https://www.facebook.com/share/v/19Qs57zAKs/

इंडो अमेरिकन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: इंडो अमेरिकन स्कूल, झज्जर में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह और सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में सकारात्मकता और उत्साह का संचार हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, गीत, कविताओं, नाटिकाओं और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास से भरे अंदाज ने पूरे कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाई और कार्यक्रम को यादगार बनाने में अपना योगदान दिया। बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता और प्रतिभा साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कीं और उन्हें बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री बिजेंद्र कादयान ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर उसे निखारने का अवसर देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। बच्चों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने इस विशेष दिन का भरपूर आनंद लिया। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके मन में नई उमंग भरने वाला रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि बच्चों का बचपन अनमोल है और उनकी खुशियाँ, सपने तथा प्रतिभाएँ ही एक बेहतर समाज और उज्ज्वल राष्ट्र की नींव हैं।

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कारम में खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम, बच्चों ने दिखाया दम
खातीवास, 13 नवम्बर, अभीतक: बाल दिवस (14 नवंबर) की पूर्व संध्या पर संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर बच्चों के जोश और उत्साह से गूंज उठा। खेल गतिविधियों में रस्साकशी का मुकाबला सबसे आकर्षक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरी ताकत और टीम भावना के साथ रस्सा खींचा, जबकि साथी विद्यार्थियों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। बास्केटबॉल शूटिंग में बच्चों ने अपने निशाने का कौशल दिखाया और सिर पर कोन रखकर संतुलन के साथ चलने की रोचक गतिविधि में एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। खेलों के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा निखारने के लिए कविता पाठ, रंगोली और लघु नाटिका की प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें नन्हे कलाकारों ने रंगों से सजी सुंदर रंगोलियां बनाईं, भावपूर्ण कविताएं सुनाईं और अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की अग्रिम हार्दिक बधाई देते हुए कहा, बच्चे देश का भविष्य हैं। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं। मेरी कामना है कि सभी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और कलाओं में भी आगे बढ़ें और विद्यालय व देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

झज्जर में जमीन का नक्शा मंजूर करवाने के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर और अधिवक्ता पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, अधिवक्ता गिरफ्तार
एसवी एंड एसीबी रोहतक की टीम ने झज्जर में बिछाया जाल, अधिवक्ता परवीन कादियान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की रोहतक टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन का नक्शा मंजूर करवाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवीन कादियान (46 वर्ष), निवासी गांव दुबलधन, जिला झज्जर के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता है। इस मामले में नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर विजय की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर और अधिवक्ता पर रिश्वत मांगने का आरोप
मामले में शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसकी जमीन का नक्शा मंजूर करवाने के बदले नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर विजय और निजी व्यक्ति परवीन कादियान द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी रोहतक की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान अधिवक्ता परवीन कादियान को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर विजय की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में एसवी एंड एसीबी थाना रोहतक में एफआईआर नंबर 37, दिनांक 13 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई सीडीसी/इंस्पेक्टर देवेंद्र, एसवी एंड एसीबी यूनिट झज्जर के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DF&SC), झज्जर श्री आदित्य कौशिक तथा शैडो गवाह के रूप में इंस्पेक्टर सुमित मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण खाप जिला झज्जर ने कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को सौंपे दो महत्वपूर्ण ज्ञापन
पं. श्रीराम शर्मा के नाम पर सेक्टर-9 झज्जर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने तथा सूर्य कवि पं. लख्मीचंद को भारत रत्न देने की उठाई पुरजोर मांग

झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक:सर्व ब्राह्मण खाप जिला झज्जर ने 27-खाप ब्राह्मण महासभा डीघल के प्रधान पंडित सत्यनारायण शर्मा महराणा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को दो महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपकर महान विभूतियों के राष्ट्रीय सम्मान एवं उनकी गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने की मांग उठाई। पहले ज्ञापन के माध्यम से झज्जर के सेक्टर-9 के मुख्य प्रवेश द्वार को महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर एक भव्य एवं गरिमामयी प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की मांग की गई। साथ ही प्रवेश द्वार पर उनके जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं राष्ट्रसेवा के प्रेरणादायी प्रसंगों को विस्तारपूर्वक अंकित करवाने का आग्रह किया गया, ताकि वर्तमान युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं समाजहित में योगदान देने के लिए प्रेरित हों। दूसरे ज्ञापन में हरियाणा की सांस्कृतिक अस्मिता के महान संवाहक, लोकगायक एवं सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत करने की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पंडित लख्मीचंद ने अपनी अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा से न केवल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार किया, बल्कि औपचारिक शिक्षा से वंचित होने के बावजूद अपनी विलक्षण साहित्यिक एवं सांगीतिक साधना के माध्यम से समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की। उनकी वाणी में मानो साक्षात् मां सरस्वती का वास था। उन्होंने हरियाणवी भाषा, लोकसाहित्य एवं संस्कृति को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। ऐसी महान विभूति को भारत रत्न प्रदान करना समूचे हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और लोकप्रतिभा का राष्ट्रीय सम्मान होगा। इस अवसर पर पंडित सत्यनारायण शर्मा महाराणा के साथ प्रोफेसर गौतम राम कौशिक डीघल (महासचिव, 27-खाप ब्राह्मण महासभा डीघल), पंडित राजेश भारद्वाज (प्रधान, ब्राह्मण खाप बादली-तीसा), पंडित रमेश शर्मा (प्रधान, छारा नौगामा), जगमोहन गौतम सुराह, पंडित मंसाराम सुराह, पंडित महासुख रेढुवास, मास्टर राजबीर रेढुवास, सौरभ शर्मा बादली, जयेंद्र शर्मा बादली, पंडित सुबे शर्मा मदाना, पंडित महेश दुजाना, मास्टर कृष्ण छारा, पूर्व प्रधान श्री ब्राह्मण महासभा झज्जर पंडित देवराज शर्मा, महेंद्र साहब शेरिया, शिवकुमार साहब गोच्छी तथा पंडित राम अवतार भारद्वाज गोच्छी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सर्व ब्राह्मण खाप जिला झज्जर ने एक स्वर में कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल अतीत का गौरवगान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के चरित्र निर्माण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इन दोनों मांगों को पूरा करना महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और हरियाणा की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान होगा।

रिलायंस मेट सिटी की सीएसआर पहल के अंतर्गत लाडपुर गांव में सुरहा रोड से पाहसौर रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क एवं 1100 मीटर ड्रेनेज पाइपलाइन निर्माण कार्य का शुभारंभ
झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: रिलायंस मेट सिटी (त्मसपंदबम डम्ज् ब्पजल) की सीएसआर पहल के अंतर्गत लाडपुर गांव में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। गांव में सुरहा रोड से पाहसौर रोड तक 500 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण तथा 1100 मीटर लंबी ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस संपूर्ण निर्माण कार्य को रिलायंस मेट सिटी के सीएसआर फंड के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा जल निकासी की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। साथ ही, गांव की स्वच्छता एवं बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लाडपुर गांव के अमित सरपंच सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों में रमेश, भूप सिंह, मंगेराम, राकेश, राजेश, सुंदर, हरेंद्र, ढोला, जासू, मुकेश ठेकेदार, रघे पंडित एवं पप्पू सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। रिलायंस मेट सिटी की ओर से कर्नल रोमल राजैन, हेड दृ सीएसआर, लोकेश कपसे, लीड-सीएसआर तथा राजकुमार उपस्थित रहे। निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार श्री सतीश राठी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गांव के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए रिलायंस मेट सिटी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। यह पहल स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति रिलायंस मेट सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुनीमपुर पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 से
बागवानी विभाग के तत्वावधान आयोजित होगा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम
बादली, 13 नवम्बर, अभीतक: निकटवर्ती गांव मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र में आगामी 23 नवम्बर से 27 नवम्बर तक किसानों के लिए एक विशेष पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा,जिसमें किसानों को उन्नत तकनीकों द्वारा फूलों की खेती पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र के प्रभारी डॉ सुरेश रावत ने दी।
केंद्र प्रभारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा समय -समय पर किसानों को कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसी कड़ी में उद्यान विभाग के अंतर्गत किसानों के लिए एक विशेष पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 10 किसानों को शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक किसानों को बागवानी विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट http://kaushal.hortharyana.gov.in पर ऑनलाइन नामांकन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले पहले 10 किसानों को ही इस प्रशिक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर को बाद दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है, और चयनित किसानों के नाम उसी दिन यानी 20 नवंबर को 03:30 बजे वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। डॉ सुरेश रावत ने स्पष्ट किया कि इस प्रशिक्षण के लिए प्रार्थी का हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है तथा उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा, एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है। चयनित किसानों को प्रशिक्षण के दौरान अपने साथ आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र की फोटोकॉपी लेकर आनी होगी।
प्रशिक्षण से किसानों को होगा लाभ
उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती के मुकाबले आधुनिक तकनीकों (जैसे पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, और ड्रिप सिंचाई) के उपयोग से कम जमीन पर भी अधिक मात्रा में फूल उगाए जा सकते हैं। इससे फूलों का आकार, रंग और ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है, जिसकी बाजार में अधिक मांग होती है। फूलों की खेती एक नकदी फसल है। शादियों, त्योहारों और सजावट के लिए फूलों की मांग साल भर रहती है। उन्नत तकनीक से बेमौसम फूल भी उगाए जा सकते हैं, जिससे किसानों को सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा मुनाफा मिलता है।
किसानों को सिंचाई की आधुनिक विधियों की मिलेगी जानकारी
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को सिंचाई की आधुनिक विधियों (जैसे टपका सिंचाई या फव्वारा प्रणाली) और संतुलित खाद प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी । इससे पानी, बिजली और उर्वरकों की बर्बादी रुकती है और खेती की लागत कम होती है। इसके अलावा , फूलों की फसल काफी नाजुक होती है और उनमें बीमारियां जल्दी लगती हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से किसान रोगों की शुरुआती पहचान करना और उनके जैविक व वैज्ञानिक उपचार करना सीखते हैं, जिससे फसल खराब होने का जोखिम कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण से किसानों को बागवानी विभाग की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं, अनुदान और सस्ते व उन्नत बीजोंध्पौधों की उपलब्धता के बारे में सीधा मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने इच्छुक किसानों से 20 नवम्बर से पहले पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।

झज्जर लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।

प्रगति एवं पीएमजी मामलों के समाधान में झज्जर प्रशासन सजग : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश’

झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: जिला से संबंधित प्रगति व पीएमजी मामलों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रगति मामलों में झज्जर प्रशासन द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी पर संतोष जताया गया और कहा कि बिजली,पानी सहित अन्य जनहितकारी प्रोजेक्ट्स को लेकर प्रशासन सजग है। बैठक में संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई तथा इनके समाधान की दिशा में हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा भी की गई। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रगति एवं पीएमजी से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और इसकी नियमित मोनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि जिन मामलों के समाधान में एक से अधिक विभागों अथवा एजेंसियों की भूमिका है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करें और प्रगति की अद्यतन स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित मामले के समाधान के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन मामलों में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, पावर ग्रिड से डिप्टी मैनेजर वीरेन्द्र सिंह,निरीक्षक देवेंद्र सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

मधुमक्खी पालकों को बागवानी बीमा योजना से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा: डीसी’
प्रति मधुमक्खी पालक 250 कॉलोनियों और बक्सों तक बीमा का लाभ, 50 रुपये प्रति कॉलोनी व बॉक्स निर्धारित किया गया शुल्क

झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: राज्य सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों और उद्यमियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के दायरे में शामिल किया है। इससे मधुमक्खी पालकों को प्राकृतिक आपदाओं और अन्य निर्धारित परिस्थितियों में होने वाले नुकसान से आर्थिक राहत मिल सकेगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यह पहल मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन देने और किसानों की आय को सुरक्षित बनाने में सहायक होगी। डीसी ने बताया कि योजना के तहत बाढ़ के कारण मधुमक्खियों की कॉलोनियों और बक्सों के पानी में डूबने, आग लगने से नुकसान होने तथा परिवहन के दौरान दुर्घटना के कारण होने वाली क्षति को बीमा कवर में शामिल किया गया है। परिवहन के दौरान दुर्घटना का बीमा लाभ लेने के लिए आवश्यक है कि दुर्घटना हरियाणा राज्य के भीतर हुई हो और उसके संबंध में आधिकारिक एफआईआर या डीडीआर दर्ज कराई गई हो। इसके अलावा, मधुमक्खियों में महामारी के कारण होने वाले नुकसान की स्थिति में भी योजना के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
प्रति कॉलोनी और बॉक्स के लिए 50 रुपये बीमा शुल्क
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए प्रति मधुमक्खी पालक अधिकतम 250 मधुमक्खी कॉलोनियों और बक्सों की सीमा निर्धारित की गई है। इसके लिए मधुमक्खी पालकों का भावांतर भरपाई योजना-शहद के तहत पंजीकरण होना अनिवार्य है। साथ ही, प्रत्येक बॉक्स पर भावांतर भरपाई योजना का यूनिट नंबर देना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति कॉलोनी 50 रुपये और प्रति बॉक्स 50 रुपये बीमा शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके बदले में पात्र मधुमक्खी पालकों को प्रति कॉलोनी 1,250 रुपये और प्रति बॉक्स 1,250 रुपये की बीमा राशि का प्रावधान है। अधिकतम बीमा राशि निर्धारित पात्रता और योजना के नियमों के अनुसार प्रति कॉलोनी तथा प्रति बॉक्स 3,12,500 रुपये तक हो सकती है।
मधुमक्खी पालन किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के मधुमक्खी पालकों से आह्वान किया कि वे सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक पंजीकरण और औपचारिकताएं समय पर पूरी करें। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार की योजनाओं से व्यवसाय में संभावित जोखिमों के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए मधुमक्खी पालक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय झज्जर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उद्यान विभाग, हरियाणा के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2021 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी के नाम पर 2 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार’
झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम झज्जर की टीम ने ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान पुत्र मोहम्मद अली निवासी प्रेम नगर-2, दिल्ली के रूप में हुई है।डीसीपी मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर प्रभारी निरीक्षक दर्शन कुमार ने बताया कि गांव दुबलधन माजरा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि व्हाट्सएप पर एक ऐप डाउनलोड करने के बाद उसे ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी का काम देने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने ऑर्डर की कीमत अपने बताए बैंक खातों में जमा करवाने तथा डिलीवरी के बाद 15 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन देने का लालच दिया।शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर अलग-अलग तारीखों में अपने बैंक खातों से कुल 2,00,468 रुपये बताए गए खातों में जमा करवा दिए। न तो उसे कमीशन मिला और न ही जमा राशि वापस मिली। बाद में संबंधित ऐप बंद कर दी गई। शिकायत के आधार पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज होने के बाद थाना साइबर झज्जर में मामला दर्ज किया गया।जांच के दौरान पुलिस ने मनी ट्रेल के आधार पर संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई। पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते के खाताधारक इरफान को जांच में शामिल किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश करके न्यायिक रियासत में भेज दिया गया।

झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे व अपराधों से दूर रहने के लिए किया जागरूक’
पढ़ाई, खेलकूद और माता-पिता का सम्मान करने का दिया संदेश, डायल 112, साइबर अपराध और यातायात नियमों की भी दी जानकारी

झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा युवाओं को नशे और अपराधों से दूर रखने तथा उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा शहर के एस.आर. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और नशे के कारण होने वाले सामाजिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपना ध्यान पढ़ाई और खेलकूद जैसी सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। उन्हें नशे एवं अपराध से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डायल 112 की आपातकालीन पुलिस सहायता सेवा, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी के साथ ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

6.43 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस’

झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चैकी छुछकवास की टीम ने 6.43 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष कुमार निवासी गांव अच्छेज, जिला झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस चैकी छुछकवास प्रभारी उपनिरीक्षक सतबीर ने बताया कि एएसआई राजीव कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आशीष कुमार नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और फिलहाल हेरोइन लेकर मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी की और बताए गए हुलिए के आधार पर मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 6.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार सील करके अपने कब्जे में लिया तथा नशीले पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना बेरी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस चैकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ कर नशा सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।
झज्जर पुलिस की अपील
युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

फर्जी गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर 2.06 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पश्चिम बंगाल के आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: डीसीपी मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने व्हाट्सएप के माध्यम से गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर फर्जी एप्लीकेशन लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पश्चिम बंगाल निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।थाना साइबर क्राइम झज्जर प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला शिकायतकर्ता ने शिकायत देते हुए बताया था कि 23 अगस्त 2026 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर गैस कनेक्शन डिस्कनेक्ट होने का मैसेज प्राप्त हुआ था। मैसेज में गैस कनेक्शन चालू रखने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया। इसके बाद 25 अगस्त को संपर्क करने पर अज्ञात व्यक्ति ने गैस मीटर की रीडिंग अपडेट करने के बहाने व्हाट्सएप पर एक फर्जी एप्लीकेशन का लिंक भेजा। आरोपी ने महिला को बातों में उलझाकर एप्लीकेशन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरवा ली, जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए गए।शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम झज्जर में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मनी ट्रेल और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर पाया कि ठगी की राशि में से 2 लाख रुपए एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। बैंक रिकॉर्ड के आधार पर खाते के धारक सानू दास निवासी नारकेलडांगा, कोलकाता, पश्चिम बंगाल की पहचान हुई।पुलिस टीम ने आरोपी को जांच में शामिल करके पूछताछ की। मामले में उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिपूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा आगामी जांच की कार्रवाई जारी है। झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि गैस कनेक्शन अपडेट, बिजली बिल या अन्य किसी सेवा के नाम पर व्हाट्सएप पर प्राप्त अनजान लिंक अथवा ।च्ज्ञ फाइल डाउनलोड न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक या क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर युवा महोत्सव 19 से: डीसी’
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विजेताओं को मिलेंगे 2,100-4,100 तक के पुरस्कार’
दो दिवसीय उत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग, पंजीकरण करवाना अनिवार्य’
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के युवाओं से ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण का किया आह्वान’

झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत एवं कला कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला झज्जर में आगामी 19 व 20 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए इच्छुक युवा जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं। यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को यहां दी। डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार युवा महोत्सव का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के सभागार में किया जाएगा। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रखी गई है। महोत्सव को पूर्णतः इनडोर स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
शिक्षण संस्थानों को अधिकाधिक सक्रिय भागीदारी के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों को अपने-अपने संस्थानों से अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। महोत्सव में भाग लेने के लिए युवा एवं शिक्षण संस्थान अधिक जानकारी तथा पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियोंध्टीम को निर्धारित पुरस्कार राशि एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार राशि में प्रथम पुरस्कार 4,100 रुपए प्रति प्रतिभागी, द्वितीय पुरस्कार 3,100 रुपए प्रति प्रतिभागी, तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपए प्रति प्रतिभागी प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिला झज्जर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
नकल या साहित्यिक चोरी पाए जाने पर अयोग्य घोषित
जिला युवा समन्वयक अधिकारी संदीप कुमार अहलावत ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को निर्धारित थीम पर ए-3 आकार की शीट पर पेंसिल, एक्रेलिक, वाटर कलर अथवा क्रेयॉन माध्यम से चित्र तैयार करना होगा। इसके लिए अधिकतम 6 घंटे का समय निर्धारित है। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हिंदी, अंग्रेजी अथवा क्षेत्रीय भाषा में 90 मिनट के भीतर मौलिक कविता लिखनी होगी। नकल अथवा साहित्यिक चोरी पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जाएगा। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, सारंगी, इकतारा, खड़ताल, तबला सहित अन्य पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया जा सकेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गीत की प्रस्तुतियां भारतीय सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय लोक परंपराओं पर आधारित होंगी। इनकी अवधि 5 से 8 मिनट निर्धारित की गई है। लोकगीत में फिल्मी गानों एवं नाटक की प्रस्तुति हिंदी, अंग्रेजी अथवा रीमिक्स की अनुमति नहीं होगी। नुक्कड़ किसी क्षेत्रीय भाषा में अधिकतम 7 मिनट की होगी, जिसमें एक टीम में अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे।
6 विधाओं में प्रतिभा परीक्षा ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान पांच समूह सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन तथा पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। पिछले वर्ष के विजेता इस वर्ष संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे तथा एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में हिस्सा ले सकेगा। सभी प्रतिभागियों के लिए My Bharat Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। महोत्सव में भाग लेने के लिए निर्धारित आयु वर्ग के युवा समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं।

नगर परिषद द्वारा झज्जर शहर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एंटी स्मॉग गन और टैंकर से किया जा रहा पानी छिड़काव।

एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकर से सड़कों पर हो रहा छिड़काव, धूल के प्रदूषण पर किया जा रहा नियंत्रण’
झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने तेज किए प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास’
प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से किया जा रहा पानी का छिड़काव’
ग्रैप-3 के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष अभियान’
डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश’

झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक:एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी में धूल के कणों को हवा में फैलने से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके अंतर्गत शहरों की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में एंटी स्मॉग गन तथा पानी के टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर जमा धूल को नियंत्रित करना और वातावरण में उड़ने वाले धूल के कणों को कम करना है, ताकि नागरिकों को प्रदूषण से राहत मिल सके। डीसी वर्षा खांगवाल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के सभी प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए केवल निर्देश जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई भी जरूरी है। इसी दिशा में नगर परिषद झज्जर, बहादुरगढ़ और नगर पालिका बेरी के माध्यम से सफाई एवं पानी के छिड़काव संबंधी गतिविधियों को गति दी जा रही है। वहीं रात्रि के समय नगर परिषद की पेट्रोलिंग टीमें प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मॉनिटरिंग कर रही हैं। साथ ही निर्माण सम्बन्धी गतिविधियों पर रोक को लेकर प्रभावी रूप से कार्य जारी है।
प्रमुख सड़कों पर छिड़काव, धूल नियंत्रण पर विशेष जोर
डीसी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शहरों की प्रमुख सड़कों पर पानी के टैंकरों से छिड़काव करवाया जा रहा है। वहीं, एंटी स्मॉग गन के माध्यम से भी पानी का छिड़काव कर धूल के कणों को हवा में फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदूषण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक धूल उड़ने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जमा धूल और कचरे का उचित निस्तारण करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
कचरा जलाने और निर्माण गतिविधियों पर रखें निगरानी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को खुले में कचरा एवं अन्य अपशिष्ट जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं ध्वस्तीकरण से जुड़ी प्रतिबंधित गतिविधियों, स्टोन क्रशर और खनन कार्यों पर ग्रैप के प्रावधानों के अनुसार रोक सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा वाहनों से होने वाले प्रदूषण और फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर भी संबंधित विभाग लगातार निगरानी रखें।
वायु प्रदूषण पर नियंत्रण झज्जर प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे खुले में कूड़ा-कचरा न जलाएं, अनावश्यक धूल फैलाने वाली गतिविधियों से बचें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने पीआर धान मातनहेल मंडी मंे न खरीदे जाने पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
झज्जर, 13 नवम्बर, अभीतक: आज संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से पीआर धान मातनहेल मंडी मंे आढ़तियों द्वारा खरीद न करने पर डी सी मैडम को ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर कुलदीप उर्फ मोने जिला अध्यक्ष भाकियू, जयवीर पंघाल उपाध्यक्ष भाकियू, सुरेन्द्र सिवाच जिलाध्यक्ष किसान सभा, उदयभान उर्फ धोले कोट, रामबीर पंघाल कोट, सुनिल बेनिवाल अध्यक्ष भाकियू नैन सहित सैकड़ों किसान हाजिर रहे।

शिकायतों का निपटारा करने के लिए एक्शन मोड में रहे अधिकारी: सीटीएम
सीटीएम ने की जनसंवाद कार्यक्रम की लंबित शिकायतों की समीक्षा

रेवाड़ी, 13 नवम्बर, अभीतक: नगराधीश जितेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया, सीएम विंडो, समाधान शिविर आदि में आने वाली शिकायतों का अधिकारी प्राथमिकता से निपटारा करें। जिला प्रशासन का यही प्रयास है कि कोई भी शिकायत एक सप्ताह से अधिक समय तक लंबित ना रहे। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम में आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सीटीएम ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि एसएमजीटी, सीएम विंडो, सीएम पोर्टल पर आ रही कोई भी शिकायत ऐसी ना हो, जिस पर कार्यवाही नहीं की गई है। विभाग हर एक शिकायत की समय पर अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट को अपलोड करें। सीटीएम ने कहा कि पंचायत विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, बिजली वितरण निगम के पास सबसे अधिक शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। इन मामलों में किसी प्रकार की ढ़िलाई नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का निपटारा करने के लिए हर एक विभाग को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत ने कहा कि नगर परिषद रेवाड़ी की ओर से लगातार शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। इनमें अधिकांश मकान का नक्शा पास करने, सफाई व्यवस्था, बकाया गृहकर आदि के मामले उनके पास आते हैं। बैठक में सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, बिजली वितरण निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा में 2,651 उचित मूल्य की खुलेंगी दुकानें
लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 25 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

रेवाड़ी, 13 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में 2,651 उचित मूल्य की दुकानों हेतु लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों तक राशन डिपो की पहुंच आसान बनाना है। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा इन दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। योग्य आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़े विस्तृत दिशा निर्देश और पात्रता शर्तें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने इच्छुक पात्र आवेदकों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले सरल पोर्टल पर आवेदन करने का आग्रह किया है।

एसबी-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा तीन लाख रुपये तक का अनुदान
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, ड्रा के माध्यम से होगा लाभार्थियो का चयन

रेवाड़ी, 13 नवम्बर, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को एसबी-89 स्कीम के तहत ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को 45 या इससे अधिक हार्स पावर के ट्रैक्टर पर तीन लाख रुपए तक अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक किसान 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक https://agriharyana.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति के किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत जिनके नाम कृषि भूमि है (परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि हो) होना अनिवार्य है। लाभार्थी हरियाणा राज्य का निवासी हो तथा अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित होना आवश्यक है। इसके अलावा लाभार्थी द्वारा पिछले 5 वर्षो के दौरान विभाग की किसी भी योजना के अन्तर्गत ट्रैक्टर पर अनुदान का लाभ न लिया हो। सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि जिलावार लक्ष्य का निर्धारण मुख्यालय स्तर पर मेरी फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के किसानों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों के दस्तावेजों की जांच उपरान्त ऑनलाइन अनुदान पात्रता प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। चयनित किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुमोदित अपने मनपसंद ट्रैक्टर निर्माताओं से ट्रैक्टर खरीद का बिल व अन्य आवश्यक दस्तावेज 15 दिन के अन्दर-2 सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाड़ी, उप कृषि निदेशक, रेवाड़ी कार्यालय में जमा कराने होगें। ट्रैक्टर की राशि का भुगतान आवेदक द्वारा स्वयं के खाते से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, कैश भुगतान मान्य नहीं होगा। ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी द्वारा किया जाएगा व अनुदान राशि का भुगतान सीधे किसान के खाते में कर दिया जाएगा।
अनुसूचित जाति के लाभार्थी किसान 5 वर्ष तक नहीं बेच पाएंगे अनुदान पर प्राप्त ट्रैक्टर
सहायक कृषि अभियन्ता ने बताया कि इस स्कीम के तहत ट्रैक्टर पर अनुदान प्राप्त करने वाले किसान इन ट्रैक्टर को अगले 5 वर्ष तक बेच नही सकेंगे व इस बारे में लाभार्थी किसान को सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाड़ी कार्यालय में शपथ पत्र देना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशकध्सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाड़ी कार्यालयध्उप मण्डल कृषि अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

सीसीपीए ने यात्रा से पहले ‘ट्रिप फीचर’ के लिए ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, प्लेटफॉर्म को इस प्रथा को बंद करने का निर्देश दिया
प्राधिकरण ने ओला के अग्रिम भुगतान संकेतों को भ्रामक पाया, इस प्रथा को अनुचित व्यापार व्यवहार और भ्रमित करने वाला माना

नई दिल्ली, 13 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर अपनी यात्रा से पहले ‘टिप’ध्‘ऐड-ऑन’ सुविधा के माध्यम से उपभोक्ताओं से उनकी यात्रा पूरी होने से पहले अतिरिक्त भुगतान मांगने के लिए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने ओला को इस प्रथा को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है और माना है कि यह उपभोक्ताओं को गुमराह करती है, एक अनुचित व्यापार व्यवहार है और यह भ्रम पैदा करती है। मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता वाले सीसीपीए द्वारा यह आदेश उस फीचर सुविधा की जांच के बाद पारित किया गया, जो ऐप द्वारा ड्राइवर की खोज किए जाने के दौरान उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भुगतान करने के लिए प्रेरित करती थी और यह सुझाव देती थी कि इससे तेजी से राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि ओला ने बाद में ‘टिप’ का नाम बदलकर ‘ऐड-ऑन’ कर दिया, लेकिन इसके पीछे की मूल प्रथा अपरिवर्तित रही। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक राइड-पूर्व भुगतान संकेतों के लिए ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है और इस सुविधा को बंद करने का निर्देश दिया है। यह भ्रामक स्वरूप, अनुचित प्रथाओं और भ्रामक दावों के खिलाफ एक कड़ा कदम है, जो उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
अतिरिक्त भुगतान संकेतों ने तेजी से राइड की पुष्टि होने का भ्रामक प्रभाव पैदा किया
सीसीपीए ने ओला ऐप इंटरफेस के विभिन्न संस्करणों की जांच की और पाया कि “टिप जोड़ने से तेजी से राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है”, “जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए अभी टिप दें” और “त्वरित राइड पुष्टि की अपनी संभावनाओं में सुधार करें!” जैसे संदेश यह सुझाव देते थे कि अतिरिक्त भुगतान करने से उपभोक्ताओं को तेजी से राइड सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। प्राधिकरण ने पाया कि ये संदेश तब दिखाई देते थे जब ऐप ड्राइवर की खोज कर रहा होता था और ये सीधे पूर्व-निर्धारित भुगतान राशियों के ठीक ऊपर दिखाई देते थे। इससे यह धारणा बनी कि अतिरिक्त भुगतान बुकिंग प्रक्रिया को तेज कर सकता है। ‘हो सकता है’ (माइट) और ‘संभावना’ (चांस) जैसे शर्तसूचक शब्दों के उपयोग ने उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले समग्र प्रभाव को नहीं बदला। ओला के स्वयं के बुकिंग डेटा ने 1 से 15 जून 2026 के लिए इस दावे का समर्थन नहीं किया। ऐड-ऑन वाले राइड अनुरोधों को बिना ऐड-ऑन वाले अनुरोधों की तुलना में कम बार स्वीकार किया गया था। प्राधिकरण ने यह भी नोट किया कि ओला का रुख विरोधाभासी था। कंपनी ने अपनी ओर से कहा कि ऐड-ऑन ने राइड आवंटन को प्रभावित नहीं किया, वहीं उसके ऐप ने सुझाव दिया कि अतिरिक्त भुगतान करने से जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि प्लेटफॉर्म के अपने डेटा में ऐड-ऑन वाले अनुरोधों के लिए कम स्वीकृति दर दिखाई गई है या सुझाई गई भुगतान राशियां किस आधार पर तैयार की गई थीं। सीसीपीए ने माना कि ये चूक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(28)(पअ) के तहत महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने के समान हैं।
सीसीपीए ने अग्रिम टिपिंग को अनुचित व्यापार व्यवहार माना
प्राधिकरण ने देखा कि टिप सामान्यतः सेवा प्रदान किए जाने के बाद किया जाने वाला एक स्वैच्छिक भुगतान है। यात्रा से पहले इसकी मांग करना प्रभावी रूप से एक स्वैच्छिक उपदान को सेवा-पूर्व भुगतान में बदल देता है। केवल सुविधा का नाम ‘टिप’ से बदलकर ‘ऐड-ऑन’ कर देने से इस प्रथा की प्रकृति नहीं बदली। सीसीपीए ने यह भी नोट किया कि अतिरिक्त भुगतान तब मांगा गया जब उपभोक्ता पहले ही एक अग्रिम किराए (अपफ्रंट फेयर) पर राइड बुक कर चुके थे जिसमें पीक प्राइसिंग और पिक-अप पॉइंट तक ड्राइवर की दूरी का हिसाब शामिल होता है। उन्हीं आपूर्ति बाधाओं के कारण एक और भुगतान मांगना अतिरिक्त प्रीमियम वसूलने के समान था। सुझाई गई राशियां प्लेटफॉर्म द्वारा एक अघोषित आधार पर तैयार की गई थीं। ये राशियां मई 2025 में 10 रुपए दृ 40 रुपए से बढ़कर 140 रुपए तक हो गईं, जबकि इंटरफेस 499 रुपए तक के भुगतान की अनुमति देता था। उपभोक्ता अतिरिक्त भुगतान की आवश्यकता को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सकते थे, क्योंकि ड्राइवर की उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्लेटफॉर्म द्वारा नियंत्रित थी। पहले से बुक की गई राइड की समय पर स्वीकृति के लिए अतिरिक्त भुगतान को आवश्यक दिखाना भी एक अनुचित अनुबंध की चिंताओं को जन्म देता है। यह प्रथा मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 के खंड 14.15 के भी विपरीत पाई गई, जो केवल यात्रा पूरी होने के बाद ही टिपिंग सुविधा का प्रावधान करता है। प्राधिकरण ने नोट किया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 11 अगस्त 2026 को यह स्पष्ट किए जाने के बाद भी कि राइड पूरी होने से पहले ऐसे संकेत प्रदर्शित नहीं किए जा सकते, ओला ने यह संकेत प्रदर्शित करना जारी रखा।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(47) के तहत:
अनुचित व्यापार व्यवहार में अनुचित या भ्रामक तरीकों का उपयोग और किसी सेवा के लाभों या उपयोगिता के संबंध में झूठा या भ्रामक प्रतिनिधित्व शामिल है। सीसीपीए ने माना कि ओला के अतिरिक्त भुगतान संकेत इस प्रावधान के अंतर्गत आते हैं। अतिरिक्त भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए इंटरफेस डिजाइन में ‘कन्फर्म शेमिंग’ का उपयोग किया गया। सीसीपीए ने इस भ्रामक स्वरूप की रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2023 के तहत भी इस सुविधा की जांच की। ये संकेत तब दिखाई देते थे जब उपभोक्ता ड्राइवर द्वारा अपनी बुकिंग स्वीकार किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे होते थे। यह सुझाव देकर कि अतिरिक्त भुगतान करने से राइड सुरक्षित करने की उनकी संभावना बढ़ जाएगी, इंटरफेस ने यह संकेत दिया कि जो उपभोक्ता भुगतान नहीं करते हैं उन्हें देरी का सामना करना पड़ सकता है या उन्हें राइड नहीं मिल सकती है। प्राधिकरण ने माना कि इससे डर की भावना पैदा हुई और यह दिशानिर्देशों के अनुलग्नक 1 के खंड 3 के तहत निर्दिष्ट ‘कन्फर्म शेमिंग’ के समान है। प्राधिकरण ने यह भी देखा कि संकेत के नीचे प्रदर्शित पूर्व-निर्धारित भुगतान राशियों ने उपभोक्ताओं को ‘बहुत अधिक आंकड़ों’ पर सीमित कर दिया। उदार ऐड-ऑन! (जेनरस ऐड ऑन!) संदेश ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भुगतान करने के लिए और प्रोत्साहित किया। इंटरफेस में संकेत को बंद करने का कोई विकल्प प्रदान नहीं किया गया था। यह संकेत राइड बुक हो जाने के बाद दिखाई दिया जब उपभोक्ता पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे थे और उनके पास ड्राइवर की उपलब्धता या अतिरिक्त भुगतान करने के संभावित प्रभाव के बारे में सीमित जानकारी थी। प्राधिकरण ने यह भी नोट किया कि ओला के बुकिंग डेटा में अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों और हवाई अड्डों से ऐसे अनुरोध दर्ज किए गए थे। मरीज, बुजुर्ग व्यक्ति, सामान ले जाने वाले यात्री और अकेले या रात में यात्रा करने वाले व्यक्ति जैसे उपभोक्ता ऐसे संकेतों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हो सकते हैं।
ओला को सभी राइड-पूर्व भुगतान संकेतों को बंद करने और 10 लाख रुपए का जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया
सीसीपीए ने ओला को निम्नलिखित निर्देश दिए हैं

यात्रा पूरी होने से पहले अग्रिम किराए के अतिरिक्त किसी भी भुगतानकृचाहे उसे टिप, ऐड-ऑन, अतिरिक्त किराया या किसी अन्य नाम से वर्णित किया गया हो, की मांग करने वाले सभी संकेतों, संदेशों, पूर्व-निर्धारित राशियों और इंटरफेस डिजाइनों को तत्काल बंद करें। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करनाय भ्रामक स्वरूप की रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2023, तथा भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश, 2022 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। 10 लाख रुपए का जुर्माना अदा करें, सीसीपीए ने इसी प्रथा के संबंध में अन्य कैब एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इसने पहले रैपिडो (रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के खिलाफ आदेश पारित करते हुए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। उबर और नम्मा यात्री के खिलाफ कार्यवाही वर्तमान में जांच के अधीन है। जो उपभोक्ता इस तरह की अनुचित प्रथाओं का सामना करते हैं या सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का अनुभव करते हैं, वे राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं या बवउ-बबचंख्ंज,हवअख्कवज,पद पर लिख सकते हैं। अंतिम आदेश सीसीपीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है

सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित
सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक परीक्षा का परिणाम रहा 68.32 प्रतिशत
सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय परीक्षा का परिणाम रहा 52.10 प्रतिशत

भिवानी, 13 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अक्तूबर-2026 में आयोजित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in   पर आज से देखा जा सकता है। परीक्षार्थी अपना परिणाम अनुक्रमांक अथवा नामध्पिताध्माता का नामध्जन्म तिथि के आधार पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख व डाउनलोड कर सकते हैं।इस आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने आज यहां संयुक्त रूप से बताया कि सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 68.32 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 7219 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4932 उत्तीर्ण हुए तथा 2044 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 4903 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 68.77 पास प्रतिशतता के साथ 3372 छात्र पास हुए। इसके अतिरिक्त परीक्षा में प्रविष्ट हुई 2316 छात्राओं में से 67.36 पास प्रतिशतता के साथ 1560 छात्राएं पास हुई। इस परीक्षा में जिला सिरसा 88.19 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला महेन्द्रगढ़ 50.00 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 52.10 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 12864 परीक्षार्थियों में से 6702 उत्तीर्ण हुए तथा 6162 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले 8517 छात्रों में से 4262 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 50.04 रही। इसके अतिरिक्त 4347 छात्राओं मे से 2440 छात्राएं पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 56.13 रही। इस परीक्षा में जिला पंचकुला 71.83 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला चरखी-दादरी 27.91 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक अपनी उत्तरपुस्तिका की पुनरूजांचध्पुनर्मूल्यांकन हेतु निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: श्रीमती सोनिया गांधी, माननीया राज्यसभा सांसद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पार्लियामेंट्री चेयरपर्सन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (INC) के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर (Belonging: A Journey of Love), नई दिल्ली से खरीदी। यह पुस्तक उनके के जीवन के अनुभवों, संघर्षों, प्रेम, समर्पण और भारत के साथ उनके गहरे आत्मीय जुड़ाव की यात्रा को दर्शाती है।

सोनीपत: सोनीपत में कब लगेगी आपराधिक वारदातों पर लगाम,
सोनीपत के सेक्टर 12 से सामने आई हैरान कर देने वाली वारदात
बीती देर रात तीन बदमाश एक मकान में घुसे जमकर मचाया आतंक
सीसीटीवी फुटेज आई सामने, घर के अंदर दीवार कूद कर जाते हुए और गेट को तेजधार हथियार से तोड़ते हुए नजर आ रहे बदमाश
पीड़ित महिला पूजा के गंभीर आरोप कहा पहले भी महिला को दी चुका है घमकी
महिला पूजा ने कहा पहले भी फिरौती की कर चुके हैं मांग
घर में की गई है तोड़फोड़, महिला ने कहा जान से मारने के लिए आए थे आरोपी
घर के अंदर रखा कीमती सामान और गाड़ियों को भी तोड़ कर फरार हुए बदमाश
पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप कहा समय पर नहीं की गई कोई ठोस कार्रवाई
फिलहाल सेक्टर 27 थाना पुलिस को महिला ने दी है शिकायत

पानीपत: पानीपत में उद्योगपतियों का सड़कों पर उतरे, फैक्ट्रियों में हड़ताल, 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान
पानीपत, 13 नवम्बर, अभीतक: पानीपत में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों और सीपीसीबी की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को उद्योगपति और श्रमिक सड़कों पर उतर आए। सुबह 10 बजे संजय चैक से सचिवालय तक शांतिपूर्ण रोष मार्च निकाला गया। विरोध के समर्थन में डाइंग इकाइयों में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रही। उद्योगपतियों का दावा है कि हड़ताल से करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी, सर्वर पर डेटा नहीं पहुंचने और अधिकृत वेंडरों की देरी का खामियाजा भी उद्योगों को भुगतना पड़ रहा है। कई इकाइयों को सीधे क्लोजर नोटिस दिए जा रहे हैं। उद्योगपतियों के मुताबिक पानीपत में करीब 36 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं और टेक्सटाइल क्षेत्र में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों का रोजगार जुड़ा है। उद्योगों का सालाना कारोबार 60 से 65 हजार करोड़ रुपये बताया जाता है। उद्योगपतियों ने उपायुक्त को सात प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपने की तैयारी की है।
इनमें सात प्रमुख मांगें शामिल हैं।
पहली मांग- ओसीईएमएस सर्वर पर डेटा उपलब्धता की शर्त 85 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत की जाए।
दूसरी मांग- डेटा की औसत समय सीमा 7 दिन से बढ़ाकर 30 दिन की जाए।
तीसरी मांग- अधिकृत वेंडरों की तकनीकी खराबी या सर्विस में देरी से डेटा प्रभावित होने पर उद्योगों को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
चैथी मांग- प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के ऑर्डर दे चुकी इकाइयों को उपकरण लगने तक समय दिया जाए और दंडात्मक कार्रवाई न हो।
पांचवीं मांग- डेटा कम पहुंचने पर सीधे क्लोजर आदेश देने के बजाय मौके पर भौतिक जांच हो और सुधार का अवसर दिया जाए।
छठी मांग- बंद हो चुकी औद्योगिक इकाइयों को दोबारा चालू कराने की प्रक्रिया सरल की जाए।
सातवीं मांग- अगले पांच साल तक कोई नया मॉनिटरिंग सिस्टम या उपकरण अनिवार्य न किया जाए।
उद्योगपतियों का कहना है कि वे प्रदूषण नियंत्रण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन तकनीकी खामियों और उपकरणों की देरी के लिए उद्योगों को बंद करना उचित नहीं है।

जींद: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास
जींद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया दोषी पवन को सजा का फैसला
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिफा की अदालत ने सुनाई सजा
दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया
महिला थाना जींद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ था दर्ज
पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया था आरोप
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुलाना निवासी पवन को किया था गिरफ्तार
पीड़िता के बयानों और पुलिस जांच के आधार पर कोर्ट में चला मुकदमा
शुक्रवार को अदालत ने पवन को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई

इनेलो पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए दस-दस बूथों पर जोन अध्यक्ष बनाने के लिए जिलास्तरीय प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त
चंडीगढ़, 13 नवम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके प्रदेश के सभी 23 जिलों में प्रभारी एवं सहप्रभारियों को नियुक्त किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करवाकर जोन अध्यक्षों का चयन करेंगे। जोन अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त प्रभारियों में – सिरसा, फतेहाबाद और हिसार की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह को सौंपी गई है। जींद, कैथल, सोनीपत और हांसी के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, अम्बाला, यमुनानगर और पंचकूला के लिए पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, भिवानी और चरखी दादरी के लिए पूर्व विधायक एवं पीएसी अध्यक्ष वासूदेव शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल की जिम्मेदारी विधायक आदित्य देवीलाल, रोहतक और झज्जर की राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पानीपत की पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, करनाल और कुरूक्षेत्र की जिम्मेदारी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चैटाला, मेवात की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला और रेवाड़ी की जिम्मेदारी पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला को सौंपी गई है।
जिलास्तरीय सह प्रभारियों की सूची
गुरूग्राम के लिए प्रताप सिंह, मेवात के लिए आनंद श्योराण, फरीदाबाद के लिए देवेंद्र चैहान, पलवल के लिए अजीत बॉबी, झज्जर के लिए विधायक अदित्य चैटाला, रोहतक के लिए विधायक अर्जुन चैटाला, सोनीपत के लिए पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पानीपत के लिए प्रो. धर्मेंद्र ढुल, कुरूक्षेत्र के लिए प्रेम चंद गुज्जर, करनाल के लिए सुरजीत संधू, यमुनानगर के लिए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, अम्बाला के लिए शीशपाल जंधेड़ी, पंचकूला के लिए संदीप गोयत, जींद के लिए इंद्र सिंह ढुल और सुमित्रा देवी, सिरसा और हांसी के लिए उमेद लोहान, फतेहाबाद के लिए पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, हिसार के लिए गौरव सम्पत सिंह, भिवानी के लिए विजय पंचगामा, दादरी के लिए पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, महेंद्रगढ़ के लिए जसबीर ढिल्लो, रेवाड़ी के लिए नरेंद्र वर्मा और कैथल के लिए प्रदीप गिल को सह प्रभारी बनाया गया है।

6 दिसम्बर जजपा स्थापना दिवस रैली का निमंत्रण देने दिग्विजय चैटाला आज बवानीखेड़ा में’
दर्जनों कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष

भिवानी, 13 नवम्बर, अभीतक: 6 दिसम्बर को महेन्द्रगढ़ में जजपा स्थापना दिवस समारोह रैली को लेकर 14 नवम्बर को युवा प्रदेशाध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह चैटाला हल्का बवानीखेड़ा के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। हल्का अध्यक्ष अजमेर मुंढाल और जिला प्रवक्ता राजू मेहरा ने प्रैस को बताया की श्री चैटाला सुबह 10 बजे गांव भैणी ठाकरान में सतीश के घर,सुबह 10.30 बजे कुंगड़ में रोहित कुमार की जनसभा, 10.45 बजे अनूप सिहाग,11 बजे कल्याण सिहाग, 11.15 बजे नरेश पांचाल, 11.25 बजे मास्टर रणधीर बल्हारा के यहां चाय पानी कार्यक्रम करेंगे। गांव बलियाली में 12 बजे बलजीत बलियाली,12.15 ललित मेहरा,12.30 बजे कुलदीप भारतीय के यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुई में सूभाष सेठ के यहां खाने पर 1 बजे पहुंचेंगे। गांव पपोसा में 2 बजे दीपक घनघस के चाय, जमालपुर में 2.30 बजे विजय बावरी, 2.45 बजे कुलदीप बाल्मिकी के चाय,बोहल में 3 बजे बीरू सरपंच के चाय,रतेरा में 3.30 बजे संजय मेहता के चाय, बड़सी में 4 बजे अमित ओला पार्षद द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।4.30 बजे सज्जनपूर में सरपंच प्रदीप के यहां चाय पानी कार्यक्रम में शिरकत करके 6 दिसम्बर महेन्द्रगढ़ रैली का निमंत्रण देंगे।।।।

हरियाणा की राजनीति में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट ?
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है।
हरियाणा मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव।
मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज।
चार मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी होने की अटकलें।
नए चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह।
चंडीगढ़ में सियासी हलचल तेज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *