https://www.facebook.com/share/v/1BcxuKeuu7/

सिर्फ नौकरी की तलाश मत कीजिए,
रोज़गार सृजक बनिए!” 

🇮🇳

“नौकरी पाने वाले नहीं,
रोज़गार देने वाले बनिए!” 

💼
🇮🇳

https://www.mysba.co.in

झज्जर स्थित लघु सचिवालय के सभागार में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा के निदेशक डॉ. ललित जैन। साथ में डीसी वर्षा खांगवाल।

हर व्यक्ति की गिनती से बनेगी विकास की नई नीति, डिजिटल जनगणना से तैयार होगा विकास का खाका: डॉ ललित जैन
जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा के निदेशक डॉ. ललित जैन ने जनगणना 2027 के चलते अधिकारियों के साथ दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की

झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: जनगणना-2027 के दूसरे चरण में होने वाली जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा के निदेशक डॉ. ललित जैन ने गुरुवार को झज्जर स्थित लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन का स्वागत किया। बैठक में जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक परिवार और प्रत्येक व्यक्ति का सटीक विवरण दर्ज करने, गणना कर्मियों के प्रशिक्षण, क्षेत्रवार तैयारियों, निगरानी व्यवस्था तथा जिले में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जनगणना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य
निदेशक डॉ. ललित जैन ने कहा कि जनगणना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर केंद्र और राज्य सरकारों की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, संसाधनों के उचित वितरण तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्राथमिकताएं तय करने में मदद मिलती है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जनगणना के दूसरे चरण में नागरिक सेल्फ एमुनरेशन करते हुए अपना विवरण दर्ज करेंगे।
जनगणना को लेकर चलाया जाए विशेष जागरूकता अभियान
डॉ. ललित जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना को लेकर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। आमजन को जनगणना के महत्व, इसमें उनकी सहभागिता तथा गणनाकर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाया जाए कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक घर तक गणनाकर्मी पहुंचें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी सही एवं सटीक रूप से दर्ज करें। गणना कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जनगणना कार्य में सहभागी बनें ग्राम सचिव, सरपंच, पंच और पार्षद
जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने कहा कि जनगणना कार्य को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम सचिव, सरपंच, पंच, पार्षद, गणना कर्मी और पर्यवेक्षक भी जनगणना के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय प्रतिनिधियों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विस्तृत कार्य योजना बनाकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक करें तथा गणना कर्मियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाएं। स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से छूट न पाए।
तकनीक के माध्यम से होगी गणना कार्य की निगरानी
निदेशक डॉ ललित जैन ने बताया कि जनसंख्या गणना के कार्य में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। गणना कर्मियों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से आवश्यक आंकड़े दर्ज किए जाएंगे। तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था से गणना कार्य की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
जनगणना के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जनगणना निदेशक को आश्वस्त किया कि जिला में जनसंख्या गणना के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा गणनाकर्मियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निर्वहन करें तथा जनगणना को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान जिला के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक व्यक्ति का विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज होना चाहिए।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास , एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल, जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट,सीटीएम ऋतु, डीआरओ मनबीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईओ अमित बंसल, जनगणना डिविजनल अधिकारी ओमप्रकाश,जिला समन्वयक मोहित कुमार सहित सभी चार्ज आफिसर व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 22-23 और 29-30 अगस्त को विशेष अभियान
डीसी वर्षा खांगवाल ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम व विवरण की जांच करने की अपील की
विशेष अभियान के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ

झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 22-23 अगस्त तथा 29-30 अगस्त को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला के सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे और नागरिकों व छात्र मतदाताओं से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
नागरिकों से विशेष अभियान का लाभ उठाने का आह्वान
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। अब तक फॉर्म-6 के 38,815 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
मतदाता विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का करें प्रयोग
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार का संशोधन करवाने के लिए निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-8 भरा जा सकता है। अब तक फॉर्म-8 के 40,659 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 में दर्ज कराएं आपत्ति
डीसी ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अब तक फॉर्म-7 के 2,260 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
ईआरओ व एईआरओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं दावे-आपत्तियां
नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। सभी आवेदकों से अपील की गई है कि संबंधित फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करें।
30 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावे एवं आपत्तियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। विशेष अभियान के दौरान नागरिक अपने क्षेत्र के संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचक पंजीयन अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
मतदाता हेल्पलाइन 1950 से भी प्राप्त करें जानकारी
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगी लोकतांत्रिक व्यवस्था : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए तथा अपने मतदाता विवरण की जांच कर यह सुनिश्चित करे कि नाम और अन्य विवरण सही रूप से दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करेगी। उन्होंने जिले के नागरिकों से 22-23 अगस्त तथा 29-30 अगस्त को आयोजित विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

जनसमस्याओं के स्थाई समाधान पर प्रशासन का फोकस: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निपटान के दिए निर्देश
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को आपसी समन्वय से पूरा करें अधिकारी: डीसी

झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में गुरुवार को झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी वर्षा खांगवाल ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
हर शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि नागरिक को वास्तविक राहत पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निपटारे के दौरान संबंधित नागरिक से निरंतर संवाद बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट है। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनके निपटारे में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
सरकार की घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें
डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों को आपसी समन्वय के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए कार्य करें, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया जाए। अधिकारियों का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं घोषणाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे।
बहादुरगढ़, बेरी और बादली में भी सुनी गईं आमजन की समस्याएं
गुरुवार को जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल ने भी समाधान शिविरों में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीटीएम ऋतु, एसीपी प्रदीप नैन, डीडीपीओ निशा तंवर, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

त्रुटिरहित मतदाता सूची सजग लोकतंत्र की पहचान: डीसी
विशेष कैंपों में बन रहे युवाओं के नए वोट, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियों का मौका
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल का आह्वान-चिन्हित उच्च शिक्षण संस्थानों में 21 अगस्त तक विशेष कैंप,18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकते हैं नाम
नाम-पता या अन्य विवरण में गलती हो तो फॉर्म-8 से कराएं सुधार, प्रारूप सूची में नाम नहीं होने पर घबराने की जरूरत नहीं

झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: जिला में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत अभियान जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष, पारदर्शी और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांचें तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज कराएं।
युवाओं के लिए विशेष कैंप, 21 अगस्त तक बनवाएं नया वोट
डीसी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए जिला के उच्च शिक्षण संस्थानों में 21 अगस्त तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में पात्र युवा फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंपों के दौरान युवाओं को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए और अधिक से अधिक पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि युवा लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर समय पर वोट बनवाना चाहिए।
प्रारूप सूची में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं,आवेदन के साथ दुरुस्त कराएं त्रुटियां
डीसी ने स्पष्ट किया कि प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति का नाम स्थायी रूप से मतदाता सूची से हटा दिया गया है। पात्र नागरिक 30 अगस्त 2026 तक फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र के साथ नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और उनका नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपना वोट बनवा सकते हैं।
नाम-पता में गलती है तो फॉर्म-8 से कराएं सुधार
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम, पते या मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे अंतिम सूची के प्रकाशन का इंतजार न करें और प्रारूप सूची में गलती मिलने पर निर्धारित अवधि में ही सुधार के लिए आवेदन करें।
30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे और आपत्तियां
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। नाम जुड़वाने, विवरण में संशोधन अथवा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों का नियमानुसार 28 सितंबर 2026 तक निस्तारण किया जाएगा, जबकि अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी। उन्होंने बीएलओ और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रत्येक दावा एवं आपत्ति की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच करते हुए समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि मतदाता अपनी जानकारी की जांच संबंधित एईआरओ व बीएलओ के माध्यम से कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें।

झज्जर स्थित खेल स्टेडियम में गुरुवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित बॉलीवाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते एसडीएम रवि मीणा। खेल प्रतियोगिता के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ लेते खिलाड़ी।

युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका: एसडीएम
एसडीएम रवि मीणा ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
झज्जर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती खेल परिसर में गुरुवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर चयनित कुल 11 टीमों ने भाग लिया। एसडीएम रवि मीणा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए नशा के खिलाफ जागरूक किया। खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ दिलाई। डीएसओ सतेंद्र कुमार ने एसडीएम रवि मीणा का स्वागत किया।
एसडीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
एसडीएम रवि मीणा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने तथा अन्य युवाओं को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई।
खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा
एसडीएम रवि मीणा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियां प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
11 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
जिला खेल अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर चयनित कुल 11 टीमों ने भाग लिया,जिसमें लड़कियों की बालीवाल प्रतियोगिता में बेरी ब्लाक पहले, बहादुरगढ़ दूसरे व झज्जर और माछरौली ब्लाक की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही,वहीं लड़कों की इस विधा में बहादुरगढ़ ने पहला,मातनहेल ने दूसरा और बेरी ब्लाक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए खेलों में बढ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग से साइक्लिंग कोच शर्मिला देसवाल, प्रशिक्षक ज्योति, ललित कुमार, क्रिकेट कोच नवीन कुमार, पिंकी, रितु, मुनीश, संदीप, प्रमोद, नवीन, प्रदीप दहिया, नवीन कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

खानपुर खुर्द में 25 अगस्त को लगेगा मेगा सर्विस कैंप
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होगा शिविर

झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: जिला के गांव खानपुर खुर्द में 25 अगस्त को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल ने दी। उन्होंने बताया कि मेगा सर्विस कैंप का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहकर संबंधित विभागों से जुड़ी सेवाएं आमजन को उपलब्ध करवाएंगे तथा पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेगा सर्विस कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ सुविधाजनक रूप से एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है।

बेरी निगम कार्यालय में उपभोक्ता कष्ट निवारण की बैठक व बिजली अदालत 21 अगस्त
बेरी, 20 अगस्त, अभीतक: बिजली निगम डिवीजन बेरी के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए 21 अगस्त शुक्रवार को बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की आयोजित की जाएगी। निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के बेरी कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, लोड संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई उपभोक्ता फैंसले से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी शिकायत अध्यक्ष अभियंता झज्जर के समक्ष रख सकता है।

https://www.facebook.com/share/v/1BcxuKeuu7/

झज्जर: सरकार की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर लामबंद हुए कानूनगो और पटवारी
हरियाणा भर में शुरू किया दो दिवसीय सांकेतिक धरना, झज्जर में बैठे धरने पर
ना सुविधाएं न संसाधन कैसे होगा काम
दो नए सॉफ्टवेयर आने से परेशान है कानूनगो और पटवारी
इंतकाल के लिए आए नए सॉफ्टवेयर में बताई काफी खामियां
कहा: पटवारियों की बजाय आईटी सेल की जिम्मेवारी फिक्स करें सरकार
जमीनों की गिरदावरी के लिए नया सॉफ्टवेयर डीसीएस को लेकर भी उठाए सवाल
कहा: अन्य राज्यों में प्राइवेट एजेंसी से लिया जाता है काम तो हरियाणा में पटवारी पर बोझ क्यों
मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
पटवारियो को नहीं दिए गए टैब, नए सॉफ्टवेयर का डाल दिया गया बोझ

झज्जर: इलेक्ट्रिक इंजन की चपेट में आया 21 साल का वंश, मौके पर मौत
झज्जर जिले के भम्बेवा गांव का है मामला
वंश पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई युवक की पहचान
डीघल रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी
डेयरी से खुलकर भागे पशुओं को दौड़कर पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस ने वंश के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका: एसडीएम’
एसडीएम रवि मीणा ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन’
झज्जर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

चोरी के शक में 3 मजदूरों से मारपीट का आरोप
झज्जर में सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
5 पर ैब्ध्ैज् एक्ट में केस दर्ज
मुंडाखेड़ा मामले में पुलिस सब इंसपैक्टर लाईन हाजिर
एससीएसटी की गंभीर धाराओं के तहत मामला भी दर्ज
प्रवासी मजदूरों के साथ हुई थी मारपिटाई,बंधक बनाकर थूक चटवाने का भी है आरोप
चोरी के शक में मजदूरों को बनाया गया था बंधक,की गई थी बंद कमरे में मारपिटाई

हिसार: हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद काना की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या
हिसार: पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद काना उर्फ पानू की कोर्ट गेट के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विनोद काना उर्फ पानू पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। कोर्ट के बाहर हुई इस वारदात से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।
कोर्ट परिसर के बाहर गैंगवार की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

भिवानी: भिवानी में मंत्री आवास पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर जताया रोष
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार को दी चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन
975 टर्मिनेट आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बहाली के बाद भी बकाया भुगतान का मुद्दा गरमाया
हड़ताल के समय का वेतन और बकाया मानदेय देने की मांग, आंगनवाड़ी यूनियन का प्रदर्शन
आंगनवाड़ी केंद्रों में राशन और फंड की कमी का आरोप, कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज
थ्त्ै व्यवस्था से परेशान आंगनवाड़ी वर्कर, सरकार से राहत देने की मांग
सिलेंडर और केंद्रों का किराया नहीं मिलने का आरोप, आंगनवाड़ी यूनियन ने खोला मोर्चा
2018 की मानदेय वृद्धि का बकाया भुगतान नहीं होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी
मंत्री से मुलाकात नहीं होने पर भड़की यूनियन, बोली- जरूरत पड़ी तो तीसरी बार भी आएंगे
2022 जैसा आंदोलन दोहराने की चेतावनी, आंगनवाड़ी यूनियन ने सरकार को दी खुली चेतावनी

भव्य कलश यात्रा के साथ शिव पुराण कथा का शुभारंभ
सावन मास में शिव पुराण की कथा श्रवण करने से मनुष्य के कष्ट दूर होते है: आचार्य उपेंद्र शास्त्री

झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: ऐतिहासिक, धर्म और आस्था की नगरी झज्जर में भागवत परिवार नाम संकीर्तन समिति द्वारा महंत परमानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी महाराज मन्दिर में श्री शिव पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। पंकज शर्मा ने बताया कि मृत्युंजय गिरी जी महाराज के मार्ग दर्शन में श्रावण मास के पावन अवसर पर सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा भव्य कलश शौभायात्रा निकाली गई।कलश यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। भव्य कलश यात्रा बाबा प्रसाद गिरी मन्दिर से आरंभ होकर चैपटा बाजार, मेन बाजार हनुमान मंदिर से होते हुए मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के मन्दिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना और विधिवत पूजा के साथ कथा का विधिवत आरंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास आचार्य उपेंद्र ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सावन का महीना अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना भगवान शिव को विशेष रूप से प्रिय है। सावन में शिव आराधना, पूजा-पाठ, मंत्र जाप और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिव महापुराण की कथा सुनने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, मन को शांति मिलती है और भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, रुद्राभिषेक करना, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और सोमवार का व्रत रखना विशेष फलदायी माना जाता है। संगीतमय भजनों और शिव स्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा 20 से 26 अगस्त प्रतिदिन 2 से 6 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य उपेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री शिव पुराण की कथा का रसपान करेंगे। इस अवसर पर मृत्युंजय गिरी जी महाराज, पंकज शर्मा, पंडित नरेंद्र शर्मा, विकास गाोयल, रवीन्द्र वर्मा एस एस ज्वेलर्स सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कथा का आनंद लिया और क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया।

रोहतक पुलिस को मिली बड़ी सफलता

विदेश में बैठे अपराधी के दो साथी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ रोहतक की टीम की दिल्ली में आरोपियों से हुई मुठभेड़

मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पैरों में लगी गोली, आधुनिक हथियारों सहित दोनों गिरफ्तार

अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार’
सीआईए-1 बहादुरगढ़ की टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप निवासी मांडोठी को किया काबू

बहादुरगढ़, 20 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।सीआईए-1 बहादुरगढ़ की टीम ने मुख्य सिपाही अश्वनी कुमार के नेतृत्व में आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप निवासी गांव मांडोठी को काबू किया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी टोनी को अवैध देसी पिस्तौल उपलब्ध करवाया था।पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर हथियार की सप्लाई के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

झज्जर पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित यातायात और नशामुक्त जीवन का दिया संदेश’
बहादुरगढ़, 20 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरीक्षक सतीश कुमार की पुलिस टीम ने हैप्पी चाइल्ड सी. सै. स्कूल बहादुरगढ़ तथा रामाकृष्णा सी. सै. स्कूल बहादुरगढ़ में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया।इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क सुरक्षा केवल वाहन चालकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक सड़क उपयोगकर्ता की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय निर्धारित स्थान का प्रयोग करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों से कहा गया कि वे नशे से दूर रहते हुए खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।इस दौरान विद्यार्थियों को डायल-112 तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी मिलने पर उसे छिपाने के बजाय तुरंत परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ-साथ जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

पार्ट टाइम जॉब और टास्क पूरा करने का झांसा देकर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसे कमाने का लालच देकर करीब 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।मामले की जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर के थाना प्रबंधक निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि बादली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया था कि 11 जनवरी 2025 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। मैसेज में उसे प्रतिदिन 1000 से 1500 रुपये तक कमाने का लालच दिया गया तथा ऑनलाइन टास्क पूरे करने के बदले लाभ देने की बात कही गई।शिकायतकर्ता ने बताया कि शुरुआत में आरोपियों द्वारा उसे कुछ राशि का लाभ भी दिया गया, जिससे उसे आरोपियों पर विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपियों के कहने पर वह अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाता रहा। बाद में उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो पता चला कि वह आरोपियों के खातों में करीब 24 लाख रुपये जमा कर चुका था।शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों से संबंधित जानकारी के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक निवासी कृष्णा कॉलोनी राजस्थान के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता 5,000 रुपये कमीशन के बदले उपलब्ध करवाया था। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी की भूमिका और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच की गई।गिरफ्तार आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से माननीय अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को लिया 3 दिन के पुलिस रिमांड पर’
बहादुरगढ़ 20 अगस्त, अभीतक: हत्या के मामले में थाना आसौदा पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश और विकास निवासी भापड़ौदा के रूप में हुई है। एक आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा उपनिरीक्षक जय भगवान ने बताया कि गांव भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में ओमबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी विक्रम निवासी भापड़ौदा को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों सतीश और विकास को भी गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से एक आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।थाना प्रबंधक ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाते हुए नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

मार्मिक: क्यों टुकुर-टुकुर मोर्चरी के गेट की तरफ देख रहा ये बच्चा
फरीदाबाद़, 20 अगस्त, अभीतक: फरीदाबाद के निजीे अस्पताल की मोर्चरी के बाहर टुकुर-टुकुर मोर्चरी के गेट की तरफ देख रहा यह बच्चा कल अपनी मां को निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया था, कुछ ही देर में चली गई इसकी मां की जान तो अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे से कुछ नहीं बताया, इसको को टॉफी, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक अस्पताल के स्टाफ ने दिया, बच्चा बोल रहा था मम्मी को ऊपर इलाज के लिए ले जाया गया है और मामा को बुलाया गया है, मामा भी मेरे लिए चॉकलेट लेकर आ रहे हैं। एक पत्रकार को यह बच्चा मोर्चरी के बाहर मिला, इसको को लगता था की मम्मी अभी जीवित है, किसी भी समय आएंगी और मुझे गोदी में उठा ? लेकिन कुछ देर बाद शायद इस को पता चल चुका था अब मेरी मम्मी? फिर बच्चा बहुत रो रहा था, ग्रुप में लक्ष्मी नाम से एक खबर और वीडियो पोस्ट किया हूं उसी लक्ष्मी का ये बेटा है, बच्चे के मामा क्या बोल रहे हैं, उस वीडियो में आप देख सकते हैं, भगवान इस बच्चे को अब कभी कोई और दुःख मत देना, इसके पिताजी लगभग 2 साल पहले इसकी मम्मी को छोड़कर चले गए थे, अब यह मासूम बिल्कुल अकेला है, इसकी रक्षा करें प्रभु।

राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस, कांग्रेस कार्यालय में चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आधुनिक भारत के निर्माण में स्व. राजीव गांधी का रहा योगदान अतुलनीय: प्रदीप गुलिया जोगी
देशविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होते हुए राजीव गांधी के विचारों से प्रेरणा लेकर भाईचारा, प्रेम वव सामाजिक सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प लेने की जरूरत: प्रदीप गुलिया जोगी

भिवानी, 20 अगस्त, अभीतक: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय रोहतक रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी की अध्यक्षता में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता और आधुनिक विकास की मजबूत नींव रखी थी। वे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 21वीं सदी के सशक्त भारत का सपना देखा और उसे धरातल पर उतारा। शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने राजीव गांधी के ऐतिहासिक फैसलों को याद करते हुए कहा कि देश में कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी की ही देन है, जिसके बलबूते आज भारत वैश्विक स्तर पर तकनीकी महाशक्ति बना है। युवाओं को देश की प्रगति की वास्तविक शक्ति मानते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया और युवाओं को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी देने के लिए मतदान की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की। सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा देकर ग्रामीण भारत को सशक्त किया। प्रदीप गुलिया जोगी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। हमें राजीव गांधी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, शांति और सामाजिक सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप गुलिया जोगी ने मौजूदा भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की गलत और जनविरोधी नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि आज सरकार की उपेक्षा और नीतियों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है, शिक्षित युवा नौकरियों के लिए भटक रहे हैं, जबकि गलत आर्थिक फैसलों से छोटे व्यापारी व दुकानदार तबाह हो चुके हैं। कमरतोड़ महंगाई ने आम जनता और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग अपने हकों की मांगों को लेकर सडकों पर उतरने को मजबूर है, लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं हो रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर जनता के मुद्दों के लिए सडक से सदन तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में एक ऐतिहासिक प्रोग्राम शुरु करने जा रहा है। संजीवनी प्रोग्राम के तहत एसोसिएशन हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के फ्री स्पेसिफिक लर्निंग डिसैबिलिटीज (ैस्क्े) टेस्ट करेगा। इसी विषय पर एसोसिएशन पूरे प्रदेश में प्राइवेट स्कूल टीचर्स की ट्रेनिंग भी आयोजित करेगा। इस विषय पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामअवतार शर्मा शुक्रवार, दिनांक 21 अगस्त 2026’ को ’सैनिक हाई स्कूल, विद्या नगर, भिवानी’ में ’दोपहर 12 बजे’ एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने जा रहे हैं। दिनांक’- शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
स्थान’- सैनिक हाई स्कूल, विद्या नगर, भिवानी
समय’- दोपहर 12 बजेे
रामअवतार शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा

भिवानी जिला के बहल व लोहारू में अत्यधिक दोहन से भूजल संकट गहराया
रिपोर्ट में खुलासा, 663 वर्ग किमी में जलस्तर सालाना 0.9 मीटर तक गिरा
50 प्रतिशत से ज्यादा दोहन, फ्लोराइड-नाइट्रेट का बढ़ा खतरा

भिवानी, 20 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के भिवानी जिले के बहल और लोहारू ब्लॉक में भूजल की स्थिति बेहद खराब चिंताजनक हो गई है। सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की नेशनल एक्विफर मैपिंग एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम-2.0 (राष्ट्रीय जलभंडार प्रबंधन परियोजना) के तहत तैयार रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पता चला है कि दोनों ब्लॉक में भूजल का दोहन उसकी प्राकृतिक क्षमता से कहीं ज्यादा हो रहा है। इससे दोनों ब्लॉक ओवर-एक्सप्लॉइटेड श्रेणी में आ गए हैं। एनएक्यूयूआईएम-2.0 के तहत वैज्ञानिकों ने ग्राउंडवाटर लेवल मॉनिटरिंग नेटवर्क को मजबूत किया। आइसोटोपिक स्टडी, जियोफिजिकल जांच, मिट्टी के इनफिल्ट्रेशन टेस्ट और स्टेट डेटा को मिलाकर कमियों को दूर किया। जिस एरिया में यह स्टडी की गई, वह एरिया करीब 663 वर्ग किलोमीटर में फैला है। वहां सेमी-एरिड क्लाइमेट है और सालाना औसत बारिश सिर्फ 420 मिमी है। जिसमें से ज्यादातर बारिश मानसून में होती है। हाइड्रोजियोलॉजिकल रूप से यहां एल्यूवियम और एओलियन फॉर्मेशन हैं, जो हार्ड रॉक पर टिके हैं।जलस्तर में हर साल लगभग एक मीटर गिरावट
रिपोर्ट में सबसे डराने वाला तथ्य जलस्तर को लेकर है। बताया गया है कि ज्यादातर इलाकों में वाटर लेवल की गहराई 50 मीटर से ज्यादा है। सालाना औसत गिरावट 0.7 से 0.9 मीटर है। बहल ब्लॉक में औसत गिरावट -0.91 मीटर और लोहारू में -0.736 मीटर दर्ज की गई। दोनों ब्लॉक मिलकर 6600 हेक्टेयर मीटर से ज्यादा का नेट नेगेटिव ग्राउंडवाटर बैलेंस दिखा रहे हैं। यानी जितना पानी रिचार्ज हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा निकाला जा रहा है। बहल ब्लॉक के लगभग 97 प्रतिशत हिस्से में -1 से 0 मीटर तक की गिरावट है, जबकि कुछ हिस्सों में -3 से -2 मीटर की तेज गिरावट देखी गई है, जो सबसे ज्यादा दबाव वाले जोन हैं। लोहारू ब्लॉक में अकेले -3392 एचएएम की नेट कमी है। सिर्फ 13 प्रतिशत एरिया में मामूली बढ़ोतरी दिखी है, जो कुल नुकसान की भरपाई नहीं कर पा रही। ग्राउंडवाटर रिसोर्स असेसमेंट के मुताबिक दोनों ब्लॉक में डेवलपमेंट स्टेज 150 प्रतिशत से ज्यादा है।
पानी की गुणवत्ता भी खराब, फ्लोराइड, नाइट्रेट और यूरेनियम
रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। 37 ग्राउंडवाटर सेंपल्स की जांच में ज्यादा सैलिनिटी, हार्डनेस, फ्लोराइड, नाइट्रेट और यूरेनियम मिला है। फ्लोराइड का स्तर 2024 में प्री-मानसून में 0.26 से 3.00 एमजी और पोस्ट-मानसून में 0.29 से 3.90 एमजी पाया गया। बीआईएस मानक के अनुसार 1.5 एमजी से ज्यादा फ्लोराइड खतरनाक है। प्री-मानसून में 11 प्रतिशत और पोस्ट-मानसून में 24 प्रतिशत सेंपल इस सीमा से ऊपर मिले। सबसे ज्यादा फ्लोराइड बहल ब्लॉक के कुराल-1 गांव में मिला, जो डेंटल और स्केलेटल फ्लोरोसिस का कारण बन सकता है। रिपोर्ट में फ्लोराइड और कैल्शियम के बीच नेगेटिव कोरिलेशन पाया गया है, जो बताता है कि कैल्साइट प्रेसिपिटेशन के कारण फ्लोराइट डिसॉल्यूशन से फ्लोराइड बढ़ रहा है। सिंचाई के लिए भूजल का अत्यधिक दोहन भी इसका एक कारण है।
कई तरह से पानी को सहेजकर सुधार सकते हैं स्थिति: अशोक बुवानीवाला
जिला में भूजल स्तर की इस खतरनाक स्थिति पर वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं से बातचीत के आधार पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला कहते हैं कि कई तरह से पानी को सहेजहर हम इस खतरनाक स्थिति से बाहर आ सकते हैं। इसके मुख्य सुझावों में परकोलेशन तालाब, रिचार्ज शाफ्ट और कुएं बनाना, छत पर बारिश का पानी जमा करना, माइक्रो-इरिगेशन को बढ़ावा देना, फसल अलग-अलग तरह की खेती, सिंचाई की बेहतर क्षमता, और क्वालिटी पर असर वाले ग्राउंडवाटर के लिए ब्लेंडिंग और ट्रीटमेंट के तरीके अपनाना शामिल है। रिचार्ज के लिए अच्छे जोन की सुरक्षा और बहुत ज्यादा दबाव वाले इलाकों में पानी निकालने के नियम पर भी उन्होंने जोर दिया। सुझाए गए तरीकों को लागू करने से ग्राउंडवाटर में कमी कम होने, रिचार्ज बढने और लंबे समय तक एक्विफर की स्थिरता में सुधार होने की उम्मीद है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि जिला में भूजल स्तर की स्टडी में लगातार मॉनिटरिंग, कम्युनिटी की भागीदारी, और लागू करने वाली एजेंसियों के बीच मिलकर काम करने की अहमियत पर जोर दिया गया है, ताकि बेहल और लोहारू ब्लॉक में लंबे समय तक ग्राउंडवाटर की सुरक्षा पक्की हो सके।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में सामूहिक शपथ
रेवाडी़, 20 अगस्त, अभीतक: उपायुक्त कार्यालय रेवाड़ी एवं हरियाणा सरकार ैम्ॅ। विभाग के आदेशों की अनुपालना में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में नशा मुक्त भारत अभियान – छडठ। के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राष्ट्रीय शपथ का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित किया गया, जिसमें समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि भारत सरकार और हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आज हमने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाए। स्कूल नियमित रूप से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। शिक्षाविद साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा नशा व्यक्ति के शरीर, मन और परिवार तीनों को खोखला कर देता है। युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो हमारा समाज और राष्ट्र दोनों उन्नति करेंगे। आज का संकल्प ही कल का उज्ज्वल भविष्य तय करेगा। कार्यक्रम के अंत में मनोज वशिष्ठ ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। सभी ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ सदस्य सुनीता देवी, बबीता राजपाल, राजेश, सुनीता, रजनी कालरा, बबीता, राजेश यादव, सरोज यादव, मंजू, रश्मि, पूजा शर्मा, रीना, सरोज बाला, रंजू एवं सरोज कुमारी।

भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा ज्ञापन
झज्जऱ, 20 अगस्त, अभीतक: अतिरिक्त जिला उपायुक्त श्री जगनिवास जी के माध्यम से भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष धर्मबीर गुलिया लगरपुर की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री महोदय श्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन पत्र सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ सतीश छिकारा भी मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि सरकार आगामी धान की फसल की आवक को देखते हुए खरीद से पहले सभी पुख्ता इंतजाम करले। धान की अगेती किस्म को देखते हुये धान खरीद 15 सितंबर से शुरू करे और नमी की सीमा 17 प्रतिशत की बजाय 20 प्रतिशत तक करे क्योंकि फसल कटाई मशीनों द्वारा होती है। बाजरा, कपास, मूंग ओर उड़द जैसी फसलों के भी समय पहले पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ओर किसान की उपज के उठान में देरी न हो इसके लिए आढ़ती की ही जवाबदेही तह हो ताकि किसान को समय पर उसका एमएसपी निर्धारित पैसा मिले। उन्होंने कहा कि लंबे समय से किसानों के सामने उसके कृषि में उपयोग होने वाले साधन चोरी होने लग रहे हैं उस पर भी अंकुश लगे। इस बारे जिला आयुक्त महोदय से भी मिलकर ज्ञापन दिया ओर श्रीमती दीप्ति गर्ग डीसीपी हेड क्वार्टर ने आश्वासन दिया कि इसके लिए स्पेशल टीम बनकर ऐसे चोरी करने वालों की खिलाप सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र धनखड़, जिला उपाध्यक्ष पवन ठेकेदार, जिला कार्यकारिणी प्रेम धनखड, जिला कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष मास्टर हंसराज, जिला जैविक प्रमुख रमेश कटारिया, जिला कार्यकारिणी अजय दादनपुर, खंड अध्यक्ष बहादुरगढ़ वेद सिंह सुहाग, खंड अध्यक्ष बदली अशोक पहलवान लाडपुर, खंड अध्यक्ष झज्जर श्याम गौरव, खंड अध्यक्ष माछरौली संदीप, खंड अध्यक्ष मातनहेल रवि कुमार, खंड मंत्री तरुण कुमार बहादुरगढ़, सतवीर लगरपुर, नरेश बादली अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

लोक सेवा मंच के प्रयासों से छठ पूजा घाटों के स्थायी निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर
जनहित में मांग का अनुमोदन करने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखने का लिया निर्णय
मांग के समर्थन में हजारों लोगों की मिल रहीं सकारात्मक प्रतिक्रियाएं : अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
जनमत का सम्मान करते हुए सीएम-पीएम को तुरंत लेना चाहिए मामले का संज्ञान

रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक: सरकार से स्थायी छठ पूजा घाटों के लिए अफॉर्डेबल रेट पर सेक्टर एरियाज में जमीन अलॉट करके निर्माण में सहयोग देने की लोक सेवा मंच ने उठाई मांग तेजी से जोर पकड़ रही है। इस सिलसिले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच को हजारों लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। मांग को जल्द पूरा किये जाने को लेकर मंच लगातार विशाल जनमत तैयार करने में जुटा है। जनहित में मांग का अनुमोदन करने के लिए मंच ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी पत्र लिखने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पूर्वांचल छठ पूजा समिति के आमंत्रण पर बीते रविवार को रेवाड़ी के सूरज गार्डन में पूर्वांचली हिन्दू समाज की विशाल बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच मुख्य वक्ता बनकर पहुंचे, जिनके साथ कोर कमेटी के अनेक सदस्य भी मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्वांचली हिन्दू समाज के लोगों ने छठ पूजा घाट की स्थायी जगह नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष होने वाली दिक्कतों और धन की बर्बादी की समस्या से अवगत कराया। पूर्वांचली लोगों ने मंच से सहयोग प्रदान करने का पुरजोर अनुरोध किया, जिसको लेकर श्छठ पूजा घाट बनाओश् मुहिम शुरू करने की बात कहते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने समाधान होने तक जनहित में आवाज बुलंद करने के निर्णय से अवगत कराया। सीएम-पीएम को लिखे पत्रों में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने देश-प्रदेश में छठ पूजा घाट परिसरों के तुरंत निर्माण की सरकार से जोरदार मांग की। समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल से आए हजारों लोगों का लोकप्रिय महापर्व है। शहर रेवाड़ी में स्थायी निवासी बनकर रह रहे पूर्वांचली समाज के लोगों ने एकजुट फैसला लेकर सेक्टर एरिया में छठ पूजा घाट बनने तक अशोक प्रधान लोक सेवा मंच के नेतृत्व में अभियान चलाने पर जोरदार सहमति जताई। बहरहाल, लोक सेवा मंच के छठ पूजा घाट बनाओ अभियान को बड़े पैमाने पर लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों की जोरदार मांग है कि सीएम-पीएम को मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। इस सिलसिले में मंच के व्यापक प्रयासों पर अखिल भारतीय पूर्वांचल समाज के नागरिक गुनगुनाने लगे हैं कि हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब…एक दिन। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि देश-प्रदेशों की सरकारों को पूर्वांचल समाज की इस जनहितकारी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत को केंद्र व अनेक राज्यों में सत्तारूढ भाजपा सरकारों को निर्देशित करना चाहिए कि वे इस जनहितकारी मांग को जल्द सिरे चढ़ाने की दिशा में तत्काल ठोस पहलकदमी दिखाएं।

समस्याओं के निदान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं

रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक: डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक छत के नीचे नागरिकों की शिकायतों के यथाशीघ्र निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों की रखी गई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जा रहा है और शिकायतकर्ता को मौके पर राहत प्रदान की जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी सहित जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नागरिकों की शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए डीसी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान किया। समाधान शिविर में गांव लिसाना में सरकारी स्कूल के खेल के मैदान पर कूड़ा डालकर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ रेवाड़ी को अवैध कब्जा हटवाकर साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। गांव बालावास जमापुर में 11000 वोल्ट की बिजली की तार मकान के पास से जाने की शिकायत पर डीसी ने बिजली विभाग अधिकारी को जांच करते हुए तार मकान से दूर करने के निर्देश दिए। गांव किशनगढ़ में सफाई कर्मचारी द्वारा काम नहीं करने की शिकायत पर बीडीपीओ रेवाड़ी को जांच करके उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक नागरिक की हर शिकायत के निदान के उद्देश्य से ही समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर कोसली व बावल में भी समाधान शिविर लगाकर आमजन की शिकायतों की सुनवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : शनिवार-रविवार को भी दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओ
रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 22 व 23 तथा 29 व 30 अगस्त (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन विशेष अभियान दिवसों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 22 व 23 तथा 29 व 30 अगस्त (शनिवार व रविवार) विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। इन दिवसों में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करेंगें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, विवरण आदि से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने सभी बीएलओ को विशेष अभियान दिवस के दौरान 22 व 23 तथा 29 व 30 अगस्त को अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, उप-जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा बीएलओ सुपरवाइजरों को विशेष दिवस के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति चेक करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवसों पर यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विश्व मच्छर दिवस पर विद्यार्थियों ग्रामीणों को किया जागरूक
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में कराए गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम
स्वास्थ्य विभाग की अपील-बीमारी फैलने से बचाव के लिए मच्छरों को न पनपने दें, करें उपाय

रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक: जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिससे आमजन को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने तथा समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के प्रति जागरूक किया गया। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि विश्व मच्छर दिवस प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है। वर्ष 1897 में ब्रिटिश चिकित्सक एवं वैज्ञानिक सर रोनाल्ड रॉस ने यह महत्वपूर्ण खोज की थी कि मादा एनाफिलीज मच्छर मलेरिया का संक्रमण फैलाती है। इस महत्वपूर्ण खोज की स्मृति में 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव पर दिया गया जोर
डा. नरेंद्र दहिया ने बताया कि मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनन्निया, जीका वायरस तथा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रसार का प्रमुख माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका उन्हें पैदा होने से रोकना है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मच्छर भगाने से बेहतर है कि मच्छर पैदा ही न होने दिए जाएं। इसके लिए उन्होंने लोगों को तीन महत्वपूर्ण मंत्र अपनाने का आह्वान किया।
स्त्रोत को करें नष्ट
इसके लिए आमजन अपने घर एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, पानी की टंकियों, पुराने टायरों, डिब्बों तथा अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करें। विशेष रूप से सप्ताह में कम से कम एक बार पानी के स्रोतों की जांच एवं सफाई अवश्य करें।
मच्छरों से बचाव के लिए करें ये उपाय
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, शरीर को ढकने वाले पूरे कपड़े पहनें तथा आवश्यकता के अनुसार मच्छर रोधी क्रीमध्लोशन का इस्तेमाल करें। घरों में दरवाजों और खिड़कियों पर जाली का प्रयोग भी उपयोगी है।
समय पर जांच करवाएं
यदि बुखार लगातार बना रहता है या मलेरिया, डेंगू अथवा अन्य मच्छर जनित बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो घबराएं नहीं और तुरंत नजदीकी एचडब्ल्यूसी, पीएचसी, सीएचसी या जिला अस्पताल में जांच करवाएं। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
स्कूलों, पंचायतों और स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता गतिविधियां
उप सिविल सर्जन डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। इनमें लार्वा सर्वे, पोस्टर प्रतियोगिता, जागरूकता रैली तथा लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान और उन्हें नष्ट करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को भी घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने तथा घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को विशेष रूप से बरसात के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग की टीमों द्वारा मच्छरों के लार्वा की पहचान एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।
आमजन से सहयोग की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घर, दुकान, स्कूल, कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न होने दें और सप्ताह में कम से कम एक दिन ड्राई डे के रूप में मना कर पानी के सभी संभावित स्रोतों की सफाई करें। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मच्छर नहीं पनपेंगे, तो बीमारी नहीं फैलेगी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर सामूहिक प्रयासों से रेवाड़ी जिले को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाया जा सकता है।

रेवाड़ी मैराथन -2026: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी मैराथन
6 सितंबर को होने वाली मैराथन के लिए हर युवा कराएं पंजीकरण
अब तक 5700 से अधिक लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक: हरियाणा उदय के तहत सरकार की नशामुक्त हरियाणा को लेकर शुरू की गई मुहिम के तहत रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में जिले का हर युवा प्रतिभागिता करके जागरूकता का संदेश देंगे। मैराथन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है और अभी तक 5700 से अधिक लोगों ने प्रतिभागिता दर्ज करवाई है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नशामुक्त हरियाणा को लेकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है। इसी के तहत प्रदेशभर में मैराथन आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन नशा मुक्त हरियाणा, खेल युक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूती देगी। उन्होंने बताया कि मैराथन 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की होगी। 5 किलोमीटर मैराथन के लिए पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है। वहीं 10 किलोमीटर के लिए पंजीकरण करवाने के लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। उन्होंने युवाओं सहित समस्त नागरिकों से आह्वान किया है कि नशे के खिलाफ आयोजित की जानी वाली मैराथन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर इसमें भाग लेना सुनिश्चित करें।
प्रतिभागियों को दिए जाएंगे ई-सर्टिफिकेट
मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके साथ-साथ 10 किलोमीटर के महिला और पुरुष दोनों वर्गों के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 1 लख रुपए, द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
प्रतिभागियों के लिए होगी सभी जरूरी सुविधाएं
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य स्तरीय हाफ मैराथन के प्रतिभागियों के लिए फस्र्ट एड व पेयजल सहित समस्त जरूर व्यवस्थाएं होंगी। मैराथन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ-साथ मेडिकल व रिफ्रेशमेंट आदि की व्यवस्था भी की गई है।
रेवाड़ी मैराथन के लिए ऐसे करें पंजीकरण
डीसी ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए ीजजचेरूध्ध्ूूूण्तनदंहंपदेजकतनहेतूतण्पदध्रुध्मदध्तमहपेजतंजपवद पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते हंै। पोर्टल पर कंपनी के नाम सलेक्ट करने का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनियों के कर्मचारी अपनी-अपनी कंपनियों के नाम का ऑप्शन सलेक्ट करके अपना पंजीकरण करवाएं।

विजिलेंस विभाग का कर्मचारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2 लाख की रिश्वत मांगने वाला आरोपी ₹50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
HKRN के माध्यम से बंसी लाल विश्वविद्यालय में नौकरी लगवाने का दिया झांसा

चंडीगढ़, 20 अगस्त, अभीतक: भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV-ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जींद यूनिट ने एक निजी व्यक्ति राजेंद्र कुमार उर्फ साहिल को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को विजिलेंस विभाग का कर्मचारी बताकर शिकायतकर्ता को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से चैधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ साहिल ने कैथल निवासी शिकायतकर्ता से नौकरी लगवाने के एवज में कुल ₹2 लाख की अवैध रिश्वत की मांग की। इसमें से ₹50,000 अग्रिम राशि के रूप में देने की बात तय हुई। शिकायत प्राप्त होने के बाद SV-ACB ने शिकायत का सत्यापन कर नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की। SV-ACB जींद यूनिट के नेतृत्व में टीम ने हांसी बस स्टैंड के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी को ₹50,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो गवाह मौजूद रहे। इस संबंध में थ्प्त् छव. 29 दिनांक 20.08.2026 के तहत धारा 7। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में पुलिस थाना हिसार में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। ब्यूरो द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। SV-ACBने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी, सरकारी कार्य या किसी अन्य सुविधा के नाम पर रिश्वत की मांग करता है अथवा किसी सरकारी विभाग का नाम लेकर अवैध राशि वसूलने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तुरंत SV-ACB को दें। भ्रष्टाचार के खिलाफ हर शिकायत पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक मजबूत विद्यालय ही मजबूत राष्ट्र और समाज की रखता है नींव: डा. कृष्ण कुमार
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने पीएम श्री रावमा विद्यालय बावल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
पीएम श्री विद्यालय बावल में विद्यालय विकास एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

बावल, 20 अगस्त, अभीतक: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल-2516 में गुरुवार को विद्यालय विकास एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार रहे। समारोह का उद्देश्य पिछले एक दशक में विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में पिछले एक दशक में शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पद्मश्री डॉ. एस.एस. यादव, पूर्व निदेशक पीजीआईएमएस रोहतक, एसडीएम बावल संजीव कुमार, मार्केट कमेटी बावल के उपाध्यक्ष अर्जुन चैहान, मंडल अध्यक्ष रमेश लोर, झाबुआ उपस्थित रहे। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने भी समारोह में भाग लिया। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों को पहचान देने तथा विद्यालय के विकास के लिए सामूहिक संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने से नहीं मिलती है। सफलता के लिए अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करते हुए समय का सदुपयोग करें और असफलताओं से कभी निराश न हों। असफलता अंत नहीं होती है, बल्कि सफलता की ओर बढने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। विधायक ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। एक मजबूत विद्यालय ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। इसलिए विद्यालय का विकास केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं हैय इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट बनाना है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्य और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो। उन्होंने शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाते, वे बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देते हैं। उन्होंने पीएम श्री विद्यालय बावल की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय ने शिक्षा और विकास के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

डीएलएसए रेवाड़ी ने ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ अभियान के तहत क्षेत्रीय केंद्र कृष्ण नगर में विद्यार्थियों को किया जागरूक
रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), रेवाड़ी द्वारा “सशक्त युवा, सशक्त भारत” अभियान के तहत जागृति योजना-2025 के अंतर्गत क्षेत्रीय केंद्र, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, कृष्ण नगर, रेवाड़ी में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता, किशोर न्याय तथा न्याय तक उनकी पहुंच के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सशक्त युवा, सशक्त भारत” अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. रेनू सोलखे ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार, एंटी-रैगिंग कानून, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित धोखाधड़ी, डीपफेक, साइबर प्रतिरूपण, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल निजता तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में युवाओं के लिए साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहना और अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा कानूनी समस्या होने पर समय रहते उचित कानूनी सहायता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा अपने अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर सकते हैं।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया। डॉ. रेनू सोलखे एवं उपस्थित शिक्षकों ने पौधे लगाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
नशामुक्ति पर नाटक से दिया जागरूकता संदेश
इस अवसर पर सतीश मस्तान एवं उनकी टीम द्वारा नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. यशपाल शर्मा, निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, कृष्ण नगर, रेवाड़ी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रीनू यादव, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. अंजलि, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. नीलम, डॉ. पूजा, डॉ. राकेश, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. योगिंदर सिंह, मदन डागर,संदीप सहित अन्य शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क, नशे से दूर तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने युवाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *