



11 खाप के ब्राह्मण समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से अशोक शास्त्री रेडुवास को बनाया खाप प्रधान
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक: आज गांव रेडुवास में राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ की अगुवाई में बिलौचपुरा 11 खाप के ब्राह्मण समाज की मीटिंग हुई। जिसमें 11 खाप के पूर्व प्रधान पंडित ओम प्रकाश ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद नए प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें 11 खाप के ब्राह्मण समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से पंडित अशोक शास्त्री रेडुवास को खाप का प्रधान, कैप्टन वेदपाल कोयलपुर को उप प्रधान, पंडित रामौतार मुंडाहेड़ा को संगठन सचिव, पंडित मायाराम कोहन्द्रवाली को सचिव, पंडित मत्रू लाल कोहन्द्रवाली को खजांची बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान ने समाज के सभी ब्राह्मणों को हृदय से धन्यवाद किया। इस अवसर पर कोहन्द्रवाली, रेडुवास बिलौचपुरा, कोयलपुर, खेतावास, भिंडावास, निवादा, चढ़वाना, मुंडाहेड़ा आदि गांव के ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

समाधान शिविर: हो रहा है हर शिकायत का प्राथमिकता से निदान – डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनी समाधान शिविर में शिकायतें
समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का लाभ उठा रहे जरूरतमंद
झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी व बादली में उपमंडल में भी आयोजित हो रहे हैं समाधान शिविर
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक: झज्जर जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सचिवालय सभागार में लगे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करते हुए राहत पहुंचा रही हैं। डीसी ने सोमवार को सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनकी सुनवाई डीसी द्वारा पूरे धैर्यपूर्वक की। डीसी ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। डीसी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समाधान होने पर जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जिला में झज्जर मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी व बादली उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का फायदा उठा अपनी समस्याओं का निदान करवा रहे हैं। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम ऋतु सहित प्रॉमिनेंट पर्सन सुरेंद्र व सुनील के साथ ही सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।




परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने झज्जर जिला में सहायक नर्स दाई, सामान्य नर्सिंग एवं दाई तथा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष की परीक्षाओं के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं, परीक्षा 17 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा होने से आमजन की आवाजाही में बाधा एवं परेशानी उत्पन्न होने के साथ-साथ सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने तथा किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंधित हथियारों में आग्नेयास्त्र, तलवार, लाठी, बरछी, कुल्हाड़ी, जेली, गंडासा, चाकू सहित अन्य हथियार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षा के दौरान सुबह 8रू30 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में छायाप्रति, प्रतिलिपि, दूर प्रति तथा संगणक केंद्र की दुकानों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 17 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश में पुलिस बल, कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों, दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा लाठी के उपयोग तथा कानून या परंपरा के तहत हथियार रखने का अधिकार रखने वाले समुदायों को निर्धारित परिस्थितियों में छूट प्रदान की गई है।

मतदाता सूची की जांच कर पात्र मतदाता अपना नाम अवश्य जांचें: डीसी
प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में दर्ज कराएं दावा-आपत्ति
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जा चुका है। प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम की जांच करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि अथवा दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए दावे एवं आपत्तियों के लिए 30 अगस्त तक निर्धारित की गई है।
पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए करें दावा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो निर्धारित प्रपत्र संख्या-6 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तथा घोषणा-पत्र सहित नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। वहीं मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन के लिए प्रपत्र संख्या-8 आवश्यक दस्तावेज तथा घोषणा-पत्र सहित भरा जा सकता है।
अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दर्ज कराएं आपत्ति
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता के संबंध में नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रपत्र संख्या-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है। दावों एवं आपत्तियों को संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
सुनवाई नोटिस मिलना नाम हटाए जाने का अंतिम निर्णय नहीं
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि सुनवाई का नोटिस प्राप्त होना मतदाता का नाम हटाए जाने की अस्वीकृति का अंतिम निर्णय नहीं है। यह सत्यापन एवं सुनवाई प्रक्रिया का एक हिस्सा है, जिसके माध्यम से संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी द्वारा संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों एवं प्रस्तुत पक्ष की जांच के पश्चात नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
नागरिक निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज करें प्रस्तुत
डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि वे सुनवाई नोटिस को गंभीरता से लें, निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रक्रिया में सहयोग करें। पात्र मतदाताओं के हितों की रक्षा करते हुए मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक अपने बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन संबंधी सहायता के लिए मतदाता सहायता नंबर 1950 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




रिलायंस MET सिटी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक: रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप (MET) सिटी में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रिलायंस MET सिटी के ॅज्क् एवं ब्म्व् श्री श्रीवल्लभ गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने MET सिटी कार्यालय, रिलायंस MET सिटी क्लब हाउस तथा सोंधी चबूतरा में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में रिलायंस MET सिटी के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय समुदाय तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर श्री श्रीवल्लभ गोयल ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोंधी चबूतरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाल ही में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए अंशु के परिवार को रिलायंस MET की ओर से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता राशि का चेक अंशु के पिता श्री विकास को प्रदान किया गया। यह सहायता परिवार के कठिन समय में सहयोग एवं संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई। कार्यक्रम में रिलायंस MET के वरिष्ठ अधिकारियों एवं टीम सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर कर्नल रोममेल राज्याण, मनीष राघव, हरिंदर, बीरेंद्र सिंह, सत्यपाल, लोकेश कपसे, अक्षय, राजकुमार, संजय गुलाटी, चंचल, हनी मलिक सहित रिलायंस डम्ज् के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं रिलायंस MET के कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे कार्यक्रम में हर घर तिरंगा और राष्ट्रभक्ति की भावना दिखाई दी।

समर्पण और सेवा का सम्मान: शिक्षाविद साहित्यकार मनोज वशिष्ठ स्वाधीनता दिवस पर सम्मानित
रेवाडी, 17 अगस्त, अभीतक: देश की 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन, रेवाड़ी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शिक्षाविद, साहित्यकार एवं प्रखर चिंतक मनोज वशिष्ठ को उनके शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री, माननीय राजेश नागर के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के प्राचार्य विनोद यादव, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने मनोज वशिष्ठ का पुष्पमाला से प्रार्थनसभा में भव्य अभिनंदन किया और उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने इस सम्मान को प्राप्त करने के उपरांत अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि व्यक्तिगत न होकर उन सभी लोगों के सहयोग और प्रेरणा का परिणाम ह।ै जिन्होंने जीवन के हर मोड़ पर उनका मार्गदर्शन किया।उन्होंने इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय अपने पूज्य माता-पिता, गुरुजनों, मित्रगणों, बंधुगण, प्राचार्य महोदय, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने अपने पूर्वजों, व्योश्रेष्ठजनों एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित की, जिनके आशीर्वाद और सहयोग से वे निरंतर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर हैं।विभिन्न शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं सामाजिक संगठनों ने भी वशिष्ठ जी को बधाई संदेश भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि समाज को ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों की आवश्यकता है।मनोज वशिष्ठ ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण, संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों के प्रति दायित्व को और बढ़ाता है। वे आगे भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ समाज हित में कार्य करते रहेंगे।





समाधान शिविर
शिकायतों के निपटान में जिला प्रशासन सजग, समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर का उठाएं लाभ- डीसी
रेवाड़ी, 17 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, इसी उद्देश्य से जिला में आयोजित समाधान शिविर में जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करते हुए जानकारी दे रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके समक्ष आई शिकायतों के समाधान हेतु मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समाधान शिविर में आरबीएस स्कूल रामपुर के पीछे सीवर व खाली प्लाट में भरे दूषित पानी को निकालने की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को समस्या का समाधान करने निर्देश दिए। गांव रसूली में जोहड़ की जगह पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच करके अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए। गांव गंगायचा अहीर में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ रेवाड़ी को जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। यादव नगर रेवाड़ी में सीवर सफाई करने की शिकायत पर डीसी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को समस्या का समाधान करने निर्देश दिए। डीसी ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
स्मैम स्कीम के तहत चयनित किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीदने व परमिट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त
कृषि यन्त्र खरीद के बिल पोर्टल पर 24 अगस्त तक करें अपलोड
रेवाड़ी, 17 अगस्त, अभीतक: सहायक कृषि अभियन्ता रेवाड़ी इंजी दिनेश शर्मा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा स्मैम स्कीम 2025-26 के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 16 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उपायुक्त की अध्यक्षता में 21 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में ड्रॉ के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया था। जिसमें रोटावेटर, लेजर लैण्ड लेवलर व अन्य कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों को कृषि यंत्रो पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाना है। दिनेश शर्मा ने बताया कि चयनित किसानों के दस्तावेज जांच उपरांत कृषि यत्र खरीदने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन परमिट जारी कर दिया गया है। उन्होंने चयनित किसानों से आह्वान किया कि वे विभागीय पोर्टल ूूूण्ंहतपींतंलंदण्हवअण्पद पर उपलब्ध अपने मनपसंद निर्माताध्डीलर से मोल भाव करके 18 अगस्त 2026 तक कृषि यंत्र खरीदना सुनिश्चित करें इसके उपरांत कृषि यंत्र का बिल, ई-वे बिल व मशीन के साथ फोटो जीपीएस सहित 24 अगस्त 2026 तक पोर्टल पर डीलर के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करें।






रेवाड़ी में नशामुक्त संदेश के साथ 6 सितंबर को होगी मैराथन, पंजीकरण आज से शुरू
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को होंगे मुख्य अतिथि
डीसी अभिषेक मीणा ने मैराथन के सफल आयोजन को लेकर की बैठक
रेवाड़ी, 17 अगस्त, अभीतक: नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से रेवाड़ी में आगामी 6 सितंबर को भव्य मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में हर आयु वर्ग के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक इकाइयों तथा विभिन्न संस्थाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मैराथन के सफल आयोजन को लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सु व्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। डीसी ने बताया कि मैराथन के लिए मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर मैराथन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में प्रतिभागियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी तथा पंजीकरण, प्रतिभागी संख्या, उपस्थिति और अन्य आवश्यक विवरणों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा। बैठक में मैराथन के रूट, प्रतिभागियों की संख्या, रूट प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा एवं सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, टेंट, मंच, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, फोटोग्राफी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी समय रहते निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि मैराथन के प्रचार-प्रसार के लिए भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर प्रतिभागियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए। औद्योगिक इकाइयों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए भी आवश्यक समन्वय और मार्गदर्शन की व्यवस्था करने के साथ-साथ अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को कार्यक्रम स्थल पर बेहतर अनुभव मिले। इसके लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों एवं आयोजन टीम की तैनाती की जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी में आयोजित होने वाली यह मैराथन ‘नशा मुक्त समाज’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ना समय की आवश्यकता है। जिले के नागरिकों की सामूहिक भागीदारी से इस आयोजन को जन-अभियान का रूप दिया जाएगा। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

कानूनी सहायता केंद्र का किया दौरा
रेवाड़ी, 17 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने सोमवार को जिला सैनिक बोर्ड में स्थापित कानूनी सहायता केंद्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कानूनी सहायता केंद्र पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता, पेंशन, ग्रेच्युटी, और अन्य बकाया लाभों से जुड़ी समस्याओं तथा पूर्व सैनिकों की प्रशासनिक या व्यक्तिगत शिकायतों के बारे में कानूनी जानकारी उपलब्ध कराता है ताकि वे सभी कानूनी सहायता का लाभ उठा सकें।





जनसमस्याओं के त्वरित निपटान के लिए प्रशासन सजग: रेणुका नांदल’
समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर मिल रहा शिकायतों के समाधान का अवसर’
बेरी, 17 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार की जनहितकारी पहल के तहत आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में सोमवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह शिविर लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किया गया। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें एक ही स्थान पर संबंधित विभागों के समक्ष रखने तथा उनका शीघ्र समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का निपटारा पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से हो रहा है। एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के जेई प्रवीण अहलावत, बिजली निगम से अनिल कुमार,जनस्वास्थ्य विभाग से प्रवीण मलिक, क्रीड से नविता कुमारी, विकास एवं पंचायत विभाग से पवन जून सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प, झज्जर पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया’
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर की पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम द्वारा शहर झज्जर स्थित अशोका अकैडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।पुलिस टीम ने युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने युवाओं को डायल-112 आपातकालीन सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए सावधानियां बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने के संबंध में जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।
झज्जर: दिल्ली में चोरी की एक बड़ी वारदात के आरोपियों को पुलिस ने झज्जर में दबोचा
दिल्ली से काफी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात चोरी कर गाड़ी से भागे थे आरोपी
दिल्ली पुलिस कर रही थी आरोपियों की गाड़ी का पीछा, पॉलिटेक्निकल कॉलेज के पास आरोपियों को माल सहित दबोचा
आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल
आरोपियों की कार का चालक मौके से फरार
सूत्रों के हवाले से पूरी खबर
महिला पेशेंट ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
पानीपत, 17 अगस्त, अभीतक: पानीपत के सिविल अस्पताल में एक महिला पेशेंट से अस्पताल स्टाफ ने ही यौन उत्पीड़न कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट्स को नोंचकर करीब चार मिनट तक रूम में बंद रखा। हार्ट की बीमारी से जूझ रही महिला कोई विरोध भी नहीं कर पाई। जांच के बाद महिला को बाहर लाया गया तो वो परिजनों को बेसुध हालत में मिली। कुछ देर बाद जब महिला होश में आई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सीटी स्कैन टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित महिला को गंभीर हालत में च्ळप् रेफर किया गया है।

भिवानी में कचरे के ढेर पर बीजेपी का झंडा लगा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सरकार को दी एक सप्ताह की चेतावनी
किसी प्रतीक का अनादर नहीं, बल्कि सोई हुई सरकार को चेताने का प्रयास था यह प्रदर्शन: प्रदीप गुलिया जोगी
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गंदगी से अटा शहर, नागरिकों पर मंडरा रहा बीमारियों का खतरा : प्रदीप गुलिया जोगी
भिवानी, 17 अगस्त, अंभीतक: प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब उग्र राजनीतिक रूप ले लिया है। भिवानी शहर में चारों ओर पसरे कचरे और चरमराती सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी की अगुवाई में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने शहर में जमा कचरे के ढेरों पर बीजेपी के झंडे लगाकर सरकार की कार्यशैली पर कड़ा रोष जताया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शहर की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सफाई कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो पार्टी कचरे से भरी ट्रॉलियां जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के आवासों के बाहर खाली करने को मजबूर होगी। इस मौके पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि आज पूरी भिवानी कचरे के ढेरों से अट चुकी है और शहरवासियों पर बीमारियों का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हमारे प्रदर्शन का उद्देश्य किसी प्रतीक का अनादर करना नहीं, बल्कि सोई हुई भाजपा सरकार को उसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अहसास कराना है। राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है, फिर भी आमजन को गंदगी और बदबू के साए में जीने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों को एक महीने के भीतर लागू करने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह सरकार की हठधर्मिता और वादाखिलाफी को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है। जोगी ने कहा कि वे सरकार को स्पष्ट एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हैं। यदि इस समयावधि में हड़ताल का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सडकों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। हम कचरे से भरी ट्रॉलियां सांसद, स्थानीय विधायक, डीसी, एसपी और बीजेपी कार्यालय के बाहर डालकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही जब तक हड़ताल खत्म नहीं होती, प्रशासन तुरंत वैकल्पिक सफाई व्यवस्था लागू करे ताकि आम जनता को महामारी से बचाया जा सके। इस दौरान प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के 10 प्रमुख स्थानों का दौरा कर जमा कचरे की स्थिति का जायजा लिया। लगातार जमा हो रहे कचरे के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका है। प्रदीप गुलिया जोगी ने शहरवासियों से भी आग्रह किया कि जब तक सफाई व्यवस्था सामान्य नहीं होती, वे सडकों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर खुद पत्थर फेंकना कोई पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि खुली गुंडागर्दी और कानून का घोर उल्लंघन है: अभय सिंह चैटाला
हांसी के एसपी को इस कुकृत्य के लिए सख्त से सख्त सजा दी जाए और तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
चंडीगढ़, 17 अगस्त, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हांसी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर खुद पत्थर फेंकना कोई पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि खुली गुंडागर्दी और कानून का घोर उल्लंघन है। यह पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया शर्मनाक, अपमानजनक और पूरी तरह से गैर-कानूनी कृत्य है। पुलिस नियमों में कहीं भी यह नहीं लिखा कि प्रदर्शन कर रहे निर्दोष लोगों पर पुलिस द्वारा पत्थर फेंके जाएं। गैर-कानूनी भीड़, उपद्रव और स्थिति नियंत्रण के नाम पर पुलिस का ऐसा बर्बर व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि कोई एसपी लेवल का अधिकारी खुद प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बरसाए। ऐसे ही तो पुलिस वाले अवैध हथियारों का गलत इस्तेमाल कर निर्दोषों को फंसाएंगे और न्याय व्यवस्था को तार-तार करेंगे। यह घटना पुलिस तंत्र की बर्बरता और सत्ता के संरक्षण में हो रही मनमानी का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा सरकार ने पिछले 12 सालों के राज में प्रदेश का पूरी तरह से बेड़ा गर्क कर दिया है। कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। चैधरी अभय सिंह चैटाला ने सरकार से मांग की है कि हांसी के एसपी को इस कुकृत्य के लिए सख्त से सख्त सजा दी जाए और तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्दोष जनता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रहित
बहादुरगढ़, 17 अगस्त, अभीतक: जांगड़ा समाज की ओर से ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे रोड स्थित देवकरण धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 102 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया। युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर का शुभारंभ अनिल शर्मा, आकाश और ब्लड बैंक की ओर से सुमन शर्मा ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान अनिल शर्मा व आकाश ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। शिविर में मनोज शर्मा, विजय कुमार, हिमांशू जांगड़ा, कृष्ण पंवार, सचिन छिल्लर, पंकज कुमार, रिंकू, हन्नी, मंजीत जांगड़ा, राकेश सैनी, शिवम रोहिल्ला, सुनील दत्त, रमन शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा

डीयू में 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास खुली अटल कैंटीन
पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
बहादुरगढ़, 17 अगस्त, अभीतक: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले देशभर के विद्यार्थियों और आसपास के गरीब व जरूरतमंद कामगारों के लिए राहत की पहल की गई है। डूसू अध्यक्ष आर्यन मान की मांग पर दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की ओर से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास अटल कैंटीन शुरू की गई है। यहां विद्यार्थियों और जरूरतमंद लोगों को मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। रविवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और विधायक सूर्यप्रकाश खत्री की मौजूदगी में डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने नारियल फोडकर कैंटीन का शुभारंभ किया। डूसू अध्यक्ष के साथ सभी अतिथियों ने भोजन भी किया।







मुनीमपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को ₹3.50-₹3.50 लाख की आर्थिक सहायता
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक: गाँव मुनीमपुर में हुए दुःखद हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को विधायक कुलदीप वत्स की ओर से प्रति परिवार ₹2.50 लाख तथा गौशाला गोकुलधाम के श्री सुनील निमाणा जी की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार प्रत्येक पीड़ित परिवार को कुल ₹3.50 लाख की सहायता राशि दी गई। साथ ही दिवंगतों की स्मृति में उनके परिजनों को सम्मान-चिह्न भी भेंट किए गए। इस अवसर पर सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री संजय यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुमन लोहचब, जिला उपाध्यक्ष श्री भीम गुलिया सोंधी, गुलिया खाप प्रधान श्री विनोद गुलिया, जिला परिषद सदस्य श्री अंकुर गुभाना, बादली ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतानंद बाढ़सा, माछरौली ब्लॉक अध्यक्ष श्री अजब सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री वरुण गुलिया, सरपंच श्री रामबीर खेड़ी जट्ट, श्री बबलू लाडपुर, सरपंच श्री पवन दरियापुर, सरपंच श्री जयकरण लोहट, श्री भूरू बाढ़सा, श्री प्रेम बाढ़सा, श्री राकेश गुलिया पेल्पा, श्री सोमबीर भोकल, श्री सतीश गुलिया, श्री देवेंद्र सांगवान, श्री ओमबीर डावला, मोटा कोच अखाड़ा लाडपुर, श्री राजकुमार उर्फ लेफ्टी, श्री योगेश, श्री संजीत धनखड़, श्री सुमेर, श्री दिनेश तथा श्री सीटू नंबरदार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि आर्थिक सहायता किसी परिवार की अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को संबल देना हम सभी का सामाजिक और मानवीय दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें। संकट की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
रोहतक में शादी के महज 8 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
घर की छत पर पानी की टंकी में मिला 22 साल की चेतना का शव।
प्लास्टिक की टंकी में पानी भी ज्यादा नहीं था, मौत को लेकर उठे गंभीर सवाल।
मृतका के पिता वीरेंद्र का आरोप- दहेज के लिए बेटी को किया जाता था प्रताड़ित।
ससुराल वालों पर कार की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ना के बाद हत्या के आरोप।
16 अगस्त की रात ससुराल वालों ने बताया था- घर से कहीं चली गई चेतना।
मायके वालों की तलाश के बाद ससुराल में घर की छत पर पानी की टंकी में मिला चेतना का शव।
मायके वालों की शिकायत पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कर रही है छानबीन।
झज्जर के मछरौली गांव रहने वाले चेतना के पिता वीरेंद्र के बयान पर मामला दर्ज।
चेतना के पति मनीष के अलावा सास शीला और ससुर राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है रोहतक पुलिस की नजर।



चंडीगढ़: कांग्रेस विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल से मिला गेस्ट टीचर प्रतिनिधिमंडल’
जल्द से जल्द कोर्ट का फैसला लागू करवाकर नियमित करवाने की करी मांग’
माननीय हाइकोर्ट की डबल बेंच ने दो महीने में नियमित करने के दिए हुए है आदेश
केंद्रीय मंत्री मनोहरल लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित हरियाणा के सभी मंत्रियों व 90 के 90 विधायकों से मिलकर नियमित करने की लगाएंगे गुहार’
बीजेपी ने 2014 में पहली कलम से नियमित करने का किया था वायदा’
स्थायी छठ पूजा घाट परिसर को लेकर सरकार से सहयोग की उठी जोरदार मांग’



ऐतिहासिक छठ पूजा सामाजिक मेलजोल एवं भाईचारा बढ़ाने में बहुत सहायक : अशोक प्रधान’
लोक सेवा मंच ने सीएम-पीएम को पत्र लिखने का लिया निर्णय’
मेहनतकश पूर्वांचली समाज के साथ लोक सेवा मंच का सहयोग लगातार जारी रहेगा
रेवाड़ी, 17 अगस्त, अभीतक: हिंदुओं,खासकर पूर्वांचल से आए हजारों लोगों में लोकप्रिय श्छठ पूजाश् को मनाने के लिए शहर में स्थायी छठ पूजा घाट के तुरंत निर्माण की जोरदार मांग उठी है। बड़ी संख्या में स्थानीय पूर्वांचली हिंदुओं ने छठ पूजा के घाट परिसर निर्माण के लिए सीएम-पीएम से अफॉर्डेबल रेट पर जमीन अलॉट करके सहयोग प्रदान करने का पुरजोर अनुरोध किया है। छठ पूजा सेवा समिति के बुलावे पर स्थानीय कोनसीवास रोड स्थित सूरज गार्डन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच मुख्य वक्ता बनकर पहुंचे । उनके साथ कोर कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित दयाराम आर्य व नंदलाल यादव भी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि सन 1995 से रेवाड़ी व आसपास विभिन्न काम-धंधों में लगे पूर्वांचल से आए लोग बड़ी संख्या में स्थायी निवासी बनकर रहते हैं और यहां के मतदाता हैं। छठ पूजा का उनके लिए ऐतिहासिक महत्व है । किराये पर जगह लेकर प्रतिवर्ष छठ पूजा के समय उन्हें भारी दिक्कतें और धन बर्बादी होती है। इसलिए छठ पूजा घाट और परिसर के लिए हूडा सेक्टर के विकसित एरिया में अफोर्डेबल दर पर लगभग 2 एकड़ स्थायी जगह अलॉट होना निहायत जरूरी है। उन्होंने जनहित में सक्रिय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच से पूर्वांचल समाज की उक्त ज्वलंत मांग की आवाज सरकार तक पहुंचाने का पुरजोर अनुरोध किया,जिसका उपस्थित पूर्वांचल समाज के सभी लोगों ने जोरदार समर्थन किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि बड़ी संख्या में पूर्वांचल से आए मेहनतकश, प्रतिभावान नागरिक देश-प्रदेश की जीडीपी बढ़ाने में अहम योगदान दे रहे हैं। उनके त्योहार, खासकर छठ पूजा आपसी भाईचारे और सामाजिक मेलजोल को बढ़ाने के कारण स्थानीय स्तर पर भी बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनहित में सरकार को चाहिए कि नीति बनाकर देश-प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं ऐसे कस्बे अथवा गांव जहां पूर्वांचल से आए निवासी छठ पूजा करते हैं, वहां आवश्यकतानुसार जगह अलॉट करके छठ पूजा घाटों के भव्य निर्माण में पूर्ण सहयोग देना चाहिए। इस सिलसिले में उन्होंने मंच की ओर से सीएम-पीएम को पत्र लिखने की बात कही। अशोक प्रधान ने कहा कि छठ पूजा के समारोह में वह अन्य स्थानीय लोगों के साथ सन 2018 से प्रतिवर्ष शामिल होते आ रहे हैं। छठ पूजा पूरे समाज में आपसी भाईचारा,एकता और धर्म-संस्कृति का संदेश पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम करता है । उन्होंने देश-प्रदेश की सरकारों से अनुरोध किया कि पूर्वांचली लोगों की विशाल तादाद को ध्यान में रखते हुए जनहित में,व्यवस्थित आयोजन के लिए जिला मुख्यालयों,कस्बों,गांवों में जरूरतानुसार सुसज्जित छठ पूजा घाट परिसर तुरंत निर्मित किए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि जनहित में समस्याओं का समाधान होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच का पूर्ण सहयोग पूर्वांचली समाज के साथ लगातार बना रहेगा। बैठक में संजय मिश्रा, बिमल ठाकुर, धीरेन्द्र कुमार, सरबजीत सिंह, प्रेम रंजन, प्रभाकर, ओमप्रकाश सिह, वृजाननद दुबे, जितेंद्र कुमार, अक्षय कुमार,अजीत कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग उपस्थित थे।




