, 20 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निवारण में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जाए। हरियाणा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति से पूरी पारदर्शिता से कार्य कर रही है। आमजन को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा शुक्रवार को बाल भवन सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मंत्री ने कुल 13 मामले रखे गए, जिनमें से 9 का निवारण कर दिया गया। वहीं 4 परिवादों में आगामी बैठक में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने गांव पीवरा में जमाबंदी की मलकीयत में हिस्सेदारों का नाम गलत दर्ज करवाने के मामले में एसडीएम बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण रिकॉर्ड जांच कर आगामी बैठक में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव कलवाड़ी निवासी अमर सिंह जांगड़ा द्वारा सोसायटी में किए गए कार्य की अदायगी न करने की शिकायत में जांच में सहयोग नहीं करने पर संबंधित हिस्सेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक में राधा कृष्ण सोसायटी सुठानी के निवासियों ने बताया कि पिछली मीटिंग के आदेश के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिले है। जिस पर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली निगम से जुड़े अन्य मामलों में भी तेजी से कार्रवाई करते हुए निवारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लाइनमैन द्वारा मीटर लगवाने के नाम पर पैसे लेने के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों को ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों को शामिल करते हुए जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में कुछ परिवाद के मामले कोर्ट में विचाराधीन रहने के पाए गए।परिवेदना समिति की बैठक में कुछ मामले अवैध कब्जे से संबंधित थे। मंत्री ने इन मामलों में अधिकारियों को जांच करते हुए निवारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, परिवार पहचान पत्र स्टेट कॉर्डिनेटर डा. सतीश खोला, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगड़ा तथा जिला प्रशासन से डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एएसपी दीपिका अग्रवाल, रेवाड़ी के एसडीएम दलबीर सिंह, बावल के एसडीएम संजीव कुमार और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में अमृत फार्मेसी का किया उद्घाटन
जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को कम कीमत पर दवाइयां होंगी उपलब्ध रू मंत्री आरती सिंह राव
कहा, सरकारी अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध होने के बावजूद बाहर की दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई

रेवाड़ी, 20 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में अमृत फार्मेसी का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेशवासियों को 16 अमृत फार्मेसी की सौगात दी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र सरकार की जन औषधि योजना आमजन के लिए एक बेहतरीन पहल है। इसके माध्यम से मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। इन केंद्रों पर कई ऐसी दवाइयां भी मिल सकेगी, जो अन्य जगहों पर आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध होने के बावजूद यदि कोई डॉक्टर मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए लिखता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र यादव, उप सिविल सर्जन डॉ. जोगेन्द्र सिंह तंवर, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ.सुभाष यादव, डॉ. इन्द्रजीत यादव और सुनील मूसेपुर सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सीएम विंडो व एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव।

लंबित शिकायतों का शीघ्र करें निपटानः एसडीएम विजय कुमार यादव
एसडीएम विजय कुमार यादव ने की सीएम विंडो व एसएमजीटी शिकायतों की समीक्षा

रेवाड़ी, 20 नवम्बर, अभीतक: एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सीएम विंडो व एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में लंबित पुरानी शिकायतों का एक सप्ताह में निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुष्मंत कुमार बेहेरा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सीएम विंडो आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को उचित समाधान देना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें साथ ही पोर्टल पर एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
एटीआर समयबद्ध अपलोड करने के दिए निर्देश
एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायत पर की गई कार्रवाई की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय में विचाराधीन मामलों में स्पष्ट हवाला देते हुए शिकायतों का नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने एसएमजीटी पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष सोशल मीडिया प्लेटफार्म की नियमित निगरानी करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सीएम विंडो व एसएमजीटी पोर्टल की मॉनिटरिंग करते है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तत्परता से समाधान करना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी वासियों को मिली बड़ी सौगात, नागरिक अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 34,828.77 लाख रुपये किए मंजूर
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल से रेवाड़ी को मिली की ऐतिहासिक सौगात
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, जिले के लोगों को मिलेंगी आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जल्द शुरू होगा अस्पताल का निर्माण कार्य

रेवाड़ी, 20 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी जिले के नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए 34,828.77 लाख रुपये (करीब 348.28 करोड़ रुपये) की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल के निर्माण से रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनने से मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें जिले में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। रेवाड़ी नागरिक अस्पताल की परियोजना क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की प्राथमिकता में रहा रेवाड़ी का स्वास्थ्य ढांचा
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस बड़ी परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के नागरिकों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है, ताकि आम आदमी को गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि 348.28 करोड़ रुपये की यह मंजूरी केवल एक अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति नहीं, बल्कि रेवाड़ी के लाखों लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। अस्पताल के निर्माण से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ अपने ही जिले में मिल सकेगा।

भिवानी में यात्रियों से वसूला जा रहा एक्सप्रेस का किराया, पैसेंजर जैसी धीमी रफ्तार
भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भगवानदास कालिया ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, यात्रियों के साथ आर्थिक-समय के अन्याय को खत्म करने की मांग
भिवानी से जाने पर ज्यादा, बाहर से आने पर कम किराया, यात्रियों पर पड़ रही दोहरी मार: भगवानदास कालिया

भिवानी, 20 नवम्बर, अभीतक: भिवानी रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली प्रमुख रेलगाडियों में यात्रियों से एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूलने और उन्हें सामान्य पैसेंजर ट्रेन जैसी धीमी गति की सुविधा देने के विरोध में भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भगवानदास कालिया ने सांसद को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने भिवानी के रेल यात्रियों के साथ हो रहे आर्थिक और समय के अन्याय को तत्काल समाप्त करने की मांग की है। सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भगवानदास कालिया ने बताया कि भिवानी से अन्य स्टेशनों की ओर जाने वाली कई रेलगाडियों में यात्रियों से एक्सप्रेस का भारी-भरकम किराया लिया जाता है, जबकि इन ट्रेनों की रफ्तार सामान्य लोकल या पैसेंजर ट्रेन जैसी होती है और ये हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकती हुई चलती हैं। कालिया ने इसे दोहरी मार बताते हुए कहा कि हैरानी की बात यह है कि भिवानी स्टेशन से जाने वाली इन रेलगाडियों का किराया अधिक लिया जाता है, जबकि भिवानी जिले से बाहर के अन्य स्टेशनों से भिवानी आने वाली उसी ट्रेन का किराया कम वसूला जाता है। यह सीधा-सीधा भिवानी के दैनिक और आम यात्रियों के साथ अन्याय है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि रेवाड़ी से फाजिल्का जाने वाली ट्रेन संख्या 14729 और फाजिल्का से रेवाड़ी आने वाली ट्रेन संख्या 14730 में यह विसंगति बनी हुई है। इसी प्रकार श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14029 तथा मेरठ से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन संख्या 14030 में भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा भिवानी से मथुरा जाने वाली ट्रेन संख्या 14725 और मथुरा से भिवानी आने वाली ट्रेन संख्या 14726 के संचालन और किराया प्रणाली से भी स्थानीय यात्री बेहद परेशान हैं। भगवानदास कालिया ने बताया कि इस गंभीर समस्या और किराया विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर उन्होंने पूर्व में बीकानेर मंडल के डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) को भी मिलकर अवगत कराया था, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने सांसद से आग्रह किया है कि वे रेल मंत्रालय और उच्च अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं, ताकि भिवानी से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिल सके और किराये की इस असमानता को जल्द से जल्द दूर किया जा सके।

आज से उठेंगे देव, शुरू हुआ शहनाइयों का सीजन
रेवाड़ी, 20 नवम्बर, अभीतक: चार महीने के चातुर्मास के बाद आज फिर से मंगल गीत गूंज उठे हैं। आज देवउठनी एकादशी है। मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी को योगनिद्रा में गए भगवान श्रीहरि विष्णु आज कार्तिक शुक्ल एकादशी को जाग गए हैं। इसी के साथ विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर लगा विराम खत्म हो गया है। इस ग्यारस को देवउठनी ग्यारस’ कहते हैं, और यहाँ इसे ’छोटी दिवाली’ की तरह मनाया जाता है। आज शाम घर-घर तुलसी विवाह होगा, पटाखे फूटेंगे और एक बार फिर दिवाली जैसा नजारा दिखेगा।
मुहूर्त – कब जागेंगे देव?
इंदौर के पंचांग के अनुसार
एकादशी तिथि: 20 नवंबर सुबह 7ः16 बजे से 21 नवंबर सुबह 6ः32 बजे तक
गृहस्थ (स्मार्त) व्रत: शुक्रवार, 20 नवंबर
वैष्णव व्रत: शनिवार, ’21 नवंबर’
पारण: 21 नवंबर दोपहर 1ः18 से 3ः30 बजे तक
देव जगाने का मुहूर्त – प्रदोष कालः शाम 5ः42 से रात 8ः18 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त’ः सुबह 11ः50 से 12ः34 बजे तक

मालवा की खास परंपरा – शाम को तुलसी के गमले के ऊपर ’गन्ने का मंडप’ बनाया जाता है। चार-पांच गन्ने खड़े करके ऊपर से बांधकर छत्र बनाया जाता है, फिर थाली-घंटी बजाकर ’उठो देव, बैठो देव’ गाकर भगवान को जगाया जाता है।
होगा तुलसी विवाह – मालवा का पहला विवाह
देवउठनी के अगले दिन ’शनिवार, 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह’ होगा। मालवा में मान्यता है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है।
तुलसी विवाह मुहूर्त’: शाम 5ः25 से 7ः40 बजे तक
दोपहर में भी 11ः42 से 12ः30 बजे तक पूजन किया जा सकता है।
मंदिरों में आज शाम विशेष आरती और सामूहिक तुलसी विवाह के आयोजन होंगे।
5 महीने बजेगी शहनाई, 27 मुहूर्त
चातुर्मास खत्म होने के बाद अब अगले ’पांच महीने तक शादियों का मौसम’ रहेगा। इन पांच महीनों में विवाह के 27 मुहूर्त’ हैं।
इंदौर में दो महीने पहले से ही गार्डन और धर्मशालाएं बुक हो चुकी हैं। इस सीजन में ’इंदौर में ही 1000 से ज्यादा विवाह’ होने का अनुमान है।
नवंबर-दिसंबर के मुख्य मुहूर्त’
नवंबर: 20, 21, 24, 25, 26, 30 नवंबर
दिसंबर: 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 12 दिसंबर
सबसे ज्यादा शादियां ’फरवरी में’ होंगी – फरवरी में 9 मुहूर्त हैं, जबकि जनवरी और मार्च में 5-5 मुहूर्त हैं।
16 दिसंबर से फिर लगेगा ब्रेक
16 दिसंबर से ’धनु खरमास’ शुरू होने के कारण विवाह आदि शुभ कार्य फिर रुक जाएंगे। नए वर्ष में मकर संक्रांति के बाद ’18 जनवरी से’ फिर मुहूर्त मिलेंगे।

खेल मैदान में युवाओं को अनुशासन और सेवा का पाठ पढ़ाने वाले पीटीआई ने देर रात पेश की मानवता की मिसाल
आपात स्थिति में मरीज के लिए पीटीआई प्रवीण भारद्वाज ने 32वीं बार किया रक्तदान, बचाई अनमोल जिंदगी

भिवानी, 20 नवम्बर, अभीतक: खेल के मैदान में युवाओं को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का पाठ पढ़ाने वाले शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) प्रवीण भारद्वाज ने जरूरत के समय रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। जब एक मरीज को आपात स्थिति में ए पॉजिटिव फ्रेश ब्लड की आवश्यकता पड़ी तो प्रवीण भारद्वाज ने बिना देर किए देर रात अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार भिवानी के एक निजी अस्पताल में गांव नीमड़ीवाली निवासी एक मरीज उपचाराधीन था। मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल ए पॉजिटिव फ्रेश ब्लड की जरूरत पड़ी। परिजनों द्वारा भिवानी के तीनो ब्लड मे हॉल ब्लड ना मिलने पर उन्होंने शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा से सम्पर्क किया तो उन्होंने अपनी टीम के सदस्य प्रवीण भारद्वाज को दी , उन्होंने समय की परवाह किए बिना ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। यह उनका 32वां रक्तदान था। उनके इस प्रयास की शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा की सराहना की व सम्मानित किया। डुडेजा ने कहा कि प्रवीण भारद्वाज का यह प्रयास दर्शाता है कि समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। एक ओर वे खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवन और अनुशासन के लिए प्रेरित करते हैं, वहीं दूसरी ओर रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के जरिए समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उनका यह कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद को जीवन की नई उम्मीद दी जा सकती है। वही पीटीआई प्रवीण भारद्वाज ने अपने 32वें रक्तदान के जरिए यह संदेश दिया कि इंसानियत की असली पहचान जरूरत के समय किसी के काम आने में है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी ने भिवानी शहरी ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषित
आने वाले समय में भिवानी शहरी क्षेत्र में कांग्रेस उभरेगी बड़ी ताकत बनकर: प्रदीप गुलिया जोगी

भिवानी, 20 नवम्बर, अभीतक: भिवानी में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी ने भिवानी शहरी ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि संगठन में सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान दिया गया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम भिवानी शहर की जनसमस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगी और आम जनता की आवाज बनेगी। जोगी ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में जुट जाएं। घोषित की गई नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। जिसमें अरुण कुमार को वाइस चेयरमैन, जय भगवान को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी। अनिल कुमार और घनश्याम को महासचिव नियुक्त किया गया है। शिव कुमार को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वही संगठन के कार्यों को गति देने के लिए 20 कार्यकर्ताओं को सचिव नियुक्त किया गया है। इनमें प्रेम लता, अनीता देवी, प्रमिला, शील कुमार, सज्जन कुमार, वीर सिंह, बबली, सतबीर सिंह, सुमन, पिंकी, धर्मपाल, जयबीर, अशोक जांगड़ा, समीर, हाफिज अली, जरावर अली, मुकेश शर्मा, राजेश कुमार, राजेश शर्मा और मोनू शामिल हैं। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि यह कार्यकारिणी शहर के हर वार्ड और मोहल्ले में पार्टी की पकड़ को मजबूत करेगी और आने वाले समय में भिवानी शहरी क्षेत्र में कांग्रेस एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।

सीजीएसटी फरीदाबाद ने रेवाड़ी में पान मसाला निर्माण इकाई में अघोषित पाउच-पैकिंग मशीनों का पता लगाया, चार मशीनें जब्त, एक व्यक्ति एचएसएनएस उपकर अधिनियम 2025 के तहत गिरफ्तार
नई दिल्ली, 20 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर फरीदाबाद आयुक्तालय ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 16.11.2026 को हरियाणा के रेवाड़ी में राम गढ़ रोड पर एक फर्म के परिसर में तलाशी ली, जिस पर स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर (एचएसएनएस) का निर्वहन किए बिना पान मसाला बनाने का संदेह था। तलाशी के दौरान, ष्धनराजरू ब्रांड पान मसाला के निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली चार वर्टिकल पाउच-पैकिंग मशीनें वहां क्रियाशील पाई गईं। जांच में पता चला कि फर्म ने न तो एचएसएनएस उपकर अधिनियम, 2025 के तहत पंजीकरण प्राप्त किया था और न ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपनी पैकिंग मशीनों को आवश्यक घोषित किया था। एचएसएनएस उपकर 01.02.2026 से लागू है और पान मसाला निर्माताओं पर स्थापित मशीनों की क्षमता के आधार पर लगाया जाता है। भुगतानध्चोरी न किए गए उपकर की राशि उपरोक्त अधिनियम के तहत 116.48 करोड़ रुपये है। इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत पान मसाला के निर्माण के लिए मशीनों की घोषणा किए बगैर उन्हें चलाना अपराध है। तदनुसार, एक व्यक्ति, जो इन मशीनों का मालिक और संचालित करता है, उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उस व्यक्ति को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान किया
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश उन प्रमुख राज्यों में शामिल हैं जिन्हें इस योजना को लागू करने में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया
उत्तरपूर्व और पहाड़ी राज्यों में असम, सिक्किम, मिजोरम एवं त्रिपुरा को पुरस्कृत किया गया
श्री मनोहर लाल ने सड़क विक्रेताओं को स्ट्रीट वंडर्स बताते हुए, उनकी उद्यमशीलता भावना, उनके लचीलेपन एवं आजीविका के छोटे-मोटे कामों को सफल उद्यमों में परिवर्तित करने की उनकी क्षमता की सराहना की

नई दिल्ली, 20 नवम्बर, अभीतक: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के शहरी विकास विभाग ने 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में श्स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026श् का आयोजन किया। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सड़क विक्रेताओं की आजीविका को मजबूत करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, डिजिटल तकनीक अपनाने एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों, शहरी स्थानीय निकायों, ऋण प्रदाता संस्थाओं एवं सहयोगी संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए, ये पुरस्कार केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। 52 पुरस्कारों और 5 विशेष सम्मानों के साथ, इन पुरस्कारों ने राज्यों, शहरों, बैंकों और अन्य हितधारकों के उत्कृष्ट कार्यों का उत्सव मनाया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश उन प्रमुख राज्यों में शामिल थे, जिन्हें इस योजना को लागू करने और इसकी पहुंच बढ़ाने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। शहरों और शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर पहुंच एवं डिजिटल तकनीक अपनाने में उनके योगदान के लिए भी मान्यता प्रदान की गई। ऋण प्रदाता संस्थाओं में, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक को उनके ऋण प्रदर्शन और सड़क विक्रेताओं तक सुलभ औपचारिक ऋण पहुंचाने में दिए गए योगदान के लिए मान्यता दी गई। जून 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, पीएम स्वनिधि ने लगभग 81 लाख सड़क विक्रेताओं को 1.21 करोड़ से अधिक ऋण प्राप्ति में मदद की है जिनकी कुल राशि लगभग 20,000 करोड़ रुपये है। अगस्त 2025 में इस योजना के पुनर्गठन के बाद, पहले वर्ष में 10.6 लाख नए लाभार्थियों को 6,294 करोड़ रुपये के लगभग 22 लाख ऋण प्रदान किए गए। इस योजना ने यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से औपचारिक ऋण तक पहुंच का विस्तार भी किया है। इसके अंतर्गत उन पात्र लाभार्थियों को 30,000 रुपये तक की क्रेडिट लिमिट प्रदान की जाती है जिन्होंने अपने ऋण की दूसरी किस्त चुका दी है। स्वनिधि से समृद्धि के अंतर्गत, 52 लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 1.62 करोड़ से अधिक मंजूरियां प्रदान की गई हैं। यह योजना 50 स्ट्रीट फूड हब विकसित करने और क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों जैसी पहलों के माध्यम से सड़क बिक्री पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत कर रही है, जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण शामिल हैं। इन पुरस्कारों के कार्यान्वयन तंत्र में 35 राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों, 4,900 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और 120 से अधिक ऋण प्रदाता संस्थाओं को शामिल किया गया। इस आकलन में श्रेणी-विशिष्ट प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसके लिए मुख्य रूप से पीएम स्वनिधि एवं ‘स्वनिधि से समृद्धि’ पोर्टल के आंकड़ों का उपयोग किया गया। योजना के पुनर्गठन के बाद के प्रदर्शन का आकलन 01 सितंबर, 2025 से 31 अगस्त, 2026 तक की अवधि के लिए किया गया जबकि योजना के समग्र प्रदर्शन का मूल्यांकन इसकी शुरुआत से लेकर 31 अगस्त, 2026 तक की अवधि के लिए किया गया। स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026, सड़क बिक्री पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और सड़क विक्रेताओं की आजीविका में सुधार लाने की दिशा में सभी हितधारकों के सामूहिक योगदान को मान्यता देते हैं। ये प्रयास समावेशी शहरी विकास को और बढ़ावा देंगे तथा श्विकसित भारत 2047श् के दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान देंगे।
संबोधनों की मुख्य बातें
श्री मनोहर लाल ने जोर देकर कहा कि विकसित भारत /2047 की ओर ले जाने वाले अंत्योदय के दृष्टिकोण को तब साकार किया जा सकता है जब यह सुनिश्चित हो कि पीएम स्वनिधि का लाभ हर पात्र सड़क विक्रेताओं तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह योजना सड़क विक्रेताओं को छोटे ऋणों से आगे बढ़कर बड़ी बैंक क्रेडिट राशि प्राप्त करने और अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में सक्षम बनाती है, जिससे आजीविका के अवसरों, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम स्वनिधि की सफलता केंद्र और राज्य सरकारों, बैंकों तथा शहरी स्थानीय निकायों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि श्स्वनिधि सम्मान पुरस्कारश् उन राज्यों, शहरों, संस्थानों और अधिकारियों के योगदान को मान्यता देते हैं जिन्होंने इस योजना के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर ठोस नतीजों में बदलने का काम किया है। सड़क विक्रेताओं को स्ट्रीट वंडर्स बताते हुए श्री मनोहर लाल ने उनकी उद्यमशीलता, उनके संघर्ष-जज्बे एवं आजीविका के छोटे-मोटे कामों को सफल उद्यमों में परिवर्तित करने की उनकी क्षमता की सराहना की। योजना के गीत, हर मेहनतकश का साथ दिया, पीएम स्वनिधि ने सम्मान दिया का उल्लेख करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किस तरह पीएम स्वनिधि ने मेहनती सड़क विक्रेताओं को सहारा दिया है और साथ ही समाज में उनके मान-सम्मान, पहचान और प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।
राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के संबोधन की मुख्य बातें
सभा को संबोधित करते हुए, राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जोर देकर कहा कि गरीबों के जीवन में आए बदलाव को किसी एक योजना के बजाय, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी पहलों के सामूहिक प्रभाव के रूप में देखा जाना चाहिए। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत में लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं, जो समावेशी विकास की दिशा में किए गए निरंतर एवं समन्वित प्रयासों के प्रभाव को दर्शाता है। मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा चार पुरस्कार प्राप्त करने वाली उपलब्धि पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से दंतेवाड़ा और बड़े बचेली को मिली मान्यता की सराहना की जो पहले नक्सल-प्रभावित क्षेत्र थे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की पहुंच को दर्शाती है और उन क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को दिखाती है जो नक्सल-मुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जल शक्ति मंत्रालय ने विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर ‘स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ (एसएसजीबी) अभियान शुरू किया
राष्ट्रव्यापी अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर, 2026 तक चलाया जाएगा और इसका समापन मानव अधिकार दिवस के अवसर पर होगा
अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एवं संस्थागत शौचालयों की कार्यक्षमता और सुलभता के आकलन तथा उनमें सुधार के लिए राज्योंध्केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों पर केंद्रित होगा
नई दिल्ली, 20 नवम्बर, अभीतक: जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) ने कल विश्व शौचालय दिवस, 2026 के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)ख्एसबीएम(जी), के तहत ‘स्वच्छ शौचालयदृ गरिमामय भविष्य’(एसएसजीबी) अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान और इसके रिपोर्टिंग मॉड्यूल का ई-शुभारंभ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय मिशन निदेशक सुश्री ऐश्वर्या सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के उप-सचिव द्वारा स्वागत संबोधन और अभियान की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्यों की जानकारी देने के साथ हुआ। इसके बाद विभाग के निदेशक ने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की प्रगति पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। इसमें लगभग 89.9 प्रतिशत गांवों द्वारा ओडीएफ प्लस(मॉडल) का दर्जा हासिल करने तथा स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के अन्य घटकों के तहत प्राप्त उपलब्धियों को दर्शाया गया। इसके बाद संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय मिशन निदेशक द्वारा ‘स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ अभियान का ई-शुभारंभ किया गया। उन्होंने राज्योंध्केंद्रशासित प्रदेशों को अभियान की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा विकसित रिपोर्टिंग मॉड्यूल का भी शुभारंभ किया। विश्व शौचालय दिवस 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘सुरक्षित शौचालय, समान भविष्य’ स्वच्छता को लैंगिक समानता से जोड़ती है। इसी के अनुरूप, ‘स्वच्छ शौचालय दृ गरिमामय भविष्य’ अभियान का उद्देश्य ग्रामीण स्वच्छता सुविधाओं में सुधार करना है, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं, छात्राओं और दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है
सामुदायिक स्वच्छता परिसरों(सीएससी) और संस्थागत शौचालयों(स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और पंचायत घरों आदि) की स्थिति का आकलन करना तथा आवश्यकता के अनुसार उनकी मरम्मत, रखरखाव और पुनर्स्थापना करना। संस्थागत शौचालयों के मामले में यह कार्य संबंधित प्राधिकरणों (एसएमसीध्एडब्ल्यूसीध्जीपीकेध्जीपीबी आदि) के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही, व्यक्तिगत परिवारों को भी आवश्यकता पड़ने पर अपने व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों(आएसएसएल) की मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रेरित करना। गांवों के लिए शौचालय के प्रकारों का आकलन और राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार, जहां भी संभव हो, पहचाने गए एकल गड्ढे वाले शौचालयों को दोहरे गड्ढे वाले शौचालयों में और सोखने वाले गड्ढे वाले सेप्टिक टैंक को सोखने वाले गड्ढे वाले सेप्टिक टैंक में बदलना। यांत्रिक तरीके से मल-कीचड़ निकासी(डिस्लजिंग) का आकलन एवं योजना तैयार करना, जहां भी परिचालन की दृष्टि से आवश्यक हो या एफएसएम अनुपालन के लिए जरूरी हो, वहाँ मशीनीकृत डिस्लजिंग(मल-कीचड़ निकालने की प्रक्रिया) का आकलन करना और योजना बनाना। सामुदायिक स्वच्छता परिसरों(सीएससी) और संस्थागत शौचालयों के रखरखाव व मरम्मत के लिए संचालन और रखरखाव(ओ-एंड-एम) व्यवस्थाओं का आकलन तथा उन्हें सुदृढ़ करना। स्थानीय भित्ति चित्रकला(वॉल आर्ट), साइनेज और आसपास के परिवेश में सुधार करके सामुदायिक स्वच्छता परिसरों और संस्थागत शौचालयों को स्वच्छ, आकर्षक और सुव्यवस्थित स्थानों में बदलने के लिए समुदायों को प्रोत्साहित करना। व्यक्तिगत परिवारों को भी अपने व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों के लिए ऐसा करने हेतु प्रेरित किया जा सकता है। गांव में खुले में शौच मुक्त(डीएफ)) स्थिति की निरंतरता का आकलन करनाय ओडीएफ स्थिति को बनाए रखने के लिए सघन व्यवहार परिवर्तन संचार(बीसीसी) और जागरूकता अभियानों के माध्यम से शौचालयों के निरंतर उपयोग को बढ़ावा देना। गांवों या ग्राम पंचायत के लिए स्वच्छ सेवा आकलन (एसएसए) की स्थिति का आकलन करना और यदि यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो 30 नवंबर 2026 तक इसे पूरा करना सुनिश्चित करनाय जहां एसएसए जमा किया जा चुका है, वहां चिन्हित की गई कमियों के समाधान हेतु आगे की कार्ययोजना पर चर्चा करना। विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता पैदा करना, जिनमें महिलाओं, छात्राओं और दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देते हुए स्वच्छता का महत्व, व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखना, साबुन से हाथ धोना, मल कीचड़ प्रबंधन(एफएसएम) अनुपालन का महत्व, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का अनुपालन, कचरे का 4-तरफा पृथक्करण और स्वच्छ सेवा आकलन शामिल हैं। इसके बाद राज्योंध्केंद्रशासित प्रदेशों ने संवाद सत्र में भाग लिया और अभियान के क्रियान्वयन के लिए अपनी प्रस्तावित कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम और कर्नाटक के स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) टीमों ने अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों को साझा किया। ई-शुभारंभ के अवसर पर सुश्री ऐश्वर्या सिंह, संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि ‘स्वच्छ शौचालयदृ गरिमामय भविष्य’ अभियान को सभी के लिए गरिमा और सभी के लिए स्वच्छता के उद्देश्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि एसएसजीबी अभियान में स्कूली बच्चों को भी स्वच्छता के भावी संरक्षक के रूप में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत बच्चों को स्वच्छता, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य से संबंधित आदतों के महत्व तथा शौचालयों को स्वच्छ और सभी के लिए सुलभ बनाए रखने में सामुदायिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) ने राज्योंध्केंद्रशासित प्रदेशों की स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) टीमों से आह्वान किया कि वे स्कूल प्रबंधन समितियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें, जिससे अभियान में स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इसमें स्कूलों में स्वच्छता ऑडिट कराना भी शामिल है। उन्होंने देशभर में अधिक जन-आवाजाही वाले स्थानों, विशेषकर पर्यटन स्थलों पर स्वच्छ एवं कार्यशील सामुदायिक स्वच्छता परिसरों(सीएससी) के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये परिसर आगंतुकों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने में प्रत्यक्ष रूप से तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देते हैं। इस ई-शुभारंभ का समापन सभी राज्योंध्केंद्रशासित प्रदेशों से विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील के साथ हुआ, ताकि ‘जन भागीदारी’ के माध्यम से ‘संपूर्ण स्वच्छता’ के लक्ष्य को साकार करते हुए इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खेल उद्योग के प्रमुखों से ‘मेक इन इंडिया, प्ले इन इंडिया, ग्रो विद इंडिया’ का आह्वान किया
खेल के मैदान से पोडियम तक’रू डॉ. मांडविया ने भारत में खेलों को बढ़ावा मिलने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया
निजी निवेश से अधिक दक्षता और नवाचार को बढ़ावा मिल सकता है’रू केंद्रीय खेल मंत्री

नई दिल्ली, 20 नवम्बर, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में फिक्की (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ) के खेल व्यवसाय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन टर्फ के 16वें संस्करण का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा, “खेल युवा विकास, सामाजिक समावेशन, आर्थिक अवसरों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों को राष्ट्र निर्माण के अपने एजेंडे के केंद्र में रखा है। हमारा दृष्टिकोण एक स्पष्ट विजन पर आधारित है दृ खेल के मैदान से पोडियम तक, प्रत्येक इच्छुक खिलाड़ी के लिए अवसर सृजित करना। यह शिखर सम्मेलन “पावरिंग इंडियाज स्पोर्ट्स इकोनॉमी: पार्टनरशिप्स, इनोवेशन एंड ग्लोबल लीडरशिप” विषय पर आयोजित किया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों में भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में आए बदलाव को रेखांकित करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा, “खेलो इंडिया मिशन, फिट इंडिया मूवमेंट और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना जैसी पहलों के माध्यम से हम जमीनी स्तर पर खेलों में भागीदारी का विस्तार कर रहे हैं, खेल प्रतिभाओं की पहचान कर रहे हैं और उच्च प्रदर्शन वाले खेलों की दिशा में अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।” केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में नई खेलो इंडिया योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों के लिए 36,441 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना, प्रतिभाओं को निखारना और देशभर में खेलों के विकास को बढ़ावा देना है। भारत के प्रदर्शन को रेखांकित करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा, “एशियाई खेल 2026 में भारत पदक तालिका में चैथे स्थान पर रहा। उन्होंने आगे कहा, “एशियाई पैरा खेल 2026 में भी भारत का प्रदर्शन उतना ही ऐतिहासिक रहा, जहां हमारे पैरा खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 114 पदक जीते, जो इन खेलों में अब तक की हमारी सर्वाधिक पदक संख्या है।” उद्योग की भूमिका पर बात करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा, “हम मानते हैं कि खेलों का भविष्य केवल खिलाड़ियों और खेल संस्थानों से ही नहीं, बल्कि एक मजबूत, प्रतिस्पर्धी और नवाचार-संचालित खेल उद्योग से भी तय होगा। सरकार ने भारत को खेल सामग्री के विनिर्माण और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए 1,856.67 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ खेलो इंडिया खेल सामग्री विनिर्माण योजना को मंजूरी दी है। खेलो भारत नीति 2025 में भारत में खेलों के विकास के लिए एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया गया है, जबकि राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम खेल प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है। डॉ. मांडविया ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने के भारत के इरादे को रेखांकित किया। भारत वर्ष 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है, वहीं इसी शहर में भारत वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की भी उम्मीद कर रहा है। पिछले 18 महीनों में ही भारत ने 18 शहरों में 40 अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। यह न केवल हमारी खेल अवसंरचना की मजबूती, बल्कि हमारी बढ़ती आयोजन क्षमताओं को भी दर्शाता है। केंद्रीय खेल मंत्री ने उद्योग जगत के प्रमुखों को इस क्षेत्र के प्रति दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “खेल अवसंरचना, उच्च प्रदर्शन वाली अकादमियों, खेल विज्ञान सुविधाओं, खेल प्रौद्योगिकी और खिलाड़ी प्रबंधन प्रणालियों के विकास में अपार संभावनाएं हैं। निजी निवेश से हमारे खेल पारिस्थितिकी तंत्र में अधिक दक्षता, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को शामिल किया जा सकता है। डॉ. मांडविया ने कहा, हमारा विजन भारत को एक खेल राष्ट्र से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था में बदलना है। वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, खेल इस यात्रा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, निवेशकों, विनिर्माताओं और खेल संस्थानों को इस बदलाव में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर मेक इन इंडिया, प्ले इन इंडिया और ग्रो विद इंडिया के लिए काम करें। उद्घाटन सत्र में फिक्की खेल समिति के अध्यक्ष एवं जीएमआर समूह के रणनीतिक सलाहकार श्री पी.के.एस.वी. सागरय फिक्की खेल समिति के सह-अध्यक्ष एवं अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री संजय अडेसराय फिक्की के अध्यक्ष श्री विजय शंकरय और फिक्की की महानिदेशक सुश्री ज्योति विज सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, खेल जगत के प्रमुखों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों ने भाग लिया।

भारत की राष्ट्रपति अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

वन हेल्थ’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह आवश्यक है कि मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा और पर्यावरण विज्ञान के विशेषज्ञ मिल कर काम करें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली, 20 नवम्बर, अभीतक: भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि आज वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्वन हेल्थश् की अवधारणा का अत्यधिक महत्व है। मनुष्य, पशु, वनस्पति, और पर्यावरण के बीच निरंतर संपर्क के कारण एक क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूसरे क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकती है। अनेक संक्रामक रोग पशुओं से मनुष्यों में फैलते हैं, जबकि वायु और जल प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय असंतुलन भी मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौतियां उत्पन्न करते हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा और पर्यावरण विज्ञान के विशेषज्ञ मिलकर काम करें। इस एकीकृत दृष्टिकोण से न केवल रोगों की रोकथाम और समय रहते उनकी पहचान संभव होगी, बल्कि भविष्य में उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य संकटों का सामना करने की हमारी तैयारी भी बेहतर होगी। राष्ट्रपति ने कहा कि रोग-निरोध और उपचार के लिए सामाजिक, आर्थिक, पोषण संबंधी और पर्यावरणीय स्थितियों को समझना भी आवश्यक है, क्योंकि इनका लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों और परिस्थितियों के अनुरूप उपचार एवं रोग-निरोधन उपायों पर अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं का आकलन करते हुए केन्द्र सरकार ने वर्ष 2017 में स्वास्थ्य नीति में संशोधन किया था। इस समग्र और समावेशी स्वास्थ्य नीति के अंतर्गत रोगहर समाधानों के साथ-साथ रोग-निरोधक और स्वास्थ्य को बेहतर करने वाली सेवाओं पर अधिक बल दिया गया है। पुनर्वासपरक और प्रशामक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा को भी सुदृढ़ किया गया है। देश में मानसिक तनाव, मधुमेह और कैंसर जैसे असंक्रामक रोग जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उनकी रोकथाम से जुड़े अनेक आयामों पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले एक दशक में भारत सरकार द्वारा की गयी पहलों के दूरगामी प्रभाव हो रहे हैं। इनके फलस्वरूप प्राथमिक से लेकर तृतीयक स्तरों तक की स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। राष्ट्रपति ने उपाधि प्राप्त करने वाले डॉक्टरों से कहा कि वे अपने अनुसंधान और प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ, सस्ती और जन-केंद्रित बना सकते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उनकी विशेषज्ञता का लाभ दूर-दराज के वंचित समुदायों को, देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलना चाहिए। उनके चिंतन और कार्य ऐसे होने चाहिए जिनसे समाज के वंचित समुदायों तक उनके कौशल का लाभ पहुंच सके।

उपराष्ट्रपति ने जिम्मेदार नागरिकता के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का किया आह्वान करते हुए कहा कि कर्तव्य भी अधिकारों जितने ही महत्वपूर्ण हैं
संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे गणराज्य का नैतिक मार्गदर्शक है: उपराष्ट्रपति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राप्त उपलब्धियों ने संवैधानिक आकांक्षाओं को लोगों के जीवन में ठोस परिणामों में बदला है: उपराष्ट्रपति
प्रौद्योगिकी को मानवता की सेवा करनी चाहिए और उसे संवैधानिक मूल्यों से निर्देशित होना चाहिए: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में बेनेट विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित संविधान सप्ताह समारोह 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 20 नवम्बर, अभीतक: उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बेनेट विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित ‘संविधान सप्ताह समारोह 2026’ के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे गणराज्य का नैतिक मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य केवल संस्थाओं और कानूनी ग्रंथों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें रोजमर्रा के सार्वजनिक जीवन का अभिन्न अंग बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है, जब संस्थाएं जवाबदेह बनी रहें, असहमति का सम्मान किया जाए और नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कर्तव्यों को भी अधिकारों के समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन आवश्यक है। श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की लोकतंत्र संबंधी उस परिभाषा का स्मरण किया, जिसके अनुसार लोकतंत्र शासन का ऐसा स्वरूप है, जिसके माध्यम से लोगों के आर्थिक और सामाजिक जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन बिना रक्तपात के लाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भारत की उपलब्धियां जनजीवन में हुए ठोस सुधारों के माध्यम से संवैधानिक आकांक्षाओं की पूर्ति को दर्शाती हैं। लगभग 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के मकानों के निर्माण तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल की पहुंच 82 प्रतिशत से अधिक होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कभी विकास के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले सीमावर्ती गांव भी अब जीवंत गांवों के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुई एक मौन क्रांति को दर्शाती हैं। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को उजागर करते हुए उपराष्ट्रपति ने संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों के मूल्यवान योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदृष्टि को नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी पहलों के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने देश भर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उपलब्धियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस प्रगति को एक और क्रांति बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है और महिलाएं राष्ट्र की नियति को आकार देने में सक्रिय भागीदार बन रही हैं। संविधान की गतिशील प्रकृति के बारे में बात करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने अनुच्छेद 21 का उल्लेख किया, जिसका दायारा समय के साथ विकसित होकर गरिमा, आजीविका, स्वास्थ्य, आवास, निजता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अनेक अधिकारों तक विस्तृत हुआ है। उन्होंने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जीवन स्तर में सुधार के लिए किया जाना चाहिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वे भावी पीढियों के सुरक्षित और टिकाऊ बनी रहें। उन्होंने अंधाधुंध उपभोक्तावाद के प्रति आगाह करते हुए जिम्मेदार उपभोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जन जागरूकता बढाने का भी आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के संवैधानिक न्यायशास्त्र ने पर्यावरण संरक्षण को सतत विकास का अभिन्न अंग मानकर वैश्विक पर्यावरणीय चिंतन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल मिशन लाइफ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्व भर के व्यक्तियों और समुदायों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकीय नवाचार में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि प्रौद्योगिकीय को मानवता की सेवा करनी चाहिए और उसे संवैधानिक मूल्यों द्वारा निर्देशित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवाचार का उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाना, पारदर्शिता को मजबूत करना और अवसरों तक पहुंच का विस्तार करना होना चाहिए। उन्होंने इस यात्रा में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि विधि शिक्षा केवल पेशेवराना दक्षता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे संवैधानिक संवेदनशीलता, नैतिक नेतृत्व, आलोचनात्मक चिंतन और सामाजिक वास्तविकताओं की गहरी समझ को विकसित करना चाहिए। श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने छात्रों से आग्रह किया कि वे जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनें, तर्कपूर्ण संवाद में भाग लें और लोकतांत्रिक संस्थाओं में रचनात्मक योगदान दें। उन्होंने कहा कि जब भारत विकसित भारत /2047 की ओर अग्रसर है, तब संवैधानिक मूल्य राष्ट्र की प्रगति का आधार बने रहने चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन का समापन सभी से संविधान को उन मूल्यों के माध्यम से मजबूत करने का आह्वान करते हुए किया, जिन्हें वे अपने आचरण में अपनाते हैं और जिन जिम्मेदारियों का वे निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, भारत के महान्यायवादी श्री आर. वेंकटरमणी, बेनेट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री विनीत जैन और बेनेट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नागमंगला में पर्यावरण अनुकूल और प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था के साथ नौवां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया
नई दिल्ली, 20 नवम्बर, अभीतक: कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) में 18 नवंबर 2026 को नौवां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया। इस अवसर पर ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ विषय के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणालियों पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था अपनाई गई। सजावट, स्मृति चिह्नों और प्रतिभागियों को दी जाने वाली किट में प्लास्टिक सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया और बैनरों का उपयोग भी न्यूनतम रखा गया। भोजन परोसने के लिए दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली स्टील की प्लेटों और केले के पत्तों का उपयोग किया गया। इससे एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से बचने के साथ ही पारंपरिक और पर्यावरण अनुकूल तरीकों को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं इस तरह की गईं कि कचरा कम से कम हो और दोबारा इस्तेमाल होने वाली तथा प्राकृतिक विकल्पों को प्रोत्साहन मिले। अनावश्यक आयोजन सामग्री का इस्तेमाल कम करके और एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से बचते हुए इस समारोह ने दिखाया कि बड़े स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भी आयोजित किए जा सकते हैं। इन उपायों के माध्यम से आयुष मंत्रालय ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों में टिकाऊ कार्यप्रणालियों को अपनाने के महत्व को दोहराया। साथ ही यह प्रदर्शित किया कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एक स्वस्थ और टिकाऊ भारत को बढ़ावा देने का अभिन्न हिस्सा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *