https://www.facebook.com/share/v/1EPTCe8QKi/
https://www.facebook.com/share/r/1F9Arn2up3/
https://www.facebook.com/share/r/1F9Arn2up3/

एल. ए. स्कूल के बच्चों ने बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया
स्कूल के सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूल मेंजमेंट सदस्यों ने सम्मानित किया

झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया था उसकी को लेकर स्कूल के सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूल मेंजमेंट सदस्यों ने सम्मानित किया। जिला झज्जर के बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुनहरी सफलता प्राप्त की। प्रतिभावान बच्चों को मेंजमेंट सदस्यों ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्या ने सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को इस सफलता पर अपनी शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर ने मिलकर इन बच्चों की इस सफलता तक पहुँचाने वाले संगीत प्राध्यापक जितेंद्र, कला प्राध्यापिका रितिका, इंग्लिश टीचर प्रियंका यादव, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा को उनके कार्य के लिए बधाई प्रदान की। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,भविष्य दहिया, अनिता गुलिया,निक्की दहिया व योजित गुलिया ने बच्चों अपनी तरफ से पुरस्कार प्रदान कर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

डीसी वर्षा खांगवाल

ग्रीन पटाखों की बिक्री से लेकर इस्तेमाल तक प्रशासन की रहेगी कड़ी निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, चारों उपमंडलों में गठित की संयुक्त निरीक्षण टीमें
7 व 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 और रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध

झज्जर, 04 नवंबर। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों की जिला झज्जर में सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सजग है।। डीसी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि जिला में ग्रीन पटाखों की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 7 और 8 नवंबर को केवल सीएसआईआर-नीरी से अनुमोदित ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इसके लिए सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों के निरस्त लाइसेंस 4 से 6 नवंबर तक अस्थायी रूप से बहाल किए गए हैं। 6 नवंबर तक पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित स्थानों पर होगी। 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध दोबारा प्रभावी हो जाएगा।
चारों उपमंडलों में संयुक्त टीमें करेंगी निगरानी, अवैध पटाखे मिलने पर होगी जब्ती
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी और अनुपालना के लिए एडीसी जगनिवास को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके समन्वय में पुलिस, नगर निकायों, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।
अधिकरियों की टीमें गठित
उन्होंने बताया कि झज्जर, बहादुरगढ़, बादली और बेरी उपमंडलों में संयुक्त निरीक्षण एवं गश्ती टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में संबंधित एसडीएम, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, बीडीपीओ, नगर निकायों के अधिकारी, अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधि तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी शामिल हैं। टीमें पुलिस के साथ मिलकर निर्धारित बिक्री स्थलों का निरीक्षण करेंगी और ग्रीन पटाखों के क्यूआर कोड की रैंडम जांच करेंगी। अवैध अथवा पारंपरिक पटाखे मिलने पर उन्हें जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निर्धारित स्थानों पर ही होगी बिक्री, ऑनलाइन खरीद-फरोख्त पर भी रोक
डीसी ने निर्देश दिए कि ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए पुलिस के परामर्श से निर्धारित स्थलों की सूची तैयार कर अनुमोदन के बाद उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखों की बिक्री नहीं होगी और न ही ऑनलाइन माध्यम से बिक्री की अनुमति होगी। जिला प्रवेश मार्गों पर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच कर अवैध एवं पारंपरिक पटाखों की आवक रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में 300 मीटर तक नो-क्रैकर जोन
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों और अधिसूचित शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में नो-क्रैकर जोन चिह्नित किया गया है । इन क्षेत्रों में पटाखों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इसके अलावा निर्धारित बिक्री स्थलों और दुकानों पर आवश्यक दिशा-निर्देशों वाले बैनर लगाए जाएंगे तथा प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान में प्रमुख स्थान पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की प्रति प्रदर्शित करनी होगी।
नियमों का उल्लंघन करने पर जब्त होगी सुरक्षा राशि, लाइसेंस भी होगा रद्द
डीसी ने कहा कि पटाखा निर्माताओं एवं व्यापारियों से निर्धारित मौद्रिक सुरक्षा राशि जमा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर यह राशि जब्त करने के साथ संबंधित व्यापारी का लाइसेंस तत्काल रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

बहादुरगढ़ नगर परिषद सभागार में उद्योगपतियों के साथ बैठक में सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।

सामाजिक दायित्व निभाते हुए जनहित में सक्रिय भागीदार बनें उद्यमी: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बहादुरगढ़ में उद्यमियों के साथ बैठक में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागी बनने का किया आह्वान’

बहादुरगढ़, 04 नवम्बर, अभीतक: औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को बहादुरगढ़ नगर परिषद सभागार में स्थानीय उद्यमियों के साथ बैठक की। उन्होंने उद्योगपतियों से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने डीसी वर्षा खांगवाल का स्वागत किया। बैठक में डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि उद्योग जगत सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरतमंद व्यक्ति किसी कारणवश सरकारी योजनाओं में कवर नहीं हो पाते, ऐसे जरूरतमंदों की तत्काल मदद सीएसआर के तहत सम्भव है। डीसी ने कहा कि सीएसआर फंड के माध्यम से शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा अन्य जनहितकारी कार्यों को गति दी जा सकती है। उद्योगपति अपने संस्थानों के सामाजिक दायित्व के तहत ऐसे कार्यों में आगे आकर सहयोग करें, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन और उद्योग जगत के आपसी समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
जनकल्याण से जुड़े कार्यों में उद्योग जगत की भागीदारी जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने उद्योगपतियों से कहा कि वे अपने आसपास के क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीएसआर गतिविधियों के लिए प्राथमिकता वाले कार्यों की पहचान करें। प्रशासन की ओर से भी जनहित से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक समन्वय एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास में उद्योगपतियों की सहभागिता से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एमएसएमई अधिकारी संजीत कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के उद्योगपति मौजूद रहे।

अनियमितताओं के चलते गांव दिमाना की सरपंच निलंबित
झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए बेरी खंड के गांव दिमाना की सरपंच ज्योति को तत्काल प्रभाव से सरपंच पद से निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार ज्योति के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी नियमित जांच के आदेश जारी किए जा चुके हैं। उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बेरी को मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी वर्षा खांगवाल द्वारा हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरपंच पद से निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51(2) के तहत उसे ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही में भाग लेने से भी वंचित किया गया है। आदेशों में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत की चल एवं अचल संपत्ति, अभिलेख तथा अन्य सामग्री जो उनके नियंत्रण में है, उसे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ग्राम पंचायत में बहुमत रखने वाले पंच को तत्काल प्रभाव से सौंपा जाए।

बहादुरगढ़ लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनती डीसी वर्षा खांगवाल।

उपमंडल वासियों की सुविधा के लिए जनसुनवाई करने बहादुरगढ़ पहुंची डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने बहादुरगढ़ लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बहादुरगढ़, 04 नवम्बर, अभीतक: नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का घर-द्वार के नजदीक त्वरित समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत डीसी वर्षा खांगवाल बुधवार को बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय के कैंप कार्यालय पहुंचीं और जनसुनवाई के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि बहादुरगढ़ उपमंडल के नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय झज्जर के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन उनके क्षेत्र में ही जनसुनवाई की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विभागीय समन्वय से दूर होंगी लोगों की समस्याएं
जनसुनवाई के दौरान बहादुरगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं। डीसी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल और विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि जिन शिकायतों के समाधान में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। शिकायतों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजने के बजाय उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को समय रहते राहत मिल सके।
जनसुनवाई से प्रशासन और जनता के बीच मजबूत हो रहा संवाद
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर देना और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें।
शहरवासियों ने जताया प्रशासन का आभार
बहादुरगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों ने डीसी वर्षा खांगवाल द्वारा उनके क्षेत्र में पहुंचकर समस्याएं सुनने की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन की इस व्यवस्था से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके समाधान के लिए सुविधा मिल रही है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ जिला मुख्यालय तक आने-जाने की परेशानी भी कम हो रही है।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, तहसीलदार सुदेश मेहरा सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, संयोजक संजीव सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर स्थित बाल भवन में चल रहे बाल महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते बाल कलाकार।

बाल महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग’
कला, नृत्य और रचनात्मकता का दिखा शानदार संगम’
बाल भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा’

झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चार दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन बाल भवन परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य, संगीत, लेखन, चित्रकला और अभिनय सहित विभिन्न विधाओं में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरे दिन बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर संजय शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी अक्षमा व निर्णायक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
महोत्सव के दूसरे दिन बेस्ट ड्रामेबाज, हिंदी एवं अंग्रेजी हैंडराइटिंग, स्केच ऑन द स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस, क्ले मॉडलिंग, डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट, क्लासिकल सोलो डांस, पैट्रियोटिक ग्रुप सॉन्ग और मेहंदी रचाओ सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हैंडराइटिंग प्रतियोगिता के दूसरे ग्रुप के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक अभिव्यक्ति, नृत्य, संगीत और लेखन कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के आत्मविश्वास और हुनर ने बाल महोत्सव के माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।
बच्चों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना ही उद्देश्य: सुरेखा’
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों और आयोजन में सहयोग देने वाली टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाल भवन बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि महोत्सव के आगामी दिनों में भी बच्चे इसी उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर नीरज भगत, नरीश कुमार, सुमिता देवी, राकेश चावला, सोनम, पिंकी, धर्मवीर, अनुपम, राहुल, पंकज कुमार, किरण कुमार वशिष्ठ, राखी, बबीता, अनूप, मुकेश कुमार, मोनिका, अरविंद, प्रदीप कुमार, नरुत्तम, ईश्वर, चेतना, दलवंती, जसवंती, डॉ. महावीर और निशा सहित गतिविधियों से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में सरकारी अनुदान वाले यूरिया खाद के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया
बहादुरगढ़, 04 नवम्बर, अभीतक: सेक्टर-18 स्थित सूर्या नगर फैक्ट्री एरिया में बराही रोड पर केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में सरकारी अनुदान वाले यूरिया खाद के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने ।क्भ्म्ैप्टम् ।त्ज्प्ैज्त्ल् स्स्च् फैक्ट्री में छापा मारकर 45 किलो के 940 कट्टे यूरिया और 392 खाली कट्टे बरामद किए। इनमें चंबल कंपनी के 240 और भ्न्त्स् के 700 कट्टे शामिल हैं। मौके पर मिले दो व्यक्ति यूरिया की खरीद और भंडारण से संबंधित बिल व दस्तावेज नहीं दिखा सके। कृषि विभाग ने दोनों कंपनियों के यूरिया के नमूने भी लिए हैं। फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 में आवश्यक वस्तु अधिनियम और फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बहादुरगढ़ नगर परिषद सभागार में वायु प्रदूषण के मद्देनजर बैठक लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

खुले में कचरा जलाने वालों की अब खैर नहीं, प्रदूषण फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा-वायु प्रदूषण रोकने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी प्रशासन की नजर
धान कटाई के पीक सीजन में पराली प्रबंधन अनिवार्य, किसान फसल अवशेष न जलाएं

बहादुरगढ़, 04 नवम्बर, अभीतक: एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि खुले में कचरा जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन और किसानों को आगाह करते हुए कहा कि धान कटाई के पीक सीजन में पराली प्रबंधन के निर्धारित उपाय अपनाएं और ठोस कचरे को खुले में जलाने से पूरी तरह परहेज करें। डीसी ने नगर परिषद बहादुरगढ़ सभागार में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि खुले में कचरा जलाना पर्यावरण के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। कचरा जलने से निकलने वाला जहरीला धुआं वातावरण में हानिकारक गैसें और सूक्ष्म कण फैलाता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसका सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए कोई भी व्यक्ति कचरा जलाकर दूसरों की सेहत को खतरे में न डाले।
प्लास्टिक व ठोस कचरा जलाने पर रोक, उचित निस्तारण करें नागरिक
डीसी ने कहा कि प्लास्टिक सहित अन्य ठोस कचरे को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मिट्टी और जल की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नागरिक अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों में गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को पृथक करें और कचरे के निस्तारण के लिए नगर निकायों की निर्धारित संग्रहण व्यवस्था का उपयोग करें।
धान कटाई सीजन में किसान पराली प्रबंधन को दें प्राथमिकता
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इन दिनों जिला झज्जर में धान कटाई का कार्य चरम पर है। ऐसे में किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें और पराली जलाने से बचें। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए किसानों, आम नागरिकों और सभी संबंधित संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
संबंधित विभाग जागरूकता के साथ निगरानी भी बढ़ाएं
डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि खुले में कचरा जलाने की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ कचरे के उचित संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखें। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखें और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों की पालना सुनिश्चित करें। डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहयोग से ही झज्जर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

अवैध देशी पिस्तौल सहित एक आरोपी गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 04 नवम्बर, अभीतक: डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा (सीआईए-1) बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध देशी पिस्तौल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित निवासी कबलाना, जिला झज्जर के रूप में हुई है।सीआईए-1 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की जांच के दौरान बहादुरगढ़ मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोहित नाम का युवक अवैध हथियार लेकर नए बस स्टैंड बहादुरगढ़ के पास खड़ा है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ, जिसकी मैगजीन खाली थी। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई लाइसेंस या वैध परमिट पेश नहीं कर सका।उन्होंने बताया कि बरामद हथियार को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी जांच के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कमीशन के लालच में दूसरों को दिए बैंक खाते और सिम कार्ड, 37 लाख रुपये की साइबर ठगी में उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार’
झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने करोडो रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष मजुमदार निवासी गांव खानपुर नंबर-1, जिला उधम सिंह नगर तथा बलजीत सिंह निवासी गांव बरवाला, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।थाना प्रबंधक साइबर क्राइम निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उसे पार्ट टाइम नौकरी और निवेश पर 30 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया गया था। आरोपियों ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजकर निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाए।बाद में रुपये निकालने का प्रयास करने पर आरोपियों ने मुनाफे की रकम जारी करने के नाम पर टैक्स जमा करवाने की मांग की। इस प्रकार शिकायतकर्ता को साइबर ठगी का एहसास हुआ और उसने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान बैंक खातों के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया। जांच में शिकायतकर्ता के 12 लाख रुपये आरोपी सुभाष मजुमदार के बैंक खाते में तथा 25 लाख रुपये आरोपी बलजीत सिंह के बैंक खाते में जाना पाया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुभाष मजुमदार ने अपना बैंक खाता और सिम कार्ड सह आरोपी बलजीत सिंह को 5 हजार रुपये कमीशन लेकर दिया था। वहीं आरोपी बलजीत सिंह ने अपना बैंक खाता और सिम कार्ड आगे अन्य आरोपियों को 15 हजार रुपये कमीशन लेकर उपलब्ध करवाया था।दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष बैंक रिकॉर्ड की जांच के लिए आगामी कार्रवाई की जा रही है।झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले अनजान निवेश और पार्ट टाइम नौकरी के ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

निपुण हरियाणा मिशन के तहत साल्हावास में खंड स्तरीय क्रियान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित’
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार पर दिया जोर’

साल्हावास, 04 नवम्बर, अभीतक: निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत साल्हावास में खंड स्तरीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल दहिया, सभी क्लस्टर प्रमुख, एबीआरसी एवं बीआरपी ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से किया। उन्होंने खंड में विद्यार्थियों की प्रतिदिन की उपस्थिति, निपुण टीचर ऐप के उपयोग, निपुण पेरेंट्स ऐप के माध्यम से अभिभावकों की सहभागिता, स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम तथा मेंटर्स एवं मॉनिटर्स द्वारा किए गए विद्यालय भ्रमण की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का विश्लेषण करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में केवल आंकड़ों और उपलब्धियों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वास्तविक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी हितधारकों से निपुण हरियाणा मिशन की प्रत्येक पहल को उसकी मूल भावना के अनुरूप पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल दहिया ने ब्लॉक के सभी हितधारकों की ओर से आश्वासन दिया कि साल्हावास खंड विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं टीम भावना से कार्य करेगा। उन्होंने बैठक में सहभागिता के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन खंड निपुण समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने किया और उन्होंने खंड की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

झज्जर कोर्ट ने हत्या के दोषी योगेश दुआ को सुनाई उम्रकैद की सजा, ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया
झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: झज्जर के सत्र न्यायाधीश राज कुमार यादव की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए हत्या के दोषी योगेश दुआ को कठोर आजीवन कारावास (त्पहवतवने प्उचतपेवदउमदज वित स्पमि) की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला 31 अक्टूबर 2026 को सुरक्षित किया था, जिसके बाद सजा की अवधि का आदेश जारी किया गया है।
मामला और धाराएं
यह मामला बहादुरगढ़ सिटी पुलिस स्टेशन में 12 जुलाई 2021 को दर्ज की गई एफआईआर संख्या 293 से जुड़ा है। दोषी योगेश दुआ, जो बहादुरगढ़ की संत कॉलोनी का रहने वाला है, पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (सबूत मिटाना) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अदालत का फैसला और सजा का विवरण
अदालत द्वारा दोषी को निम्नलिखित सजाएं सुनाई गई हैं

आईपीसी की धारा 302 के तहत: दोषी को कठोर आजीवन कारावास और ₹10,000 जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे दो महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।
आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत: दोषी को दो साल के कठोर कारावास और ₹5,000 जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न चुकाने पर एक महीने की अतिरिक्त जेल होगी।
अदालत ने स्पष्ट किया है कि दोषी को दी गई दोनों मुख्य सजाएं एक साथ चलेंगी। हालांकि, जुर्माना न भरने पर मिलने वाली अतिरिक्त सजाएं अलग से लागू होंगी।
मुकदमे की पैरवी
इस मामले में सरकार (राज्य) की ओर से लोक अभियोजक श्री अनुज दहिया और श्री संजय सुहाग ने जोरदार पैरवी की। वहीं, न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी योगेश दुआ का पक्ष वकील दीपक कुमार ने रखा।

गाँव-गाँव की चैपाल से उठेगी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ की हुंकार: कुलदीप वत्स व संजय यादव
सांसद जयप्रकाश को अभियान के लिए झज्जर जिले का प्रभारी बनाया गया, कांग्रेस के सभी नेता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मिलकर चलाएंगे अभियान

झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली से उठी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ की आवाज अब गाँव-गाँव की चैपाल तक पहुँचाई जाएगी। बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस अभियान को पूरी ताकत से आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर झज्जर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव भी उपस्थित रहे। कुलदीप वत्स ने बताया कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के लिए हिसार से सांसद जयप्रकाश को झज्जर जिले का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ मिलकर कांग्रेस के सभी नेता, पदाधिकारी एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता जिले के गाँव-गाँव में जाएंगे और चैपालों के माध्यम से अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के बब्बर शेर कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर पर उठी इस मुहिम को प्रत्येक गाँव की चैपाल तक लेकर जाएंगे। जनता का वोट उसकी ताकत और लोकतंत्र की बुनियाद है। मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज उठाएगा।
गलत मतदाता प्रविष्टियाँ हटें, पात्र नागरिकों का मताधिकार सुरक्षित रहे
मतदाता सूचियों के विषय में वत्स ने कहा, “जो भारतीय नागरिक नहीं हैं अथवा जिनके नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनकी प्रविष्टियाँ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अवश्य हटाई जानी चाहिए। मैं स्वयं गलत मतदाता प्रविष्टियों का विरोध करता हूँ। लेकिन जो इस देश के पात्र नागरिक हैं, उनके नाम क्यों काटे जाएं? हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई:प्रत्येक धर्म के पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। साथ ही, किसी भी पात्र नागरिक को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस चैपालों में इस विषय पर जनता से संवाद करेगी और लोगों की शिकायतों को मजबूती से उठाएगी।
हुड्डा को निशाना बनाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दे भाजपा
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कुलदीप वत्स ने कहा कि भाजपा नेताओं को हर समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही दिखाई देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार हुड्डा को निशाना बनाकर जनता के सवालों से ध्यान हटाने का प्रयास करती है। सरकार को अपने कामकाज और जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। वत्स ने कहा कि सांसद जयप्रकाश के साथ मिलकर, जिला अध्यक्ष संजय यादव तथा कांग्रेस के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से झज्जर जिले में अभियान को मजबूती दी जाएगी। गाँव-गाँव की चैपाल पर जनता से संवाद कर मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया जाएगा। हर गाँव जाएंगे, हर चैपाल पर आवाज उठाएंगे-जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए झज्जर पुलिस अलर्ट, बहादुरगढ़ व झज्जर शहर में किए विशेष ट्रैफिक प्रबंध’
बहादुरगढ़ में रेलवे रोड वन-वे, वापसी के लिए नाहरा-नाहरी रोड का करना होगा प्रयोगय झज्जर व बहादुरगढ़ में निर्धारित स्थानों पर की गई पार्किंग व्यवस्था

बहादुरगढ़, 04 नवम्बर, अभीतक: त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए झज्जर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात शुभम सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए हैं।बहादुरगढ़ शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रेलवे रोड को वन-वे किया गया है। रेलवे रोड की ओर से जाने वाले वाहन चालकों को वापसी के लिए नाहरा-नाहरी रोड का प्रयोग करना होगा। वहीं, वाहनों की पार्किंग के लिए पुराना बस स्टैंड और पुराना कोर्ट परिसर में व्यवस्था की गई है।इसी प्रकार झज्जर शहर में भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुराना बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और भगत सिंह चैक पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहरों में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी तथा चार पहिया वाहनों को बाजारों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आमजन से अपील है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें और बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर जाने से बचें।झज्जर पुलिस की आमजन से अपील है कि त्योहारी खरीदारी के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर वाहन खड़ा न करें तथा निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का उपयोग करें। पुलिस द्वारा की गई यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित एवं सुगम तरीके से अपने त्योहार की खुशियां मना सकें।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

गुड गवर्नेंस अवार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,25 तक होंगे नामांकन: डीसी’
सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, 51 हजार रुपये तक की नकद राशि’
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलाभर के पात्र अधिकारियों-कर्मचारियों से बढ़चढ़कर आवेदन के लिए किया प्रेरित’

झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नवाचार और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 (हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026) अधिसूचित की है। पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत असाधारण एवं नवाचार पूर्ण कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राज्य स्तर और जिला स्तर पर प्रदान किए जाएंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के अनुसार, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 51,000 रुपये प्रति सदस्य तथा जिला स्तर पर चयनित कर्मचारियों को 31,000 रुपये प्रति सदस्य नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत राज्य स्तर पर दो श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें राज्य फ्लैगशिप पुरस्कार और राज्य पुरस्कार शामिल हैं। दोनों श्रेणियों में अधिकतम पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए जा सकेंगे। राज्य स्तर के पुरस्कार विजेताओं को 51,000 रुपये प्रति सदस्य की दर से नकद राशि मिलेगी। साथ ही, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रशस्ति पत्र की प्रति संबंधित प्रशासनिक सचिव के माध्यम से कर्मचारी की सर्विस बुक में भी रखी जा सकेगी।
’जिला स्तर पर भी होंगे सम्मानित’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक जिला में अधिकतम पांच पुरस्कार दिए जा सकेंगे। इन पुरस्कारों के तहत चयनित कर्मचारियों को 31,000 रुपये प्रति सदस्य नकद राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए प्रशस्ति पत्र संबंधित मंडलायुक्त द्वारा जारी किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त की सिफारिश आवश्यक होगी। पुरस्कारों की स्वीकृति उपायुक्त द्वारा दी जाएगी।
चार कर्मचारियों की टीम भी कर सकेगी आवेदन’
डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत कोई कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से या अधिकतम चार सदस्यों की टीम के रूप में आवेदन कर सकता है। टीम के प्रत्येक सदस्य को सम्मान राशि प्रदान की जाएगी, चाहे उसका पद या रैंक कुछ भी हो। इस योजना का लाभ हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशन, समितियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकार के स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक उपक्रमों के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें ग्रुप-ए, बी, सी और डी के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा अधिसूचना में निर्धारित विभिन्न माध्यमों से नियुक्त संविदात्मक कर्मचारियों को भी पात्रता दी गई है।
1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक के कार्यों पर होगा विचार’
हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत पुरस्कारों के लिए कर्मचारियों के प्रदर्शन की मूल्यांकन अवधि 1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और योजनाओं के प्रभाव के आधार पर आवेदनों पर विचार किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। राज्य स्तर और जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन अधिमानतरू 15 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
पुरस्कार के लिए आवेदन निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। आवेदन का लिंक
ींतलंदंहववकहवअमतदंदबमंूंतकेण्ींतलंदंण्हवअण्पद है। आवेदन संबंधित कार्यालयाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। विभागाध्यक्ष अपनी विस्तृत टिप्पणी के साथ आवेदन संबंधित प्रशासनिक सचिव को भेजेंगे। इसके बाद प्रशासनिक सचिव अपनी टिप्पणी और सिफारिश सहित आवेदन को सामान्य प्रशासन विभाग (अनुसंधान इकाई) के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। राज्य स्तर पर पुरस्कारों के लिए आवेदन सीधे सशक्त समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे। संबंधित प्रशासनिक सचिव विभागाध्यक्षों से परामर्श करके पात्र कर्मचारियों या टीमों के नामों की सिफारिश भी कर सकेंगे।
आवेदन के साथ देने होंगे ये जरूरी दस्तावेज’
आवेदकों को अपने आवेदन के साथ अधिकतम 200 शब्दों का परियोजना विवरण देना होगा। इसमें संबंधित कार्यक्रम या पहल, क्रियान्वयन की रणनीति, कार्यान्वयन अवधि, उल्लेखनीय उपलब्धियां, परिणाम, सकारात्मक प्रभाव, विस्तार की संभावनाएं और स्थायित्व का उल्लेख करना होगा। इसके अतिरिक्त अधिकतम 10 स्लाइड की पावरपॉइंट प्रस्तुति, कर्मचारी का नाम, पदनाम, तैनाती का स्थान तथा एचआरएमएस के अनुसार पेयी कोड देना अनिवार्य होगा।
ये समितियां करेंगी प्राप्त आवेदनों की गहनता से जांच’
डीसी ने बताया कि राज्य स्तर के पुरस्कारों के लिए सरकार द्वारा गठित सशक्त समिति आवेदनों की समीक्षा कर पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश करेगी। अंतिम स्वीकृति हरियाणा सरकार द्वारा दी जाएगी। जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय सशक्त समिति आवेदनों पर विचार करेगी। इस समिति में पुलिस अधीक्षक अथवा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), अतिरिक्त उपायुक्त और अध्यक्ष द्वारा सहयोजित अन्य अधिकारी शामिल हो सकेंगे। डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को बेहतर प्रशासन, नवाचार, पारदर्शिता और जनहित में प्रभावी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से प्रदेश में सुशासन की संस्कृति मजबूत होगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

दिवाली पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने जारी किए आदेश
भिवानी, 04 नवम्बर, अभीतक: दीपावली पर्व के साथ-साथ गुरुपर्व, क्रिसमिस और नव वर्ष के आगमन आदि के मद्देनजर जिले में पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण रखने और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिलाधीश साहिल गुप्ता ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश के आदेशानुसार पटाखों की बिक्री 4 से 6 नवंबर तक निर्धारित स्थानों पर ही की जा सकेगी। ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल 7 और 8 नवंबर को प्रातरूकालीन में सुबह 6रू00 बजे से लेकर 7रू00 बजे तक और सायं कालीन रात्रि 8रू00 बजे से लेकर 10रू00 बजे तक ही बजा सकते हैं। सात व आठ नवंबर को दोनों दिन पटाखों की बिक्री नहीं होगी। 9 नवंबर से जिले में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध फिर से लागू हो जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023, विस्फोटक अधिनियम, 1884 तथा विस्फोटक नियम, 2008 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश के आदेशानुसार जिले में केवल सीएसआईआर-नीरी से प्रमाणित और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन से लाइसेंस प्राप्त ग्रीन पटाखों की ही बिक्री की अनुमति होगी। पटाखों की बिक्री केवल संबंधित एसडीएम द्वारा निर्धारित स्थानों पर लाइसेंसधारी व्यापारियों के माध्यम से ही की जा सकेगी। ग्रीन पटाखों के डिब्बे पर उत्पाद और बैच का अलग-अलग क्यूआर कोड होना अनिवार्य है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर निर्माता का नाम, नीरी पंजीकरण, पीईएसओध्जिला मजिस्ट्रेट लाइसेंस, पटाखे की संरचना और परीक्षण प्रमाणपत्र की जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से पटाखों की खरीद-बिक्री की अनुमति नहीं होगी।
अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों के 300 मीटर दायरे में पटाखे चलाने पर प्रतिबंध
जिलाधीश के आदेशानुसार अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों तथा अधिसूचित शांत क्षेत्र के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाना प्रतिबंधित रहेगा। इन क्षेत्रों को नो-क्रैकर जोन के रूप में चिह्नित किया जाएगा। अवैध और परंपरागत पटाखों की आवाजाही रोकने के लिए वाहनों की जांच भी की जाएगी।
निगरानी के लिए चारों उपमंडलों में संयुक्त टीमें गठित
डीसी साहिल गुप्ता ने आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए भिवानी, तोशाम, लोहारू और सिवानी उपमंडलों में संयुक्त निरीक्षण एवं गश्त टीमें गठित की हैं। इन टीमों में संबंधित एसडीएम, डीएसपी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के प्रतिनिधि, फायर स्टेशन अधिकारी के प्रतिनिधि तथा डीईटीसी (एसटी) के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि केवल वैध क्यूआर कोड वाले ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हो और बिक्री निर्धारित अवधि व स्थानों पर ही की जाए। टीमें पटाखों के नमूने लेकर जांच के लिए पीईएसओ को भेजेंगी, वाहनों की जांच करेंगी तथा क्यूआर कोड की प्रमाणिकता भी परखेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के पटाखे जब्त करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा लाइसेंस रद्द करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे अधिकारी
जिलाधीश ने आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक, पर्यावरण प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन विभाग और आबकारी एवं कराधान सेल टैक्स के अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए हैं। जिलाधीश ने कहा है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल

ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं तो पूर्व मतदाता भी भरें फॉर्म-6: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा- एसआईआर के दौरान नाम छूटने पर नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं नागरिक
निर्वाचन आयोग ने दूर की भ्रांति, पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होना फॉर्म-6 भरने में नहीं बनेगा बाधा

झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार एसआईआर 2026 के दौरान यदि किसी नागरिक का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो उसे परेशान होने या किसी कानूनी कार्रवाई की आशंका रखने की जरूरत नहीं है। पूर्व में मतदाता रह चुके पात्र नागरिक भी फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल इस आधार पर कि संबंधित व्यक्ति का नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं तो नए सिरे से करना होगा आवेदन
डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 3 नवंबर 2026 को जारी स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया है कि एसआईआर के दौरान प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन पात्र नागरिकों के नाम शामिल नहीं हैं, उन्हें अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर नए सिरे से आवेदन करना होगा। यह व्यवस्था सभी पात्र नागरिकों पर समान रूप से लागू होगी, चाहे वे पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन कर रहे हों या पहले भी मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज रहा हो।
फॉर्म-6 भरने पर गलत घोषणा या मुकदमे का नहीं रहेगा डर
डीसी ने स्पष्ट किया कि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-6 भरना अपने आप में गलत घोषणा नहीं है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा केवल इस आधार पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई नहीं की जाएगी कि आवेदक का नाम पहले मतदाता सूची में शामिल था और उसने एसआईआर के दौरान अथवा इसके बाद फॉर्म-6 प्रस्तुत किया है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति का नाम किसी अन्य संसदीय या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं होना चाहिए तथा उसके द्वारा की गई घोषणा कानून के अनुरूप होनी चाहिए।
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी मिलेगा नाम जुड़वाने का अवसर
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में भी शामिल नहीं होता है, वे अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आगामी विशेष अभियान अथवा मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के दौरान फॉर्म-6 भरकर अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक तक सही जानकारी पहुंचे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि यदि एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, तो किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की आशंका के बिना निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाएं। कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव या किसी भ्रम के कारण अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

19-20 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव
विजेताओं को मिलेंगे 2100-4100 तक के पुरस्कार
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत थीम पर होगा महोत्सवय 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग, पंजीकरण अनिवार्य

झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत एवं कला कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला में 19 व 20 नवंबर को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखी गई है। जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं आईटीआई प्रधानाचार्य संदीप अहलावत ने जिला के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। महोत्सव में भाग लेने के लिए निर्धारित आयु वर्ग के युवा समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 4,100 प्रति प्रतिभागी, द्वितीय पुरस्कार 3,100 प्रति प्रतिभागी, तृतीय पुरस्कार 2,100 प्रति प्रतिभागी प्रदान किए जाएंगे।
6 विधाओं में प्रतिभा परीक्षा ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
प्रधानाचार्य ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान पांच सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत समूह एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन तथा पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। पिछले वर्ष के विजेता इस वर्ष संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे तथा एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में हिस्सा ले सकेगा। सभी प्रतिभागियों के लिए माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पेंटिंग प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को निर्धारित थीम पर ए-3 आकार की शीट पर पेंसिल, एक्रेलिक, वाटर कलर अथवा क्रेयॉन माध्यम से चित्र तैयार करना होगा। इसके इसके लिए अधिकतम 6 घंटे का समय निर्धारित है। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हिंदी, अंग्रेजी अथवा क्षेत्रीय भाषा में 90 मिनट के भीतर मौलिक कविता लिखनी होगी। नकल अथवा साहित्यिक चोरी पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जाएगा। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, सारंगी, इकतारा, खड़ताल, तबला सहित अन्य पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया जा सकेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
लोक गीत में फिल्मी गानों व रीमिक्स की अनुमति नहीं
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गीत की प्रस्तुतियां भारतीय सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय लोक परंपराओं पर आधारित होंगी। इनकी अवधि 5 से 8 मिनट निर्धारित की गई है। लोक गीत में फिल्मी गानों एवं नाटक की प्रस्तुति हिंदी, अंग्रेजी अथवा रीमिक्स की अनुमति नहीं होगी। नुक्कड़ किसी क्षेत्रीय भाषा में अधिकतम 7 मिनट की होगी, जिसमें एक टीम में अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों टीमों को निर्धारित पुरस्कार राशि एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिला झज्जर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
शिक्षण संस्थानों को अधिकाधिक भागीदारी के निर्देश
प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों को अपने-अपने संस्थानों से अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक महोत्सव की जानकारी पहुंचाने एवं उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने के लिए युवा एवं भाग लेने के लिए युवा एवं शिक्षण संस्थान अधिक जानकारी तथा पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। जिला युवा समन्वयक अधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा नशा मुक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

प्रशासनिक कारणों से जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक स्थगित
झज्जर, 04 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में 5 नवम्बर गुरुवार को होने वाली
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित हो गई है। सीटीएम ऋतु ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की आगामी तिथि निर्धारित होने पर इसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

आज नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में नहीं होगा बाजरा खरीद कार्य
उठान कार्य के चलते रहेगा अवकाश

रेवाड़ी, 04 नवम्बर, अभीतक: नई अनाज मण्डी रेवाड़ी के सभी आढ़तियों व सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि 5 नवंबर (बृहस्पतिवार) को नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में बाजरा खरीद कार्य नहीं होगा। मार्किट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार 5 नवंबर 2026 को नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में खरीफ सीजन के दौरान बाजरे की भारी आवक को देखते हुए तथा उठान कार्य होने के कारण नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में अवकाश रहेगा ताकि मण्डी में बाजरे का उठान कार्य हो सके व पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त अवकाश के दिन बाजरे की कृषि उपज का खरीद फरोख्त कार्य नही होगा तथा न ही कोई गेटपास जारी किये जायेगें।

महिला पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार

रेवाड़ी, 04 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के माध्यम से समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2026-2027 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च, 2027 को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों में सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार और महिला उद्यमी पुरस्कार शामिल हैं। डीसी ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पात्र महिलाएं 5 नवंबर, 2026 तक विभाग के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ूबकीतलण्हवअण्पदध् के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। डाक, कूरियर या अन्य किसी ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुरस्कारों से संबंधित नियम एवं शर्तें भी महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती हैं।

5 नवंबर वीरवार को नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में नहीं होगा बाजरा खरीद कार्य
उठान कार्य के चलते रहेगा अवकाश

रेवाड़ी, नई अनाज मण्डी रेवाड़ी के सभी आढ़तियों व सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि 5 नवंबर (बृहस्पतिवार) को नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में बाजरा खरीद कार्य नहीं होगा। मार्किट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार 5 नवंबर 2026 को नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में खरीफ सीजन के दौरान बाजरे की भारी आवक को देखते हुए तथा उठान कार्य होने के कारण नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में अवकाश रहेगा ताकि मण्डी में बाजरे का उठान कार्य हो सके व पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त अवकाश के दिन बाजरे की कृषि उपज का खरीद फरोख्त कार्य नही होगा तथा न ही कोई गेटपास जारी किये जायेगें।

जिला में राशन डिपो के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
10 नवंबर तक पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
राशन डिपो आवंटन में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण

रेवाड़ी, 04 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा गरीब एवं पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने, युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रदेश में 2,651 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लाइसेंस आवंटित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 10 अक्तूबर, 2026 को पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। डीएफएससी नितीश कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 207 राशन डिपो की रिक्तियां हैं। इनका विवरण खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट तथा जिला प्रशासन रेवाड़ी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक आवेदक उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी के गांव लिसाना और गांव डाबड़ी की रिक्तियां रद्द समझी जाएंगी, क्योंकि इन गांवों में उचित मूल्य की दुकान के लाइसेंस के लिए स्थान रिक्त नहीं है।
आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता
डीएफएससी ने बताया कि राशन डिपो के लिए आवेदनकर्ता संबंधित वार्ड या गांव का निवासी और बेरोजगार होना चाहिए। उसकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसकी आर्थिक पृष्ठभूमि संतोषजनक होनी आवश्यक है। आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना और कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि राशन डिपो के लाइसेंस आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त विधवाओं और तेजाब हमले से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता देने का भी प्रावधान है।
पोर्टल पर उपलब्ध हैं विस्तृत दिशा-निर्देश
इच्छुक एवं पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेंतंसींतलंदंण्हवअण्पद के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एवं पात्रता शर्तें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ींतलंदंविवकण्हवअण्पद पर उपलब्ध हैं। उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों एवं पात्रता शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें और अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

पब्लिक हेल्थ ईआईसी देवेंद्र दहिया से हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात
कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र बैठक बुलाने का किया अनुरोध, ईआईसी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

भिवानी, 04 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजि. नंबर 41, मुख्यालय झज्जर रोड, रोहतक, संबंधित इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लाइज फेडरेशन की राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने दिनांक 3 नवंबर 2026 को पब्लिक हेल्थ ईआईसी श्री देवेंद्र दहिया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। यह जानकारी राज्य मुख्य प्रैस सचिव अमित कुमार जांगड़ा ने दी। मुलाकात के दौरान दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर श्री देवेंद्र दहिया ने यूनियन के राज्य कमेटी के सभी पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने भी श्री देवेंद्र दहिया को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान संगठन एवं विभाग के बीच बेहतर संवाद और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने ईआईसी श्री देवेंद्र दहिया के समक्ष कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पड़ी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से विभागीय स्तर पर विचाराधीन हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाने के कारण कर्मचारियों में असंतोष बना हुआ है। संगठन लगातार कर्मचारियों की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाता रहा है, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके और विभागीय कार्यप्रणाली भी सुचारू रूप से चलती रहे। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। कर्मचारियों की मेहनत, लगन एवं जिम्मेदारी के कारण ही विभाग की योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों को धरातल पर लागू किया जाता है। इसलिए कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है। संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ विभाग में बेहतर कार्य वातावरण एवं आपसी तालमेल बनाए रखना भी है। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से अनुरोध किया कि संगठन के साथ एक औपचारिक बैठक निर्धारित की जाए, जिसमें राज्य कमेटी के पदाधिकारी कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों एवं समस्याओं को तथ्यों सहित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख सकें। बैठक के माध्यम से प्रत्येक मांग पर बिंदुवार चर्चा करके उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। यूनियन ने उम्मीद जताई कि विभागीय स्तर पर सकारात्मक पहल करते हुए कर्मचारियों की जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस पर पब्लिक हेल्थ ईआईसी श्री देवेंद्र दहिया ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संगठन को जल्द ही बैठक के लिए समय दिया जाएगा तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने संगठन के प्रतिनिधियों को सकारात्मक रूप से अपनी बात रखने का अवसर देने का भरोसा भी दिलाया। यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने श्री देवेंद्र दहिया का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि शीघ्र होने वाली बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालने की दिशा में सार्थक एवं सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा तथा बातचीत एवं लोकतांत्रिक तरीके से मांगों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस शिष्टाचार मुलाकात में यूनियन के राज्य प्रधान श्री राकेश कुमार जांगड़ा, राज्य महासचिव श्रीभगवान अहलावत, राज्य कोषाध्यक्ष श्री नसीब रापडिया, राज्य चेयरमैन श्री सीताराम सुथार, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान श्री बलवान कालीरामणा, राज्य मुख्य सलाहकार श्री सज्जन कुमार भारद्वाज, राज्य उपप्रधान श्री राजेश शर्मा (महम), राज्य ऑडिटर श्री सुरेंद्र सिंह, राज्य मुख्य संगठन सचिव श्री अनिल बल्हारा तथा भिवानी जिला प्रधान श्री सुरेंद्र कुमार टोनी सहित अनेक कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

दिवाली पर प्रदेश के अस्पताल अलर्ट मोड पर
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जारी की विशेष एडवाइजरी’
कहा: अस्पतालों में बर्न, ईएनटी और इमरजेंसी बेड आरक्षित, डॉक्टर रहेंगे ऑन-कॉल
आरती सिंह राव ने कहा कि आतिशबाजी और हादसों के इलाज में नहीं होगी देरी
आपातकालीन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ब्रोंकोडायलेटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और बर्न ट्रीटमेंट किट जैसी आवश्यक दवाओं व चिकित्सा आपूर्ति का पहले से ही प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है।
आतिशबाजी या किसी भी प्रकार दुर्घटना के शिकार लोगों का त्वरित इलाज संभव हो सके, इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों में 20 से अधिक बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली के दिन सामान्य दिनों की तुलना में सड़क हादसों, झुलसने और आंखों की चोटों की घटनाओं में इजाफा होता है, जिसे देखते हुए इमरजेंसी विभाग के अलावा नेत्र रोग (ऑप्थैल्मोलॉजी), आर्थोपेडिक और सर्जरी विभागों में भी बेड सुरक्षित रखे जाएंगे।

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में ट्रंप की पार्टी पिछड़ रही है
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 114 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीनेट की सौ सीटों के लिए भी चुनाव हो रहे हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी के पास फिलहाल 45 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 37 सीटें हो गई हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है। यानी डेमोक्रेट्स बहुमत से 6 सीटें दूर हैं (जबकि 19 सीटों पर नतीजे और गिनती आना अभी बाकी है)

16 नवंबर से स्कूलों का नया समय
हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में 16 नवंबर 2026 से नया समय लागू होगा। इसके बाद स्कूल सुबह 9ः30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3रू30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इसलिए विद्यार्थी और अभिभावक छुट्टियों के साथ-साथ स्कूल के बदले हुए समय का भी ध्यान रखें।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के नौ गौरव अवार्डियों के नामों की घोषणा
सम्मान समारोह 15 नवंबर को दिल्ली में
भिवानी, 04 नवम्बर, अभीतक: समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 9 विशिष्ट व्यक्तियों को विख्यात समाजसेवी संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) की ओर से भिवानी गौरव अवार्ड देने की घोषणा की गई है। बीपीएमएस के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और देश के जाने-माने एंकर राजेश चेतन ने बताया कि
सम्मान पाने वालों में शिक्षा, पत्रकारिता, साहित्य, खेल, सेवा, कला-संगीत, राष्ट्र सेवा और लोक प्रशासन जैसे क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं।
सम्मान के लिए इनका हुआ चयन
चै. बंसीलाल सम्मान (लोक प्रशासन एवं ग्राम विकास) – सांसद श्री एन.डी. गुप्ता, भिवानी-दिल्ली।
श्री राम कृष्ण गुप्ता सम्मान (शिक्षा)- डॉ. नरेश कौशिक, काइला-हिसार।
बाबू बनारसी दास गुप्ता सम्मान (पत्रकारिता) – श्री बलवान शर्मा, भिवानी-नारनौल।
पं. माधव मिश्र सम्मान (साहित्य)- डॉ. जोगेंद्र कुमार, रतेरा-भिवानी।
श्री सुरजीत सिंह सम्मान (खेल) – श्री पूनम शर्मा, भिवानी-कुरुक्षेत्र।
श्री फकीर चंद सम्मान (सेवा)- श्री रामदेव तायल, भिवानी।
पं.गोपाल कृष्ण सम्मान (कला एवं संगीत)- श्री दिनेश रल्हन, चांग-दिल्ली।
पं. नेकी राम शर्मा सम्मान (राष्ट्र सेवा)- श्री जीतराम गुप्ता (एडवोकेट), चरखी दादरी
नारायणी देवी भग्गनका सम्मान (ओजस्विनी) – डॉ. प्रियंका श्सौरभश्, बड़वा-भिवानी।
राजेश चेतन ने बताया कि सभी सम्मानित विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि
सम्मान समारोह 15 नवंबर को दिल्ली में रोहिणी स्थित होटल क्राउन प्लाजा में होगा।

श्री बालाजी महाराज के दरबार में अग्रवाल सभा पंचकूला के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद
पंचकुला, 04 नवम्बर, अभीतक: सिद्ध पीठ श्री बालाजी दरबार (श्री दुर्गा मंदिर सभा, सेक्टर-7, पंचकूला) में श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर अग्रवाल सभा पंचकूला के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण विशेष रूप से श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु दरबार में पधारे। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जगमोहन गर्ग एवं महासचिव श्री मुकेश बंसल ने बालाजी महाराज का गुणगान करते हुए कहा कि अग्रवाल सभा की इस ऐतिहासिक एवं एकतरफा जीत के लिए हम सभी श्री बालाजी महाराज के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व उन्होंने इसी पावन दरबार में आकर जीत की मनोकामना मांगी थी। आज बालाजी महाराज के आशीर्वाद एवं कृपा स्वरूप उन्हें यह शानदार विजय प्राप्त हुई है। वास्तव में यह स्थान एक चमत्कारी एवं सिद्ध पीठ है, जहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस शुभ अवसर पर श्री दुर्गा मंदिर सभा के अध्यक्ष श्री अशोक जिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अतिथियों को श्री नाम का सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा भेंट स्वरूप श्री बालाजी महाराज का दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया। सम्पूर्ण आयोजन बालाजी महाराज की असीम कृपा, भक्ति एवं आशीर्वाद से अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

चंडीगढ़: जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
मेरी फसल मेरा ब्योरा से जुड़े किसानों को मिलेगी 80 प्रतिशत सब्सिडी: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
इसके साथ ही जैविक खादों की बिक्री को सुलभ बनाने के लिए विक्रेताओं को 5 किलोग्राम तक की छोटी पैकिंग पर बिक्री संबंधी लाइसेंस प्रक्रिया से छूट देने का निर्णय लिया गया है।
श्री श्याम सिंह राणा ने विभागीय कार्रवाई की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर, लिक्विड फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर और फॉस्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर जैसी जैविक खादों की 5 किलोग्राम तक की छोटी पैकिंग तथा 10 मीट्रिक टन तक का स्टॉक रखने वाले डीलरों को लाइसेंसिंग नियमों में ढील देने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि इस पहल से न केवल राज्य में जैविक उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा, बल्कि छोटे विक्रेताओं को व्यापार करने में सुगमता होगी और किसानों को भी सब्सिडी का सीधा लाभ मिलेगा।

भिवानी में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता आयोजित, वोट बचाओ-देश बचाओ चैपाल अभियान के जिला प्रभारी ने सरकार को घेरा
वोट बचाओ-देश बचाओ चैपाल केवल अभियान नहीं, व्यापक जन-आंदोलन है: विधायक बलराम दांगी
हरियाणा में साढ़े तीन लाख वोट काटे, एक नाम पर 35-40 फर्जी वोट बने : विधायक बलराम दांगी
वोट चोरी के दम पर बनी भाजपा की सरकार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दे इस्तीफा दें: दांगी
मतगणना से पहले सीएम सैनी बोले व्यवस्था कर ली, लोकतंत्र आशीर्वाद से बनता है व्यवस्था से नहीं: विधायक बलराम दांगी
बुजुर्गों को कागजों में जवान दिखाकर पेंशन बंद, गरीबों को एपीएल बताकर राशन छीना, यह वोट चोरी का दूसरा रूप रू विधायक बलराम दांगी

भिवानी, 04 नवम्बर, अभीतक: भिवानी में कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा, कथित वोट चोरी और जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपने राष्ट्रव्यापी अभियान वोट बचाओ-देश बचाओ चैपाल अभियान का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को स्थानीय रोहतक रोड स्थित कांग्रेस कमेटी (शहरी) कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें महम से विधायक एवं अभियान के भिवानी जिला प्रभारी बलराम दांगी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चैधरी ने की। इस दौरान विधायक बलराम दांगी ने हरियाणा की सत्तासीन भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक बलराम दांगी ने कहा कि देश और प्रदेश में लोकतंत्र के संवैधानिक मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ चैपाल केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आमजन को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही तय करने का व्यापक जन-आंदोलन है। उन्होंने घोषणा की कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर चैपालें लगाएंगे। इन चैपालों में जनता से सीधा संवाद होगा और स्थानीय समस्याओं से लेकर नीतिगत मुद्दों को सडक से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक बलराम दांगी ने मतदान के दिन जारी हुए आंकड़ों और उसके बाद सामने आए चुनावी आंकड़ों में अंतर को लेकर चुनाव आयोग व सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के अंतर में हरियाणा के करीब साढ़े तीन लाख वोट काट दिए गए। साथ ही आरोप लगाया कि एक-एक नाम पर 35-40 फर्जी वोटें बनी हुई थीं। दांगी ने कहा कि राहुल गांधी ने तथ्यों और भारी दस्तावेजों के साथ इस कथित वोट चोरी को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि अब ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान दिया था कि हमने सारी व्यवस्था कर ली है। दांगी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के आशीर्वाद से सरकार बनती है, न कि व्यवस्था से, और हरियाणा में वोट चोरी के दम पर सरकार बनाई गई है। विधायक बलराम दांगी ने भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए जनता को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले वोटों के लालच में लाखों लोगों की बुढ़ापा पेंशन और गरीबों के राशन कार्ड बना दिए गए। चुनाव खत्म होते ही और सरकार बनते ही लाखों जरूरतमंदों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए और पेंशन पर कैंची चला दी गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बुजुर्गों को कागजों में जवान दिखाकर उनकी पेंशन बंद कर दी और गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर बताकर राशन छीन लिया, जो वोट चोरी का ही दूसरा रूप है। भाजपा द्वारा विपक्ष पर अराजकता फैलाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए बलराम दांगी ने कहा कि संविधान ने नागरिकों और विपक्ष को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, धरने और आंदोलन करने का मौलिक अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता, युवाओं, किसानों, सफाई कर्मचारियों और बिजली कर्मचारियों के हक की आवाज उठा रही है। उन्होंने सवाल दागा कि जब सत्ता और कलम भाजपा के हाथ में है, तो प्रदर्शन करने पर विपक्ष को अराजक कहना पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केवल धर्म और जाति-पाति की राजनीति करती है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चैधरी ने कहा कि मौजूदा शासन में युवा, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग पूरी तरह उपेक्षित महसूस कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भिवानी शहर और जिले के हर घर तक इस मुहिम को पहुंचाएंगे और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत विकल्प के रूप में खड़ा करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज, अशोक बुवानीवाला, कमल प्रधान, देवराज महता, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नेहरा, विरेंद्र बापोड़ा एससी अध्यक्ष, शिव कुमार चांगिया एससी प्रधान, ईश्वर प्रधान, अमन तंवर राघव, संजीव जागलान, नरेंद्र राज गागड़वास, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, मा. बलवंत घणघस, संजय गांधी, बलबीर सरोहा, सुमित बराड़, डा. फूल सिंह धनाना, श्यामलाल चारण, सुमित जांगड़ा, महेंद्र बिधनोई, राम तिलक, विरेंद्र फौजी, शिव कुमार धानक, राजेंद्र कौशिक, हंस कालड़ा, राजेश बड़ाला, रामकिशन चैहान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच होगी। केरलम के गृहमंत्री मेश चेन्निथला ने विजिलेंस को जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़ा है। उस समय ज्ञानेश कुमार राज्य में च्ॅक् सचिव थे। कोल्लम के ठेकेदार साजन का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (ज्ञैज्च्) का काम पूरा होने के बाद पेमेंट करने के बदले ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। इस समय कांग्रेस की अगुवाई में पूरे देश में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ैप्त् में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाले न्क्थ् ने 140 में से 97 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने यहां 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

धनतेरस से पहले आज यानी 4 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,486 रुपए बढ़कर 1.41 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 7,775 रुपए महंगी होकर 1.84 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानून अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। कोर्ट ने बताया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2003 में 3 थी, जो अब घटकर 1.9 रह गई है। 2.1 की प्रजनन दर को रिप्लेसमेंट रेट माना जाता है। इससे कम प्रजनन दर का मतलब है कि एक पीढ़ी अपनी जगह अगली पीढ़ी को पूरी तरह नहीं ले पाएगी। कोर्ट ने कहा कि प्रजनन दर में गिरावट से बुजुर्गों की आबादी बढ़ सकती है और कामकाजी लोगों की संख्या घट सकती है। इन बदलावों को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने महाराष्ट्र की पूर्व सरपंच मंगला भीमराव को राहत दी। उन्हें तीसरे बच्चे के जन्म के कारण अयोग्य ठहराया गया था। बेंच ने 2003 के उस फैसले पर दोबारा विचार के लिए मामला बड़ी बेंच के पास भेज दिया, जिसमें दो बच्चों की शर्त को सही ठहराया गया था।

नवी मुंबई के सावली में देश की पहली समुद्री रेल सुरंग बनाई जा रही है। इस सुरंग से देश की पहली बुलेट ट्रेन गुजरेगी।
सुरंग बनाने का काम जमीन से 114 मीटर नीचे चल रहा है, यानी इतनी गहराई, जितनी 35 मंजिला ऊंची इमारत होती है।
समुद्र के अंदर सुरंग बनाने का यह छठा प्रोजेक्ट है। दुनिया में सबसे ज्यादा 2 समुद्री सुरंगें जापान में हैं। इसके अलावा चीन, नॉर्वे में एक-एक समुद्री सुरंग है। ब्रिटेन और फ्रांस के बीच भी एक समुद्री सुरंग बनी है।

अमिताभ बच्चन रविवार यानी 1 नवंबर को मुंबई स्थित अपने घर जलसा के बाहर बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे फैंस से मिले। जिसके बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अभिनेता, फिल्ममेकर्स और उनके परिवारों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की।

सोनीपत के एक गांव में मंगलवार शाम तालाब में 16 वर्षीय लड़की का शव मिला। लड़की 28 अक्टूबर से लापता थी। इससे पहले उसी दिन एक युवक पर घर में घुसकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश का आरोप लगा था। परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद ही लड़की लापता हो गई थी। अब परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते रिश्तेदारों पर उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।

आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारकश् का लोकार्पण करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को अंबाला पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमित शाह पहले अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से शहीद स्मारक जाकर दोपहर करीब 2 बजे उसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद गांधी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वह वापस एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे। गांधी ग्राउंड में जनसभा के लिए करीब 4.5 एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। यहां करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि आयोजकों ने लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया है। इसी हिसाब से करीब 50 हजार लोगों के लिए खाने के पैकेट तैयार करवाए जा रहे हैं। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार घर-घर जाकर लोगों को जनसभा में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूरे कार्यक्रम की तैयारियों पर करीब 2 करोड़ 90 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की 5 नवंबर से प्रस्तावित 2 दिनी हड़ताल टल गई है। चंडीगढ़ में बुधवार को हरियाणा सचिवालय में यूनियन की सरकार के साथ करीब साढ़े 4 घंटे मीटिंग चली। जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी। मीटिंग में रोडवेज की 12 यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 8 मांगों पर चर्चा के लिए 25 नवंबर को मंत्री अनिल विज के साथ दोबारा बैठक होगी। अभी त्योहारी सीजन को देखते हुए हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बसें बंद रहने से लोगों को परेशानी होती।

राज्य सूचना आयोग ने आरटीआई एक्ट के तहत मांगी गई जानकारी देने में लापरवाही और देरी बरतने के मामले में गुरुग्राम के दो राजस्व अधिकारियों पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही संबंधित सक्षम प्राधिकारी को इन अधिकारियों के खिलाफ सेवा नियमों के तहत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता हरेंद्र ढींगड़ा का कहना है कि आयोग ने एक अन्य आरटीआई आवेदन से जुड़ी शिकायत के मामले में पहले ही इन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और धारा 20(2) के तहत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना उपलब्ध न कराने को आयोग ने गंभीरता से लिया।

महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोका निवासी करीब 28 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कालूराम के रूप में हुई है। वह वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत था। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों में शोक के साथ रोष फैल गया। परिजनों का कहना था कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। जबकि पुलिस इसे महज हादसा करार दे रही है। इसी बात से नाराज गुस्साए परिजनों ने पहले शव को स्ट्रेचर पर रखकर कस्बे में घुमाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव: महेश कुमार
जिला स्तरीय युवा महोत्सव 19 नवंबर को
15 से 29 वर्ष के कलाकार ले सकते हैं भाग,16 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत थीम पर होगा महोत्सव, प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मिलेंगे 4100 रुपये
एसडीएम ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 को लेकर दिए जरूरी निर्देश

भिवानी, 04 नवम्बर, अभीतक: एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में 19 व 20 नवंबर को आयोजित होने वाला जिला युवा महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि युवा महोत्सव में किसी प्रकार की कमी नही रहनी चाहिए। युवा महोत्सव में इच्छुक युवा 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के कलाकार ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 नवंबर को तथा पुरस्कार वितरण समारोह 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत रखी गई है। महोत्सव के बारे में अधिक जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि आईटीआई व राजीव गांधी महिला कॉलेज में आयोजित होने वाले महोत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से महोत्सव में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि वे 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 4100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रत्येक विद्या में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत रखी गई है। महोत्सव के तहत समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, चित्रकला, समूह नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन तथा समूह लोक वाद्य यंत्र वादन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भिवानी में होगा। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में लोक नृत्य, लोक गीत, नुक्कड़ नाटक एवं लोक वाद्य यंत्र वादन सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान आईटीआई से शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी पंकज सोनी,चै. बंसीलाल विश्वविद्यालय ज्ञानेंद्र, सहायक प्रो. ललित कुमार, माय भारत से जितेंद्र सैनी, सहायक प्रो. रणधीर सिंह, डिप्टी डीईओ राजबाला, डॉ. मनोज कुमार तनेजा सहित जिला युवा महोत्सव आयोजन समिति के सभी सदस्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *