संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक स्फूर्ति और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास, झज्जर में आज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण विद्यालय परिसर में जोश, उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट देखने को मिली। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन, टीम वर्क और आपसी सहयोग के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
कक्षा 9-10 बालिका वर्ग: प्रथम स्थान – करेज हाउस, द्वितीय स्थान – ऑनेस्ट हाउस, तृतीय स्थान – रिस्पेक्ट हाउस
कक्षा 11-12 बालक वर्ग: प्रथम स्थान – करेज हाउस, द्वितीय स्थान – रिस्पेक्ट हाउस, तृतीय स्थान – ऑनेस्ट हाउस
कक्षा 11-12 बालिका वर्ग: प्रथम स्थान – रिस्पेक्ट हाउस, द्वितीय स्थान – ऑनेस्ट हाउस, तृतीय स्थान – ट्रस्ट हाउस
चेयरमैन डॉ. महिपाल यादव का संबोधन
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. महिपाल यादव ने सभी विजेता टीमों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि एकता, सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व का प्रतीक है। मैदान पर विद्यार्थी सीखते हैं कि कैसे एक टीम के रूप में लक्ष्य को प्राप्त किया जाता है। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हार-जीत से बढ़कर महत्वपूर्ण है आपका समर्पण और आपकी खेल भावना।

राष्ट्रीय एकता दिवस आज, एकजुट भारत के लिए आज दौड़ेंगे जिलावासी

झज्जर लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती’
जिला मुख्यालय के साथ साथ उपमंडल स्तर पर बादली,बेरी और बहादुरगढ़ में मनाई जाएगी सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती’

झज्जर में खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर व चेयरमैन कप्तान बिरधाना, बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून व पूर्व विधायक नरेश कौशिक, बादली में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, बेरी में संजय कबलाना रन फॉर यूनिटी को दिखाएंगे हरी झंडी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक’

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर रन फॉर यूनिटी व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि शनिवार सुबह 6ः30 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी को हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर द्वारा जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना की मौजूदगी में एकता की शपथ दिलाने के साथ ही हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया जाएगा। वहीं बादली में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून व पूर्व विधायक नरेश कौशिक, बेरी में संजय कबलाना रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीसी ने बताया कि एकता दिवस पर यह दौड़ झज्जर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापिस स्टेडियम में संपन्न होगी।
राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए दौड़ेंगे जिलावासी
डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए जिलावासी रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को स्मरण करते हुए इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग लेकर सरदार पटेल के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें और स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम ऋतु लघु सचिवालय सभागार में व एसडीएम बेरी रेणूका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

वर्षा खांगवाल,डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

एसआईआर-2026: वोटर के दावे व आपत्तियों की तिथि बढ़कर हुई 20 नवंबर: डीसी
30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुरूप चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर के तहत जारी सभी नोटिस पर सुनवाई की तिथि बढ़कर अब 20 नवम्बर हो गई है। ऐसे में यह कार्य शुक्रवार 20 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पुनरीक्षण से संबंधित प्रत्येक गतिविधि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नोटिस की सुनवाई में बरती जाए पारदर्शिता
डीसी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत जारी नोटिस पर सुनवाई का कार्य जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शेष नोटिस की सुनवाई 20 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। संबंधित मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाने, उन्हें सुनवाई का अवसर देने और प्रत्येक मामले का नियमानुसार निपटान करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाए।
फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी हो समय पर निपटारा
डीसी ने अधिकारियों को एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने से संबंधित दावों के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है। इन आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।
राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही दावे-आपत्तियों की सूची
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जिला के चारों निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। दावों और आपत्तियों से संबंधित सूचियां प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों की सुपर-चेकिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
जिलाभर में 807 मतदान केंद्रों पर तैनात हैं बीएलओ
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 31 जुलाई 2026 तक जारी प्रारूप मतदाता सूची में कुल 6 लाख 68 हजार 832 मतदाता दर्ज हैं। जिले के सभी 807 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की गई है। इनके कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन की ओर से पुनरीक्षण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि अभियान के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।
आगामी 30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। साथ ही, मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट और विश्वसनीय बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

पुराने दस्तावेजों को सहेजना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अभिलेख दान अभियान के तहत ऐतिहासिक दस्तावेज, पुराने पत्र, तस्वीरें व महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दान करने के लिए नागरिकों से किया आह्वान
निजी अभिलेख अपने पास रखने वालों को भी संरक्षण के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन देगा अभिलेखागार विभाग

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: इतिहास केवल किताबों में ही नहीं, बल्कि पुराने दस्तावेजों, पत्रों, तस्वीरों और ऐतिहासिक अभिलेखों में भी जीवंत रहता है। हमारी विरासत से जुड़े ये दस्तावेज आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल धरोहर हैं। इन्हें सुरक्षित रखना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह आह्वान डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिला वासियों से हरियाणा राज्य अभिलेखागार विभाग के अभिलेख दान अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील करते हुए किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अनेक परिवारों और संस्थाओं के पास पीढ़ियों से पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज, महत्वपूर्ण पत्र, दुर्लभ तस्वीरें, सरकारी रिकॉर्ड तथा सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक घटनाओं से जुड़े अभिलेख सुरक्षित रखे हुए हैं। ये अभिलेख न केवल बीते समय की घटनाओं के प्रमाण हैं, बल्कि तत्कालीन प्रशासनिक व्यवस्था, सामाजिक जीवन, आर्थिक गतिविधियों, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। ऐसे दस्तावेजों का उचित संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।
ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए आगे आएं नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अभिलेखागार विभाग, हरियाणा का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के सरकारी और निजी अभिलेखों को एकत्रित करना, उनका व्यवस्थित प्रबंधन करना तथा वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण करना है। इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा अभिलेख दान अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके पास कोई ऐतिहासिक महत्व का दस्तावेज, पुराना पत्र, तस्वीर, डायरी, सरकारी रिकॉर्ड या अन्य दुर्लभ सामग्री उपलब्ध है, तो उसे हरियाणा राज्य अभिलेखागार को दान करने पर विचार करें, ताकि इस बहुमूल्य विरासत को उचित देखभाल के साथ सुरक्षित रखा जा सके।
अपने पास अभिलेख रखने वालों को भी मिलेगी निःशुल्क सहायता
डीसी ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति अपने पास मौजूद ऐतिहासिक दस्तावेजों को दान नहीं करना चाहते और उन्हें अपने पास ही सुरक्षित रखना चाहते हैं, वे भी अभिलेखागार विभाग को इसकी जानकारी दे सकते हैं। विभाग द्वारा ऐसे अभिलेखों के बेहतर रखरखाव एवं संरक्षण के लिए समय-समय पर निःशुल्क मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
वेबसाइट और हेल्पलाइन से प्राप्त करें जानकारी
डीसी ने बताया कि अभिलेख दान अभियान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नागरिक हरियाणा राज्य अभिलेखागार विभाग की वेबसाइट ूूूण्ींतलंदंतबीपअमेण्हवअण्पद पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल ंतबीपअमे/ीतलण्दपबण्पद और दूरभाष नंबर 0172-2992112 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उप-निदेशक, अभिलेखागार विभाग, हरियाणा, सिंचाई भवन, चैथी मंजिल, बी-ब्लॉक, सेक्टर-5, पंचकूला (दूरभाष 0172-2992112) तथा सहायक निदेशक, क्षेत्रीय अभिलेखागार, हिसार मंडल, कमरा नंबर 245-46, द्वितीय तल, लघु सचिवालय, हिसार (दूरभाष 01662-283190) से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटान जरूरी: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की सीएम विंडो, जनसंवाद, एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा’

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा एवं सुशासन के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन झज्जर द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। डीसी ने लघु सचिवालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीएम विंडो, एसएमजीटी समाधान शिविर व जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
नागरिकों की समस्याओं का हो त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और शिकायत के समाधान के लिए संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा जहां संभव हो, मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। किसी भी शिकायत का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसएमजीटी, जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो की शिकायतों पर रखें विशेष निगरानी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने एसएमजीटी, जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी पोर्टल पर नियमित रूप से निगरानी रखें और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपडेट की जाए और प्रत्येक मामले में कार्रवाई की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने आमजन से भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो जैसे माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुमित कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर में हीरक जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

हरियाणा की 60 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा का साक्षी बनेगा झज्जर
एक नवंबर को झज्जर में मनाई जाएगी हीरक जयंती
राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, सुबह 9 बजे शुरू होगा जिला स्तरीय समारोह
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से भी लाइव जुड़ेंगे झज्जरवासी

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा प्रदेश के गठन के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार, एक नवंबर को मनाई जाने वाली हीरक जयंती को लेकर झज्जर जिला में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रविवार को राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय, झज्जर के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश की छह दशक की विकास यात्रा, उपलब्धियों और गौरवशाली इतिहास को उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यातिथि राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के सन्देश व समारोह का लाइव प्रसारण होगा जिसमें झज्जर के लोगों का जुड़ाव रहेगा। जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होना प्रदेश के लिए गौरव और उत्सव का अवसर है। हीरक जयंती केवल एक समारोह नहीं, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और जनभागीदारी को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। डीसी ने कहा कि हीरक जयंती समारोह का उद्देश्य प्रदेश की इस गौरवशाली विकास यात्रा को याद करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को हरियाणा के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और उपलब्धियों से परिचित करवाना है। यह अवसर प्रदेशवासियों में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और हरियाणवी संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साउंड सिस्टम, सुरक्षा और अन्य जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हरियाणा की 60 वर्षों की यह यात्रा प्रदेशवासियों के परिश्रम, संकल्प और सामूहिक प्रयासों की कहानी है। हीरक जयंती समारोह के माध्यम से प्रदेश की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकसित हरियाणा के संकल्प को भी नई ऊर्जा मिलेगी। डीसी ने जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की है कि वे इस गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भागीदारी करते हुए हरियाणा की विकास यात्रा के इस ऐतिहासिक उत्सव के साक्षी बनें।

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन झज्जर में गौड़ ग्लोबल हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
76 पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरतमंदों को वितरित की गईं दवाइयां’

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में पुलिस लाइन झज्जर में गौड़ ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 76 पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।स्वास्थ्य शिविर में हड्डियों से संबंधित समस्याओं, सांस फूलने, शुगर एवं ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच निःशुल्क की गईं। जांच के दौरान जिन पुलिस कर्मचारियों को दवाइयों की आवश्यकता पाई गई, उन्हें अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।इस अवसर पर गौड़ ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र गौड़ के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. नासिर हुसैन, जनरल सर्जन डॉ. जुनैन, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दीपिका तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. संदीप मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में अस्पताल के कैंप कोऑर्डिनेटर प्रदीप मोर की भी विशेष भूमिका रही।इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहद में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बहादुरगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव रोहद, खंड बहादुरगढ़, जिला झज्जर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक दयानंद गोरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान संबंधित विद्यार्थियों को ैच्ब्च् (ैजनकमदज च्वसपबम ब्ंकमज च्तवहतंउउम) के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। निरीक्षक दयानंद गोरी ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने झज्जर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली
कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशय पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण कंपनियों का निरीक्षण कर मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं मुस्तैदी का लिया जायजा’

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने झज्जर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। झज्जर पहुंचने पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान, पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संवेदनशील परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल का अनुशासित, संगठित एवं मुस्तैद रहना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बैरिकेडिंग की व्यवस्था मजबूत, व्यवस्थित एवं प्रभावी होनी चाहिए। बैरिकेडिंग इस प्रकार की जाए कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित रहे। उन्होंने अधिकारियों को ड्यूटी की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा पुलिस कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए।
दंगा नियंत्रण कंपनियों का निरीक्षण, मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने किया व्यावहारिक प्रदर्शन
बैठक के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने पुलिस लाइन झज्जर में दंगा नियंत्रण कंपनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों, सुरक्षा उपकरणों एवं दंगा नियंत्रण सामग्री की उपलब्धता का बारीकी से जायजा लिया।मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने भीड़ नियंत्रण, उपद्रवी भीड़ को तितर-बितर करने, आंसू गैस के प्रयोग, कैन शील्ड एवं अन्य एंटी राइट उपकरणों के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में पुलिस बल की तैनाती, टीमों के आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया।
अनुशासन, सतर्कता और नियमित अभ्यास पुलिस बल की कार्यक्षमता का आधार
पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल का हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना बेहद जरूरी है। नियमित मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और आपसी समन्वय में सुधार होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दंगा नियंत्रण कंपनियों का नियमित अभ्यास करवाया जाए तथा सभी सुरक्षा उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल तत्काल एवं प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सके।

चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया काबू,

बहादुरगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना एवं अपराध की रोकथाम के दौरान मिली सूचना के आधार पर बालौर चैक बाई पास पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव अच्छेज जिला झज्जर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद हुई। मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिल थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लिया।पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के 48 सरकारी एवं निजी स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 39 हजार विद्यार्थी हुए जागरूक’
31 अक्टूबर तक चलेगा अभियानय पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और बच्चों के कानूनी अधिकारों की दी जा रही जानकारी

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के चेयरपर्सन राजकुमार यादव के दिशा-निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल के मार्गदर्शन में “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत झज्जर जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तीसरे दिन जिले के 48 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जागरूकता शिविर लगाए गए, जिनके माध्यम से लगभग 39 हजार विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, झज्जर, साइबर क्राइम पुलिस थाना, झज्जर तथा किशोर न्याय बोर्ड से जुड़े सदस्यों एवं संबंधित विभागों के रिसोर्स पर्सन्स द्वारा विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही न्यायिक अधिकारी भी विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर विशाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना का दौरा किया और विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया। वहीं, माननीय सिविल जज (जूनियर डिवीजन), आदित्य वर्मा ने पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसी अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल व सिविल जज जूनियर डिवीजन विनीत कुमार ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को पोक्सो अधिनियम, 2012, गुड टच एवं बैड टच, बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें और आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करें। विद्यालय में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं किट्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सीजेएम विशाल ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।
नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा हेल्पलाइन: 15100
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
पुलिस एवं आपातकालीन सहायता: 112
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर हेल्पलाइन: 01251-252013

इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सुरक्षित बचपन अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, बाल अधिकारों, बाल विवाह की रोकथाम तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, संरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके।

सशक्त कौशल को बढ़ावा देना ही रोजगार मेले का उद्देश्य: ओम प्रकाश धनखड़
आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में मेगा जॉब फेयर आयोजित
मौके पर ही 470 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र मिले
356 युवाओं का अप्रेंटिसध्रोजगार के लिए हुआ चयन

झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा तथा जिला रोजगार विभाग के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुढ़ा के प्रांगण में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संस्थान के प्राचार्य श्री संदीप अहलावत ने मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश धनखड़ तथा सभी विशिष्ठ अतिथियों का संस्थान में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो सोचेगा, वो करेगा समय लगता है, बस सीखना चाहिए और दृढ़ संकल्प और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में हर व्यक्ति को हार्ड स्किल और सॉफ्ट स्किल के साथ-साथ मार्केटिंग स्किल भी सीखनी चाहिए ताकि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ मजबूत हो। प्राचार्य श्री संदीप अहलावत ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मेगा जॉब फेयर का आयोजन माननीय उपायुक्त महोदया श्रीमती वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस मेगा जॉब फेयर में मौके पर ही 470 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 356 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिस व रोजगार हेतु किया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य कर रही है, सरकार की सोच है कि युवा वर्ग अपनी रूचि अनुरूप प्रशिक्षण लेकर हुनरमंद बनें, इसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। इस मेगा जॉब फेयर में हीरो मोटोकॉर्प, जेबीएम, योकोहामा, पैनासोनिक, एचएनजी ग्लास, ट्राइकोलाइट, ल्यूमैक्स, एजटेक, पुखराज हेल्थ केयर, सुब्रोस इत्यादि 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी की। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद् के चेयरमैन श्री कप्तान बिरधाना ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वयं का रोजगार भी कर सकते हैं। समय-समय पर विभिन्न कंपनियों के तरफ से भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, इस लिए युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के लिए बेहतर अवसर मिलते हैं। विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा विकास वाल्मीकि ने कहा कि सशक्त कौशल को बढ़ावा देते हुए युवाओं का भविष्य बनाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। युवा वर्ग कंपनियों में रोजगार पाकर अपने ज्ञान को सही दिशा में लेकर जाएं। आज तकनीक हर रोज बदल रही है और युवाओं को अपडेट रहना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि श्री संजय कबलाना ने भी उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि वे कौशल आधारित कोर्सों का प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल अनिल दलाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और अपनी गरिमामयी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों द्वारा संस्थान में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर श्री मनीष फौगाट, सीईओ जिला परिषद्, कप्तान बिरधाना जिला परिषद् चेयरमैन, संजय कबलाना, वरिष्ठ भाजपा नेता, विकास वाल्मीकि जिलाध्यक्ष भाजपा, कुमारी सुनीता चैहान, वरिष्ठ भाजपा नेत्री, जिला रोजगार अधिकारी धर्मेंद्र मालिक, अनिल दलाल, प्राचार्य राजकीय आईटीआई मातनहेल सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, स्टाफ सदस्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हरियाणा में गैर-मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल तुरंत बंद कराने के निर्देश, 2 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट, सरकार का सख्त आदेश!
हरियाणा में गैर-मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे स्कूलों को तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों से 2 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट मांगी गई है।

विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ी, 20 नवंबर तक होगा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण
अब 30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक: मुख्य निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब हरियाणा में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। इसके तहत दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण की अवधि बढ़ाकर 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची अब 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी। इससे पहले अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए इस संशोधन के बाद हरियाणा सहित रेवाड़ी जिला में एसआईआर की प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई समय-सारणी के अनुसार कार्य करना होगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन आज
राव तुलाराम स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में ‘रन फॉर यूनिटी’ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के आमजन की भागीदारी रहेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को एकता एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रातः 7 बजे रन फॉर यूनिटी की शुरुआत राव तुलाराम स्टेडियम से होगी। इससे पहले उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

कर्नाटक की राज्यपाल डा. सुधा यादव एक नवंबर को आएंगी गांव धामलावास
रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक: कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर 2026 को जिले रेवाड़ी आएंगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्यपाल बनने के बाद वें पहली बार गांव धामलावास पहुंचेंगी और अपने पति एवं प्रथम कारगिल शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के जिला में आगमन को लेकर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था प्रबंधन सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

आमजन की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में करें निस्तारण : एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने सीएम विंडो, सीपीग्राम, एसएमजीटी और समाधान शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को लेकर की समीक्षा बैठक

रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक: सीएम विंडो, सीपीग्राम, एसएमजीटी तथा समाधान शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति एवं उनके निस्तारण के संबंध में शुक्रवार को एडीसी राहुल मोदी ने लघु सचिवालय रेवाड़ी में समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न पोर्टल तथा समाधान शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा डा. सुमिता मिश्रा ने सभी जिलों के डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ के वीसी कर दिशा निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कर किया जाए। उन्होंने शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनकी स्थिति को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत निवारण प्रक्रिया में विभागीय समन्वय को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन शिकायतों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में डीएमसी प्रदीप अहलावत और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
लघु सचिवालय रेवाड़ी में समीक्षा बैठक करते हुए एडीसी राहुल मोदी।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक: मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कृष्ण नगर, नाहड़ स्थित रीजनल सेंटर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय तथा कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम, सोनिका द्वितीय तथा प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित यादव, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत रेवाड़ी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रत्येक युवा को देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सतीश मस्तान, मनीषा, आरती, किस्मत, मोनिका, कुसुम, मोहिनी एवं मुस्कान ने सरदार वल्लभभाई पटेल के अखंड भारत के निर्माण में दिए गए योगदान पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। मेरा युवा भारत रेवाड़ी की ओर से यतिन चरण ने राष्ट्रीय एकता पर आधारित काव्य प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. अंजलि पांचाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. सोनिया यादव, डॉ. प्रदीप शर्मा, धीरज यादव, अंजू शर्मा, बिन्दु यादव, निर्मला, सुशीला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी युवाओं ने एकता मार्च निकालकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया तथा देश की एकता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

नालसा के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कैम्प आयोजित
रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व संगीता राय सचदेव जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के आदेश अनुसार एवं डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख में शुक्रवार को पोक्सो एक्ट 2012 को लेकर विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीहा में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हांसाका में आकाश सरोह, सिविल जज – कम- जूनियर मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोकलगढ़ में मिताली अग्रवाल, सिविल जज – कम- जूनियर मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रेवाड़ी ने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगवाडी में आलोक आनंद, अध्यक्ष सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, बावल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा स्कूल में उपस्थित बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और बाल पोर्नोग्राफी से बचाकर उनकी सुरक्षा करना और उनकी गरिमा को बनाए रखना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पीएम किसान सम्मान निधि ने किसान व सरकार के बीच रिश्ते को दी नई परिभाषा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पीएम किसान सम्मान निधि विश्व की सबसे बड़ी डी.बी.टी. योजनाओं में से एक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों को जारी की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त

भिवानी, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की, जिसने देश के किसान और सरकार के बीच के रिश्ते को नई परिभाषा दी। वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना थी जिससे पहले दिन ही देशव्यापी स्तर पर पहली बार किसान के खाते में सीधे सम्मान राशि पहुंचने की व्यवस्था शुरू हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भिवानी से प्रदेश के किसानों को 24वीं किस्त जारी करने पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी, सांसद चै. धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बुवानीखडेड़ा के विधायक कपूर वाल्मिकी, बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास, डीसी साहिल गुप्ता, डीएसपी मंयक मिश्रा, महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किश्त जारी करने का लाईव प्रसारण दिखाया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 86 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे और सीमांत हैं। छोटे किसानों को बुवाई के समय बीज, खाद और जुताई के लिए धन की आवश्यकता होती थी। मजबूरी में उन्हें ऊंचे ब्याज पर साहूकार से कर्ज लेना पड़ता था, और फसल आने से पहले ही उसकी अधिकांश कमाई का बड़ा हिस्सा कर्ज की भेंट चढ़ जाता था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों की उस पीड़ा को समझा और संकल्प लिया कि खेती के जरूरी खर्च के लिए किसान को किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। इसकी शुरुआत छोटे और सीमांत किसानों से हुई, और कुछ ही महीनों में यह योजना देश के सभी भूमिधारक किसान परिवारों तक पहुंच गई। प्रधानमंत्री की सोच थी कि किसान समृद्ध एवं मजबूत बने और उसकी आय बढे। किसान सम्मान निधि ने किसान को मजबूत करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डी.बी.टी.) योजनाओं में से एक है। छोटी-छोटी किस्तों से बनी यह धारा आज 4 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक का सागर बन चुकी है। जब कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया की रफ्तार रोक दी थी, तब भी इस योजना से 1 लाख 71 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों तक पहुँची और इस राशि ने गाँव की अर्थव्यवस्था का पहिया थमने नहीं दिया।
प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा से 24वीं किस्त की जारी, 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसान लाभान्वित, योजना की हर चैथी महिला लाभार्थी किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस योजना की लगभग हर चैथी लाभार्थी महिला किसान है, जिनके हाथों में 1 लाख 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंची है। यह सब बिना किसी बिचैलिये, बिना कमीशन, बिना सिफारिश के हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा से 24वीं किस्त जारी की हैं। एक बटन दबते ही देश के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये से अधिक राशि पहुंची हैं, और इसके साथ ही योजना की कुल राशि 4 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के पार हो गई है।
केन्द्र सरकार ने 2030-31 तक इस योजना के लिए 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के 16 लाख 23 हजार किसान परिवार भी इस योजना के भागीदार हैं, जिनके खातों में 324 करोड़ 75 लाख रुपये पहुँचें हैं। इनमें भिवानी के 1 लाख 21 हजार किसान परिवारों को 24 करोड़ 20 लाख रुपये मिला हैं। 24 किस्तों में अब तक हरियाणा के किसानों तक 8 हजार 206 करोड़ 36 लाख रुपये पहुंच चुके हैं और यह भरोसा आने वाले वर्षों के लिए भी पक्का किया गया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2030-31 तक इस योजना के लिए 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह किसान को दी गई मोदी जी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भिवानी छोटी काशी और मिनी क्यूबा के नाम से देशभर में प्रसिद्ध मुक्केबाजों की धरती है, और हरियाणा केसरी पंडित नेकीराम शर्मा तथा विकास पुरुष चैधरी बंसीलाल जैसे महापुरुषों की धरती है। यहां के किसान ने कम पानी और रेतीली मिट्टी में भी पसीना बहाकर खेतों को हरा-भरा रखा है, और यहाँ के युवाओं ने सरहद पर देश की रक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान को सहायता राशि के साथ-साथ उत्तम खाद बीज, पानी, बिजली, बीमा, उचित दाम, अच्छा बाजार और नई तकनीक मिले, इसी सोच के साथ डबल इंजन सरकार बीज से बाजार तक हर कदम पर किसान के साथ खड़ी है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसमें किसानों की सभी 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। पिछले 13 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपये पहुंचाए गए हैं।
नकली बीज और कीटनाशक बेचने वालों के विरुद्ध बनाया सख्त कानून
उन्होंने कहा कि सब्जी और फल उगाने वाला किसान भी पीछे न रहें, इसलिए भावांतर भरपाई योजना में 21 बागवानी फसलों के संरक्षित मूल्य तय किए गए, जिससे 49 हजार किसानों को 282 करोड़ रुपये की राशि मिली है। पिछले 12 वर्षों में फसल बीमा और फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 16 हजार 160 करोड़ रुपये दिए गए है। किसान की मेहनत के साथ कोई धोखा न कर सके, इसके लिए नकली बीज और कीटनाशक बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कानून बनाया गया है। फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी प्रधानमंत्री की योजनाएं आज किसान का सुरक्षा कवच बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए भी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। गन्ने का भाव 415 रुपये से बढ़ाकर इस पेराई सत्र में 430 रुपये और अगले सत्र में 450 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इससे अगले सत्र में गन्ना किसान की आय प्रति एकड़ लगभग 10 हजार से 11 हजार 300 रुपये तक बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को बनाया जन-आंदोलन
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज धरती को मां मानकर उसकी सेहत का ध्यान रखते थे। प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के माध्यम से उसी परंपरा को जन-आंदोलन बनाया है, और हरियाणा के किसान इसमें आगे बढकर भागीदारी कर रहे हैं। आज लगभग 2 लाख किसानों ने 3 लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 23 हजार 930 किसान 44 हजार एकड़ भूमि पर इसे अपना चुके हैं। कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा और करनाल के प्रशिक्षण केंद्रों से 12 हजार से अधिक किसान यह विधा सीख चुके हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी के किसानों ने पानी का मोल भली भांति पहचाना है। इसीलिए पी.एम. कुसुम योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान पर 1 लाख 95 हजार 653 सोलर पंप लगाए गए हैं और खेतों को सूरज की ऊर्जा से सींच रहे हैं। स्वच्छ हवा के लिए किसानों ने पराली प्रबंधन में भी आगे बढकर सहयोग किया है। किसानों को 1 लाख 11 हजार के उपकरण और 6 हजार 794 कस्टम हायरिंग सेंटर पर 1 हजार 17 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है, और 10 लाख किसानों को 909 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है।
सरकार ने इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन पार्टनरशिप मॉडल किया विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती तभी लाभकारी होगी, जब किसान को उत्पादन के साथ बाजार का भरोसा भी मिलेगा। इसलिए सरकार ने इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन पार्टनरशिप मॉडल विकसित किया है, जिसमें बीज से लेकर प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग तक पूरी मूल्य-श्रृंखला तैयार की जा रही है। हरियाणा का किसान केवल उत्पादक न रहे, बल्कि अपनी उपज का ब्रांड भी बने। इसी सपने को साकार करने पर बल दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य का किसान ज्ञान, विज्ञान और तकनीक से लैस होगा। आज ड्रोन से खाद और दवा का छिडकाव किया जा रहा है, मोबाइल पर मौसम और मंडी के भाव मिल रहे हैं। आने वाले समय में ए.आई. से फसल की बीमारी, मिट्टी की जरूरत और सिंचाई के सही समय की जानकारी सीधे किसान तक पहुँचेगी। ए.आई. केवल उद्योगों और शहरों के लिए नहीं, बल्कि इसका सबसे बड़ा लाभ खेत और किसान को मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को, हरियाणा की स्थापना के 60 वर्ष पूरे हो जाएगें। इन 60 वर्षों में हरियाणा देश का अन्न भण्डार का केन्द्र बना है। इसके पीछे किसान का पसीना बहा है। इसलिए हम गर्व से सकंल्प लें कि पानी की हर बूंद बचाएगें। धरती मां की सेहत सुधारेंगे और नई तकनीक अपनाएंगे।
प्राकृतिक खेती हमारी परम्परा रही है: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपए की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। छोटा किसान इस महत्व को भली भांति समझता है। सरकार ने किसानों के लिए पराली प्रबंधन के साथ मशीनों की खरीद एवं खाद पर भी सब्सिडी दी जा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती हमारी परम्परा रही है। इसमें गौवंश का विशेष योगदान रहा है। इसलिए हमें किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढना चाहिए। इसके लिए पहले पशुओं के लिए उगाने वाले चारे में खाद का उपयोग बंद कर इसे प्राकृतिक खेती से उगाए। इसे पशुओं का दूध शुद्ध एवं स्वादिष्ट रहेगा। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू की थी। उन्होंने कहा कि देश के लगभग 86 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत श्रेणी से जुड़े हैं। इस पहल से किसानों को खेती से जुड़े जरूरी खर्चों में मदद मिलती है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग मिलता है। यह योजना किसानों के कल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस दौरान सांसद चै. धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, विधायक उमेद पातुवास और डीसी साहिल गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। इस दौरान एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग, कृषि इंजीनियर नसीब सिंह धनखड़, सीआईडी इंचार्ज सुनील कुमार, किसान, पशु पालक और आदि मौजूद रहे।

पंजाब की महिला टीम ने जीती सर्कल कबड्डी, पहलवान प्रत्यक्ष ने कुश्ती में हैप्पी बामला को दी पटखनी
धर्मसेना की ओर से सांसद चै. धर्मबीर सिंह ने कबड्डी महिला खिलाडियों को स्कूटी, पुरुष खिलाडियों को दी बाइक
5 किलोमीटर वेटरन दौड़ में खिलाडियों ने दिखाया दमखम
सांसद की बेटी सोमिया ने पाया तीसरा स्थान
भीम स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि देने पर सांसद चै. धर्मबीर सिंह ने जताया मुख्यमत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार

भिवानी, 30 अक्तूबर, अभीतक: भिवानी के ऐतिहासिक भीम स्टेडियम में आयोजित एशियाई एवं पैरा एशियाई खिलाडियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का बेहद रोमांचक आयोजन किया गया। समारोह में वैटर्न महिला और पुरुषों की दौड़, पंजाब एवं हरियाणा की महिला खिलाडियों के बीच सर्कल कबड्डी, नामी पहलवालों के बीच कुश्ती और बॉक्सिंग के मुकाबलों ने दर्शकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने मुकाबलों के दौरान खिलाडियों को उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री और सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा की महिला खिलाडियों के बीच सर्कल कबड्डी मैच में टॉस करवाया। इस दौरान सांसद के सुपुत्र मोहित चैधरी भी मौजूद रहे।
वैटर्न महिला और पुरुषों ने दौड़ में बहाया पसीना
धर्मसेना द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान बड़ी ही रोचक 5 किलोमीटर की वेटरन महिला और पुरुषों की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह की बेटी सोनिया ने भी दौड़ लगाई और तीसरा स्थान पाया। सांसद की धर्मपत्नी मंजू देवी और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने अपने वर्ग में एक दूसरे को पछाडने के लिए पसीना बहाया वहीं दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह की धर्मपत्नी मंजू देवी और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने कहा कि दौड़ प्रतियोगिता न केवल स्वस्थ रखती है बल्कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करती है। पांच किलोमीटर रेस के महिला वर्ग में सोनिया यादव, डाइट प्रिंसिपल गुरुग्राम ने 24.10 मिनट में प्रथम, सुनीता कैथल ने 26.15 मिनट में द्वितीय, सोनिया भिवानी महेंद्रगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह की बेटी सोनिया ने 27.19 मिनट में तृतीय स्थान, प्रोमिला भिवानी ने 28.12 मिनट में चैथा स्थान और कविता दांगी भिवानी ने 33.12 मिनट में पाँचवा स्थान लिया। दौड़ में प्रदेश भर से 28 महिलाओं ने भाग लिया था। पांच किलोमीटर रेस के पुरुष वर्ग में अजीत भिवानी ने 19.02 मिनट में प्रथम,जयबीर महेंद्रगढ़ ने 19.45 मिनट में द्वितीय, प्रेमजीत हिसार ने 20.23 मिनट में तृतीय स्थान, हरपाल हिसार ने 21.32 मिनट में चैथा स्थान और रामस्वरूप हतेहाबाद ने 21.46 मिनट में पाँचवा स्थान लिया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 35 पुरुषो ने भाग लिया था।
कुश्ती मुकाबला- पहलवान प्रत्यक्ष ने हासिल की शानदार जीत
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के सामने अखाड़े में कुश्ती का बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मैदान में पहुंचकर दोनों पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मुख्यमंत्री ने खिलाडयिों का हौसला बढ़ाया। कुश्ती में पहलवान प्रत्यक्ष ने अपनी बेहतरीन तकनीक का परिचय देते हुए हैप्पी बामला को पटकनी देकर जीत हासिल की। खिलाडियों के प्रदर्शन को सराहते हुए धर्मसेना की तरफ से दोनों पहलवानों को बाइक प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
सर्कल कबड्डी (महिला वर्ग) पंजाब टीम बनी विजेता
पंजाब और हरियाणा की महिला टीमों के बीच हुआ सर्कल कबड्डी मुकाबला युवाओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने टॉस करवाकर इस मैच का औपचारिक शुभारंभ किया। दर्शकों की भारी नारेबाजी और तालियों के बीच खेले गए इस मैच में पंजाब की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। महिला सशक्तिकरण और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए धर्मसेना की ओर से दोनों टीमों की सभी महिला खिलाडयिों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।
भीम स्टेडियम में मुक्केबाजों ने दिखाए पंच, निमड़ी की गुड्डी और कालुवास की तमन्ना के बीच हुआ जबरदस्त बॉक्सिंग मुकाबला
भीम स्टेडियम में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मुकाबला निमड़ी की गुड्डी और कालुवास की तमन्ना के बीच खेला गया। रिंग में उतरते ही दोनों महिला मुक्केबाजों ने एक-दूसरे पर पंचों की बरसात कर दी और अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बेटियों के इस जज्बे और शानदार खेल भावना को देखते हुए धर्मसेना की टीम की तरफ से दोनों महिला मुक्केबाजों को स्कूटी देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
भिवानी की मिट्टी में विश्व स्तर के खिलाड़ी पैदा करने की क्षमता: सांसद चै. धर्मबीर सिंह
भीम स्टेडियम में खिलाडियों की सुविधाओं के लिए 50 करोड़ की घोषणा पर सांसद ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों को स्कूटी व बाईक भेंट कर उनका हौसला अफजाई करते हुए सांसद श्री धर्मबीर सिंह ने कहा कि यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। भिवानी की मिट्टी में विश्व स्तर के खिलाड़ी पैदा करने की अपार क्षमता है। सांसद ने कहा कि भीम स्टेडियम हरियाणा के सबसे पुराने और ऐतिहासिक स्टेडियमों में से एक है। सांसद ने भीम स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और खिलाडियों की अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए 50 करोड़ रुपये की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस घोषणा से स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और आने वाले समय में भिवानी से और भी अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्टड्ढ्रीय और विश्व स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। उन्होंने बताया कि स्टेडियम को आधुनिक बनाने की मांग लंबे से थी। उन्होंने खिलाडियों की मांग के अनुरूप लगभग 69 करोड़ के एस्टीमेट बनाकर भेजे थे और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी, जिसे आज मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ की घोषणा कर समारोह के दौरान पूरा किया है, इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी का तहदिल से आभार व्यक्त करते हैं। सांसद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से देश में खेलों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा कि धर्म सेना द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धर्म सेवा द्वारा आज पंजाब एवं हरियाणा के बीच महिला कबड्डी मैच,कुश्ती,बॉक्सिंग और महिला एवं पुरुष वितरण दौड़ का आयोजन किया गया और विजेताओं को 30 स्कूटी और 4 बाइक इनाम स्वरूप दी गई है तथा 10 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी विभिन्न पत्रकारों को भी भेंट की गई हैं।

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
एशियाई खेलों में लोहा मनवाने वाले हरियाणा के खिलाडियों का भिवानी में हुआ राज्यस्तरीय सम्मान
प्रदेश के 132 खिलाडियों को 189 करोड़ 38 लाख रुपये के नकद पुरस्कारों से किया सम्मानित
50 करोड़ रुपये की लागत से भिवानी का भीम स्टेडियम होगा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित : मुख्यमंत्री

भिवानी, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पदक कुछ क्षणों में खिलाड़ी के गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है। इन पदकों के पीछे वर्षों का अभ्यास, अनगिनत त्याग और हार के बाद फिर उठ खड़े होने का हौसला है। भिवानी की धरती पर आज गूंज रही तालियां सिर्फ पदकों के लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत वर्षों की तपस्या, त्याग और उस अटूट संकल्प के लिए भी हैं, जिसने भारत का तिरंगा एशिया के खेल मैदानों में ऊंचा किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित एशियाई खेलों एवं पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाडियों के संयुक्त सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने भिवानी के विकास को गति देने के लिए 142 करोड़ रुपये की लागत की 8 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। इनमें 133 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत के 6 उद्घाटन तथा 8 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत के 2 शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने भीम स्टेडियम में खेलों की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 50 करोड़ की रुपए की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज इन सितारों के बीच आकर उनका मन गर्व से भर गया है। उन्होंने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल खिलाडियों का ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के त्याग एवं समर्पण का भी सम्मान है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत ने 85 पदक जीतकर चैथा स्थान प्राप्त किया। इसमें हरियाणा के खिलाडियों ने 32 पदकों का योगदान दिया, जिनमें 14 स्वर्ण पदक शामिल हैं। यानी भारत के हर तीन स्वर्ण पदकों में से दो हरियाणा के खिलाडियों ने जीते। इसी प्रकार, पैरा एशियाई खेलों में भारत ने 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हरियाणा के पैरा खिलाडियों ने 9 स्वर्ण सहित 31 पदक जीते, यानी देश के लगभग 30 प्रतिशत स्वर्ण पदक हमारे पैरा खिलाडियों के नाम रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में हरियाणा के अनेक सितारे चमके। मुक्केबाजी में अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीते। हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजेल्सि ओलंपिक 2028 का टिकट पक्का किया और इन टीमों की ताकत में हरियाणा के खिलाडयिों का बड़ा योगदान है। कुश्ती में भारत का यह प्रदर्शन वर्ष 1962 के बाद एशियाई खेलों में सबसे बेहतरीन रहा। पैरा खेलों में सुमित अंतिल और प्रणव सूरमा की सुनहरी जीत ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया।
भिवानी की धरती ने भारतीय मुक्केबाजी को दी पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी की धरती पर इस समारोह का विशेष महत्व है। मिनी क्यूबा कहलाने वाले भिवानी ने भारतीय मुक्केबाजी को उसकी पहचान दी है। विजेंद्र सिंह, अखिल कुमार, जितेंद्र कुमार, नीतू घणघस, जैस्मिन लम्बोरिया, प्रीति पंवार, साक्षी चैधरी और प्रिया घणघस जैसे मुक्केबाजों ने दुनिया के मंच पर भिवानी का नाम रोशन किया है। इन सफलताओं के पीछे यहां के प्रशिक्षकों और उन परिवारों की साधना है, जिन्होंने खेतों में पसीना बहाते हुए भी बच्चों के सपनों को पंख दिए। परिस्थितियां आपकी शुरुआत तय कर सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और संकल्प ही आपकी मंजिल तय करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की खेल शक्ति किसी एक जिले या खेल तक सीमित नहीं है। कुश्ती, मुक्केबाजी, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, शूटिंग और तीरंदाजी से लेकर पैरा खेलों तक हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। हमारी बेटियां भी हर मैदान में आगे बढ़ रही हैं, पदक जीत रही हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
132 खिलाडयिों को 189 करोड़ 38 लाख रुपये के नकद पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 132 खिलाडियों को कुल 189 करोड़ 38 लाख रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही, पात्र खिलाडियों को हरियाणा की खेल नीति के अनुसार सरकारी नौकरियों के ऑफर लेटर भी दिए जा रहे हैं। खिलाड़ी जब देश का मान बढ़ाता है, तो देश और प्रदेश का भी दायित्व है कि उसके सम्मान, सुरक्षित भविष्य और सपनों की चिंता करें। हमारा स्पष्ट संकल्प है कि ऐसे हर खिलाड़ी को सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और आगे बढने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत अब तक 260 उत्कृष्ट खिलाडियों को ग्रुप-ए, बी और सी की सरकारी नौकरियां दी गई हैं। हाल ही में खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन किया गया है, जिसके तहत हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाडयिों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इससे उन्हें सरकारी नौकरियों सहित अन्य अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए खिलाडयिों को अग्रिम राशि देने का प्रावधान भी किया गया है, ताकि पैसे की कमी किसी खिलाड़ी की ट्रेनिंग में बाधा न बने।
17 हजार 676 खिलाडियों को अब तक 931 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाडियों के योगदान का सम्मान केवल पदक जीतने पर पुरस्कार देने तक सीमित नहीं है। अवार्ड विजेता खिलाडियों के मासिक मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। अब खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन, ध्यानचंद तथा तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपये और भीम अवार्ड विजेताओं को प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है। आज के पुरस्कारों को मिलाकर अब तक प्रदेश के 17 हजार 676 खिलाडियों को कुल 931 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी सीधे पोडियम तक नहीं पहुंचता। उसकी यात्रा गांव की मिट्टी, स्कूल के मैदान और शुरुआती अभ्यास से शुरू होती है। इसी प्रतिभा को समय रहते पहचानने और तराशने के लिए प्रदेश में 2 हजार खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं। इनमें 8 से 14 वर्ष के खिलाडयिों को 1 हजार 500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष के खिलाडयिों को 2 हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। इसके अलावा, 25 आवासीय खेल अकादमियां खोली गई हैं, जहां खिलाडयिों को प्रतिदिन 500 रुपये की दर से डाइट मनी दी जा रही है।
खेलों के बुनियादी ढांचे पर खर्च किए 1 हजार 100 करोड़ रुपये
नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाडियों को विश्वस्तरीय प्रदर्शन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं भी चाहिए। पिछले 12 वर्षों में खेलों के बुनियादी ढांचे पर लगभग 1 हजार 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। खेल विभाग का बजट वर्ष 2013-14 के 163 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 668 करोड़ 42 लाख रुपये किया गया है। खिलाडयिों को चोट से उबरने और बेहतर प्रदर्शन के लिए वैज्ञानिक सुविधाएं देने हेतु पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से ए-स्टार उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र खिलाडयिों के प्रशिक्षण और रिकवरी को नई मजबूती प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खेल केवल शारीरिक ताकत का नहीं, बल्कि तकनीक, विज्ञान और रणनीति का भी मुकाबला है। वीडियो विश्लेषण, आधुनिक सेंसर, खेल-विज्ञान, सही पोषण और वैज्ञानिक रिकवरी खिलाडयिों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पैरा खिलाडयिों के लिए आधुनिक कृत्रिम अंग, अनुकूलित उपकरण और सुलभ प्रशिक्षण सुविधाएं नई संभावनाएं खोलती हैं। सरकार का प्रयास है कि ये सुविधाएं केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि हर मेहनती खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने खेलों को जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बनाने पर जोर दिया है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों ने देश में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को आगे आने के अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार खेल नर्सरियों, प्रशिक्षण सुविधाओं, प्रशिक्षकों और खिलाडयिों के प्रोत्साहन को मजबूत कर रही है।
हरियाणा का हर युवा मैदान से जुड़े, नशे से नहीं
मुख्यमंत्री ने युवा खिलाडियों का आह्वान करते हुए कहा कि आज उनकी उपलब्धियां एक नई जिम्मेदारी भी लेकर आई हैं। वे केवल पदक विजेता नहीं, बल्कि उन हजारों बच्चों के आदर्श हैं, जो उन्हें देखकर खेलों में अपना भविष्य तलाशते हैं। उनकी सफलता बच्चों को विश्वास दिलाती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। खेल का मैदान अनुशासन सिखाता है और नशे से दूर रखता है। आइए, संकल्प लें कि हरियाणा का हर युवा मैदान से जुड़ेगा, नशे से नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन बाद हरियाणा अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करेगा और खिलाडियों से बड़ा उपहार प्रदेश को कोई नहीं दे सकता। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी हरियाणा के खिलाडियों का लोहा मानते हैं। जुलाई में जींद की धरती से उन्होंने विश्वास जताया था कि हरियाणा के बेटे-बेटियां हमेशा की तरह हर मंच पर परचम लहराएंगे। वर्ष 2030 में भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और 2036 के ओलंपिक की तैयारी में जुटा है। प्रधानमंत्री जी की इस उम्मीद को पूरा करने की जिम्मेदारी खिलाडियों के कंधों पर है और उन्हें हर सुविधा देने की जिम्मेदारी सरकार की है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ी भारत का तिरंगा ऊंचा करेंगे और प्रदेश का मान बढ़ाएंगे।
खिलाड़ी प्रदेश का गौरव और सरताज, उनकी उपलब्धियां दूसरे युवाओं के लिए बनेंगी प्रेरणा: श्रुति चैधरी
सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि भिवानी का भीम स्टेडियम केवल खेलों का मैदान नहीं, बल्कि उनके परिवार की यादों और क्षेत्र की खेल परंपरा से भी जुड़ा हुआ है। उनके पिता चैधरी श्री सुरेंद्र सिंह ने इस स्टेडियम की आधारशिला रखी थी और वे यहां सुबह अभ्यास के लिए आया करते थे। आज इस स्टेडियम को खिलाडियों ने अपनी मेहनत और उपलब्धियों से नई पहचान दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का भिवानी की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यहां के खिलाडयिों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर ग्रामीण स्तर से उठकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन खिलाडयिों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। श्रुति चैधरी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि भीम स्टेडियम का और विस्तार किया जाए तथा यहां खिलाडियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ी पहले ही अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं और अब वे दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।
खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब, हरियाणा के खिलाडियों ने बदली पुरानी कहावत: गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाडयिों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पुरानी कहावत को बदलकर रख दिया है। पहले कहा जाता था कि पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब और खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब, लेकिन आज हरियाणा के खिलाडयिों ने साबित कर दिया है कि खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब। प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का तिरंगा लहरा रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के खेल इतिहास में पहली बार एक ही दिन में खिलाडयिों को करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। खिलाडियों को ए, बी और सी ग्रेड की सरकारी नौकरियां देने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाडियों के बीच कोई भेदभाव नहीं करती, बल्कि सभी को समान सम्मान और प्रोत्साहन दे रही है। गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मिशन ओलंपिक 2036 के तहत हरियाणा के खिलाडियों के लिए 36 पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा ऐसा पहला राज्य है, जिसने इस लक्ष्य को लेकर विशेष योजना शुरू की है। प्रदेश सरकार खिलाडियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पांच लाख रुपये तक की सहायता, 20 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, बेहतर कोचिंग और डाइट मनी जैसी सुविधाएं दे रही है। साथ ही खिलाडयिों को पांच करोड़ रुपये तक के सब्सिडी वाले ऋण देने की व्यवस्था भी की जा रही है। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि सरकार की खेल नीति का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी दुनिया मे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ खेलों में देश में आए कुल गोल्ड मेडल में 50 फीसदी गोल्ड प्रदेश के खिलाडियों ने जीते हैं। एशियन खेलों में देश के खिलाडियों ने कुल 21 गोल्ड मेडल जीते जिनमें 14 गोल्ड हरियाणा के हैं। बड़ी फक्र की बात है कि लड़कियों ने इसमें कमाल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति के चलते जिन महिला खिलाडियों की शादी अन्य राज्यों में हो जाती है वो भी हरियाणा से ही खेलना चाहती हैं। सांसद ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति इतनी बेहतर है कि देश के अन्य राज्यों को भी इसका अनुसरण करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है, खेलों के बजट को कई गुणा बढाई है और खिलाडियों को केस अवार्ड दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खेल प्रेमी हैं और खेलों को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की किसी ट्रेन में सफर कर लें ज्यादातर टीटी हरियाणा और विशेषकर भीम स्टेडियम की देन हैं। उन्होंने कहा कि करीबन 50-55 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री चै. बंसीलाल के समय में भीम स्टेडियम का निर्माण किया गया था। खिलाडियों ने भीम स्टेडियम के माध्यम से ही प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि स्टेडियम के पुराने भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण व स्टेडियम में सुविधाओं को भी बढ़ाएं जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं खेलों में रूचि रखते हैं, भीम स्टेडियम की इस मांग को जरूर पूरा करने का कष्ट करें। सांसद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी 24 वीं किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी सोच है कि प्रदेश का किसान समृद्ध हो। प्रदेश की कृषि नीति का भी अन्य राज्य अनुसरण कर रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि, बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास, पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एडवोकेट शंकर लाल धूपड़, भाजपा जिला प्रधान वीरेंद्र कौशिक, खेल विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार, खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता, डीसी साहिल गुप्ता, एसपी मयंक मिश्रा, मुख्यमंत्री के ओएसडी विरेंद्र बडखालसा, मोहित चैधरी, भाजपा जिला प्रभारी अरविंद यादव, वाइस चेयरमैन हरियाणा महिला आयोग की वाईस चेयरमैन मीना परमार, हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण, माटी कला बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष अनूप प्रजापति, सीबीएलयू कुलगुरु दीप्ति धर्माणी, डीएसओ विद्यानंद यादव, ठॉ. विक्रम सिंह, नंदराम धानिया, संदीप श्योराण, सुधीर चांदवास, पंकज शर्मा, परमजीत मड्डड्ढू, दिलबाग नीमड़ी, सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी को दी 142 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
आठ विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भिवानी के ऐतिहासिक भीम स्टेडियम में एशियन और पैरा एशियाई खिलाडयिों के सम्मान में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह कार्यक्रम के दौरान 142 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 133 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई 6 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 8 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले 2 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें चरखी दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के उपचारित पानी का सिंचाई के लिए उपयोग करने की परियोजना शामिल है। इस परियोजना पर 84 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। इसके माध्यम से उपचारित जल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ सिंचाई के लिए जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे गांव प्रहलादगढ़, नीमड़ीवाली, हालुवास, ढाना नरसान, धिराना कला गांवों को सीधा लाभ होगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी-बठिंडा रेलवे लाइन पर 26 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित ऊपरगामी पुल का भी उद्घाटन किया। इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 7 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग में लैब का उद्घाटन किया। वहीं, बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन केरू, 7 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित भाखड़ा तथा 4 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित ईश्वरवाल-2 सब स्टेशन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तोशाम में खंड कार्यालय भवन तथा गांव बामला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। तोशाम में खंड कार्यालय भवन के निर्माण पर 4 करोड़ 14 लाख रुपये तथा बामला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 4 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी। इन भवनों के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

1 नवंबर को रोहतक में श्वोट चोरीश् के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल : डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा’
विशेष गहन पुनरीक्षण को हथियार बनाकर हरियाणा में 34 लाख, दिल्ली में 47 लाख और पूरे भारतवर्ष में लगभग 14 करोड़ वोट कटे: डॉ सुशील गुप्ता’
भाजपा पिछले 12 सालों से काम के बल पर नहीं, बल्कि श्वोट चोरीश् के दम पर सत्ता पर काबिज है: डॉ. सुशील गुप्ता
संवैधानिक संस्थाओं के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग लोकतंत्र का गला घोंटकर चोरी-छिपे कर रहे हैं भाजपा की मदद: डॉ सुशील गुप्ता
राज्यों में जनादेश चुराकर, नेता चुराकर सरकारें बनाने वाली भाजपा का श्लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओश् यात्रा निकालना सबसे बड़ा ढोंग: डॉ सुशील गुप्ता

रोहतक, 30 अक्तूबर, अभीतक: आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के चोरी छूपे निर्देषों पर देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर चुनाव आयोग द्वारा लगभग 14 करोड़ (140 मिलियन) देशवासियों के नाम वोटर लिस्ट से गैर-कानूनी तरीके से काट दिए गए हैं। इसी प्रक्रिया के तहत अकेले हरियाणा में ही लगभग 34 लाख नागरिकों का वोटिंग अधिकार छीन लिया गया है। दिल्ली में 47 लाख लोगों का वोट काटकर और पश्चिम बंगाल में लगभग एक करोड़ लोगों का वोट कटौती करके भाजपा सत्ता पर काबिज हुई। इस जनविरोधी श्वोट चोरीश् और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी हरियाणा 1 नवंबर 2026 को रोहतक की सड़कों पर प्रदेश स्तरीय ष्तिरंगा यात्राष् का आयोजन करने जा रही है।
34 लाख हरियाणवियों के मताधिकार पर डाका: डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि ैप्त् प्रक्रिया के बहाने हरियाणा के 34 लाख वैध मतदाताओं के नाम वोटर सूची से गायब कर दिए गए हैं ताकि चुनाव परिणामों को प्रभावित किया जा सके। देश के करोड़ों नागरिकों का मताधिकार छीनने की साजिश को लगातार बेनकाब कर रही है। पूरे देश में भाजपा द्वारा की जा रही वोट चोरी का विषय सबसे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने देश के लोगों के सामने उठाया था। संवैधानिक संस्थाओं की मिलीभगत का आरोपरू’ डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि देश की शीर्ष संवैधानिक संस्थाएं आज निष्पक्ष रहने के बजाय सत्तारूढ़ दल के लिए पर्दे के पीछे से श्वोट चोरीश् का तंत्र चलाने में मदद कर रही हैं।
सत्ता की असली हकीकत
भाजपा 12 वर्षों से जनसमर्थन के आधार पर नहीं, बल्कि जनादेश की डकैती, वोट चोरी, विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों से दबाव बना करके बीजेपी में शामिल करके सरकारें बना रही है। उसके बाद ना कोई जांच और ना बीजेपी को कोई दिक्कत होती है।
पाखंड का पर्दाफाश
एक तरफ भाजपा जनता के करोड़ों वोट काट रही है और दूसरी तरफ देश भर में श्संविधान और लोकतंत्र बचाओश् यात्रा निकालने का पाखंड कर रही है।
1 नवंबर का आह्वान
आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता और लोकतंत्र-प्रेमियों, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों व युवाओं से आह्वान करती है कि वे 1 नवंबर 2026 को देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सह-परिवार रोहतक पहुंचकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं और अपना विरोध दर्ज कराएं। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी दुल्हेड़ा, जिला अध्यक्ष सोनू हनुमान, प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़, शिव मोहन व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरियाणा के राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का किया आह्वान’
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: राज्यपाल’
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
’अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती पर पहली बार नौसेना, वायुसेना, इसरो और आईसीसीआर भी प्रदर्शनी में लेंगे भाग’
देशभर के केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को गीता जयंती से जोड़ा जाएगा’
पश्चिम बंगाल और दिल्ली इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती में पार्टनर स्टेट के रूप में होंगे शामिल’
कुरुक्षेत्र के 182 तीर्थ स्थलों तक पहुंचेगी जागरूकता यात्रा, 4 दिसंबर को पिपली से निकलेगी शोभायात्रा’

चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मंडल की 83वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए गत वर्ष आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि महोत्सव को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सांसद श्री नवीन जिन्दल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक श्री अशोक अरोड़ा, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं और कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने मेला क्षेत्र तक आवागमन को सुगम बनाने, बस सेवाओं का विस्तार करने तथा मेले के दौरान बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे महोत्सव का भरपूर आनंद ले सकें। प्रो. असीम कुमार घोष ने बोर्ड के सदस्यों और जिला प्रशासन से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बेहतर योजना, समन्वित प्रयासों और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के माध्यम से इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं आगंतुकों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘डिजिटल हेरिटेज ऐप’ तथा ‘कुरुक्षेत्र सारथी मोबाइल ऐप’ का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन 5 से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान अनेक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए 2 दिसंबर को यात्रा शुरू की जाएगी, जो 48 कोस के क्षेत्र में स्थित 182 तीर्थ स्थलों पर जाएगी। इसके अलावा 4 दिसंबर को पिपली से शोभायात्रा निकाली जाएगी। भागवत कथा, गीता सम्मेलनों के अलावा हरियाणा के गठन के 60 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। शिक्षाविदों के आयोजनों के अलावा युवाओं को संस्कारवान एवं चरित्रवान बनाने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली पार्टनर स्टेट के रूप में भाग ले रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में इसरो, नौसेना, वायुसेना और आईसीसीआर भी भाग लेंगे। इस दौरान शिल्पकार एवं गीता पुस्तक मेला भी लगाया जाएगा। इसमें विश्वस्तरीय शिल्पकार भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 18 से 20 दिसंबर तक गीता जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के हर गांव के मंदिर में गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों एवं जवाहर नवोदय विद्यालयों में भी विद्यार्थियों की सहभागिता की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लंबित चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कुरुक्षेत्र के उपायुक्त, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बीबी भारती की संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए। कमेटी इन कार्यों का ऑडिट एवं जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अलग-अलग विभागों की बजाय केडीबी द्वारा ही कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्रह्म सरोवर पर साढ़े छह एकड़ भूमि पर 120 करोड़ रुपये की लागत से 90 कमरों का गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। पुरुषोत्तमपुरा में गुरु तेग बहादुर सिंह द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा प्राचीन द्रौपदी कूप का पुरातत्व विभाग के अनुसार नवीनीकरण किया जाएगा तथा ब्रह्म सरोवर पर मोरपंख के आकार की लाइटें एवं टाइलें लगाकर भव्य रूप दिया जाएगा। ज्योतिसर में प्रवेश द्वार तथा गीता स्तंभ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती तीर्थ पिहोवा का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके दो किलोमीटर से अधिक क्षेत्र की परिक्रमा बनाई जाएगी। कुरुक्षेत्र के 11 चैकों का नवीनीकरण कर सुंदर एवं भव्य बनाया जाएगा। इनके टेंडर किए जा चुके हैं। इसके अलावा 12 स्थलों का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद बोर्ड के तीर्थ स्थलों की संख्या बढ़कर 194 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती से पहले केडीबी क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए एक माह तक स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता बॉक्स रखे जाएं, ताकि मेला परिसर में कहीं भी गंदगी न फैले। इसके लिए समर्पित स्वच्छता फोर्स खड़ी की जाए। सभी तीर्थ स्थलों पर हर रोज आध्यात्मिक गतिविधियां चलाई जाएं। बेहतर आवागमन के लिए यातायात एवं परिवहन सुविधाओं में इजाफा किया जाए। उन्होंने कहा कि जो तीर्थ स्थल अच्छा एवं सराहनीय कार्य करेगा, उसे गीता जयंती पर पुरस्कृत करने के अलावा नकद राशि भी प्रदान की जाएगी। केडीबी की हर तीन माह में बैठक आयोजित कर विकास कार्यों की विस्तार से मॉनिटरिंग एवं निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केडीबी के साथ तीर्थ स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। इसके लिए सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें तालाबों की चारदीवारी, फुटपाथ एवं लाइटिंग आदि की सुंदर व्यवस्था की जाएगी। सभी तीर्थ स्थलों की जियो-फेंसिंग करने के साथ ही उन पर छायादार पेड़ लगाए जाएं। इन स्थलों पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए हॉल बनाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर पहचान बनी है। इसलिए कुरुक्षेत्र का चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास किया जाएगा। केडीबी के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयार की गई योजनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को आकर्षक बनाने और अधिक से अधिक लोगों को गीता के संदेश से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आयोजन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावी ढंग से संपन्न करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, श्री ए.के. सिंह, श्री विजयेन्द्र कुमार, आयुक्त एवं सचिव श्री के. मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल यादव, श्री अजय कुमार, सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, कुरुक्षेत्र के उपायुक्त श्री विश्राम मीणा सहित केडीबी के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
गरीब, किसान और देश को मजबूत करने के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस विरोध कर रही: मुख्यमंत्री’
अरविंद केजरीवाल अपने कार्यकाल में बनाए डॉक्टर-इंजीनियरों की सूची जारी करें, झूठ बोलकर देश को गुमराह न करें’
पंजाब में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहारू जनता आम आदमी पार्टी को दिखाएगी बाहर का रास्ता’

चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और गरीब व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गरीबों के घर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर पहुंचाने और गरीबों को इलाज की सुविधा देने का काम किया, लेकिन कांग्रेस इन योजनाओं का भी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह गरीबों के हित में किए जा रहे कामों का विरोध क्यों कर रही है। हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को दुनिया का नंबर एक राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। किसानों को मजबूत करने के लिए उनके खातों में छह हजार रुपये की राशि पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से परिवार को लेकर की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और देश के लोग कांग्रेस को इसके लिए माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई।
मोहब्बत की दुकान’ में जहर बिक रहा है, देश-प्रदेश के लोग सब जानते हैं’
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन देश और प्रदेश के लोगों को मालूम है कि इस दुकान में जहर बिक रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या श्री राहुल गांधी की इस दुकान में 1984 के दंगों की भी जगह है? क्या हरियाणा में कांग्रेस के समय लोगों के घर और दुकानें जलाने तथा दलितों की बस्तियां जलाने की घटनाओं को भी इस दुकान में सजाया जाएगा? श्री राहुल गांधी को देश को बताना चाहिए कि क्या यही उनकी मोहब्बत की दुकान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे और लोगों की जान लेकर चले जाते थे। उस समय आतंकवादी घटनाओं पर प्रभावी जवाब सामने नहीं आता था, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर रोक लगाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है। हाल ही में बैलेट पेपर से हुए चुनावों के परिणामों में कांग्रेस की स्थिति क्या रही, यह भी उसे बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के इन आरोपों और बयानों को जनता समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान दंगों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या श्री अखिलेश यादव भी श्री राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में शामिल होकर इन घटनाओं का जवाब देंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं को देश की जनता को बताना चाहिए कि उनकी मोहब्बत की दुकान में आखिर क्या बिक रहा है।
अरविंद केजरीवाल अपने दावों की सूची जारी करें: मुख्यमंत्री’
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री केजरीवाल दावा करते हैं कि उनके कार्यकाल में स्कूलों की ऐसी व्यवस्था की गई कि बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन गए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो श्री केजरीवाल को सूची जारी करनी चाहिए कि उनके कार्यकाल में कितने बच्चे डॉक्टर और कितने इंजीनियर बने। उन्होंने कहा कि केवल बड़े-बड़े दावे करने और झूठ बोलने से काम नहीं चलता। देश को गुमराह करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री केजरीवाल को अपने कार्यकाल में किए गए कामों और दावों का विवरण जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और पंजाब की जनता भी उसे बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुकी है।
पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उठाए सवाल’
पंजाब में जल्द चुनाव कराने की मांग से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और प्रदेश को मजबूत बनाना चाहते हैं। पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल तक लोगों को चुटकुले सुनाकर पेट नहीं भरा जा सकता। नशा खत्म करने को लेकर किए गए दावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अब पंजाब के लोग इन दावों का हिसाब मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से भी परेशान हैं।
खनन के मुद्दे पर कांग्रेस और आप पार्टी को घेरा’
पंजाब में अवैध खनन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा खनन मामले को लेकर उठाए गए सवाल पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री चन्नी के कार्यकाल में खनन के मामलों की स्थिति क्या थी, यह उन्हें भी याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के कामकाज को देख चुकी है।
गुजरात दौरे से हरियाणा में निवेश की उम्मीद, उद्योगों को किया आमंत्रित’
मुख्यमंत्री ने अपने गुजरात दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को एक मजबूत और दिशा देने वाले प्रदेश के रूप में खड़ा किया है। गुजरात दौरे के दौरान उद्योगों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े उद्योगों ने हरियाणा में रुचि दिखाई है और एमओयू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गुजरात के उद्योगों ने हरियाणा में निवेश के प्रति रुचि दिखाई है।

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
क्हा: आजादी के गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान

चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह अंबाला छावनी में निर्मित ‘‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’’ का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में एक जनसभा को भी श्री अमित शाह सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य उन सभी वीरों को सम्मान देना है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और जिनके योगदान को उचित पहचान नहीं मिल पाई। वहीं, श्री विज ने दावा किया कि 1857 की क्रांति के बाद सितंबर, 1857 में अंबाला छावनी में 5वीं और 60वीं नेटिव इन्फैंट्री के परेड ग्राउंड में महज 10 मिनट के भीतर 135 सैनिक मारे गए, 33 को बंदी बना लिया गया और लगभग 40 सैनिक भागने में सफल रहे। श्री विज आज अम्बाला छावनी के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आगे जानकारी दी कि लगभग 22 एकड़ में फैला यह स्मारक एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक है और 1857 की क्रांति को समर्पित देश का पहला स्मारक है। उन्होंने कहा कि स्मारक के भीतर अंबाला छावनी से शुरू होकर देश के विभिन्न हिस्सों में लड़ी गई लड़ाई के प्रमुख घटनाक्रमों को पुनर्निर्मित कर प्रदर्शित किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शहीद स्मारक का भ्रमण कराने का निर्णय लिया है और इस संबंध में आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।

किशोरावस्था के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल में माता-पिता को करेगा शामिल: आरती सिंह राव
एनएचएम हरियाणा और स्कूल शिक्षा विभाग साथ कार्यक्रम शुरू करने के लिए तैयार
माता-पिता को तनाव पहचानने, बेहतर ढंग से सुनने और अपने किशोर बच्चों के लिए समय पर मदद लेने में मदद करने के लिए स्कूलों में आयोजित होंगे मासिक सत्र

चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा , इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर एक वार्षिक साथ (ै।।ज्भ् कृ ैनचचवतज – ।ूंतमदमेे वित ।कवसमेबमदजे ज्ीतवनही च्ंतमदजे) गतिविधि कैलेंडर तैयार किया जाएगा। आरती सिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से साथ कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह एक राज्यव्यापी कार्यक्रम है जो स्कूलों को माता-पिता, शिक्षकों और स्वास्थ्य प्रणाली के बीच एक नियमित बैठक स्थल में बदल देगा। स्कूलों में आयोजित होने वाले मासिक सत्रों के माध्यम से, 10 से 19 वर्ष की आयु (कक्षा 6वीं से 12वीं) के किशोरों के माता-पिता और अभिभावक भावनात्मक तनाव के शुरुआती लक्षणों को पहचानना, अपने बच्चों से खुलकर बात करना और मदद के लिए सही जगह से संपर्क करना सीखेंगे। किसी भी समस्याग्रस्त बच्चे को एक स्पष्ट प्रक्रिया के तहत सहायता दी जाएगीरू शिक्षक या माता-पिता से स्कूल काउंसलर, फिर सीएचसी, किशोर स्वास्थ्य या आरबीएसके सेवाओं तक, और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ देखभाल तक: जहाँ हर चरण में फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक डॉ. आर. एस. ढिल्लों ने इस बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि किशोरावस्था अपने साथ परीक्षा का दबाव, सहपाठियों के साथ मनमुटाव, बुलिंग (चिढ़ाना या डराना), डिजिटल एक्सपोजर और कुछ मामलों में तंबाकू, शराब या नशीली दवाओं का शुरुआती सेवन लेकर आती है। इनमें से अधिकांश समस्याएं सबसे पहले घर पर दिखाई देती हैं। फिर भी माता-पिता अक्सर इस बात पर विश्वसनीय जानकारी पाने में पीछे रह जाते हैं कि क्या सामान्य है और किस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। श्साथश् कार्यक्रम इसी अंतर को खत्म करने का प्रयास करता है। इसके सत्रों में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक तंदुरुस्ती, बुलिंग, हिंसा, नशीले पदार्थों के सेवन के जोखिम और कब तथा कैसे मदद ली जाए, जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसमें व्यावहारिक बातों पर जोर दिया गया है कि बिना किसी पूर्वाग्रह के बच्चों की बात कैसे सुनें, बातचीत का जरिया हमेशा कैसे खुला रखें और किन चेतावनी संकेतों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. ढिल्लों ने आगे कहा कि हमारे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता, और न ही यह केवल स्कूलों या अस्पतालों की जिम्मेदारी हो सकती है। बच्चे में जब भी कोई बदलाव आता है, तो माता-पिता सबसे पहले उसे पहचानते हैं, और श्साथश् के माध्यम से हम उन्हें सुनने, समझने और समय पर कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना चाहते हैं। माता-पिता, शिक्षकों और हमारी स्वास्थ्य टीमों को एक मंच पर लाकर, हम परिवार से लेकर स्कूल और क्लिनिक तक देखभाल की एक निरंतर श्रृंखला बना रहे हैं। हरियाणा में किसी भी माता-पिता को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उन्हें अपने बच्चे की समस्याओं का सामना अकेले करना पड़ रहा है। सहायता उपलब्ध है, और टेली-मानस 14416 केवल एक कॉल दूर है। डॉ. ढिल्लों ने यह भी बताया कि प्रत्येक भागीदार स्कूल नामित स्वास्थ्य और शिक्षा नोडल व्यक्तियों के साथ एक वार्षिक श्साथश् गतिविधि कैलेंडर तैयार करेगा। प्रत्येक सत्र का संचालन एक स्कूल नोडल व्यक्ति, एक प्रशिक्षित सूत्रधार (फैसिलिटेटर) और एक संबद्ध किशोर अनुकूल स्वास्थ्य क्लिनिक – एएफएचसी (मित्रता क्लिनिक) द्वारा किया जाएगा। माता-पिता को स्कूल के मौजूदा माध्यमों से आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें पहला निमंत्रण 7-10 दिन पहले और फिर तिथि के करीब रिमाइंडर भेजा जाएगा। निमंत्रण विषय-आधारित और सामान्य होंगे कृ उदाहरण के लिए, किशोरों में तनाव और भावनात्मक परिवर्तनों पर एक सत्र। किसी भी माता-पिता को केवल उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यह नहीं कहा जाएगा कि उनके बच्चे को कोई समस्या है। इसका उद्देश्य इन चर्चाओं को सामान्य बनाना है, न कि बच्चों पर कोई ठप्पा (लेबल) लगाना।

विश्व स्ट्रोक दिवस आज
प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में स्ट्रोक से बचाव के लिए उपलब्ध हैं बेहतर इलाज-सुविधाएं: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
सलाह ,स्ट्रोक से बचाव के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली

चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने ष्विश्व स्ट्रोक दिवसष् (29 अक्टूबर 2026) के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है, ताकि स्ट्रोक (मस्तिष्क के दौरे) के खतरों से मुक्त रहा जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिला सिविल अस्पतालों में बेहतर स्ट्रोक केयर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्ट्रोक जैसी आपात स्थिति में ष्हर मिनट जरूरी होता हैष्, इसलिए सही समय पर इसके लक्षणों की पहचान करना और तुरंत इलाज पाना बेहद महत्वपूर्ण है। आरती सिंह राव ने स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों की पहचान के लिए जल्दी करें (ठम् थ्।ैज्) सूत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक संतुलन खोना, देखने में धुंधलापन आना, चेहरे के एक तरफ अचानक कमजोरी या झुकाव व सुन्नपन आना, बांह में कमजोरी या सुन्नता महसूस होना, अथवा बोलने में कठिनाई या अस्पष्ट वाणी होना जैसी समस्या महसूस होती है, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना समय गंवाए (ज्पउम – ज्) तुरंत आपात स्थिति के लिए 112 नंबर पर कॉल करें और मरीज को नजदीकी जिला सिविल अस्पताल लेकर जाएं। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा कि ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन को हमेशा नियंत्रण में रखकर स्ट्रोक के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने स्ट्रोक से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों को अत्यधिक नमक और मीठी चीजों का सेवन कम करने, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करने तथा तंबाकू एवं शराब के सेवन से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी। आरती सिंह राव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा द्वारा आमजन की जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 नवंबर से
उन्नत तकनीकों द्वारा फूलों की खेती पर प्रशिक्षण दिया जाएगा

चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: उद्यान विभाग, हरियाणा के अंतर्गत पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र, मुनीमपुर (झज्जर) द्वारा किसानों के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 नवंबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य विषय उन्नत तकनीकों द्वारा फूलों की खेती पर प्रशिक्षण रहेगा। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए कुल 10 सीटों की संख्या निर्धारित की गई है। इच्छुक किसान बागवानी विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचरूध्धंनेींसण्ीवतजींतलंदंण्हवअण्पद पर जाकर 30 अक्टूबर 2026 शाम 03 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन व नामांकन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जो 10 किसान सबसे पहले ऑनलाइन नामांकन के माध्यम से अपना नाम दर्ज करवाएंगे, उन्हें ही प्रशिक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं चयनित किसानों के नाम 30 अक्टूबर 2026 को शाम 3ः30 बजे तक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु आवेदनकर्ता का हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए, और एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है। चयनित किसानों को प्रशिक्षण के दौरान अपने साथ आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र की फोटो प्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। प्रशिक्षण के दौरान किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था कार्यालय द्वारा की जाएगी, हालांकि केंद्र पर रात्रि ठहराव की कोई व्यवस्था नहीं होगी। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान ष्परियोजना अधिकारी कम विषय वस्तु विशेषज्ञष् डॉ. सुरेश चंद से मोबाइल नंबर 9671627548 पर संपर्क कर सकते हैं।

बिलासपुर-कुलाना सड़क को फोरलेन करने के लिए सरकार ने दी 555.83 करोड़ रुपये की मंजूरी
पटौदी शहर में बनेगा फ्लाईओवर, हेली मंडी में मौजूदा दो लेन का रेलवे ओवरब्रिज भी होगा फोरलेन

चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम जिले के बिलासपुर से झज्जर जिले के कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने के लिए 555.83 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। परियोजना के तहत पटौदी शहर में फ्लाईओवर बनाने के साथ हेली मंडी में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 45ए पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (त्व्ठ) को चार लेन का किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसी दिशा में बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने की परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें पटौदी शहर में फ्लाईओवर और हेली मंडी में रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का करने का प्रावधान भी शामिल है। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। साथ ही पटौदी शहर में फ्लाईओवर का निर्माण और हेली मंडी में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 45। पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का किया जाएगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (क्च्त्) की समीक्षा के बाद परियोजना का संशोधित अनुमान 555.83 करोड़ रुपये किया गया है।

भारत की राष्ट्रपति 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी
नई दिल्ली़, 30 अक्तूबर, अभीतक: भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी। 31 अक्तूबर को राष्ट्रपति नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी। 1 नवंबर को, राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित श्हीरक जयंतीश् समारोह में शामिल होंगी। साथ ही, वे गुरुकुल, कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक उत्सव में भी शामिल होंगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राष्ट्रीय विकास परियोजना का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया
खेतों और डेयरी से लेकर अवसंरचना और कनेक्टिविटी तक, बनासकांठा विकास में नए कदम उठा रहा है: प्रधानमंत्री
हमारे किसान, हमारे अन्नदाता, विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं, और हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उनके सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है: प्रधानमंत्री
पशुपालन हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैय पिछले दशक में, हमने इस क्षेत्र और डेयरी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर भी बहुत जोर दिया है: प्रधानमंत्री
हम पशुपालन को केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और हमारे गांवों में समृद्धि लाने का एक मजबूत साधन बना रहे हैं: प्रधानमंत्री
अपने जीवन के अंतिम क्षण तक, मैं केवल आपकी सेवा के लिए समर्पित रहूंगा: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली़, 30 अक्तूबर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राष्ट्रीय विकास परियोजना का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। नवरात्रि के ठीक बाद मां अम्बा की पवित्र धरती पर बोलते हुए, उन्होंने महिलाओं, बच्चों, किसानों और पशुपालकों के लिए कई पहलों का शुभारंभ किया, साथ ही देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नई किस्त भी जारी की। किसानों और अन्नदाताओं को विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभ में से एक बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने लगातार उनकी भलाई और मजबूती को प्राथमिकता दी है, और 2013-14 के मुकाबले देश का कृषि बजट पांच गुना से ज्यादा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि छोटे किसानों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गई है, गुजरात में 50 लाख से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा किए गए हैं, जिसमें बनासकांठा के लाखों किसान परिवारों के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये शामिल हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज लगभग 10 करोड़ किसानों के अकाउंट में 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम भेजी गई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल के वर्षों में सरकार की नीतियों से किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं या उनकी बचत हुई है। उन्होंने पांच खास उदाहरणों में से पहला उदाहरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे किसान खेती करने वाले समुदाय का 85 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा हैं और हमारी सरकार ने ऐसे छोटे किसानों का ध्यान रखा और उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से मदद दी। पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के बीच वैश्विक खाद की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी किसान-केंद्रित सरकार ने किसानों को कीमतों में बढ़ोतरी से बचाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “सरकार ने इस पर लगभग 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने एमएसपी का अपना वादा पूरा किया है। पिछले 12 सालों में, गेहूं और धान के किसानों को एमएसपी के तौर पर 24 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं। पीएम फसल बीमा योजना के जरिए किसानों को मिले मजबूत सुरक्षा कवच के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में किसानों को फसल बीमा के मुआवजे के तौर पर 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं, साथ ही पीएम-कुसुम योजना की बढ़ती भूमिका के जरिए सिंचाई का खर्च कम करने की लगातार कोशिशें भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 12 लाख सोलर पंप बांटने से ज्यादा बिजली बनी है और लाखों किसानों का 80 करोड़ लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने का खर्च बचा है, जिससे सिर्फ इन पांच बड़ी स्कीमों और फैसलों से कुल आर्थिक या बचत 50 लाख करोड़ रुपये हो गई है। श्री मोदी ने कहा कि इन 50 लाख करोड़ रुपये ने देश के किसानों की आय बढ़ाई है और भारत में खेती की क्षमता को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेती एक परंपरा भी है और भारतीय संस्कृति का एक जरूरी हिस्सा भी। सरकार ने पिछले 12 वर्षों में खेती और पशुपालन में विज्ञान और तकनीक को बड़े पैमाने पर शामिल किया है। उन्होंने मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड का उदाहरण दिया, जिसने किसानों को अपने खेतों के लिए जरूरी खाद की सही तरह और मात्रा तय करने में पहले होने वाली मुश्किलों को दूर किया और देश भर में खेती के तरीकों को आधुनिक बनाया। श्री मोदी ने कहा कि आज देश के किसानों के पास 26 करोड़ से ज्यादा मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड हैं। यह मानते हुए कि मौसम का बदलता पैटर्न किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती है, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को मौसम के हिसाब से नई बीज किस्में देने की लगातार कोशिश कर रही है। पीएम मोदी ने कहा, “हाल के सालों में, किसानों को बीजों की लगभग तीन हजार नई किस्में उपलब्ध कराई गई हैं। प्रधानमंत्री ने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक जरूरी हिस्सा बताया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी है। उन्होंने पिछले एक दशक में डेयरी और पशुधन सेक्टर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अच्छी नस्ल के जानवरों से दूध की पैदावार बढ़ती है, जबकि समय पर टीकाकरण और मेडिकल इलाज से बीमारियों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। श्री मोदी ने कहा, अगर पशु सेहतमंद है, तो मेरे पशुपालक भाई-बहनों की कमाई भी बढ़ेगी। देसी जानवरों के बचाव और साइंटिफिक ब्रीडिंग को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय गोकुल मिशन की भूमिका पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि बनासकांठा में नया बना रिसर्च सेंटर देसी गाय की नस्लों जैसे गिर, साहीवाल और कांकरेज के साथ-साथ मेहसाणा, मुर्रा और जाफराबादी जैसी भैंस की नस्लों की क्वालिटी को बचाकर और बेहतर बनाकर इस मिशन को मजबूत करेगा। यह कांकरेज नस्ल के लिए देश की पहली ऐसी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि जब कोई किसान ज्यादा दूध देने वाली, कम देखभाल वाली, सेहतमंद गाय के गुण आने वाली पीढ़ियों को देना चाहता है, तो आईवीएफ जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी उन बेहतर गुणों को बउलाव करने की संभावना को बढ़ा देती हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, ष्पशुपालक किसान को इसका सीधा फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जानवरों को खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाना एक बड़ी प्राथमिकता है, क्योंकि ऐसी बीमारियां जानवरों की सेहत और दूध की उत्पादन दोनों पर असर डालती हैं। उन्होंने देश भर में फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 150 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं, जिससे 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के जानवरों को फ्री वैक्सीनेशन मिला है। श्री मोदी ने कहा, “इससे पशुपालकों पर पैसे का बोझ भी कम हुआ है। डेयरी उत्पादन पर इन दखल के साफ असर की ओर इशारा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि 2013-14 में हर गाय या भैंस का रोज का औसत दूध 5 लीटर से बढ़कर आज लगभग 8 लीटर हो गया है, जिससे भारत दुनिया में सबसे तेज दूध उत्पादन दर हासिल कर रहा है और गांव के किसान परिवारों को फायदा हो रहा है। पीएम श्री मोदी ने कहा, “भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है। पशुपालकों को गाय के गोबर के साथ-साथ दूध से भी कमाई करने में मदद करने के सरकार के वादे को बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि गोबर और खेत के बचे हुए हिस्से से बायोगैस, बायो-सीएनजी और ऑर्गेनिक खाद बनाने के लिए बनास डेयरी जैसे संस्थानों की जरूरी मदद से इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है, जिसकी आज दो बायो-सीएनजी प्लांट की नींव रखी गई। उन्होंने पशुओं को स्वस्थ रखने, दूध की उत्पादन बढ़ाने और गोबर का पूरा इस्तेमाल पक्का करने के साफ मकसद पर जोर दिया। श्री मोदी ने कहा, “हम पशुपालन को सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि किसानों की इनकम बढ़ाने और गांवों को बेहतर बनाने का एक मजबूत जरिया बना रहे हैं। यह बताते हुए कि सरकार ने हाल के सालों में गांवों में खुशहाली पक्की करने के लिए एक ईमानदारी से काम किया है, प्रधानमंत्री ने फिशरीज सेक्टर के बड़े विस्तार और उसमें सहकारी समितियों को बढ़ावा देने की ओर इशारा किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “आपको यह सुनकर खुशी होगी कि भारत का सीफूड एक्सपोर्ट दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक और बड़ा जरिया मधुमक्खी पालन को बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 सालों में शहद का उत्पादन दोगुना हो गया है और इस मधु क्रांति को आगे बढ़ाने में महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स के बढ़ते योगदान की तारीफ की। श्री मोदी ने कहा, “आपको यह जानकर गर्व होगा कि हमारा देश प्राकृतिक शहद का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है। 7 अक्टूबर, 2001 को शपथ लेने के बाद सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल की सेवा पूरी करने को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने हर गुजराती से मिले अपार प्यार और मार्गदर्शन को याद किया, उस समय जब उन्हें सरकारी दफ्तरों या आधिकारिक फाइलों के बारे में कुछ भी नहीं पता था। उन्होंने एक गरीब परिवार के व्यक्ति को, जिसके पुरखों ने कभी गांव का सरपंच बनने का सपना भी नहीं देखा था, पहले गुजरात और फिर देश की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “और प्यार से भी ज्यादा, हर एक गुजराती ने मुझे सिखाया है और सही रास्ते पर ले गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे सिर्फ दो ही बातें जानते हैं – जनता की सेवा करके देश की सेवा करना और गुजरात के विकास के जरिए देश का विकास करना, बाकी सब कुछ उन्होंने लोगों से सीखा है। उन्होंने देश के लिए जो कुछ भी हासिल किया है, उसका श्रेय नागरिकों को दिया। श्री मोदी ने कहा, “इसके लिए मैं जिंदगी भर आपका एहसानमंद रहूंगा और जिंदगी के आखिरी पल तक आपकी सेवा में लगा रहूंगा। प्रधानमंत्री ने बुजुर्ग नागरिकों को 25 साल पहले इस इलाके में पानी और बिजली की बहुत ज्यादा कमी की याद दिलाते हुए कहा कि कैसे लोगों ने दोनों संसाधनों को बचाने की उनकी अपील पर ध्यान दिया और अपने हालात इतने अच्छे से बदल दिए कि वे पुरानी मुश्किलें अब सिर्फ यादों में रह गई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “मैं आज फिर आपसे यही कहूंगा कि हमें पानी बचाना है, बिजली बचानी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे नर्मदा के पानी और ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक तकनीक ने बनासकांठा को बदल दिया है और इसके आलू को दुनिया भर में मशहूर बना दिया है, साथ ही बनास डेयरी ने सहकारिता आंदोलन को काशी और उससे आगे तक बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि फ्रेंच फ्राइज बनाने वाले आलू प्लांट की क्षमता भी बढ़ा दी गई है ताकि आलू की ज्यादा खरीद हो सके। श्री मोदी ने कहा, “आलू के किसानों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा है। फल और सब्जी उगाने वालों के लिए चल रहे क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के बारे में बताते हुए, जिसके तहत आज टमाटर, आलू, मिर्च, अंगूर, केला, प्याज, संतरा, अनार और कोको के लिए 12 क्लस्टर मंजूर किए गए, प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को नए बाग लगाने और पुराने बागों को फिर से जिंदा करने के लिए सब्सिडी मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, उत्तर गुजरात में मिले दो क्लस्टर से बनासकांठा और साबरकांठा के आलू किसानों को बहुत फायदा होगा। गुजरात के विकास के लिए आज शुरू किए गए या शुरू किए गए कई बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के बारे में बताते हुए, प्रधानमंत्री ने दो नई रेल सर्विस, अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचारजी-साबरमती मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ अहमदाबाद मेट्रो के विस्तार और जीआईएफटी सिटी और एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट्स की नींव रखने पर जोर दिया। श्री मोदी ने कहा, अहमदाबाद-मेहसाणा हाईवे अब चार-लेन से आठ-लेन का हो जाएगा। आज राज्य के बच्चों के लिए शुरू किए गए नए सोशल वेलफेयर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि पूरे गुजरात में 4,000 से ज्यादा आधुनिक आंगनवाड़ी शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, इससे लगभग 4 लाख बच्चों और गर्भवती माताओं को फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास की हर कोशिश का मकसद एक विकसित भारत बनाना है, क्योंकि हर किसान, युवा, बहन और बेटी विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ लोगों को यह तरक्की पसंद नहीं है और वे देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं। श्री मोदी ने कहा, “जब देश पर संकट आता है, तो वे खुश होते हैं। ईरान और खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का उदाहरण देते हुए, जिसमें भारत हालात का सामना करने के लिए एकजुट था, जबकि कुछ लोग किसानों को खाद की कमी और महिलाओं को गैस सप्लाई के बारे में डराने के लिए अफवाहें फैला रहे थे, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका प्लान उन्हें बदनाम करने के लिए देश में अफरा-तफरी मचाना था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, जब भारत एकजुट होकर इसका सामना कर रहा था, तब ये लोग अफवाहें फैलाते रहे। किसान समुदाय को उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का अपना पक्का भरोसा याद दिलाते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि चल रहे झगड़े के बावजूद सरकार ने खेती के सामान की किसी भी कमी को नहीं रोका। यह देखते हुए कि युद्ध की वजह से दुनिया भर में खाद और कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू गईं, प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने भारतीय किसानों को इस बोझ से बचाया, दुनिया भर में 3,000 रुपये की यूरिया की बोरी भारत में 300 रुपये से कम में दी, और दुनिया भर में 5,000 रुपये से ज्यादा की डीएपी की बोरी सिर्फ 1,350 रुपये में दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “देश यह मदद इसलिए दे रहा है ताकि हमारा किसान मजबूत हो, और किसान की जिंदगी बेहतर हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का तेजी से विकास अनिश्चित दुनिया को नई उम्मीद देता है और इसके लिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रास्ते पर लगातार चलते रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस है, जब पूरा देश रन फॉर यूनिटी की शानदार तैयारियों के बीच एकता की प्रेरणा से दौड़ता है। श्री मोदी ने कहा, “मैं सभी देशवासियों, खासकर अपने युवा साथियों से, कल सुबह रन फॉर यूनिटी में जोश के साथ हिस्सा लेने की अपील करता हूं। 31 अक्टूबर को एकता नगर में होने वाले वार्षिक एकता उत्सव के शेड्यूल में बदलाव की ओर इशारा करते हुए, प्रधानमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष का उत्सव कल शाम 5रू30 बजे बड़े पैमाने पर होगा, जिसमें पुलिस और सुरक्षा बल परेड और झांकियां दिखाएंगे। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामाख्या तक के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने और सरदार पटेल को नमन करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प दोहराने की अपील की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आखिर में कहा, “इसी अनुरोध के साथ, एक बार फिर आप सभी को विकास के कामों के लिए शुभकामनाएं।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण
(ट्राई) ने ‘दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर हितधारकों की राय जानने के लिए दिशानिर्देशों’ का मसौदा जारी किया

नई दिल्ली़, 30 अक्तूबर, अभीतक: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज श्दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर दिशानिर्देशोंश् का एक मसौदा जारी किया है। इसमें हितधारकों से राय मांगी गई है। फरवरी 2026 में भारत सरकार ने श्भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन दिशानिर्देश’ जारी किए थे। इसका उद्देश्य समावेशी विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी क्षमता का लाभ उठाना है और साथ ही इससे व्यक्तियों और समाज को होने वाले संभावित जोखिमों को भी संबोधित करना है। ये दिशानिर्देश सात मुख्य सिद्धांतों पर आधारित हैं – विश्वास ही आधार है, लोग सर्वोपरि, प्रतिबंधों के बजाय नवाचार, निष्पक्षता और समानता, जवाबदेही, समझने योग्य डिजाइन, और सुरक्षा, लचीलापन व स्थिरता। इन दिशानिर्देशों का भाग 4 उद्योग जगत और नियामकों को इस क्षेत्र में स्पष्टता, पूर्वानुमान योग्यता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। दूरसंचार क्षेत्र भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज यह क्षेत्र आम जनता के लिए संपर्क, सार्वजनिक और आवश्यक ई-सेवाओं की उपलब्धता, व्यापार और वाणिज्य के संचालन, तथा देश के महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचे के सुरक्षित और सुचारू कामकाज में मदद करता है। यह न केवल सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में दूरसंचार नेटवर्क और दूरसंचार सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को तेजी से शामिल किया जा रहा है। दूरसंचार क्षेत्र में श्भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन दिशानिर्देशों’ को सुसंगत और जिम्मेदार तरीके से लागू करने तथा इस क्षेत्र में स्पष्टता, पूर्वानुमान योग्यता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से ट्राई ने हितधारकों के साथ परामर्श करने के बाद दूरसंचार नेटवर्क और सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग पर दिशानिर्देश तैयार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में, दूरसंचार नेटवर्क और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान में कृत्रिम बुद्धिमता के जिम्मेदार उपयोग पर दिशानिर्देशों का एक मसौदा ट्राई की वेबसाइट (ूूू.जतंप.हवअ.पद) पर उपलब्ध कराया गया है ताकि हितधारकों से इस पर सुझाव लिए जा सकें। हितधारकों से इन दिशानिर्देशों के मसौदे पर 27.11.2026 तक लिखित टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं। ये टिप्पणियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में ट्राई के सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग) श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी को ंकअउद/जतंपण्हवअण्पदण्पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरणध्जानकारी के लिए, ट्राई के सलाहकार (नेटवर्क्स, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग) श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी से टेलीफोन नंबर ़91-11-20907758 पर संपर्क किया जा सकता है।

डीआरआई ने उत्तर प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कियाय लगभग 1,100 किलोग्राम मादक पदार्थ और इसे बनाने वाले रसायन जब्त किएय दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
जालौन जिले के एक दूरदराज के गांव में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में नशीली दवाओं के निर्माण की एक पूरी तरह से चालू अवैध इकाई का पता चला

नई दिल्ली़, 30 अक्तूबर, अभीतक: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक दूर-दराज के गांव में मादक पदार्थ बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग 1,100 किलोग्राम मादक पदार्थ और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने रसायनों (प्रिकर्सर केमिकल्स) के साथ-साथ भारी मात्रा में निर्माण उपकरण जब्त किए गए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई अधिकारियों की एक बड़ी टीम ने पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश एटीएस की मदद से 29 अक्टूबर 2026 तड़के एक संदिग्ध जगह पर संयुक्त अभियान चलाया। तलाशी के दौरान वहां सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की एक पूरी तरह से तैयार और चालू प्रयोगशाला मिली। इस दौरान लगभग 184 किलोग्राम अर्ध-निर्मित ड्रग्स, करीब 582 किलोग्राम कच्चे रसायन और मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए। कार्रवाई में आरोपियों के घरों की तलाशी लेने पर लगभग 15.4 किलोग्राम तैयार श्मेथाक्वालोनश् बरामद हुआ। इसके साथ ही लगभग 153 किलोग्राम रसायन और निर्माण प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली एक मशीन भी मिली। एक अन्य आरोपी के ठिकाने की तलाशी लेने पर लगभग 168 किलोग्राम कच्चे रसायन की एक और बड़ी खेप जब्त की गई। इस गुप्त निर्माण इकाई से जुड़े दो लोगों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। बड़ी मात्रा में तैयार मादक पदार्थ, अर्ध-तैयार सामग्री, कच्चे रसायनों और निर्माण उपकरणों की बरामदगी से पता चलता है कि यहाँ एक संगठित और अवैध मादक पदार्थ निर्माण का काम चल रहा था। इस कार्रवाई ने अवैध मादक पदार्थ के तंत्र को एक बड़ा झटका दिया है। एक बड़ी गुप्त निर्माण इकाई को नष्ट करके, अवैध आपूर्ति श्रृंखला से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और कच्चे रसायनों को हटाकर और सिंथेटिक मादक पदार्थ के उत्पादन को रोककर इस तंत्र को कमजोर किया गया है। डीआरआई नशीले पदार्थों और मनोतेजक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए गुप्त ड्रग निर्माण नेटवर्क को तोड़ने और अवैध मादक पदार्थ उत्पादन को बनाए रखने वाली सप्लाई चेन को बाधित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सरकार ने श्रम संहिता के तहत असंगठित कामगारों और गिग एवं प्लेटफॉर्म कामगारों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड को अधिसूचित किया
नई दिल्ली़, 30 अक्तूबर, अभीतक: देश के बड़े अनौपचारिक कार्यबल के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा पक्का करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारों और गिग एवं प्लेटफॉर्म कामगारों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के आधिकारिक गठन को अधिसूचित किया है। सामाजिक सुरक्षा संहिता के कानूनी फ्रेमवर्क के तहत बनाए गए ये बोर्ड डिजिटल गिग और प्लेटफॉर्म पेशेवरों को उनके कल्याण के लिए बनाए गए आधिकारिक और संगठित ढांचे से जोड़कर एक ऐतिहासिक बदलाव लाएंगे। इस बोर्ड की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री करेंगे और इसमें केंद्र और राज्य सरकारों, प्रमुख एग्रीगेटर कंपनियों, नियोक्ताओं, सिविल सामाजिक संगठनों, कामगार संघों और गिग एवं प्लेटफॉर्म संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बोर्ड को पारंपरिक असंगठित कामगारों के साथ-साथ लाखों गिग और प्लेटफॉर्म कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा की कमी को पूरा करने के लिए लक्षित कल्याण योजनाओं को तैयार करने, निगरानी करने और सुझाव देने का काम सौंपा गया है। राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड साल में कम से कम तीन बार मिलेंगे और अपनी बैठक में कामकाज के तौर-तरीकों से जुड़े नियमों का पालन करेंगे, जैसा कि केंद्र सरकार ने बताया है।
राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड नीचे वर्णित ये काम करेंगे, जैसे:
(क) असंगठित कामगारों, गिग कामगारों तथा प्लेटफार्म कामगारों के विभिन्न वर्गों के लिए उपयुक्त योजनाएं तैयार करने हेतु केन्द्र सरकार को सिफारिश करना
(ख) इस संहिता के लागू होने से उत्पन्न होने वाले ऐसे मामलों पर केन्द्रीय सरकार को सलाह देना जो उसे भेजे जाएंय
(ग) असंगठित कामगारों, गिग कामगारों तथा प्लेटफार्म कामगारों के लिए ऐसी सामाजिक कल्याण योजनाओं की निगरानी करना जो केन्द्र सरकार द्वारा प्रशासित की जाती हैं,
(घ) राज्य स्तर पर निष्पादित अभिलेख रखने के कार्यों की समीक्षा करनाय
(ई) फंड और अकाउंट से खर्च की समीक्षा करनाय और
(च) केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *