https://www.facebook.com/share/v/1FbF5HcKKo/

संस्कारम स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रथम वर्ष के एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए ‘कैडेवरिक ओथ सेरेमनी’ का आयोजन
कैडेवर: हमारे प्रथम शिक्षक’ थीम के साथ विद्यार्थियों ने मानवता, कृतज्ञता, सम्मान और चिकित्सा नैतिकता के प्रति ली शपथ

झज्जर, 16 नवम्बर, अभीतक: संस्कारम यूनिवर्सिटी, खेड़ी-पाटौदा, झज्जर स्थित संस्कारम स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज के शरीर रचना विज्ञान विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ एनाटॉमी) द्वारा प्रथम वर्ष के एमबीबीएस सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए ‘कैडेवरिक ओथ सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग के डिसेक्शन हॉल में किया गया। समारोह की मुख्य थीम ‘द कैडेवर दृ आवर फर्स्ट टीचर’ (शव हमारा प्रथम शिक्षक) रही। इस आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा में देहदान करने वाले व्यक्तियों के अमूल्य योगदान के प्रति विद्यार्थियों में कृतज्ञता, संवेदनशीलता, सम्मान और नैतिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इसके अतिरिक्त डॉ. साहिल यादव (एम.डी. रेडियोलॉजी, गोल्ड मेडलिस्ट एवं ओ.एस.डी. टू चेयरमैन) तथा प्रो. डॉ. बचू नारायण सिंह (डीन) को भी समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. एम.सी. गुप्ता, प्रो-वाइस चांसलर, तथा प्रो. डॉ. राज कुमार घनघस, विभागाध्यक्ष, शरीर रचना विज्ञान विभाग, सहित विभाग के सभी शिक्षकगण और प्रथम वर्ष के एमबीबीएस सत्र 2026-27 के विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण कैडेवरिक ओथ का सामूहिक संकल्प रहा, जिसका शीर्षक ओथ फॉर लाइफ: ए रेजोल्यूशन फॉर ह्यूमन टच’ था। इस शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों ने देहदान करने वाले व्यक्तियों को अपना प्रथम शिक्षक मानते हुए उनके पार्थिव शरीर के प्रति पूर्ण सम्मान, संवेदनशीलता और गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने यह प्रतिज्ञा की कि वे शरीर रचना विज्ञान के अध्ययन के दौरान प्रत्येक अंग और शरीर के प्रत्येक हिस्से को सम्मानपूर्वक समझेंगे तथा अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए इस अमूल्य योगदान का सदुपयोग करेंगे। शपथ में विद्यार्थियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे कैडेवर की निजता एवं गोपनीयता का सदैव सम्मान करेंगे, डिसेक्शन के दौरान शरीर के किसी भी अंग को व्यर्थ नहीं जाने देंगे तथा देहदान करने वाले व्यक्तियों और उनके परिवारों के प्रति आजीवन कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने यह भावना भी व्यक्त की कि जिन व्यक्तियों ने मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा के लिए अपने शरीर का योगदान दिया है, उनका यह त्याग चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि चिकित्सा शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान और तकनीकी कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मानवीय संवेदनाएं, नैतिक मूल्य, करुणा और सेवा भावना भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। एक कैडेवर मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने वाला पहला शिक्षक होता है। उसके माध्यम से विद्यार्थी न केवल शरीर विज्ञान को समझते हैं, बल्कि मानव जीवन की गरिमा और देहदान के महत्व को भी अनुभव करते हैं। विश्वविद्यालय के नेतृत्व ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनने के साथ-साथ एक संवेदनशील और जिम्मेदार इंसान भी बनें। चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता का वास्तविक अर्थ केवल बेहतर उपचार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक मरीज के प्रति सम्मान, सहानुभूति और समर्पण के साथ मानवता की सेवा करना है। प्रो. डॉ. राज कुमार घनघस, विभागाध्यक्ष, शरीर रचना विज्ञान विभाग, के मार्गदर्शन में विभाग के सभी शिक्षकगण ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाग ने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के प्रारंभिक चरण से ही चिकित्सा नैतिकता, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन प्रथम वर्ष के एमबीबीएस विद्यार्थियों द्वारा देहदान करने वाले व्यक्तियों के प्रति सम्मान बनाए रखने, चिकित्सा नैतिकता का पालन करने तथा अर्जित ज्ञान एवं कौशल को मानवता की सेवा में समर्पित करने के संकल्प के साथ हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों के चिकित्सा जीवन की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक अनुभव साबित हुआ। इसने यह संदेश दिया कि एक डॉक्टर की शिक्षा की शुरुआत केवल किताबों और कक्षाओं से नहीं होती, बल्कि उन महान व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता से भी होती है, जिनका देहदान आने वाली पीढ़ियों के चिकित्सकों के ज्ञान और कौशल की नींव बनता है। कैडेवर हमारा प्रथम शिक्षक है, जिसका योगदान भविष्य के चिकित्सकों की सेवा और समर्पण के माध्यम से सदैव जीवित रहता है।

झज्जर में सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधन देती डीसी वर्षा खांगवाल। झज्जर मीडिया सेंटर में आयोजित संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ करती डीसी वर्षा खांगवाल।
https://www.facebook.com/share/v/1FbF5HcKKo/

पत्रकार का निष्पक्ष और फेसलेस होना जरूरी, तथ्यों को दें प्राथमिकता: डीसी’
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर झज्जर मीडिया सेंटर में संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन’
डीसी वर्षा खांगवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ’
दिवंगत पत्रकार के परिजनों और वरिष्ठ पत्रकारों को किया सम्मानित’
पत्रकारिता से जुड़े विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए वरिष्ठ पत्रकारों से किया आह्वान’

झज्जर, 16 नवम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर झज्जर मीडिया सेंटर में आयोजित संवाद
कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक पत्रकार का फेसलेस (चेहराविहीन) होना जरूरी है, ताकि उसकी पहचान किसी व्यक्ति विशेष या विचारधारा से नहीं, बल्कि उसकी निष्पक्ष पत्रकारिता से बने। डीसी ने कहा कि पत्रकार होना अपने आप में गर्व की बात है। समाज में पत्रकारों का विशेष सम्मान है और वे अपनी लेखनी के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाने के साथ समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को भी भविष्य में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए। डीसी ने वरिष्ठ पत्रकारों से आह्वान किया कि वे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करें, ताकि नई पीढ़ी समाचार संकलन, रिपोर्टिंग, तथ्य सत्यापन और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को बेहतर ढंग से समझ सके। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया सूचना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन गया है। ऐसे में पत्रकारों को केवल सत्यापित और विश्वसनीय सूचनाएं ही जनता तक पहुंचानी चाहिए। किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले उसकी प्रमाणिकता जांचना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को किसी व्यक्ति या संस्था के अनावश्यक महिमामंडन अथवा महिमाखंडन की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए, क्योंकि वास्तविक सच्चाई इन दोनों के बीच होती है। पत्रकारिता का उद्देश्य किसी का पक्ष लेना नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर सही तस्वीर समाज के सामने प्रस्तुत करना होना चाहिए। डीसी ने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन सत्यता, निष्पक्षता और जनहित इसके मूल आधार हैं। पत्रकारों को इन मूल्यों को बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि समाज में पत्रकारिता के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। कार्यक्रम के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले दिवंगत पत्रकार के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अनुभव नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणादायक है। दिवंगत पत्रकारों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके परिजनों का सम्मान करना समाज की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने मीडिया सेंटर का अवलोकन भी किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए मीडिया सेंटर की गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समाज में जनजागरूकता बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को सामने लाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकारों और सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारियों और मीडिया तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर संवाद हुआ। मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीत कबलाना व वरिष्ठ पत्रकार प्रथम शर्मा सहित अन्य गणमान्य पत्रकारगण ने डीसी सहित अन्य अतिथिगण का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रवीण खुराना ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस का यह आयोजन पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर बना है। कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकार ओपी शर्मा के निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश वर्मा, उदयभान पूनिया, मुकेश चावला, बलराम शर्मा, प्रथम शर्मा, शील भारद्वाज, मनमोहन खंडेलवाल, मनोज चैहान, संजय भाटिया, ओंकार नाथ सिंघल सहित पत्रकारिता जगत से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

झज्जर में समाधान शिविर में जनसुनवाई करती डीसी वर्षा खांगवाल।

समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, मौके पर किया समाधान
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने रखीं अपनी शिकायतें
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश
डीसी ने कहा-आमजन को समयबद्ध व पारदर्शी सेवाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता

झज्जर, 16 नवम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और नागरिकों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। समाधान शिविर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं डीसी के समक्ष रखी। डीसी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और उसका निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव है, उनका तुरंत निपटारा किया जाए, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभाग नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को प्रगति से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। इसका उद्देश्य आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाना है। डीसी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिले तथा नागरिकों की शिकायतों का संतोषजनक समाधान हो। इस अवसर पर सीटीएम ऋतु सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर लघु सचिवालय में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में स्वामित्व योजना की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।

स्वामित्व योजना के तहत शिकायतों का समयबद्ध निपटान करें अधिकारी: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने स्वामित्व स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राजस्व और विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश’
हरियाणा आबादी देह अधिनियम-2025 के प्रावधानों के अनुरूप शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश’

झज्जर, 16 नवम्बर, अभीतक: जिलाभर में स्वामित्व योजना एवं लाल डोरा से संबंधित शिकायतों के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध निपटान को लेकर सरकार द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं,जिनकी सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए। डीसी सोमवार को मुख्य सचिव हरियाणा के साथ वीसी उपरांत स्वामित्व योजना की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हरियाणा आबादी देह (स्वामित्व अधिकारों का निहित होना, अभिलेखन एवं विवादों का समाधान) अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में योजना के तहत प्राप्त शिकायतों के निपटान के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया। डीसी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि लाल डोरा और स्वामित्व योजना से जुड़ी शिकायतों को अनावश्यक रूप से एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में न भेजा जाए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े और मामलों के निपटान में देरी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अधिनियम के तहत आने वाली सभी शिकायतों का निपटान केवल नामित राजस्व अधिकारियों द्वारा ही किया जाए। इनमें नायब तहसीलदार (सहायक कलेक्टर द्वितीय श्रेणी) तथा तहसीलदार (सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी) सहित संबंधित राजस्व अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वामित्व स्कीम के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सभी पटवारी अपनी अपनी अधिकारिता क्षेत्र वाली राजस्व संपदा के भीतर आने वाले आबादी देह क्षेत्र के लिए सर्वेक्षण अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। डीसी ने कहा कि स्वामित्व स्कीम का प्रत्येक भू स्वामी को निर्धारित समयावधि में लाभ मिले,इसके लिए स्वामित्व -आबादी देह प्रोपर्टी पोर्टल की शुरुआत 18 नवम्बर से होगी। इस पोर्टल पर नागरिक दावे आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त दावे व आपत्तियों का तय समय में नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि भू मालिकों को प्रोपर्टी कार्ड जारी किए जा सकें। डीसी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी प्रकार की ढ़िलाई ना बरती जाए।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, सभी बीडीपीओ और सभी तहसीलदार उपस्थित थे।

झज्जर : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाबरा के ग्रामीणों ने झज्जर में छोटे बाईपास के पास मृतक के शव को रखा बीच सड़क पर
पुलिस पहुंची मौके पर, ग्रामीण और मृतक के परिजनों को समझाने का किया जा रहा है प्रयास
झगड़े में गंभीर रूप से जख्मी हुए 55 वर्षीय महेंद्र ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम
छोटी दिवाली के दिन पड़ोसियों के साथ हुआ था 55 वर्षीय मृतक महेंद्र के परिवार का झगड़ा
आरोपीयों की गिरफ्तारी न होने तक मृतक के शव का संस्कार न करने की दी गई चेतावनी
मृतक के परिजन और ग्रामीण साथ मिलकर जता रहे हैं महेंद्र की हत्या को लेकर रोष
फील्ड परिवार बोला साजिश के तहत की गई है महेंद्र की हत्या
झज्जर के गांव बाबरा का है मामला
झज्जर डीसीपी धारणा यादव मौके पर पहुँची परिजनों से मुलाकात की ओर सुनकी समस्या भी सुनी।
डीसीपी धारणा यादव ने परिजनों को आश्वासन दिया किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नही जाएगा।
:जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
:आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी-धारणा यादव डीसीपी
:परिजनों ने डीसीपी धारणा यादव के आश्वासन के बाद जाम को खोला और शव को लेकर परिजन दाहसंस्कार के लिए ले गए।

भिवानी: हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष (चेयरमैन) अनूप प्रजापति जी का भिवानी आगमन पर आत्मिक भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। लीला राम प्रजापति, जगदीश प्रजापति, मुरारी प्रजापति, कुलदीप प्रजापति व भगवान दास कालिया पूर्व प्रदेश सह संयोजक मजदूर प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं नीतियों पर विचार विमर्श किया। उन्हें सितंबर 2026 में हरियाणा सरकार द्वारा इस पद पर नियुक्त किया गया था। हम उन्हें हरियाणा प्रदेश माटी कला बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी व केंद्र व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार शुक्रिया प्रकट करते हैं।

हरियाणा के HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी किए नए आदेश
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मचारियों को आयुष्मान भारत-चिरायु एक्सटेंशन योजना का लाभ देने के संबंध में 16 नवंबर 2026 को दो महत्वपूर्ण कार्यालय ज्ञापन जारी किए हैं। इन आदेशों से हजारों HKRN कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है। पहला महत्वपूर्ण आदेश – ₹21,000 से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए। HKRN द्वारा जारी ज्ञापन संख्या 3375 के अनुसार, जिन कर्मचारियों का मासिक वेतन ₹21,000 से अधिक है, उन्हें चिरायु एक्सटेंशन योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए नवंबर 2026 के वेतन से ₹1,500 वार्षिक अंशदान काटा जाएगा। यह व्यवस्था HKRN की संशोधित वेतन दरों के अनुसार लागू की गई है, जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र कर्मचारी अपने परिवार के लिए प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त कर सकेंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी पहले से किसी सरकारी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मेडिकल क्लेम की प्रतिपूर्ति का लाभ ले रहे हैं और चिरायु योजना का लाभ नहीं लेना चाहते, वे अपने संबंधित विभाग के माध्यम से 25 नवंबर 2026 तक अपनी जानकारी HKRN को भिजवा सकते हैं। दूसरा महत्वपूर्ण आदेश – जिन कर्मचारियों का मार्च 2026 में अंशदान कटा था, वे बनवा सकेंगे चिरायु कार्ड।HKRN द्वारा जारी ज्ञापन संख्या 3376 के अनुसार, जिन पात्र कर्मचारियों के मार्च 2026 के वेतन से चिरायु योजना का अंशदान काटा गया था, वे अब अपना चिरायु कार्ड जनरेट करवा सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी आयुष्मान भारत के आधिकारिक बेनिफिशियरी पोर्टल पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं।
पोर्टल का लिंक: https://beneficiary.nha.gov.in/
यदि किसी कर्मचारी को कार्ड बनवाने में परेशानी आती है तो वह नजदीकी सरकारी अस्पताल या योजना से जुड़े सूचीबद्ध अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र से सहायता ले सकता है।
कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना:

  1. ₹21,000 से अधिक मासिक वेतन पाने वाले पात्र कर्मचारियों के लिए ₹1,500 सालाना अंशदान की व्यवस्था की गई है।
  2. अंशदान के बदले पात्र परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।
  3. नवंबर 2026 के वेतन से अंशदान काटा जाएगा।
  4. मार्च 2026 में अंशदान कटवा चुके पात्र कर्मचारी अपना चिरायु कार्ड जनरेट करवा सकते हैं।
  5. जो कर्मचारी योजना का लाभ नहीं लेना चाहते और पहले से दूसरी सरकारी स्वास्थ्य योजना में हैं, वे 25 नवंबर 2026 तक निर्धारित जानकारी विभाग के माध्यम से भिजवाएं।
    साथियों, स्वास्थ्य सुरक्षा हर कर्मचारी और उसके परिवार की सबसे बड़ी जरूरत है। बीमारी के समय आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
    अब जरूरत है कि सभी पात्र HKRN कर्मचारी अपने अंशदान, पात्रता और चिरायु कार्ड की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

महेंद्रगढ़ में 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली जन-जन अधिकार रैली का न्योता देने बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र के गाँव जगरामबास पहुँचीं लोकप्रिय पूर्व विधायक श्रीमती नैना सिंह चौटाला।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर फूल-मालाओं के साथ श्रीमती नैना सिंह चौटाला जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
ग्रामीणों ने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाली जन-जन अधिकार रैली में गाँव से बड़ी संख्या में पहुँचने का भरोसा दिलाया।

लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र से 4 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया काबू

झज्जर, 16 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र से एक आरोपी को 4 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशेर निवासी गली नंबर 10, विकास नगर, डिग्गी वाला रोड, लाइनपार बहादुरगढ़ के रूप में हुई है।डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डिग्गी वाला रोड, लाइनपार बहादुरगढ़ के नजदीक दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन (स्मैक) बेचने की फिराक में वहां खड़ा है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषि पाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को तलाशी से संबंधित उसके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ का वजन करने पर पॉलीथिन सहित कुल 4 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

आत्मनिर्भर महिलाएं समाज की असली ताकत, पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह ने किया सम्मानित’
महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक, अत्याचार के खिलाफ चुप्पी तोड़कर पुलिस को दें सूचना : पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह
’
बहादुरगढ़, 16 नवम्बर, अभीतक: झज्जर के गांव मेहंदीपुर स्थित पुस्तकालय एवं सामुदायिक केंद्र दादा रूप चंद त्म्।क् इंडिया ज्ञान केंद्र में भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्म्।क् इंडिया छळव् की कंट्री डायरेक्टर डॉ. गीता मल्होत्रा ने की,जबकि हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक रणजीव दलाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनकी पुश्तैनी हवेली में संचालित यह ज्ञान केंद्र वर्ष 2014 से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और कौशल विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झज्जर के पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह ने शिरकत की। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। ये महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आमदनी अर्जित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह ने कहा कि जिस समाज की महिलाएं सशक्त होती हैं, वही समाज तरक्की करता है। जिस समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलते,वह समाज कभी प्रगति नहीं कर सकता। महिलाएं घर संभालने से लेकर बच्चों की परवरिश और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनते देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा अपने माता-पिता की सेवा करें,स्वरोजगार अपनाएं और नशे तथा अपराध से दूर रहें। युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को खेल और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए,ताकि वे अपने गांव और परिवार का नाम रोशन करने के साथ देश और समाज के विकास में योगदान दे सकें। पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं से अपील की कि यदि किसी भी महिला के साथ अत्याचार होता है तो वह चुप रहने के बजाय तुरंत पुलिस को शिकायत दे। अत्याचार सहन करने से अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है,पुलिस उनकी सुरक्षा और सेवा के लिए है। समारोह में उन्होंने महिलाओं और बच्चों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना देरी किए पुलिस को सूचना दे,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

उत्पाद खरीदने के नाम पर 47 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में मिजोरम से दो आरोपी गिरफ्तार
कैंसर की दवाई बनाने के लिए हर्बल उत्पाद खरीदने का झांसा देकर बुजुर्ग से की थी 47.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बैंक खातों के माध्यम से रकम को अलग-अलग खातों में किया गया था ट्रांसफर

झज्जर, 16 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना झज्जर की टीम ने उत्पाद खरीदने के नाम पर 47 लाख 5 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में मिजोरम से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालदुहावमा निवासी आइजोल तथा सी. लालदिंथारा निवासी आइजोल, मिजोरम के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर झज्जर लाया गया। यहां मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।डीसीपी मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही विनोद कुमार’ और उनकी टीम ने मामले की गहनता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि फेसबुक के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई थी। बाद में उसे व्हाट्सएप पर बातचीत करने के लिए कहा गया। इस दौरान विदेश में कैंसर की दवाई बनाने के लिए कैथरैंथस हर्बल नट नामक उत्पाद के 200 पैकेट खरीदने की बात कही गई। आरोपियों ने उत्पाद उपलब्ध करवाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाए। इस प्रकार शिकायतकर्ता से कुल 47 लाख 5 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। ’मुख्य सिपाही विनोद कुमार’ की टीम ने बैंक खातों के रिकॉर्ड, लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में ठगी की रकम में से 20 लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते में पहुंचने की जानकारी मिली। इस खाते के माध्यम से 15 लाख 59 हजार 500 रुपये मिजोरम रूरल बैंक के खाते में सी. लालदिंथारा के नाम पर स्थानांतरित किए गए थे। जांच में लालदुहावमा की संलिप्तता भी सामने आई।पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मिजोरम के आइजोल से गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं बैंक खातों से संबंधित रिकॉर्ड के आधार पर उनकी भूमिका की जांच की गई। दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश करके न्यायि हिरासत में भेज दिया गया है।

बादली मंडल की संगठनात्मक बैठक में पहुंचे प्रदेश महामंत्री वेद फुला का स्वागत करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़।

पीएम मोदी और सीएम नायब सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: वेद फुला
प्रदेश महामंत्री वेद फुला ने बादली मंडल की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
बैठक में पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री का आदित्य धनखड़ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वागत

बादली, 16 नवम्बर, अभीतक: भाजपा सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानती है। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में नायब सरकार हर वर्ग की भलाई के कार्य कर रही है। हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की लोक हितैषी नीतियों का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाने का माध्यम बनें। प्रदेश महामंत्री वेद फुला ने बादली में मंडल कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री व अन्य पार्टी पदाधिकारियों का प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा आदित्य धनखड़ ने स्वागत किया। वेद फुला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जबकि अन्य दलों में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता। इसलिए आज देश भर में युवा मोदी जी के साथ जुड़कर भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस और विपक्ष झूठे नैरेटिव सेट करने की असफल प्रयास कर रहा है।संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी का लोकतंत्र में विश्वास नहीं रहा, अब अराजकता फैलाकर सत्ता पाना चाहते हैं। देश की जनता समझदार है और मोदी जी के साथ है। वेद फुला ने कहा कि बादली हल्के के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ अनवरत प्रयासरत रहते हैं। बैठक में जिला प्रभारी हरविंदर कोहली और जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने बादली मंडल संगठन का प्रदेश महामंत्री से परिचय कराया। उन्होंने बैठक में अपने विचार भी साझा किए। प्रदेश महामंत्री वेद ने बादली मंडल संगठन की पिछली गतिविधियों की समीक्षा की और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि बादली मंडल में हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सशक्त युवा टीम बेहतरीन कार्य कर रही है। राजनीति में संगठन का विस्तार और मजबूती निरंतर प्रक्रिया है। वही संगठन आगे बढ़ता है जो निरंतर अपनी सरकार और संगठन की नीतियों को सेवा का माध्यम मानकर हर घर और हर मतदाता तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ सभी पात्र नागरिकों को मिल रहा है। अगर कोई किसी वजह रह गया है तो उसकी मदद करें। संगठन अपने आप मजबूत होता चला जाएगा। बादली मंडल की संगठनात्मक बैठक में हरविंदर कोहली जिला प्रभारी, विकास वाल्मीकि जिला अध्यक्ष, आदित्य धनखड़ प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्य, अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख से प्रमुख मौजूद रहे।

पंचकूला के सेक्टर-6 में 41 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
हरियाणा पुलिस महानिदेशालय के सामने लगा शिविर, सिविल अस्पताल की टीम ने जुटाया 41 यूनिट रक्त

पंचकूला, 16 नवम्बर, अभीतक: अस्पतालों में रक्त की कमी दूर करने में सहयोग देने के लिए सेक्टर-6 स्थित हरियाणा पुलिस महानिदेशालय के सामने रक्तदान शिविर लगाया गया। एचसीएस अधिकारी ममता शर्मा की अध्यक्षता में विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला और एचडीएफसी बैंक ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से संयुक्त रूप से यह शिविर आयोजित किया। शिविर में एचआईआईडीसी और हरियाणा परिवार पहचान पत्र विभाग का सहयोग रहा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की पंचकूला जिला शाखा ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि सुबह 10रू30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य जाँच के बाद डॉक्टरों ने 11 लोगों को उस दिन रक्तदान स्थगित करने की सलाह दी। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. अमित सम्मी की देखरेख में 41 यूनिट रक्त एकत्र किया। साध्वी नीलिमा विश्वास ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की मदद का सीधा तरीका है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन अस्पतालों की रक्त संबंधी जरूरतों में सहयोग देने और अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान से जोड़ने के लिए नियमित रूप से शिविर आयोजित करता है। शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से सत्य भूषण खुराना, मदन नागपाल, पवन गर्ग, कृष्ण लाल गिरधर और सरोज गिरधर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

चंडीगढ़: हरियाणा कोल्ड चेन नीति को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
खेत से बाजार तक मजबूत होगी आपूर्ति व्यवस्था: श्याम सिंह राणा
किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने, कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने और आधुनिक कोल्ड चेन विकसित करने पर रहेगा जोर
बागवानी विभाग के समन्वय से जुड़ेंगे विभिन्न विभाग और संस्थान
हरियाणा कोल्ड चेन नीति प्रदेश में कृषि उपज के संग्रहण, भंडारण, परिवहन और विपणन को एक-दूसरे से जोड़ने का आधार बनेगी।
इस नीति का उद्देश्य केवल कोल्ड स्टोरेज बनाना नहीं, बल्कि किसानों की उपज को बेहतर गुणवत्ता के साथ अधिक लाभकारी बाजारों तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों की आय बढ़ाने, निजी निवेश को प्रोत्साहित करने और ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

जर्नलिस्ट क्लब ने की पत्रकारिता दिवस सरकारी स्तर पर मनाने की मांग’
भिवानी, 16 नवम्बर, अभीतक: जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के प्रधान ईश्वर धामु ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा है कि तेजी से बदल रही परिस्थितियों में पत्रकारिता की गरिमा, प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को बनाए रखने का दायित्व पत्रकारों पर है। उन्होने कहा कि निसंदेह अब पत्रकारिता से जुड़े संसाधन विकसित हो गए हैं परन्तु खबरों की विश्वसनीयता में कमी आई है। खबरें अब अपना प्रभाव समय अनुसार खोती जा रही है। लेकिन सुखद विषय यह है कि खबरों की पहुंच का दायरा बढ़ा है। इसमें सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। परन्तु सोशल मीडिया को संवैधानिक मान्यता न होने के कारण उसकी जानकारी पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है। इसलिए आवश्यक है कि सोशल मीडिया को सरकार मान्यता दें। क्लब प्रधान धामु ने यह भी कहा कि प्रेस दिवस को सरकार अपने स्तर पर मनाएं। जबकि हर जाति और वर्ग के महापुरुषों की जयंती सरकार प्रदेश स्तर पर मना रही है तो पत्रकारिता दिवस को सरकार अपने स्तर पर मनाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सरकार की ओर से प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। इस मौके पर सरकार की और से पत्रकारों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाए जाए। धामु ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में जिले के पत्रकारों के संगठनों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जर्नलिस्ट फ्रेंडली सरकार है। सरकार ने पत्रकारों की भलाई के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार लोक सम्पर्क विभाग द्वारा पत्रकारों को दी जाने वाली मान्यता देने में नाहक की परेशानी डालने वाले कर्मचारियों को सीट से बदलेेे। क्योंकि संबंधित कर्मचारी पत्रकारों को मान्यता आवेदनों पर मनचाहे ऐतराज लगा रहे हैं। साथ ही प्रकाशित न होने वाले अखबारों के पत्रकारों को मान्यता न दी जाए और गैर-पत्रकारों की मान्यता रद्द की जाए। उन्होने बताया कि जल्द ही क्लब की ओर से इस बारे एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिया जायेगा।

देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वाले नौ दिग्गजों को भिवानी गौरव अवार्ड
भावुक हुए विजेता, 14 वां आयोजन बना यादगार

भिवानी, 16 नवम्बर, अभीतक: अपनी मेधा, कौशल, सामाजिक सरोकार निभाने की कुशलता और समाज की दिशा और दशा को सकारात्मक रूप देकर देश व दुनिया में भिवानी का नाम रोशन करने वाली नौ विशिष्ट हस्तियों को रोहिणी, दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में श्भिवानी गौरव अवार्डश् से सम्मानित किया गया। भिवानी परिवार मैत्री संघ के 14 वें श्भिवानी गौरव अवार्डश् वितरण समारोह में राधास्वामी सत्संग, दिनोद के परम संत हुजूर कंवर साहिब जी महाराज के हाथों से पुरस्कार पाकर सभी अवार्डी भावुक व अभिभूत हो गए। अपने संक्षिप्त संबोधन में इसका जिक्र भी उन्होंने किया। साथ ही अवार्ड पाने वाले हर दिग्गज ने अपने व्यावसायिक सफर की बाधाओं, संघर्ष, प्रेरक प्रसंगों और सफलताओं का उल्लेख भी किया। बीपीएमएस के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और देश के जाने-माने एंकर राजेश चेतन ने प्रभावशाली मंच संचालन से एक बार फिर साबित किया कि क्यों उनके प्रशंसकों, फॉलोअर्स की संख्या लगातार तीव्र गति से बढ़ रही है। राजेश चेतन ने बताया कि समारोह तीन सत्रों में आयोजित हुआ। पहला सत्र श्री जगन्नाथ सर्राफ की स्मृति में आयोजित किया गया। सेवामूर्ति सूरजभान बगड़िया की स्मृति में दूसरा तथा श्री कुलदीप राज महाजन की स्मृतियों को समर्पित रहा तीसरा सत्र। सम्मान पाने वालों में शिक्षा, पत्रकारिता, साहित्य, खेल, सेवा, कला-संगीत, राष्ट्र सेवा और लोक प्रशासन क्षेत्र के दिग्गज शामिल थे। सभी अवार्डियों के बारे में दो से ढाई मिनट (अलग-अलग) की विशेष डॉक्युमेंट्री दिखाई गई।
इन विशिष्ट हस्तियों को मिला श्भिवानी गौरव अवार्ड
चै. बंसीलाल सम्मान (लोक प्रशासन एवं ग्राम विकास) – सांसद श्री एन.डी. गुप्ता, भिवानी-दिल्ली।
श्री राम कृष्ण गुप्ता सम्मान (शिक्षा)- डॉ. नरेश कौशिक, काइला-हिसार।
बाबू बनारसी दास गुप्ता सम्मान (पत्रकारिता) – श्री बलवान शर्मा, भिवानी-नारनौल।
पं. माधव मिश्र सम्मान (साहित्य)- डॉ. जोगेंद्र कुमार, रतेरा-भिवानी।
श्री सुरजीत सिंह सम्मान (खेल) – श्री पूनम शर्मा, भिवानी-कुरुक्षेत्र।
श्री फकीर चंद सम्मान (सेवा)- श्री रामदेव तायल, भिवानी।
पं. गोपाल कृष्ण सम्मान (कला एवं संगीत)- श्री दिनेश रल्हन, चांग-दिल्ली।
पं. नेकी राम शर्मा सम्मान (राष्ट्र सेवा)- श्री जीतराम गुप्ता (एडवोकेट), चरखी दादरी
नारायणी देवी भग्गनका सम्मान (ओजस्विनी) – डॉ. प्रियंका सौरभ, बड़वा-भिवानी।
राजेश चेतन ने बताया कि सभी विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लिए अनुकरणीय कार्य करके मिसाल कायम की है। समारोह के दौरान आकर्षक हरियाणवी नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।
अग्रसेन भवन के पास बनेगा 200 बेड का अस्पताल
गौरव अवार्ड पाने वाले समाज सेवी श्री रामदेव तायल ने अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि सौ करोड़ रुपये के खर्च से भिवानी में भव्य और विराट अग्रसेन भवन का निर्माण तीव्र गति से पूर्णता की ओर है। उन्होंने बताया कि अग्रसेन भवन के पास 200 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा।

एनएचएम कर्मचारियों को भी दिया जाएगा स्वास्थ्य बीमा कवरेज: आरती सिंह राव
सभी सूचीबद्ध (मउचंदमससमक) सरकारी और निजी अस्पतालों में पात्र लाभार्थियों को मुफ्त इलाज मिलेगा।
अब राज्य सरकार द्वारा श्चिरायु-एक्सटेंशनश् योजनाओं के तहत, 8812 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों को आयुष्मान भारत ष्प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाष् स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा।
इसके लिए कर्मचारी को मात्र 1500 रुपये प्रति वर्ष का शुल्क देना होगा।
आरती सिंह राव ने बताया कि बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करके उनके इलाज पर होने वाले निजी खर्च को कम करना है।
इसके तहत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के श्स्वास्थ्य लाभ पैकेज में शामिल सूचीबद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के माध्यम से इनडोर इलाज और डे-केयर प्रक्रियाओं के लिए लाभ दिए जाएंगे।

समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी शिकायतें, निदान के दिए निर्देश
रेवाड़ी, 16 नवम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में शिकायतें सुनने के दौरान डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व गुरूवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में लोग अपनी शिकायतों के निवारण के लिए पहुंच सकते हैं। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करते है। समाधान शिविर में आई उत्तमनगर रेवाड़ी में सीवर ब्लॉक होने व सीवर पर ढक्कन न होने की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य अधिकारी को सीवर की सफाई करवाने व सीवर पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए। गांव किशनगढ़ में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ रेवाड़ी को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव गुड़ियानी में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी बीडीपीओ नाहड को जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

स्वामित्व योजना के नए अधिनियम एवं नियमों की प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने की बैठक
गांवों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को जानकारी देने के दिए निर्देश

रेवाड़ी, 16 नवम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में स्वामित्व योजना के नए अधिनियम एवं नियमों की प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। डीसी ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा संपत्तियों के मालिकाना हक को कानूनी रूप से मजबूत बनाने तथा संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तैयार करने के लिए सरकार द्वारा नए अधिनियम, नियम और एसओपी तैयार की गई है। इसको लेकर 18 नवंबर को पोर्टल भी लांच किया जाएगा। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी इसी विषय को लेकर प्रदेश के सभी डीसी और अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारी इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें, ताकि ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों के अधिकारों का स्पष्ट रिकॉर्ड मिल सके। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिस पर प्रत्येक गांव की आबादी देह का मैप प्रदर्शित होगा। ग्रामीण अपनी संपत्ति की पहचान कर उससे संबंधित विवरण देख सकेंगे। यदि विवरण सही है तो वे अपनी सहमति दे सकते हैं और यदि किसी प्रकार की आपत्ति है तो पोर्टल के माध्यम से उसे दर्ज करवा सकेंगे। इसको लेकर राजस्व अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। साथ ही ग्राम स्तर पर एक कमेटी गठित की जाएगी, जोकि मैप प्रदर्शित करने तथा ग्रामीणों की मदद करने में सहयोग करेगी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैसे-जैसे आपत्तियां प्राप्त हों, वैसे-वैसे नोटिस जारी करके सुनवाई और निपटान की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इसको लेकर गांव में मुनादी करवाई जाए। इस अवसर पर डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित पंचायत व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अहम, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता समय की जरूरत रू डीसी अभिषेक मीणा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियों को दी शुभकामनाएं

रेवाड़ी, 16 नवम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष, स्वतंत्र और तथ्यपरक पत्रकारिता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मीडिया सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता है तथा जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में अहम योगदान देता है। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीआईपीआरओ संदीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं। डीसी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1966 में इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना शुरू किया था। इसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों का अहम योगदान रहता है।

पोक्सो एक्ट 2012 व बाल विवाह कानूनी अपराध के बारे में किया जागरूक
रेवाड़ी, 16 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व संगीता राय सचदेव जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के आदेश अनुसार एवं डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख में सोमवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की DAWN (डॉन) योजना ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन, पोक्सो एक्ट 2012 व बाल विवाह के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव एवं सीजेएम डॉ रेनू सोलखे ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, धामलावास, जिला रेवाड़ी में एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया। सीजेएम डॉ रेनू सोलखे ने उपस्थित छात्रों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की NALSA (DAWN) योजना, 2025 एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसे भारत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य देश से मादक पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन और अवैध तस्करी को रोकना व नशा पीड़ितों और उनके परिवारों को कानूनी अधिकार और सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के प्रमुख लाभ अथवा विशेषताएं नशा पीड़ितों और उनके परिजनों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता देना, स्कूलों, समुदायों और विभिन्न माध्यमों से नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति निवारक शिक्षा और जागरूकता फैलाना तथा नशा मुक्ति केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं, और परामर्श (Counseling) तक पहुँच में मदद की जाती है। पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से समर्थन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट 2012 अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और बाल पोर्नोग्राफी से बचाकर उनकी सुरक्षा करना और उनकी गरिमा को बनाए रखना है तथा बाल विवाह करना कानूनी अपराध है। तथा इसके बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें। अधिक जानकारी या सहायता के लिए आप राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, धामलावास के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं के विद्यार्थी उपस्थित थे।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अलका लांबा ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चैधरी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन के 38 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महासचिव, 7 प्रदेश सचिव और 21 जिलों की महिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं। संगठन विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चैधरी ने कहा कि छठ महापर्व के पावन अवसर पर, जब हम सभी अपने परिवार की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान सूर्य की आराधना करते हैं, उसी अवसर पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी अपने संगठन रूपी परिवार का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं, बल्कि हरियाणा की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने और संगठन को गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पुनर्वास महानिदेशालय 20 नवंबर, 2026 को गुरुग्राम में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगा
नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के गुरुग्राम में रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को सशक्त बनाना और उन्हें असैन्य कार्यबल में दोबारा शामिल होने में सहायता प्रदान करना है। यह रोजगार मेला 20 नवंबर, 2026 को हरियाणा में गुरुग्राम के शहीद अतुल अटारी मार्ग के निकट स्थित 54 एएसपी, वायुसेना स्टेशन में आयोजित होगा। यह रोजगार मेला भारतीय थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना के पूर्व सैनिकों को एक विशेष मंच उपलब्ध कराएगा, जहां पर वे सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशासन, रसद, स्वास्थ्य सेवा और अभियांत्रिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख कॉर्पोरेट तथा औद्योगिक नियोक्ताओं से जुड़ सकेंगे। यह पहल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के प्रति रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की निरंतर वचनबद्धता को दर्शाती है। इसके माध्यम से पूर्व सैनिकों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी विशेषज्ञता और पेशेवर अनुभव के महत्व को मान्यता दी जा रही है, जो असैन्य कार्यबल की आवश्यकताओं के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) देशभर में विभिन्न स्थानों पर पूर्व सैनिकों के लिए कुल 18 रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। पुनर्वास महानिदेशालय के रोजगार मेले पूर्व सैनिकों को संभावित नियोक्ताओं के समक्ष अपने कौशल, अनुभव और पेशेवर क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित मंच उपलब्ध कराते हैं। साथ ही, रोजगार उपलब्ध कराने वाले ये आयोजन विभिन्न संगठनों को अनुशासित, कुशल और अनुभवी पेशेवरों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। नियोक्ता पूर्व सैनिकों के बायोडाटा देखने और अपनी भर्ती संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। वे रोजगार मेले के दौरान चुने गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया की भी योजना बना सकते हैं। इससे नियोक्ताओं और रोजगार की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के बीच सार्थक संवाद व बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। नियोक्ता और पूर्व सैनिक ूूू.मेउीपतम.बवउ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह विशेष रूप से पूर्व सैनिकों के लिए विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोजगार मंच है। पंजीकरण का लिंक पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) की वेबसाइट ूूू.कहतपदकपं.हवअ.पद पर रोजगार मेला बटन के अंतर्गत भी उपलब्ध है। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है और ये पूर्व सैनिकों एवं नियोक्ताओं अर्थात दोनों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क है।
दिनांक और समय: 20 नवंबर 2026, सुबह 7ः00 बजे से स्थान: 54 एएसपी, एयर फोर्स स्टेशन, शहीद अतुल अटारी मार्ग के पास, गुरुग्राम, हरियाणा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
संयुक्त निदेशक, डीआरजेड पश्चिम: drzwcdm@desw.gov.in फोन: 0172-2992652
संयुक्त निदेशक: एसई, डीजीआर:  seopadgr@desw.gov.in फोन: 011-20863432
निदेशक एसइ, डीजीआर: dirsedgr@desw.gov.in

फिलीपींस की यात्रा पर जाने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्थान वक्तव्य
नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: आज, मैं राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर 17 नवंबर, 2026 को आयोजित होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मनीला की यात्रा पर रवाना हो रहा हूँ। आसियान देशों के साथ हमारे संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और हमारे ‘महासागर’ विजन में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हमारे संबंध आज व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और जन-जन के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में विस्तृत एक गतिशील साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में, मैं हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति को आगे बढ़ाने तथा विकास, संपर्क और समृद्धि के हमारे साझा लक्ष्यों को नई गति प्रदान करने के लिए अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। मैं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने के संबंध में इसमें भाग लेने वाले नेताओं के साथ विचारों के आदान-प्रदान के लिए उत्सुक हूँ। मैं फिलीपींस में रह रहे जी जोशीले भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बात-चीत करने के लिए भी उत्सुक हूँ, जिनका योगदान हमारे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करता है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा आसियान के साथ भारत की साझेदारी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुदृढ़ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

लोकसभा अध्यक्ष गुजरात के वडनगर में विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे
नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 18 नवंबर 2026 को गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। यह भव्य महायज्ञ 11 नवंबर 2026 को शुरू हुआ था और 20 नवंबर 2026 को संपन्न होगा। इसका आयोजन कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के दिव्य मार्गदर्शन और सान्निध्य में किया जा रहा है। वैश्विक शांति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण को बढ़ावा देने के पवित्र उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसमें देशभर से 144 वैदिक विद्वान और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

भारत 17 से 20 नवंबर 2026 तक केरल के कोच्चि में अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) के 62वें सत्र एवं मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा
इसका उद्देश्य नारियल उत्पादक देशों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा देना एवं वैश्विक नारियल उद्योग के सतत विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है

नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: भारत 17 से 20 नवंबर 2026 तक केरल के कोच्चि में अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) के 62वें सत्र एवं मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से नारियल विकास बोर्ड (सीडीबी), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) द्वारा किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) की स्थापना 1969 में एशिया और प्रशांत हेतु संयुक्त राष्ट्र का आर्थिक और सामाजिक आयोग (यूएन-ईएससीएपी) के तत्वावधान में की गई जो कि नारियल उत्पादक देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है। यह सदस्य देशों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां वे वैश्विक नारियल क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकें, सहयोग एवं साझेदारी को बढ़ावा दे सकें तथा नारियल उद्योग के सतत विकास के अवसरों की तलाश कर सकें। आईसीसी के 62वें सत्र में भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर के साथ-साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आईसीसी सदस्य देशों के अन्य मंत्री एवं वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधों, वैज्ञानिकों, शोधकर्तों, उद्योग जगत के हितधारकों और अन्य प्रतिष्ठित प्रतिनिधों के भी शामिल होने की उम्मीद है। कोच्चि में 17 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर करेंगे। भारत सरकार के कृषि सचिव, श्री अतीश चंद्र (आईएएस) अध्यक्षीय भाषण देंगे। जबकि विशेष संबोधन मार्शल द्वीप समूह के प्राकृतिक संसाधन एवं वाणिज्य मंत्री माननीय एंथनी मुलरय किरिबाती के पर्यटन, वाणिज्य, उद्योग एवं सहकारिता मामलों के एसोसिएट मंत्री माननीय तंगरीकी रीतेय और समोआ के कृषि एवं मत्स्य पालन के एसोसिएट मंत्री माननीय आयोलुपोटिया मिसा टोनी आयोलुपो देंगे। उद्घाटन समारोह के भाग के रूप में, नारियल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन श्रेणियों में आईसीसी प्रशंसा पट्टिका प्रदान की जाएंगी जिनमें पहला सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय नारियल किसान, दूसरा उत्कृष्ट नारियल वैज्ञानिक, शोधकर्ता और तीसरा सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय नारियल उद्यमी शामिल हैं। चार दिवसीय सत्र एवं मंत्रिस्तरीय बैठक में सदस्य देशों को एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा जिसमें वे वैश्विक नारियल उद्योग से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकेंगे, अपने अनुभव एवं सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों को साझा कर सकेंगे, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत कर सकेंगे और इस क्षेत्र में उभरती चुनौतियों से निपटने और अवसरों की प्राप्ति के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा कर सकेंगे। इस बैठक से नारियल उत्पादक देशों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा मिलने एवं वैश्विक नारियल उद्योग के सतत विकास में सामूहिक प्रयासों के मजबूत होने की उम्मीद है।

छावनी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के हितों को बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
समझौते के तहत डे केयर केंद्रों और वरिष्ठ नागरिक गृहों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ वृद्धजन देखभालकर्ताओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा
वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव और ज्ञान के बल पर विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान करेंगेय उनका कल्याण हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है: रक्षा मंत्री
सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए गरिमापूर्ण, सुरक्षित और सक्रिय वृद्धावस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: रक्षा मंत्रालय ने रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) के माध्यम से छावनी क्षेत्रों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर 16 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर केंद्रों और वृद्धाश्रमों की स्थापना एवं उन्हें सुदृढ़ करने के साथ-साथ वृद्धजनों की देखभाल करने वाले देखभालकर्ताओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना है। इस अवसर पर अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि बुजुर्ग केवल परिवार के सदस्य ही नहीं हैं, बल्कि वे अनुभव, परंपराओं और सामाजिक चेतना के संवाहक भी हैं। उनका अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में अमूल्य साबित होगा। परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनके आजीवन योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और अपनेपन का एहसास मिले। उन्होंने कहा, “हमारे सांस्कृतिक मूल्य हमें ‘मातृ देवो भव, पितृ देवो भव’ की शिक्षा देते हैं। बुजुर्गों की देखभाल केवल पारिवारिक विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अब तक हुई प्रगति की सराहना करते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने बुजुर्गों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने और उनमें और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए इन केंद्रों और वृद्धाश्रमों का सामाजिक अंकेक्षण कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बुजुर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों का उल्लेख किया, जिनमें अटल वयो अभ्युदय योजना (एवीवाईएवाई) भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञापन छावनी क्षेत्रों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे उन्हें बेहतर देखभाल, कल्याणकारी सेवाओं और सक्रिय एवं सम्मानजनक जीवन जीने के अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित होगी। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भी वरिष्ठ नागरिकों को अमूल्य अनुभव और ज्ञान का संवाहक बताया। उन्होंने कहा कि उनका ज्ञान और योगदान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा, “हमारे सैनिक साहस, त्याग और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि उन्हें वह देखभाल, सम्मान और सहयोग मिले, जिसके वे हकदार हैं।
इस अवसर पर रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत, रक्षा संपदा महानिदेशक श्रीमती शोभा गुप्ता तथा दोनों मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बारे में
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अटल वयो अभ्युदय योजना (एवीवाईएवाई) के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इसमें छावनी बोर्डों द्वारा अपने बजट से संचालित मौजूदा डे-केयर केंद्रों और वरिष्ठ नागरिक गृहों के संचालन एवं रखरखाव के लिए सहायता भी शामिल होगी। हरियाणा के अंबाला, महाराष्ट्र के देवलाली, मध्य प्रदेश के जबलपुर तथा उत्तराखंड के रानीखेत और लैंसडाउन छावनियों में पहले से ही डे-केयर केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की अयोध्या और लखनऊ छावनियों में वरिष्ठ नागरिक गृह संचालित हैं। इन केंद्रों और गृहों का खर्च मुख्य रूप से रक्षा मंत्रालय से मिलने वाले अनुदानों पर निर्भर है। समझौता ज्ञापन में एवीवाईएवाई योजना के अंतर्गत छावनी क्षेत्रों में नए डे-केयर केंद्र और वरिष्ठ नागरिक गृह स्थापित करना शामिल है। रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) ने आठ ऐसी छावनियों की पहचान की है, जहां नए डे-केयर केंद्र खोले जा सकते हैं। इसके अलावा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के परामर्श से और उपलब्ध निधि के अनुसार, पांच छावनियों में मौजूदा डे-केयर केंद्रों तथा दो छावनियों में वरिष्ठ नागरिक गृहों का भी विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। रक्षा संपदा महानिदेशालय द्वारा नए डे-केयर केंद्र खोलने के लिए चिह्नित आठ छावनियां हैंकृबैरकपुर (पश्चिम बंगाल), बेलगाम (कर्नाटक), झांसी (उत्तर प्रदेश), खड़की और पुणे (महाराष्ट्र), सिकंदराबाद (तेलंगाना), सेंट थॉमस माउंट (तमिलनाडु) और दिल्ली। जिन पांच छावनियों में मौजूदा डे-केयर केंद्रों को सुदृढ़ करने का प्रस्ताव है, वे हैं: अंबाला (हरियाणा), देवलाली (महाराष्ट्र), जबलपुर (मध्य प्रदेश) तथा रानीखेत और लैंसडाउन (उत्तराखंड)। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश की अयोध्या और लखनऊ छावनियों में स्थित वरिष्ठ नागरिक गृहों का भी विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करने का प्रस्ताव है। रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) और छावनी बोर्ड बिजली, जलापूर्ति और स्वच्छता सहित उपयुक्त परिसर एवं आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय इस योजना के तहत वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण मॉड्यूल और संचालन संबंधी सहयोग प्रदान करेगा। इस समझौता ज्ञापन का एक अन्य महत्वपूर्ण घटक युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। भारत में बुजुर्गों की आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले वर्षों में प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल से जुड़ी सेवाओं की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इस पहल से 12 छावनियों और उनके आसपास रहने वाले प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं का एक समूह तैयार करने में मदद मिलेगी। इन छावनियों में बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), बेलगाम (कर्नाटक), झांसी (उत्तर प्रदेश), देवलाली, खड़की और पुणे (महाराष्ट्र), सिकंदराबाद (तेलंगाना), सेंट थॉमस माउंट (तमिलनाडु), अंबाला (हरियाणा), दिल्ली तथा फिरोजपुर और जालंधर (पंजाब) शामिल हैं। इस पहल के समन्वय, कार्यान्वयन और निगरानी को सुगम बनाने के लिए दोनों मंत्रालयों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया जाएगा। यह पहल विशेष महत्व रखती है, क्योंकि रक्षा संपदा विभाग अपने शताब्दी समारोह की शुरुआत कर रहा है। वर्ष 1926 में स्थापना के बाद विभाग की संस्थागत सेवा के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह साझेदारी विभाग की बदलती भूमिका को दर्शाती है, जो छावनियों में कुशल नगरपालिका प्रशासन सुनिश्चित करने के साथ-साथ छावनी क्षेत्रों के निवासियों और समुदायों के व्यापक सामाजिक कल्याण में भी योगदान दे रही है। यह समझौता ज्ञापन दोनों मंत्रालयों के बीच सहयोग और समन्वय का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो ‘समग्र सरकारी दृष्टिकोण’ की परिकल्पना को ठोस रूप प्रदान करता है। इस पहल के माध्यम से छावनी बोर्डों के संस्थागत नेटवर्क और नागरिक बुनियादी ढांचे को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की नीतिगत रूपरेखा, तकनीकी विशेषज्ञता और वित्तीय सहायता के साथ जोड़कर मौजूदा सार्वजनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

सीबीआईसी अध्यक्ष ने नई दिल्ली में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में जीएसटी और सीमा शुल्क पवेलियन का उद्घाटन किया
सीबीआईसी पवेलियन में अगली पीढ़ी के जीएसटी प्रक्रिया सुधार, अपडेटेड बैगेज नियम 2026 और सीबीआईसी की डिजिटल पहल प्रदर्शित की गईय हेल्पडेस्क आगंतुकों को जीएसटी, सीमा शुल्क और संबंधित सेवाओं पर मौके पर ही मदद प्रदान करते हैं

नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) अध्यक्ष श्री विवेक चतुर्वेदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में जीएसटी एवं सीमा शुल्क पवेलियन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सीबीआईआईसी के सदस्य और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। आईआईटीएफ 2026 के अंतर्गत स्थापित यह पवेलियन, जिसका विषय श्विकास और विरासतश् है, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और सीमा शुल्क के क्षेत्र में सीबीआईसी की ओर से किए गए बदलावकारी प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए एक संवादात्मक मंच प्रदान करता है। यह कर प्रशासन को सरल बनाने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ाने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देने और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को मजबूत करने के प्रति केंद्र सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करता है। अगली पीढ़ी के जीएसटी प्रक्रिया सुधारों और बैगेज नियम, 2026 के बारे में जागरूकता पैदा करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे आगंतुक कर और सीमा शुल्क प्रक्रियाओं में नवीनतम बदलावों और उनसे प्राप्त होने वाले लाभों को समझ सकें। पवेलियन में आगंतुकों को मौके पर ही मदद प्रदान करने और उनके प्रश्नों का समाधान करने के लिए समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों और संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों की ओर से संचालित ये हेल्प डेस्क जीएसटी, सीमा शुल्क, वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन), इनवॉइस पंजीकरण पोर्टल (आईआरपी), आईसीगेट और केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएम) से संबंधित सेवाएं प्रदान करते हैं। आगंतुक जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने, धनवापसी, ई-इनवॉइसिंग, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं, सामान संबंधी प्रावधानों, आयात-निर्यात सुविधा और शिकायत निवारण के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल सार्वजनिक मदद के लिए एक एकल-बिंदु इंटरफेस प्रदान करती है और विभाग तथा नागरिकों के बीच सीधे संवाद को सुगम बनाती है। जनभागीदारी और जागरूकता को अधिक संवादात्मक और आकर्षक बनाने के लिए, पवेलियन में सभी आयु वर्ग के आगंतुकों के लिए कई नवीन शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियां उपलब्ध हैं। इनमें वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) गेम्स, वेंट्रिलोक्विस्ट शो, कठपुतली शो, इंटरैक्टिव क्विज, जादू के शो, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) सेल्फी जोन और नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। इन गतिविधियों को जीएसटी, सीमा शुल्क और करदाता सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों को मनोरंजक और आसानी से समझ में आने वाले तरीके से संप्रेषित करने के लिए डिजाइन किया गया है, विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को आकर्षित करते हुए सरलीकृत कर अनुपालन और विभाग की पहलों के बारे में अधिक जागरूकता को प्रोत्साहन दिया गया है। यह पवेलियन सूचनात्मक प्रदर्शनों, शैक्षिक सामग्री और जागरूकता सामग्री के माध्यम से विभाग की डिजिटल परिवर्तन पहलों को भी प्रदर्शित करता है, जो पारदर्शिता, दक्षता और अनुपालन में सुगमता को प्रोत्साहन देने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को उजागर करता है। जीएसटी और सीमा शुल्क पवेलियन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की पूरी अवधि (14-27 नवंबर) के दौरान आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। यह पहल नागरिक सशक्तिकरण, करदाताओं की सुविधा, अनुपालन में सुगमता और कुशल सेवा वितरण के प्रति सीबीआईसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया
अजित पवार का इस तरह समय से पहले चले जाना महाराष्ट्र और विशेषकर पुणे के लिए अपूरणीय क्षति है
पंचायती राज, सहकारिता, कृषि और आधुनिक नगर विकास तक व्यापक दृष्टि रखने वाला लोकनेता हमने अचानक खो दिया, आज भी विश्वास नहीं होता कि अजित पवार हमारे बीच नहीं हैं
दुग्ध संघ हो, पैक्स हो, चीनी कारखाने हों, नागरिक सहकारी बैंक हो या जिला सहकारी बैंक, हर सहकारी समस्या के समाधान का इनसाइक्लोपीडिया थे अजित पवार
अजित पवार कठिन से कठिन विषय पर भी अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे, राजनीति में इतना साहस बहुत कम लोगों में होता है
सहकारी चीनी मिलों पर दोहरे आयकर का समाधान मोदी सरकार में हुआ तो अजित पवार ने कहा कि सहकारी शुगर क्षेत्र के लिए इससे बड़ी मदद नहीं हो सकती
हमारे गठबंधन में आने का निर्णय लेते हुए अजित जी ने कहा था कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के विकास को महायुति से अलग नहीं देखा जा सकता
अजित पवार के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि थे, उन्होंने निर्भीक होकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और हमेशा उनके हितों को आगे रखा
बारामती से निकलकर अजित पवार जी महाराष्ट्र के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचे, पर उस पद पर भी जमीन से जुड़े रहे और हर बातचीत में क्षेत्र का विकास ही सर्वोपरि रखा
उप-मुख्यमंत्री रहते हुए भी अजित पवार लोकदरबार में जनता की तकलीफें सुनने बारामती आते थे, जनता के बीच रहने की आदत उन्होंने अंत तक बनाए रखी
कोविड काल में सुबह 7 बजे से सचिवालय में मौजूद रहकर राहत-बचाव के हर प्रबंध में उन्होंने जो तत्परता दिखाई, वैसी बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है
संवेदनशीलता, समन्वय और समयबद्धता के साथ काम करने की जो पद्धति उन्होंने बनाई, वह आने वाले समय में महाराष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी

नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और श्रीमती सुनेत्रा पवार, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्री अमित शाह ने कहा कि ‘दादा’ अजित पवार का अचानक चले जाना महाराष्ट्र, खासकर पुणे, बारामती, पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र, के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अचानक निधन से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे किसी एक व्यक्ति द्वारा भरा जाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए इतनी बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। श्री शाह ने कहा कि अजित पवार जी का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि वह उनके अच्छे मित्र थे। श्री शाह ने कहा कि उनके जाने से हमने एक ऐसे जननेता को खोया है, जिनके पास विकास की गहरी दृष्टि और पंचायती राज, सहकारिता, कृषि और आधुनिकतम नगर विकास के क्षेत्र में लंबा अनुभव एवं स्पष्ट विजन था। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी का व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आँखें बंद करते ही ऐसा लगता है जैसे दादा अभी हमारे सामने खड़े हों। उन्हें कभी बिना मुस्कुराहट के नहीं देखा। हमेशा हँसमुख चेहरा, सकारात्मक सोच और अपने विचारों को साकार करने की क्षमता कृऐसी विरल खूबियाँ ईश्वर ने बहुत कम लोगों को दी हैं। श्री शाह ने कहा कि अजित पवार स्पष्टवादी थे। कोई काम हो सके तो ‘हाँ’, और न हो सके तो ‘ना’ कहते थे। उन्होंने कहा कि सबसे कठिन और निर्णायक राजनीतिक वार्ताओं में भी ‘दादा’ हमेशा स्पष्ट नजर आते थे। उनका उत्तर या तो ‘हाँ’ होता था या ‘ना’। बहुत कम लोगों में ऐसा साहस होता है। श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी ने अपना करियर बारामती से शुरू किया और महाराष्ट्र के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुँचे। वह ऐसे नेता थे जो सर्वोच्च स्थान पर पहुँचने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे। श्री शाह ने कहा कि ‘दादा’ उनसे बहुत अधिकार के साथ बात करते थे और यह तभी संभव होता है जब मन में बहुत गहरा लगाव हो। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी ने अपना पूरा जीवन सहकारिता क्षेत्र के लिए समर्पित किया और उसमें ढेर सारे कार्य किए। उन्होंने कहा कि ‘दादा’ में काम की इतनी अच्छी परख थी कि उन्हें बखूबी पता था कि क्या महत्वपूर्ण है और किस चीज पर जोर देना है। श्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के समय जब वह रोजाना राज्यों से बात किया करते थे, तब अजित पवार जी सुबह 7 बजे से सचिवालय में उपलब्ध रहते थे, तुरंत फोन उठाते थे और दोपहर तक ऑक्सीजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सक्रिय कार्रवाई भी कर देते थे। उन्होंने कहा कि उस समय स्थिति ऐसी थी कि बाहर निकलने पर कोरोना की चपेट में आने का बहुत डर था, फिर भी कार्यालय में उपलब्ध रहकर पूरी सरकार की तरफ से राहत कार्य चलाना बहुत बड़ी बात है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि दूध सहकारी संघ हो, पैक्स हो, चीनी कारखाने हों, शहरी सहकारी बैंक हो या जिला सहकारी बैंक, सहकारी क्षेत्र की हर समस्या के समाधान का इनसाइक्लोपीडिया खोजना हो तो एक नाम उभरकर आता है और वह है अजित पवार जी का। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होता है जब सहकारिता क्षेत्र के महत्व की गहरी समझ हो और किसानों, गाँव तथा गरीब दूध उत्पादक महिलाओं के प्रति सच्चा लगाव हो। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र की कमियाँ, खूबियाँ और उसका प्रशासन किसी पुस्तक से नहीं सीखा जा सकता। यह तभी समझ आता है जब कोई नीचे से ऊपर तक इस क्षेत्र में काम करे। श्री शाह ने कहा कि अजित पवार ने महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र को न केवल बहुत अच्छे ढंग से पोषित किया, बल्कि उसे आगे बढ़ाने और उसकी दिक्कतों को दूर करने के लिए निरंतर परिश्रम भी किया। श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी ने उप-मुख्यमंत्री होने के बावजूद जनता के बीच रहने की आदत जीवन के अंत तक बनाए रखी। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी काम के प्रति समर्पित नेता थे। ईश्वर ने उन्हें समय से पहले अपने पास बुला लिया, जिसका दुख हम सभी को है। परंतु उन्होंने जो कार्य किया और लोगों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम करने और योजनाबद्ध ढंग से, अनुशासन के साथ और समयबद्ध तरीके से काम करने की जो कार्य-पद्धति निर्मित की, वह आने वाले समय में महाराष्ट्र के कई युवा राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणा बनेगी।

पत्रकारिता को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाना होगाय मीडिया को तेजी से हो रहे प्रौद्योगिकीय बदलावों के अनुरूप खुद को ढालना होगा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
कम शोर, अधिक समाचारय कम सनसनी, अधिक उत्तरदायित्व: रजत शर्मा
पीसीआई अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने नैतिक, सटीक और उत्तरदायित्वपूर्ण पत्रकारिता पर जोर दिया
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पत्रकारिता में सहायक हो सकती है, लेकिन संपादकीय विवेक और जवाबदेही का दायित्व मनुष्य के पास ही रहना चाहिए: सूचना एवं प्रसारण सचिव
भारतीय प्रेस परिषद ने पत्रकारिता आचरण के मानदंडों का वर्ष 2026 का संस्करण जारी किया

नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह को संबोधित किया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने मीडिया जगत से जुड़े पेशेवरों का आह्वान किया कि वे तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य और प्रौद्योगिकीय प्रगति के अनुरूप स्वयं को ढालें। उन्होंने उत्तरदायित्वपूर्ण पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने तथा समाज के प्रति मीडिया के दायित्वों के निर्वहन के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्य भाषण देने वाले प्रख्यात पत्रकार श्री रजत शर्मा तथा भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी उपस्थित थे। इस वर्ष की थीम ‘पत्रकारिता रू लोकलुभावन या उत्तरदायित्वपूर्ण’ ने सूचना के तेजी से प्रसार और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के दौर में पत्रकारिता की बदलती भूमिका को रेखांकित किया।
नागरिकों को सशक्त बनाने और समाज को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों का श्री अश्विनी वैष्णव ने किया आह्वान
समारोह को संबोधित करते हुए श्री अश्विनी वैष्णव ने प्रौद्योगिकीय परिवर्तन की अभूतपूर्व गति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में उतने बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जितने पिछले दो दशकों में हुए हैं। उन्होंने युवा पत्रकारों को बदलावों को अपनाने और निरंतर अपने कौशल को उन्नत करने के लिए प्रोत्साहित किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म की जवाबदेही पर जोर देते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भ्रामक सूचनाओं, डीपफेक, गुमराह करने वाले विज्ञापनों, डिजिटल गिरफ्तारी और बच्चों को प्रभावित करने वाली हानिकारक सामग्री के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केवल सामुदायिक दिशानिर्देश पर्याप्त हैं। उन्होंने इस बदलते मीडिया परिदृश्य के विनियमन के तरीकों पर विचार-विमर्श करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि नागरिकों को सशक्त बनाया जा सके और उभरती चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
रजत शर्मा ने सनसनीखेज पत्रकारिता और उत्तरदायित्वपूर्ण पत्रकारिता के बीच की महीन रेखा को रेखांकित किया
मुख्य भाषण देते हुए श्री रजत शर्मा ने कहा कि सनसनीखेज पत्रकारिता और उत्तरदायित्वपूर्ण पत्रकारिता के बीच बहुत ही महीन रेखा होती है। उन्होंने संपादकीय विवेक और उत्तरदायित्वपूर्ण समाचार प्रस्तुति के महत्व पर बल दिया। आपातकाल, 26ध्11 के मुंबई आतंकवादी हमलों और ऑपरेशन सिंदूर के अपने अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के दौरान संयम, तथ्यों के सत्यापन और संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। डिजिटल मीडिया तंत्र में अधिक जवाबदेही का आह्वान करते हुए उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे सनसनीखेज प्रस्तुति के बजाय सटीकता को प्राथमिकता दें। उन्होंने अपने संबोधन का समापन इस संदेश के साथ किया: कम शोर, अधिक समाचारय कम सनसनी, अधिक उत्तरदायित्व।
भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष ने प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के मानकों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने और पत्रकारिता के मानकों में सुधार लाने के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई। मीडिया परिदृश्य में तेजी से हो रहे बदलावों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकीय प्रगति के कारण अब कुछ ही सेकंड में लाखों लोगों तक सूचनाएं पहुंचना संभव हो गया है। उन्होंने कहा कि अब फोन और इंटरनेट कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति समाचार प्रसारित कर सकता है, लेकिन समाचार प्रस्तुत करने वाले सभी लोग पत्रकारिता के नैतिक मानकों में प्रशिक्षित नहीं होते और न ही उन मानकों का पालन करने के लिए बाध्य होते हैं।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में सटीकता, संपादकीय विवेक और जवाबदेही का दायित्व मनुष्य के पास ही रहना चाहिए, पर श्री चंचल कुमार ने दिया जोर
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने कहा कि पत्रकारिता में जनसहभागिता और विश्वसनीयता के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकप्रियता को सत्य से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए और न ही तेजी से प्रसारित होने वाली सामग्री को तथ्यों के सत्यापन से अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। टीआरपी, क्लिक और डिजिटल माध्यमों पर दर्शकों की सहभागिता के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते करते हुए उन्होंने संपादकीय विवेक, तथ्यों की जांच और समाचार तथा विचार के बीच अंतर स्पष्ट करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पत्रकारिता में सहायता कर सकती है, लेकिन वह किसी पत्रकार के दायित्व का निर्वहन नहीं कर सकती।
भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों की समालोचनात्मक समीक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत के विकास की नई दिशा में आगे बढ़ने के साथ-साथ सत्यनिष्ठा और सूचनाओं का उत्तरदायित्वपूर्ण प्रसार अत्यंत आवश्यक हैं।
भारतीय प्रेस परिषद ने ‘पत्रकारिता आचरण के मानदंडों’ का वर्ष 2026 का संस्करण जारी किया
समारोह का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय प्रेस परिषद द्वारा ‘पत्रकारिता आचरण के मानदंडों’ के वर्ष 2026 के संस्करण का जारी करना रहा। इसमें निम्नलिखित विषयों पर अद्यतन दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैंः
प्राकृतिक आपदाओं और संघर्ष की स्थितियों के दौरान समाचारों की रिपोर्टिंग।
विरोध प्रदर्शनों और धरनों का समाचार कवरेज।
यौनकर्मियों और दिव्यांगजनों से संबंधित समाचारों की रिपोर्टिंग।
बच्चों की निजता का संरक्षण।
ऑनलाइन गेमिंग के संवर्धन एवं विनियमन अधिनियम, 2025 के अनुरूप ऑनलाइन धन संबंधी गेम्स के विज्ञापन।
भारतीय प्रेस परिषद के बारे में
भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना वर्ष 1966 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से अर्ध-न्यायिक प्राधिकरण के रूप में की गई थी। वर्ष 1979 में इसका पुनर्गठन किया गया। इसका उद्देश्य प्रिंट मीडिया के लिए आंतरिक स्व-नियामक तंत्र उपलब्ध कराना है, ताकि स्वतंत्र और उत्तरदायित्वपूर्ण समाचार प्रस्तुति सुनिश्चित की जा सके। अपनी स्थापना के बाद से ही परिषद प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं संरक्षण करने तथा देश में समाचार पत्रों और समाचार एजेंसियों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत रही है।

दिल्ली के कचरा स्थल को मिला नया जीवन, पटेल चेस्ट ने कचरे को बनाया आकर्षण का केंद्र
नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: संचार और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से एक उपेक्षित स्थान को नया स्वरूप देते हुए, हाल तक कूड़ा संग्रहण केंद्र रहे दिल्ली के पटेल चेस्ट स्थित स्थल को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल) केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। कई वर्षों तक दिल्ली विश्वविद्यालय के पटेल चेस्ट के पास स्थित एक स्थान की पहचान केवल कचरा स्थल के रूप में थी। यहां स्थित पुराना ढलाव घर कचरा एकत्र करने के केंद्र के रूप में इस्तेमाल होता था। लोग वहां से बिना ध्यान दिए गुजर जाते थे। लेकिन स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत इस उपेक्षित स्थल को एक नया और आकर्षक स्वरूप देने की पहल की गई। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सिविल लाइंस क्षेत्र के सहयोग से डीएमएसडब्ल्यूएसएल के नेतृत्व में किए गए एक अनूठे बदलाव के तहत, कचरा संग्रहण के इस परित्यक्त स्थल को आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) केंद्र और सेल्फी पॉइंट के रूप में विकसित किया गया। जो स्थान कभी कचरे के निस्तारण का प्रतीक था, वह अब सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण का केंद्र बन गया है। इस बदलाव की पूरी प्रक्रिया अपने आप में एक प्रेरणादायक कहानी बयां करती है। लगभग 45 बेकार पड़े टायरों और 3,000 से अधिक इस्तेमाल की जा चुकी ईंटों का रचनात्मक ढंग से पुनः उपयोग करके एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल तैयार किया गया। जिन सामग्रियों को कभी कचरा समझकर फेंक दिया जाता था, उन्हें रंग-बिरंगी कलाकृतियों और आकर्षक संरचनाओं में बदल दिया गया। इससे साबित होता है कि रचनात्मकता और सार्थक उद्देश्य के साथ कल के बेकार समझे जाने वाले सामान को आने वाले कल की पहचान बनाया जा सकता है। आज दिल्ली विश्वविद्यालय के परिसर से गुजरने वाले विद्यार्थी इस स्थल से बचकर निकलने के बजाय यहां रुककर इसकी सराहना करते हैं। यहां बनाया गया आकर्षक सेल्फी पॉइंट आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। साथ ही, यह सतत विकास के बारे में चर्चा को बढ़ावा देता है और लोगों को उन वस्तुओं के महत्व पर फिर से विचार करने के लिए प्रेरित करता है, जिन्हें वे अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं। इसके पास ही आरआरआर केंद्र स्थित है, जहां नागरिक अपने अनुपयोगी कपड़े, किताबें, खिलौने और ई-कचरा जमा कराते हैं। इन वस्तुओं को कचरा भराव स्थलों (लैंडफिल) में भेजने के बजाय पुनः उपयोग, नवीनीकरण और जिम्मेदार पुनर्चक्रण के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इससे इन वस्तुओं का उपयोगी जीवन बढ़ता है और समुदाय को भी लाभ मिलता है। यह बदलाव केवल स्थल के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चक्रीय अर्थव्यवस्था की एक जीवंत मिसाल है, जहां कचरा किसी वस्तु का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि कुछ नया सृजित करने की शुरुआत है। आज पहले का यह ढलाव घर इस बात का उदाहरण है कि बदलाव संभव है। कभी कचरे से जुड़े इस स्थल ने अब लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने, पहल करने और सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने का केंद्र बन गया है।

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 की भावना के अनुरूप, यह पहल दर्शाती है कि कचरा संग्रहण केंद्र भी एक आकर्षक स्थल, चर्चा का केंद्र और इस बात का प्रतीक बन सकता है कि शहर किस प्रकार कचरे को उपयोगी संसाधन में बदल सकते हैं।
फेंकी गई हर वस्तु की अपनी एक कहानी होती है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली के पटेल चेस्ट में इन कहानियों को एक नया मंच मिला है।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में ‘विकास और विरासत’ थीम पर आधारित विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के दौरान “विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी सह बिक्री” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती आरती कंवर, हस्तशिल्प विकास आयुक्त श्रीमती अमृत राज, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी) के प्रबंध निदेशक श्री राजीव अशोक तथा मंत्रालय और एनएचडीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस वर्ष के मंडप की थीम “विकास और विरासत” है, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के माध्यम से भारत की समृद्ध शिल्प विरासत की भौगोलिक यात्रा प्रस्तुत करती है और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हथकरघा एवं हस्तशिल्प परंपराओं को प्रदर्शित करती है।
यह मंडप चार क्षेत्रीय प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता है
उत्तर – प्रतिबिंब और पैतृक गौरव रू इसमें गणेश, राम दरबार और भव्य बनारसी बुनाई जैसे पारंपरिक रूपांकनों को प्रदर्शित किया गया है, जो वंश परंपरा और पीढ़ियों से चली आ रही उत्कृष्टता का प्रतीक हैं।
दक्षिण – सटीकता, भक्ति और मूर्तिकला की अनुशासनबद्ध परंपरा: इसमें कर्नाटक और तमिलनाडु की लकड़ी, रेशम और धातु शिल्प में उत्कृष्ट दक्षता के साथ-साथ नटराज की ब्रह्मांडीय लय को प्रदर्शित किया गया है।
पूर्व – स्मृतियां, निरंतरता और हथकरघा की जीवंत धड़कन: इसमें ओडिशा और बंगाल की पारंपरिक बुनाई विरासत को प्रदर्शित किया गया है, जो सांस्कृतिक पहचान और निरंतरता को दर्शाती है।
पश्चिम – चमक, उत्सव और रेगिस्तान की भव्यता: इसमें शीशे का काम, लिप्पन कला और नक्काशीदार लकड़ी के शिल्प को प्रदर्शित किया गया है, जो रेगिस्तानी जीवन की जीवटता और उत्सव की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। उद्घाटन समारोह के बाद श्री गिरिराज सिंह ने भाग लेने वाले बुनकरों और कारीगरों से बातचीत की। उन्होंने कच्चे माल की सहायता से लेकर प्रौद्योगिकी एकीकरण, डिजाइन संबंधी हस्तक्षेप और बाजार संपर्क तक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने बुनकरों और शिल्पकारों के लिए आय एवं आजीविका के अवसरों का विस्तार करने तथा विश्व के सबसे बड़े और टिकाऊ हथकरघा एवं हस्तशिल्प पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में भारत के नेतृत्व को मजबूत करने की वस्त्र मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई। केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हथकरघा, हस्तशिल्प और जूट पांच हजार वर्षों से अधिक समय से भारत की विरासत का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में इनके योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि अकेले हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र एक करोड़ से अधिक कारीगरों से जुड़े हैं और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों की आजीविका का समर्थन करते हैं। उन्होंने घरेलू बाजार और निर्यात में इन क्षेत्रों के महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिक्री नए कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा आने वाले वर्षों में घरेलू मांग और निर्यात के अवसरों में वृद्धि होगी। यह आयोजन 13 से 27 नवंबर 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक है। यह भारत मंडपम, नई दिल्ली के हॉल नंबर 5, भूतल पर आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में 200 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें 100 हथकरघा और 100 हस्तशिल्प कारीगरों के स्टॉल शामिल हैं। 21 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी विभिन्न प्रकार के विशिष्ट शिल्पों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मंडप का प्रबंधन राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) द्वारा किया जा रहा है, ताकि हथकरघा बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को सीधे बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराई जा सके। वस्त्र थीम पर आधारित इस मंडप में विशिष्ट मास्टर शिल्पकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें 7 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, 3 राज्य पुरस्कार विजेता, 2 संत कबीर पुरस्कार विजेता तथा 5 से अधिक बहु-पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार शामिल हैं। हथकरघा और हस्तशिल्प दोनों क्षेत्रों के कुल 17 पुरस्कार विजेता कारीगरों की असाधारण शिल्पकला इस मंडप के सांस्कृतिक अनुभव को समृद्ध बना रही है और भारत की वस्त्र विरासत की कलात्मक उत्कृष्टता को प्रदर्शित कर रही है।

भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
नई दिल्ली, 16 नवम्बर, अभीतक: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन संख्या 13ध्2026 और उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देश अपलोड कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर, 2026 से 4 दिसंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे विज्ञापन में दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *