


https://www.facebook.com/share/v/1MJ4mL7A6X
https://www.facebook.com/share/v/14qi6wrfBC5
https://www.facebook.com/share/v/19d97948Am


इंडो-अमेरिकन स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में दीया सजाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
झज्जर, 05 नवम्बर, अभीतक: इंडो-अमेरिकन स्कूल, झज्जर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘दीया सजाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों, मोतियों, शीशों और विभिन्न सजावटी सामग्रियों का प्रयोग करते हुए सुंदर एवं आकर्षक दीपक तैयार किए। उनकी कलात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता ने सभी को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के कक्षावार परिणाम इस प्रकार रहे
कक्षा पहली की विहानिका ने प्रथम, इशिका ने द्वितीय तथा शनाया और हेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी की ईशान्वी और लक्षिका ने प्रथम, प्रेक्षा और कृति ने द्वितीय तथा रिद्धि, तान्या, तन्वी, सुहानी और जयंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी की मानवी और धानी ने प्रथम, सत्यम और दिव्या ने द्वितीय तथा अमन, हिमांशी, जिया और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चैथी के रुकसार और हर्षित ने प्रथम, पुलकित, उदेराज और मितांश ने द्वितीय तथा हर्षिता, दक्ष, मयंक और जन्विका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पाँचवीं के मेधावी और नंदिनी ने प्रथम, प्रज्ञा और रुद्र के साथ दिव्या ने द्वितीय तथा मानवी, यशिका, भूमि और हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी की राशि ने प्रथम, हुनर और वंदिका ने द्वितीय तथा परी और पलवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं की दिव्यांशी ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय तथा नव्या, हिमानी और मौनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवी की मायरा ने प्रथम, पलक और दिव्या ने द्वितीय तथा परी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय निदेशक श्री विजेंद्र कादयान ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, मौलिक सोच और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और सकारात्मकता का संदेश देने वाला त्योहार है। विद्यालय का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक मूल्यों और जीवनोपयोगी गुणों का भी विकास हो, ताकि वे भविष्य में एक योग्य एवं संस्कारवान नागरिक बन सकें।

ग्रीन पटाखों की बिक्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट: एडीसी’
चारों उपमंडलों में अधिकारियों की टीमें करेंगी निगरानी’
ग्रीन पटाखों के लिए स्थान निर्धारित, बिक्री केंद्रों पर फायर ब्रिगेड और सुरक्षा उपकरणों की रहेव्यवस्था
7 व 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 और रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध
एडीसी जगनिवास ने अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश’
झज्जर, 05 नवम्बर, अभीतक: दीपावली पर्व के अवसर पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सजग है। ग्रीन पटाखों की सुरक्षित बिक्री और निर्धारित समय में उनके इस्तेमाल को लेकर अधिकारी सजगता से कार्य करें। यह निर्देश एडीसी जगनिवास ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में दिए। उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम और बीडीपीओ के साथ ग्रीन पटाखों को लेकर सुरक्षा प्रबंधों, बिक्री केंद्रों और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ आमजन को भी निर्धारित दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक किया जाए। एडीसी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 7 और 8 नवंबर को केवल सीएसआईआर-नीरी से अनुमोदित ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इनके इस्तेमाल के लिए सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। पटाखों की बिक्री 6 नवंबर तक होगी वहीं 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध दोबारा प्रभावी हो जाएगा।
ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित, अन्य जगह बिक्री पर रोक
एडीसी जगनिवास ने बताया कि जिला में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित केंद्र बनाए गए हैं। झज्जर में महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम, कहाडी रोड नजदीक पुलिस स्टेशन माछरौली, खेल स्टेडियम मातनहेल, खेल स्टेडियम जटवाड़ा,बहादुरगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, गोल मार्किट ग्राम पंचायत सांखोल, बादली में पंचायती भूमि, नजदीक रामसर जोहड़ बादली, तथा बेरी में भागलपुरी चैक स्थित खेल स्टेडियम में ग्रीन पटाखे की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन्ही निर्धारित स्थानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। केवल सीएसआईआर-नीरी से अनुमोदित ग्रीन पटाखों की ही बिक्री 6 नवम्बर 2026 तक होगी। निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखों की बिक्री नहीं होगी और ऑनलाइन खरीद-फरोख्त पर भी प्रतिबंध रहेगा। अवैध पटाखों की बिक्री किसी सूरत में ना हो,इसके लिए अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें।
बिक्री केंद्रों पर फायर ब्रिगेड और सुरक्षा उपकरण रहेंगे उपलब्ध
एडीसी ने बताया कि सभी निर्धारित बिक्री केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इन केंद्रों पर फायर ब्रिगेड, आग बुझाने के आवश्यक उपकरण और अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध रहेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिक्री केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
चारों उपमंडलों में एसडीएम की निगरानी में काम करेंगी संयुक्त टीमें
एडीसी जगनिवास ने बताया कि झज्जर, बहादुरगढ़, बादली और बेरी उपमंडलों में संयुक्त निरीक्षण एवं गश्ती टीमें गठित की गई हैं। संबंधित एसडीएम अपने-अपने उपमंडलों में इन टीमों के कार्यों की निगरानी करेंगे और पटाखों की बिक्री एवं इस्तेमाल से जुड़े नियमों की पालना सुनिश्चित करवाएंगे। इन टीमों में पुलिस अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, बीडीपीओ, नगर निकायों, अग्निशमन विभाग तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी शामिल हैं। टीमें निर्धारित बिक्री केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ग्रीन पटाखों के क्यूआर कोड की रैंडम जांच करेंगी। अवैध अथवा पारंपरिक पटाखे मिलने पर उन्हें जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवेदनशील क्षेत्रों में 300 मीटर के दायरे तक पटाखे चलाने पर रोक
एडीसी ने बताया कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों और अधिसूचित शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में नो-क्रैकर जोन निर्धारित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में पटाखों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिक्री केंद्रों पर आवश्यक दिशा-निर्देशों वाले बैनर लगाए जाएं और दुकानदार अपनी दुकान में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की प्रति प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें।
नियमों की अवहेलना पर सुरक्षा राशि होगी जब्त, लाइसेंस भी होगा रद्द
एडीसी ने कहा कि पटाखा निर्माताओं एवं व्यापारियों से निर्धारित मौद्रिक सुरक्षा राशि जमा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सुरक्षा राशि जब्त करने के साथ संबंधित व्यापारी का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण और आमजन की सुरक्षा से जुड़े इन आदेशों की पालना में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम ऋतु, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर आदेश जारी’
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश’
4 से 6 नवंबर तक निर्धारित स्थानों पर लाइसेंसधारक विक्रेता ही कर सकेंगे ग्रीन पटाखों की बिक्री’
7 व 8 नवंबर को निर्धारित समय पर ही फोड़ सकेंगे पटाखे’
9 नवंबर से जिला में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध’
झज्जर, 05 नवम्बर, अभीतक: जिला की सीमा में वायु एवं ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम तथा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर विस्तृत आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जिला झज्जर में केवल निर्धारित शर्तों के तहत प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति होगी। इन निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार 6 नवंबर तक होगी ग्रीन पटाखों की बिक्री
जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि 4 से 6 नवंबर 2026 तक केवल लाइसेंसधारक विक्रेता ही ग्रीन पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। बिक्री केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जा सकेगी। पटाखे सीएसआईआर-एनईईआरआई से पंजीकृत और पीईएसओ से लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं के होने चाहिए। विक्रेताओं को बिक्री शुरू करने से पहले जिला मजिस्ट्रेट के पक्ष में संबंधित एसडीएम के माध्यम से 50 हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी। आदेशों का उल्लंघन करने पर यह राशि जब्त कर ली जाएगी और संबंधित विक्रेता का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
जिला में इन स्थानों पर निर्धारित किए गए हैं बिक्री केंद्र
जिलाधीश की ओर से जारी आदेश अनुसार ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निम्न स्थान निर्धारित किए गए हैं। झज्जर उपमंडल में महर्षि दयानंद स्टेडियम झज्जर, माछरौली में पुलिस थाना के नजदीक काहड़ी रोड, मातनहेल के खेल स्टेडियम और जटवाड़ा के खेल स्टेडियम को बिक्री केंद्र बनाया गया है। बहादुरगढ़ उपमंडल में ग्राम पंचायत सांखोल के गोल मार्केट के नजदीक खेल स्टेडियम तथा अंबेडकर स्टेडियम बहादुरगढ़ में बिक्री की व्यवस्था रहेगी। इसी प्रकार बेरी में स्टेडियम तथा बादली में रामसर जोहड़ के नजदीक पंचायत भूमि पर बिक्री केंद्र निर्धारित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइसेंसधारक विक्रेता केवल इन्हीं निर्धारित स्थानों पर बिक्री कर सकेंगे। किसी अन्य स्थान पर पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।
क्यूआर कोड और सीलबंद पैकिंग वाले पटाखे ही मान्य
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने बताया कि केवल उन्हीं ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी, जिनके पैकेट पूरी तरह सीलबंद होंगे और जिन पर उत्पाद एवं बैच की पहचान वाला वैध क्यूआर कोड अंकित होगा। क्यूआर कोड स्कैन करने पर निर्माता, एनईईआरआई पंजीकरण, पीईएसओ एवं लाइसेंस संबंधी जानकारी, उत्पाद की संरचना और परीक्षण प्रमाणपत्र की जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए। बेरियम युक्त, अप्रमाणित अथवा पारंपरिक पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लड़ियों और माला के रूप में जुड़े पटाखों की बिक्री व इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। ई-कॉमर्स अथवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पटाखों की खरीद-बिक्री की अनुमति नहीं होगी।
7 व 8 नवंबर को तय समय में ही फोड़ सकेंगे पटाखे
जिलाधीश ने बताया कि ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति केवल 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक रहेगी। निर्धारित तिथि और समय के अतिरिक्त पटाखे फोड़ना प्रतिबंधित होगा। इसके अलावा अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों तथा अधिसूचित शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे को नो-क्रैकर जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
एसडीएम की निगरानी में गठित होंगी संयुक्त टीमें, नियमित होगी जांच
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने बताया कि आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला में थाना स्तर पर पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त गश्त एवं निरीक्षण टीमें गठित की गई हैं। संबंधित एसडीएम अपने-अपने उपमंडल में इन टीमों के समग्र पर्यवेक्षण के लिए नोडल प्राधिकारी होंगे और संबंधित एसीपी के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में निगरानी करेंगे। संयुक्त टीमें निर्धारित बिक्री केंद्रों, दुकानों, भंडारण स्थलों और अन्य संबंधित स्थानों पर नियमित जांच करेंगी। क्यूआर कोड की सत्यता की जांच के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर पटाखों के नमूने लेकर पीईएसओ को भेजे जाएंगे। प्रतिबंधित पटाखे मिलने पर उन्हें तुरंत जब्त किया जाएगा।
9 नवंबर से फिर लागू होगा सभी पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध
जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जिला झज्जर में 9 नवंबर 2026 से सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध फिर से लागू हो जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार के पटाखों की अनुमति नहीं होगी।
प्रदूषण और स्वास्थ्य प्रभावों की होगी नियमित निगरानी
उन्होंने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को वायु गुणवत्ता की दैनिक निगरानी करने तथा दीपावली से पहले, दीपावली के दौरान और बाद की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
नियमों के अनुरूप ही ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें नागरिक
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने पटाखों के दुष्प्रभावों तथा प्रमाणित ग्रीन पटाखों की पहचान को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण और स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देशों की पालना करें तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 तथा अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतिबंधित पटाखों की जब्ती, सुरक्षा राशि जब्त करने और लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।





बाल महोत्सव में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, कला और आत्मविश्वास से जीता सबका दिल
एसडीएम रवि मीणा ने बाल कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, कहा पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले विद्यार्थी
बाल कलाकारों को दिया सफलता का मंत्र, अनुशासन और निरंतर मेहनत को बताया कामयाबी की कुंजी
झज्जर, 05 नवम्बर, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित बाल भवन परिसर में इन दिनों बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कोई अपनी कला से रंग भर रहा है तो कोई नृत्य और देशभक्ति की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह रहा है। मौका है डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित चार दिवसीय बाल महोत्सव-2026 का, जहां जिलाभर के नन्हे कलाकार पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को एसडीएम झज्जर रवि मीणा ने बाल भवन पहुंचकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और प्रतिभागी बच्चों की हौसला अफजाई की। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने एसडीएम रवि मीणा का स्वागत किया।
हर बच्चे में छिपी है एक खास प्रतिभा, जरूरत है उसे मंच देने की
एसडीएम रवि मीणा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। बाल महोत्सव जैसे आयोजन उस प्रतिभा को पहचानने, निखारने और सामने लाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत हासिल करना अच्छी बात है, लेकिन पूरे जोश, लगन और मेहनत के साथ भाग लेना भी अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। हार-जीत से घबराने के बजाय प्रत्येक प्रतियोगिता को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर के रूप में लेना चाहिए।
बच्चों को मेहनत और अनुशासन का दिया मंत्र
बाल भवन के खुशनुमा माहौल को देखकर एसडीएम ने अपने बचपन की यादें भी विद्यार्थियों के साथ साझा कीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपनापन महसूस हो रहा है और बचपन के दिन फिर से याद आ गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन, निरंतर मेहनत और समय का सदुपयोग ही सफलता की मजबूत नींव हैं। बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और हर अवसर से कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए।
थाली सज्जा से लेकर देशभक्ति की प्रस्तुतियों तक दिखा हुनर
बाल महोत्सव 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को थाली सज्जा, कलश सज्जा, पोस्टर मेकिंग, ऑन द स्पॉट स्केचिंग, भाषण, समूह नृत्य और देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और मंचीय प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
700 बच्चों ने लिया हिस्सा, आज होगा महोत्सव का समापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि शुक्रवार 6 नवंबर को चार दिवसीय बाल महोत्सव का समापन होगा। इसमें जिला के विभिन्न स्कूलों के लगभग 700 बच्चे भाग ले रहे हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, जबकि फैंसी ड्रेस, सोलो सांग,क्ले मॉडलिंग, भाषण, कलश सजावट, फन गेम, हैंडराइटिंग और रंगोली जैसी निर्धारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 14 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा और निशा रानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हसला प्रधान कुलदीप नेहरा, कार्यक्रम अधिकारी अक्षमा रानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




जनसमस्याओं के समाधान में कारगर भूमिका निभा रहे समाधान शिविर: डीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
झज्जर, 05 नवम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सजगता व गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
लंबित शिकायतों का आपसी समन्वय से समाधान करें अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक प्राप्त अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया पर भी नियमित नजर रखें।
अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा को प्राथमिकता दे रही सरकार
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल और प्रभावी माध्यम उपलब्ध करवाना है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना ही उद्देश्य
डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करें।
परिवार पहचान पत्र और पेंशन से जुड़े मामले पहुंचे
समाधान शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को भी नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया गया।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष , पीडब्ल्यूडी विभाग से एक्सईएन सुमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ग्रीन पटाखों की बिक्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट: एडीसी
चारों उपमंडलों में अधिकारियों की टीमें करेंगी निगरानी
ग्रीन पटाखों के लिए स्थान निर्धारित,बिक्री केंद्रों पर फायर ब्रिगेड और सुरक्षा उपकरणों की रहेव्यवस्था
7 व 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 और रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध
एडीसी जगनिवास ने अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
झज्जर, 05 नवम्बर, अभीतक: दीपावली पर्व के अवसर पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सजग है। ग्रीन पटाखों की सुरक्षित बिक्री और निर्धारित समय में उनके इस्तेमाल को लेकर अधिकारी सजगता से कार्य करें। यह निर्देश एडीसी जगनिवास ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में दिए। उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम और बीडीपीओ के साथ ग्रीन पटाखों को लेकर सुरक्षा प्रबंधों, बिक्री केंद्रों और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ आमजन को भी निर्धारित दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक किया जाए। एडीसी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 7 और 8 नवंबर को केवल सीएसआईआर-नीरी से अनुमोदित ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इनके इस्तेमाल के लिए सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। पटाखों की बिक्री 6 नवंबर तक होगी वहीं 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध दोबारा प्रभावी हो जाएगा।
ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित, अन्य जगह बिक्री पर रोक
एडीसी जगनिवास ने बताया कि जिला में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित केंद्र बनाए गए हैं। झज्जर में महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम, बहादुरगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, बादली में बीडीपीओ कार्यालय के पीछे मैदान तथा बेरी में भागलपुरी चैक स्थित खेल स्टेडियम में ग्रीन पटाखे की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सम्बंधित बीडीपीओ द्वारा निर्धारित स्थानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। केवल सीएसआईआर-नीरी से अनुमोदित ग्रीन पटाखों की ही बिक्री 6 नवम्बर 2026 तक होगी। निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखों की बिक्री नहीं होगी और ऑनलाइन खरीद-फरोख्त पर भी प्रतिबंध रहेगा। अवैध पटाखों की बिक्री किसी सूरत में ना हो, इसके लिए अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें।
बिक्री केंद्रों पर फायर ब्रिगेड और सुरक्षा उपकरण रहेंगे उपलब्ध
एडीसी ने बताया कि सभी निर्धारित बिक्री केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इन केंद्रों पर फायर ब्रिगेड, आग बुझाने के आवश्यक उपकरण और अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध रहेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिक्री केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
चारों उपमंडलों में एसडीएम की निगरानी में काम करेंगी संयुक्त टीमें
एडीसी जगनिवास ने बताया कि झज्जर, बहादुरगढ़, बादली और बेरी उपमंडलों में संयुक्त निरीक्षण एवं गश्ती टीमें गठित की गई हैं। संबंधित एसडीएम अपने-अपने उपमंडलों में इन टीमों के कार्यों की निगरानी करेंगे और पटाखों की बिक्री एवं इस्तेमाल से जुड़े नियमों की पालना सुनिश्चित करवाएंगे। इन टीमों में पुलिस अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, बीडीपीओ, नगर निकायों, अग्निशमन विभाग तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी शामिल हैं। टीमें निर्धारित बिक्री केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ग्रीन पटाखों के क्यूआर कोड की रैंडम जांच करेंगी। अवैध अथवा पारंपरिक पटाखे मिलने पर उन्हें जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवेदनशील क्षेत्रों में 300 मीटर के दायरे तक पटाखे चलाने पर रोक
एडीसी ने बताया कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों और अधिसूचित शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में नो-क्रैकर जोन निर्धारित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में पटाखों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिक्री केंद्रों पर आवश्यक दिशा-निर्देशों वाले बैनर लगाए जाएं और दुकानदार अपनी दुकान में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की प्रति प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें।
नियमों की अवहेलना पर सुरक्षा राशि होगी जब्त, लाइसेंस भी होगा रद्द
एडीसी ने कहा कि पटाखा निर्माताओं एवं व्यापारियों से निर्धारित मौद्रिक सुरक्षा राशि जमा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सुरक्षा राशि जब्त करने के साथ संबंधित व्यापारी का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण और आमजन की सुरक्षा से जुड़े इन आदेशों की पालना में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए ।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम ऋतु, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।









डीसीपी मुख्यालय झज्जर फैसल खान ने जिला वासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
दीपावली पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार हरित पटाखों (ग्रीन क्रैकर्स) का ही करें प्रयोग, प्रदूषण रहित तरीके से मनाएं सुरक्षित दीपावली’
दीपावली पर्व को लेकर झज्जर पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
डीसीपी मुख्यालय फैसल खान ने सभी एसीपी, थाना प्रबंधकों, चैकी प्रभारियों एवं क्राइम यूनिट प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, भीड़भाड़ वाले बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
बहादुरगढ़ में 10 चिन्हित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस ड्यूटी, जिलेभर में 18 विशेष नाकों सहित 8 स्थायी नाकों पर रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी, चेकिंग के दौरान विस्फोटक एवं प्रतिबंधित सामग्री की भी होगी जांच
झज्जर, 05 नवम्बर, अभीतक: धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर डीसीपी मुख्यालय झज्जर फैसल खान ने जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने आमजन से त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों में सहयोग करने की अपील की है।दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए झज्जर पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। त्योहार के दौरान चेन स्नेचिंग, चोरी, वाहन चोरी तथा अन्य आपराधिक वारदातों की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। डीसीपी मुख्यालय फैसल खान ने जिले के सभी एसीपी, थाना प्रबंधकों, चैकी प्रभारियों, क्राइम यूनिटों एवं महिला थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।उन्होंने निर्देश दिए कि बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर रोक रहेगी, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम एवं असुविधा का सामना न करना पड़े। वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रयोग करने की अपील की गई है।
हरित पटाखों (ग्रीन क्रैकर्स) का ही करें प्रयोग, चेकिंग के दौरान विस्फोटक सामग्री पर भी रहेगी विशेष नजर
डीसीपी मुख्यालय फैसल खान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों एवं प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की पालना करें। केवल अनुमत हरित पटाखों (ग्रीन क्रैकर्स) का ही प्रयोग करें और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्रतिबंधित पटाखों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिलेभर में लगाए गए विशेष नाकों पर वाहनों की चेकिंग के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी वाहन में अवैध विस्फोटक पदार्थ, प्रतिबंधित पटाखे अथवा कोई अन्य संदिग्ध सामग्री तो नहीं ले जाई जा रही। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की जाए और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।बहादुरगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से 10 चिन्हित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। जिलेभर में पहले से स्थापित 8 स्थायी नाकों के अतिरिक्त करीब 18 विशेष नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की जाएगी। विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी।पुलिस कर्मचारियों को बाजारों में सिविल वर्दी एवं निर्धारित वर्दी में पैदल गश्त करने तथा रात्रि ड्यूटी के दौरान रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनने के निर्देश दिए गए हैं। सभी क्राइम यूनिटों को सक्रिय रहकर असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।डीसीपी मुख्यालय झज्जर फैसल खान ने आमजन से अपील की कि दीपावली खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है। इसे सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। हरित पटाखों (ग्रीन क्रैकर्स) का ही प्रयोग करें, यातायात एवं सुरक्षा नियमों की पालना करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। झज्जर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।



झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
एक व्यक्ति की करवाई काउंसलिंग, चिकित्सकों की सलाह पर नशा मुक्ति संबंधी दवाई भी दिलवाई’
झज्जर, 05 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा शहर के वार्ड नंबर-5 स्थित एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को डायल 112 की आपातकालीन पुलिस सहायता सेवा, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और ऑनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के दौरान नशे की समस्या से प्रभावित एक व्यक्ति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल (जीएच), झज्जर में चिकित्सकों के पास ले जाकर काउंसलिंग करवाई गई। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उसे नशा मुक्ति संबंधी दवाई भी उपलब्ध करवाई गई, ताकि वह नशे की लत से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ा सके।झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से प्रभावित व्यक्तियों को अपराधी समझकर उनसे दूरी बनाने की बजाय उन्हें उपचार एवं काउंसलिंग के लिए प्रेरित करें। नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों की मदद करें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।




हत्या के मामले में झज्जर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अदालत में पेश कर लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर’
थाना बेरी की पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर नियमानुसार किया गिरफ्तार’
बेरी, 05 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बेरी की पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय निवासी दुबलधन जिला झज्जर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक योगेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 सितंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव दुबलधन में शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना बेरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था, जिसके सिर और मुंह पर चोटों के निशान थे तथा काफी खून निकला हुआ था।मौके पर पहुंचे मृतक के भाई नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि मृतक उसके भाई तकदीर का शव शराब के ठेके के पास बने कमरे के सामने पड़ा हुआ था। उसके सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके नियमानुसार जांच शुरू की .मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बेरी की पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं से जांच को आगे बढ़ाया। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों को एकत्रित कर नियमानुसार एफएसएल जांच के लिए भेजा गया तथा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं शिकायतकर्ता के पूरक बयान के आधार पर आरोपी विनय की पहचान कर उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।आरोपी से पूछताछ के दौरान मामले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इसके बाद उसे माननीय अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड लेकर आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

पुलिस चैंकी खरावड की टीम ने गाडी सवार दो युवको को अवैध हथियार सहित किया काबू
एक देशी पिस्तौल, 02 मैग्जीन, 05 जिन्दा रौन्द व 03 लाख 42 हजार रुपये बरामद
रोहतक, 05 नवम्बर, अभीतक: पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस चैंकी खरावड की टीम नाका बन्धी कर वाहनो की चैकिंग के दौरान गाडी स्वार दो युवको को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवको से एक देशी पिस्तौल, 02 मैगजीन, 05 जिन्दा रौन्द व 03 लाख 42 हजार रुपये बरामद हुये है। युवको को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि प्रभारी पुलिस चैंकी खरावड सह. उप. नि सन्नी के नेतृत्व मे पुलिस टीम खरावड बाईपास दिल्ली हिसार रोड पर नाका बन्धी कर वाहनो चैंकिग मे मौजुद थी। सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नाका बन्दी के दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही बिना नम्बर प्लेट की गाडी मे स्वार दो युवको को शक के आधार पर काबु किया गया। युवको की पहचान मोहित पुत्र राजकुमार व लोकेश पुत्र नरेन्द्र निवासीगण प्रहलादपुर किडौली खरखौदा सोनीपत के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर मौहित के पास से एक देशी पिस्तौल दो रौन्द बरामद हुये। लोकेश के पास एक मैंगजीन व 3 रौन्द बरामद हुये। गाडी से 03 लाख 42 हजार रुपये कैश बरामद हुआ। जांच मे सामने आया कि आरोपियो का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो के खिलाफ दिल्ली व सोनीपत मे हत्या, हत्या का प्रयास अवैध हथियार आदि के करीब 08 मामले दर्ज है।




रेवाड़ी व नूहं में पासपोर्ट केंद्र खोले जाने की उठी जोरदार मांग
केंद्रीय विदेश मंत्री को स्मरण पत्र लिखकर लोक सेवा मंच ने तुरंत समाधान का किया पुरजोर आग्रह
रेवाड़ी, 05 नवम्बर, अभीतक: पासपोर्ट संबंधित कार्यों के लिए दूरवर्ती स्थानों पर जाने-आने में भारी समस्याओं के मद्देनजर लोगों ने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के माध्यम से रेवाड़ी व नूहं में पासपोर्ट केंद्र खोले जाने की पुरजोर मांग उठाई है। इस सिलसिले में केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर को भेजे स्मरण पत्र में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने जनहित में मसले का सहानुभूतिपूर्वक तुरंत समाधान करने का आग्रह किया है। जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रगतिशील चिंतक अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी के सदस्यों को अनेक लोगों ने बताया कि उन्हें पासपोर्ट संबंधित कार्यों के लिए गुड़गांव, दिल्ली, रोहतक, नारनौल आदि दूरस्थ स्थानों पर जाने-आने में भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ीं। इस पर क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि पासपोर्ट संबंधित कार्यों के आवेदकों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी व नूहं में पासपोर्ट केंद्र खोले जाने की तत्काल आवश्यकता है। अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि लोगों की मांग पर रेवाड़ी व नूहं में पासपोर्ट केंद्र खोले जाने को लेकर उन्होंने विगत में भी तत्कालीन विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को पत्र लिखे थे,मगर कोरोना की आपदा आने के कारण मामला खटाई में पड़ गया। लोगों ने बताया कि लगभग उन्हीं दिनों भिवानी-महेंद्रगढ़ तथा रोहतक के सांसदों द्वारा निजी रुचि लेने से नारनौल व रोहतक में पासपोर्ट केंद्र खोले गए,मगर रेवाड़ी व नूहं में पासपोर्ट केंद्र की मांग पूरी करने को लेकर अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है । उन्होंने अनुरोध किया कि विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर को रेवाड़ी व नूहं में पासपोर्ट केंद्र खोले जाने के मामले में व्यापक जनहित में सहानुभूतिपूर्वक तत्काल कदम उठाकर लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी राज्य में जनसमस्याओं का संवेदनशीलता से तुरंत संज्ञान लेकर ठोस समाधान प्रदान करना मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों का मूल कर्त्तव्य बनता है। समाधान होने तक राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच आवाज बुलंद करता रहेगा।


समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने सुनी आमजन की समस्याएं
रेवाड़ी, 05 नवम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं को सुना और उनका मौके पर समाधान किया। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान शिविर में शहर के कालका रोड स्थित गणपत नगर में सीवर ब्लॉक होने की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य के अधिकारी को सीवर की सफाई करने के निर्देश दिए। गांव पहराजवास में बिजली का नया कनेक्शन न देने की शिकायत पर डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारी को उचित कार्रवाई करते हुए नया कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में बिजली, परिवार पहचान पत्र, पेंशन व पुलिस विभाग आदि से संबंधित समस्याएं आई जिनका डीसी अभिषेक मीणा ने मौके पर ही अधिकारियों को निदान करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला में सोमवार व बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।




महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की बढ़ाई अंतिम तिथि
पात्र संस्थान 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार
रेवाड़ी, 05 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक कार्यस्थल सुनिश्चित करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से महिला समर्थ संस्थान अवार्ड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 नवंबर 2026 कर दी गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र संस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की वेबसाइट के माध्यम से इस अवार्ड के लिए अब 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कुल 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों को पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें सरकारी संस्थान, निजी, औद्योगिक क्षेत्र, एमएसएमई, शिक्षा क्षेत्र तथा एनजीओध् सेवा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए कुल 23.75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थानों के मूल्यांकन में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं जेंडर-संवेदनशील कार्यस्थल, पोश एक्ट, 2013 का प्रभावी अनुपालन, महिलाओं की नियुक्ति एवं नेतृत्व, बाल देखभाल की सुविधाएं, लचीली कार्य व्यवस्था तथा शिकायत निवारण व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। डीसी ने जिला के सभी पात्र सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, एमएसएमई, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, सेवा संस्थानों एवं महिलाओं को रोजगार देने वाले गैर-सरकारी संगठनों से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र, पात्रता मानदंड, मूल्यांकन प्रक्रिया, दिशा-निर्देश एवं नियम एवं शर्तें पोर्टल ीजजचेरूध्ध्वदसपदमउपेण्ूबकीतलण्हवअण्पदध्उेेंध् पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र संस्थानों का आह्वान किया है कि वे अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें।
शुभम हत्याकांड में थाना बवानी खेड़ा पुलिस को एक और सफलताए तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे किए बरामद
भिवानी, 05 नवम्बर, अभीतक: पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्राए आईपीएस द्वारा जिला में हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने शुभम हत्याकांड में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 04ण्11ण्2026 को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उसका भाई शुभम दिनांक 01ण्11ण्2026 को रात करीब 09 बजे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठकर गया था। जब उसका भाई शुभम गाड़ी से नीचे उतरा तो वहां पहले से मौजूद युवकों ने उस पर लाठी.डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान शुभम को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए हिसार के आधार अस्पताल में दाखिल करवाया गयाए जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू की गई थी। थाना बवानी खेड़ा के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उप निरीक्षक पवन कुमार ने दिनांक 04ण्11ण्2026 को इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई है
बलविंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंहए निवासी जमालपुर, समीर पुत्र सोमबीरए निवासी जमालपुर, संदीप पुत्र सियारामए निवासी जमालपुर, पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद किए गए हैं।’’ उल्लेखनीय है कि इस अभियोग में इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक शुभम हत्याकांड में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए उपरोक्त तीनों आरोपियों को आज दिनांक 05ण्11ण्2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गयाए जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। वहीं, इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
पराली न जलाने बारे किसानों को किया जा रहा प्रेरित
किसान पराली न जलाएं, कृषि यंत्रों के प्रयोग से पराली का खेत में ही करे प्रबंधन
रेवाड़ी, 05 नवम्बर, अभीतक: कृषि एंव किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जिला के गांवों में किसान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान में किसानों को फसल अवशेष प्रबन्धन के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही पराली जलाने से होने वाले नुकसान व पराली जलाए बिना मिट्टी में मिलाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ राकेश कुमार ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशन में कृषि अधिकारियों की टीम द्वारा जिला के गांव ढ़ोकियां का दौरा कर किसानों को जागरूक करते हुए पराली जलाने से होने वाले नुकसान व पराली को मिट्टी में मिलाने के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति में कमी होती है तथा मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता है। मिट्टी में मौजूद लाभकारी जीवाणु एवं अन्य सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। पराली जलाने से धुएं के कारण सांस लेने तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं तथा धुएँ के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वायु की गुणवत्ता खराब होती है तथा पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचता है। उन्होंने बताया कि पराली जलाएं बिना मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ती है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है, नाइट्रोजन, सल्फर, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम एवं मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व मिट्टी में वापस पहुँचते है, मिट्टी की जल एवं पोषक तत्वों को रोककर रखने की क्षमता भी बढ़ती है। मिट्टी का पीएच संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है, जिससे पोषक तत्वों की उपलब्धता एवं खाद की उपयोगिता बेहतर हो सकती है। उन्होंने बताया कि मिट्टी के कटाव में कमी आती है। भूमि एवं वातावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियन्ता इंजी दिनेश शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 1200 रूपए प्रति एकड़ की सहायता प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों पर भी 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई इस सहायता एवं अनुदान का लाभ उठाएं और पराली का उचित प्रबंधन करके पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। सहायता एवं अनुदान की पात्रता तथा वर्तमान शर्तों की जानकारी संबंधित कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
पराली जलाने पर होगी कानूनी कार्यवाही
किसान अपने खेतों में धान की पराली किसी भी परिस्थिति में न जलाएं। यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पाया जाता है अथवा उसके खेत में पराली जलने की घटना पाई जाती है, तो लागू नियमों एवं एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पराली जलाने पर निर्धारित 0 से 2 एकड़ तक पांच हजार रूपए, 2 एकड़ से अधिक एवं 5 एकड़ तक 10 हजार रूपए तथा 5 एकड़ से अधिक पर 30 हजार रूपए जुर्माना भी लगाया जाएगा।






एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित
डीसी अभिषेक मीणा बोले- युवाओं के विचारों के मंथन से तैयार होगी विकसित भारत की दिशा और मजबूत नींव
रेवाड़ी, 05 नवम्बर, अभीतक: मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विकसित भारत युवा संसद के अंतर्गत वीरवार को बाल भवन, रेवाड़ी में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में किस्मत ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा प्रकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर के तीनों विजेता राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 9-10 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में माननीय लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही उन्हें 12 जनवरी को भारत मंडपम में माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विजेता हैं, जिन्होंने माय भारत के मंच का लाभ उठाकर अपने विचारों को अभिव्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचारों के मंथन से ही विकसित भारत की दिशा और मजबूत नींव तैयार होगी। देश से जुड़े विभिन्न विषयों के लाभ और चुनौतियों पर इसी प्रकार गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की ओर से जिला युवा अधिकारी सुमित यादव, एपीएस सुरेंद्र बोकन एवं विनय राव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा जिला युवा समन्वयक अधिकारी सुधीर चैधरी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. लाज कौशल, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोसलीय सतीश मस्तान, डॉ. राजेश बंसल, प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय बावलय डॉ. यशपाल शर्मा, निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, कृष्ण नगर, नाहड़ तथा सचिन पंडित, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, रेवाड़ी शामिल रहे। मंच संचालन करते हुए सुधीर यादव, पीजीटी कंप्यूटर साइंस ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों का कुशलतापूर्वक संचालन किया। कार्यक्रम में माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आंचल, सुधांशु, सचिन, यतिन चरण, तनु, विनीत, विकास पुनिया, गोविंद, रवि एवं अंकित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने के लिए मंच प्रदान करना तथा विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।


स्वदेशी जागरण मंच एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का समापन समारोह अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
ग्वालियर, 05 नवम्बर, अभीतक: ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण परिसर में स्वदेशी जागरण मंच एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का समापन समारोह अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समापन समारोह में सहभागिता कर स्वदेशी उत्पादों, भारतीय संस्कृति और देश को स्वावलंबी बनाने वाली आत्मनिर्भरता की भावना को बेहद करीब से अनुभव करने का अवसर मिला। मेले परिसर में सजाई गई भारतीय पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति, गौमाता एवं ग्राम्य जीवन की मनमोहक झलकियों और आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणादायी प्रदर्शनी ने वहाँ मौजूद हर राष्ट्रभक्त के मन को असीम आनंद और गौरव से भर दिया। यह मेला देश के स्थानीय कारीगरों और आर्थिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री सतीश कुमार, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री आशीष ऊषा अग्रवाल, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन, पूज्य स्वामी ऋषभदेवानंद महाराज, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर और श्री भूपेंद्र जैन सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य जन और राष्ट्रप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रबुद्ध जनों ने देश की आर्थिक संप्रभुता को मजबूत करने के लिए स्वदेशी को जीवनशैली में ढालने का आह्वान किया। आइए, हम सब मिलकर इस महाअभियान का हिस्सा बनें और देश के विकास में अपना योगदान दें। स्वदेशी अपनाएं: आत्मनिर्भर भारत बनाएं!






तोशाम के आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं प्रूडेंस लाइब्रेरी में आयोजित दो दिवसीय दीपावली महोत्सव के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की कला आत्मविश्वास के साथ निखर कर आती है सामने: डॉ. विष्णु शास्त्री
तोशाम, 05 नवम्बर, अभीतक: तोशाम आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं प्रूडेंस लाइब्रेरी में संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय दीपावली महोत्सव का गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ आगाज हुआ। जिसमें पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं प्रूडेंस लाइब्रेरी संचालक डॉ. विष्णु दत्त शास्त्री ने बताया कि पिछले करीबन 19 वर्षों से हर वर्ष इंस्टीट्यूट में 2 दिवसीय दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में अबकी बार भी इस महोत्सव का गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग आगाज हुआ है जिसमें इंस्टीट्यूट एवं लाइब्रेरी के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता के तहत सुंदर सुंदर रंगोलियां बनाई हैं वहीं मेंहदी प्रतियोगिता के दौरान अनेक लड़कियों ने अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाई है वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी दर्जनों विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान का परिचय देते हुए एक दूसरे विद्यार्थी को कड़ी टक्कर दी है। डॉ. शास्त्री का कहना था कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों की कला आत्मविश्वास के साथ निखर कर सामने आती है और वह बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीबन 19 वर्षों में इंस्टीट्यूट के ऐसे अनेक विद्यार्थी रहे हैं जो जिले एवं प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर इन प्रतियोगिताओं के जरिए अपना लोहा मनवा चुके हैं। दीपवाली महोत्सव से संबंधित जानकारी देते हुए डॉ. विष्णु दत्त शास्त्री ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और इसी दौरान रंगोली, मेंहदी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा और प्रतियोगिताओं में तथा आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर दीपक महेश्वरी, अन्नू स्वामी, संगम, तनिष्का शर्मा, गरिमा, तनुज शर्मा, सोनम, रविना, प्रिया, शीतल, हीना, वर्षा, सिमरन, अंजली, निशा, रमन, मानवी शर्मा, मोहित, वीरेंद्र, नेहा आदि सहित अनेक विद्यार्थी तथा समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

भिवानी शहरी ब्रांच के चुनाव में जयकिशन शर्मा प्रधान, संदीप कोंट सचिव और दीपक कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित,
कर्मचारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर करेंगे काम: जयकिशन शर्मा
भिवानी, 05 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजि. नंबर 41, मुख्यालय झज्जर रोड, रोहतक, संबंधित इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लाइज फेडरेशन की शहरी ब्रांच, भिवानी का चुनाव दादरी रोड़ स्थित जलघर पर संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत चुनाव पर्यवेक्षक एवं राज्य उपप्रधान कर्ण सिंह लाम्बा तथा राज्य उपमहासचिव सुरेश कौशिक की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में शहरी ब्रांच के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वसम्मति से जयकिशन शर्मा को ब्रांच प्रधान, संदीप कोंट को ब्रांच सचिव तथा दीपक को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई तथा संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूनियन के राज्य महासचिव श्रीभगवान अहलावत, राज्य उपप्रधान नसीब, राज्य उपमहासचिव हरकेश शर्मा, राज्य मुख्य सलाहकार सज्जन कुमार भारद्वाज, राज्य उपकोषाध्यक्ष रिंकू यादव, राज्य मुख्य प्रेस सचिव अमित कुमार जांगड़ा, राज्य सहसचिव रजत, राज्य संगठन सचिव अनूप तथा जिला प्रधान सुरेन्द्र कुमार टोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित प्रधान जयकिशन शर्मा ने सभी कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने जिस विश्वास, प्यार और समर्थन के साथ उन्हें शहरी ब्रांच भिवानी का प्रधान चुना है, उसके लिए वे सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। वे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा लंबित मांगों को संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की लड़ाई में वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे। प्रत्येक कर्मचारी की आवाज को संगठन के माध्यम से उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूत करना, कर्मचारियों के बीच आपसी एकता एवं भाईचारा बनाए रखना तथा प्रत्येक कर्मचारी के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील भी की। यूनियन के उपस्थित राज्य एवं जिला पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी संगठन की असली ताकत उसकी एकता और सामूहिक संघर्ष होता है। इसलिए सभी कर्मचारियों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करना चाहिए। चुनाव में भीक्षाराम, विनोद शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सुनील, अनिरुद्ध, अमन, सुरेन्द्र, मोहन, बिट्टू, अमित, राकेश, नवीन, अंकित, अनिल, संजय, विजय, आनन्द श्योराण, अमित पहल, जितेन्द्र, सचिन, बजरंग लाल, जितेश, विकास, देवेन्द्र, जयसिंह, अक्षय, राममेहर, आशीष, निशांत, विनय, सुरेश, प्रेमराज, जयवीर, रामकरण, दीपक, आशुतोष, रिंकू, प्रेम जांगड़ा, हितेश जांगड़ा, जयवीर सिंह, नरेन्द्र, सोनू, रतिभान, उमेद सिंह, विजेन्द्र, हनुमान, जोगिन्द्र, मंगल, रूपेश, विक्रम, धूप सिंह, साहिल, अजमेर, सतवीर, रवि, अशोक, सत्यवान, धर्मेन्द्र, पुरुषोत्तम, आकाश, प्रमोद, जतिन, रामोतार सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाबू बनारसीदास गुप्त जी की 109वीं जयंती पर वैश्य महाविद्यालय परिवार ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित
समारोह में युवा महोत्सव में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने वाले महाविद्यालय के प्रतिभावान कलाकारों एवं टीम इंचार्जों को किया सम्मानित’
पूर्व मंत्री, भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ के जन्मदिवस पर किया गया सम्मानित
भिवानी, 05 नवम्बर, अभीतक: परम श्रद्धेय बाबू बनारसीदास गुप्ता जी की 109वीं जयंती के अवसर पर वैश्य महाविद्यालय, भिवानी के प्रांगण में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट एवं प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने बाबूजी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आठवें युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवा कलाकारों एवं टीम इंचार्जों को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री, भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ के जन्मदिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्वागत करते हुए अपने स्वागतीय उद्बोधन में वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि बाबूजी का शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज के विकास का दृष्टिकोण महाविद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवा महोत्सव में विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 33 पुरस्कार प्राप्त करना विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं टीम इंचार्जों को बधाई दी। वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं बाबू बनारसी दास गुप्त जी के सुपुत्र अजय बनारसीदास गुप्ता ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी ने सदैव जनकल्याण और समाज के उत्थान को प्राथमिकता दी। उनका विद्यार्थियों को मेहनत के बलबूते सांस्कृतिक क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की बात कही। समारोह में पधारे वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने कहा कि बाबू बनारसीदास गुप्ता जी का जीवन समाजसेवा, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि बाबूजी ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया उन्होंने विजेता कलाकार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ ने बाबूजी को श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबू जी ने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करे। उन्होंने विजेता विद्यार्थी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ ने बाबू बनारसी दास गुप्त जी को पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वे समाज के पुरोधा थे उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विजेता विद्यार्थी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं. वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विजय किशन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल ने उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, युवा कल्याण विभाग, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 22 से 24 अक्टूबर तक महिला महाविद्यालय, झोझूकलां में आयोजित चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के आठवें युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026 में वैश्य महाविद्यालय ने कुल 33 पुरस्कार प्राप्त किए, जिनमें 12 प्रथम, 14 द्वितीय और 7 तृतीय स्थान शामिल हैं। महाविद्यालय के ओमप्रकाश ने हिंदी नाटक तथा अंकित कुमार ने संस्कृत नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने थिएटर, संगीत, नृत्य, साहित्यिक एवं ललित कला की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिकेश पंघाल ने अपनी बेहतरीन टीम के सदस्यों महिला टीम प्रभारी डॉ. प्रमिला सुहाग सहित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम के सदस्यों डॉ. मोहन लाल, डॉ. सतीश श्योराण, प्रो. (डॉ.) कामना कौशिक, डॉ. श्रुति रानी, डॉ. पूनम वर्मा, रितेश गोयल, सुनील कुमार, डॉ. विष्णुकांत, डॉ. मंगत राम, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. पुलकित भारद्वाज, श्रेया, प्रियंका, कोमल, मीनल, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज, दीप्ति को विद्यार्थियों की तैयारी एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबू बनारसीदास गुप्ता जी के आदर्शों को अपनाने तथा शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी उपस्थित रहे।
डॉ. हरिकेश पंघाल के 113वें विद्यार्थी ने जीता सर्वोत्तम अभिनेता का खिताब
महिला महाविद्यालय, झोझू कलां में चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा समारोह में मिला सम्मान
भिवानी, 05 नवम्बर, अभीतक: महिला महाविद्यालय, झोझू कलां में 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा समारोह में डॉ. हरिकेश पंघाल के नेतृत्व में वैश्य महाविद्यालय, भिवानी ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समारोह में महाविद्यालय द्वारा प्रस्तुत हिंदी नाटक ‘ययाति’ में छात्र ओमप्रकाश ने सर्वोत्तम अभिनेता तथा संस्कृत नाटक ह वदन’ में छात्र अंकित कुमार ने सर्वोत्तम अभिनेता का खिताब हासिल किया। यह जानकारी देते हुए डॉ. हरिकेश पंघाल ने बताया कि पिछले लगभग 30 वर्षों से विभिन्न महाविद्यालयों के माध्यम से उनके निर्देशन में हिंदी एवं संस्कृत नाटकों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा तथा चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अनेक युवा समारोहों में उनके निर्देशन में अभिनय करने वाले 111 विद्यार्थी अब तक सर्वोत्तम अभिनेता एवं अभिनेत्री का खिताब जीत चुके हैं। ओमप्रकाश और अंकित कुमार की उपलब्धि के साथ यह संख्या बढ़कर 113 हो गई है। सही मायने में डॉ. हरिकेश पंघाल को अभिनय का ऐसा कारखाना कहा जा सकता है, जहां से निरंतर प्रतिभाशाली अभिनेता और अभिनेत्रियां तैयार होकर अपनी कला का लोहा मनवा रहे हैं।
इनेलो युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चैटाला की अगुवाई में प्रदेशभर में किए जाएंगे युवा जिला स्तरीय कार्यक्रम, 12 से 19 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम
इस दौरान नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी रहेंगे साथ
इनेलो युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और उन्हें पार्टी संगठन में उचित भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है: करण चैटाला
चंडीगढ़, 05 नवम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा प्रदेश में युवाओं को पार्टी के साथ जोडने, संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इनेलो युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चैटाला की अगुवाई में प्रदेशभर में किए जाएंगे युवा जिला स्तरीय कार्यक्रम। इन कार्यक्रमों का आयोजन 12 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी साथ मौजूद रहेंगे। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में युवा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 नवंबर को कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में, 14 नवंबर को सोनीपत, रोहतक और झज्जर में तथा 15 नवंबर को फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कार्यक्रम होंगे। इसी कड़ी में 16 नवंबर को गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल में, 17 नवंबर को भिवानी, चरखी दादरी और हांसी में, 18 नवंबर को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तथा 19 नवंबर को जींद और कैथल में युवा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। करण चैटाला ने कहा कि प्रदेश का युवा किसी भी संगठन और समाज की सबसे बड़ी ताकत होता है। आज हरियाणा का युवा बेरोजगारी, नशे और सरकार की गलत नीतियों के कारण अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इनेलो युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और उन्हें पार्टी संगठन में उचित भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोडने और प्रदेश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा।
हरियाणा में एक लाख की रिश्वत लेते ।थ्ैव् गिरफ्तार’
राशन डिपो का लाइसेंस जारी करने की एवज में मांगी थी रिश्वत…
गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला
खुद की सरकार, खुद ही लोकतंत्र बचाने के लिए सडकों पर उतरे रही भाजपा: अशोक बुवानीवाला
करनाल व अंबाला में गृह मंत्री के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता का पलटवार
कहा, सरकार भाजपा की और लोकतंत्र खतरे में बता रहे, यह देश सब देख रहा है
करनाल, 05 नवम्बर, अभीतक: कांग्रेस के वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक बुवानीवाला ने करनाल और अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह के प्रदर्शन को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमित शाह कांग्रेस की एक नवंबर की रैली को व्यापारियों के लिए सही नहीं बता रहे थे, लेकिन वे खुद दिल्ली से हरियाणा आकर दिवाली के त्योहार पर प्रदर्शन करके व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी करके गए हैं। 24 घंटे पहले ही बाजारों में सुरक्षा के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाजपा को काँग्रेस की एक नवंबर की रैली से परहेज था। व्यापारियों को परेशानी के नाम पर रैली रद्द कराने की बातें कहलवाई जा रही थी। इनकी अपनी रैली क्या जायज है। हकीकत तो यह है कि कांग्रेस की रैली से बोखलाहट में बीजेपी आ गई हे। ये रैली के नाम पर अराजकता फैला रहे हैं। सिक्योरिटी वालों ने 24 घंटे पहले वहां पर शहर को बंधक बनाने जैसा काम किया। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र अब देश के सामने आ गया है। जब कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए, वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाती है तो उसे व्यापारियों का नुकसान बताया जाता है, बाजार बंद होने की दुहाई दी जाती है। लेकिन जब भाजपा के बड़े नेता खुद सडकों पर उतरकर प्रदर्शन करते हैं, तो क्या उससे त्योहारों के बीच व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली से व्यापारियों को नुकसान और भाजपा के प्रदर्शन से व्यापारियों को फायदा। जनता इस दोहरे मापदंड को अच्छी तरह समझ रही है। करनाल और अंबाला जैसे शहरों में बड़ा प्रदर्शन करके, सडकें बंद करके, सुरक्षा के नाम पर रास्ते रोककर व्यापारियों का कितना नुकसान किया गया, इसका अंदाजा शायद भाजपा को नहीं है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अमित शाह दिल्ली से चलकर हरियाणा आए और दिवाली के मौके पर प्रदर्शन करके गए। उनके काफिले के कारण अम्बाला व करनाल मे घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। दुकानों के सामने भीड़ लगी रही, ग्राहक बाजार नहीं पहुंच पाए। जो रगड़ी पटरी वाले व्यापारी दिवाली पर थोड़ा मुनाफा कमाना चाहता था, उसका धंधा चैपट हो गया। क्या यही व्यापारी हित है। क्या यही भाजपा का व्यापारियों के प्रति प्रेम है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस की एक नवंबर की रैली वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत थी। वह रैली लोकतंत्र को बचाने के लिए थी, किसी एक व्यक्ति या पार्टी के लिए नहीं थी। उस रैली में कांग्रेस ने वोट चोरी के सबूत देश के सामने रखे थे। लेकिन भाजपा को वह रैली हजम नहीं हुई। भाजपा नेताओं ने उसे व्यापारियों के खिलाफ बता दिया। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र बचेगा तभी व्यापारी बचेगा, तभी बाजार बचेगा। वोट चोरी करके बनी सरकार व्यापारी का भला नहीं कर सकती। बुवानीवाला ने आगे कहा कि सबसे बड़ा मजाक तो यह है कि सरकार भाजपा की है। केंद्र में भाजपा की सरकार है, हरियाणा में भाजपा की सरकार है, पुलिस, प्रशासन सब भाजपा के पास है, फिर भी भाजपा नेता कह रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सरकार आपकी, सिस्टम आपका, फिर लोकतंत्र को खतरा किससे है। क्या आप खुद से ही खतरा बता रहे हैं। यह देश सब देख रहा है। जनता जानती है कि असली खतरा किसको है। उन्होंने कहा कि असल में लोकतंत्र को खतरा भाजपा की सोच से है। जो पार्टी विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, जो चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करती है, जो वोटों में हेराफेरी करती है, वही लोकतंत्र के लिए खतरा है। कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए सडक पर है और भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान अब गांव-गांव तक पहुंचेगा। चैपाल अभियान के माध्यम से हर ग्रामीण को वोट चोरी की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि वह भाजपा के बहकावे में न आएं। भाजपा सिर्फ बड़े पूंजीपतियों की पार्टी है, छोटे व्यापारी, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले का भला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हरियाणा के लिए आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया है
अंबाला कैंट की वही भूमि है जहाँ 10 मई 1857 को क्रांतिवीरों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति का बिगुल फूँका था
1857 की क्रांति चिंगारी पूरे देश में फैल गई और दुनिया देखकर आश्चर्यचकित रह गई, जिस अंग्रेजी शासन का सूर्य कभी डूबता नहीं था, उसकी नींव हिलाने वाला यह संग्राम था
वामपंथी इतिहासकारों ने 1857 को श्विद्रोहश् कह दिया, पर वीर सावरकर जी ने सच कहा था, माँ भारती की हर संतान के लिए यह विद्रोह नहीं, स्वतंत्रता संग्राम है
1857 से 1947 तक के 90 वर्षों में अनगिनत शहीदों ने सर्वस्व बलिदान किया, उसी नींव पर आज हम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना देख पा रहे हैं
जो देश अपनी स्वाधीनता का मूल्य नहीं समझता और शहीदों के रक्त को इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में अंकित नहीं करता, वह देश कभी प्रगति नहीं कर सकता
22 एकड़ में ₹594 करोड़ की लागत से बना यह शहीद स्मारक देशभर की युवा पीढ़ी के लिए देशभक्ति का प्रेरणा स्थल बनेगा
हरियाणा देश का पहला धुआँमुक्त प्रदेश बना, और डैच् पर 24 फसलों की खरीद करने वाला यह देश का पहला राज्य है
हरियाणा में व्दसपदम जतंदेमित की नीति बनने से तबादला उद्योग को हरियाणा से समूल उखाड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है
पंजाब में किसान आज भी डैच् की गारंटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं३ विपक्षी पार्टी के नेता ने उनसे झूठा वादा किया, हमारी सरकार बनाइए, हम जो कहते हैं, वह करते हैं
नशामुक्त हरियाणा के लिए भी हरियाणा ने कमर कस ली है और प्रधानमंत्री मोदी जी ने हरियाणा को प्राथमिकता दी है
चंडीगढ, 05 नवम्बर, अभीतक: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज इसी भूमि पर 10 मई, 1857 को क्रांतिवीरों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ सशस्त्र क्रांति का बिगुल फूंका था और यहीं से वो क्रांति आग बनकर फैल गई थी और पूरी दुनिया इसे देखकर आश्चर्यचकित रह गई थी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को अंग्रेज-प्रेरित वामपंथी विचारधारा वाले इतिहासकारों ने विद्रोह का नाम दिया। यह अंग्रेजों के लिए विद्रोह हो सकता है लेकिन वीर सावरकर ने कहा था कि 1857 की क्रांति भारत माता की संतानों के लिए विद्रोह नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम है। वर्ष 1857 की क्रांति ने ही हिमालय से लेकर कन्याकुमारी और गंगासागर से लेकर सोमनाथ तक फैले इस विराट देश के हर नागरिक के मन में आजादी की लौ जगाने का काम किया था। श्री अमित शाह ने कहा कि 1857 से लेकर 1947 तक का 90 वर्षों के इस महान संघर्ष में अनगिनत शहीदों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया तब जाकर हमें वर्तमान भारत और भारत माता को देखने का सौभाग्य मिला है। उन शहीदों के बलिदान के आधार पर हम आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं। उन शहीदों के बलिदान की नींव पर 80 साल से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए हम पूरी दुनिया के सामने सम्मान के साथ खड़े हैं। वर्ष 1857 की क्रांति के वो सेनानी नाना साहेब पेशवा, महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, बेगम हजरत महाल, सहित अनेक योद्धाओं ने अपना पराक्रम दिखाया और सर्वोच्च बलिदान दिया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कोई भी देश तब तक अपनी स्वतंत्रता की कीमत नहीं समझता है, जब तक उसके लिए खून बहाने वाले शहीदों का महिमामंडन नहीं करता है। वो देश कभी प्रगति नहीं कर सकता जो इतिहास के पन्नों को रक्त से बदलकर स्वर्णिम अक्षरों से अंकित नहीं करता है। आज अंबाला में बना ये शहीद स्मारक हमारी आने वाली युवा पीढ़ी, किशोरों के लिए देशभक्ति की अकूत प्रेरणा का स्थान बनने वाला है। श्री अमित शाह ने कहा कि कभी इसी पवित्र भूमि पर सरस्वती बहा करती थी, और यहीं से गंगा-यमुना के दोआब तक फैले इस क्षेत्र में वेदों और उपनिषदों की रचना हुई। इसी भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता सुनाई। इसी वीर भूमि पर महाराजा अग्रसेन ने ंकउपदपेजतंजपवद का भारतीय उवकमस दिया। इसी वीर भूमि पर राजा नाहर सिंह और राव तुलाराम ने आजादी की लड़ाई लड़ी और उसी परंपरा को जारी रखते हुए आज सेना में हरियाणा जैसे छोटे से प्रदेश से सबसे ज्यादा जवान जाते हैं। खेलों की पदक तालिकाओं में भारत की तालिका में नंबर वन हरियाणा का होता है। जब देश को अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की जरूरत थी तब हरियाणा के किसानों ने देश के अनाज के भंडार भर दिए। श्वेत क्रांति में भी हरियाणा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा की भूमि पर, 22 एकड़ भूमि पर 594 करोड़ रूपए की लागत से 22 दीर्घाओं के साथ सन 1857 की क्रांति का एक अद्भुत स्मारक बना है। श्री शाह ने कहा कि इस स्मारक में आधुनिक तकनीक, अपतजनंस तमंसपजलए ीवसवहतंचील और पदजमतंबजपअम चतवरमबजपवद के साथ ऐतिहासिक दस्तावेजों के साथ हरियाणा की सभी प्रकार की कलाओं को बुनने का एक अद्भुत प्रयास हुआ है। फुलकारी और सरकंडा की शिल्पकला, 2500 लोगों के बैठने की क्षमता वाले वचमद ंपत जीमंजमत और सपहीज ंदक ेवनदक ेीवू से हमें वापस 1857 में ले जाने की व्यवस्था इस स्मारक में की गई है। ये स्मारक 1857 की क्रांति के गौरव, बलिदान और सम्मान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध की जागृति करने वाला एक ऊर्जावान स्थान बना है। देशभर के युवाओं से आग्रह है कि आज जिस जगह पर हम हैं, वो किन लोगों के कारण है, उसे समझने के लिए अंबाला के इस स्मारक को जरूर देखिए और शहीदों को श्रद्धांजलि भी दीजिए। श्री अमित शाह ने कहा कि आज 1260 करोड़ रूपए की लागत से नेशनल हाईवे का भी लोकार्पण हुआ है और इस हाईवे के माध्यम से हरियाणा बहुत अच्छी आवाजाही की सुविधा वाला राज्य बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हरियाणा के लिए आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया है। हर घर में गैस का सिलेंडर पहुँचने के साथ ही देश का सबसे पहला धुआंमुक्त प्रदेश हरियाणा बना, डैच् पर 24 फसलों की खरीदी करने वाला भारत का पहला राज्य हरियाणा है। नवीन न्याय संहिताओं को लागू कर सजा कराने की दर में 40ः वृद्धि करने वाला पहला राज्य हरियाणा बना। देश की सबसे पहली ीलकतवहमद जतंपद चलाने वाला राज्य हरियाणा बना। देश में पहली बार मसमअंजमक तंपसूंल जतंबा की शुरुआत हरियाणा में हुई। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (भ्।च्च्ल्) के तहत गरीब परिवारों को 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा कराने का प्रयोग भी हरियाणा में हुआ। देश में सबसे बड़ा ज्तंदेहमदकमत ॅमसंितम ठवंतक हरियाणा में बना। पढ़ी लिखी पंचायत कराने का काम भी हरियाणा में सबसे पहले हुआ। हरियाणा में व्दसपदम जतंदेमित की नीति बनाई गई। इस तबादला उद्योग को हरियाणा से समूल निकालने का काम हमारी सरकार ने की। पूरे देश में एक एकमात्र राज्य हरियाणा है, जहाँ गांव में आज लाल डोरा नहीं है। हरियाणा एनीमिया-मुक्त राज्य बना, सबसे पहला आयुष विद्यालय हरियाणा में बना, परिवार परिचय पत्र देने वाला सबसे पहला राज्य हरियाणा बना और बागवानी फसलों में भी भावांतर योजना के साथ किसानों के साथ खड़े रहने वाला पहला राज्य हरियाणा बना। मनरेगा जी राम जी की सबसे ज्यादा मजदूरी देने वाला राज्य भी हरियाणा है। पिछले 60 साल में हरियाणा ने बहुत प्रगति की है। नशामुक्त हरियाणा के लिए भी हरियाणा ने कमर कस ली है और प्रधानमंत्री मोदी जी ने हरियाणा को प्राथमिकता दी है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई को सहायता प्रदान करने के लिए एसआरआई फंड पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की
एमएसएमई मंत्रालय ने यशस्विनी अभियान के तहत महिला नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए विकास पूंजी जुटाने में एसआरआई फंड की भूमिका पर जोर दिया
एसआरआई फंड के माध्यम से लगभग 48,000 करोड़ रुपये का निजी निवेश जुटाया गया तथा 824 एमएसएमई को सहायता प्रदान की गई
नई दिल्ली, 05 नवम्बर, अभीतक: भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित यशस्विनी अभियान के अंतर्गत 4 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 में ‘महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई को सहायता प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर भारत (एसआरआई) फंड पर जागरूकता कार्यशाला’ का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्रालय के सचिव श्री भरत खेड़ा ने की। इस कार्यशाला में देशभर से 60 से अधिक महिला उद्यमियों ने भाग लिया। इनके अलावा, एमएसएमई मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, एनएसआईसी वेंचर कैपिटल फंड लिमिटेड (एनवीसीएफएल), एसबीआई वेंचर्स लिमिटेड (एसवीएल), एसआरआई फंड के अंतर्गत डॉटर फंड्स, नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) तथा अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-एलीप वुमेन एंटरप्रेन्योर्स हब के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। एमएसएमई मंत्रालय के अपर सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश ने एसआरआई फंड की अब तक की यात्रा और उसकी प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस फंड की परिकल्पना एमएसएमई को पारंपरिक ऋण व्यवस्था से आगे बढ़कर इक्विटी के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। इसके लिए भारत सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए यह अपेक्षा की गई थी कि निजी निवेशक इससे चार गुना अधिक राशि का योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि कई मामलों में एसआरआई फंड से निवेश प्राप्त करने वाले उद्यमों ने दो से तीन वर्षों के भीतर अपना कारोबार तीन से चार गुना तक बढ़ाया है। इन उद्यमों ने आगे चलकर निजी स्रोतों से भी अतिरिक्त पूंजी जुटाई है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित उद्योग संघों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने सदस्यों के बीच एसआरआई फंड के बारे में जागरूकता बढ़ाएं और इसकी जानकारी अधिकाधिक उद्यमियों तक पहुंचाएं। अपने उद्घाटन संबोधन में श्री भरत खेड़ा ने बताया कि 30 अक्टूबर, 2026 को उद्यम और उद्यम सहायता पोर्टल पर पंजीकरण की संख्या 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जिससे उद्यमों को औपचारिक अर्थव्यवस्था के दायरे में लाने से जुड़ी कमी को दूर करने में मदद मिली है। इनमें से 37.6 प्रतिशत उद्यम महिलाओं के स्वामित्व वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारा लक्ष्य इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्यमों के औपचारिकीकरण के साथ ही एमएसएमई को विस्तार देने में सहायता करने की मंत्रालय की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है, जिसके लिए विकास पूंजी अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री खेड़ा ने बताया कि 10,000 करोड़ रुपये के कुल कोष वाले एसआरआई फंड के अंतर्गत 8,305 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धताएं की जा चुकी हैं और निजी वेंचर कैपिटल तथा प्राइवेट इक्विटी फंडों के माध्यम से लगभग 48,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी जुटाई गई है। इस फंड के अंतर्गत 72 डॉटर फंड को सूचीबद्ध किया गया है और अब तक 824 एमएसएमई में 21,330 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। इनमें लगभग 74 प्रतिशत सूक्ष्म उद्यम हैं। सहायता प्राप्त उद्यमों में से 77 उच्च श्रेणी में पहुंच चुके हैं, छह शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो चुके हैं और 32 उद्यमों से लाभ के साथ निवेश निकासी की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि डॉटर फंड व्यावसायिक आधार पर निवेश संबंधी निर्णय लेते हैं। इसके लिए वे उद्यम की व्यवहार्यता, पिछले तीन वर्षों के दौरान उसकी विकास यात्रा और सकारात्मक नकदी प्रवाह वाली व्यावसायिक योजना का आकलन करते हैं। सरकार उनके दैनिक कामकाज में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं करती और न ही डॉटर फंड के निवेश संबंधी निर्णयों में कोई भूमिका निभाती है। एमएसएमई सचिव ने इस बात पर भी जोर देकर कहा कि ऋण और इक्विटी पूंजी एक-दूसरे के पूरक होने चाहिए। उन्होंने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र में बकाया ऋण की राशि वर्ष 2014 के लगभग 10 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर अब 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है, जबकि इस क्षेत्र की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर लगभग 3.5 प्रतिशत रह गई हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में सूक्ष्म उद्यमों के लिए एसआरआई फंड को अतिरिक्त 2,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने हाल ही में शुरू किए गए 10,000 करोड़ रुपये के एसएमई ग्रोथ फंड के बारे में भी चर्चा की, जो लघु एवं मध्यम उद्यमों में सीधे निवेश करेगा। उन्होंने उद्यमियों को समुचित वित्तीय रिकॉर्ड बनाए रखने और उपयुक्त कानूनी ढांचा अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इक्विटी पूंजी जुटाने से किसी उद्यम की ऋण प्राप्त करने की क्षमता भी बेहतर होती है।
महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई की विकास यात्रा
विकास पूंजी क्यों महत्वपूर्ण है’ विषय पर आयोजित प्रथम सत्र में उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने महिला उद्यमियों के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में काम कर रहे अनेक महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को छोटी राशि के निवेश के माध्यम से सहायता की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त, टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश के लिए उद्यमों को तैयार करने वाले कार्यक्रमों, लेखांकन एवं व्यावसायिक मूल्यांकन में सहयोग तथा उन महिला उद्यमियों के लिए लचीली वित्तीय व्यवस्थाओं की जरूरत है, जिनके पास पर्याप्त संपार्शि्वक (कोलैटरल) या लंबा वित्तीय इतिहास उपलब्ध नहीं है। प्रतिनिधियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि पूंजी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्यमों को बाजार तक पहुंच भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (ळमड), ओएनडीसी और निर्यात जैसे माध्यमों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने ऐसी जागरूकता कार्यशालाओं का नियमित रूप से आयोजन किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। एसआरआई फंड का परिचय और डॉटर फंड की भूमिका’ विषय पर आयोजित दूसरे सत्र में एमएसएमई मंत्रालय के अपर विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार ने फंड की संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत मदर फंड केवल डॉटर फंड के माध्यम से निवेश करता है, जबकि डॉटर फंड एमएसएमई में निवेश करते हैं। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सुभ्रांशु शेखर आचार्य ने एमएसएमई इकोसिस्टम में मौजूद कमियों पर प्रकाश डाला और उद्यमियों को इक्विटी फंडिंग के लाभों के बारे में बताया। एसआरआई फंड के निवेश प्रबंधक एसबीआई वेंचर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रेम प्रभाकर ने कहा कि विकास की राह पर अग्रसर उद्यमों के लिए इक्विटी पूंजी का रणनीतिक महत्व है। इसके लिए किसी कोलैटरल की आवश्यकता नहीं होती। साथ ही, निवेशक क्षेत्र-विशिष्ट मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग भी प्रदान करते हैं। डॉटर फंड के प्रतिनिधियों ने निवेश के प्रमुख मानदंडों की जानकारी दी। इनमें मजबूत बाजार, सक्षम टीम, विस्तार योग्य व्यावसायिक मॉडल, लेखा-परीक्षित वित्तीय विवरण, सुशासन के लिए आवश्यक तैयारी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में पंजीकरण और पूंजी के उपयोग की स्पष्ट योजना शामिल हैं। उन्होंने उद्यमियों को इक्विटी फंडिंग प्राप्त करने की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में भी बताया। इसमें प्रारंभिक छंटनी से लेकर समुचित उद्यम और आवश्यक दस्तावेजीकरण तक की प्रक्रिया शामिल है। तीसरे सत्र में इकोसिस्टम के सहयोगी संगठनों के माध्यम से उपलब्ध सहायता पर विशेष ध्यान दिया गया। अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-एलीप वुमेन एंटरप्रेन्योर्स हब और नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के प्रतिनिधियों ने महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सहायता के बारे में जानकारी दी। इसमें इन्क्यूबेशन, मार्गदर्शन, बाजार तक पहुंच, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा अनुपालन संबंधी सहायता शामिल हैं। इस कार्यशाला की अवधारणा तैयार करने, योजना बनाने और आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए इकोसिस्टम के सहयोगी संगठन माइक्रोसेव कंसल्टिंग (एमएससी) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। अंतिम सत्र में प्रश्नोत्तर और संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने डॉटर फंड से संपर्क करने, एकल स्वामित्व वाले उद्यमों को निवेश के लिए तैयार करने, क्षेत्र-विशिष्ट फंड तथा प्रौद्योगिकी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सहायता जैसे विषयों पर चर्चा की। इस दौरान बताया गया कि एसआरआई फंड के लिए विशेष प्रयोजन माध्यम (एसपीवी) के रूप में कार्यरत एनएसआईसी वेंचर कैपिटल फंड लिमिटेड की वेबसाइट पर सभी 72 डॉटर फंड का विवरण उपलब्ध है। इसमें उनके कार्यक्षेत्र और संपर्क संबंधी जानकारी भी शामिल है। कार्यशाला का समापन करते हुए एमएसएमई मंत्रालय ने भविष्य में भी यशस्विनी अभियान के माध्यम से महिला उद्यमिता को निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया
भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने पिछले एक दशक में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया : केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
135 देशों के 75,000 से अधिक आगंतुकों की भागीदारी के साथ बीआरई शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 सम्पन्न
नई दिल्ली, 05 नवम्बर, अभीतक: भारत की नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्शाती है कि पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धताएं आर्थिक विकास में बाधक नहीं, बल्कि देश की विकास यात्रा की प्रेरक हैं। उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उपराष्ट्रपति ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों, सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता तथा देशभर में परिवारों, किसानों और समुदायों को सशक्त बनाने में स्वच्छ ऊर्जा की परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले एक दशक में हासिल की गई प्रगति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उस विजन को सही साबित करती है कि पर्यावरणीय संबंधी प्रतिबद्धताएं विकास की प्रेरक हैं। इससे ऊर्जा की अधिक सुलभता, उद्योगों की लागत में कमी, रोजगार के अवसरों का सृजन और आयात पर निर्भरता में कमी सुनिश्चित हो रही है। उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, “वर्ष 2040 की प्रौद्योगिकियां आज की प्रयोगशालाओं और स्टार्ट-अप से विकसित होंगी। उन्होंने अनुसंधान, नवाचार और उद्यमशीलता के महत्व पर बल दिया। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक दशक में भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल पिछले दो वर्षों में ही इस क्षेत्र में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। श्री जोशी ने बताया कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा आयोजन है। इसमें 135 देशों के 75,000 से अधिक आगंतुकों, 32 से अधिक देशों के मंत्रियों, आठ से अधिक भागीदार देशों और यूरोपीय संघ की भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भागीदार के रूप में हिस्सा लिया। इसमें छह मुख्यमंत्री, 10 राज्यों के ऊर्जा मंत्री, 400 से अधिक प्रदर्शक, 620 से अधिक वक्ता और 113 सत्र शामिल थे। इसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की 9वीं सभा और हरित हाइड्रोजन पर चैथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चार दिन पहले प्रतिभागी वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के अगले चरण को आकार देने के साझा संकल्प के साथ एकत्र हुए थे। शिखर सम्मेलन के समापन पर उन्होंने इसकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा की विकास गाथा को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि “वाट्स नेक्स्ट” मंच ने नवप्रवर्तकों को एक साथ लाने का कार्य किया, जबकि “नेक्स्ट टेरावाट मंत्रिस्तरीय पूर्ण सत्र” में एकीकृत ऊर्जा नियोजन, सुदृढ़ अवसंरचना, ऊर्जा भंडारण और वित्तपोषण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। श्री जोशी ने कल लिए गए एक बड़े फैसले पर प्रकाश डाला। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रिड स्तरीय 92 गीगावॉट- घंटे (जीडब्ल्यूएच) की ऊर्जा भंडारण क्षमता के विकसित करने के लिए 14,500 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) योजना को मंजूरी दी। इसमें 30 जीडब्ल्यूएच की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस), 60 जीडब्ल्यूएच की पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं (पीएसएस) और नई प्रौद्योगिकियों के माध्यम से 2 जीडब्ल्यूएच की ऊर्जा भंडारण शामिल है। श्री जोशी ने यह भी बताया कि भारत ने उपयोगिता-स्तरीय सौर विद्युत उत्पादन की लागत 30-35 अमेरिकी डॉलर प्रति मेगावाट घंटा (2,840-3,313 रुपये) हासिल की है, जो विश्व में सबसे कम है। नवीकरणीय ऊर्जा के कारण भारत को जीवाश्म ईंधन के आयात पर 100 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की बचत हुई है, जो लगभग 9.46 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2025 में भारत ने 15 गीगावॉट हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की नीलामी की, जिससे नीलाम की गई कुल क्षमता 64 गीगावॉट हो गई। ये दोनों आंकड़े विश्व में सर्वाधिक हैं। वर्ष 2023 से 2025 के बीच प्राप्त औसत टैरिफ लगभग 45 अमेरिकी डॉलर प्रति मेगावाट-घंटा (4,260 रुपये) रहा, जो कोयला आधारित विद्युत संयंत्रों से प्राप्त विद्युत की औसत लागत से 20 प्रतिशत कम था। भारत की बढ़ती विनिर्माण क्षमताओं को रेखांकित करते हुए श्री जाशी ने बताया कि सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता 225 गीगावॉट से अधिक हो गई है, जिससे भारत विश्व में सौर मॉड्यूल का दूसरा सबसे बड़ा विनिर्माता बन गया है। उन्होंने ये भी बताया कि स्व-उपभोग के लिए विकेंद्रिकृत सौर ऊर्जा क्षमता वर्ष 2030 तक 100 गीगावॉट से अधिक हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने उल्लेख किया कि इन आंकड़ों को अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की रिपोर्ट “इंडिया आरई मार्केट रिपोर्ट 2026: एनालिसिस एंड फोरकास्ट टू 2030” में भी शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट को इस शिखर सम्मेलन के दौरान जारी किया गया। शिखर सम्मेलन के दौरान श्री जोशी ने सहयोग और निवेश के अवसर तलाशने के लिए फ्रांस, डेनमार्क, कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड तथा वैश्विक दक्षिण के कई देशों के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श किया। इस शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के 800 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान 10 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और फ्रेमवर्क समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें एसईसीआई एमओयू भी शामिल है, जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 3 लाख टन हरित मेथनॉल की आपूर्ति की सम्भावना है। नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के साथ-साथ ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने के महत्व पर बल देते हुए श्री जोशी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि के लिए अधिक मजबूत पारेशण नेटवर्क, अधिक ऊर्जा भंडारण क्षमता और स्मार्ट ग्रिड की आवश्यकता होगी। उन्होंने रेखांकित किया कि पूर्वानुमान, पूर्वानुमान-आधारित रखरखाव और ऊर्जा प्रबंधन में डिजिटलीकरण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वर्ष 2031-32 तक एआई डेटा केंद्रों के कारण विद्युत की मांग में 26.3 गीगावॉट की अतिरिक्त वृद्धि होने की सम्भावना है। उन्होंने इस अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए योजना बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इस मांग को पूरा करने में नवीकरणीय ऊर्जा की प्रमुख भूमिका होगी। उन्होंने कहा, एआई भविष्य को शक्ति प्रदान करेगा और स्वच्छ ऊर्जा एआई को शक्ति प्रदान करेगा। अपने संबोधन के समापन पर श्री जोशी ने दोहराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को बीआरईएसई 2026 में एक लक्ष्य दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उद्योग जगत में उस लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता है, निवेशकों में विश्वास है और अंतर्राष्ट्रीय भागीदार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. अजय कुमार सूद और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव श्री संतोष कुमार सारंगी उपस्थित थे। भागीदार देशों के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, उद्योग जगत के अग्रणियों, ज्ञान भागीदारों, प्रदर्शकों तथा अन्य प्रतिनिधियों ने भी इस शिखर सम्मेलन भाग लिया।
डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे
राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 के तहत देशभर के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को शामिल किया जाएगा
नई दिल्ली, 05 नवम्बर, अभीतक: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयों तथा परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 6 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के रायसीना रोड स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) द्वारा आयोजित यह एक महीने का अभियान 30 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगा। इसके तहत देशभर के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को शामिल किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) की सुविधा का उपयोग करते हुए पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ, सुविधाजनक और निर्बाध बनाना है। यह अभियान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), पेंशनभोगी कल्याण संघों तथा रक्षा, रेल और डाक सहित प्रमुख मंत्रालयों एवं विभागों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसमें राज्य सरकारों के साथ-साथ दूरसंचार विभाग और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) भी सहयोग कर रहे हैं। इस अभियान में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों, महिला पेंशनभोगियों तथा स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे पेंशनभोगियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयु या शारीरिक अस्वस्थता के कारण अभियान स्थलों तक पहुंचने में असमर्थ पेंशनभोगियों के लिए उनके घर पर ही सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के तहत हासिल की गई उपलब्धियों और शुरू की गई पहलों का दस्तावेजीकरण करने वाली संकलन पुस्तिका (कम्पेंडियम बुकलेट) और कॉफी टेबल ई-बुक का भी विमोचन करेंगे। इस शुभारंभ कार्यक्रम में पेंशनभोगी संघों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भाग लेने वाले मंत्रालयों, विभागों, बैंकों और अन्य संबंधित संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत चारा उत्पादन बढ़ाने, पशुधन संबंधी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) की संयुक्त पहल
केंद्र ने ग्रामीण क्षेत्रों में चारे की उपलब्धता बढ़ाने और पशुधन विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्योंध्केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किया संयुक्त परामर्श (एडवाइजरी)
चारा उत्पादन, चारागाह विकास, डेयरी संबंधी बुनियादी ढांचे और पशु चिकित्सा सुविधाओं के लिए 22 अनुमेय कार्यों(परमिसिबल वर्क्स) चिन्हांकित
राज्यों को चारा एवं पशुधन संबंधी कार्यों पर कुल कार्यक्रम व्यय का कम-से-कम 5 प्रतिशत खर्च करने के लिए प्रोत्साहित किया गया
नई दिल्ली, 05 नवम्बर, अभीतक: ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी) और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)रू वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत अभिसरण (कन्वर्जेंस) के माध्यम से चारा सुरक्षा, चारागाह विकास और पशुधन को सहयोग देने वाले बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संयुक्त रूप से एक परामर्श (एडवाइजरी) जारी की है। यह पहल चारे की कमी को दूर करने, पशुधन से जुड़ी बुनियादी ढांचों को मजबूत करने और ग्रामीण परिवारों, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों तथा पशुधन एवं डेयरी गतिविधियों पर निर्भर भूमिहीन परिवारों की आजीविका को बेहतर बनाने के लिए सरकार के समग्र दृष्टिकोण (होल-ऑफ-गवर्नमेंट अप्रोच) को अपनाया गया है। इसके तहत ग्रामीण रोजगार और गांवों में परिसंपत्तियों के निर्माण को पशुधन क्षेत्र की जरूरतों से जोड़ा जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी कार्य अधिनियम के प्रावधानों और निर्धारित योजना के अनुरूप हों। वीबी-जी राम जी अधिनियम, जो 1 जुलाई 2026 को लागू हुआ, प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वर्ष 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान करता है और चार विषयगत क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करता है। इसमें आजीविका से संबंधित बुनियादी ढांचा और प्रतिकूल मौसमीय घटनाओं के प्रभावों का शमन भी शामिल है। संयुक्त परामर्श का उद्देश्य इस फ्रेमवर्क का उपयोग करके चारा उत्पादन को बढ़ावा देने, सामुदायिक चारागाहों को विकसित करने और पशुधन को सहयोग देने वाले बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
चारा और पशुधन से संबंधित बुनियादी ढांचे के लिए 22 अनुमेय कार्यों की पहचान
जारी परामर्श में वीबी-जी राम जी फ्रेमवर्क के तहत 375 अनुमेय कार्यों की सूची में से 22 प्रासंगिक कार्यों की पहचान की गई है। इनमें चारा उत्पादन और भंडारण, चारागाह विकास, पशु आश्रय स्थलों, डेयरी संबंधी बुनियादी ढांचे (अवसंरचनाएँ) और पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित क्रियाकलाप शामिल हैं।
प्रमुख क्रियाकलापों में शामिल हैं
व्यक्तिगत परिवारों और समुदायों के लिए चारे की खेती।
सामुदायिक चारा संसाधनों, चारागाहों, चराई भूमियों और सिल्वीपाश्चर (वृक्ष एवं चारागाह आधारित प्रणाली) का विकास।
चारा भंडारण सुविधाओं, चारा बैंकों, साइलेज इकाइयों और चारे से संबंधित अन्य पात्र परिसंपत्तियों का निर्माण।
अनुमोदित सूची में निर्दिष्ट पात्र लाभार्थियों और समुदायों के लिए पशु आश्रय स्थलों का निर्माण, उनकी मरम्मत और रखरखाव, जिसमें मवेशियों, बकरियों, सूअरों और पोल्ट्री (मुर्गी पालन) के आश्रय स्थल शामिल हैं।
सामुदायिक दूध संग्रह केंद्रों का निर्माण और मरम्मत।
सामुदायिक पशु चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण और मरम्मत।
सामुदायिक पशु एवं मवेशी जलपात्रों (ज्तवनहीे) का निर्माण।
अनुमोदित सूची में शामिल व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए अजोला टैंकों का निर्माण।
इन क्रियाकलापों का उद्देश्य चारे की उपलब्धता में सुधार करना, पशुधन को सहयोग देने वाले बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और पशुधन आधारित आजीविका को अधिक टिकाऊ बनाने में योगदान देना है। सभी कार्य अनुमेय कार्यों की अनुमोदित सूची और अधिनियम, नियमों तथा दिशा-निर्देशों के लागू प्रावधानों के अनुसार किए जाएंगे।
स्थानीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं की भूमिका
यह परामर्श विकेंद्रीकृत, बॉटम-अप (निचले स्तर से ऊपर) और पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के नेतृत्व में नियोजन पर विशेष बल दिया गया है। इसमें चारा विकास और पशुधन को सहयोग देने वाले बुनियादी ढांचे (अवसंरचना) को विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं (वीजीपीपी) में शामिल करने तथा ग्राम सभा के माध्यम से अनुमोदित स्थानीय विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाने पर बल दिया गया है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे स्थानीय आवश्यकताओं, अनुमोदित योजनाओं और लागू दिशा-निर्देशों के अनुरूप, जहां संभव हो, कार्यक्रम के कुल व्यय में चारा एवं पशुधन को सहयोग देने वाले कार्यों पर व्यय को धीरे-धीरे बढ़ाकर कम-से-कम 5 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास करें। चारा और पशुधन से संबंधित परिसंपत्तियों की आवश्यकता वाले पात्र परिवारों और समुदायों की पहचान करने के लिए आवश्यकता-आधारित संतृप्ति दृष्टिकोण (सैचुरेशन अप्रोच) अपनाने को भी प्रोत्साहित किया गया है। ग्राम पंचायतें उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे सकती हैं, जहाँ बड़ी संख्या में लोग पशुधन पर निर्भर हैं। इसमें स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के आधार पर ऐसी ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं, जहाँ 30 प्रतिशत से अधिक आबादी पशुधन पर निर्भर है। भा.कृ.अनु.प.- भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान द्वारा तैयार की गई राज्य-विशिष्ट चारा संसाधन विकास योजनाएं जिला और ब्लॉक स्तरों पर योजना बनाने के लिए मार्गदर्शक दस्तावेजों के रूप में उपयोग की जा सकती हैं। यह परामर्श जलवायु-अनुकूल क्रियाकलापों पर भी ध्यान देने को प्रोत्साहित करता है, जिसमें उपयुक्त चारे की किस्में, बारहमासी घासें और एकीकृत फसल-पशुधन प्रणालियाँ शामिल हैं, जहां भी ये प्रासंगिक हों और अनुमेय कार्यों के अंतर्गत आती हों।
अंतर-विभागीय अभिसरण (कन्वर्जेंस) और निगरानी
यह परामर्श राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ग्रामीण विकास, पशुपालन, कृषि और अन्य संबंधित क्षेत्रों के विभागों के बीच अभिसरण (कन्वर्जेंस) के माध्यम से चारा सुरक्षा और पशुधन बुनियादी ढांचे के लिए व्यापक राज्य कार्ययोजनाएं तैयार करने का आह्वान करता है। इस समन्वित दृष्टिकोण का उद्देश्य योजना में सुधार करना, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुगम बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि निवेश स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप हो और सतत पशुधन-आधारित आजीविका का सहयोग करे।
वैधानिक सुरक्षा उपायों का कड़ाई से अनुपालन
परामर्श इस बात को दोहराता है कि चारा विकास और पशुधन को सहयोग देने वाले सभी कार्य वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू प्रावधानों का पालन करते हुए किए जाने चाहिए। इनमें विकेंद्रीकृत एवं पंचायती राज संस्थाओं के नेतृत्व में योजना बनाने, अनिवार्य सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट), सामग्री घटक पर जिला स्तर पर 40 प्रतिशत की सीमा, अनुसूची-प् के प्रावधानों के अनुसार व्यक्तिगत लाभार्थियों का चयन, साप्ताहिक सार्वजनिक प्रकटीकरण (डिस्क्लोजर) और शिकायत निवारण शामिल हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे प्रभावी योजना बनाने और कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए अनुमोदित परामर्श का संबंधित विभागों, पंचायती राज संस्थानों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। यह परामर्श इस बात को रेखांकित करता है कि ग्रामीण विकास नियोजन में चारा सुरक्षा एवं पशुधन-सहायक अवसंरचना को उचित प्राथमिकता प्रदान करने के लिए राज्य सरकारों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा समन्वित कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विकसित भारत /2047 की दिशा में ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना
यह संयुक्त परामर्श ग्रामीण रोजगार, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और पशुधन विकास को एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वीबी-जी राम जी के तहत अनुमेय कार्यों को स्थानीय चारा एवं पशुधन अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं के साथ जोड़कर, यह पहल चारे की उपलब्धता में सुधार करने, डेयरी और पशुपालन गतिविधियों को सहयोग देने तथा ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के अवसरों को मजबूत करने का प्रयास करती है। अभिसरण (कन्वर्जेंस), विकेंद्रीकृत योजना बनाने और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से, इस पहल का उद्देश्य राज्यों और पंचायती राज संस्थाओं को ऐसी टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण में सहायता प्रदान करना है, जो स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप हों, जलवायु-अनुकूल ग्रामीण विकास को मदद करती हो और विकसित भारत /2047 के व्यापक दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान करें।
भारतीय खगोलविदों के एक दल ने यूबीसी 63 नामक तारा समूह को एक श्दोहरे तारा समूह’ के रूप में फिर से परिभाषित किया हैय इसकी पहचान इसके बहुत निकट से गुजरने के दौरान हुई
नई दिल्ली, 05 नवम्बर, अभीतक: यूबीसी-63, तारों का एक ऐसा समूह है जिसमें तारों की संख्या कम है और वे गुरुत्वाकर्षण से कम मजबूती से बंधे हुए हैं (इसे श्गैलेक्टिक ओपन क्लस्टरश् कहा जाता है)। पृथ्वी से लगभग 4892 प्रकाश वर्ष दूर स्थित इस समूह को पहले एक ही स्टार क्लस्टर यानी तारा समूह माना जाता था, लेकिन अब पता चला है कि असल में इसमें दो अलग-अलग तारा समूह शामिल हैं। इस अचानक हुई खोज ने दो तारा प्रणालियों के एक-दूसरे के बहुत निकट से गुजरने के बाद की स्थिति का अध्ययन करने का एक दुर्लभ अवसर दिया है। इससे श्मिल्की वेश् यानी आकाशगंगा में तारा समूहों के विकास और उनकी गतिशीलता के बारे में नई जानकारी मिली है। तारा समूह, आकाशगंगाओं के निर्माण की महत्वपूर्ण इकाइयाँ होते हैं। ये तारों के ऐसे समूह हैं जो गैस और धूल के विशाल भंडारों के भीतर बनते हैं। बाद में, ये अपने स्वयं के गुरुत्वाकर्षण और आसपास के गैलेक्टिक वातावरण के प्रभाव में विकसित होते हैं। अब तक, न्ठब् 63 पर बहुत कम ध्यान दिया गया थाय इसके बारे में जो थोड़ी-बहुत जानकारी उपलब्ध थी, उसमें इसे केवल एक ही तारा समूह मानकर कुछ शुरुआती अनुमान लगाए गए थे। भारत के खगोलविदों के एक दल ने यूबीसी-63 समूह के भीतर तारों के बनने की प्रक्रिया और उनकी गतिशीलता का अध्ययन करने का काम शुरू किया। इस दल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के श्इंस्पायरश् सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ), गुवाहाटी विश्वविद्यालय के शोधकर्ता और डीएसटी के स्वायत्त संस्थान श्भारतीय खगोल भौतिकी संस्थानश् (आईआईए) के शोधकर्ता शामिल थे। उन्होंने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के श्गैयाश् मिशन से मिले डेटा का उपयोग किया। शोध के दौरान उन्हें पता चला कि यूबीसी-63 असल में दो समूहोंकृयूबीसी-63ए और यूबीसी-63बीकृसे मिलकर बना है, जो हाल ही में एक-दूसरे के बहुत निकट से गुजरे हैं। स्टार क्लस्टर्स यानी तारों के समूहों के बीच आमना-सामना होना काफी दुर्लभ है। इसलिए, ऐसी घटना के तुरंत बाद किसी प्रणाली का पता चलने से इस बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं कि गुरुत्वाकर्षण संबंधी परस्पर क्रियाएं, समूहों की संरचना, उनकी गति और उनके दीर्घकालिक विकास को कैसे प्रभावित करती हैं। गैया ने दिखाया कि ये दोनों समूह बिल्कुल अलग-अलग उम्र के हैं। गैया मिल्की वे यानी आकाशगंगा में तारों की स्थिति और उनकी गति के अत्यंत सटीक माप प्रदान करता है। शोधकर्ताओं ने यूबीसी-63 के तारों की चमक और रंगों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि ये तारे श्कलर-मैग्निट्यूड डायग्रामश् यानी रंग-परिमाण आरेख में दो अलग-अलग क्रम बनाते हैं। यह आरेख खगोल विज्ञान का एक प्रमुख उपकरण है, जिसका उपयोग तारों के समूहों के विकास के चरणों की जांच करने के लिए किया जाता है। इससे पता चलता है कि यूबीसी-63 वास्तव में दो अलग-अलग तारकीय प्रणालियों से मिलकर बना हो सकता है। मजबूत मशीन लर्निंग तकनीकों और उच्च प्रदर्शन गणना पर आधारित उन्नत गतिक सिमुलेशन का उपयोग करके, तारों की गति और अन्य विशेषताओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया। इससे दो अलग-अलग समूहों की उपस्थिति की पुष्टि हुई, जिन्हें अब यूबीसी-63ए और यूबीसी-63बी नाम दिया गया है। इन दोनों समूहों की उम्र में काफी अंतर है। यूबीसी-63ए एक नया समूह है, जिसकी उम्र लगभग 21 मिलियन वर्ष है, जबकि यूबीसी-63 बी काफी पुराना है, जिसकी अनुमानित उम्र लगभग 562 मिलियन वर्ष है। उम्र का यह बड़ा अंतर यह दर्शाता है कि ये दोनों समूह एक ही समूह के रूप में उत्पन्न नहीं हुए थे। इसके बाद शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि इतने अलग-अलग इतिहास वाले दो समूह एक-दूसरे के इतने निकट कैसे आ गए। मिल्की वे यानी आकाशगंगा में इनकी गति का सिमुलेशन करने पर पता चला कि जब नया समूह बना था, तब ये दोनों समूह एक-दूसरे से लगभग 60 पारसेक (लगभग 196 प्रकाश वर्ष) की दूरी पर थे। लगभग 6 मिलियन वर्ष पहले, ये दोनों समूह एक-दूसरे के काफी निकट आ गए थे और इनके बीच की दूरी घटकर केवल 7 पारसेक (लगभग 23 प्रकाश वर्ष) रह गई थी। आज, ये दोनों समूह एक-दूसरे से लगभग 26 पारसेक (लगभग 85 प्रकाश वर्ष) की दूरी पर हैं। इनकी गति से पता चलता है कि ये गुरुत्वाकर्षण के जरिए एक-दूसरे से बंधे हुए नहीं हैं। इसके बजाय, एक-दूसरे के निकट आने के बाद, अब ये एक-दूसरे से दूर जा रहे हैं। यह अध्ययन श्गैयाश् जैसे आधुनिक खगोलीय सर्वेक्षणों की क्षमता को दर्शाता है। ये सर्वेक्षण ऐसी छिपी हुई संरचनाओं को उजागर कर सकते हैं, जो तब नजर नहीं आतीं जब हम आकाश में तारों को केवल एक समतल प्रोजेक्शन के रूप में देखते हैं। खगोलीय पत्रिका में प्रकाशित शोध गौहाटी विश्वविद्यालय में इंस्पायर सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) सम्राट बिस्वासय गौहाटी विश्वविद्यालय से बिमान जे मेधीय सर्जियो मेसिना (आईएनएएफ – कैटेनिया खगोलीय भौतिकी वेधशाला), झानपेंग झू (शंघाई नॉर्मल यूनिवर्सिटी), सोंगमेई किन (शंघाई खगोलीय वेधशाला)य सुकांत देब (कपास विश्वविद्यालय), ए. एच. शेख (गौहाटी विश्वविद्यालय में एक इंस्पायर एसआरएफ भी), एच. एस. दास (असम विश्वविद्यालय), मोटोहाइड तमुरा (टोक्यो विश्वविद्यालय), महेश्वर गोपीनाथन (भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान) और राम सागर (भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान) द्वारा किया गया था।
ट्राई ने जुलाई 2026 में नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों (हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र) में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया
नई दिल्ली, 05 नवम्बर, अभीतक: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई 2026 के दौरान हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए किए गए स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए। ये निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की तात्कालिक गुणवत्ता का आकलन एवं सत्यापन करना है। ड्राइव परीक्षण के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप दर (सीडीआर), कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), पैकेट लॉस दर, डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट जैसे सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) के प्रमुख मानकों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन का आकलन करता है। इन निष्कर्षों को उपभोक्ताओं को जानकारी देने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया जाता है। इन स्वतंत्र ड्राइव परीक्षणों को शहरों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, परिवहन केंद्रों और अन्य विविध उपयोग परिस्थितियों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रकार के परीक्षण में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग करते हुए 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा सत्र स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है तथा उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से इन सत्रों की तात्कालिक निगरानी और विश्लेषण किया जाता है। ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में 13 से 15 जुलाई, 2026 के दौरान ड्राइव परीक्षण कराया। इसके तहत शहरों में 295.2 किलोमीटर की दूरी तक ड्राइव परीक्षण, 1.8 किलोमीटर का पैदल परीक्षण तथा 6 हॉटस्पॉट स्थलों पर नेटवर्क परीक्षण किया गया। ये परीक्षण ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर की निगरानी में आयोजित किए गए। ड्राइव परीक्षण रिपोर्ट में प्रस्तुत निष्कर्ष परीक्षण के दिन और समय के दौरान संबंधित क्षेत्र अथवा निर्धारित मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव परीक्षण मार्ग का मानचित्र
उपरोक्त मानचित्र में ड्राइव परीक्षण के विभिन्न मार्गों का विवरण दर्शाया गया है। इसमें शहरों में ड्राइव परीक्षण, ऑपरेटरों के बीच कॉलिंग, हॉटस्पॉट स्थलों तथा पैदल परीक्षण के मार्ग शामिल हैं।
आकलन के प्रमुख मानदंड
- कवरेज में कमीरू ऐसे नमूनों का प्रतिशत, जिनमें संबंधित प्रौद्योगिकी (2जीध्3जीध्4जीध्5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल क्षमता से कम सिग्नल क्षमता दर्ज की गई।
- वॉयस सेवाएंरू कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंट दर तथा आवाज की गुणवत्ता (एमओएस)।
- कॉल साइलेंट के मामले: कॉल के दौरान साइलेंट की घटनाओं की कुल संख्या।
- डेटा सेवाएं: डेटा डाउनलोडध्अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर तथा पैकेट ड्रॉप दर।
नूंह और पलवल शहरों तथा संबंधित जिलों के आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मानदंडों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है-
नूंह जिला: कवरेज में कमीरू ड्राइव परीक्षण मार्ग पर वॉयस सेवाओं की जांच के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जीध्4जीध्3जीध्2जी) में दर्ज सिग्नल क्षमता के आधार पर, कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 346ध्15867, बीएसएनएल के लिए 4021ध्15424, आरजेआईएल के लिए 784ध्15626 और वीआईएल के लिए 327ध्15836 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
कॉल ड्रॉप: सफलतापूर्वक लगी कुल कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0ध्142, बीएसएनएल के लिए 5ध्140, आरजेआईएल के लिए 1ध्141 और वीआईएल के लिए 0ध्143 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
3) कॉल साइलेंट के मामलेरू लगाई गई कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंट रहने के मामले एयरटेल के लिए 13ध्136, बीएसएनएल के लिए 35ध्131, आरजेआईएल के लिए 5ध्135 और वीआईएल के लिए 20ध्139 दर्ज की गई। कॉल के दौरान साइलेंस की ऐसी घटनाओं वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
4) पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक एवं अपलिंक): - पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक): एयरटेल के लिए 1.84 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 5.35 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 2.11 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 3.33 प्रतिशत दर्ज की गई।
- पैकेट लॉस दर (अपलिंक): एयरटेल के लिए 2.06 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 3.12 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 2.84 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 2.21 प्रतिशत दर्ज की गई।
5) डेटा डाउनलोड और अपलोड: पुट
डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र)रू औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जीध्4जी) के लिए 75.70 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जीध्3जीध्2जी) के लिए 6.78 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जीध्4जी) के लिए 130.28 एमबीपीएस और वीआईएल (5जीध्4जीध्2जी) के लिए 20.03 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है। डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र)रू औसत अपलोड गति एयरटेल (5जीध्4जी) के लिए 14.26 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जीध्3जीध्2जी) के लिए 6.21 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जीध्4जी) के लिए 9.71 एमबीपीएस और वीआईएल (5जीध्4जीध्2जी) के लिए 10.84 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
पलवल जिला:
1) कवरेज में कमी: ड्राइव परीक्षण मार्ग पर वॉयस सेवाओं की जांच के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जीध्4जीध्3जीध्2जी) में दर्ज सिग्नल क्षमता के आधार पर, कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 279ध्30406, बीएसएनएल के लिए 2,239ध्29643, आरजेआईएल के लिए 768ध्29489 और वीआईएल के लिए 241ध्30350 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
2) कॉल ड्रॉपरू सफलतापूर्वक लगाई गई कुल कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 1ध्272, बीएसएनएल के लिए 3ध्268, आरजेआईएल के लिए 1ध्251 और वीआईएल के लिए 0ध्269 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
3) कॉल साइलेंस के मामलेरू लगी हुई कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने के मामलों की संख्या एयरटेल के लिए 10ध्259, बीएसएनएल के लिए 11ध्258, आरजेआईएल के लिए 9ध्250 और वीआईएल के लिए 17ध्265 दर्ज की गई। कॉल के दौरान साइलेंस वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
4) पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक एवं अपलिंक)
पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक)रू एयरटेल के लिए 0.79 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 2.57 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 1.62 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई।
पैकेट लॉस दर (अपलिंक)रू एयरटेल के लिए 0.96 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 1.40 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 1.78 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई।
5) डेटा डाउनलोड और अपलोड: पुट
डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र)रू औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जीध्4जी) के लिए 105.00 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जीध्3जीध्2जी) के लिए 13.92 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जीध्4जी) के लिए 212.03 एमबीपीएस और वीआईएल (5जीध्4जीध्2जी) के लिए 40.70 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जीध्4जी) के लिए 20.96 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जीध्3जीध्2जी) के लिए 7.20 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जीध्4जी) के लिए 14.52 एमबीपीएस और वीआईएल (5जीध्4जीध्2जी) के लिए 13.03 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
संलग्न मानचित्र में लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान साइलेंस रहने के मामलों के स्थानों का विवरण देखा जा सकता है।
आईडीटी के दौरान किए गए ड्राइव परीक्षण के मार्ग और इसके अंतर्गत शामिल क्षेत्रों का विवरण निम्नानुसार हैः
नूंह जिला- तावड़ू, रेवासन, घासेड़ा, नूंह, अकेड़ा, नगीना, मंडखेड़ा, मोहलाका, सकरस, फिरोजपुर और झिरका आदि।
पलवल जिला- मंडकोला, पलवल ग्रामीण, ढाल, बघोला, अलावलपुर, दीघोट, खटेला सराय, बंचारी, होडल, सिंगार, पुन्हाना और फांगवां आदि।
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ साझा किए गए हैं, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर अपने स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट ूूू?.जतंप.हवअ.पद पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय को ंकअ.रंपचनत?/जतंप.हवअ.पद पर ई-मेल भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष संख्या 0141-2701919 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया
नई दिल्ली, 05 नवम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था, जबकि आज 26 शहरों में लगभग 1,200 किलोमीटर तक इसका विस्तार हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क के इस विस्तार से लोगों का यातायात में लगने वाला समय बच रहा है, उन्हें परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिल रहा है, उत्पादकता बढ़ रही है और बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि शहरी भारत के लिए सरकार इसी परिवर्तन को साकार करने की दिशा में काम कर रही है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं…
यदि भारत का मेट्रो नेटवर्क वर्ष 2014 से पहले की गति से ही बढ़ता रहता, तो पुणे जैसे शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होने के लिए लोगों को और कितने समय तक इंतजार करना पड़ता?
वर्षों… नहीं… शायद दशकों तक!
और यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं था।
वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था।
आज 26 शहरों में लगभग 1,200 किलोमीटर तक इसका विस्तार हो चुका है।
प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं।
इसका प्रभाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है।
इसका अर्थ है यातायात में कम समय लगना, परिवार के साथ अधिक समय बिताना, बेहतर उत्पादकता और अधिक अवसर।
शहरी भारत के लिए हम इसी परिवर्तन को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं!
ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया
नई दिल्ली, 05 नवम्बर, अभीतक: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की ओर से दी जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। इस परीक्षण के दौरान ट्राई ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सेवा गुणवत्ता से जुड़े प्रमुख मानकों का आकलन किया। इनमें नेटवर्क कवरेज, कॉल ड्रॉप दर, कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर, डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति शामिल हैं। इन निष्कर्षों को उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किया जाता है और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट को शहरों, प्रमुख स्थानों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों सहित विभिन्न परिस्थितियों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। इस परीक्षण के दौरान सभी सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग कर 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा कॉल किए जाते हैं। इसके लिए कई आधुनिक परीक्षण उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। इन सत्रों की निगरानी और विश्लेषण उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से वास्तविक समय में किया जाता है। ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 23 से 25 सितंबर 2026 के बीच मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र में 212 दशमलव 6 किलोमीटर के शहरी मार्ग और सात प्रमुख स्थानों पर ड्राइव टेस्ट किए। ये परीक्षण ट्राई के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय की निगरानी में किए गए। रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्ष परीक्षण के दिन और समय पर संबंधित क्षेत्र और मार्ग में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के प्रदर्शन को दर्शाते हैं। ड्राइव टेस्ट मार्ग मानचित्ररू नीचे दिए गए मानचित्र में संकेतों के अनुसार, शहर में किए गए ड्राइव टेस्ट, विभिन्न ऑपरेटरों के बीच कॉल, प्रमुख स्थानों और पैदल किए गए परीक्षणों के मार्गों का विवरण दिया गया है।
परीक्षण के प्रमुख मानक
- नेटवर्क कवरेज में कमी: 2जी, 3जी, 4जी और 5जी तकनीक के लिए निर्धारित न्यूनतम स्तर से कम सिग्नल शक्ति वाले नमूनों का प्रतिशत।
- वॉयस सेवाएं $ कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर, कॉल ड्रॉप दर, कॉल कनेक्ट होने में लगने वाला समय, कॉल के दौरान आवाज बंद होने की दर और बातचीत की गुणवत्ता।
- कॉल के दौरान आवाज बंद होना: कॉल के दौरान आवाज तीन सेकंड से अधिक समय तक बंद रहने की घटनाओं की संख्या।
- डेटा सेवाएं: डाउनलोड और अपलोड की गति, विलंबता, जिटर और डेटा पैकेट के खोने की दर।
मुंबई जिले में प्रमुख मानकों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का विवरण नीचे दिया गया है: - मुंबई जिला
नेटवर्क कवरेज में कमी- वॉयस परीक्षण के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जीध्4जीध्3जीध्2जी) में सिग्नल की शक्ति का आकलन किया गया। इसमें कुल एकत्र किए गए नमूनों में से कमजोर सिग्नल वाले नमूनों की संख्या इस प्रकार रही:
एयरटेल: 58 हजार 3 नमूनों में शून्य।
एमटीएनएल: 3 हजार 687 नमूनों में 13 हजार 57।
रिलायंस जियो: 56 हजार 138 नमूनों में शून्य।
वीआई: 58 हजार 30 नमूनों में शून्य। नेटवर्क कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
कॉल ड्रॉप- सफलतापूर्वक कनेक्ट हुई कॉल में से बीच में कटने वाली कॉल की संख्या इस प्रकार रही, – एयरटेल: 510 में से एक, एमटीएनएल: 32 में से दो, – रिलायंस जियो: 509 में से दो, – वीआई: 509 में से शून्य। कॉल ड्रॉप होने वाले स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
कॉल के दौरान आवाज बंद होना -तीन सेकंड से अधिक समय तक आवाज बंद रहने की घटनाओं की संख्या इस प्रकार रही
एयरटेल: 479 कॉल में दो घटनाएं। – एमटीएनएल: आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। रिलायंस जियो: 493 कॉल में तीन घटनाएं। वीआई: 490 कॉल में एक घटना। इन घटनाओं से जुड़े स्थानों का विवरण भी संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति
डाउनलोड की औसत गति – एयरटेल (5जीध्4जी): 133 दशमलव 86 एमबीपीएस। एमटीएनएल (4जी): शून्य एमबीपीएस। रिलायंस जियो (5जीध्4जी): 248 दशमलव 93 एमबीपीएस। – वीआई (5जीध्4जीध्2जी): 89 दशमलव 04 एमबीपीएस। डेटा डाउनलोड की गति का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
अपलोड की औसत गति: एयरटेल (5जीध्4जी): 32 दशमलव 80 एमबीपीएस। एमटीएनएल (4जी): शून्य दशमलव शून्य एमबीपीएस।- रिलायंस जियो (5जीध्4जी): 33 दशमलव 87 एमबीपीएस। वीआई (5जीध्4जीध्2जी): 23 दशमलव 21 एमबीपीएस। डेटा अपलोड की गति का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है। कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान आवाज बंद होने की घटनाओं के स्थानों को संलग्न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।
परीक्षण के दौरान शामिल किए गए क्षेत्र और स्थान
शहरी क्षेत्र: परीक्षण में सायन, चेंबूर, देवनार, मानखुर्द गांव, तिलक नगर, पवई, सांताक्रूज पूर्व, खार पश्चिम, बांद्रा पश्चिम, अंधेरी पूर्व, अंधेरी पश्चिम, मलाड पूर्व, कांदिवली, बोरीवली पूर्व, मीरा रोड पूर्व और भायंदर पूर्व सहित अन्य क्षेत्र शामिल थे।
प्रमुख स्थान: स्थिर अवस्था में मोबाइल नेटवर्क के अनुभव का आकलन करने के लिए अंधेरी रेलवे स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा-टर्मिनल 2, देवनार मेट्रो स्टेशन, इन्फिनिटी आईटी पार्क, काशीगांव मेट्रो स्टेशन, लोअर ओशिवारा मेट्रो स्टेशन और पांडुरंगवाड़ी मेट्रो स्टेशन पर परीक्षण किए गए। इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट की रिपोर्ट के निष्कर्ष आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं। परीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट ूूूण्जतंपण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए ंकअण्इमदहंसनतन/जतंपण्हवअण्पद पर ईमेल भेजा जा सकता है। इसके अलावा, ट्राई के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय से टेलीफोन नंबर ़91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।
