


https://www.facebook.com/share/v/1HBUjEn2VF
https://www.facebook.com/share/v/1EoGs7yegw
https://www.facebook.com/share/r/1BgAH3G5kv
https://www.facebook.com/share/v/1Jey6DbRVs

एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के छात्र अजय ग्रेवाल ने किया एनडीए टेस्ट क्वालीफाई
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के छात्र अजय ग्रेवाल ने एन.डी.ए. (नेशनल डिफेंस अकेडमी) टेस्ट क्वालीफाई कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बताया कि छात्र अजय ग्रेवाल सुपुत्र सुरेंद्र सिंह झज्जर का रहने वाला है। एल.ए. स्कूल के भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया की अजय ग्रेवाल के बारे में सभी को विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि अजय ग्रेवाल प्रतिदिन 15 घण्टे से भी ज्यादा समय पढाई करने वाला विद्यार्थी हैं। अजय ग्रेवाल ने अपनी इस कड़ी मेहनत के आधार पर पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को पास किया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि अजय ग्रेवाल एक होनहार विद्यार्थी है। इस विद्यार्थी ने अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आज एनडीए टेस्ट क्वालीफाई करके एक इतिहास रचकर अपने स्कूल व झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने बेटे अजय ग्रेवाल को शुभकामनाएं भेंट कर इस सफलता पर अपनी खुशी को इजहार करते हुए आने वाले समय में अन्य बच्चों को अजय ग्रेवाल से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, स्कूल डीपीई अमित लोहचब व विशाल सिँह के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे।

संस्कारम पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास, जिले में वर्तमान बैच से सर्वाधिक एनडीए क्वालीफायर्स देने का गौरव हासिल, चेयरमैन डॉ महिपाल कराएंगे निःशुल्क एसएसबी कोचिंग’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा, अनुशासन व देशसेवा के संकल्प में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए जिले भर में गौरव का परचम लहराया है। सितंबर 2026 में आयोजित एनडीए (छक्।) लिखित परीक्षा में विद्यालय के उन्नीस प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की, जिसके साथ ही संस्कारम पब्लिक स्कूल जिले में वर्तमान बैच से सर्वाधिक एनडीए क्वालीफायर्स देने वाला विद्यालय बन गया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण जिले के शिक्षा जगत के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है।
वजीरपुर से लेकर छुछकवास तक: दूर-दराज के गांवों के लाल बने देश सेवा के सारथी
एनडीए सितंबर-2026 लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वालों में वजीरपुर के मयंक, बाढ़सा के अक्षित, मदीना के पार्थ, ग्वालीसन निवासी हीना, बेरी के पार्थ, ग्वालीसन के ही दिव्यांशु, बाबरा के देपांशु, उखलचना के यश, झज्जर के आरुष व गीतांशु, बेरी के राहुल, चिम्नी के चिराग, बरहाना की शक्षी, झज्जर के अमित, बेरी के यश, भापरोदा के दिनेश, मंगावास की अंकिता, खेड़ी खुम्मार के मान तथा छुछकवास के जितेंद्र शामिल हैं। गांव-गांव से निकले इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प व अनुशासन से यह गौरवशाली सफलता अर्जित की है, जो क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा की मशाल बनेगी।
अब एसएसबी साक्षात्कार की बारी, विद्यालय परिसर में ही मिलेगी निःशुल्क विशेष कोचिंग’
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के बाद अब अगला व सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड साक्षात्कार है। इसे लेकर विद्यालय प्रशासन ने एक बड़ी व सराहनीय घोषणा की है। एनडीए लिखित परीक्षा में सफल इन सभी उन्नीस विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही एसएसबी साक्षात्कार की संपूर्ण निःशुल्क विशेष कोचिंग प्रदान की जाएगी, जिसका मार्गदर्शन स्वयं चेयरमैन डॉ महिपाल जी करेंगे।
चेयरमैन डॉ महिपाल ने दी हार्दिक बधाई
संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ महिपाल ने सभी एनडीए क्वालीफायर विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल लिखित परीक्षा तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें साक्षात्कार तक की संपूर्ण यात्रा में संपूर्ण मार्गदर्शन देकर भारतीय सेना में अधिकारी बनने के उनके सपने को साकार करना है। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि यह विशेष कोचिंग विद्यार्थियों को एसएसबी साक्षात्कार में भी शानदार सफलता दिलाएगी तथा विद्यालय भविष्य में भी देशसेवा के इस पुनीत उद्देश्य में विद्यार्थियों का हरसंभव सहयोग करता रहेगा। विद्यालय परिवार को अपने इन होनहार सपूतों पर अपार गर्व है तथा समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने उन्हें आगामी एसएसबी साक्षात्कार के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।







झज्जर सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पौधरोपण करती सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी।
सरकार सिंचाई की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध: श्रुति चौधरी
सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री मंत्री श्रुति चैधरी ने झज्जर स्थित सिंचाई विभाग विश्राम गृह में 11 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास’
जल निकासी और सिंचाई व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, विभिन्न गांवों के किसानों एवं नागरिकों को होगा लाभ’
जलभराव और बाढ़ के पानी की निकासी से संबंधित योजनाओं से क्षेत्र के किसानों को मिलेगी राहत’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा की सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने रविवार को झज्जर स्थित सिंचाई विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंचाई विभाग की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन तथा एक परियोजना का शिलान्यास किया गया। इन 11 विकास योजनाओं की कुल लागत लगभग 37.50 करोड़ रुपये है। इन योजनाओं से जिला के विभिन्न गांवों में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा खेतों में जलभराव और बाढ़ के पानी की निकासी में मदद मिलेगी। कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण भी किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुँचने पर एसडीएम रवि मीणा व सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार ने सिंचाई मंत्री का स्वागत करते हुए जिलाभर में चल रही सिंचाई से जुड़ी योजनाओं व परियोजनाओं की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने झज्जर नगर परिषद के चेयरमेन जिले सिंह सैनी व एडवोकेट लोकेश कुमार और गांव गवालिसन में राजेश धनखड़ के आवास पर लोगों से संवाद भी किया।
जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना प्राथमिकता: सिंचाई मंत्री’
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जल निकासी से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को राहत देने और कृषि भूमि को जलभराव से बचाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
सिंचाई मंत्री ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री ने 428.83 लाख रुपये की लागत से बिसाहन लिंक नाले पर टेल रेगुलेटर सहित 50 सीएस क्षमता के पंप हाउस, 839.25 लाख रुपये की लागत से कासनी लिंक नाले का निर्माण तथा 687.99 लाख रुपये की लागत से नीलाहेड़ी गांव में भूजल स्तर कम करने के लिए ट्यूबवेल से संबंधित योजना का उद्घाटन किया। इसके अलावा गांव अकेहड़ी -मदनपुर में 225.34 लाख तथा 215.24 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो भूमिगत एचडीपीई पाइपलाइन लिंक ड्रेन योजनाओं का उद्घाटन किया । जेएलएन फीडर पर 97.41 लाख रुपये की लागत से स्थापित 20 सीएस और 10 सीएस क्षमता के पंप सेट भी शुरू किए गए। उन्होंने गांव दुबलधन( घिक्यान) क्षेत्र में 362.32 लाख रुपये की लागत से बाढ़ के पानी की निकासी, दुबलधन (बिध्यान) लिंक नाली के 86.39 लाख रुपये की लागत से निर्माण, कासनी माइनर से नाला नंबर-8 तक 318.49 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने तथा मुंडाहेड़ा गांव के खेतों से जेएलएन एस्केप चैनल तक 226.07 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी पाइपलाइन योजनाओं का भी शुभारंभ किया।
चार गांवों में जल निकासी परियोजना का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने ढाकला, चंदोल और सुर्खपुर गांवों में बाढ़ के पानी की निकासी के लिए 263.17 लाख रुपये की लागत से नाला नंबर-8 तक 1000 मिलीमीटर व्यास की आरसीसी पाइपलाइन बिछाने की परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से संबंधित गांवों में बरसाती पानी की निकासी सुगम होगी और किसानों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
इन गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
इन विकास योजनाओं से रिटौली, कबूलपुर, गोच्छी, बिसाहन, बेरी, बाकरा, नीलाहेड़ी, अकेहड़ी- मदनपुर, अच्छेज, सफीपुर, मलिकपुर, गोधडी, सिवाना माजरा, दुबलधन, बिठला, लडायन, बिरहड़, मुंडाहेड़ा,चढ़वाना सहित विभिन्न गांवों को लाभ मिलेगा। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होने से खेतों में पानी जमा होने की समस्या कम होगी तथा कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन पुनीत साहनी, जेपी तंवर, प्रतिभा मुदगिल, डीपीओ नेहा दहिया सहित नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन सतबीर यादव, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष केशव सिंघल, सोमवती जाखड़, विद्या देवी व अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: कृष्ण लाल पंवार’
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विजेता खिलाड़ी अमन सहरावत को किया सम्मानित’
गांव बिरोहड़ में अंतरराष्ट्रीय पहलवान अमन सहरावत के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान अमन सहरावत ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान बनाने वाले अमन सहरावत की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को जिला के गांव बिरोहड़ में अंतरराष्ट्रीय पहलवान अमन सहरावत के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अमन सहरावत को गदा भेंट कर सम्मानित किया और उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना की। समारोह में बाढ़डा के विधायक श्री उमेद सिंह पातूवास और पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
हरियाणा की धरती ने दिए देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी: पंवार’
कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा वीरों और खिलाड़ियों की धरती है। देश की सीमाओं पर जहां प्रदेश के जवान राष्ट्र की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में हरियाणा के 41 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। अमन सहरावत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से यह साबित करते हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से न केवल गांव बिरोहड़, बल्कि जिला झज्जर और पूरे हरियाणा का गौरव बढ़ा है।
2028 ओलंपिक में भी देश का मान बढ़ाने का आह्वान
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने अमन सहरावत को आगामी 2028 ओलंपिक खेलों के लिए अभी से कड़ी मेहनत करने और निरंतर अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अमन अपनी प्रतिभा, लगन और समर्पण के बल पर भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को नियमुनसार पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
’अमन सहरावत की उपलब्धियां युवाओं में भरती हैं नया उत्साह: धनखड़’
पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने अमन सहरावत को उनकी शानदार खेल उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और यह संदेश देती हैं कि लगन व समर्पण के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमन सहरावत जैसे खिलाड़ी युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आने वाले वर्षों में भी अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।
’अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई विशिष्ट पहचान’
काबिलेगौर है कि स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत ने कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अमन ने अपने प्रदर्शन से देश के प्रमुख युवा पहलवानों में स्थान बनाया है। उनकी उपलब्धियां विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं, जो खेलों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
’ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद’
इस अवसर पर सतपाल पहलवान, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, पूर्व विधायक हुकम सिंह, भाजपा नेता संजय कबलाना, दीपक झांसवा, मनीष बंसल, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र, कालियावास के सरपंच जितेंद्र, सहरावत खाप के प्रधान वीरेंद्र, खाचरौली के सरपंच अनूप कुमार, भागवी के सरपंच अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




घर से नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में कबलाना के दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर की टीम ने कबलाना निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमांशु और सचिन पुत्र सुनील, निवासी कबलाना जिला झज्जर के रूप में हुई है।थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि गांव कबलाना निवासी राकेश ने शिकायत दी थी कि वह 11 सितंबर 2026 को अपने परिवार सहित गोगा मेड़ी गया था और 12 सितंबर की रात को घर वापस लौटा था। इसके बाद 13 सितंबर को घर की सफाई करते समय उसे पता चला कि अलमारी से नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात से संबंधित जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चोरीशुदा नकदी और आभूषणों की बरामदगी के लिए पुणे अदालत झज्जर में पेश करके पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमाइंड पर लिया गया है।
माछरौली व ढाकला में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप आज’
जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट ने दी जानकारी
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: जिलाभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैम्प लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैम्प में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।







रोहतक: मातूराम कम्युनिटी सेंटर में श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने विधायक श्री बी.बी. बत्रा के साथ ALL INDIA P.N.B. WORKERS FEDERATION & 8th CONFERENCE OF PUNJAB NATIONAL BANK WORKERS UNION में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गीता भुक्कल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा बैंकों के राष्ट्रीयकरण के ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक राष्ट्रीयकरण का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को आम जनता, किसानों, मजदूरों और गरीब वर्गों तक पहुँचाना तथा देश के आर्थिक विकास को गति देना था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों एवं बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान का भी उल्लेख किया। साथ ही बैंक कर्मचारियों की मेहनत, उनके अधिकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। इस मौके पर श्री के. डी. जी कॉंग्रेस शहरी अध्यक्ष रोहतक, श्री बलवान रंगा जी कॉंग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर में जिला स्तरीय समाधान शिविर आज
उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार 12 अक्टूबर को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा। इस दौरान संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए जाएंगे।
तीनों सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।

प्रदूषण फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दिन-रात हो रही निगरानी: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल के सख्त निर्देश-औद्योगिक इकाइयों से लेकर सड़कों की धूल और पराली जलाने तक हर गतिविधि पर नजर’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल झज्जर जिला में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रदूषण नियंत्रण की विशेष कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
औद्योगिक इकाइयों से लेकर सड़कों तक प्रदूषण पर नजर
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। औद्योगिक इकाइयों, डीजल जनरेटर सेट, वाहनों से निकलने वाले धुएं, सड़क की धूल, खुले में कचरा जलाने, अवैध डंपिंग और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही धान की पराली और फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए भी फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संशोधित ग्रेप के प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करते हुए चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण किया जाए। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि वायु गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।
सड़क की धूल रोकने के लिए स्वीपिंग और पानी के छिड़काव पर जोर’
डीसी ने सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए मैकेनिकल एवं वैक्यूम स्वीपिंग की व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारियों को पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने और सड़कों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को यातायात प्रबंधन बेहतर बनाने के साथ प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे जमा धूल, खाली प्लॉटों में पड़े कचरे और खुले स्थानों पर बिखरे निर्माण अपशिष्ट को हटाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएं।
अवैध आरएमसी और एचएमपी इकाइयों पर होगी कार्रवाई’
औद्योगिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों का नियमित निरीक्षण करने और पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) और हॉट मिक्स प्लांट (एचएमपी) इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके अतिरिक्त अवैध अथवा बंद इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा औद्योगिक, ठोस और निर्माण अपशिष्ट की खुले स्थानों पर अवैध डंपिंग रोकने के निर्देश भी दिए।
’पराली जलाने पर रोक के लिए गांवों में बढ़ेगी निगरानी’
डीसी ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, इसलिए किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए गांवों में नियमित निगरानी के साथ फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी और कस्टम हायरिंग सेंटरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पराली जलाने की किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए और किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया जाए।
’बहादुरगढ़ के आठ गांवों पर रहेगा विशेष फोकस’
डीसी ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण अभियान के तहत बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव परनाला, बामनोली, लडरावन, कसार, मुकंदपुर, खैरपुर, कानोंदा और गुभाना सहित अन्य चिन्हित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। खाली प्लॉटों, सड़क किनारे और खुले स्थानों पर पड़े कचरे व निर्माण अपशिष्ट को हटाने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
’जनभागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण’
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। लोगों को ग्रेप के प्रावधानों, पराली व कचरा जलाने से होने वाले नुकसान, सड़क की धूल पर नियंत्रण और वाहनों के प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र (पीयूसी) की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। आमजन प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचें और ऐसी घटनाओं की सूचना संबंधित विभागों को दें। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रयासों को गति मिल सके।




वोटर से प्राप्त दावे आपत्तियों का तत्काल निपटान करें अधिकारी: डीसी’
आगामी 28 अक्टूबर तक होगा दावे आपत्तियों का निपटारा,6 नवम्बर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को दिए निर्देश’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक होगा तथा अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता नाम, पता, आयु, फोटो सहित अन्य विवरणों की जांच कर त्रुटि मिलने पर समय रहते सुधार सम्भव है। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए हैं।




श्रद्धालुओं की सुरक्षा झज्जर प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश -नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चैबंद’
शारदीय नवरात्र पर्व, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान जिलाभर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़ का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें। इस बार नवरात्र पर्व 11 से 19 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों और जागरण कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रखी जा रही गतिविधियों पर निगरानी’
डीसी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, भगदड़ अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय जरूरी है। प्रमुख देवी मंदिरों, शक्तिपीठों और पंडालों में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। प्रमुख मंदिरों और पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा एक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों, चिकित्सा सहायता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन और आयोजन समितियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस अथवा संबंधित अधिकारियों को दें।
सेवा की कहानी-कहानी बदलाव की





झज्जर जिला में जल संरक्षण की मजबूत पहल, 52 अमृत सरोवर बने ग्रामीण विकास की पहचान
वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए सरोवरों से जल संरक्षण अभियान को मिली गति, ग्रामीण क्षेत्रों की सुंदरता बढ़ाने में भी निभा रहे भूमिका’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने की दिशा में झज्जर जिला निरंतर आगे बढ़ रहा है। मिशन अमृत सरोवर के तहत जिले में अब तक 52 अमृत सरोवर तैयार किए जा चुके हैं। ये सरोवर ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जल संरक्षण की यह पहल न केवल गांवों में पानी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीण परिवेश की सुंदरता निखारने और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का संदेश भी दे रही है। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा अमृत सरोवर ग्रामीण विकास का साक्षात प्रारूप है।
जल संचयन से भूजल पुनर्भरण तक, भविष्य के लिए पानी बचाने की पहल
सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट ने बताया कि मिशन अमृत सरोवर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कर जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसी दिशा में झज्जर जिला में तालाबों को विकसित कर जल संचयन के लिए उपयोगी बनाया गया है। इन सरोवरों में वर्षा जल का संग्रहण स्थानीय जल संसाधनों को सहेजने में सहायक हो सकता है। साथ ही, अनुकूल परिस्थितियों में इनके माध्यम से भूजल पुनर्भरण की संभावनाओं को भी बल मिलता है। पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए ऐसे जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की जरूरतों के लिए बेहद अहम है।
स्वच्छ जल, हरियाली और सुंदर गांवों की दिशा में सार्थक कदम
सीईओ ने बताया कि अमृत सरोवर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। तालाबों में स्वच्छता बनाए रखने, आसपास कचरा न डालने और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने से ग्रामीण परिवेश को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जल स्रोतों का संरक्षण स्थानीय जैव विविधता के लिए भी उपयोगी हो सकता है। इन सरोवरों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने और गांवों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश मिल रहा है।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त सरोवरों से अभियान को मिली नई गति’
झज्जर जिला में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत सरोवर विकसित किए गए हैं। बेहतर व्यवस्थाओं और उचित रखरखाव के साथ तैयार किए गए ये सरोवर जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने में सहायक हैं। नए सरोवरों के जुड़ने से जिले में जल संसाधनों के संरक्षण की पहल को विस्तार मिला है। इनका प्रभावी उपयोग और नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि इनकी उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहे।
जनभागीदारी से ही सुरक्षित रहेंगे अमृत सरोवर’
अमृत सरोवरों को लंबे समय तक उपयोगी बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायतों, ग्रामीणों और संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सरोवरों की नियमित साफ-सफाई, जल की गुणवत्ता पर ध्यान, आसपास कचरा डालने से परहेज और वर्षा जल के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखना इनके संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलू हैं। सामूहिक प्रयासों से इन जल स्रोतों को सुरक्षित रखा जा सकता है। झज्जर जिला में तैयार किए गए 52 अमृत सरोवर जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। इनका संरक्षण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने की साझा जिम्मेदारी भी है।


आर्य समाज ने किया वैदिक आर्य कन्या स्कूल के नए भवन का शिलान्यास
बेटियों हेतु वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प
आर्य समाज के आयोजन में यज्ञ, भजन और ओजस्वी वैदिक प्रवचनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: आर्य समाज झज्जर की ओर से रविवार को वैदिक आर्य कन्या स्कूल के नए भवन का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के संरक्षण, संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रसार और बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। यज्ञ ब्रह्मा के रूप में ब्रह्मचारी इंद्रजीत ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार यज्ञ संपन्न करवाया। इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुरूप जीवन जीने तथा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में आर्य भजनोपदेशक कुलदीप भास्कर ने अपने भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। भजनों के माध्यम से उन्होंने लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने, अच्छे कर्म करने और अपने जीवन में नैतिकता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
आचार्य शतकृतु के ओजस्वी प्रवचनों ने किया प्रेरित
इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता आचार्य शतकृतु ने वैदिक ज्ञान, भारतीय संस्कृति, संस्कारों और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करना भी है। संस्कारयुक्त शिक्षा से ही ऐसे नागरिक तैयार किए जा सकते हैं, जो अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने वैदिक विचारधारा को जीवन में अपनाने, अंधविश्वासों से दूर रहने, सत्य का अनुसरण करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी। आर्य समाज के संरक्षक सतपाल देसवाल ने कहा कि वैदिक आर्य कन्या स्कूल के नए भवन का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भारतीय संस्कृति से जोड़ने की दिशा में प्रयास करना है। इस मौके पर समाज के प्रधान लाला प्रकाशवीर, संरक्षक जयप्रकाश राठी, सूर्यप्रकाश आर्य, संजय गोयल, आरएसएस के महेंद्र बंसल, डॉ गौतम आर्य, डॉक्टर आरपी आर्य, नरेश देसवाल, डॉक्टर रूपचंद अरोड़ा, दीपक सैनी, आचार्य गार्गी, सुमित्रा देवी, पूर्व प्रधान मास्टर द्वारका प्रसाद, राजीव राठी सहित बड़ी संख्या में आर्यजन उपस्थित रहे।





वंदे मातरम् कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन’
रेवाडी, 11 अक्तूबर, अभीतक: वंदे मातरम् कविता को राष्ट्रीय मंच पर गौरव दिलाने वाले शिक्षाविद्-साहित्यकार मनोज वशिष्ठ का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में भव्य अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने विद्यालय कार्यालय में फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड-2026 मिलने पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मनोज वशिष्ठ की अंग्रेजी कविता ष्वंदे मातरम् त्ैै की राष्ट्रीय पत्रिका ऑर्गनाइजर के स्वतंत्रता दिवस विशेषांक के शीर्षक पृष्ठ पर प्रकाशित हुई है, जिसकी माननीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विशेष सराहना की है।इसी उपलब्धि के लिए विश्व शिक्षक दिवस पर बाल भवन में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री माननीय महिपाल ढांडा जी ने उन्हें श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड-2026 से अलंकृत करते हुए कहा कि मनोज वशिष्ठ जैसे शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं।प्राचार्य विनोद यादव ने कहा, वंदे मातरम् कविता ने हमारे विद्यालय और रेवाड़ी का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। श्री वशिष्ठ का सम्मान पूरे शिक्षा जगत का सम्मान है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

23 अक्टूबर को होने वाले मां भगवती वार्षिकोत्सव की तैयारियों में जुटा मां भगवती युवा मित्र मंडल’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को दिया निमंत्रण’
बहादुरगढ, 11 अक्तूबर, अभीतक: गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती युवा मित्र मंडल समिति बहादुरगढ़ द्वारा मां भगवती का विशाल जागरण किया जा रहा है, जागरण आगमी 23 अक्टूबर शुक्रवार को सांय 5रू15 बजे होगा, जिसे हुड्डा ग्राउंड सेक्टर-9 में आयोजित किया जाना निश्चित हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मां भगवती युवा मित्र मंडल समिति के कार्यकर्ताओं ने ऐडी चोटी का जोर लगाया हुआ है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े कलाकारों का आमंत्रित किया गया है जिसमें मुख्य रूप से कन्हैया मित्तल को बुलाया गया है, उनके साथ हेमंत ठाकुर, किशोरी कनिष्का, संजय शर्मा व कथा व्यास डिम्पी राम को भी कलाकार के रूप में बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में भक्तों को कुछ संतों व जाने माने भक्तों का भी सानिध्य प्राप्त होगा जिसमें पंडित कुलदीप वशिष्ठ पुजारी भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी, महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 गणेश जी महाराज बालाजी मंदिर बहादुरगढ़, पंडित हरिओम भारद्वाज शीतला माता मंदिर गुरूग्राम, देवेंद्र पुजारी जी चुलकाना धाम व श्याम बाबा के परम भक्त हरिओम मुदगिल मुख्य रूप से आमंत्रित किए गए हैं। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ व बहादुरगढ़ के बाहर निमंत्रण देने का सिलसिला चला हुआ है, बहादुरगढ़ विधायक राजेश जून के अलावा भाजपा पूर्व प्रत्याशी दिनेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी व समाजसेवी एडवोकेट ऋषि भारद्वाज को भी आमंत्रित किया गया है। बहादुरगढ़ के बाहर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा को भी मण्डल की तरफ से निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा शासन प्रशासन के अनेक व्यक्तियों को मण्डल द्वारा जागरण में आमंत्रित किया गया है। समिति प्रधान कृष्ण मित्तल का कहना है कि आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उनके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। भक्तों के लिए भण्डारा व चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई है। मां का भव्य दरबार व कलाकार इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र रहेंगे। प्रधान कृष्ण मित्तल उपप्रधान सुमित गर्ग, सुधीर जैन, शंकर बंसल, मनजीत जांगड़ा, अंकित बिंदल, अनिल बिंदल, हरिओम गर्ग, सचिन गुप्ता, सुनील बजरंग, संजय कंसल, श्रीकृष्ण छिकारा, पंकज कुमार, मनोज कुमार, कार्तिक खण्डेलवाल के अलावा मण्डल के अनेकों कार्यकर्ता सारी तैयारियों में जुटे हुए हैं व सभी बहादुरगढ़ वासियों को मां भगवती के द्वितीय गुणगान महोत्सव में आमंत्रित करते हैं।


’नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद झज्जर पुलिस, बुजुर्गों और महिलाओं की मदद के लिए विशेष प्रबंध’
बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ने लगे श्रद्धालु, पहले दिन पुलिस टीम ने बुजुर्ग महिला व दिव्यांग श्रद्धालु की सहायता की’
बेरी, 11 अक्तूबर, अभीतक: नवरात्रि पर्व के शुभारंभ के साथ ही बेरी स्थित प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांग श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।नवरात्रि के पहले ही दिन पुलिस टीम ने मंदिर परिसर में पहुंची एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर के माध्यम से दर्शन के लिए सहायता उपलब्ध कराई। वहीं, एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को भी पुलिसकर्मी ने सहारा देकर मदद की। पुलिस के इस मानवीय प्रयास से श्रद्धालुओं को राहत मिली।झज्जर पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें। पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।




साइबर धोखाधड़ी के मामले में मध्यप्रदेश का आरोपी गिरफ्तार’
मोबाइल फोन हैक होने के बाद बैंक खातों से निकाले गए थे कुल 1,48,001 रुपये’
झज्जर, 11 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर क्राइम थाना झज्जर की टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोकेश सूर्यवंशी निवासी अलवादा खेड़ी, जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि गांव मांडोठी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 11 सितंबर 2026 को उसका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से 49,000 रुपये तथा दूसरे बैंक खाते से 99,001 रुपये की राशि ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए निकाल ली गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम झज्जर में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।जांच के दौरान संबंधित बैंक से प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर 99,001 रुपये की राशि से जुड़े बैंक खाते के धारक की पहचान लोकेश सूर्यवंशी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को जांच में शामिल करने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और आगे की जांच की कार्रवाई जारी है।


नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है-डॉ. राजेश भाटिया
फरीदाबाद, 11 अक्तूबर, अभीतक: मार्केट नंबर-1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल में मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योत रुद्रा बैंक्वेट, मेवला महाराजपुर, मथुरा रोड के संचालक रवि भाटिया व् परिवार एवं राजू अरोड़ा व् परिवार के द्वारा जोत प्रज्वलित कर माता रानी के पावन नवरात्रों का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मातारानी की पवित्र ज्योत के प्रज्वलन के साथ ही मंदिर में नवरात्रों की आध्यात्मिक छटा देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर संस्था के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मां दुर्गा शक्ति, साहस, धर्म और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक हैं। नवरात्रों के नौ दिन हमें माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करने के साथ-साथ अपने जीवन में अच्छे विचारों, सदाचार, सेवा और मानवता को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि मातारानी जी की पवित्र ज्योत का प्रज्वलन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सौभाग्य और आस्था का विषय है। ज्योत केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में विश्वास, भक्ति और सकारात्मकता का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की सच्ची आराधना तभी सार्थक होती है, जब हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य, धर्म, करुणा और दूसरों की सेवा करने की भावना को अपनाएं। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक पर्व और आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। मंदिरों में होने वाले ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने और नई पीढ़ी को अपने धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नवरात्रों के दौरान माता रानी की आराधना के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता करें, समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखें और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। डॉ. राजेश भाटिया ने माता रानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां दुर्गा सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। उन्होंने कामना की कि मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योत के प्रकाश से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 में नवरात्रों के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस धार्मिक आयोजन ने भक्तों को एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना करने और सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। अंत में संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और मां दुर्गा से प्रार्थना की गई कि समाज में सदैव प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और धर्म के प्रति आस्था बनी रहे। इस अवसर पर जनक भाटिया, उचिका , जान्हवी भाटिया, अर्चना नरूला, शैला कपूर, बंसी लाल कुकरेजा, विपिन भाटिया, रिंकल भटिया, अनिल चावला, अमित नरूला, भरत कपूर, सचिन भाटिया, मोक्षित भाटिया, खेम बजाज, मयंक कपूर, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, जतिन गाँधी, गगन अरोड़ा संदीप व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

76वें दशहरा महोत्सव को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।- डॉ राजेश भाटिया
फरीदाबाद, 11 अक्तूबर, अभीतक: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मिलाप स्मृति भवन, 3-क्ध्42 में 76वें दशहरा पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से त्ॅ। नंबर-3 के सभी ब्लॉक के प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा महोत्सव की तैयारियों और क्षेत्रवासियों की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। इस वर्ष 76वें दशहरा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए संस्था द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रधानों एवं क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से इस आयोजन को यादगार बनाया जाएगा। पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से पर्व की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में सभी ब्लॉक के प्रधानों ने दशहरा महोत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। संस्था की ओर से सभी क्षेत्रवासियों से 76वें दशहरा पर्व को भव्य एवं यादगार बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। इस बैठक में अमर बजाज, कपिल कुमार दत्ता, राहुल अदलखा, नितिन कालड़ा, राज कुमार मदान, धनपत सिंह संजय हसीजा, हरीश नौनिहाल, सरदार परविंदर सिंह, हरीश बावेजा रिक्की कथूरिया व् अन्य ब्लॉकों के प्रधान उपस्थित रहे।

मच्छर जनित बीमारियों से रहे सावधान, बरतें सावधानी
घर व आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छर पनपने के स्थानों को करें समाप्त
रेवाड़ी, 11 अक्तूबर, अभीतक: डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों की रोकथाम तथा उनके प्रजनन स्थलों को समाप्त करना है। इसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वें मच्छरों से होने वाली बीमारियों, विशेषकर डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सावधानियों का पालन करें। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नागरिक घर से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें तथा आवश्यकता के अनुसार मच्छरदानी का प्रयोग करें। दिन के समय भी मच्छरों से बचाव जरूरी है, क्योंकि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के समय भी सक्रिय रहता है। नागरिक मच्छर भगाने वाले साधनों का भी उचित प्रयोग करें। घरों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टायर, छतों पर रखे बर्तन, टंकियों तथा अन्य ऐसे स्थानों की नियमित सफाई करें, जहां पानी एकत्रित हो सकता है। स्वच्छ एवं सूखा वातावरण बनाए रखकर मच्छरों के प्रजनन को काफी हद तक रोका जा सकता है। डीसी ने बताया कि किसी व्यक्ति को बुखार, तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना अथवा त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता एवं जांच अभियान में आमजन सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं और अपने परिवार को डेंगू से सुरक्षित रखें। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
30 नवंबर 2026 तक सरल पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
रेवाड़ी, 11 अक्तूबर, अभीतक: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 की अवधि के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, टपरीवास, पिछड़ा वर्ग जातियों एवं सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र आगामी 17 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र व छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाति है। इस योजना के अंतर्गत छात्र की पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख से कम होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 70 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर आठ हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। वहीं कक्षा बारहवीं में अनुसूचित जाति के छात्र व छात्राओं को 70 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 75 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर आठ हजार से 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। अनुसूचित जाति के छात्र व छात्राओं के लिए स्नातक में 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 65 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर स्नातकोत्तर में दाखिला लेने पर 9 हजार रुपए व 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। पिछड़े वर्ग ए के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 70 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर आठ हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है, वहीं पिछड़े वर्ग बी तथा अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र में तथा 80 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर आठ हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए विद्यार्थी हरियाणा का मूल निवासी होना आवश्यक है। इच्छुक विद्यार्थी ीजजचेरूध्ध्ेंतंसींतलंदं.हवअ.पदध् पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन आईडी में आवेदक के दस्तावेजों की त्रुटि होने पर आवेदक को 15-15 दिन के तीन अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस अवधि के दौरान आवेदक के द्वारा दस्तावेज ठीक न करने पर आवेदन को रद्द कर दिया जाएग। योजना की पात्रता मानदंड, छात्रवृत्ति की दर तथा योजना से संबंधित अन्य जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ेमूं.ींतलंदंण्हवअण्पदध् पर देख सकते है।
नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में डीआरआई ने ट्रेन यात्री से लगभग 5.75 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त कियाय एक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 11 अक्तूबर, अभीतक: खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान राजस्व आसूचना निदेशालय(डीआरआई) की मंगलुरु क्षेत्रीय इकाई ने दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एक भारतीय नागरिक को ट्रेन में पकड़ा। यात्री के ट्रॉली बैग की गहन तलाशी लेने पर तीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें 5.753 किलोग्राम सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ था, जिसके मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन (क्रिस्टल मेथ) होने का शक है। संदिग्ध मादक पदार्थ को स्वापक औषधि एवं मनरूप्रभावी पदार्थ अधिनियम(एनडीपीएस अधिनियम),1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में सक्षम एनडीपीएस न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मेथामफेटामाइन, जिसे आमतौर पर क्रिस्टल मेथ या आइस के नाम से जाना जाता है, एक शक्तिशाली, नशे की लत पैदा करने वाला कृत्रिम मनोउत्तेजक पदार्थ है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। इसके गलत इस्तेमाल से इसकी लत लग सकती है और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। भारत में मेथामफेटामाइन एक मनःप्रभावी पदार्थ है, जिसे स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम),1985 के तहत विनियमित किया जाता है। इस अधिनियम के अंतर्गत अनधिकृत रूप से इसे रखना, निर्माण करना, बिक्री करना, खरीदना, परिवहन करना, आयात या निर्यात करना दंडनीय है। दंड की गंभीरता अपराध की प्रकृति और संबंधित पदार्थ की मात्रा पर निर्भर करता है। वर्तमान मामले में, जब्त की गई 5.753 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की मात्रा इस पदार्थ के लिए अधिसूचित वाणिज्यिक मात्रा, यानि 50 ग्राम, से काफी अधिक है, इसलिए 10 से 20 वर्ष तक के कठोर कारावास की सजा और ₹1 लाख से ₹2 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) खुफिया सूचनाओं पर आधारित प्रवर्तन कार्रवाई के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।
डीआरआई ने पूर्वी क्षेत्र में बांग्लादेश से होने वाली सोने की तस्करी पर कार्रवाई कीय 7.8 किलोग्राम से अधिक विदेशी मूल का सोना जब्त किया, छः लोग गिरफ्तार
खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों में बानपुर सीमा क्षेत्र और त्रिपुरा को कोलकाता से जोड़ने वाले रास्ते के जरिए संचालित सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ
नई दिल्ली, 11 अक्तूबर, अभीतक: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बांग्लादेश से सीमा पार सोने की तस्करी पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। 8-9 अक्टूबर 2026 को पूर्वी क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों में लगभग 7.8 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 11.50 करोड़ रुपये से अधिक है। इन अभियानों में सीमावर्ती क्षेत्रों से कोलकाता की ओर तस्करी किए गए सोने के परिवहन के लिए सड़क और रेल नेटवर्क के इस्तेमाल का खुलासा हुआ, जिसके चलते छः लोगों को गिरफ्तार किया गया।
डीआरआई कोलकाता के चलाए गए अभियान में जब्त किया गया सोना
डीआरआई अधिकारियों ने डंकुनी टोल प्लाजा पर एक चार पहिया वाहन को रोका। वाहन में चार लोग सवार थे और वे बांग्लादेश सीमा के पास स्थित बानपुर से कोलकाता की ओर जा रहे थे। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने पर लगभग 6.8 किलोग्राम वजन की 50 सोने की छड़ें बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। कुछ सोने की छड़ों पर विदेशी निशान थे। वाहन में सवार लोग सोने पर वैध कब्जे को साबित करने वाले कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके और अपने बयानों में उन्होंने बांग्लादेश के रास्ते भारत में विदेशी मूल का सोना तस्करी करने में अपनी लिप्त होने की बात स्वीकार की। महत्वपूर्ण बात यह है कि बनपुर सीमा क्षेत्र में सक्रिय गिरोह का सरगना गिरफ्तार किए गए चार लोगों में शामिल था। उसी दिन, पश्चिम बंगाल राज्य में डीआरआई टीम ने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन और न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतर रहे यात्रियों को रोका और उनके पास से लगभग 1 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। वैध तरीके से सोने की खरीद को साबित करने वाले दस्तावेज पेश न कर पाने पर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। जांच से पता चला कि जब्त किया गया सोना, जो चूड़ियों और सोने की छड़ों के रूप में था, त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा के पार तस्करी करके लाए गए सोने से बनाया गया था। इन अभियानों से बांग्लादेश से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वोत्तर को कोलकाता जैसे प्रमुख बाजारों से जोड़ने वाले सड़क और रेल मार्गों का इस्तेमाल तस्करी किए गए सोने की आवाजाही के लिए जारी रहने का स्पष्ट संकेत मिलता है। डीआरआई खुफिया जानकारी पर आधारित प्रवर्तन और समन्वित कार्रवाई के माध्यम से संगठित तस्करी नेटवर्क का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की, इससे महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए नए कैरियर के अवसर खुलेंगे
मालगाड़ी प्रबंधक के पद की सबसे अधिक 2,750 रिक्तियां
पात्र उम्मीदवारों को आयु में छूट, आरक्षण लाभ और परीक्षा शुल्क वापसी के प्रावधानों सहित योग्यता-आधारित चयन
ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 तक खुले हैं
नई दिल्ली, 11 अक्तूबर, अभीतक: भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (त्त्ठे) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (ब्म्छ) संख्या 06ध्2026 के माध्यम से गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी-स्नातक) की भर्ती के तहत स्नातक स्तर के 3,548 पदों की घोषणा की है। यह भर्ती योग्य स्नातकों को भारतीय रेलवे में करियर बनाने और देश के सबसे बड़े सार्वजनिक सेवा संगठनों में से एक के कामकाज में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। इस भर्ती में चार श्रेणियों के पद शामिल हैं, जिनमें मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, मालगाड़ी प्रबंधक, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट और वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट शामिल हैं। ये पद वाणिज्यिक सेवाओं, ट्रेन संचालन, लेखा और प्रशासन के क्षेत्र में कैरियर के अवसर प्रदान करते हैं, जो देशभर में रेलवे सेवाओं के कुशल संचालन में सहयोग करते हैं। कुल 3,548 रिक्तियों में से 2,750 पद मालगाड़ी प्रबंधक के लिए, 371 पद वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए, 300 पद कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट के लिए और 127 पद मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के लिए हैं। ये रिक्तियां स्नातकों को रेलवे संचालन और प्रशासन के विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों में काम करने के अवसर प्रदान करती हैं। इन पदों पर प्रारंभिक मूल वेतन सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत दिया जाएगा। मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक का प्रारंभिक मूल वेतन वेतन स्तर 6 पर 35,400 रुपये प्रति माह है, जबकि अन्य तीन श्रेणियों का प्रारंभिक मूल वेतन वेतन स्तर 5 पर 29,200 रुपये प्रति माह है। लागू भत्ते और सेवा शर्तें संबंधित नियमों के अनुसार होंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां और पात्रता मानदंड
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026, रात 11रू59 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन की अवधि 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए और उन्हें पद-विशिष्ट निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। अधिसूचित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 18-33 वर्ष है, जिसमें निर्धारित नियमों के तहत पात्र श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी जाएगी। योग्य स्नातकों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना की समीक्षा करें, अपनी पसंद के पदों के लिए आवश्यक शर्तों की पुष्टि करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया, जिसमें पात्र उम्मीदवारों के लिए प्रावधान शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में प्रथम चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ब्ठज्), द्वितीय चरण में ब्ठज्, और आवश्यकतानुसार दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षा शामिल है। चयन योग्यता और निर्धारित पात्रता शर्तों के पूरी होने के आधार पर होगा। भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए लागू आरक्षण और आयु में छूट के लाभों के साथ-साथ लेखक सहायता और क्षतिपूर्ति समय का प्रावधान भी है। ब्म्छ क्रमांक 06ध्2026 के अंतर्गत एक अन्य प्रावधान जूनियर लेखा सहायक सह टाइपिस्ट और वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (ब्ठज्ैज्) से छूट प्रदान करना है। फिर भी, उम्मीदवारों से बुनियादी कंप्यूटर और टाइपिंग दक्षता की अपेक्षा की जाती है, जिसका मूल्यांकन अधिसूचना में निर्दिष्ट अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के बाद किया जाएगा। आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म भर्ती संबंधी जानकारी तक पहुंच प्रदान करते हैं। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विस्तृत अधिसूचना, रिक्तियों का वितरण, पात्रता मानदंड और भर्ती संबंधी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
त्त्ठ की आधिकारिक वेबसाइट: ीजजचेरूध्ध्ततइण्पदकपंदतंपसूंलेण्हवअण्पद ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: ीजजचेरूध्ध्ूूूण्ततइंचचसलण्हवअण्पद उम्मीदवारों को भर्ती संबंधी प्रामाणिक जानकारी और अपडेट के लिए इन आधिकारिक प्लेटफार्मों पर भरोसा करने की सलाह दी जाती है।
उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण टप्प् की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात की
उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण टप्प् के तहत पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का अन्वेषण किया
नई दिल्ली, 11 अक्तूबर, अभीतक: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा श्एक भारत श्रेष्ठ भारतश् कार्यक्रम के अंतर्गत श्युवा संगमश् के सातवें चरण का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और आपसी संबंधों को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों को भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, शैक्षणिक संस्थानों, नवाचार प्रणालियों और विकासात्मक पहलों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है, जिससे विविधता के बीच राष्ट्र की एकता के प्रति उनकी समझ और गहरी होती है। उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, जिसका नोडल संस्थान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय है, की पश्चिम बंगाल की यात्रा 7 अक्टूबर 2026 को एक गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ शुरू हुई। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभवात्मक सीखने और आपसी समझ की एक समृद्ध यात्रा की शुरुआत थी। इस प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी आईआईटी खड़गपुर द्वारा की जा रही है, जो युवा प्रतिभागियों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत, जीवंत परंपराओं और शैक्षणिक परिदृश्य का पता लगाने के अवसर प्रदान कर रहा है। यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने 8 अक्टूबर 2026 को राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने के महत्व पर सार्थक चर्चा की। इस बातचीत ने उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल के छात्रों और शिक्षकों को पश्चिम बंगाल की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं का अनुभव करते हुए बहुमूल्य दृष्टिकोण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। अपनी सांस्कृतिक यात्रा के तहत, उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने 9 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में प्रिंसेप घाट और सुंदरवन का दौरा किया। हुगली नदी के किनारे स्थित शहर के प्रसिद्ध स्थलों में से एक प्रिंसेप घाट ने प्रतिभागियों को कोलकाता के ऐतिहासिक आकर्षण, मनोरम परिवेश और जीवंत वातावरण का अनुभव करने का अवसर प्रदान किया, जिससे उनकी युवा संगम यात्रा में एक और यादगार आयाम जुड़ गया। यह यात्रा युवाओं को नए स्थानों कापता लगाने, विभिन्न समुदायों के साथ बातचीत करने और भौगोलिक सीमाओं से परे स्थायी मित्रता बनाने के लिए प्रोत्साहित करके श्एक भारत श्रेष्ठ भारतश् की भावना को दर्शाती है। ऐसे तल्लीन करने वाले अनुभवों से, युवा संगम का सातवां चरण राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और भारत की समृद्ध विविधता के प्रति सम्मान को निरंतर बढ़ावा देता है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं को एक साथ लाकर, युवा संगम एक जुड़े हुए, समावेशी और एकजुट भारत की परिकल्पना को सुदृढ़ करता है, जहां साझा अनुभव और आपसी सम्मान एक भारत श्रेष्ठ भारत के बंधन को मजबूत करते हैं।
जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
नई दिल्ली, 11 अक्तूबर, अभीतक: तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र आर्लेकर जी, डॉक्टर एल. मुरुगन जी, थिरु राजमोहन जी, थिरु नैनार नागेंद्रन जी, डॉक्टर गिरिजा शेषाद्रि अम्मा जी, थिरु आर. आर. गोपाल जी, मेरे युवा साथियों, शिक्षकों और अभिभावकों, एनदु तमिल सहोदर सहोदरि-गड़े, वणक्कम।
ननबर्-गड़े,
आज नवरात्रि का प्रथम दिन, शिव और शक्ति की पवित्र धरती तमिलनाडु आने का ये सौभाग्य, और, माँ सरस्वती के साधकों से मिलने का ये अवसर, मेरे लिए नवरात्रि का ये अद्भुत शुभारंभ है। मैं मेरे युवा साथियों का ये उत्साह भी देख रहा हूँ। ये जो पॉजिटिव एनर्जी है, ये जो एक्साइटमेंट है, मैं उसे महसूस कर रहा हूं। मुझे आप सबकी आँखों में भारत का भविष्य दिखाई दे रहा है। मैं अपनी बात शुरू करूँ उससे पहले मैं आज चैन्नई में तो समय से भी 10 मिनट पहले लैंड कर गया था, लेकिन कार्यक्रमों की रचना और उसमें कुछ न कुछ विलंब होता गया और उसके कारण आपके बीच आने में मुझे विलंब हुआ, मैं देर से पहुंचा, आपको असुविधा हुई इसके लिए मैं आप सबकी क्षमा मांगता हूं।
ननबर्-गड़े,
आज का युवा ‘विकसित भारत’ के विज़न की ताकत बनना चाहता है। विकसित भारत के लिए जो नए आइडियाज चाहिए, जो नए सॉल्यूशंस चाहिए, उनसे भारत ही नहीं, विश्व का भविष्य भी तय होगा। Today, the world is looking for solutions. And you have the potential to provide those solutions.
ननबर्-गड़े,
आज भारत में जो इन-फाइनाइट opportunities हैं, मैं चाहता हूं कि हर युवा अपने भविष्य को उसी बड़े कैनवस पर देखे। Because, this is your time. This is your time, This your opportunity. मुझे पूरा विश्वास है, हमारा ये सपना पूरा होकर रहेगा। Together, We Will Do It!
Together, We Will Do It!
Together, We Will Do It!
Together, We Will Do It!
ननबर्-गड़े,
आज मैं आप सबसे मिलने यहाँ आया हूँ, इसके पीछे भी एक दिलचस्प प्रेरणा है। हमारी गिरिजा अम्मा, कुछ महीने पहले ही मुझसे कुछ बच्चों के साथ नागरकोइल में मिली थीं। उनकी लगन, उनका self-confidence और देश के future के लिए उनका devotion, उसने मेरे मन पर एक अभूतपूर्व छाप छोड़ी थी। उसी मुलाकात में उन्होंने मुझे इस गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के लिए इनवाइट किया था। एक तो उनका स्नेह, दूसरा, इस ऐतिहासिक संस्थान के प्रति मेरी भावना, मैंने तभी पक्का कर लिया था कि, मैं इस कार्यक्रम में जरूर आऊँगा। मैं इस अवसर पर, विश्व हिंदू विद्या केंद्र और पूरे हिंदू विद्यालय परिवार को, Fifty Years की इस शानदार यात्रा के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
ननबर्-गड़े,
विश्व हिंदू विद्या केंद्र आज अपनी गोल्डन जुबली मना रहा है। ये माइलस्टोन जितना बड़ा है, इसकी यात्रा भी उतनी ही इंस्पायरिंग है। 1975 में चेन्नई का ‘वेस्ट माम्बलम’, एक छोटे से विद्यालय के रूप में इस संस्थान की शुरुआत हुई थी। उस समय इसमें केवल सेवेन स्टूडेंट थे। आज जैसी सुविधाएं भी नहीं थीं। परमानेंट बिल्डिंग भी नहीं था। रिसोर्सेज भी सीमित थे। लेकिन, एक चीज थी, दृढ़ इच्छाशक्ति, और अटूट सेवा भावना! इसीलिए, ये संस्थान हर कठिनाई के बावजूद आगे बढ़ता रहा। समय के साथ ये छोटा सा प्रयास इतना बड़ा एजुकेशनल मूवमेंट बन गया। आज तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में आपके 15 संस्थान हैं।
ननबर्-गड़े,
मैं इस अवसर पर श्री जयगोपाल गरोडिया जी के योगदान को भी आदरपूर्वक याद करता हूं। उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आज मैं उन सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और पूर्व विद्यार्थियों का भी अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने हिंदू विद्यालय की इस यात्रा को सफल बनाया है। Fifty years of dedication. Fifty years of commitment. Fifty years of shaping young lives.
ननबर्-गड़े,
एक संस्थान कैसे शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्त नागरिकों का निर्माण करता है, ये स्थान इसका भी उदाहरण है। मैंने अपने ‘मन की बात’ में भी इसकी चर्चा भी की थी, कैसे गिरिजा अम्मा ने बच्चों को एक आइडिया दिया, हर बच्चा रोज सिर्फ One Rupee बचाए। और उसे देश के सैनिकों के लिए समर्पित करे। जब हजारों बच्चे इस संकल्प से जुड़े, तो around Forty Lakh Rupees जुटा लिए गए। Indeed, What an inspiring example!
ननबर्-गड़े,
Small contributions can make a big difference. एक छोटा-सा प्रयास भी बहुत बड़ा इम्पैक्ट करता है। आपदा के समय जरूरतमंदों को सपोर्ट करना हो, या स्वच्छता से जुड़े प्रयास हों, ये संस्कार ही हिंदू विद्यालय परिवार की महान विरासत हैं।
ननबर्-गड़े,
आज इस अवसर पर मैं महान संत तिरुवल्लुवर जी को भी याद करुंगा। उनकी शिक्षाएं आप सभी स्टूडेंट्स के लिए बहुत अहम हैं। हाल ही में मुझे रूस के राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट करने का अवसर मिला था। तिरुक्कुरल उन सभी लोगों के लिए एक अद्भुत मार्गदर्शक है, जो जीवन भर कुछ नया सीखते रहना चाहते हैं। तिरुवल्लुवर जी अपने एक बहुत प्रसिद्ध कुरल में वो हमें सिखाते हैं कि कुछ सीखने के साथ ही उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। और ये आप सभी विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी सीख है।
ननबर्-गड़े,
आप सभी ने महाकवि भारतियार को भी खूब पढ़ा होगा। महाकवि भारतियार के जीवन में बड़ी भूमिका काशी की भी थी। काशी के आध्यात्मिक और राष्ट्रीय चेतना से भरे वातावरण का उनके विचारों पर गहरा प्रभाव पड़ा।
ननबर्-गड़े,
मैं काशी का सांसद हूँ, काशी के लोग आज भी महाकवि भारतियार को याद करते हैं। उनके शब्द, ‘अच्चमिल्लै, अच्चमिल्लै’, ये हमें निडर होकर जीने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए मैं यहाँ आप सब युवाओं से भी कहूँगा, आप निडर होकर स्वयं को एक मौका जरूर दीजिए। अपने आइडिया पर काम करके देखिए। Dream big. Think differently. And, be fearless.
ननबर्-गड़े,
भारत को लेकर मेरी अपनी समझ, देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्राओं और वहां के लोगों से सीखने के अनुभवों से बनी है। नब्बे के दशक की शुरुआत में, मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक की एकता यात्रा का भी हिस्सा रहा था। गिरिजा अम्मा से मेरा पहला परिचय उसी एकता यात्रा के दौरान हुआ था। तब से हमारा ये परिचय बना हुआ है।
ननबर्-गड़े,
मेरी यात्राओं ने मुझे भारत की डायवर्सिटी को करीब से समझने का अवसर दिया। मेरे जीवन में तमिल भाषा और तमिल संस्कृति के लिए जो प्रेम है, ये भी इन्हीं अनुभवों से पैदा हुआ है।
Friends,
That is why, I encourage you to discover India. Wherever you go, carry Tamil culture with you. Share Tamil poetry, stories and traditions with friends. Make friends with people whose backgrounds may be different from your own. The unity of our nation is built by the friendships you make.
ननबर्-गड़े,
आज की न्यू जनरेशन को अपने सपनों को पूरा करने के लिए जो अवसर मिल रहे हैं, ये अपने आप में अभूतपूर्व है। आप देखिए, आज देश में एजुकेशन का पूरा लैंडस्केप बदल रहा है। 2014 में भारत में करीब Seven Hundred Fifty Universities थीं। आज इनकी संख्या Thirteen Hundred से भी ज्यादा हो गई है। कॉलेजों की संख्या भी करीब Thirty-Eight Thousand से बढ़कर Fifty-Two Thousand से अधिक हो चुकी है। बीते वर्षों में देश को अनेक नए IITs, IIMs, IIITs और AIIMS मिले हैं।
ननबर्-गड़े,
आज नई एजुकेशन पॉलिसी से देश में एजुकेशन की क्वालिटी भी इम्प्रूव हो रही है। भारतीय संस्थानों की ग्लोबल पहचान भी लगातार बढ़ रही है। 2015 की QS Rankings में भारत की सिर्फ Fourteen Universities थीं। लेटेस्ट रैंकिंग में ये संख्या बढ़कर Fifty-Two हो गई है। इन आंकड़ों का मतलब बहुत सीधा है। More institutions. More choices. And, more opportunities for you.
ननबर्-गड़े,
हर युवा के अपने अलग-अलग सपने भी होते हैं, अपनी अलग प्रतिभा भी होती है। उदाहरण के लिए, आपमें से शायद कई साथी ऐसे होंगे जो स्पोर्ट्स को अपना कैरियर बनाना चाहते होंगे और इसलिए देश भी ये ensure कर रहा है कि स्पोर्ट्स केवल entertainment तक सीमित न रहे। इसीलिए, आज भारत में खेलों के लिए नई सुविधाएं बन रही हैं। युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और सपोर्ट मिल रहा है। और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में भारत का कद भी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की दुनिया में भारत का कद भी बढ़ रहा है।
ननबर्-गड़े,
भारत 2030 Commonwealth Games की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। हम 2036 Olympics की मेजबानी का सपना भी लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले वर्षों में जब दुनिया के बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स भारत में होंगे। इसलिए, भारत के युवाओं के पास अब platform भी है, Potential भी है, और, support भी है। It means The opportunities are endless! मुझे विश्वास है, आपकी जनरेशन भारत को स्पोर्ट्स की दुनिया में भी नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।
ननबर्-गड़े,
आज आप सभी के बीच आकर, आपके सपनों को महसूस करके, मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है। मैं ये कह सकता हूँ भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। और उस भविष्य के सबसे बड़े हीरो, आप हैं। मुझे आपके टैलेंट पर भरोसा है। आपके कॉन्फिडेंस पर भरोसा है। आपकी कैपेबिलिटी पर भरोसा है। और इसलिए, आज मैं आप सभी के साथ कुछ बड़े संकल्प दोहराना चाहता हूं। अब मैं जो बोलूंगा उसके बाद आपको दोहराना है- We will Do it! दोहराएंगे पक्का।
Developed India by Twenty Forty Seven.
Developed India by Twenty Forty Seven.We will Do it!
Say it with me: We will Do it!
Developed India by Twenty Forty Seven, We will Do it!
Top Three economy, We will Do it!
Self-Reliant India, We will Do it!
Global manufacturing hub, We will Do it!
Hosting the Olympics, We will Do it!
An Indian on the Moon, We will Do it!
Yes, We will Do it! We will Do it!
Developed Tamilnadu: We will Do it!
Developed Tamilnadu: We will Do it!
Developed India We will Do it!
Thank You So much.
ननरी, वणक्कम!
