https://www.facebook.com/share/v/1DnwLW6tMZ

https://www.facebook.com/share/v/19TcaJophp

https://www.facebook.com/share/v/1C3zZ2HnG9

https://www.facebook.com/share/v/1DnwLW6tMZ

हसनपुर किसान मेले में उमड़ा जन सैलाब
पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ को दी जन्म दिवस की बधाई
पीएम मोदी जी के सेवा संकल्प से प्रेरित होकर जन्म दिन पर लगाया किसान मेला
किसान मेरे लिए देवता समान , किसानों जमीन बचे और आय बढ़े यही मेरा प्रयास: बोले धनखड़
लक्की ड्रॉ में ट्रैक्टर से स्कूटी तक निकली

झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: पूर्व कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर अपने जन्म दिन पर किसान मेला आयोजित किया। धनखड़ ने कहा कि किसान मेरे लिए देवता समान हैं। मेरी राजनीति का ज्यादातर समय बतौर किसान मोर्चा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसानों के हित में आंदोलन किये। हमारी सरकार बनने पर मेरी कलम हमेशा किसान, पशु पालक और खेती किसानी के हित में चली। इसलिए कह सकता हूं कि मेरा राजनीति में ज्यादातर समय किसानों की सेवा में बिता है। इसलिए जन्म दिन पर किसानों की आय बढ़ाने और जमीन बचाने का बीड़ा उठाया है। जमीन बचेगी तो किसान रहेगा। पिछली कांग्रेस सरकार में हमारे इलाके की कई हजार एकड़ जमीन औने पौने दामों पर बिकवाई दी। आप सभी को पता है अब उस जमीन के क्या भाव हैं। धनखड़ ने कहा कि अपने उत्पाद को खुदरा यानि सीधा बाजार में अच्छे भाव में बेचना होगा, तभी खेती से लाभ मिलेगा। किसान मेले में पशु प्रदर्शनी, उत्तम नस्ल के पशु आकर्षण का केंद्र बने, विभिन्न संगठनों द्वारा खेती किसानी से संबंधित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। भंडारे में देशी का हलवा भी किसानों को खूब भाया। लक्की ड्रॉ में किसान रोहित को ट्रैक्टर, ओमबीर और सुरेश को बाइक, पूजा को स्कूटी, उर्मिला को किसान ड्रोन, किसान निश्चल व तस्वीर को एक एकड़ की पौध और बिजेन्द्र की एलईडी निकली। एग्री लीडरशिप समिट में पैरी अर्बन खेती सहित अन्य विषयों पर देश भर से पहुंचे कृषि विशेषज्ञों ने फल फूल, सब्जी आदि की अच्छी पैदावार के गुर बताए और अपने उत्पाद को स्वयं बाजार में बेचने की कला बताई। किसान मेले में पहुंचे किसानों ने खेती किसानी के लाभकारी बताया और धनखड़ साहब की सोच की तारीफ की। मेले में खापों की सरदारी, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसानों, पशु पालकों सहित हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रही। किसान मेले के आयोजक एवं पूर्व मंत्री धनखड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।

ओमप्रकाश धनखड़ के जन्मदिन पर भूपेंद्र उर्फ खली ने भेंट किया चांदी का रथ, किसानों के बीच मनाया गया जन्मदिन’
झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: शीतला वाइन ग्रुप के भूपेंद्र उर्फ खली ने दी शुभकामनाएं, हजारों किसानों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम, लाखों रुपये के इनाम भी निकाले गए। भाजपा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का जन्मदिन किसानों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर शीतला वाइन ग्रुप की ओर से भूपेंद्र उर्फ खली ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र उर्फ खली ने ओमप्रकाश धनखड़ को चांदी का रथ भेंट कर सम्मानित किया। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। कार्यक्रम में हजारों किसानों की मौजूदगी रही, वहीं महिला किसानों ने भी भाग लिया। किसानों की उपस्थिति के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में जन्मदिन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान लाखों रुपये के इनाम भी निकाले गए, जिससे समारोह में पहुंचे लोगों का उत्साह और बढ़ गया। किसानों की बड़ी भागीदारी और चांदी के रथ की भेंट कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। इस मौके पर भूपेंद्र उर्फ खली ने ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। किसानों के बीच आयोजित इस समारोह में सम्मान, शुभकामनाओं और इनामों को लेकर चर्चा रही।’

आधुनिक कृषि तकनीकों और नए कृषि विकल्पों को अपनाएं किसान: भागीरथ चैधरी’
किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने पर सरकार का फोकस: बोले केंद्रीय मंत्री’
एग्री लीडरशिप समिट-2026 में आधुनिक कृषि, बागवानी, प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण को अपनाने का आह्वान’
गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल परिसर में पैरी अर्बन एग्री लीडरशिप समिट-2026 आयोजित’

झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चैधरी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ फसल विविधीकरण, बागवानी, फूलों की खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मूल्य संवर्धन, बेहतर विपणन व्यवस्था और सीधे बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देना होगा। केंद्रीय मंत्री श्री भगीरथ चैधरी शुक्रवार को गांव हसनपुर में पूर्व कृषि मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ के जन्मदिवस के अवसर पर एमआर स्कूल में आयोजित पैरी अर्बन एग्री लीडरशिप समिट-2026 को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने की। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भागीरथ चैधरी ने पूर्व कृषि मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने धनखड़ को किसानों सच्चा सेवक कहा। उन्होंने कहा कि धनखड़ ने झज्जर ,हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों की चिंता करते है और किसान हितैषी सोच को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
खेती में नए विकल्प अपनाकर आमदनी बढ़ाएं किसान: चैधरी’
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भागीरथ चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। पूर्व की सरकारों ने गांव, गरीब और किसान की चिंता नहीं की।उन्होंने कहा कि किसान देश की 140 करोड़ जनता का पेट भरता है। भारत कृषि प्रधान देश है,और कृषि देश की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा है। अब किसानों को समय के साथ साथ आधुनिक कृषि तकनीकों और नए कृषि विकल्पों को भी अपनाना चाहिए। बागवानी, फूलों की खेती, प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियां किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। किसानों को अपनी जमीन, जलवायु और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप फसलों का चयन करना चाहिए। उन्होंने मिट्टी की जांच को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खेती करने से उर्वरकों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। इससे खेती की लागत कम करने और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम दिलाने के लिए बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन और बिक्री की व्यवस्था को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि देश और प्रदेश का किसान खुशहाल हो। किसानों को परम्परागत खेती से अलग होकर बागवानी, पशुपालन और मछली पालन को अपनाना चाहिए। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चैधरी ने समिट के दौरान कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्मश्री सम्मानित कंवल सिंह, नरेंद्र डिडवानी और सुल्तान सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त किसानों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में शामिल किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: श्याम सिंह राणा’
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को निरंतर बढ़ावा दे रही है। किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अन्य विकल्पों को भी अपनाना चाहिए, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने किसानों को रासायनिक खादों के उपयोग से बचने और प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान भूमि की उर्वरता बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की पहचान पूरे देश में दूध-दही के खान-पान और समृद्ध ग्रामीण संस्कृति के लिए रही है। प्रदेश के युवा खेलों के साथ-साथ सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और समर्पण हरियाणा को नई पहचान दिला रहे हैं।
किसानों की जमीन सुरक्षित रखने के लिए खेती को लाभकारी बनाना जरूरी: औमप्रकाश धनखड़’
पूर्व कृषि मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों की जमीन और वर्तमान समय में कृषि व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए खेती को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाना जरूरी है। जब किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा और कृषि से पर्याप्त आमदनी होगी, तभी खेती की ओर युवाओं का रुझान बढ़ेगा तथा किसान अपनी जमीन से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार, फसल विविधीकरण, कृषि आधारित व्यवसायों और विपणन के नए तरीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीकों और कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
तीन दर्जन से अधिक स्टॉल के माध्यम से किसानों को दी गई जानकारी’
पैरी अर्बन एग्री लीडरशिप समिट-2026 में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से संबंधित तीन दर्जन से अधिक स्टॉल लगाई गईं। इन स्टॉल के माध्यम से किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों, खेती के नए तरीकों, पशुपालन और कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में किसानों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम में कलाकार महाबीर गुडू, मासूम शर्मा, प्रदीप बुरा, प्रदीप हुड्डा, पम्मी मोटान ने गीतों के माध्यम से मनोरंजन किया।
कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भी रखे विचार
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बाल्याण, राजस्थान के पूर्व कृषि मंत्री कैलाश चैधरी,हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट, महाराष्ट्र से पीर पासा पटेल, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, एमजे खान और आशा पटेल ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों, किसानों की आय बढ़ाने, बेहतर विपणन व्यवस्था और कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चर्चा की।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चैहान, महामंत्री शंभु कुमार,भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, भाजपा जिला प्रभारी हरविंद्र कोहली, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, पूर्व चेयरमैन अरविंद यादव, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति एसके मल्होत्रा, डॉ. ओपी छिकारा, आरके सांगवान, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संजय शर्मा, पूर्व चेयरमैन रमेश यादव, संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल यादव, सोमबीर कोडान, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

संस्कारम विश्वविद्यालय की सक्रिय भागीदारी के साथ एग्री लीडरशिप समिट- 2026 का आयोजन
किसानों को आधुनिक तकनीक और बाजारों से जोड़ने पर जोर कृषि
आयुर्वेद, एग्रीकल्चर और कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया भाग
कृषि क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल तकनीक और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल
कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के सशक्तीकरण के लिए आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार से जुड़ाव जरूरी

झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा में कृषि को आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजारोन्मुख व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को हसनपुर स्थित एम.आर. स्कूल में एग्री लीडरशिप समिट-2026 का आयोजन किया गया। “ब्वददमबजपदह भ्ंतलंदं थ्ंतउमते ूपजी न्तइंद डंतामजे” थीम पर आयोजित इस समिट में संस्कारम विश्वविद्यालय की ओर से कृषि विभाग,आयुर्वेद तथा कंप्यूटर साइंस से जुड़े फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। विश्वविद्यालय की इस सहभागिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र की नई संभावनाओं से परिचित कराना तथा कृषि, स्वास्थ्य और तकनीकी शिक्षा के बीच समन्वय को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल, डायरेक्टर डॉ. अजीत सिंह सहित विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। समिट के माध्यम से विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में बदलते स्वरूप, आधुनिक खेती की तकनीकों, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा शहरी बाजारों की बढ़ती मांग को समझने का अवसर मिला।
कृषि और तकनीक के समन्वय से किसानों को सशक्त बनाने पर जोर
संस्कारम विश्वविद्यालय के कृषि एवं एग्रीकल्चर से जुड़े विभागों की भागीदारी ने कृषि शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के महत्व को रेखांकित किया। आधुनिक कृषि पद्धतियों, संरक्षित खेती, बागवानी, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, कृषि उद्यमिता और किसानों को सीधे बाजारों से जोड़ने जैसे विषयों को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में कृषि क्षेत्र की समस्याओं को समझने, उनके समाधान तलाशने और भविष्य में नवाचार आधारित पहल विकसित करने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है।
कंप्यूटर साइंस की भूमिका से कृषि में डिजिटल नवाचार की संभावनाएं
कंप्यूटर साइंस विभाग की भागीदारी ने कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व को भी सामने रखा। डेटा आधारित खेती, डिजिटल बाजार, कृषि उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री, मौसम एवं उत्पादन संबंधी सूचनाओं का उपयोग और आपूर्ति शृंखला के बेहतर प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। कृषि और कंप्यूटर साइंस के बीच समन्वय से ऐसे समाधान विकसित करने की संभावनाएं बढ़ती हैं, जो किसानों को बाजार की जानकारी उपलब्ध कराने तथा कृषि व्यवसाय को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हों।
आयुर्वेद शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर
आयुर्वेद विभाग की भागीदारी के संदर्भ में औषधीय पौधों, आयुर्वेद में प्रयुक्त वनस्पतियों, हर्बल उत्पादों तथा औषधीय वनस्पतियों की वैज्ञानिक खेती जैसे क्षेत्रों में कृषि एवं आयुर्वेद के समन्वय की संभावनाएं महत्वपूर्ण हैं। इससे विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक संसाधनों और आधुनिक कृषि पद्धतियों के बीच संबंध समझने का अवसर मिलता है। औषधीय पौधों की गुणवत्ता, उपलब्धता और बाजार तक पहुंच जैसे विषय भविष्य में कृषि आधारित उद्यमिता के नए अवसर खोल सकते हैं।
चांसलर डॉ. महिपाल ने ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री माननीय ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व और जनसेवा के माध्यम से समाज तथा प्रदेश के विकास में निरंतर योगदान देते रहेंगे।
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सोच को मिला व्यापक मंच
संस्कारम विश्वविद्यालय की इस सहभागिता ने बहुविषयक शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग एवं बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने के महत्व को रेखांकित किया। विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों की उपस्थिति से उन्हें कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, नवीन विचारों और संभावित व्यावसायिक अवसरों को समझने का अवसर मिला। समिट का व्यापक उद्देश्य किसानों की उपज को शहरी बाजारों तक बेहतर पहुंच दिलाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने तथा कृषि को एक लाभकारी एवं नवाचार आधारित उद्यम के रूप में विकसित करने की दिशा में विचार-विमर्श करना रहा।

रिलायंस MET सिटी में 25 अक्टूबर को पहली इंटरनेशनल हाफ मैराथन, रनर्स को मिलेगा फास्ट, ग्रीन और ट्रैफिक-फ्री ट्रैक
करीब ₹9 लाख की प्राइज मनी, जिसमें 21.1 किमी हाफ मैराथन में सबसे तेज दौड़ने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को ₹1-₹1 लाख मिलेंगे
दौड़ की तीन कैटेगरी: 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी टाइम्ड रन और 5 किमी फन रन वॉक। इनमें प्रोफेशनलर नर्स, फिटनेस के शौकीन और परिवार हिस्सा ले सकेंगे
यह ट्रैक तेज और आरामदायक दौड़ को ध्यान में रखकर तैयारकिया गया है। रिलायंस डम्ज् सिटी की 8,250 एकड ़में फैली टाउनशिप में चैड़ी सड़कें, दोनों ओर पेड़ों से घिरे रास्ते और ट्रैफिक-फ्री रूट हैं

झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: रिलायंस MET सिटी में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को पहली MET सिटी इंटरनेशनल हाफ मैराथन का आयोजन होगा। इसमें आसपास के क्षेत्रों से रनर्स हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य दौड़ के जरिए फिटनेस और लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस मैराथन को ।प्डै (Association of International Marathons and Distance Races) से प्रमाणन मिला है, जो यह दर्शाता है कि दौड़ के रास्ते की माप अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार की गई है। हरियाणा के रिलायंस डम्ज् सिटी में होने वाला यह इवेंट रनर्स को हरियाली से घिरी चैड़ी और समतल सड़कों पर दौड़ने का खास अनुभव देगा। दिल्ली और गुरुग्राम के पास होने के कारण, इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे अनुभवी एथलीट से लेकर पहली बार दौड़ में हिस्सा लेने वाले लोग भी शामिल हो सकेंगे। इस इवेंट में तीन रेस कैटेगरी होंगी – 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी टाइम्ड रन और 5 किमी फन रन वॉक। 21.1 किमी और 10 किमी कैटेगरी में कुल करीब ₹9 लाख की प्राइज मनी रखी गई है। हाफ मैराथन में सबसे तेज रेस पूरी करने वाले पुरुष और महिला रनर्स को ₹1-₹1 लाख मिलेंगे। किपरन बाय डेकाथलॉन (ज्ञपचतवद इल क्मबंजीसवद) इस इवेंट का मुख्य सहयोगी पार्टनर है। 21.1 किमी हाफ मैराथन में 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसे पूरा करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय तय किया गया है। 10 किमी रेस में 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के, जबकि 5 किमी रेस में 12 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इन के लिए क्रमशः 90 मिनट और 60 मिनट का कट-ऑफ टाइम तय किया गया है। 21.1 किमी हाफ मैराथन सुबह 6ः30 बजे फ्लैग ऑफ होगी। इसके बाद 10 किमी रेस सुबह 7ः00 बजे और 5 किमी रेससुबह 7ः30 बजे शुरू होगी। सभी पार्टिसिपेंट्स को अपनी रेस के फ्लैग-ऑफ टाइम से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। ठस इवेंट के बार ेमें बात करते हुए, रिलायंस डम्ज् सिटी के सीईओ मनीष जायसवाल ने कहा, “रिलायंस डम्ज् सिटी में हमारा मानना है कि एक अच्छी तरह से प्लान किया गया शहरी माहौल न सिर्फ आर्थिक विकास को बढ़ावा दे, बल्कि लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करे। डम्ज् सिटी इंटरनेशनल हाफ मैराथन खेल और फिटनेस के जरिए लोगों को एक साथ लाने की दिशा में एक कदम है। हमारी चैड़ी सड़कों, हरियाली और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, हम हर स्तर के रनर्स का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि वे टाउनशिप को एक नए तरीके से अनुभव कर सकें। हमें उम्मीद है कि यह पहला इवेंट ज्यादा से ज्यादा लोगों को रनिंग के लिए प्रेरित करेगा और डम्ज् सिटी को खेलों में बेहतर प्रदर्शन और सामुदायिक भागीदारी के एक प्रमुख केंद्र के रूप् में स्थापित करेगा। 23 और 24 अक्टूबर 2026 को ठप्ठ एक्सपो के दौरान सीमित संख्या में मौके पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। ये रजिस्ट्रेशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे। इसके लिए झज्जर स्थित डम्ज् सिटी क्लब एंड कन्वेंशन सेंटर और गुरुग्राम के साइबर हब स्थित डेकाथलॉन स्टोर पर पहुंचा जा सकता है।
फिलहाल 21.1 किमी हाफ मैराथन की रजिस्ट्रेशन फीस ₹1,199, 10 किमी रेस की ₹799 और 5 किमी रेस की ₹599 है।
इवेंट की जानकारी
इवेंट: डम्ज् सिटी इंटरनेशनल हाफ मैराथन – पहला संस्करण
तारीख: रविवार, 25 अक्टूबर 2026
स्थान: रिलायंस डम्ज् सिटी, हरियाणा (दिल्ली-एनसीआर)
रेस कैटेगरी: 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी टाइम्ड रन और 5 किमी फन रनध्वॉक
रेस शुरू होने का समय: सुबह 6ः30 बजे (21.1 किमी), सुबह 7ः00 बजे (10 किमी) और सुबह 7ः30 बजे (5 किमी)
कुल प्राइज मनी: 21.1 किमी और 10 किमी कैटेगरी में करीब ₹9 लाख
रजिस्ट्रेशन: www.metcityihm.com
रिलायंस डम्ज् सिटी के बारे में
रिलायंस डम्ज् सिटी हरियाणा के झज्जर जिले में लगभग 8,250 एकड़ में फैली एक इंटीग्रेटेड स्मार्ट और सतत टाउनशिप है। इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड ने डेवलप किया है। इस टाउनशिप में 12 देशों की 700 से ज्यादा कंपनियां हैं, जो 45,000 से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार देती हैं। सड़क, बिजली, पानी और कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं के लिए नियोजित इंफ्रास्ट्रक्चर और प्ळठब् प्लैटिनम सर्टिफिकेशन के साथ, रिलायंस डम्ज् सिटी को इंडस्ट्री, आर्थिक विकास और सामुदायिक जीवन के लिए एक इंटीग्रेटेड इको सिस्टम के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

झज्जर में वाल्मीकि जयंती की तैयारियां शुरू
झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अश्विन माह की शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर 26 अक्टूबर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। शुक्रवार को वाल्मीकि चोक स्थित वाल्मीकि जी की प्रतिमा की सफाई, रंग रोगन व लाईट ठीक करने कार्य समाज के लोगों द्वारा किया रहा है। वही सांपला रोड, सीताराम गेट, स्थित वाल्मीकि आश्रम में लाइटिंग और सजावट का काम शुरू हो चुका है। राजू और मनोज वाल्मीकि ने बताया कि नवयुवक वाल्मीकि समिति की ओर से सोमवार, 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में वाल्मीकि आश्रम, सांपला रोड, सीताराम गेट, झज्जर में धार्मिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे हवन-यज्ञ होगा तथा दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में रोहतक के सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा विधायक श्रीमती गीता भुक्कल, श्री संजय यादव, श्री रमेश वाल्मीकि, श्री मनीष बंसल, श्री विकास वाल्मीकि एवं श्री जिले सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजक नवयुवक वाल्मीकि समिति ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।

संस्कारम विश्वविद्यालय में फ्री फायर ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित, ‘‘NG Squad’ बना विजेता
झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (ैव्म्ज्) की छात्र-नेतृत्व वाली तकनीकी टीम ‘संस्कारम टेक रफ्तार’ द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को फ्री फायर ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। विश्वविद्यालय की कंप्यूटर लैब में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 50-60 विद्यार्थियों ने 13 टीमों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. डॉ. गणेश कुमार दीक्षित, डीन, ैव्म्ज् द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ई-स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियाँ रणनीतिक सोच, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, एकाग्रता और टीमवर्क को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और रुचि से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. निशांत जाखड़, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे। रोमांचक मुकाबलों में NG Squad ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि Apex Avengers उपविजेता रही। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी गेमिंग प्रतिभा प्रदर्शित करने और रणनीतिक कौशल व टीम समन्वय विकसित करने का अवसर प्रदान किया। विजेता टीम को भविष्य की ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में निर्धारित नियमों एवं चयन प्रक्रिया के अनुसार विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। संस्कारम टेक रफ्तार’ की यह पहल विश्वविद्यालय में छात्र-नेतृत्व वाली तकनीकी एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। संस्कारम विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

झज्जर में एनकॉर्ड की बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगा, युवा शक्ति को दें सकारात्मक दिशा: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने एनकॉर्ड बैठक में नशा तस्करी से जुड़े मामलों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’
नशे के खिलाफ अभियान में शिक्षा विभाग की अहम भूमिका, विद्यार्थियों को जागरूक करने के दिए निर्देश’
डीसी ने कहा-नशे के नेटवर्क पर निगरानी के साथ शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाएं जागरूकता’

झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए भी व्यापक अभियान चलाया जाए। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में एनकॉर्ड (नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन) बैठक के दौरान नशा नियंत्रण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनकॉर्ड की समीक्षा प्रदेश में सभी उपायुक्त से समीक्षा की। डीसी ने बैठक में कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विभाग निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप गंभीरता से कार्य करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने निर्देश दिए कि नशा तस्करी से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।
’आमजन की भागीदारी से नशे पर लगेगी रोक
डीसी ने कहा कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। आमजन की भागीदारी से नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नशा नियंत्रण से जुड़े प्रयासों की नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। जिला प्रशासन नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्कूल में ई-शपथ और प्रार्थना सभा के माध्यम से जागरूकता’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को ई-शपथ भी शिक्षण संस्थान में दिलाई गई है। साथ ही, स्कूल की प्रार्थना सभाओं में नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान और नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। डीसी ने इन जागरूकता गतिविधियों को निरंतर जारी रखने पर कहा कि विद्यार्थियों में शुरुआत से ही नशे के प्रति जागरूकता विकसित करना आवश्यक है। स्कूल स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सही निर्णय लेने और अपने परिवार एवं समाज में भी नशा विरोधी संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
नशा तस्करी पर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जरूरी
डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और सूचना मिलने पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखा जाए। साथ ही, नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार और परामर्श की सुविधाओं से जोड़ने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त झज्जर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों और निरंतर जागरूकता से युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद मिलेगी।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसीपी फैसल खान, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

पेंशनभोगी खजाना कार्यालय में 01 नवंबर से जमा करवाएं जीवन प्रमाणपत्र: डीटीओ
ऑनलाइन प्रमाण पत्र स्मार्टफोन के माध्यम से हो सकते है जमा
जिला कोषाधिकारी संजय फोगाट ने दी जानकारी

झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: जिला खजाना कार्यालय व उप खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण पत्र संबंधित खजाना कार्यालय के साथ-साथ अन्य माध्यम से भी अपना जीवित होने का प्रमाण दर्ज करवा सकते हैं। ये जानकारी जिला कोषाधिकारी संजय फोगाट ने दी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा सभी डाकघरों द्वारा भी घर पर भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क का प्रावधान रखा गया हैं। यह ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र सुविधा सभी कॉमन सर्विस सेंटरों व अटल सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध हैं। ऑनलाइन प्रमाण पत्र स्मार्टफोन के माध्यम से भी जमा करवाया जा सकता हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई फीस का प्रावधान नहीं हैं, यह निशुल्क है। कोषाधिकारी ने बताया कि परिवार को कोई भी सदस्य अपने स्मार्टफोन के माध्यम से उक्त कार्य को स्वयं कर सकता हैं। इसके लिए जीवन प्रमाण पत्र फेस ऐप तथा दूसरा आधार फेस आरडी दोनों सॉफ्टवेयर प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन से इंस्टाल करने होंगे तद-उपरांत किसी भी पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि खजाना कार्यालय में आरंभिक दिनों में ज्यादा भीड़ ना बने इसके लिए आपको सूचित किया जाता है कि ज्यादा उम्रदराज सम्मानित बुजुर्ग अपने जीवन प्रमाण पत्र के लिए स्वयं आने पर विचार करें, ताकि आरंभिक दिनों में ज्यादा परेशानी से बचा जा सके। पेंशनर अपने साथ आधार कार्ड (मूल प्रति), पैनकार्ड व पीपीओ की फोटो प्रति अवश्य साथ लेकर आएं तथा मोबाईल फोन जो पेंशन खाते से जुड़ा हो ओटीपी के लिए साथ लेकर आएं।

झज्जर में एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा बैठक लेती डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में रखी जा रही पूर्ण पारदर्शिता : जिला निर्वाचन अधिकारी’
6 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची’
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ की एसआईआर के कार्यों की समीक्षा’
28 अक्टूबर तक पूरी होगी शेष नोटिस की सुनवाई’

झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: जिला झज्जर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। इसी दिशा में सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के अनुसार कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ए. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसआईआर अभियान की समीक्षा की। इस दौरान झज्जर जिला में अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जिले में एसआईआर के तहत चल रही गतिविधियों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए और पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। डीसी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत जारी किए गए नोटिस पर सुनवाई का कार्य जारी है। शेष नोटिस की सुनवाई 28 अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाने और सुनवाई की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा प्रत्येक मामले का नियमानुसार निपटारा किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का भी नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने, फॉर्म-7 के माध्यम से नाम हटाने संबंधी दावे तथा फॉर्म-8 के माध्यम से विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर निपटारा सुनिश्चित करें। मतदाता सूची के संबंध में जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि 31 जुलाई 2026 तक जारी प्रारूप मतदाता सूची में जिले के कुल 6 लाख 68 हजार 832 मतदाता दर्ज हैं। जिले के सभी 807 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि एसआईआर अभियान की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सके और किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण से जुड़े शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करें। साथ ही, मतदाताओं से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित और विश्वसनीय हो। बैठक में एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम ऋतु, उप तहसीलदार निर्वाचन कुलदीप सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मीडिया के संयुक्त तत्वाधान में जिला ए डी आर सेंटर में आयोजित हुआ कानूनी जागरुकता कार्यक्रम
झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर व दैनिक उजाला आज तक के संयुक्त तत्वावधान में जिला ए डी आर सेंटर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल जी रहे। कार्यशाला मे पैरा लीगल वॉलंटियर व अन्य समाजसेवी व मीडियाकर्मीयो ने भाग लिया। सीजेएम विशाल ने ए डी आर सेंटर की मुहिम द्वारा संचालित न्याय सब के लिए पर विस्तार से जानकारी दी। जिसमें मध्यस्थता के बारे में बताया कि मध्यस्थता से दोनों पक्षों को लाभ मिलता है। दोनों पक्षों का समय और पैसा बचता हैं और पुलिस थाने व कोर्ट के चक्कर लगाने से भी बचा जा सकता है और मध्यस्थता से न तो किसी हार होती हैं और न ही किसी की जीत होती हैं और बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किस किस को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर सकते हैं और आहत पीड़ित योजना के बारे मे जानकारी दी। और हिट एंड रन सकींम के बारे मे बताया। सभी पैरा लीगल वॉलंटियर व पत्रकारों को निर्देश दिए गए कि वह हालसा व नालसा द्वारा चलाई गई जन कल्याण योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। ताकि सभी जरूरतमंद इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। और डॉ सबरपाल भाटिया ने हमारे स्वच्छ स्वास्थ्य व नेत्र जाँच समय समय पर करवाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीजेएम विशाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। दैनिक उजाला आज तक के संस्थापक डॉ रमेश देहराज ने बताया कि एक पत्रकार की भूमिका क्या है उसके कर्तव्य क्या हैं उन सब पर प्रकाश डाला। और विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उजाला आज तक की टीम भी मौजूद रही। जिसमें उजाला आज तक के एडवाइजर राज सिंह नांदल, एडवाइजर नीरज शहरावत, संवाददाता पूनम छिल्लर, संवाददाता अजय चैहान, आदि मौजूद रहे।

संस्कारम विश्वविद्यालय में अनुबंध लेखन एवं कानूनी नोटिस विषय पर दो दिवसीय वेबिनार आयोजित
झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय के विधि एवं कानूनी अध्ययन संकाय द्वारा 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को “अनुबंध लेखन एवं कानूनी नोटिसरू रोजगारपरक कौशलों से सफलता की ओर”विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लॉक्टोपस लॉ स्कूल के सहयोग से तथा विश्वविद्यालय के कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर के समन्वय से आयोजित किया गया। वेबिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुबंध लेखन एवं कानूनी नोटिस तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा इन क्षेत्रों में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं अकांक्षा मिश्रा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लॉक्टोपस लॉ स्कूल एवं बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ की अधिवक्ता, तथा विशाखा गिरहे,अधिगम प्रबंधक, लॉक्टोपस लॉ स्कूल एवं बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ की अधिवक्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रथम दिवस के सत्र में अनुबंध की संरचना, उसके प्रमुख प्रावधानों, स्टाम्प शुल्क, पंजीकरण शुल्क तथा अनुबंध लेखन से संबंधित व्यावसायिक संभावनाओं पर चर्चा की गई। द्वितीय दिवस में विभिन्न प्रकार के कानूनी नोटिस तैयार करने, उन्हें भेजने की प्रक्रियाओं तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। दोनों दिनों में विशेषज्ञों के व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने और विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। प्रो. डॉ. सुशील कुमार शर्मा, अधिष्ठाता, विधि एवं कानूनी अध्ययन संकाय,के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कानूनी कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान किया। विश्वविद्यालय का कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर तथा आमंत्रित विशेषज्ञ इस पहल के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहभागी रहे। संस्कारम विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह वेबिनार विद्यार्थियों को कानूनी क्षेत्र की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। संस्कारम विश्वविद्यालय का संकल्प कृ कानूनी कौशल का विकास, सशक्त करियर का निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की तैयारी।

सीआईए-टू बहादुरगढ़ की कार्रवाई, 8.03 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार’
डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई कार्रवाई, राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई आरोपी की तलाशी’

बहादुरगढ़, 23 अक्तूबर, अभीतक: डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए-टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने 8.03 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी विकास नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उसके खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।सीआईए-टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कृष्ण नामक युवक हेरोइन बेचने का काम करता है और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के नजदीक एमआईई क्षेत्र, बहादुरगढ़ में नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी को उसके कानूनी अधिकारों से अवगत करवाकर तलाशी की प्रक्रिया पूरी की गई। तलाशी के दौरान आरोपी से नशीला पदार्थ हेरोइन (स्मैक) बरामद हुआ। जिसका पॉलीथिन सहित कुल वजन 8.03 ग्राम मिला। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई करते हुए एमआईई चैकी की पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति व साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व और नशे से दूर रहने का दिया संदेश, विद्यार्थियों को एसपीसी प्रमाण पत्र भी किए वितरित’

बहादुरगढ़, 23 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगढ़ में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक दयानंद गोरा ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को एसपीसी (स्टूडेंट पुलिस कैडेट) के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।निरीक्षक दयानंद गोरा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सड़क पर लापरवाही से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ ओटीपी साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पुलिस सहायता, महिला हेल्पलाइन 1091 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की नींव है।उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में निरीक्षक दर्शन सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश’
झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने पुलिस शहीदों की स्मृति में थाना साइबर क्राइम झज्जर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आज विभिन्न थानों और पुलिस लाइन परिसर में भी पौधारोपण किया गया।निरीक्षक दर्शन सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उनकी स्मृति में पौधारोपण करना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का सार्थक प्रयास है।उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है। पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने आमजन से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने में योगदान दें। शहीदों की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके बलिदान के प्रति सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद का प्रतीक है।

टीकरी बॉर्डर नाके पर अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 24 बोतल शराब बरामद’
बहादुरगढ़, 23 अक्तूबर, अभीतक: डीसीपी क्राइम, यातायात एवं बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस ने टीकरी बॉर्डर नाके पर चेकिंग के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार से अंग्रेजी शराब की कुल 24 बोतलें बरामद की हैं।चैकी प्रभारी एमआईई सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात्री गश्त, पड़ताल एवं वाहन चेकिंग के दौरान टीकरी बॉर्डर नाके पर तैनात थी। इसी दौरान बहादुरगढ़ शहर की तरफ से आ रही एक सफेद स्विफ्ट कार को रुकवाकर चेक किया गया। कार की डिग्गी से 24 बोतलें बरामद हुईं। कार चालक की पहचान राकेश निवासी महावीर पार्क, बहादुरगढ़ के तौर पर हुई जो शराब का लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब व कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है

ट्रांसपोर्ट कंपनी का 23 लाख रुपये से अधिक का माल खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार’
पहले गिरफ्तार आरोपियों से 21.50 लाख रुपये सहित नकदी बरामद, सीआईए-वन बहादुरगढ़ ने एक अन्य आरोपी को भी किया गिरफ्तार’

बहादुरगढ़, 23 अक्तूबर, अभीतक: डीसीपी क्राइम, यातायात एवं बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीआईए-वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी का करीब 23 लाख रुपये का माल खुर्द-बुर्द करने के मामले में एक अन्य आरोपी लिबांशु निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सीआईए-वन प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से नकदी बरामद करने के साथ माल की बरामदगी के लिए कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया 5 नवंबर 2025 को मैसर्ज शक्ति मान पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, बरहाना औद्योगिक क्षेत्र, झज्जर से पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सेल्फ एडहेसिव फिल्म रोल की खेप उत्तर प्रदेश के लखीमपुर और उन्नाव भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से एक गाड़ी में लोड करवाई गई थी। दोनों बिलों के अनुसार माल की कुल कीमत 23,03,529 रुपये थी। गाड़ी चालक लिबांशु तथा गाड़ी मालिक से संपर्क करने पर पहले गाड़ी खराब होने की बात कही गई। बाद में उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ की न्यू ऑटो मार्केट, सेक्टर-12 में खड़ी गाड़ी माल सहित चोरी हो गई है। शिकायतकर्ता को गाड़ी मालिक और चालक पर संदेह हुआ, जिसके आधार पर थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पहले गिरफ्तार आरोपियों से हुई बरामदगी
जांच के दौरान पुलिस ने 12 नवंबर 2025 को आरोपी दिशांक निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली तथा अनीश निवासी ख्याला, दिल्ली को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। दिशांक की निशानदेही पर पुलिस ने माल बेचकर प्राप्त राशि में से 21 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद 13 नवंबर को आरोपी देवेंद्र निवासी कर्ण विहार को गिरफ्तार किया गया। अनीश से 25 हजार रुपये तथा देवेंद्र से 1 लाख 20 हजार रुपये बरामद किए गए।14 नवंबर को देवेंद्र की निशानदेही पर कोअलीपुर, दिल्ली से मामले का माल भी बरामद किया गया। इसके बाद दिशांक और अनीश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
अब आरोपी लिबांशु गिरफ्तार
मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए सीआईए-वन बहादुरगढ़ मे तैनात सहायक उप निरीक्षक मनजीत कुमार की टीम ने आरोपी लिबांशु निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

बहादुरगढ़ की बेटी शीतल मान को कांग्रेस हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी
बनीं उत्तराखंड किसान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी – कुमारी सैलजा का जताया आभार’

बहादुरगढ़, 23 अक्तूबर, अभीतक: कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन सरदार सुखपाल सिंह खैरा, डस्। द्वारा जारी ऑफिस ऑर्डर के तहत श्रीमती शीतल मान, को उत्तराखंड किसान कांग्रेस का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर शीतल मान ने कहा, यह पद मेरे लिए कुर्सी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए मैं ’नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, सांसद कुमारी सैलजा जी, चेयरमैन सरदार सुखपाल सिंह खैरा जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला जी’ सहित कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
22 साल का अटूट संगठनात्मक सफर
शीतल मान का कांग्रेस पार्टी के साथ सफर वर्ष 2004 से शुरू हुआ था जब उन्होंने हरियाणा युवा कांग्रेस में महासचिव के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 2004 से 2008 तक उन्होंने युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया। उसके बाद उन्होंने महिला कांग्रेस में अपनी एक अलग पहचान बनाई और वर्ष 2018 से 2021 तक तथा फिर मई 2024 से जनवरी 2026 तक हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव के तौर पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया। संगठन ने उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां सौंपीं। वह 2019 में भ्च्ब्ब्ध्भ्च्डब् प्रभारी के तौर पर जिला सिरसा और रानिया की प्रभारी रहीं और 2019 व 2024 के लोकसभा चुनावों में रानिया विधानसभा की प्रभारी के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2024 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें भिवानी और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए ।प्डब् ऑब्जर्वर नियुक्त किया था। वर्तमान में वे अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक हैं और इससे पूर्व वे पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी रह चुकी हैं। हाल ही में 1 मई से 8 मई 2026 तक उन्होंने श्किसान नौजवान बचाओ यात्राश् का सहारनपुर से नोएडा तक और 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान अधिकार यात्रा का सफल नेतृत्व किया, जिसकी राष्ट्रीय मीडिया में व्यापक चर्चा हुई। शीतल मान ने कहा, मैं एक महिला हूँ, इसलिए मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि हमारी बहन-बेटियां बिना डर के निकल सकें। मैं एक युवा हूँ, इसलिए युवाओं के रोजगार का दर्द समझती हूँ और मैं एक किसान की बेटी हूँ, इसलिए खेत-खलिहान की समस्या मेरी अपनी समस्या है। अब उत्तराखंड में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करना और किसानों की आवाज को बुलंद करना मेरा लक्ष्य है।

बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश हाईकमान ने बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का किया समर्थन
रोहतक, 23 अक्तूबर, अभीतक: बहुजन समाज पार्टी, हरियाणा प्रदेश हाईकमान बिजली कर्मचारियों द्वारा की जा रही प्रदेशव्यापी हड़ताल का समर्थन करता है। बिजली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों और उनके द्वारा उठाए जा रहे रोजगार सुरक्षा एवं सार्वजनिक बिजली वितरण व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर हाईकमान अपनी चिंता व्यक्त करता है। बिजली कर्मचारियों का विरोध गुरुग्राम और नूंह में इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड (म्समअमद च्वूमत च्तपअंजम स्पउपजमक) को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिए जाने के फैसले को लेकर है। कर्मचारी संगठनों का मानना है कि इससे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (क्भ्ठटछ) की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है और सरकारी बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है। बहुजन समाज पार्टी का मानना है कि बिजली जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवा से जुड़े किसी भी नीतिगत निर्णय में आम जनता के हितों, कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा, उपभोक्ताओं को उचित दरों पर बिजली की उपलब्धता तथा सरकारी बिजली निगमों की वित्तीय स्थिरता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हाईकमान का कहना है कि निजी वितरण लाइसेंस से संबंधित निर्णयों की पारदर्शी समीक्षा की जानी चाहिए तथा बिजली कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करके उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए। विशेष रूप से अनुबंध और तीसरे पक्ष के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की रोजगार सुरक्षा को लेकर स्पष्ट व्यवस्था की जानी चाहिए। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश हाईकमान सरकार और संबंधित विभागों से मांग करता है कि बिजली कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए, कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता की जाए और ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ आम बिजली उपभोक्ताओं के हितों की भी रक्षा हो सके।

पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा को बनाया भिवानी का जिला अध्यक्ष
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला से विचार विमर्श करके पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा को भिवानी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। पूर्व में जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू के आकस्मिक देहांत के बाद भिवानी का जिला अध्यक्ष का पद खाली था। ओमप्रकाश गोरा 2014 में लोहारू विधान सभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। विपरित परिस्थितियों में भी पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा ने अपनी आस्था पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी ओम प्रकाश चैटाला में बनाए रखी और पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी निभाते रहे हैं।

रेवाड़ी: रेवाड़ी में बिजली कर्मियों की हड़ताल के बीच संकट मोचक बनी रेवाड़ी पुलिस
पुलिस की ओर से जोनावास 33केवी फीडर, सुबासेडी पावर स्टेशन व भाडावास के अलावा मसानी कृषि फीडर कराया गया चालू
इन पावर स्टेशन के शुरू होने से 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को मिली राहत
पुलिस रिटायर्ड श्रम्, बिजली कर्मचारी व अन्य बिजली के जानकारों को ढूंढ ढूंढ कर करवा रही है बिजली के फॉल्ट ठीक
अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिसकर्मी लोगों को राहत देने का कर रहे हैं काम
रेवाड़ी एसपी हमेंद्र मीणा ने कहा जनता भी करें पुलिस का सहयोग
पुलिस लॉ एंड ऑर्डर के साथ बिजली संकट के समाधान के लिए भी 24 चैबीसों घंटे तत्पर

वीटा मिल्क बूथों के आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे गए आवेदन, युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा मैं कर्मचारियों के साथ कोर्ट में लड़ाई लडूंगा।

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से भिवानी के नागरिक परेशान।
भिवानी शहर के कई क्षेत्रों में बिजली चालू होने से दूसरे क्षेत्र के लोगों में रोष। बिजली कर्मचारियों और प्रशासन पर फूटा गुस्सा। गुस्साए लोग सड़क पर लगा सकते हैं जाम।’

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध हरियाणा में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालेगी आप: डॉ. सुशील गुप्ता’
झज्जर में श्आपश् राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति, जनहित के मुद्दों पर होगा कड़ा संघषर्रू डॉ सुशील गुप्ता’
भाजपा द्वारा क्भ्ठटछ के जबरदस्ती निजीकरण के फैसले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी आम आदमी पाटी : डॉ सुशील गुप्ता’
धान खरीद में नमी का बहाना बना किसानों को लूट रही सैनी सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता’
संगठन का बूथ स्तर तक होगा विस्तार, हरियाणा में श्आपश् कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार: डॉ सुशील गुप्ता’

झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर में गुरुवार को आम आदमी पार्टी हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्आपश् हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने की। इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन के विस्तार और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक एवं गंभीर मंथन किया गया। बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा का हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है और आम आदमी पार्टी जनहित की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक कड़ा संघर्ष कर रही है। इस दौरान बैठक में कई प्रमुख निर्णय लिए गए एवं जनहितैषी मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और गरिमा के सवाल पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हरियाणा में प्रदेश स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। देश में चालू ैप्त् से 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के वोट काटे जा चुके हैं जिससे लोगों में विशेषकर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश है।
बूथ स्तर तक सांगठनिक विस्तार
आम आदमी पार्टी हरियाणा के संगठन को ओर अधिक सुदृढ़ व धारदार बनाने के लिए हरियाणा में सांगठनिक ढांचे का विस्तार करने की रूपरेखा तैयार की गई। डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करते हुए हर गांव और वार्ड तक आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। और अपने बूथ को सबसे मजबूत करे।
क्भ्ठटछ के निजीकरण का पुरजोर विरोध
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (क्भ्ठटछ) के निजीकरण के कदम को जनविरोधी करार देते हुए आप नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि इससे आम जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। आम आदमी पार्टी इस तुगलकी फैसले का कड़ा विरोध करती है। धान खरीद में किसानों की लूट पर तीखी प्रतिक्रियाण् धान खरीद के दौरान नमी के नाम पर किसानों की फसल को कम रेट पर खरीदने और मंडियों में उनका शोषण किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। डॉ. गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अन्नदाता को उसकी मेहनत का सही दाम नहीं मिल रहा है, जिसे पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अंत में, डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इन सभी गंभीर और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। बैठक में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

झज्जर अस्पताल की लिफ्ट में 20 मिनट तक मासूम का हाथ लिफ्ट में फसा, मां का रो-रोकर बुरा हालय क्ब् वर्षा खांगवाल ने लिया तुरंत एक्शन!
झज्जर नागरिक अस्पताल में ढाई साल के मासूम का हाथ लिफ्ट में फंस गया। बच्चा करीब 20 मिनट तक फसा रहा ,अपने कलेजे के टुकड़े को इस हालत में देखकर गर्भवती मां रोती रही।
मेडिकल स्टाफ ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसके हाथ में हल्का फ्रैक्चर हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर डीसी वर्षा खांगवाल ने तुरंत सीएमओ को अलर्ट किया। तुरन्त डॉक्टर अंचल त्रिपाठी पहुंचे, बच्चे का एक्स-रे करवाया गया
लेकिन सबसे बड़ा सवाल: अस्पताल में लिफ्ट ऑपरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए थी या नहीं?

डीसी अभिषेक मीणा ने पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा के साथ पावर हाउस का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 23 अक्तूबर, अभीतक: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दृष्टिगत पावल हाऊस से विद्युत आपूर्ति की सुचारू आपूर्ति एवं उनकी सुरक्षा को सुदृढ़ रखने के लिए डीसी अभिषेक मीणा ने पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा के साथ सेक्टर-3 माडल टाऊन पावर हाउस का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हड़ताल के दौरान उपलब्ध संसाधनों से बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने बिजली घर में उपलब्ध संसाधनों, कर्मचारियों की स्थिति और आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से पावर सप्लाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिजली एक आवश्यक सेवा है और इसकी आपूर्ति प्रभावित होने से आमजन, किसानों, अस्पतालों, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए और किसी भी तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधन तथा वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखी जाए। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने निर्देश दिए कि पावर हाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से करें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था भी की हुई है। जिसका निरीक्षण आज डीसी अभिषेक मीणा व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा द्वारा किया गया।

बाजरा खरीद में मंडी अधिकारी किसानों की सुविधाओं का रखें ख्याल – चेयरमैन वेदपाल
आढ़तियों ने चेयरमैन के समक्ष बड़ी सीवरेज लाइन बिछाने की रखी मांग

रेवाड़ी, 23 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल ने शुक्रवार को रेवाड़ी अनाज मंडी का निरीक्षण कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को बाजरा बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। मंडी में किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। चेयरमैन वेदपाल ने रेवाड़ी अनाज मंडी में चल रही बाजरा खरीद का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसान मंडी में फसल को साफ करके तथा सूखा कर ही लाएं, जिससे कि उनको बिकवाली में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की सहूलियत के लिए विपणन अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हुए हैं। हरियाणा में मौजूदा सरकार ने ही अभी तक बाजरा के दामों में आशानुरुप बढ़ोतरी की है। जिससे प्रदेश के बाजरा उत्पादक हजारों किसानों को एमएसपी की बढ़ी हुई दरों व भावांतर भरपाई योजना का लाभ मिला है। मंडी में पहुंचने पर मार्केट कमेटी के प्रधान अनिल सैनी, पीपीपी के स्टेट को-आर्डिनेटर डा. सतीश खोला और आढ़तियों ने चेयरमैन वेदपाल का स्वागत किया। चेयरमैन वेदपाल ने इस अवसर पर किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की। आढ़ती राधेश्याम मित्तल, नवल गुप्ता, अशोक यादव, प्रेम कुमार आदि ने बताया कि रेवाड़ी अनाज मंडी में दूषित पानी की निकासी के लिए बड़ी सीवरेज लाइन डलवाई जाए। इसके अलावा मंडी में एक टीन शेड व इंटरनल रोड की आवश्यकता है। चेयरमैन वेदपाल ने इन मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने चेयरमैन को बताया कि बाजरा की खरीद का कार्य सुचारु रुप से चल रहा है। अभी तक 4 लाख 51 हजार 852 क्विंटल बाजरा की आवक मंडी में हो चुकी है। इसमें से 14 हजार 298 किसानों का बाजरा खरीदा जा चुका है। इस अवसर पर जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी सत्य प्रकाश यादव, क्षेत्रीय प्रशासक जितेंद्र गांधी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर को
18 से 25 साल के युवा राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे विचार

रेवाड़ी, 23 अक्तूबर, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित भारत युवा संसद 2027 के तहत जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता, राष्ट्रीय मुद्दों की समझ तथा रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना है। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा। विकसित भारत युवा संसद, विकसित भारत युवा नेतृत्व एवं संवाद 2027 के अंतर्गत एक विशेष ट्रैक के रूप में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 9-10 जनवरी 2027 को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का प्रस्तावित विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव (वन नेशन, वन इलेक्शन) है। इस विषय के माध्यम से प्रतिभागियों को भारत की चुनावी व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संवैधानिक पहलुओं तथा एक साथ चुनाव कराने से संबंधित संभावित लाभों एवं चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
भाग लेने हेतु पात्रता
प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। आयु की गणना के लिए निर्धारित कट-ऑफ तिथि 17 अगस्त 2026 है। इच्छुक युवा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लिंक https://mybharat.gov.in/vo/orgeventmanagement/event_detail_nyf/MjI4Mjgy के माध्यम से MYBharat के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अथवा जिला कार्यालय मेरा युवा भारत रेवाड़ी उलइींतंजतमूंतप/हउंपस.बवउ पर आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों एवं आवेदन संबंधी जानकारी का अवलोकन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण करें। माई युवा रेवाड़ी की ओर से जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करें तथा लोकतांत्रिक संवाद और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार
महिला पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर तक

रेवाड़ी, 23 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के माध्यम से समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2026-2027 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च, 2027 को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों में सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार और महिला उद्यमी पुरस्कार शामिल हैं। डीसी ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पात्र महिलाएं 5 नवंबर, 2026 तक विभाग के पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। डाक, कूरियर या अन्य किसी ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुरस्कारों से संबंधित नियम एवं शर्तें भी महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती हैं।

सूरजकुंड दिवाली मेला शुरू, कला और संस्कृति से रूबरू होने का सुनहरा अवसर – डीसी
रेवाड़ी, झज्जर, 23 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा दिवाली से पहले खरीदारी, हस्तशिल्प और देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का अनुभव करने के लिए सूरजकुंड में आज से चार दिवसीय दिवाली मेला शुरू हो गया है, जो आगामी 26 अक्टूबर तक फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। डीसी ने अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला परिसर को रंगीन रोशनी और दीयों की कलाकृतियों से सजाया गया है, ताकि यहां पहुंचने वाले लोगों को दीपावली जैसा माहौल महसूस हो। यह मेला लोगों को देश और प्रदेश की विविध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और परंपराओं से रूबरू कराने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। मेले में लगभग 300 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें हस्तशिल्प, गृह सजावट सामग्री, पारंपरिक परिधान, आभूषण, दीपावली की खरीदारी के लिए विशेष आइटम तथा विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड दिवाली मेला में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
पारंपरिक व्यंजनों का भी ले सकेंगे स्वाद
मेले में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक और आधुनिक वस्तुओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। घरों को सजाने के लिए सजावटी सामान, दीपावली के दीये, मोमबत्तियां, पौधे और कपड़ों की खरीदारी की जा सकेगी। इसके अलावा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने का अवसर भी मिलेगा। मेला परिसर की दीवारों पर दीयों की आकृतियां उकेरी गई हैं और जगह-जगह रंगीन लाइट लगाई गई हैं

मुख्यमंत्री आवास पर स्मृति ईरानी ने जाना प्रो. रामबिलास शर्मा का कुशलक्षेम, संगठन के पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद पांच मिनट में तथ्यों सहित सुनाया हरियाणा भाजपा के प्रभारियों का सफर, वरिष्ठ नेताओं ने अनुभव और स्मरण शक्ति की सराहना की

भिवानी, 23 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास संत कबीर कुटीर पर वीरवार देर शाम भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी स्मृति जुबिन ईरानी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन प्रवीण राणा के सम्मान में आयोजित भोज कार्यक्रम में एक भावुक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचीं स्मृति ईरानी सबसे पहले हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के पास पहुंचीं और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपनी विशिष्ट शैली में हरियाणा भाजपा के संगठनात्मक इतिहास और प्रदेश प्रभारी के रूप में विभिन्न नेताओं के कार्यकाल का पांच मिनट में ही तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत कर दिया। उन्होंने नरेंद्र मोदी से लेकर स्मृति ईरानी तक हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे नेताओं के सफर और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को विस्तार से बताया। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद उनकी स्मरण शक्ति, संगठनात्मक अनुभव और तथ्यों पर मजबूत पकड़ देखकर वहां मौजूद वरिष्ठ नेता भी आश्चर्यचकित रह गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, बिजली मंत्री अनिल विज सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभी ने प्रो. रामबिलास शर्मा के लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति उनकी गहरी समझ को करीब से देखा। बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने भी पुराने दिनों को याद करते हुए प्रो. रामबिलास शर्मा को बताया कि उनके प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान रोहतक में आयोजित महिलाओं के विरोध प्रदर्शन में वह स्वयं भी शामिल हुई थीं। इस प्रसंग से दोनों नेताओं के बीच भाजपा संगठन में साथ काम करने के पुराने अनुभवों की यादें ताजा हो गईं। हरियाणा भाजपा में प्रो. रामबिलास शर्मा का संगठनात्मक योगदान लंबे समय से महत्वपूर्ण रहा है। प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री जैसे अहम दायित्व निभाने वाले शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने के लिए अनेक कार्य किए हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ का महत्व आज भी बना हुआ है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस भोज कार्यक्रम में प्रदेश के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं को ही आमंत्रित किया गया था। इनमें सरकार के मंत्री, सांसद और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे। प्रो. रामबिलास शर्मा को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में स्मृति ईरानी द्वारा उनसे आत्मीयता से मुलाकात करना और उनके अनुभवों को सुनना इस बात का संकेत रहा कि भाजपा संगठन में उनके लंबे अनुभव और योगदान को आज भी महत्व दिया जाता है। मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महेंद्रगढ़ में उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रो. रामबिलास शर्मा के समर्थकों ने इस मुलाकात को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और भाजपा में उनके योगदान से जोड़कर देखा। समर्थकों का कहना है कि प्रो. शर्मा ने लगभग 40 वर्षों तक भाजपा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की है। संगठन के प्रति उनका समर्पण हमेशा बना रहा है। समर्थकों ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बावजूद प्रो. रामबिलास शर्मा ने संगठन से दूरी नहीं बनाई और भाजपा की मजबूती के लिए लगातार कार्य करते रहे। उनके अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात इस बात का प्रमाण है कि संगठन में उनके अनुभव और योगदान का आज भी विशेष महत्व है।

बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्मरूब्ड के साथ मीटिंग में सहमतिय कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला’
पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मीटिंग के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान करते यूनियन के नेता देवेंद्र हुड्डा

चंडीगढ, 23 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के विरोध में चल रही हड़ताल दूसरे दिन खत्म कर दी। शुक्रवार शाम को पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ दूसरे दौर की बैठक में निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया। ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन के नेता देवेंद्र हुड्डा ने कहा- 3 नवंबर को दोबारा मीटिंग होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिजली अधिनियम की धारा 108 के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे प्राइवेट कंपनी को हरियाणा में घुसने नहीं देंगे। सभी मांगों पर बात होने के बाद वे हड़ताल वापस लेने का ऐलान करते हैं। गुरुवार से चल रही हड़ताल का ज्यादा असर प्रदेश के 15 जिलों में देखने को मिला। शुक्रवार को भी कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। हिसार, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, सोनीपत और गुरुग्राम में भी लोग सड़कों पर उतर आए। हड़ताल के चलते कुरुक्षेत्र और कैथल बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। वहीं, पानीपत थर्मल पावर प्लांट की दो यूनिट बंद हो गईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब गुरुग्राम और नूंह के लिए हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (भ्म्त्ब्) का आदेश आया था, तब बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा था कि हम इस फैसले के खिलाफ हैं और कर्मचारियों के साथ हैं। आज कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक हुई। हमने उन्हें यही कहा है कि हम आपके साथ हैं। भ्म्त्ब् एक एक्ट के तहत काम करता है। बिजली वितरण के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। हमने बिजली अधिनियम की धारा 108 के तहत भ्म्त्ब् से इस फैसले की समीक्षा करने को कहा है। कर्मचारियों ने भी आश्वासन दिया है कि वे हड़ताल खत्म कर रहे हैं। हरियाणा में बिजली कर्मचारी गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को 25 साल के लिए बिजली वितरण का लाइसेंस देने के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने (भ्म्त्ब्) 19 अक्टूबर 2026 को कंपनी को दोनों जिलों में सरकारी बिजली वितरण निगमों के समानांतर बिजली वितरण का लाइसेंस दिया था.प्रहलाद। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इससे सरकारी बिजली निगमों के राजस्व पर असर पड़ सकता है और कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। हरियाणा सरकार बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को दिए गए लाइसेंस को सीधे रद्द नहीं कर सकती, क्योंकि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग बिजली अधिनियम, 2003 के तहत गठित स्वायत्त संस्था है, जो सरकार के बिजली विभाग से अलग काम करती है। बिजली वितरण का लाइसेंस देने का अधिकार आयोग के पास है। ऐसे में सरकार आयोग के फैसले से असहमत होने पर उसे बिजली क्षेत्र के अपीलीय न्यायाधिकरण में चुनौती दे सकती है और आदेश पर रोक लगाने की मांग कर सकती है। इसके अलावा, बिजली अधिनियम की धारा 108 के तहत राज्य सरकार जनहित से जुड़े नीतिगत मामलों पर आयोग को लिखित निर्देश दे सकती है, लेकिन इससे लाइसेंस का आदेश अपने आप रद्द नहीं होता। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सरकार की ओर से कानूनी कार्रवाई और धारा 108 के तहत कदम उठाने की बात कही है। यानी सरकार फैसले का विरोध कर रही है, लेकिन उसे रद्द कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *