









संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय अखंड पाठ एवं विशाल भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न
रात्रिकालीन भजन-सत्संग में गूंजी संत कबीरदास जी की अमृतमयी वाणी, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद
इकतारा बजाकर संत कबीरदास जी की वाणी का सत्संग करते थे दादाजी, आज भी परिवार निभा रहा उनकी आध्यात्मिक परंपरा रूः डॉ. अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने परिवार सहित संत-महापुरुषों का लिया आशीर्वाद, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
माता बिमला देवी, धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा सहित परिवार के सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान में की शिरकत
दादाजी के संस्कार और आदर्श हमारे परिवार की अमूल्य धरोहर, जनसेवा ही सच्ची प्रभु सेवा: डॉ. अरविंद शर्मा
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के दादाजी परम पूज्य संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम बृहस्पतिवार को संत गरीबदास महाराज की पावन वाणी के अखंड पाठ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा पूर्वक संपन्न हो गया। इससे पूर्व रात्रिकालीन भजन-सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें संत कबीर दास जी की अमृतमयी वाणी और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने शिरकत कर संत-महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपनी माता बिमला देवी, धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। परिवार के सदस्यों ने संत-महापुरुषों का आदर-सत्कार किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा की। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उनके पूजनीय दादाजी संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा का संपूर्ण जीवन आध्यात्मिक चिंतन, समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका संत कबीर दास जी की वाणी और आध्यात्मिक चिंतन से गहरा लगाव था। वे स्वयं इकतारा बजाकर संत कबीर दास जी की अमृतमयी वाणी का सत्संग किया करते थे और लोगों को सत्य, सादगी, सदाचार, प्रेम तथा मानव सेवा का संदेश देते थे। उनके सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करते थे। डॉ. शर्मा ने कहा कि दादाजी के इकतारे की मधुर धुन और उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं की स्मृतियां आज भी परिवार के लिए अनमोल धरोहर हैं। उन्हीं के आदर्शों और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए परिवार प्रतिवर्ष उनकी पुण्य स्मृति में अखंड पाठ, भजन-सत्संग और विशाल भंडारे का आयोजन करता है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत कबीरदास जी और संत गरीबदास महाराज की वाणी मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देती है। संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को एकजुट रखने और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का वास्तविक उद्देश्य समाज में सद्भाव बढ़ाना और जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित करना है। जन सेवा ही सच्ची प्रभु सेवा है और यही संस्कार उन्हें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनके दादाजी ने हमेशा जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया। उनके जीवन का मूल मंत्र सादगी, परोपकार और समाज कल्याण रहा। परिवार का प्रत्येक सदस्य उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनसेवा के कार्यों में योगदान देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की शिक्षाएं केवल स्मृतियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिवार द्वारा वर्षों से निभाई जा रही इस धार्मिक परंपरा को भविष्य में भी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जारी रखा जाएगा। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। संत कबीर दास जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत बनाना ही संत-महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धा है।
रात्रिकालीन भजन-सत्संग में गूंजी कबीर दास जी की वाणी, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
तीन दिवसीय आयोजन के दौरान संत गरीबदास महाराज की पावन वाणी का निरंतर पाठ किया गया। समापन से पूर्व आयोजित रात्रिकालीन भजन-सत्संग में संत कबीर दास जी की अमृतमयी वाणी और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संत-महापुरुषों ने श्रद्धालुओं को सत्य, सदाचार, परोपकार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बृहस्पतिवार को अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित विशाल भंडारे में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आयोजन में पहुंचे सभी संत-महापुरुषों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद परिवार को समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

संस्कारम विश्वविद्यालय में स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक’ का भव्य शुभारंभ, उद्यमिता एवं नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय, झज्जर में प्रदेश में उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक’का गरिमामय शुभारंभ हुआ। 12 से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं, उभरते उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं तथा उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विचारों को व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करना, उद्यमशीलता की संभावनाओं को विकसित करना तथा हरियाणा में स्टार्टअप संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर श्रीमती संजीत कौर, संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग केंद्र (क्प्ब्), झज्जर एवं जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसाइटीज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कारम विश्वविद्यालय के कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर के निदेशक श्री रजनीश वाधवा के नेतृत्व एवं समन्वय में किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों एवं उद्यमिता से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ‘विचार से विस्तार तक’ की अवधारणा किसी भी उद्यम की प्रारंभिक सोच से लेकर उसके सफल विस्तार तक की यात्रा को प्रदर्शित करती है। यह कार्यक्रम इस विचार पर आधारित है कि प्रत्येक बड़ा व्यवसाय और सफल स्टार्टअप किसी छोटे विचार, समस्या के समाधान अथवा नई संभावनाओं की पहचान से ही प्रारंभ होता है। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे विचारों को उचित मार्गदर्शन, संस्थागत सहयोग, व्यावसायिक समझ एवं अनुकूल अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे वास्तविक उद्यमों का रूप ले सकें। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने, नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने तथा अपने कौशल एवं रचनात्मक सोच का उपयोग कर स्वतंत्र व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें नवाचार आधारित व्यावसायिक मॉडल, स्टार्टअप स्थापना, व्यवसाय प्रबंधन, बाजार की आवश्यकताओं, उद्योग जगत के साथ समन्वय तथा रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श को प्रोत्साहित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में इच्छुक उद्यमियों, स्टार्टअप से जुड़े व्यक्तियों, नवाचारकर्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थागत हितधारकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने विचार साझा कर सकें, नए व्यावसायिक अवसरों को समझ सकें तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से जुड़ सकें। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को पारंपरिक रोजगार विकल्पों से आगे बढ़कर स्वयं के उद्यम स्थापित करने तथा आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। जिला उद्योग केंद्र, झज्जर की सहभागिता इस कार्यक्रम को विशेष संस्थागत महत्व प्रदान करती है। जिला स्तर पर उद्योग एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने से संबंधित संस्थागत सहयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की पहलें उभरते उद्यमियों को उद्योग जगत से जोड़ने, व्यवसाय स्थापना के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वरोजगार की संभावनाओं को विस्तार देने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमिता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता एवं संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्कारम विश्वविद्यालय के कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर के निदेशक श्री रजनीश वाधवा के समन्वय में विश्वविद्यालय की उद्योगोन्मुखी गतिविधियों एवं उद्यमिता विकास के प्रयासों को भी विशेष महत्व दिया गया। कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से परिचित कराने, व्यावसायिक अवसरों के प्रति जागरूक करने तथा शिक्षा और रोजगार के बीच प्रभावी संबंध स्थापित करने में योगदान देना है। इस प्रकार की पहलें विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक अनुभव एवं भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संस्कारम विश्वविद्यालय का मानना है कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका निरंतर विस्तृत हो रही है। विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता, कौशल विकास और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान की क्षमता, नेतृत्व कौशल और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपने विचारों को पहचानने, उन्हें विकसित करने तथा समाज एवं अर्थव्यवस्था के लिए उपयोगी उद्यमों में परिवर्तित करने की प्रेरणा देते हैं। आज के प्रतिस्पर्धात्मक आर्थिक परिवेश में स्टार्टअप और लघु उद्यम रोजगार सृजन, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। हरियाणा जैसे तेजी से विकसित हो रहे प्रदेश में युवाओं की उद्यमशील क्षमता को प्रोत्साहित करना आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए व्यवसायों की स्थापना से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर नवाचार, उत्पादन, सेवाओं और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। संस्कारम विश्वविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम की मेजबानी करना शिक्षा, उद्योग और उद्यमिता के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे अवसरों और गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को अपने ज्ञान और प्रतिभा का व्यावहारिक उपयोग करने का अवसर मिल सके। विश्वविद्यालय का उद्देश्य एक ऐसे शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है, जहां नए विचारों को प्रोत्साहन मिले, प्रतिभाओं को उचित मंच प्राप्त हो तथा युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। 12 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आगामी दिनों में उद्यमिता से जुड़े विचारों, अनुभवों और संभावनाओं के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को नए संपर्क स्थापित करने, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने तथा अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण को व्यापक बनाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का व्यापक उद्देश्य हरियाणा में एक ऐसे उद्यमशील वातावरण को प्रोत्साहित करना है, जहां युवा अपने विचारों को वास्तविक व्यावसायिक उपलब्धियों में परिवर्तित कर सकें। संस्कारम विश्वविद्यालय ने इस महत्वपूर्ण पहल की मेजबानी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यमिता, नवाचार, कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजनों एवं पहलों के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विचार से विस्तार तक’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के विचारों को अवसरों में, अवसरों को उद्यमों में और उद्यमों को प्रदेश की आर्थिक प्रगति में परिवर्तित करने की दिशा में एक सार्थक संकल्प है। यह पहल आत्मनिर्भर हरियाणा, नवाचार आधारित विकास और उद्यमशील युवाओं के सशक्त भविष्य की परिकल्पना को आगे बढ़ाती है।





एच. डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: एच. डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10 मीटर एयर पिस्टल की स्वर्ण पदक विजेता एवं प्रतिभाशाली निशानेबाज सुरुचि फौगाट ने सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित विद्यालय की वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सुरुचि फौगाट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और मेहनत का विशेष महत्व है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने सुरुचि फौगाट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। इस अवसर पर प्राचार्या नमिता दास एवं उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वॉलीबॉल कोच अमनदीप के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। समारोह में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।





एकजुटता से ही सर्वांगीण विकास सम्भव: धर्मवीर प्रजापति’
झज्जर में दक्ष प्रजापति समाज ने पगड़ी बांधकर किया यूपी के राज्यमंत्री का सम्मान’
धर्मवीर प्रजापति बोले- माटी कला को प्रोत्साहन दे रही सरकार’
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति गुरुवार को झज्जर पहुंचे,जहां दक्ष प्रजापति समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान वार्ड-15 के पार्षद नरेश प्रजापति ने समाज की ओर से राज्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि दक्ष प्रजापति समाज के लोगों ने उन्हें जो मान-सम्मान और स्नेह दिया है, उसे वे कभी नहीं भुला पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा के अलावा उत्तराखंड, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में प्रवास के दौरान समाज के लोगों से मिलते रहते हैं। समाज के लोगों का एक मंच पर एकत्रित होना आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ सामाजिक विषयों पर चर्चा करने का भी अच्छा अवसर होता है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना से ही समाज को तरक्की की दिशा में आगे ले जाया जा सकता है। सामाजिक विकास के साथ-साथ हमें देश की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को भी सहेज कर रखना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है, जिससे माटी कला से जुड़े लोगों को अपनी कला को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से पारंपरिक हुनर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अंशुल, अवार्डी इंद्रपाल खोहाल, दिनेश कुमार प्रजापति, रामचंद्र गंगवा, ओमप्रकाश प्रजापति, सचेत कुमार, सुरेंद्र प्रधान, धर्मपाल, प्रेम, सुरजन, सूरजभान, रामकरण और सतपाल सहित दक्ष प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जिला में 20 नवंबर तक धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ व खुले में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक में ग्रेप-3 के तहत सख्ती से नियम लागू करने के दिए निर्देश
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा शुक्रवार 20 नवंबर तक अतिरिक्त एहतियाती उपाय लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। इन उपायों को लागू करना हर विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में धूल उत्पन्न करने वाली तोड़फोड़ गतिविधियों और खुले में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित छूट वाली गतिविधियों को छोड़कर अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जाए। डीसी वर्षा खांगवाल गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को इन निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि वर्तमान में एनसीआर में ग्रेप-3 के तहत वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लागू हैं। सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इन उपायों को पूरी गंभीरता से लागू करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर रहेगी विशेष निगरानी
डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आगामी 20 नवंबर तक प्रतिबंधित निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें और आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पर्याप्त कर्मचारियों एवं मशीनरी की तैनाती करते हुए इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
औद्योगिक इकाइयों और प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर सख्ती
डीसी ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी को औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उत्सर्जन, वाहनों से होने वाले प्रदूषण, सड़कों की धूल तथा खुले में कूड़ा-कचरा और बायोमास जलाने जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों एवं व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
सड़कों की धूल रोकने के लिए एंटी स्मॉग गन और पानी के छिड़काव पर जोर
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभाग एंटी स्मॉग गन और पानी के छिड़काव की व्यवस्था प्रभावी ढंग से करें। निर्माण स्थलों पर धूल को हवा में फैलने से रोकने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं। खुले में कूड़ा-कचरा और फसल अवशेष जलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जाएं और जरूरत पड़ने पर कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।
प्रदूषण नियंत्रण में जिलावासी भी निभाएं सक्रिय भूमिका
डीसी ने जिलावासियों से वायु प्रदूषण नियंत्रण अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपने वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र अपडेट रखें, लाल बत्ती पर इंजन बंद करें और वाहनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें। खुले में कूड़ा न डालें और न ही जलाएं। अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।




निर्वाचन आयोग के नियम अनुरूप एसआईआर कार्यों को पूरा करें अधिकारी : मोनिका मलिक
रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, बीएलओ दोबारा घर-घर जाकर करेंगे संपर्क
रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने अधिकारियों की बैठक में की एसआईआर अभियान की समीक्षा
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: रोहतक मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि जिला में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करेंगे, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे।
मंडलायुक्त मोनिका मलिक गुरुवार को झज्जर लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक के दौरान एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। इस बीच डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मंडल आयुक्त का स्वागत करते हुए जिला में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और जमा करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें अधिकारी
मंडलायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करने का अवसर प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से एएसडीडी श्रेणी में शामिल मतदाताओं की दोबारा पहचान एवं भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि वे पूरी गंभीरता से घर-घर जाकर संपर्क करें तथा संबंधित मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और जमा करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करें। बीएलए ऐसे मतदाताओं की पहचान करने और पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने में बीएलओ की मदद करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया से वंचित न रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि एएसडीडी श्रेणी में शामिल मतदाताओं की सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर भी चस्पा की जा चुकी हैं। यदि किसी नागरिक को सूची में शामिल किसी नाम को लेकर आपत्ति है, तो वह संबंधित बीएलओ के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आपत्तियों एवं सूचनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रशासन, निर्वाचन अधिकारियों, बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। स्वयं या परिवार के सदस्य के माध्यम से जमा करवा सकते हैं गणना प्रपत्र
रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने बताया कि एएसडीडी सूची में शामिल मतदाता अपना विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) अथवा बूथ लेवल अधिकारी के पास स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से भौतिक रूप से जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ईसीआईनेट पोर्टल पर ई-हस्ताक्षर की सुविधा उपलब्ध होने पर गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी जमा करवाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं का डाटा किसी कारणवश अपडेट नहीं हो पाया है, वे ईसीआईनेट पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी अपना डाटा अपडेट कर सकते हैं।
यह अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जबकि एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दुःखद समाचार अधिवक्ता शौक
बड़े ही दुःख के साथ झज्जर बार के सभी सम्मानित सदस्यगणों को सूचित किया जाता है कि आज बार के मेंबर व बार के पूर्व उप-प्रधान श्री मंजित सिंह सोलंकी, अधिवक्ता (अच्छेज) का देहांत हो गया है जोकि स्वर्गीय चैधरी चाँद राम, अधिवक्ता के पोते थे और झज्जर बार के वरिष्ठ सदस्य श्री जोगिंदर सोलंकी के बेटे थे। इसके अलावा बार के पूर्व प्रधान श्री अजीत सोलंकी के चचेरे भाई थे और श्री रविन्द्र सोलंकी, अधिवक्ता के भाई थे और श्री राजेंद्र सोलंकी, अधिवक्ता के भतीजे और श्री रोबिन सोलंकी, अधिवक्ता के चचेरे भाई थे स उनका अंतिम संस्कार आज दिंनाक 12 नवंबर 2026 को सुबह उनके पैतृक गाँव अच्छेज की शमशान भूमि जिला झज्जर पर किया गया।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे व परिवार को ये दुःख सहन करने का होंसला दे। ॐ शांति
झज्जर: दादा जानकी प्रसाद के समय से शुरू हुई परंपरा को आगे बढ़ाने में लगे कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा
कबीर पंथ की तीन दिन की वाणी के बाद डॉक्टर शर्मा के आवास पर हुआ था भंडारे का आयोजन
संत समाज से मिला आशीर्वाद, काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण
डॉ शर्मा बोले, संत मते में है ध्यान ,सेवा और सत्संग
बाजरा खरीद का ई-पोर्टल बंद होने के सवाल का दिया जवाब
कहा: तकनीकी खराबी होने से हो सकता है ऐसा, लेकिन सीएम की यही सोच किसान की फसल का खरीदा जाए एक-एक दाना
बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर भी जताई कैबिनेट मंत्री ने चिंता
कहा: इसकी रोकथाम के लिए सभी को आना होगा आगे, हरियाणा में पराली जलाने को लेकर किसान हो चुके हैं जागरूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की पराली न जलाने को लेकर की गई अपील का हरियाणा में दिख रहा है असर
पंजाब में निरंतर जलाई जा रही है पराली, इसके लिए होना पड़ेगा सजग
झज्जर: झज्जर के ढाकला गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली।
फायरिंग की वारदात से ढाकला गांव में मचा हड़कंप, चारों तरफ दहशत का माहौल।
बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने विकास और बलराम पर बरसाईं गोलियां।
गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल, आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को रोहतक पीजीआई किया गया रेफर।
वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार।
सरेआम गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए झज्जर पुलिस की कई टीमें जुटीं।
फायरिंग के कारणों का अभी खुलासा नहीं, पुलिस विभिन्न पहलुओं से कर रही जांच।




जनगणना-2027: झज्जर में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना – डीसी
10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा
डिजिटल माध्यम से होगी जनगणनाय प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों एवं व्यक्तियों की जानकारी करेंगे एकत्रित, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर रहेगा विशेष जोर
डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी जानकारी
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके उपरांत 1 मार्च से 5 मार्च, 2027 तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण राउंड आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जनसंख्या गणना के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्कूल शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनसंख्या गणना से पूर्व जिला झज्जर के नागरिकों को 10 जनवरी से 24 जनवरी, 2027 तक स्व-गणना (ैमस-िम्दनउमतंजपवद) की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान नागरिक ीजजचेरूध्ध्ेम.बमदेने.हवअ.पद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रगणक स्मार्ट फोन पर उपलब्ध निर्धारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़े दर्ज करेंगे। डिजिटल व्यवस्था से आंकड़ों के संकलन में त्रुटियों को कम करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रत्येक व्यक्ति से पूछे जाएंगे निर्धारित 40 प्रश्न
प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जनसंख्या गणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। हरियाणा में जारी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के अनुसार, प्रश्नावली में कुल 40 प्रश्न शामिल होंगे। इनके माध्यम से जन सांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा, प्रवास तथा अन्य निर्धारित विषयों से संबंधित विवरण संकलित किए जाएंगे। इन आंकड़ों का उपयोग देश एवं प्रदेश में विकास योजनाओं के निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं की आवश्यकता का आकलन तथा विभिन्न क्षेत्रों की जनसंख्या संबंधी जरूरतों को समझने में किया जाएगा। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं नागरिक की भागीदारी जनगणना को सफल बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जनगणना कार्य में कर्मचारियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
डीसी ने कहा कि जनगणना के द्वितीय चरण में स्कूल शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि जनगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा एवं तत्परता से करें। जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि जनसंख्या गणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संग्रहण तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के अनुसार गोपनीय रखी जाएगी।
स्व-गणना के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें तथा जनगणना कर्मचारियों के घर-घर पहुंचने पर उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाकर पूरा सहयोग दें। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक पहले ही अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जबकि इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित एवं सत्यापित करेंगे। जनगणना के दौरान प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अपना आधार नंबर, पास पोर्टनंबर, , ड्राइविंग लाइसेंस नंबर तथा मतदाता पहचान पत्र पहले से तैयार रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विवरण प्रगणकों को उपलब्ध करवाए जा सकें। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा जनगणना कर्मचारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाते हुए इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों एवं संबंधित विभागों के सामूहिक सहयोग से ही जिला झज्जर में जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है, ताकि कोई भी व्यक्ति अथवा परिवारजन गणना से वंचित न रहे।



मॉडल संस्कृति स्कूल झज्जर के छात्रों ने किया जल घर का दौरा
वाटर ट्रीटमेंट और पेयजल आपूर्ति की प्रक्रिया की जानी बारीकीयां
पेयजल की शुद्धता के लिए उचित क्लोरिनेशन जरूरी: श्याम अहलावत
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: वीरवार को मॉडल संस्कृति स्कूल झज्जर के छात्रों ने झज्जर शहर के मुख्य जल घर का दौरा कर पेयजल आपूर्ति की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। जनस्वास्थ्य अभियानत्रिकी विभाग झज्जर के तहत जन जागरूकता गतिविधियों का संचालन कर रहें जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन स्टॉफ द्वारा मॉडल संस्कृति स्कूल झज्जर के छात्रों के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। झज्जर शहर के पुराना जल घर में डबल्यूएसएसओ स्टॉफ द्वारा जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत के नेतृत्व में स्कूली छात्रों को पेयजल आपूर्ति की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सलाहकार श्याम अहलावत ने इंलेट चैनल के माध्यम से जल संग्रहण,रेपिड सेंड व स्लो सेंड फिलटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीआरसी मीनू वत्स ने ब्लीचिंग पाउडर, हाईपोक्लोराइड, कलोरीन गैस की सहायता से पेयजल के कीटाणु मुक्त कर उपचारित करने के बारे में स्कूली बच्चों को विस्तार से बताया। वहीं बीआरसी प्रमिला व पूजा ने पेयजल के आपूर्ति से पूर्व उसके स्टोरेज करने व जल वितरण की सही रणनीति बनाकर आबादी को विभिन्न जोन में बांटकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी। वहीं बीआरसी सुनील कुमार, विक्रम व दिनेश ने संयुक्त रूप से पेयजल आपूर्ति के विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। जिसमें पम्प सेट, कालोरीनेटर आदि विशेष रूप से शामिल है।




जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे समाधान शिविर: डीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सजगता व गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसमस्याओं का आपसी समन्वय से समाधान करें अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक प्राप्त अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया पर भी नियमित नजर रखें।
जनसेवा को प्राथमिकता दे रही सरकार: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल और प्रभावी माध्यम उपलब्ध करवाना है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना ही उद्देश्य
डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करें।
परिवार पहचान पत्र और पेंशन से जुड़े मामले पहुंचे
समाधान शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को भी नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया गया।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, डीडीपीओ निशा तंवर,सिंचाई विभाग से एक्सईएन खिवलेश भारद्वाज, एमीनेन्ट पर्सन सुरेंद्र शर्मा, एएफएसओ अमरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


झज्जर में शुरू होगी “स्कूल ऑन व्हील्स, सिग्नल स्कूल बस परियोजना सड़क पर रहने वाले बच्चों तक पहुंचेगी शिक्षा: सीजेएम विशाल’
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल जी के आदेशनुसार जिला झज्जर में सड़क पर जीवन यापन करने वाले, स्कूल से बाहर (व्नज व िैबीववस) और पढ़ाई छोड़ चुके (क्तवच-वनज) बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ’“स्कूल ऑन व्हील्स ध् सिग्नल स्कूल बस परियोजना”’ शुरू की जा रही है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39क समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार देता है। अनुच्छेद 21क के तहत 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त है। अनुच्छेद 39(च) राज्य को निर्देश देता है कि बच्चों को स्वस्थ और गरिमापूर्ण तरीके से विकास के अवसर दिए जाएं, वहीं अनुच्छेद 51क(ट) के तहत माता-पिता का यह मूल कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करें। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने ’स्वतः संज्ञान रिट याचिका (सिविल) संख्या 6ध्2021 – प्द त्मरू ब्ीपसकतमद पद ैजतममज ैपजनंजपवदे’ में सड़क पर रहने वाले बच्चों की पहचान, बचाव, पुनर्वास और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में ’निशावजी अष्टकर बनाम महाराष्ट्र राज्य ख्(2026) प्छैब् 56,’ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(ग) को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने ’सलिल बाली बनाम भारत संघ (2013)’ में कहा था कि बच्चे समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग हैं और उन्हें उचित अवसर दिए बिना कल के जिम्मेदार नागरिक नहीं बनाया जा सकता। इन्हीं निर्देशों के पालन में और ’माननीय सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के आदेशनुसार’, अहमदाबाद नगर निगम द्वारा शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट “स्कूल ऑन व्हील्स” की तर्ज पर अब जिला झज्जर में भी इस परियोजना को शुरू किया जा रहा है।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं
चलती-फिरती पाठशाला: झज्जर के सिग्नल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, झुग्गी-बस्ती और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले बच्चों तक बस के माध्यम से शिक्षा पहुंचेगी।
पहचान और नामांकन: स्कूल से बाहर और ड्रॉप-आउट बच्चों की पहचान कर उनका औपचारिक स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा।
बुनियादी शिक्षा और संस्कार: हिंदी, गणित, अंग्रेजी, नैतिक शिक्षा, स्वच्छता और जीवन कौशल की शिक्षा दी जाएगी।
विधिक सहायता और पुनर्वास: जरूरतमंद बच्चों को विधिक सहायता, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
समन्वय: यह परियोजना राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (छ।स्ै।) एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (भ्।स्ै।) के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से संचालित होगी। इस अवसर पर ’सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विशाल जी’ ने कहा कि ऋ“कोई भी बच्चा सिर्फ इसलिए शिक्षा से वंचित न रहे क्योंकि वह सड़क पर रहता है। स्कूल अब बच्चों के पास जाएगा, बच्चे स्कूल के पास नहीं। यह हमारा संवैधानिक दायित्व है कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचे। यह परियोजना न केवल शिक्षा देगी, बल्कि बच्चों को बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और शोषण से बचाकर उन्हें सुरक्षित और गरिमापूर्ण भविष्य की ओर ले जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने एक मीटिंग की गई। इस मीटिंग में नगराधीश ऋतु , जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह, हरियाणा रोडवेज जरनल मैनजर अनित यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया मौजूद रही।






राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ (झज्जर) में 15वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट हर्षोल्लास के साथ आयोजित
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ (झज्जर) में आज 15वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09ः00 बजे हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० दलबीर सिंह रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरणादायी संदेश दिया। पूरे आयोजन की रूपरेखा एवं संचालन खेल प्रभारी डॉ० विरेंदेर सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया। महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ० अजय कुमार द्वारा किया गया। दिनभर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ट्रैक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु राजेश कुमार, पवन कुमार, मिस सुचिता, मृणाल एवं डॉ. जे.पी. शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में प्रशांत कुमार, अभिषेक एवं गौरव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में भावना, सोविका एवं दीप्ति क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। फील्ड प्रतियोगिताओं के अंतर्गत भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद एवं ऊँची कूद का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में श्रीमती निशा रानी, अंजना, श्री ओमबीर, डॉ० सवीन, अजय सिंह, श्री प्रदीप कुमार, डॉ० राजपाल एवं डॉ० सतपाल सिंह ने निर्णायक मंडल के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विजेताओं के प्रमाण-पत्र तैयार करने एवं वितरण संबंधी कार्यों में जितेंद्र, डॉ० रीना, डॉ० सीतू एवं मंजु कुमारी ने सराहनीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में लड़कों के वर्ग में गौरव, एम.ए. इतिहास द्वितीय वर्ष तथा लड़कियों के वर्ग में भावना, बी.ए. तृतीय वर्ष का चयन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री कप्तान बीरधाना, चेयरमैन, जिला परिषद, झज्जर रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मिस सुरुचि फोगाट उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा खेल भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अंत में डॉ० विरेंदेर सिंह ने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की प्रशंसा की। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों, स्टाफ सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह वार्षिक एथलेटिक्स मीट सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार’
आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में’
बहादुरगढ़, 12 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस की थाना सदर बहादुरगढ़ टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन निवासी गांव कापड़ो, जिला हिसार तथा सचिन निवासी गांव काकरोड, जिला जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ के थाना प्रबंधक उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कबीर बस्ती बहादुरगढ़ निवासी बलजीत ने शिकायत देते हुए बताया था कि 21 जुलाई 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल पर किसी निजी कार्य से बहादुरगढ़ तहसील आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल तहसील की पार्किंग में खड़ी की थी। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अमन और सचिन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बहादुरगढ़ तहसील की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात का खुलासा किया था तथा चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद करवाई थी।पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना सदर बहादुरगढ़ की टीम ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश होने के बाद नियमानुसार मुकदमे की जांच में शामिल किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति भी किया जागरूक
बहादुरगढ़, 12 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ स्थित डी.एस. आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीपी मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में पहुंची नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। टीम ने बताया कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश भी दिया गया।इसके पश्चात टीम ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। साथ ही डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं, साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। ड्राइवर और विद्यार्थियों को दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से लागू वाहन प्रवेश संबंधी प्रतिबंधों तथा सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बीएस-6 वाहनों और फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को मिलने वाली छूट की जानकारी भी दी गई।
झज्जर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का आगाज, 3 लाख से अधिक लाभार्थियों को दी जाएगी पेट के कीड़ों से मुक्ति की दवा’
1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और 20 से 24 वर्ष तक की लाभार्थी महिलाओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली’
सरकारी-निजी स्कूलों से लेकर कॉलेजों, आईटीआई और आंगनबाड़ी केंद्रों तक चलेगा अभियान’
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: बच्चों, किशोरों एवं युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और स्वस्थ भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से आज झज्जर जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से इस अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सीटीएम रितु एवं सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने संयुक्त रूप से छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया।
जिले में 3 लाख से अधिक लाभार्थियों को दवा देने का लक्ष्य
उप सिविल सर्जन डॉ ममता त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत झज्जर जिले में 3 लाख से अधिक लक्षित लाभार्थियों को पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में 1 से 19 वर्ष तक के सभी लक्षित बच्चों एवं 20 से 24 वर्ष तक की लक्षित लाभार्थी महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी एवं निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आईटीआई संस्थानों, नर्सिंग कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जहां भी लक्षित आयु वर्ग के बच्चे एवं लाभार्थी महिलाएं उपलब्ध होंगे, वहां संबंधित विभागों के सहयोग से उन्हें कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस अभियान से वंचित न रहे।
स्वस्थ शरीर और बेहतर पोषण के लिए जरूरी है कृमि मुक्ति’
सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने कहा कि बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाना उनके शारीरिक और मानसिक विकास, बेहतर पोषण तथा स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेट में कीड़े होने से बच्चों में पेट दर्द, भूख की कमी, कमजोरी एवं शरीर में पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई, शारीरिक विकास और कार्यक्षमता पर भी पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित अभियान के दौरान एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य दिलवाएं। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने, भोजन से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने तथा स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
अभियान में सभी विभागों की भागीदारी जरूरी: सीटीएम’
सीटीएम रितु ने कहा कि बच्चों और युवाओं का स्वस्थ रहना एक स्वस्थ समाज एवं सशक्त भविष्य की आधारशिला है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जैसे अभियान तभी सफल हो सकते हैं, जब सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित संस्थानों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करवाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा या लाभार्थी महिला दवा लेने से वंचित न रहे।
19 नवंबर को होगा मॉप-अप दिवस
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 12 नवंबर को किसी कारणवश जो लक्षित बच्चे या लाभार्थी महिलाएं एल्बेंडाजोल की गोली लेने से रह गए हैं, उन्हें 19 नवंबर 2026 को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य अभियान के शत-प्रतिशत लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्राओं को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उप सिविल सर्जन डॉ पूनम बिश्नोई मुख्य वक्ता के रूप में स्वीकृत करते हुए बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के बारे जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि भोजन करने से पहले एवं शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोएं, नाखून छोटे एवं साफ रखें, स्वच्छ पानी का उपयोग करें, फलों एवं सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं तथा खुले में शौच से बचें। एल्बेंडाजोल की गोली स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही खिलाई जाए। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ मीनू,डॉ उप सिविल सर्जन डॉ पूनम बिश्नोई, यूपीएचसी प्रभारी डॉ रोहित, डॉ रोबिन अहलावत, डॉ रेखा यादव, जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, एविडेंस ग्रुप जिला समन्वयक जतिन कुमार, एएनएम बबीता पूनिया, आशा कार्यकर्ता तथा विद्यालय स्टाफ से प्रभारी प्रवक्ता मुकेश कुमार, प्राध्यापक यशपाल, प्राध्यापक अशोक कुमार, प्राध्यापिका कविता रानी, रेखा, अंजू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ’
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में आज विश्व उपयोगिता दिवस एवं विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद्, साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने विद्यार्थियों के मध्य व्याख्यान देकर जागरूक किया।उन्होंने विश्व उपयोगिता दिवस पर व्याख्यान देते हुए कहा चीज का सही उपयोग ही उसकी सच्ची उपयोगिता है। पुस्तक पढ़ने के लिए है, समय सीखने के लिए है, तकनीक जीवन को आसान बनाने के लिए है। तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो कृ गाँव के किसान से लेकर शहर के विद्यार्थी तक।विश्व निमोनिया दिवस पर उन्होंने टिप्पणी की कि स्वच्छता ही सबसे बड़ी दवा है। हाथ धोओ, अच्छा खाओ, समय पर टीका लगवाओ, खांसी-बुखार, सांस में तकलीफ को हल्के में मत लो, तुरंत चिकित्सक से संपर्क करो।मनोज वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को अपने विशेष संदेश में कहा – सादा जीवन, उच्च विचार, तकनीक को सरल बनाओ, जीवन को स्वस्थ बनाओ।”विद्यार्थियों ने बड़े ध्यान से व्याख्यान सुना और इस संदेश को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।



सड़क दुर्घटना में बाइक एक युवक की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: कच्चा बेरी रोड से बस स्टैंड जाने वाले रास्ते पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों द्वारा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा राहगीरों से हादसे की जानकारी लेते हुए घायल युवकों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा हादसे के शिकार मृतक युवक व घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर
20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा दावे एवं आपत्तियों तथा फोटो अपडेट कार्य
वेबसाइट एवं ईसीआईनेट ऐप पर उपलब्ध ‘‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’’ की सुविधा
रेवाड़ी, 12 नवम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें अंतिम मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का एक और अवसर दिया गया है। जिसकी आखिरी तारीख 20 नवंबर तय की गई है। डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने का एक और अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिन्हें गणना प्रपत्र जारी किए गए थे, लेकिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरे (एएसडीडी) के रूप में चिह्नित होने अथवा गणना प्रपत्र वापस प्राप्त न होने के कारण जिनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में कुल 97,211 मतदाताओं द्वारा एन्यूमरेशन फार्म नहीं जमा करवाए, इनमें से 32,769 मृत, 16972 अनुपस्थित, 40,117 स्थाई शिफ्टिड, 1,915 अन्य श्रेणी और 5,438 मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची दर्ज के रूप में चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बावल विधानसभा में कुल मतदाता 2,30,037 में से 2,04,578 फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। कोसली विधानसभा में कुल मतदाता 2,48,951 में से 2,28,428 फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। रेवाड़ी विधानसभा में कुल मतदाता 2,60,350 में से 2,09,121 फॉर्म डिजिटाइज हुए है। अब आयोग के निर्देशानुसार गणना प्रपत्र जमा न कर पाने वाले पात्र मतदाताओं को भी अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर दिया गया है। डीसी ने बताया कि ऐसे सभी मतदाताओं की मतदान केंद्रवार सूची संबंधित मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालयों तथा शहरी स्थानीय निकायों के कार्यालयों में दोबारा प्रदर्शित की जाएगी। यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में भी उपलब्ध होगी, जिसमें नाम शामिल न होने के संभावित कारणों का उल्लेख किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित मतदाता अपने वर्तमान सामान्य निवास स्थान से जुड़े ईआरओ, एईआरओ अथवा बीएलओ के पास विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता अपने पुराने ईपीआईसी नंबर के माध्यम से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा ईसीआईनेट ऐप से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड कर उसे भर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि मतदाता ने अपना निवास स्थान नहीं बदला है, तो वह हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र के साथ निर्धारित घोषणा पत्र (अनुलग्नक-बी) जमा करवा सकता है। इसमें पहले गणना प्रपत्र जमा न कर पाने का कारण भी बताना होगा। मतदाता अपने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से भी यह प्रपत्र जमा करवा सकते हैं। इसी प्रकार कोई मतदाता हरियाणा में ही किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गया है, तो उसे फॉर्म-8 जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मतदाताओं को नए पते एवं विधानसभा क्षेत्र का विवरण देते हुए गणना प्रपत्र के साथ निर्धारित घोषणा पत्र (अनुलग्नक-सी) और निवास प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं ने एसआईआर के दौरान नए पंजीकरण के लिए पहले ही फॉर्म-6 जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा गणना प्रपत्र एवं घोषणा पत्र जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्राप्त गणना प्रपत्रों एवं संबंधित घोषणाओं का ईआरओ द्वारा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 21(1) के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन एवं निस्तारण किया जाएगा। डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एवं ईसीआईनेट ऐप पर उपलब्ध ‘‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’’ सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। जिसके माध्यम से मतदान केंद्र के बीएलओ से सहायता ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि होमलेस मतदाता जिनके पास निवास प्रमाण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनकी बीएलओ की फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट भी पर्याप्त होगी। उन्होंने बताया कि एसआईआर से संबंधित नोटिस, दावे एवं आपत्तियों तथा फोटो अपडेट करने सहित सभी कार्य 20 नवंबर 2026 तक पूरे किए जाने हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को निर्धारित है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों और उनके बूथ लेवल एजेंटों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से संबंधित मतदाताओं को जागरूक करें तथा उन्हें गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाने में सहयोग प्रदान करें।





एडीसी राहुल मोदी ने नाजायज कब्जे हटाने के निर्देश दिए
समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी आम जन की समस्याएं
रेवाड़ी, 12 नवम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में वीरवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गढी बोलनी रोड से खेड़ी मोतला तक अतिक्रमण हटवाए जाएं। उन्होंने कहा कि आम जन की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाए। शिविर में गांव बिठवाना के निवासियों ने शिकायत रखी कि बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उन्हें नियमित रुप से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। एडीसी ने बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। आसियाकी गौरावास गांव के एक व्यक्ति ने गांव में आम रास्ते से अवैध कब्जे हटवाने की शिकायत रखी। एडीसी राहुल मोदी ने बीडीपीओ को रास्तों की पैमाइश करवा कर अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक शिकायत के आधार पर बास दूधा गांव में नाजायज कब्जे हटवाने के लिए कहा। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र व पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करते हुए निवारण करने के निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करें। किसी भी कार्यालय में आम आदमी को अकारण बार-बार चक्कर ना लगाने पड़े, ऐसी व्यवस्था हर विभाग में होनी चाहिए। इस अवसर पर एएसपी दीपिका अग्रवाल, नगराधीश जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सुपरसीडर व जीरो टील सीड ड्रील से गेंहू की सीधी बिजाई के लिए किसानो को किया गया प्रोत्साहित
पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग द्वारा रखी जा रही निगरानी
रेवाड़ी, 12 नवम्बर, अभीतक: कृषि एंव किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए गांवों में किसान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान में किसानों को फसल अवशेष प्रबन्धन के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही पराली जलाने से होने वाले नुकसान व पराली जलाए बिना मिट्टी में मिलाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा व कृषि विकास अधिकारी (कृषि यन्त्र) सुनील कुमार ने जिला के गांव गोकलगढ़, लाला व लिसाना का दौरा किया तथा वहां किसानो को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया। हरियाणा सरकार ने फसल अवशेष प्रबन्धन करने के लिए सीआरएम स्कीम लागू की हुई है। इस योजना में पराली नहीं जलाने व इसका प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होने इस अवसर पर रबी सीजन में गेहूं की बिजाई करने वाले किसानों से सुपर सीडर, जीरो टील सीड ड्रिल तकनीक अपनाने की अपील की। सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि धान की कटाई और बिजाई के बीच उचित प्रबंधन से फसल की बेहतर स्थापना होती है और पराली प्रबंधन भी सुचारू रूप से किया जा सकता है। सुपर सीडर, जीरो टील सीड ड्रिल मशीन से गेहूं की बिजाई करने से समय के साथ-साथ किसान की आर्थिक बचत होती है। पराली को खेत की मिट्टी में मिलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती है और पैदावार में भी इजाफा होता है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि कोई भी किसान खेतों में पराली न जलाए व इसके लिए दूसरे किसानों को भी जागरूक करे। खेतो में पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिससे सांस व फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होती है। खेतों में आग लगाने से पी.एम. 2.5 का स्तर अत्यधिक बढ जाता है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए खेतों में विशेष टीमों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जा रही है। कोई भी किसान खेतों में पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।



फेस ऑथेंटिकेशन से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराएं पेंशनभोगी : संजय फोगाट
जिला कोषाधिकारी संजय फौगाट ने जिलाभर के पेंशनभोगियों से किया आह्वान
झज्जर, 12 नवम्बर, अभीतक: जिलाभर के ऐसे पेंशनभोगी जो जिला खजाना कार्यालय से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। वे स्मार्टफोन के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा का उपयोग कर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवा सकते हैं। यह आह्वान जिला खजाना अधिकारी संजय फोगाट ने पेंशनभोगियों से किया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पेंशन भोगियों की सुविधा के लिए इस संबंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक और परेशानी रहित बनाना है। डीटीओ ने बताया कि जिला के सभी सहायक कोष अधिकारियों और पेंशन संबंधी कार्य करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के बारे में जागरूक करें और डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार करने व जमा करवाने में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा से पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे उन्हें इस कार्य के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पेंशनभोगियों से अभियान में भागीदारी की अपील
डीटीओ संजय फोगाट ने सभी पेंशनभोगियों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाते हुए अपने स्मार्टफोन के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा अपनाएं और डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक पेंशन भोगियों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके।
थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार’
आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में’
बहादुरगढ़, 12 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस की थाना सदर बहादुरगढ़ टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन निवासी गांव कापड़ो, जिला हिसार तथा सचिन निवासी गांव काकरोड, जिला जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ के थाना प्रबंधक उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कबीर बस्ती बहादुरगढ़ निवासी बलजीत ने शिकायत देते हुए बताया था कि 21 जुलाई 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल पर किसी निजी कार्य से बहादुरगढ़ तहसील आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल तहसील की पार्किंग में खड़ी की थी। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अमन और सचिन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बहादुरगढ़ तहसील की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात का खुलासा किया था तथा चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद करवाई थी।पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना सदर बहादुरगढ़ की टीम ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश होने के बाद नियमानुसार मुकदमे की जांच में शामिल किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति भी किया जागरूक’
बहादुरगढ़, 12 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ स्थित डी.एस. आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीपी मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में पहुंची नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। टीम ने बताया कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश भी दिया गया।इसके पश्चात टीम ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। साथ ही डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं, साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। ड्राइवर और विद्यार्थियों को दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से लागू वाहन प्रवेश संबंधी प्रतिबंधों तथा सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बीएस-6 वाहनों और फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को मिलने वाली छूट की जानकारी भी दी गई।


सोनीपत: थाने की चारदीवारी में गूंज रही अन्नदाता की आवाज, आखिर कब मिलेगा किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा
खेतों में शुरू हुआ किसानों का आंदोलन अब सदर थाने के अंदर पहुंचा, गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे किसान
सोनीपत के सदर थाने में किसानों का धरना, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे किसान
हाईटेंशन लाइन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर करीब छह महीने से सोहटी गांव में आंदोलन कर रहे हैं किसान
दिन में धरने पर बैठे किसानों को पुलिस डिटेन कर थाने लेकर आई थी
पुलिस कार्रवाई के बाद पांच किसानों को किया गया गिरफ्तार,बाकि किसानों को कर दिया रिहा
पांच किसानों की गिरफ्तारी के बाद बाकी किसानों ने थाने में कर दिया धरना शुरू
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में थाने के अंदर किसानों का प्रदर्शन जारी
किसानों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, शांतिपूर्ण धरना देने के बावजूद जबरन उठाने का लगाया आरोप
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है किसानों का मामला,बातचीत के बावजूद नहीं निकला समाधान
किसानों की मांग गिरफ्तार पांचों किसानों को बिना कानूनी कार्रवाई के किया जाए रिहा
उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का संघर्ष जारी, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ थाने में डटे किसान
अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगी ₹7 करोड़ की फिरौती
दिल्ली की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई, जब आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। दावा है कि धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए ₹7 करोड़ की फिरौती मांगी है। रकम नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी गई है।
