https://www.facebook.com/share/v/1XGKdjhYT6/
https://www.facebook.com/share/v/1FHFydozv7/
https://www.facebook.com/share/v/1CfmYsZC9n/

रामलीला के सजीव मंचन ने मोहा मन, विद्यार्थियों को दिया सत्य और धर्म की राह पर चलने का संदेश
झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: इंडो-अमेरिकन स्कूल में दशहरा पर्व पारंपरिक उल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रामायण के प्रसंगों पर आधारित रावण वध का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के सजीव चित्रण ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का प्रभावशाली अभिनय करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवन गाथा और धर्म की स्थापना के संदेश को मंच पर साकार किया। रावण वध के दृश्य ने दर्शकों को बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का स्मरण कराया। रावण दहन के साथ ही दशहरा पर्व का उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया। विद्यालय के निदेशक श्री विजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा केवल रावण दहन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को अपने भीतर विद्यमान अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और अन्य बुराइयों का त्याग करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दशहरा उत्सव ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से परिचित कराने के साथ सकारात्मक सोच और सदाचार का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यक्रम ने सभी को सत्य, धर्म तथा अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

गांव छुछकवास के दो होनहारों का एचसीएस में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन
झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: आज गांव छुछकवास में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह गांव के दो होनहार युवाओं, संजय यादव (सुपुत्र श्री सज्जन सिंह) और प्रदुमन यादव (सुपुत्र श्री सुधीर यादव) के हरियाणा सिविल सेवा में चयनित होने के उपलक्ष्य में समस्त ग्रामवासियों की तरफ से आयोजित किया गया था। दोनों युवाओं की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ व संस्कारम् यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. महिपाल यादव, विशिष्ट अतिथि यादव सभा के प्रधान वीरेंद्र दरोगा, चेयरमैन कप्तान बिरधाना, और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विकास वाल्मीकि उपस्थित रहे।
इलाके की प्रबुद्ध हस्तियों और गांव की सरदारी ने दिया आशीर्वाद
समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और ग्रामीणों ने दोनों नवनियुक्त एचसीएस अधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यादव सभा के प्रधान श्री वीरेंद्र दरोगा, यादव सभा के उप-प्रधान श्री महेंद्र यादव, विपणन समिति (मार्केटिंग कमेटी) के चेयरमैन श्री सतबीर यादव और चेयरमैन श्री राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इसके साथ ही राव उदय भान, डॉ. राजेश सिंगला, एच.एस. यादव, कप्तान सरपंच बीर छछकवास, पार्षद वीर भान, और डॉ. मनोज यादव डॉ परवीन मुण्डाहेडा सहित गांव व इलाके की समस्त सरदारी और प्रबुद्ध लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी यह सफलता: वक्ता
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ और डॉ. महिपाल यादव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर संजय और प्रदुमन ने जो मुकाम हासिल किया है, वह बेहद गौरवपूर्ण है। इन दोनों युवाओं ने न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे छुछकवास गांव और झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। इनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी सिविल सेवा में जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी और उन्हें कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देगी। समारोह के अंत में नवनियुक्त अधिकारियों और उनके परिजनों ने इस अपार स्नेह और सम्मान के लिए सभी मुख्य अतिथियों, ग्रामवासियों और इलाके की सरदारी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। हरियाणा सिविल सेवा में चयनित होने पर गाँव छुछकवास के होनहार युवाओं संजय यादव एवं प्रद्युम्न यादव के सम्मान में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में सहभागिता की। दोनों युवाओं की यह उपलब्धि उनकी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प एवं समर्पण का प्रतिफल है। यह सफलता न केवल उनके परिवारों, बल्कि समस्त ग्रामवासियों के लिए गौरव एवं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का विषय है।

एल. ए. स्कूल में अच्छाई का बुराई पर जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड झज्जर में अच्छाई का बुराई पर जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बच्चों को दशहरे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होनें सभी बच्चों को अपने अंदर से अहंकार को समाप्त कर जीवन के सदमार्ग पर चलने के लिए प्ररेरित किया । स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने बच्चों को दशहरे पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने इन त्यौहारों को मनाने का महत्व भावी पीढ़ी तक संस्कारों को पहुंचना बताया। उन्होंने कहा कि रामायण के सभी प्रसंग परिवार को संयुक्त रूप से बांधे रखने के लिए इस युग में बड़े जरूरी हो जाते हैं। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों को अपनी अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त कर के केवल विद्या अर्जन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संकल्प दिलवाया। कला अध्यापिका रितिका व निशा ने एक सुंदर रावण का पुतला बनाया। इस रावण रूपी पुतले में अब की बार कन्या भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार, प्रदूषण, जैसी सामाजिक बुराइयों को प्रदर्शित कर उनको समाप्त करने का संकल्प शीर्षक रहा। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने बच्चों व उनके सभी अभिभावकों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की व रावण रूपी पुतले में आग लगाकर समस्त बुराइयों को समाज से समाप्त करने का बच्चों को प्रेरित किया।

जे एस स्कूल भदानी में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व
नवरात्रे और दशहरा पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: जे एस स्कूल भदानी में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व -गांव भदानी स्थित जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रे और दशहरा पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कल्पना चावला हाउस की छात्राओं द्वारा नवरात्रे पर प्रस्तुत गीत, भजन और डांडिया ने सबका मन मोह लिया। लक्ष्मीबाई हाउस की छात्राओं द्वारा रामायण का मंचन किया गया जिसमें रामचंद्र जी और सीता माता के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। संस्था निदेशक जोगेंदर देशवाल और प्राचार्या कृष्णा देवी ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दशहरे पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा बताया कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दौरान सभी विद्यार्थी ,अध्यापक और अभिभावक उपस्थित रहे।

एच.डी. स्कूल, बिरोहड़ में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव
झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: एच.डी. स्कूल, बिरोहड़ में दशहरा उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम की लीला से जुड़े विभिन्न पात्रों का अभिनय कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने राम-लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना के किरदारों में नजर आकर रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण 15 फीट ऊंचा रावण का पुतला रहा। रावण के पुतले के दहन के माध्यम से विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को दशहरे के धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक महत्व से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा सत्य, सदाचार, मर्यादा और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने दशहरा उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दशहरा हमें सिखाता है कि जीवन में सत्य और अच्छाई की सदैव विजय होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, बुराइयों से दूर रहने तथा अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल एवं प्रीति पाहवा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के कला शिक्षक कृष्ण कुमार, नृत्य शिक्षक जय वर्मा तथा नृत्य एवं कंप्यूटर के क्षेत्र में बहुमुखी प्रतिभा की धनी साक्षी मैडम ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इसके अतिरिक्त शास्त्री हरिओम भारद्वाज, रामचन्द्र डागर, मुकेश शर्मा, मंदीप पंघाल, संजीत पीटीआई, कोच अमन राणा, मुक्ता मैडम, प्रदीप श्योराण, सन्नी सर, धर्मबीर सर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखते ही बनता था। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया। इस आयोजन ने बच्चों को यह संदेश दिया कि जीवन में सदैव सत्य और अच्छाई का साथ देना चाहिए। विद्यालय परिवार की सामूहिक सहभागिता एवं सभी सदस्यों के सहयोग से दशहरा उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास में धूमधाम से मना दशहरा, चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने किया रावण दहन
नन्हे कलाकारों ने दी रामलीला की मनमोहक प्रस्तुति’

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास में दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं की झलक प्रस्तुत की और उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों व अध्यापकों का मन मोह लिया।
रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश’
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ महिपाल जी द्वारा किया गया रावण दहन रहा। रावण के पुतले के दहन के साथ ही पूरा परिसर ष्जय श्री रामष् के उद्घोष से गूंज उठा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
नन्हे कलाकारों ने किया रामलीला का मंचन, मंत्रोच्चारण से गूंजा परिसर’
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपने सहज अभिनय व संवादों के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं छोटे बच्चों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण एवं श्लोक उच्चारण ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के महत्व को सुंदर ढंग से उजागर किया।
चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने दी शुभकामनाएं
चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में संस्कार, सदाचार, आत्मविश्वास और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव सत्य, अच्छाई और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

औम प्रकाश धनखड़, पूर्व कृषि मंत्री हरियाणा।

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य: धनखड़
हसनपुर कृषि मेले में किसानों को ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, रोटावेटर,स्कूटी मिलेंगे बतौर ईनाम
दिल्ली एनसीआर बाजार में दूध, फूल, फल, शहद, सब्जी ,मछली का प्रतिदिन 400 करोड़ का कारोबार
हमारे मेहनती युवा किसान दिल्ली एनसीआर के बाजार में बड़ी भागीदारी निभाने में सक्षम
हसनपुर कृषि मेले को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: हसनपुर कृषि मेले को लेकर क्षेत्र के किसानों में जोश और उत्साह का माहौल है। पूर्व कृषि औमप्रकाश धनखड़ ने पटौदा में किसानों से मुलाकात के दौरान बताया कि दिल्ली एनसीआर बाजार में प्रतिदिन फल, फूल सब्जी, दूध, खाद्य उत्पाद, शहद, फिश आदि का लगभग 400 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। यानि साल का एक लाख करोड़ रुपए से अधिक। हम मेहनती हैं, खेती की जमीन हमारे पास है, नई नई तकनीक अपनाने में हमारे युवा सक्षम है, फिर भी हम दिल्ली एनसीआर के बाजार में अपनी हिस्सेदारी नहीं बढ़ा पा रहे हैं। अगर हम बाजार की जरूरत की आधी मांग भी पूरी कर दें तो हर रोज हमारे किसानों के पास 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आय का कारोबार होगा। मुनीमपुर गावँ में फूल की खेती के लिए उत्तम किस्म की पौध ,बीज और ट्रेनिंग देने का प्रावधान हमने इजरायल की तर्ज पर किया है। वहीं सब्जी और फल के लिए रईया में उत्कृष्टता केंद्र किसानों की मदद के लिए तैयार किया गया है। पूर्व कृषि मंत्री एवं मेले के आयोजक धनखड़ ने कहा कि किसानों को जागरूक करने, खेती की नई तकनीक से अवगत कराने, सफल किसानों के अनुभव साझा करने,कृषि और मार्केटिंग विशेषज्ञों से लाभकारी जानकारी अपने किसानों तक पहुंचाने के लिए हसनपुर में पीएम मोदी जी से प्रेरित होकर सेवा भाव के तहत कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य किसानों उद्यमी बनाना है। उद्यमशीलता से ही हमारा किसान प्रॉफिट में आएगा। उन्होंने कहा कि पहले कृषि शिखर सम्मेलन बड़े बड़े शहरों में आयोजित होते थे। इस बार हम कृषि शिखर सम्मेलन 2026 को अपने किसानों के बीच 23 अक्टूबर को एमआर स्कूल हसनपुर में आयोजित कर रहे है। कृषि मेले में किसानों के जलपान के लिए भंडारा भी चलेगा।
कृषि मेले में किसानों के लिए ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल, स्कूटी ईनाम
पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने बताया कि मेले में पहुंचने वाले किसानों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से ट्रैक्टर, रोटावेटर, मोटरसाइकिल और महिलाओं को स्कूटी मिलेगी। कृषि मेले में ड्रॉ निकला जाएगा और मौजूद किसान को इनाम दिया जाएगा।
किसानों को उद्यमशीलता के टिप्स देंगे विशेषज्ञ
किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पदम श्री किसान और पशु पालक मेले में अपनी सफलता के अनुभव हमारे किसानों के साथ साझा करेंगे। वहीं कृषि उद्यमी कृषक विकास चैंबर के विशेषज्ञ विशेष रूप से किसानों को खेती को उद्यमशीलता में बदलने के टिप्स देंगे। धनखड़ ने कहा कि जिलाभर से ज्यादा से ज्यादा किसानों को मेले में पहुंचकर लाभ लेना चाहिए, साथ ही ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, रोटावेटर,स्कूटी जितने के लिए अपनी किस्मत भी आजमानी चाहिए।

चार सेक्टरों में निकली सेक्टर -8 अग्रसेन समाज की भव्य शोभा यात्रा
सफेद घोड़ों पर सवार 18 राजकुमार बने आकर्षण का केंद्र, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
रेडक्रास की वाइस चेयरपर्सन रहीं सुषमा गुप्ता ने महिलाओं के डांडिया-गरबा को सराहा

फरीदाबाद, 19 अक्तूबर, अभीतक: महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन समाज सेक्टर-8 की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेक्टर-8 कम्युनिटी सेंटर से शुरू हुई शोभायात्रा सेक्टर-7, 8, 9 और 10 के करीब पांच किलोमीटर लंबे विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। लोगों ने घरों और बाजारों से बाहर निकलकर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में सबसे आगे सफेद घोड़ों पर सवार 18 राजकुमार आकर्षण का केंद्र रहे। हाथों में तलवार लिए ये राजकुमार महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक थे। राजकुमारों की भूमिका समाज के परिवारों से जुड़े बच्चों और युवाओं ने निभाई। महाराजा अग्रसेन स्वरूप में लीलाधर अग्रवाल ने सजीव भूमिका निभाई। दो बैंड और पांच अलग-अलग झांकियों ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। शोभायात्रा कम्युनिटी सेंटर से सेक्टर-8 मार्केट, सूरदास पार्क और हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए जनकल्याण मंदिर के बराबर से सेक्टर-7 मार्केट पहुंची। सूरदास पार्क के सामने युवा भाजपा नेता करण गोयल ने 18 राजकुमारों को तलवार भेंट कर तिलक लगाया और उनका सम्मान किया। इसके बाद शोभा यात्रा सेक्टर-7-10 मार्केट पहुंची। यहां शक्ति मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरीश गौरा और संरक्षक अवतार मित्तल ने भी यात्रा का अभिनंदन किया। मिलन स्वीट्स के सामने भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के पुत्र नवीन वशिष्ठ ने महाराजा अग्रसेन के स्वरूप को माल्यार्पण किया। भाजपा नेता वजीर डागर, अजीत नंबरदार, रोमा नंबरदार, पार्षद नीलम बरेजा के पुत्र गोल्डी बरेजा तथा सेक्टर-8 आरडब्ल्यूए के प्रधान जगमोहन गुप्ता ने भी अपनी टीम के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरी शोभायात्रा में 100 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक गरबा परिधानों में अलग-अलग समूहों में डांडिया खेलकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की पूर्व वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नेहा गर्ग और वंदना बंसल विंटेज कार में सवार रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत अग्रसेन समाज सेक्टर-8 के प्रधान सुनीत गर्ग ने अपनी टीम के साथ किया। समाज की ज्योति गुप्ता, शालिनी गर्ग, पूनम गोयल और पूनम गर्ग सहित माहेश्वरी महिला मंडल फरीदाबाद की अध्यक्ष ममता माहेश्वरी ने बल्लभगढ़ अग्रवाल समाज की महिला पदाधिकारी प्रेरणा मंगला, हेमा जैन व उनकी टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक संतोष गर्ग, एनके गर्ग एडवोकेट, संजय गुप्ता, महासचिव महेश चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मुख्य सलाहकार लीलाधर अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार, संयुक्त सचिव नरेश गर्ग, सह संयोजक सतीश कुमार गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, श्यामसुंदर मंगला, महावीर गोयल, विवेक बंसल कागजी, सुंदर गोयल, अशोक मंगला, वीपी जिंदल, मनोज कुमार एडवोकेट, मुकेश गर्ग, जगमोहन गुप्ता और मुकेश चंद गर्ग सहित टीम के सदस्यों ने योगदान दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी एवं उद्यमी दिनेश अग्रवाल और विवेक अग्रवाल, डाक्टर बनवारी लाल गुप्ता, राकेश गर्ग, राजेश अग्रवाल, भगवानदास गोयल, लोकेश अग्रवाल, जितेंद्र सिंगला एडवोकेट, सेक्टर-55 से अंशुल मंगला, जेपी अग्रवाल और विष्णु गुप्ता मौजूद रहे। समाजसेवी राकेश बंसल के साथ विभिन्न अग्रवाल सभाओं से दिनेश गोयल, कपिल गर्ग, राहुल गोयल और राजकुमार अग्रवाल ने भी शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई । शोभायात्रा का समापन सेक्टर-8 स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में हुआ। यहां अतिथियों का सम्मान किया गया और यात्रा की शुरुआत में पहुंचे पहले 100 सदस्यों को दिए गए लक्की कूपन का ड्रॉ निकाला गया। राकेश बंसल, हरीश मित्तल, मनमोहन गुप्ता और पंकज गर्ग ने पांच विजेताओं को ट्रॉली बैग प्रदान किए। अंत में नीलकंठ महादेव मंदिर समिति के प्रधान सीए सतीश मित्तल ने अग्रसेन समाज की पूरी समिति का आभार जताया।

नगरपालिका बेरी द्वारा मां भीमेश्वरी देवी धर्मशाला मेला ग्राउंड की नीलामी में फंसा पेंच
₹20 लाख की बकाया राशि पर प्रशासन सख्त, ठेकेदार ने बड़े झूलें बंद होने पर लगाया बड़ा नुकसान का आरोप

बेरी, 19 अक्तूबर, अभीतक: नगरपालिका बेरी द्वारा मां भीमेश्वरी देवी धर्मशाला मेला ग्राउंड की नीलामी और वहां संचालित होने वाले झूलों को लेकर प्रशासनिक सख्ती और ठेकेदार के बीच विवाद गहराता जा रहा है। नगरपालिका ने धर्मशाला मेला मैदान की 27 लाख 10 हजार रूपए का ठेका छोडा था। उपायुक्त झज्जर ने मेला परिसर का दौरा किया तो उन्होंने उच्ची हाइट वाले झूले बंद करवा दिए उसके बाद ठेकेदार ने उसका टेंडर रद्द करने के लिए प्रशासन से लिखित में दिया था। ठेकेदार को बकाया राशि बीस लाख रुपए 10 अक्तूबर तक जमा करवानी थी नगरपालिका द्वारा शनिवार को तीसरा नोटिस जारी किया गया। नगरपालिका सचिव पवित्र गुलिया ने इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए ठेकेदार द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को खारिज किया है, वहीं ठेकेदार ने भी भारी वित्तीय नुकसान का दावा किया है।
नगरपालिका का पक्ष
नीलामी और बकाया भुगतान का मामला : नगरपालिका सचिव पवित्र गुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला ग्राउंड के लिए हर 6 महीने में नवरात्रि के उपलक्ष्य में नीलामी कराई जाती है।
कुल नीलामी राशि: इस बार मेला ग्राउंड की नीलामी ₹27,10,000 में हुई थी।
जमा व बकाया राशि: इसमें से वेंडर द्वारा केवल ₹7,00,000 ही जमा किए गए हैं, जबकि शेष ₹20,10,000 की बकाया राशि 9 और 10 तारीख तक जमा कराई जानी थी।
नोटिस और कार्रवाई: बकाया राशि न देने पर वेंडर को पहले ही दो नोटिस दिए जा चुके हैं। आज तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद नियमों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा मानक और झूलो पर रोक
सचिव पवित्र गुलिया ने बताया कि मेला ग्राउंड का निरीक्षण डीसी मैडम द्वारा किया गया था। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और फायर मेजरमेंट (अग्निशमन मानकों) के मानकों पर खरा न उतरने तथा जर्जरध्खराब स्थिति में पाए जाने के कारण लगभग 50 से 100 फीट ऊंचे एक झूले को लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। नगरपालिका के अनुसार, वेंडर रजनीश का कहना है कि उन्हें बड़ा झूला चलाने की अनुमति दी जाए। इस पर नगरपालिका का स्पष्ट कहना है कि मेले के संचालन हेतु एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त करने की पूरी जिम्मेदारी वेंडर की स्वयं होती है, न कि कमेटी की। नगरपालिका ने वेंडर द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया है।
ठेकेदार का पक्ष :25 लाख रुपए के खर्च और झूलों पर रोक का दर्द
दूसरी ओर, ठेकेदार रजनीश ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उन्होंने मेला ग्राउंड में बड़े झूले, नाव झूला, ब्रेकडांस झूला और ड्रेगन झूला जैसे तमाम उपकरण स्थापित कर दिए थे। उन्होंने झूलें बंद होने के आदेश होते ही टेंडर रद्द करने के लिए बेरी प्रशासन से लिखित में दिया था जिसे उच्च अधिकारियों ने नगरपालिका सचिव को मार्क कर दिया था। ठेकेदार का दावा है कि इन झूलों को लगाने और तैयार करने में उनका लगभग ₹25 लाख का भारी-भरकम खर्च आ चुका है। उनके मुताबिक, हर बार नवरात्र मेलों में ये झूले संचालित होते थे जिससे धीरे-धीरे उनकी लागत निकलती थी और मेले में भी रौनक बनी रहती थी। लेकिन, झूले लगने के बाद प्रशासन द्वारा इन्हें बंद करवाए जाने से उन्हें बहुत बड़ा आर्थिक झटका लगा है। एक तरफ जहां नगरपालिका प्रशासन बकाया राशि और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार का लाखों रुपए का निवेश फंसने से मामला और उलझ गया है। अब देखने यह होगा कि अंतिम नोटिस के बाद प्रशासन और ठेकेदार के बीच क्या नया मोड़ आता है।

हरियाणा में पदक लाओ पद पाओ नीति को दोबारा बहाल किया जाए: दीपेन्द्र हुड्डा
अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीते हरियाणा और इनाम मिले गुजरात को, ये कहाँ का न्याय है: दीपेन्द्र हुड्डा
कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में होंगे तो लाखों करोड़ के बजट से स्टेडियम, एकेडमी, स्पोर्ट्स विलेज बनेंगे। लेकिन, बीजेपी सरकार सब कुछ गुजरात ले जा रही: दीपेन्द्र हुड्डा
दीपेन्द्र हुड्डा ने चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए 1 नवंबर को रामलीला मैदान पहुँचने का आवाहन किया
हिंदुस्तान के युवाओं का बीजेपी सरकार पर से विश्वास पूरी तरह उठ चुका है: दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज गांव सासरौली में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होकर एशियन गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सुरुचि फोगाट और कमलजीत सिंह (सुलखा, रेवाड़ी) को बधाई दी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली काँग्रेस सरकार के समय की श्पदक लाओ पद पाओश् नीति को दोबारा बहाल किया जाए, ताकि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित बने और आगे आने वाली पीढ़ी में खेलों के प्रति रुझान बना रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत बाकी प्रदेशों में पदक लाओ पद पाओ नीति को बढ़िया मानकर लागू किया गया है, लेकिन हरियाणा में 2015 में बीजेपी सरकार ने इस नीति को बंद कर दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे कहा कि देश की कुल आबादी की 2 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत को मिले 21 में से 15 गोल्ड मेडल (71 प्रतिशत) या तो हरियाणा के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत जीते या विजेता टीम के खिलाड़ी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई, फिर भी कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में क्यों नहीं हो रहे। अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीते हरियाणा और इनाम मिले गुजरात को, ये कहाँ का न्याय है? उन्होंने कहा कि जब हमने कॉमनवेल्थ गेम्स हरियाणा में कराने की मांग करी तो हरियाणा की पूरी बीजेपी हमारे पीछे पड़ गयी। कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में होंगे तो लाखों करोड़ का बजट यहाँ खर्च होगा। स्टेडियम बनेंगे, एकेडमी बनेगी, मेट्रो रेल बनेंगी, हाईवे बनेंगे, स्पोर्ट्स विलेज बनेंगे। लेकिन, बीजेपी सरकार सब कुछ गुजरात ले जा रही है। बुलेट ट्रेन गुजरात में, कॉमनवेल्थ खेल कराने हों तो गुजरात में, ओलंपिक खेल कराने हों तो गुजरात में। अगर 70 प्रतिशत से ज्यादा गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर ला रहे हैं तो मेरिट के आधार पर कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में होने चाहिए। बीजेपी को राज्य धर्म नहीं देश धर्म निभाना चाहिए। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल मौजूद रहीं। उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने का आवाहन किया। दीपेंद्र हुड्डा कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को तार-तार करके लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। अब चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई, तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने 14 चिट्ठी लिखी पहली चिट्ठी तब लिखी जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करके बताया कि हरियाणा में वोट चोरी हुई है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जहाँ युवा आबादी सबसे अधिक है। देश का युवा जब इस्तीफा माँगता है और सरकार इस्तीफा न देने पर आड़ जाती है तो इसका मतलब है जरूर कुछ गड़बड़ है। पहले नीट पेपर चोरी पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा और अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा दोनों न देने पर सरकार का अड़ना ये दर्शाता है कि जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है और वो गड़बड़ छोटी नहीं बड़ी है। हिंदुस्तान के युवाओं का बीजेपी सरकार पर से विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। बीजेपी ने देश और प्रदेश का काफी नुकसान कर दिया। 12.5 साल की सरकार के बाद देश का नौजवान सड़कों पर निकल आया और सरकार से सवाल पूछने लगा। जब देश का भविष्य और अगली पीढ़ी सवाल पूछने लगे, तो उससे बड़ी असफलता किसी सरकार की नहीं हो सकती। युवा सड़कों पर आ गए और सरकार से पूछने लगे कि उनका भविष्य चैपट करने का जिम्मेदार कौन है? उनके रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा व्यवस्था क्यों फेल हो गई। युवाओं के भविष्य के सपने चकनाचूर हो गए।

झज्जर लघु सचिवालय में सोमवार को नया सफर योजना की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।

नया सफर योजना का लाभ उठाएं वाहन मालिक: डीसी
पुराने वाहनों की अपेक्षा आधुनिक परिवहन अपनाना पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी -डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में दिए नया सफर योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सभी वाहन स्वामियों की भागीदारी जरूरी है, ऐसे में सभी वाहन मालिक पुराने वाहनों की बजाय आधुनिक परिवहन अपनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक योजना का स्वयं लाभ उठाते हुए दूसरे लोगों को लाभ के लिए प्रेरित करें। डीसी सोमवार को सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक में नया सफर योजना की समीक्षा कर रही थी। ड़ीटीओ रवीश हुड्डा ने नया सफर योजनाध्परिवर्तन स्कीम के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता तथा लाभों की विस्तार से जानकारी दी। डीसी वर्षा खांगवाल ने स्कूल वाहनों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में सभी आवश्यक मानक पूरे होना बेहद जरूरी है। निर्धारित मापदंड पूरा ना करने वाले वाहनों के नियमानुसार चालान किए जाएं। ओवरलोडिंग वाहनों की जांच के भी सख्त निर्देश दिए।
बीएस-6 तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे वाहन स्वामी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पुराने एवं प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के स्थान पर आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बीएस-6 तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। यदि कोई वाहन स्वामी अपना बीएस-1, बीएस-2 अथवा बीएस-3 श्रेणी का पुराना वाहन स्क्रैप कराकर नया बीएस-6 अथवा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदता है तो उसे 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई वाहन स्वामी अपना बीएस-4 वाहन स्क्रैप कराता है अथवा उसे एनसीआर क्षेत्र से बाहर विक्रय (सेल आउट) करता है तथा नया बीएस-6 वाहन खरीदता है, तो उसे भी 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने योजना के अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी जानकारी वाहन मालिकों को प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला परिवहन अधिकारी रवीश हुड्डा ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ईंधन कूपन के माध्यम से प्रतिमाह 1,200 रुपये से 4,800 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि कोई वाहन स्वामी अपनी पुरानी बस अथवा ट्रक को स्क्रैप कर या विक्रय कर नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है, तो उसे 64 हजार रुपये से 2 लाख 56 हजार रुपये तक की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। साथ ही ऐसे लाभार्थियों को 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट का लाभ भी मिलेगा।
इन विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर डीईओ रतिंद्र सिंह, एडीटीओ राजेश मलिक सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, ट्रक यूनियन, व्यवसायिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

बाजरा-धान खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने दी जानकारी -फसल उठान से लेकर किसानों की सुविधाओं तक की जा रही प्रतिदिन मॉनिटरिंग

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: खरीफ फसल खरीद सीजन 2026-27 के दौरान बाजरा और धान की खरीद व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंडियों और खरीद केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को यहां दी। डीसी ने कहा कि मंडियों में किसानों द्वारा फसल लेकर आने से लेकर उनकी फसल की खरीद उपरांत उन्हें निर्धारित पेमेंट देने व खरीदी गई फसल का नियमित उठान को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि झज्जर जिला की आठ अनाज मंडियों एवं खरीद केंद्रों में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की हुई है। नियुक्त नोडल अधिकारी खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट-कम-शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष और सदस्य किसानों व आढ़तियों की समस्याओं के समाधान, परिवहन व्यवस्था, मजदूरों की उपलब्धता और फसल उठान की समीक्षा कर रहे हैं।
किसानों की सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष फोकस
जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त अधिकारी मंडियों में खरीद प्रक्रिया, परिवहन, मजदूरों की उपलब्धता और खरीदी गई फसल के समय पर उठान की निगरानी करेंगे। शिकायत निवारण समितियां किसानों और आढ़तियों की समस्याओं का समाधान करवाने के साथ मंडियों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में भी भूमिका निभाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से मंडियों में प्रवेश एवं निकास द्वार, मुख्य सड़क तक उचित रास्ता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय तथा कर्मचारियों और मजदूरों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

डीसी बुधवार को सुनेंगी नागरिकों की समस्याएं
सुबह 11 बजे लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में होगी जनसुनवाई, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

बहादुरगढ़, 19 अक्तूबर, अभीतक: बहादुरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को लघु सचिवालय बहादुरगढ स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई होगी। डीसी वर्षा खांगवाल बुधवार सुबह 11 बजे नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। जनसुनवाई के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि नागरिकों की शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से अपील है की कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते हुए समाधान करवाएं।

झज्जर में सोमवार को रावण दहन स्थल का एसडीएम रवि मीणा ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण।

दशहरा पर्व को लेकर झज्जर प्रशासन अलर्ट: डीसी
अधिकारियों की टीम ने रावण दहन स्थल का किया संयुक्त निरीक्षण
सुरक्षा, अग्निशमन और यातायात व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश
सुरक्षा मानकों की पालना में लापरवाही न बरतें आयोजक

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: दशहरा पर्व के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश अनुसार अधिकारियों की टीम ने रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दशहरा पर्व को लेकर झज्जर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने आयोजकों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों की नियमानुसार पालना सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। इसी कड़ी में सोमवार को एसडीएम रवि मीणा ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ रावण दहन स्थल, पुराना बस स्टैंड और भगत सिंह चैक, झज्जर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। एसडीएम रवि मीणा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से किए जाएं। अधिकारियों ने आयोजन स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान जनसुनवाई करती डीसी वर्षा खांगवाल।

जनसमस्याओं के समाधान में कारगर भूमिका निभा रहे समाधान शिविर: डीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सजगता व गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
लंबित शिकायतों को आपसी समन्वय से समाधान करें अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक प्राप्त अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया पर भी नियमित नजर रखें।
परिवार पहचान पत्र और पेंशन से जुड़े मामले पहुंचे
समाधान शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को भी नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया गया।
हर वाजिब समस्या का तत्काल समाधान करने का प्रमुख लक्ष्य
डीसी ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल और प्रभावी माध्यम उपलब्ध करवाना है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
नागरिकों को प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना ही उद्देश्य
डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करें।
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर,डीईओ रतिंद्र सिंह,बिजली निगम से एक्सईएन प्रदीप कुमार बूरा, परिवेदना समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

दावे -आपत्तियों का 28 अक्टूबर तक सुनिश्चित हो निपटान: डीसी
आगामी 6 नवम्बर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को दिए निर्देश

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक होगा तथा अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता नाम, पता, आयु, फोटो सहित अन्य विवरणों की जांच कर त्रुटि मिलने पर समय रहते सुधार सम्भव है। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

वायु प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, हॉटस्पॉट गांवों पर विशेष निगरानी
वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डीसी वर्षा खांगवाल ने ग्रेप की पालना के दिए निर्देश, पराली जलाने से लेकर औद्योगिक प्रदूषण तक पर रहेगी नजर

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: जिला में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) की पालना सुनिश्चित करने और प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण में कोताही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने औद्योगिक इकाइयों, डीजल जनरेटर, वाहनों के धुएं, सड़कों की धूल, खुले में कचरा जलाने और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। सड़कों की नियमित सफाई, मैकेनिकल व वैक्यूम स्वीपिंग और जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध आरएमसी और हॉट मिक्स प्लांट इकाइयों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बहादुरगढ़ क्षेत्र के परनाला, बामनोली, लडरावन, कसार, मुकंदपुर, खैरपुर, कानोंदा और गुभाना गांवों में पराली जलाने की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीसी ने अधिकारियों को किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आमजन से खुले में कचरा व फसल अवशेष नहीं जलाने और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रयासों के साथ जनसहयोग से ही प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

दशहरा पर्व को लेकर झज्जर प्रशासन अलर्ट: डीसी’
अधिकारियों की टीम ने रावण दहन स्थल का किया संयुक्त निरीक्षण’
सुरक्षा, अग्निशमन और यातायात व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश’
सुरक्षा मानकों की पालना में लापरवाही न बरतें आयोजक’

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: दशहरा पर्व के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश अनुसार अधिकारियों की टीम ने रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दशहरा पर्व को लेकर झज्जर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने आयोजकों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों की नियमानुसार पालना सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। इसी कड़ी में सोमवार को एसडीएम रवि मीणा ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ रावण दहन स्थल, पुराना बस स्टैंड और भगत सिंह चैक, झज्जर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। एसडीएम रवि मीणा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से किए जाएं। अधिकारियों ने आयोजन स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढ़ी महोत्सव के शुभारंभ अवसर में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
राखीगढी के इस ऐतिहासिक महोत्सव में आकर मन भर रहा है गौरव से – मुख्यमंत्री
इस गौरवशाली धरा को शीश नवा कर करता हूँ नमन
आज से शुरू हो रहे 7 दिवसीय राखीगढी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
राखीगढी का यह महोत्सव अपनी जड़ों को पहचानने का महोत्सव- मुख्यमंत्री
यहां की धरती में मानव जीवन, शिल्प, कला, कृषि और सामुदायिक व्यवस्था के विकास की अनमोल गाथा छुपी है
इतिहास का महत्व केवल अतीत को जानने में नहीं है बल्कि भविष्य को बेहतर बनाने में है
विद्यालयों में राखीगढी पर प्रश्नोत्तरी, परिचर्चा, अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए
आज के डिजिटल युग में हमारे युवा राखीगढ़ी की प्रमाणिक कहानी देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं
इस महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है
इसमें देश-विदेश के विद्वान राखीगढ़ी से प्राप्त साक्ष्य, नवीन खोजो और भविष्य के शोध की संभावनाओं पर विचार विमर्श करेंगे
मेरा यह भी विश्वास है कि यह संवाद नए शोध, संस्थागत सहयोग और ज्ञान के व्यापक प्रसार का मार्गदर्शन प्रशस्त करेगा
राखीगढी मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार उठा रही है अनेक कदम- मुख्यमंत्री
हम राज्य के अन्य ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए भी हैं प्रयासरत
पंचकूला के सेक्टर 5 में एक अत्याधुनिक पुरातात्विक संग्रहालय स्थापित किया जा रहा है
हरियाणा की कला एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण, प्रोत्साहन और नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति नीति तैयार की जा रही है – मुख्यमंत्री
इस आयोजन के लिए आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री में गांव को 51 लाख रुपए देने की भी की घोषणा

भिवानी: भिवानी में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, 20 किलो चांदी चोरी, 40 लाख का नुकसान!
रात 3 बजे ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर, शटर और शीशे का गेट तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया
भिवानी में चोरों का आतंक! ज्वेलर्स की दुकान से 35 से 40 लाख का सामान चोरी
दादरी गेट चैक के पास ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
त्योहारी सीजन में चोरों ने ज्वेलर्स को बनाया निशाना, लाखों के स्टॉक पर किया हाथ साफ
दो घंटे तक दुकान के बाहर खड़ी रही गाड़ी! ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी से हड़कंप
भिवानी में शटर के ताले तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य
20 किलो चांदी और लाखों का सामान गायब, श्री श्याम ज्वेलर्स के संचालक ने लगाई न्याय की गुहार
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, भिवानी में चार लोगों के शामिल होने की आशंका
भिवानी के सर्कुलर रोड पर लाखों की चोरी, विशाल कोपड़ा ने पुलिस से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

झज्जर: गोल्डन गर्ल सुरुचि फोगाट के सम्मान समारोह में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा
एशियन में गोल्ड जीतने पर सुरुचि फोगाट व परिवार को दी बधाई
गांव सासरौली में आयोजित किया गया था सुरूचि फोगाट का सम्मान समारोह
दीपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर दोहराई हुड्डा शासन काल की खेल नीति लागू करने की मांग
कहा: हरियाणा सरकार करें हुड्डा शासन काल की पदक लाओ पद पाओ की नीति पर काम
एशियन गेम में पदक लाने वाले खिलाड़ियों की मेहनत कि सराहना की
गुजरात में कॉमनवेल्थ गेम की मेजबानी की एक बार फिर की आलोचना
कहा: खिलाड़ियों की मेहनत का ध्यान रखते हुए हरियाणा में होने चाहिए कॉमनवेल्थ गेम्स
पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी इस मौके पर रही मौजूद

सजग कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ – गीता भुक्कल’
झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधायक गीता भुक्कल के आवास पर कांग्रेस सेवादल जिला झज्जर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान विधायक गीता भुक्कल ने मदनलाल भाट को जिला सचिव का नियुक्ति पत्र सौंपा तथा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सेवादल की टोपी पहनाई। देश प्रदेश में चल रही गतिविधियों पर परस्पर वार्तालाप हुआ। इस दौरान गीता भुक्कल ने कहा कि आज हरियाणा के हालात बहुत ही दयनीय हो गये हैं। मंडियों में किसान परेशान हैं। स्कूली शिक्षा का ढांचा चरमरा रहा है। कांग्रेस से आमजन के विकास की बातें मुखर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सजग कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें 12 अक्टूबर को आयोजित वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महाप्रदर्शन तथा अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई। इसके अलावा भविष्य की रणनीति एवं कांग्रेस सेवादल की कार्यशाला आयोजित करने पर भी मंथन किया गया। साथ ही एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली गठबंधन की महारैली की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने आश्वासन दिलाया कि जिला झज्जर पार्टी की हर गतिविधि को सफल बनाने में सहायक रहेगा। उपाध्यक्ष कैप्टन सतबीर बड़क ने पार्टी में अनुशासन पर जोर दिया तो राजबीर दहिया ने कार्यशालाएं आयोजित करवाने बारे कहा।बैठक के अंत में सामूहिक फैसला किया गया कि सेवादल आमजन के मध्य कांग्रेस की विचारधारा के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने का काम करते हुए राहुल गांधी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश जाखड़, उपाध्यक्ष कैप्टन सतबीर बड़क, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, मुख्य सलाहकार राजबीर दहिया, महासचिव सूबेदार रमेश फौगाट, सचिव मदनलाल भाट, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फरीदाबाद: फरीदाबाद में रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर।
45 दिन का ब्लॉक खत्म, कैंसिल की गई सभी शटल ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू।
पलवल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 9 ईएमयू शटल ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटीं।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 19 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी बहाल।
फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 4 से चलाई जाएंगी।
1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते लिया गया था 45 दिन का ब्लॉक।
अमृत भारत योजना के तहत करीब 242 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण।
त्योहारी सीजन में ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू होने से दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

झज्जर: दीपेंद्र हुड्डा द्वारा हुड्डा शासन काल की खेल नीति लागू करने की मांग पर बोले भाजपा नेता धनखड
हरियाणा सरकार की खेल नीति को सराहा, कहारू अतीत से बाहर नहीं आ पा रहे है दीपेंद्र हुड्डा
एशियन गेम में पदक लाने वाले खिलाड़ियों का जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथो
होगा सम्मान
झज्जर में मां दुर्गा की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि भाग लेने आए थे भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड़
कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री जो पदक लाने वाले हर खिलाड़ी से करते हैं बात
कांग्रेस शासनकाल में पदक लाने वाले किसी भी प्रधानमंत्री के पास नहीं था खिलाड़ियों से मिलने का समय
मां दुर्गा की शोभा यात्रा के दौरान दी सभी को महापर्व की शुभकामनाएं
कहा: नव शक्ति का संचार होता है मां की भक्ति से
झज्जर ही नहीं बंगाल सहित पूरे देश में दुर्गा मां का है भक्तिमय माहौल

झज्जर: श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने गाँव रूडियावास स्थित श्री प्राचीन देवी धाम में आयोजित वार्षिक उत्सव में भाग लिया तथा माँ के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस मौके पर सरपंच, जिला कॉंग्रेस कमेटी के सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डांडिया की खनक और गरबा की धमक से गूंजा संस्कारम विश्वविद्यालय
भारतीय संस्कृति के पोषक हैं हमारे त्यौहार: डॉ महिपाल
सांस्कृतिक आयोजन व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम: डॉ. अजीत सिंह

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय, पाटौदा में शनिवार को आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक उत्सव ‘गरबा गूंज’ में उत्साह, उमंग और भारतीय परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। गरबा और डांडिया की थाप, पारंपरिक परिधानों की छटा और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से विश्वविद्यालय परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि वाइस चांसलर डॉ. अजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चांसलर डॉ. महिपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान, हमारी परंपरा और हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। आज के आधुनिक दौर में युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़कर रखना बेहद जरूरी है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी में संस्कार, सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को आत्मसात कर उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। वहीं, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। अकादमिक उत्कृष्टता के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ‘गरबा गूंज’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, मधुर संगीत और तालबद्ध नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों की सहभागिता और उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। पूरे परिसर में उल्लास और सांस्कृतिक एकता का माहौल नजर आया। गरबा गूंज’ उत्सव के माध्यम से यह संदेश दिया कि आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। संस्कारम विश्वविद्यालय का यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

झज्जर पुलिस ने विद्यार्थियों को एसपीसी और रोड सेफ्टी के प्रति किया जागरूक’
सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांखोल में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को सीपीसी के प्रशंसा पत्र वितरित कर किया प्रोत्साहित’

बहादुरगढ़, 19 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों तथा स्टूडेंट पुलिस कैडेट (ैच्ब्) कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रोड सेफ्टी टीम प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांखोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि एसपीसी कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी, कानून के प्रति सम्मान और सामाजिक दायित्वों की भावना विकसित करना है। इसके साथ ही उन्हें यातायात नियमों की पालना करने तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट का प्रयोग, वाहन चलाते समय सावधानी बरतना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना दुर्घटनाओं से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एसपीसी के प्रशंसा पत्र भी वितरित किए गए। झज्जर पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक कर उनमें अनुशासन, नागरिक कर्तव्यों और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

झज्जर पुलिस ने वेयरहाउस में कार्यरत कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक’
महिलाओं को पुलिस सहायता, आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112 और अपने अधिकारों के प्रति किया जागरूक’

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में निरीक्षक दयानंद कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम झज्जर ने थाना सदर झज्जर के अंतर्गत गांव सिलानी स्थित ईएसआर वेयरहाउस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वेयरहाउस में कार्यरत कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों, पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस की सहायता लें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।इसके साथ ही कर्मचारियों को आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112, साइबर ठगी से बचाव, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात नियमों की पालना करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का भी आह्वान किया गया।
झज्जर पुलिस की अपील : नशे से दूर रहें, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें, यातायात नियमों का पालन करें और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।

दशहरा मेले में बच्चों की सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान, झज्जर पुलिस ने किए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध: डीसीपी मुख्यालय फैसल खान’
झज्जर शहर में छह स्थानों पर नाकाबंदी, भारी वाहनों को बाईपास की तरफ किया जाएगा डायवर्ट’

झज्जर, 19 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान ने जिलावासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में सभी अभिभावक बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अकेला न छोड़ें।उन्होंने कहा कि मेले में बच्चों का हाथ पकड़कर रखें तथा उनकी जेब में नाम और अभिभावक के मोबाइल नंबर की पर्ची अवश्य रखें, ताकि भीड़ में बिछड़ने की स्थिति में परिजनों से संपर्क किया जा सके। बच्चों को यह भी समझाएं कि परिवार से बिछड़ने पर किसी पुलिसकर्मी से सहायता लें। आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
’दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध’
डीसीपी मुख्यालय फैसल खान ने बताया कि दशहरा पर्व के दौरान रावण दहन स्थलों और मेला क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। झज्जर शहर में छह प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी की गई है, ताकि भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोककर बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।सभी थाना प्रबंधकों और चैकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात प्रभारियों को भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। राइडर और पीसीआर टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। झज्जर पुलिस की अपीलरू दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। बच्चों को अकेला न छोड़ें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।’

समाधान शिविर की शिकायतों का अविलंब हो निवारण: डीसी
समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा मोदी ने सुनी जन समस्याएं

रेवाड़ी, 19 अक्तूबर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं के आवेदनों को लंबित न रखते हुए उनका स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतों का निवारण किया जाता है। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करें और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। समाधान शिविर में रेवाड़ी शहर की नई आबादी में गली नंबर एक की सड़क टूटी व सीवरेज की सफाई न होने की शिकायत पर डीसी अभिषेक मीणा ने नगर परिषद के अधिकारियों को गली की सड़क को ठीक करवाने व सीवरेज लाईन की सफाई करवाने के निर्देश दिए। गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में नाली के निर्माण के लिए डीसी ने बीडीपीओ डहीना को नाली बनवाने के निर्देश दिए। गांव अहरोद में रास्ते के बीच में बिजली के खंभे की शिकायत पर डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को रास्ते से बिजली के खंभे शिफ्ट करने के निर्देश दिए। गांव बिहारीपुर में प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ जाटूसाना को जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन, अवैध कब्जा, बिजली व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें आई, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया दिया गया। वहीं लंबित रहीं शिकायतों पर जल्द कार्रवाई कर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


सूरजकुंड दिवाली मेला: फरीदाबाद में 23 से 26 अक्तूबर तक लगेगा दिवाली मेला
फूड कोर्ट में मिलेगा देशभर के व्यंजनों का स्वाद
रेवाड़ी, 19 अक्तूबर, अभीतक: दिवाली से पहले खरीदारी, संगीत और लजीज व्यंजनों का आनंद लेने के लिए फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला परिसर में 23 से 26 अक्तूबर तक तीसरे दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। वहीं, 26 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय मेले में प्रसिद्ध सूफी एवं लोक गायक कंवर ग्रेवाल अपनी गायकी से समां बांधेंगे। सूरजकुंड दिवाली मेले में विशाल फूड कोर्ट में देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। यह मेला हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन से दिवाली की खरीदारी के लिए भी खास रहेगा।
आकर्षक उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा
डीसी ने बताया कि मेले में लगभग 300 स्टॉल लगाई जाएंगी, जहां देश के विभिन्न क्षेत्रों के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, पारम्परिक कलाकृतियां, घर की सजावट से संबंधित सामान और दिवाली के लिए उपयोगी वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। इन स्टॉल के माध्यम से आगंतुकों को पारंपरिक एवं आकर्षक उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, हरियाणा के दो युवक शामिल
मुंबई से हरियाणा की तरफ जा रहे थे आरोपी, राजस्थान पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
बिश्नोई गैंग से संबंधों की भी जांच, मुंबई पुलिस कोटा पहुंचकर करेगी पूछताछ

बीपीएमएस का 45 वां निःशुल्क मेडिकल शिविर
राधा किशन मित्तल एवं रलिया देवी की पुण्य स्मृति में
अतिशीघ्र बढ़ाया जाएगा संस्था का कार्य क्षेत्र: राजेश चेतन

भिवानी, 19 अक्तूबर, अभीतक: भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) का 45 वां निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर 21 अक्टूबर (बुधवार) को जाने माने समाज सेवी स्वर्गीय श्री राधा किशन मित्तल एवं स्वर्गीय श्रीमती रलिया देवी मित्तल जी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र श्री बुद्ध किशोर मित्तल के परिवार द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। बता दें कि श्रीमती रलिया देवी मित्तल का नाम महिला अधिकारों के लिए अलग जगाने वाली प्रबुद्ध समाज सेविका के रूप में आदर एवं मान से लिया जाता है। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित होगा। इसमें दिल्ली के विख्यात चिकित्सक आंखों व स्वास्थ्य की जांच करेंगे। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और देश के लोकप्रिय एंकर राजेश चेतन ने बताया कि शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध वेणु आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर तथा राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के अनुभवी चिकित्सक आंखों व गले की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर मरीजों का चयन नेत्र ऑपरेशन के लिए किया जाएगा। ऐसे मरीजों का आने-जाने, खाने-रहने, चश्मा व 15 दिनों की उचित व आवश्यक दवा का सारा खर्च बीपीएमएस द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्पहले आओ- पहले पाओश् के आधार पर केवल 300 मरीजों को ही निःशुल्क जांच के लिए टोकन उपलब्ध करवाया जाएगा। राजेश चेतन ने बताया कि समाज सेवियों के बार- बार आग्रह को देखते हुए संस्था के कार्य एवं विस्तार क्षेत्र को अति शीघ्र बढ़ाया जा रहा है। अब और अधिक डाक्टर मरीजों की स्वास्थ्य रक्षा का दायित्व संभालेंगे।

कैंसर पीडित के लिए देवदूत बने दो युवा, दुर्लभ एबी नेगेटिव रक्त देकर बचाई जान
संकट की घड़ी में किसी दूसरे व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ी इंसानियत रू राजेश डुडेजा

भिवानी, 19 अक्तूबर, अभीतक: स्थानीय चै. बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में एक बार फिर इंसानियत की अनूठी मिसाल देखने को मिली। अस्पताल में उपचाराधीन एक गंभीर कैंसर रोगी को अचानक अति दुर्लभ एबी नेगेटिव ब्लड गु्रप के रक्त की सख्त जरूरत पड़ गई। परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी जब यह दुर्लभ रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था,तो ब्लड बैंक के डॉ रोहित महला ने राजेश डुडेजा को दी तभी डुडेजा ने अपनी टीम के सक्रिय सदस्यों को सूचना दी तो दो रक्तवीर मनीष सोनी और राजीव कुमार तुरंत सिविल अस्पताल अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर मरीज को नया जीवनदान दिया। इस मौके पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने दोनों रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। डुडेजा ने कहा कि एबी नेगेटिव सबसे दुर्लभ रक्त समूहों में से एक है। संकट की घड़ी में जब मरीज और उसके परिजन उम्मीद खो रहे थे, तब मनीष सोनी और राजीव का तुरंत आगे आना इंसानियत का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समय पर मिला रक्त ही जीवन और मृत्यु के बीच की सबसे मजबूत कड़ी साबित होता है, और इन दोनों युवाओं ने यह साबित कर दिखाया। इस अवसर पर रक्तदाता मनीष सोनी ने कहा कि उन्हें जैसे ही जानकारी मिली कि एक कैंसर पीडित को दुर्लभ एबी नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता है, वे बिना कोई समय गंवाए तुरंत ब्लड बैंक पहुंच गए। किसी पीडित व्यक्ति के काम आ पाना और उसकी जान बचाने में सहभागी बनना जीवन का सबसे बड़ा संतोष देता है। वहीं, रक्तदाता राजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक, विशेषकर दुर्लभ ब्लड ग्रुप वाले युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। रक्तदान प्रक्रिया के दौरान ब्लड बैंक के वरिष्ठ चिकित्सक डा. रोहित महला की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह का कार्य पूरा किया गया। डॉ. रोहित महला ने दोनों रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय रक्तदाताओं का तत्परता से आगे आना स्वास्थ्य तंत्र और मरीज दोनों के लिए बहुत बड़ा संबल बनता है। डॉ रोहित महला ने भिवानी जिले के युवाओं से अपील की की रक्त की सुचना मिलते ही ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान करे,इस मानवीय कार्य के दौरान नर्सिंग अधिकारी सुमन और शर्मिला भी उपस्थित रहीं।

प्रो. संपत सिंह ने गुरुग्राम और नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के नियामक आयोग के फैसले की कड़ी निंदा कीय इसे सार्वजनिक बिजली क्षेत्र और आम नागरिक पर सुनियोजित हमला बताया
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग द्वारा इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह में 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का निर्णय कोई सामान्य नियामकीय आदेश नहीं है। यह हरियाणा के सार्वजनिक बिजली क्षेत्र, किसानों, ग्रामीण उपभोक्ताओं, गरीब वर्गों और इस मूल सिद्धांत पर गंभीर एवं दूरगामी आघात है कि आवश्यक सेवाओं का उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना होना चाहिए। हरियाणा में पहली बार एक ही क्षेत्र में दो बिजली वितरण एजेंसियों को काम करने की अनुमति दी गई है। अब तक किसी भी क्षेत्र में बिजली वितरण का कार्य या तो राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा किया जाता था या किसी निजी लाइसेंसधारी द्वारा। एक ही आपूर्ति क्षेत्र में दो समानांतर एजेंसियों को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं दी गई थी। यह निर्णय बिजली क्षेत्र में एक खतरनाक प्रयोग का रास्ता खोलता है, जबकि बिजली कोई सामान्य व्यापारिक वस्तु नहीं, बल्कि प्राकृतिक एकाधिकार वाला क्षेत्र और एक बुनियादी सार्वजनिक सेवा है। यह आदेश अचानक नहीं आया है। इसके पीछे हरियाणा के सबसे अधिक लाभ देने वाले बिजली वितरण बाजार को निजी कंपनी के हवाले करने के लिए लगातार दबाव और सुनियोजित अभियान की पृष्ठभूमि है। राज्य सरकार का आचरण स्पष्ट करता है कि यह निर्णय केवल एक स्वतंत्र नियामक का फैसला भर नहीं है, बल्कि सार्वजनिक संस्थानों को कमजोर करने और सार्वजनिक संपत्तियों, राजस्व तथा रणनीतिक क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपने की सरकार की वैचारिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। हरियाणा की जनता इस दावे को स्वीकार नहीं करेगी कि यह निर्णय उपभोक्ताओं को विकल्प देने वाला सुधार है। वास्तव में यह पिछले दरवाजे से किया जा रहा निजीकरण है। यह बिजली व्यवसाय के सबसे लाभदायक हिस्से को निजी हितों के हवाले करने की पूर्व नियोजित प्रक्रिया है, जबकि सार्वजनिक बिजली वितरण कंपनी पर ग्रामीण क्षेत्रों, कृषि उपभोक्ताओं, रियायती श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बिजली उपलब्ध कराने का पूरा बोझ छोड़ दिया जाएगा। गुरुग्राम का दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के राजस्व में असंगत रूप से बड़ा योगदान है और यहां बिजली वितरण में होने वाली हानियां भी अपेक्षाकृत कम हैं। ऐसे लाभदायक बाजार में निजी कंपनी को प्रवेश देने से निजी क्षेत्र द्वारा केवल मुनाफे वाले उपभोक्ताओं को चुनने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। निजी लाइसेंसधारी स्वाभाविक रूप से अधिक राजस्व देने वाले औद्योगिक, वाणिज्यिक और शहरी उपभोक्ताओं की ओर आकर्षित होगा, जबकि क्भ्ठटछस् पर किसानों, गांवों, छोटे घरेलू उपभोक्ताओं और दूरदराज के क्षेत्रों को बिजली उपलब्ध कराने का महंगा दायित्व छोड़ दिया जाएगा। इससे वह क्रॉस-सब्सिडी व्यवस्था कमजोर हो जाएगी, जिसके माध्यम से लंबे समय से कृषि क्षेत्र और कमजोर वर्गों के लिए बिजली को किफायती बनाए रखने में मदद मिलती रही है। इससे राज्य सरकार पर सब्सिडी का बोझ बढ़ेगा, सार्वजनिक बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति कमजोर होगी और अंततः आम उपभोक्ताओं पर बिजली की दरें बढ़ाने का दबाव पड़ेगा। यह ऐसी व्यवस्था है जिसमें मुनाफा निजी हाथों में जाता है और घाटे का बोझ जनता तथा सरकार पर डाल दिया जाता है। यह कोई अलग-थलग निर्णय नहीं है। यह देशभर में बिजली, रेलवे, हवाई अड्डों, खदानों, दूरसंचार और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण की प्रक्रिया की एक और कड़ी है। दशकों तक करदाताओं के पैसे से खड़े किए गए सार्वजनिक उपक्रमों को पहले कमजोर किया जाता है, उन पर कर्ज का बोझ बढ़ाया जाता है और फिर उन्हें अक्षम बताकर उनकी बिक्री अथवा निजी हाथों में हस्तांतरण को उचित ठहराया जाता है। दूरसंचार या विमानन सेवाओं के विपरीत, बिजली जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है। हर घर, खेत, स्कूल, अस्पताल, छोटी दुकान और कारखाना इस पर निर्भर है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बाधा, भेदभाव या व्यावसायिक हेरफेर का सीधा असर आम आदमी पर पड़ता है। प्राकृतिक एकाधिकार वाले इस क्षेत्र को निजी मुनाफाखोरी का मैदान बनाना जनविरोधी, किसानविरोधी और गरीबविरोधी कदम है। सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि हाल ही में गठित हुई और बिजली वितरण के क्षेत्र में सीमित प्रमाणित अनुभव रखने वाली कंपनी को राज्य के सबसे अधिक लाभदायक बिजली आपूर्ति क्षेत्र में 25 वर्षों का लाइसेंस देने की अनुमति क्यों दी गई। सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इस निर्णय से किसे लाभ होगा और सार्वजनिक निवेश, सभी उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के दायित्व, क्रॉस-सब्सिडी तथा ग्रामीण विद्युतीकरण से संबंधित चिंताओं को क्यों नजरअंदाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *