https://www.facebook.com/share/v/1CA9METCNe/
https://www.facebook.com/share/v/19UEthRFPx/

बहादुरगढ़: गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 3 युवक।
एक का शव बरामद, 2 की तलाश जारी।
रोहद गांव के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा।
मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में उतरा 24 वर्षीय अजय डूबा।
अजय को बचाने के लिए शिवकांत और नीतेश भी नहर में कूदे।
तीनों युवक नहर में डूबे, अजय का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद। बाकी की तलाश जारी।
तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में करते थे काम।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा प्रभारी मौके पर पहुंचे।
एनडीआरएफ टीम को दी गई सूचना, आसपास के लोग भी तलाश में जुटे।

झज्जर विधानसभा के गाँव सासरौली की बेटी सुरुचि फोगाट को एशियन गेम्स में ’10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में स्वर्ण पदक’ जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह शानदार उपलब्धि पूरे झज्जर और देश के लिए गर्व का विषय है। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।
गीता भुक्कल
’विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री, हरियाणा’

झज्जर में अधिकारियों की बैठक में ग्रामसभाओं को लेकर जरूरी निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

ग्राम सभाओं में जिम्मेदारी के साथ हो आय सत्यापन का कार्य: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं को लेकर ली अधिकारियों की बैठक
पात्र एवं अपात्र परिवारों का सत्यापन तथा डेटा की सटीकता एवं गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर की सभी ग्राम पंचायतों में समयबद्ध रूप से ग्राम सभाएं आयोजित करते हुए परिवार पहचान पत्र से संबंधित आय एवं परिवार संरचना के डेटा का सत्यापन जिम्मेदारी के साथ किया जाए। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव हरियाणा श्री अनुराग रस्तोगी के साथ वीसी उपरांत सम्बंधित अधिकारियों को दिए। डीसी ने कहा कि पीपीपी आधारित डेटा की सटीकता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता को प्राथमिकता दी जाए। सत्यापन का उद्देश्य वास्तविक रूप से गरीब एवं पात्र परिवारों की पहचान करना है, ताकि कोई जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ न उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला के गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना है, जिनमें आगामी 2 अक्टूबर को सामान्य ग्राम सभाएं करवाई जाएं। सत्यापन कार्य को केवल औपचारिकता न मानते हुए वास्तविक स्थिति को डेटाबेस में दर्ज किया जाए। डेटा पंचिंग का कार्य केवल विभागीय कर्मियों की निगरानी एवं जिम्मेदारी में ही करवाया जाए क्योंकि इसी डेटा के आधार पर पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना है। इस अवसर एडीसी जगनिवास, डीडीपीओ निशा तंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गांव-गांव में गूंज रही सेवा मेरा योगदान की मुहिम
आगामी 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल में निरंतर आयोजित की जा रही जागरूकता गतिविधियां
250 गांवों में ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा श्रमदान, कूड़ा निस्तारण के सही तरीकों की दी गई जानकारी
गांवों की साफ-सफाई को ग्रामीणों ने बनाया जन अभियान

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: जिला झज्जर में आगामी 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के अंतर्गत जिला के 250 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में ग्रामीण बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए श्रमदान कर रहे हैं और अपने गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दे रहे हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन को पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे इस स्वच्छता जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ घर से निकलने वाले कूड़े के उचित निस्तारण की विधियों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा खुले में कूड़ा न फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
250 गांवों में ग्रामीणों ने संभाली सफाई की कमान
सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट के मार्गदर्शन में जिला के 250 गांवों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ग्रामीण सामूहिक रूप से गांवों के सार्वजनिक स्थानों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में श्रमदान कर रहे हैं। ग्रामीणों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान लगातार जनभागीदारी का रूप ले रहा है।
कूड़ा निस्तारण के सही तरीकों की दी जा रही जानकारी
सीईओ ने बताया कि सेवा मेरा योगदान अभियान के दौरान ग्रामीणों को कूड़े के उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कूड़े को खुले में न डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया जा रहा है।
स्वच्छता को जनभागीदारी से मिल रही नई धार
सीईओ ने बताया कि ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के तहत चल रही स्वच्छता गतिविधियों का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। 250 गांवों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता को जन अभियान का रूप दिया जा रहा है।
जिला के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते ग्रामीण व विद्यालय में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

झज्जर जिलाभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेती महिलाएं व बच्चे।

आंगन का मिलन मॉड्यूल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण गतिविधियों से रूबरू हुई महिलाएं
खंड झज्जर व डीघल के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
19 हजार 517 लाभार्थी बने भागीदार, पोषण, स्वस्थ खान-पान और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आगामी 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ‘आंगन का मिलन’ मॉड्यूल के अंतर्गत खंड झज्जर व खंड डीघल के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से संवाद कर पोषण, बच्चों की वृद्धि एवं विकास, स्वस्थ खान-पान और अच्छे व्यवहार सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से किया संवाद
महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ नेहा दहिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें बच्चों के उचित पोषण, वृद्धि एवं विकास तथा स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खंड झज्जर के 269 तथा खंड डीघल के 177 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों में खंड झज्जर से 10,760 तथा खंड डीघल से 8,757 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार दोनों खंडों में कुल 19,517 लाभार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
महिलाओं के कल्याण को लेकर सरकारी योजनाओं की भी दी जा रही जानकारी
डीपीओ ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लाभार्थियों को जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व एवं शिशु कल्याण योजना तथा आंगनवाड़ी आधारित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी शामिल रही।
पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक
डीपीओ ने बताया कि ‘आंगन का मिलन’ मॉड्यूल के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी जागरूकता का केंद्र बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए जागरूक करना है।

खरीफ फसलों के लिए 27 सितंबर तक खुला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल: डीसी
वंचित किसान 27 सितंबर तक दर्ज कराएं फसल विवरण, सेटेलाइट व ग्राउंड ट्रूथिंग से होगा सत्यापन

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: राज्य सरकार द्वारा खरीफ-2026 के दौरान मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण से वंचित रह गए किसानों को एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है, वे 27 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी कृषि भूमि एवं फसल विवरण दर्ज करवा सकते हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण से छूटे हुए किसान उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कार्यालय में जाकर भी अपनी कृषि भूमि व फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों द्वारा दर्ज किए गए भूमि एवं फसल संबंधी विवरण का सत्यापन सेटेलाइट डाटा तथा संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग एवं मौका निरीक्षण के माध्यम से करवाया जाएगा। पोर्टल पर किया गया फसल पंजीकरण सत्यापन उपरांत ही मान्य माना जाएगा।
सही विवरण दर्ज करने की अपील
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल पंजीकरण के समय अपनी भूमि एवं फसल से संबंधित पूर्ण एवं सटीक जानकारी दर्ज करें। सही विवरण देने से सत्यापन प्रक्रिया और फसल बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अधिकारियों को दिशा-निर्देश
डीसी ने बताया कि पोर्टल के पुनः खुलने की अवधि में 27 सितंबर के दौरान सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को फसल पंजीकरण प्रक्रिया सुगमता से पूर्ण करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों का मार्गदर्शन करें ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे।

झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी वर्षा खांगवाल।

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के अति शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के त्वरित निपटान को लेकर प्रशासन सजग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा एवं सुशासन के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन झज्जर द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। डीसी ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल तथा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
नागरिकों की समस्याओं का हो त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और शिकायत के समाधान के लिए संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निपटारा निर्धारित समयसीमा में किया जाए तथा जहां संभव हो, मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। किसी भी शिकायत का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो की शिकायतों पर रखें विशेष निगरानी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी पोर्टल पर नियमित रूप से निगरानी रखें और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपडेट की जाए और प्रत्येक मामले में कार्रवाई की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने आमजन से भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो जैसे माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में डीसीपी फैजल खान, एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर में शुक्रवार को अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण उपायों के संबंध में आवश्यक निर्देश देतीं डीसी वर्षा खांगवाल।

प्रदूषण नियंत्रण उपायों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
पराली जलाने पर रोक के लिए प्रशासन सतर्क, क्विक रिस्पांस टीमें होंगी सक्रिय
फील्ड में नियमित मॉनिटरिंग के साथ ड्रोन से भी रखी जाए प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नजर
किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किया जाए जागरूक, पंचायतों व स्थानीय प्रतिनिधियों की भी ली जाए भागीदारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: जिला में पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाने और वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण उपायों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करते हुए फील्ड में लगातार निगरानी रखी जाए।उन्होंने पराली जलाने की संभावित घटनाओं की तुरंत सूचना और कार्रवाई के लिए क्विक रेस्पॉन्स टीमें गठित करने के निर्देश भी दिए। डीसी शुक्रवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के चेयरमैन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। ऐसे में किसानों को पराली न जलाने के लिए निरंतर जागरूक करते हुए फसल अवशेष प्रबंधन के वैज्ञानिक एवं वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।
नियमित फील्ड विजिट करें सम्बंधित अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में नियमित दौरे करें और जहां पराली जलाने की आशंका हो, वहां पहले से ही प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रदूषण फैलाने वाले संभावित स्रोतों पर विशेष निगरानी रखते हुए जरूरत के अनुसार ड्रोन की मदद ली जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और भुवन एप तथा सीआरएम स्कीम का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पराली प्रबंधन के लिए किसानों को मिल रही प्रोत्साहन राशि
डीसी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पराली को खेत में मिलाने पर किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसान पराली जलाने के बजाय फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर सकें। उन्होंने कहा कि पंचायतों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। किसानों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पराली प्रबंधन के लाभों की जानकारी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए पराली जलाने की समस्या का प्रभावी समाधान बेहद जरूरी है। प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते हुए फसल अवशेष न जलाएं और उपलब्ध फसल अवशेष प्रबंधन तकनीकों एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीसीपी फैजल खान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील श्योराण, सिंचाई विभाग से खिवलेश भारद्वाज, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक, तकनीकी अधिकारी डॉ. रोहित वत्स सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इंडो-अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया
झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से इंडो-अमेरिकन स्कूल, झज्जर के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ फिल्म देखने गए और उन्होंने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ फिल्म का आनंद लिया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेम, करुणा, सेवा, परोपकार, श्रद्धा और मानवता जैसे जीवन-मूल्यों का संदेश मिला। विद्यार्थियों ने फिल्म को ध्यानपूर्वक देखा और इसके प्रेरणादायक प्रसंगों से सकारात्मक सीख प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में संस्कार, नैतिक मूल्य और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विद्यार्थियों को ऐसी प्रेरणादायक फिल्मों एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाता है। विद्यार्थियों के साथ गए शिक्षकों ने भी फिल्म के दौरान उनका मार्गदर्शन किया तथा फिल्म के संदेश को समझने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। फिल्म देखने के बाद विद्यार्थियों ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें मानव सेवा और अच्छे कार्यों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा मिली। विद्यालय के निदेशक विजेंद्र काद्यान ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार, मानवीय मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण ने विद्यार्थियों की यात्रा एवं कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित किया। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को यादगार और ज्ञानवर्धक बताया।

एल. ए. स्कूल के स्टूडेंट आर्य यशबीर दलाल का स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से अंडर -17 फुटबाल टीम में सलेक्शन हुआ
झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: एल. ए. स्कूल झज्जर के ग्याहवीं कक्षा के स्टूडेंट आर्य यशबीर दलाल सुपुत्र पवन दलाल ने स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की तरफ से अंडर -17 फुटबाल टीम में सलेक्शन हुआ। आर्य यशबीर दलाल ने यह कीर्तिमान के लिए स्टेट लेवल पर क्वालीफाइड करके नेशनल के लिए क्वालीफाइड किया। बेटे आर्य यशबीर दलाल के क्वालीफाइड करने पर उनके पिता पवन दलाल ने अपनी खुशी का इजहार किया उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता हिसार के जाट कॉलेज में हुई थी व बेटे आर्य ने इस सफलता में एल. ए. स्कूल के अध्यापकों का व उनके डीपीई अमित लोहचब व विशाल सिँह का योगदान बताया। स्कूल मैनेजर के. एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बेटे आर्य यशबीर दलाल को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान कर उनकों नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने बेटे आर्य यशबीर दलाल की इस सफलता को आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया की बेटे यशबीर का स्कूल में पहुंचने पर शानदार बहुत गर्म जोशी से स्वागत किया गया ।

श्रद्धा, उमंग और उल्लास के साथ संस्कारम विश्वविद्यालय में हुआ गणेश विसर्जन
ढोल की थाप और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा संस्कारम विश्वविद्यालय

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय झज्जर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आयोजित गणेश उत्सव का समापन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गणेश विसर्जन समारोह के रूप में हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया तथा सुख-समृद्धि, शांति और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विश्ववविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। ढोल की थाप पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया और पूरे परिसर में उमंग एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामूहिक एकता का प्रतीक भी है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और शुभारंभ के देवता के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि गणेश जी से हमें ज्ञान, विवेक, विनम्रता और सकारात्मक सोच की प्रेरणा मिलती है। संस्कारम विश्वविद्यालय में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना तथा उनके भीतर आपसी सहयोग, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने गणेश उत्सव में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, गणेश महाराज की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। विद्यार्थियों ने ढोल की धुन पर नृत्य करते हुए गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। गुलाल और ढोल की थाप के बीच सभी ने पूरे उत्साह के साथ गणेश विसर्जन समारोह में सहभागिता की। गणेश विसर्जन कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिवार को एक साथ आकर उत्सव मनाने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को करीब से अनुभव करने का अवसर प्रदान किया।

बहादुरगढ़ स्थित गणपति धाम में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम में आवश्यक जानकारी देते क्षेत्रीय अधिकारी सुनील श्योराण

वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतें व्यवसायी: क्षेत्रीय अधिकारी
बहादुरगढ़ स्थित गणपति धाम में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहादुरगढ़, 25 सितम्बर, अभीतक: स्थानीय गणपति धाम स्थित कोबी सभागार में शुक्रवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहयोग से औद्योगिक इकाइयों हेतु सूचना, शिक्षा एवं संचार जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील श्योराण ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों एवं पर्यावरणीय मानकों के प्रति उद्योगों को जागरूक करना तथा उनका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि उद्योगों में पार्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन को 50 एमजी की निर्धारित सीमा के भीतर रखने हेतु आधुनिक वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की स्थापना एवं उन्नयन और संस्थानों में केवल स्वीकृत स्वच्छ ईंधनों का उपयोग तथा डीजल, कोयला एवं अन्य प्रदूषणकारी ईंधनों से संबंधित प्रावधानों का पालन किया जाए। इसके अलावा बैठक में डीजल जनरेटर सेट के लिए निर्धारित स्टैक ऊँचाई के अनुपालन की जानकारी,ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली एवं स्टैक मॉनिटरिंग व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बैठक में उपस्थित
सभी उद्योग संचालकों से पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण अनुपालन करने, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ एवं टिकाऊ औद्योगिक विकास में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार औद्योगिक गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कोबी के समस्त पदाधिकारी और सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आयुष पद्धति मनुष्य के बेहतर स्वास्थ्य में लाभकारी: डॉ सुमन राठी
सेवा संकल्प अभियान के तहत 57 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1212 लाभार्थियों ने की सहभागिता
जिलाभर में योग सहायकों ने 1251 लोगों को किया योग के प्रति जागरूक

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन सेवा मेरा योगदान थीम के साथ लगातार जारी है। अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर आयुष विभाग द्वारा 57 आंगनवाड़ी केंद्रों पर योग और औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुमन राठी ने बताया कि सेवा मेरा योगदान थीम के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में जिलाभर के लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 1212 लाभार्थियों ने भाग लिया जबकि 1251 ने योग अभ्यास में भाग लिया। आयुष विभाग की टीमों द्वारा महिलाओं और बच्चों को उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार उचित सलाह भी दी गई।
औषधीय पौधों की उपयोगिता के बारे में किया जागरूक
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान आमजन को विभिन्न औषधीय पौधों की उपयोगिता एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि आयुष पद्धतियों और औषधीय पौधों का सही ज्ञान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में उपयोगी हो सकता है। इस अवसर पर लोगों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया तथा इनके संरक्षण और उचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
आमजन को दिया जा रहा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
जिला योग समन्वयक डॉ पवन देशवाल ने बताया कि ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सेवाओं को पहुंचाना है। आयुष विभाग द्वारा लोगों को नियमित योग एवं व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने, उचित दिनचर्या अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करके स्वयं के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य में भी अपना योगदान दे सकता है।
जिला में शुक्रवार को आयुष विभाग द्वारा आयोजित गतिविधियों में भाग लेती महिलाएं और उचित परामर्श देती आयुष विभाग की टीम।

बहादुरगढ़ स्थित गणपति धाम में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम में आवश्यक जानकारी देते क्षेत्रीय अधिकारी सुनील श्योराण

वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतें व्यवसायी: क्षेत्रीय अधिकारी
बहादुरगढ़ स्थित गणपति धाम में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहादुरगढ़, 25 सितम्बर, अभीतक: स्थानीय गणपति धाम स्थित कोबी सभागार में शुक्रवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहयोग से औद्योगिक इकाइयों हेतु सूचना, शिक्षा एवं संचार जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील श्योराण ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों एवं पर्यावरणीय मानकों के प्रति उद्योगों को जागरूक करना तथा उनका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि उद्योगों में पार्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन को 50 एमजी की निर्धारित सीमा के भीतर रखने हेतु आधुनिक वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की स्थापना एवं उन्नयन और संस्थानों में केवल स्वीकृत स्वच्छ ईंधनों का उपयोग तथा डीजल, कोयला एवं अन्य प्रदूषणकारी ईंधनों से संबंधित प्रावधानों का पालन किया जाए। इसके अलावा बैठक में डीजल जनरेटर सेट के लिए निर्धारित स्टैक ऊँचाई के अनुपालन की जानकारी,ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली एवं स्टैक मॉनिटरिंग व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बैठक में उपस्थित
सभी उद्योग संचालकों से पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण अनुपालन करने, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ एवं टिकाऊ औद्योगिक विकास में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार औद्योगिक गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कोबी के समस्त पदाधिकारी और सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने की जन शिकायत पोर्टल की समीक्षा
शिकायतों का तत्परता से किया जा रहा है समाधान- डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 25 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि रेवाड़ी जिला में समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद आदि कार्यक्रमों में आने वाली शिकायतों का तत्परता से निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता से उसकी संतुष्टि भी जानी जाती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को प्रदेश के उपायुक्तों के साथ जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। वीसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि जो भी शिकायत इस जिला प्रशासन के पास लंबित है, उसकी जल्दी एक्शन टेकन रिपोर्ट भिजवाई जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार जन शिकायतों का गंभीरता के साथ निराकरण किया जा रहा है। राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत के बारे में डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि इस मामले में इंतकाल हो चुका है। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों की लंबित शिकायतों को लेकर उनकी रिपोर्ट ली तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम दलबीर सिंह, डीएमसी प्रदीप अहलावत, नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल, बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार यादव, कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण इत्यादि मौजूद रहे।

पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में एसपीसी कैडेट्स सम्मान समारोह का आयोजन’
डीसीपी फैसल खान ने विद्यार्थियों को पढ़ाई और मेहनत से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए किया प्रेरित, एसीपी अखिल कुमार ने खेल और अनुशासन का महत्व बताया’

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम 2024-26 के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कबलाना के एसपीसी कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसीपी हेडक्वार्टर झज्जर फैसल खान, आईपीएस तथा विशिष्ट अतिथि एसीपी झज्जर अखिल कुमार, अर्जुन अवार्डी एवं ओलंपियन खिलाड़ी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज वालिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डीसीपी फैसल खान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित पढ़ाई, मेहनत, लगन और अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर जीवन में ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकते हैं।उन्होंने स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि एसपीसी कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, कानून के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं एसीपी अखिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में शारीरिक एवं मानसिक मजबूती के साथ टीम भावना, आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।समारोह में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा एसपीसी इनचार्ज रीतू को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निरीक्षक सतीश कुमार और उप निरीक्षक देवेंद्र भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्ह वितरण एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ सम्पन्न हुआ।

जानलेवा हमला करने के मामले में पत्नी व बेटा गिरफ्तार’
थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा’

बहादुरगढ़, 25 सितम्बर, अभीतक: कमिश्नरेट झज्जर के थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि साखौल निवासी जोगिंद्र पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी व बेटे सागर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता जोगिंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पीएओ की नौकरी करता था। 23 सितंबर 2026 को उसकी पत्नी और बेटे ने लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखी उसकी लाइसेंसशुदा पिस्तौल निकाल ली। जब वह घर के अंदर दाखिल हो रहा था, तो अचानक उस पर फायरिंग की गई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसने अपनी जान बचाने के लिए मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, तो उसकी पत्नी ने दोबारा फायरिंग कर दी। दूसरी गोली उसके पेट में लगी।घायल जोगिंदर किसी तरह थाना पहुंचा, जहां से पुलिस टीम ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती करवाया। बाद में उसके परिजन उसे इलाज के लिए ब्रह्मशक्ति अस्पताल ले गए।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की पत्नी व बेटे सागर को गिरफ्तार कर लिया। मौका घटना स्थल से एक पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
30 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे मतदाता, 6 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
शनिवार-रविवार को भी प्राप्त किए जाएंगे दावे व आपत्तियां

रेवाड़ी, 25 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने का कार्य 30 सितंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 26 व 27 सितंबर (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। डीसी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे शनिवार व रविवार 26 व 27 सितंबर को भी संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, विवरण आदि से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 26 व 27 सितंबर (शनिवार व रविवार) विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। इन विशेष अभियान दिवसों पर भी सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इन विशेष अभियान दिवसों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी बीएलओ को विशेष अभियान दिवस के दौरान 26 व 27 सितंबर को अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवसों पर यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता का आयोजन
झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक एथलेटिक मीट 2026-27 के अंतर्गत क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ग्राम बिरोहड़ के सरपंच श्री रविंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कन्ट्री दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में हर्ष कुमार ने प्रथम, परवेश कुमार ने द्वितीय तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गर्ल्स वर्ग में भावना ने प्रथम, निशु ने द्वितीय तथा कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर-कम-स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ० वीरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पीएचसी बिरोहड़ की एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध रही, जिससे आयोजन के दौरान आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की गई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ग्राम सरपंच श्री रविंदर सिंह तथा प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह द्वारा पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता को सफल बनाने मे सभी स्टाफ सदस्यों का अहम योगदान रहा।

स्वतंत्रता सैनानी मंगलसिंह राजकीय विद्यालय में निःशुल्क टाई व बेल्ट वितरण, भामाशाह परिवार का जताया आभार’
गिलाकोर, 25 सितम्बर, अभीतक: क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु भामाशाह सांग सिंह चावड़ा एवं उनके सुपुत्रों द्वारा सराहनीय पहल की गई। भामाशाह परिवार द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टाई एवं बेल्ट भेंट की गई। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने बताया कि इस सकारात्मक पहल से सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन दोनों बढ़ेंगे। व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि नई टाई-बेल्ट पाकर पूर्ण गणवेश में बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय परिवार ने भामाशाह सांग सिंह चावड़ा एवं परिवार का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान व्याख्याता ओम प्रकाश, किशोर कुमार, बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर,ओम प्रकाश, भैरा राम बरबड़, समु कंवर, खुशाल चंद्र, नरेंद्र कुमार, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि मनीष बिश्नोई एवं कविता कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने गौरव सैनानी शिक्षक व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई द्वारा विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के हितार्थ किए जा रहे निरंतर नवाचारी प्रयासों की सराहना की।

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ वीडियो कांफ्रेंस करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

ग्राम सभाओं के आयोजन में रेवाड़ी जिला अव्वल
मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन की सराहना की
’
रेवाड़ी, 25 सितम्बर, अभीतक: जिला रेवाड़ी के गांवों में हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार 250 से अधिक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा चुका है। जल्दी ही शेष गांवों में भी ग्राम सभाओं का आयोजन कर सामाजिक अंकेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में आज डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी दी। वीसी में एडीसी राहुल मोदी भी मौजूद रहे।मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि अभी तक जिला रेवाड़ी में सबसे अधिक ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि ग्रामवासियों को सभा आयोजित करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। इन सभाओं में अंत्योदय परिवारों की वास्तविक स्थिति सहित अन्य मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योग्य पात्रों को ही सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसी के दृष्टिगत ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। शीघ्र ही शहरी क्षेत्रों में भी इस प्रकार की सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
कार्यक्रमों का उद्देश्य माताओं, बच्चों और समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
गांव नैचाना में एसडीएम संजीव कुमार ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

रेवाड़ी, 25 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला की आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर तक अलग अलग चरणों में आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से माताओं, बच्चों और समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। गांव नैचाना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बावल के एसडीएम संजीव कुमार ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि रेवाड़ी ग्रामीण क्षेत्र के 265 तथा बावल ब्लॉक के 214 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन सामुदायिक सहभागिता एवं पोषण विषय पर गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान माताओं और बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ लाभार्थियों से संवाद, पोषण जागरूकता, स्वास्थ्य एवं खानपान संबंधी व्यवहार, बच्चों की वृद्धि एवं विकास से जुड़ी जानकारी दी गई। बच्चों के लिए कहानी, खेल, चित्रकारी, रंग भरने जैसी रुचिकर गतिविधियों के माध्यम से समुदाय के साथ प्रारंभिक संवाद किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वास्थ्य, ईसीसीई एवं बाल सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनीमिया तथा बच्चों की वृद्धि एवं विकास की निगरानी से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा, खेल के माध्यम से सीखने, विद्यालय के लिए तैयारी, गीत, कविता, कहानी, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा। स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करवाया जाएगा। कार्यक्रम के तीसरे दिन आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद के तहत माताओं के साथ संवाद, सार्वजनिक सम्मान एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बच्चों की विभिन्न गतिविधियों के साथ फल एवं मिठाइयों का वितरण किया जाएगा तथा कार्यक्रम से संबंधित सामग्री एवं आवश्यक जानकारी भी साझा की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का माध्यम ही नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास और समुदाय की सहभागिता के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से माताओं एवं समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से और अधिक जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

रेवाड़ी के गांव सुल्का निवासी कमलजीत के गोल्ड मेडल जीतने पर विधायक डा. कृष्ण कुमार ने दी बधाई
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर कमलजीत और सुरुचि इंद्र सिंह ने बढ़ाया देश व प्रदेश का मान

रेवाड़ी, 25 सितम्बर, अभीतक: बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले रेवाड़ी जिले के गांव सुल्का निवासी निशानेबाज कमलजीत तथा उनकी जोड़ीदार सुरुचि इंद्र सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि ने देश के साथ-साथ हरियाणा और रेवाड़ी जिले का गौरव बढ़ाया है। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि कमलजीत ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। गांव सुल्का जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कमलजीत की सफलता यह संदेश देती है कि लगन और मेहनत के साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने से हरियाणा के खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कमलजीत और सुरुचि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से प्रदेश के अन्य युवा भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

श्राद्ध पक्ष में पशु, पक्षी व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए करें अपने पितरों का तर्पण: राजकुमार यादव, विभाग मंत्री, विश्व हिंदू परिषद
भिवानी, 25 सितम्बर, अभीतक: विश्व हिंदू परिषद भिवानी विभाग मंत्री राजकुमार यादव ने श्राद्ध पक्ष के अवसर पर समाज को एक विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पितरों का तर्पण केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न होकर प्रकृति और जीव-जंतुओं की सेवा से भी जुड़ा है। ‘श्राद्ध’ शब्द का मूल आधार ‘श्रद्धा’ है। जब हम अपने दिवंगत पूर्वजों के प्रति आदर, कृतज्ञता और प्रेम व्यक्त करते हुए दान, तर्पण या पिंडदान करते हैं, तो उस पूरे कर्म को ‘श्राद्ध’ कहा जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अज्ञानवश लोग अक्सर बेसहारा गौ माता को कच्ची-पक्की मांडी अधिक मात्रा में खिलाते हैं, जिससे उनके पेट में अफारा हो जाता है और कई बार उन्हें असहनीय पीड़ा के बाद प्राण त्यागने पड़ते हैं। इस प्रकार हम पुण्य की जगह पाप के भागी बन जाते हैं।
राजकुमार यादव ने अपील की कि श्राद्ध पक्ष में समाज को निम्नलिखित बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए
गौ ग्रास: मांडी का आकार 1 रुपये के सिक्के जितना छोटा हो और पूर्ण रूप से पका हुआ हो। साथ में हरा चारा या फल-सब्जी देना सर्वोत्तम होगा। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षणरू पितरों की स्मृति में पौधे लगाकर धरती को हरियाली से आच्छादित करना। पशु-पक्षियों की सेवारू जलपात्र रखना, पक्षियों के लिए दाना डालना, गौसेवा करना और बेसहारा जानवरों को भोजन उपलब्ध कराना। स्वच्छता अभियानरू मंदिर, नहर, नदियों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर श्राद्ध को पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जोड़ना।
सामाजिक जागरूकता: श्राद्ध पक्ष को करुणा, सेवा और प्रकृति संरक्षण का पर्व बनाना
राजकुमार यादव ने कहा कि पितरों की सच्ची सेवा तभी पूर्ण होती है जब हम अपने मंदिरों, पशु-पक्षियों, पर्यावरण और जीव-जंतुओं की रक्षा भी करें। श्राद्ध पक्ष हमें धर्म और प्रकृति दोनों का संतुलन स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है।

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सुनीं जन समस्याएं, मौके पर कराया समाधान
विधायक ने कहा, जनभागीदारी के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित करवाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रम

रेवाड़ी, 25 सितम्बर, अभीतक: बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियानश् के तहत जनभागीदारी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र परिवारों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन को इन कार्यक्रमों से जुड़ते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को अपने रेवाड़ी कार्यालय में आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने जनसुनवाई करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार किसान, मजदूर, महिला और युवाओ के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अंतोदय की भावना से बिना भेदभाव के तेजी से विकास कार्य करवा रही है और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करवाएं, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।बावल के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रेवाड़ी सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार।

मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर में विविध प्रतियोगिताओं, नुक्कड़ नाटक एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

रेवाड़ी, 25 सितम्बर, अभीतक: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के दक्षिण हरियाणा में स्थित एकमात्र सरकारी महिला रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-15 और मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज), रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों पर आधारित भाषण, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने भाषणों और चित्रों के माध्यम से उनके विचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान को लेकर एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित सभी को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सतीश मस्तान, जिला संयोजक, नमो सेवा अनकही कहानियाँ, रेवाड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रबंधन का कार्य मेरा युवा भारत, रेवाड़ी से ब्लॉक कॉर्डिनेटर यतिन कोचर और विनय राव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की एनएसएस इकाई-15 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि पांचाल और डॉ. सोनिया यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के मंच का उत्कृष्ट संचालन छात्रा पिंकेश और टीना ने किया प् कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनका अंत्योदय का सिद्धांत हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्राओं से उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। डॉ. अनिल कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का धन्यवाद करते हुए संदेश दिया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रवाद, समाज सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत और एनएसएस के माध्यम से बेटियां न केवल पढ़ाई में बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में कुसुम प्रथम, किस्मत द्वितीय, गुलशन तृतीय स्थान पर रहीं और पेंटिंग प्रतियोगिता में रिया प्रथम, प्रियंका यादव द्वितीय, बिन्दु तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। नुक्कड नाटक की टीम से आरती, मनीषा, मोनिका, किस्मत, मोहिनी, दीक्षा के नुक्कड़ नाटक में उतम अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रीनू यादव, डॉ.सुनिता यादव, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ.अंजलि यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज ने निभाई। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर डॉ. योगेन्द्र सिंह, धीरज यादव, बिन्दु यादव, मधु बाला, सुशीला आदि उपस्थित रहे प्

बाजरा की खरीद भावांतर योजना की बजाय एमएसपी पर तुरंत शुरू करने की उठी जोरदार मांग
किसानों के मसले पर सरकार को दिखानी चाहिए पूर्ण सहानुभूति: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच

रेवाड़ी, 25 सितम्बर, अभीतक: जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों से मुलाकातों के दौरान किसानों ने सरकार से उनके बाजरा की खरीद भावांतर योजना की बजाय एमएसपी पर तुरंत शुरू किये जाने की जोरदार मांग की है। इस सिलसिले में मंच ने प्रदेश के कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री से किसानों की उक्त मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है। किसानों से मुलाकातों के बाद राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि पिछली बार भावांतर योजना के तहत बाजरा की हुई खरीद को लेकर अनेक किसानों का अनुभव अच्छा नहीं रहा। किसानों ने बताया कि पिछली बार भावांतर योजना के तहत बाजरा की बिक्री से उन्हें एमएसपी के बराबर रेट नहीं मिल सका और भावांतर की धनराशी भी उनके खातों में काफी देरी से पहुंची। भावांतर का पैसा देरी से मिलने के कारण उन्हें रबी की फसलों की बिजाई व अन्य घरेलू खर्चों का प्रबंध करने के लिए पर्याप्त धन जुटाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसानों की पुरजोर मांग है कि इस बार उनके बाजरा की खरीद भावांतर योजना की बजाय एमएसपी पर तुरंत शुरू की जानी चाहिए तथा बिक्री की धनराशि का भुगतान भी तत्काल सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे उन्हें रबी फसलों के लिए जुताई-बिजाई करने सहित घरेलू व त्योहारी खर्चों का इंतजाम करने में मदद मिल सकेगी। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जनकल्याणकारी राज्य में किसानों को उनकी फसलों के पूरे दाम तथा उत्पादन बढ़ाने में पूरा सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए। सरकार को जनहित में किसानों को सस्ते रेट्स पर अच्छी क्वालिटी के बीजों व डीएपी खाद की भरपूर मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित देश-प्रदेश में अगर किसान दुरूखी होगा तो राष्ट्र-समाज सुखी नहीं रह सकता है। उन्होंने सरकार से किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का। तत्काल समाधान करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव, जगमोहन यदुवंशी आदि भी अशोक प्रधान लोक सेवा मंच के साथ रहे।

स्वतंत्रता सैनानी मंगलसिंह राजकीय विद्यालय में निःशुल्क टाई व बेल्ट वितरण, भामाशाह परिवार का जताया आभार
जोधपुर, 25 सितम्बर, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु भामाशाह सांग सिंह चावड़ा एवं उनके सुपुत्रों द्वारा सराहनीय पहल की गई। भामाशाह परिवार द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टाई एवं बेल्ट भेंट की गई। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने बताया कि इस सकारात्मक पहल से सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन दोनों बढ़ेंगे। व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि नई टाई-बेल्ट पाकर पूर्ण गणवेश में बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय परिवार ने भामाशाह सांग सिंह चावड़ा एवं परिवार का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान व्याख्याता ओम प्रकाश, किशोर कुमार, बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर,ओम प्रकाश, भैरा राम बरबड़, समु कंवर, खुशाल चंद्र, नरेंद्र कुमार, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि मनीष बिश्नोई एवं कविता कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने गौरव सैनानी शिक्षक व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई द्वारा विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के हितार्थ किए जा रहे निरंतर नवाचारी प्रयासों की सराहना की।

सेवा की कहानी: निपुण यात्रा में झज्जर का योगदान बना पूरे हरियाणा के लिए प्रेरणा
स्थानीय नवाचार और शिक्षक सहभागिता से मजबूत हो रही बच्चों की बुनियादी शिक्षा
मिशन निपुण झज्जर’ में हर बच्चे की सीखने की क्षमता पर विशेष फोकस

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: किसी बच्चे का पहली बार आत्मविश्वास के साथ पढ़ना, संख्याओं को समझना, चित्र देखकर कहानी सुनाना या अपनी बात सहजता से व्यक्त करनाकृशिक्षा के यही छोटे-छोटे पड़ाव आगे चलकर बड़े बदलाव की मजबूत नींव तैयार करते हैं। बच्चों में इन्हीं बुनियादी कौशलों को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘निपुण हरियाणा मिशन’ प्रदेशभर में व्यापक शैक्षिक अभियान के रूप में कार्य कर रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रही इस यात्रा में जिला झज्जर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नवाचार और निरंतर शैक्षिक अनुश्रवण के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डीईओ रतिंद्र सिंह ने बताया कि जिला में ‘मिशन निपुण झज्जर’ के तहत बच्चों की सीखने की गति बढ़ाने, मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को मजबूत करने तथा भाषायी कौशल विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालयों की वास्तविक जरूरतों, शिक्षकों के अनुभव और बच्चों की सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों और नवाचारों को अपनाया जा रहा है।
नेतृत्व, सहभागिता और नवाचार का संगम
निपुण के जिला संयोजक डॉ सुदर्शन पूनिया ने बताया कि झज्जर में मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम को प्रभावी दिशा देने में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों, खंड शिक्षा अधिकारियों, मेंटर्स और अकादमिक टीमों की सक्रिय सहभागिता ने अभियान को साझा शैक्षिक प्रयास का स्वरूप दिया। बच्चों की सीखने की प्रगति को समझने और आवश्यकता के अनुसार शिक्षण पद्धतियों में बदलाव करने पर निरंतर जोर दिया गया।
गतिविधियों से सीखने को बनाया रोचक
निपुण के जिला संयोजक डॉ सुदर्शन पूनिया बताते हैं कि झज्जर में नवाचारों को केवल गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए उन्हें बच्चों के वास्तविक सीखने के परिणामों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय परिस्थितियों और बच्चों की जरूरतों के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण, भाषा विकास और संख्या ज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रयोग किए गए। चित्र, कहानी, संवाद, खेल और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के अवसर उपलब्ध कराए गए। इससे बच्चों को केवल उत्तर याद करने के बजाय विषय को समझने, बोलने, पढ़ने और अपनी बात सहजता से व्यक्त करने का अवसर मिला।
निरंतर अनुश्रवण से शिक्षण प्रक्रिया में हुआ सुधार
निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यालयों और कक्षाओं में बच्चों की सीखने की स्थिति को समझने के लिए निरंतर अनुश्रवण पर जोर दिया गया। मेंटर्स और अकादमिक टीमों के माध्यम से विद्यालयों तक शैक्षिक मार्गदर्शन पहुंचाया गया तथा शिक्षकों को कक्षा की वास्तविक परिस्थितियों के अनुसार शिक्षण रणनीतियां विकसित करने में सहयोग मिला। इस प्रक्रिया में यह समझ विकसित हुई कि निपुणता केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को उसकी सीखने की गति के अनुसार आगे बढ़ाने की सतत प्रक्रिया है।
हर बच्चे की छोटी उपलब्धि, बड़ी सफलता की नींव
निपुण हरियाणा मिशन की इस यात्रा में झज्जर का योगदान इसी सोच को मजबूती देता है कि हर बच्चे की सीखने की क्षमता को पहचाना जाए, उसे सही अवसर दिया जाए और उसकी छोटी-छोटी उपलब्धियों को भविष्य की बड़ी सफलता की नींव बनाया जाए। शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों, शिक्षा विभाग की टीमों और अकादमिक सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से झज्जर में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
स्थानीय प्रयोगों से मिली व्यापक बदलाव की दिशा
डीईओ रतिंद्र सिंह ने बताया कि झज्जर की निपुण यात्रा इस बात का उदाहरण है कि स्थानीय स्तर पर बच्चों की जरूरतों को समझकर किए गए छोटे-छोटे प्रयोग व्यापक शैक्षिक बदलाव की दिशा तय कर सकते हैं। जिला में विकसित अनुभवों और नवाचारों ने यह संदेश दिया कि किसी भी शैक्षिक अभियान की सफलता केवल योजनाओं और निर्देशों से नहीं, बल्कि उनके स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, सामूहिक सहभागिता और निरंतर सुधार से सुनिश्चित होती है।

मतदाता जागरूकता को लेकर 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस
30 सितंबर तक दर्ज करवाएं मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां: डीसी

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इसी कड़ी में मतदाताओं की सुविधा के लिए 26 व 27 सितंबर (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे इन विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाते हुए अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, पता व अन्य विवरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि 26 व 27 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे तथा मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे 26 व 27 सितंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवसों के दौरान किसी बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झज्जर।

झज्जर ब्लॉक मुख्यालय व गांव मांडोठी में आज (26 सितंबर) लगेंगे सेवा सेतु कैंप
कैंप के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है एक छत के नीचे
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में लग रहे सेवा सेतु कैम्प
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने दी जानकारी

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैम्प में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 अक्टूबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। सीईओ ने बताया कि 26 सितंबर को झज्जर ब्लॉक मुख्यालय व गांव मांडोठी, 28 सितंबर को गांव दुजाना, 29 सितंबर को गांव सिलाना तथा 30 सितंबर को बहादुरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में कैंप लगाया जाएगा। इसी क्रम में 1 अक्टूबर को गांव रोहद, 3 अक्टूबर को गांव दिग्घल, 5 अक्टूबर को गांव दुबलधन, 6 अक्टूबर को बादली ब्लॉक मुख्यालय व मातनहेल ब्लॉक मुख्यालय, 7 अक्टूबर को गांव बुपनिया तथा 8 अक्टूबर को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को गांव खानपुर खुर्द व गांव पाटोदा, 10 अक्टूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि सेवा सेतु कैंप के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ नजदीकी स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें भी इन कैंपों में दर्ज करवाकर उनका समाधान करवा सकेंगे।

धर्मनगरी बेरी में लगा सेवा सेतु कैम्प, पात्र लाभार्थियों ने उठाया सरकारी सेवाओं का लाभ
सरकारी योजनाओं से हर पात्र परिवार को जोड़ने की पहल, लगा सेवा सेतु कैंप
बेरी स्थित नगरपालिका कार्यालय परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैम्प आयोजित
नगरपालिका चेयरमेन देवेंद्र कादयान, मार्किट कमेटी चैयरमेन राजेन्द्र शर्मा और एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

बेरी, 25 सितम्बर, अभीतक: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को धर्मनगरी बेरी स्थित नगरपालिका कार्यालय परिसर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। सेवा सेतु कैंप में नगरपालिका के चेयरमेन देवेंद्र कादयान मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा और एसडीएम रेणुका नांदल ने विभागीय स्टॉल का अवलोकन करते हुए पहुंचे लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सेवा सेतु कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। सेवा सेतु कैम्प का अवलोकन करते हुए चेयरमैन देवेंद्र कादयान ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को कागजों से निकालकर सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी मिल रही है, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए हर पात्र नागरिक को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सरकार और आमजन के बीच संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी सरलता से उपलब्ध हो। सेवा सेतु कैम्प का अवलोकन करते हुए एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से सेवा सेतु कैंप जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे कैंप में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इसी सकारात्मक सोच के क्रियान्वयन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैम्प लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव पवित्र गुलिया, जेई रोहित लोहचब, नगर पार्षद सुरेश कुमार, समाजसेवी विजय कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित क्षेत्र के लाभार्थी मौजूद रहे।
बेरी में शुक्रवार को आयोजित सेवा सेतु कैम्प में उपस्थित नगरपालिका चेयरमेन देवेंद्र कादयान व अन्य गणमान्य व्यक्ति।
बेरी नगरपालिका कार्यालय परिसर में लगे सेवा सेतु कैम्प में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे क्षेत्रवासी।
बेरी में शुक्रवार को आयोजित सेवा सेतु कैम्प में विभागीय स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत करती एसडीएम रेणुका नांदल।

सेवा फस्ट इनोवेशन चैलेंज में भागीदार बनें युवा शक्ति
उद्योग विभाग के माध्यम से नवाचार पद्धति को बढ़ावा दे रही सरकार

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फस्ट इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ किया गया है। प्रदेश में रचनात्मकता, व्यावहारिक समस्या-समाधान तथा नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह चैलेंज शुरू की गई है। यह चैलेंज उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा नोडल विभाग के रूप में संचालित किया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक संजीत कौर ने बताया कि सेवा फस्ट इनोवेशन चैलेंज में जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ नवाचार को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा स्तर पर शीर्ष तीन नवाचारों को 5 लाख रुपये प्रत्येक के पुरस्कार के साथ राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में कोई भी विद्यार्थी, युवा वर्ग, एनजीओ भागीदार बन सकता है जिसके पास नवाचार आइडिया हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपने नवीन विचारों को आधिकारिक पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेमअंपितेजपददवअंजपवदबींससमदहमण्ेजंतजनचींतलंदंण्हवअण्पदध् पर ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थानों, आईटीआई, स्टार्टअप्स, एमएसएमई तथा अन्य संबंधित हितधारकों से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

सेवा मेरा योगदान-सफाई के साथ ग्रामीण विकास पर है प्रशासन का फोकस
जिला झज्जर के गांव में सेवा संकल्प अभियान को लेकर ग्रामसभा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर हुई चर्चा
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा, स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: सेवा मेरा योगदान थीम के साथ सफाई करने के साथ ग्रामीण विकास पर प्रशासन का पूरा फोकस है। जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार को भी जिला के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बेरी, बहादुरगढ़ और झज्जर शहरी क्षेत्रों में डीएमसी जगनिवास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट के दिशा-निर्देशन में स्वच्छता गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों से घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। वहीं शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण, गीला व सूखा कूड़ा के पृथिकरण पर लोगों को जागरूक किया गया। इसी कड़ी में सेवा मेरा योगदान थीम पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांव सफीपुर सहित अन्य गांवों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बेरी धर्मपाल बाल्याण ने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने ग्रामीणों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ को जन आंदोलन बनाकर गांव को साफ-सुथरा और आदर्श बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता एवं संरक्षण में पौधों की अहम भूमिका है। उन्होंने सरोवर के पास पौधारोपण कर ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संदीप कुमार ने की। खंड समन्वयक पूनम सैनी ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, कचरे के लिए चार डस्टबिन की पहचान, खुले में कचरा न फैलाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा प्लास्टिक के पुनरू उपयोग और रिसाइक्लिंग के बारे में जानकारी दी।
झज्जर जिला के गांव सफीपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते अधिकारी एवं उपस्थित ग्रामीण।
झज्जर शहरी क्षेत्रों में सेवा मेरा योगदान थीम के साथ स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देते नपा कर्मचारी।

सेवा संकल्प अभियान के तहत दो दिवसीय सेवा सेतु कैंप का हुआ समापन
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया कैंप का अवलोकन, विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बहादुरगढ़, 25 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से दो दिवसीय सेवा सेतु कैंप का आयोजन राजकीय महिला कॉलेज परिसर में किया गया। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने गुरुवार को दूसरे दिन कैम्प का अवलोकन किया। प्रशासन की ओर से ईओ संजय रोहिल्ला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरमैन सरोज राठी ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों तक सहज एवं सरल तरीके से पहुंचाना है। ऐसे कैंप के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझने में सुविधा मिलती है।
वहीं कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंपों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। दो दिवसीय कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को विभागीय योजनाओं, सरकारी सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विभागों की ओर से पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और योजनाओं से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया। कैंप में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। यहां आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया। आयुष विभाग की ओर से नागरिकों को आयुष पद्धति एवं स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित जानकारी भी दी गई।
बहादुरगढ़ में चल रहे सेवा सेतु कैम्प का अवलोकन करती नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी व ईओ संजय रोहिल्ला।
बहादुरगढ में सेवा सेतु कैम्प के दौरान लगे स्टॉल पर पहुंचे लाभपात्र।

सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन के लिए 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगे स्वास्थ्य जांच शिविर
झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: जिला नगर आयुक्त जगनिवास ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला झज्जर में सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन के लिए 28, 29 व 30 सितंबर, 2026 को जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। डीएमसी ने बताया कि 28 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्षध्उपाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई कर्मचारी एवं सीवरमैन स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

आयुष पद्धति में हर बीमारी का इलाज संभव: डॉ सुमन
सेवा मेरा योगदान थीम पर जिलाभर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 आयुष संस्थानों ने निभाई सहभागिता, 661 लोगों की स्वास्थ्य जांच
जिलाभर में योग सहायकों ने 1158 लोगों को किया योग के प्रति जागरूक

झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन सेवा मेरा योगदान थीम के साथ लगातार जारी है। अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर आयुष विभाग द्वारा जिलाभर में 76 आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर, औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि सेवा मेरा योगदान थीम के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में जिलाभर के लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 661 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया, जबकि 1178 लोगों ने योग अभ्यास में भाग लिया। आयुष विभाग की टीमों द्वारा लोगों को उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार उचित सलाह भी दी गई।
औषधीय पौधों की उपयोगिता के बारे में किया जागरूक
जिला आयुष अधिकारी डॉ सुमन ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान आमजन को विभिन्न औषधीय पौधों की उपयोगिता एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि आयुष पद्धतियों और औषधीय पौधों का सही ज्ञान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में उपयोगी हो सकता है। इस अवसर पर लोगों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया तथा इनके संरक्षण और उचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
आमजन को दिया जा रहा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
जिला योग समन्वयक डॉ पवन देशवाल ने बताया कि ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सेवाओं को पहुंचाना है। आयुष विभाग द्वारा लोगों को नियमित योग एवं व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने, उचित दिनचर्या अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करके स्वयं के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य में भी अपना योगदान दे सकता है।
जिला में गुरुवार को सेवा मेरा योगदान थीम पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच करती टीम व योग से जुड़ी जानकारी देते आयुष अधिकारी।

सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन के लिए 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगे स्वास्थ्य जांच शिविर
झज्जर, 25 सितम्बर, अभीतक: जिला नगर आयुक्त जगनिवास ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला झज्जर में सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन के लिए 28, 29 व 30 सितंबर, 2026 को जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। डीएमसी ने बताया कि 28 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई कर्मचारी एवं सीवरमैन स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदमरू उद्यमिता और स्वरोजगार पर कार्यक्रम आयोजित’
जींद, 25 सितम्बर, अभीतक: चैधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर संक्षिप्त चर्चा की गई। कार्यक्रम में ’स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संगठन मनजीत, विभाग युवा प्रमुख डॉ जयेश तथा जिला पूर्णकालिक अनिल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ’स्वदेशी, स्वावलंबन और रोजगार’ जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन-प्रसंगों और उनके सामाजिक चिंतन का उल्लेख करते हुए उनके विचारों को समझने की आवश्यकता पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके जीवन एवं सार्वजनिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और उपस्थित प्रतिभागियों के बीच ’स्वदेशी, स्वावलंबन तथा सामाजिक-आर्थिक विषयों’ पर संवाद को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मनजीत, डॉ जयेश, अनिल डॉ देवेन्द्र यादव, डॉ मंजीत, मनीष, संदीप नगर सह संयोजक सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

युग पुरुष हरियाणा निर्माता जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिन को जजपा ने धूमधाम से मनाया’
जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चैटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला के मार्गदर्शन में समस्त हरियाणा में जजपा ने चैधरी देवीलाल का जन्मदिन मनाया’
भिवानी में जजपा ने किसान कमेरों दलितों पिछड़ों के मसीहा ताऊ देवीलाल को याद किया’

भिवानी, 25 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा निर्माता जननायक चैधरी देवीलाल को भिवानी में आज हजारों जजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों ने याद किया। ताऊ के नाम से देश में प्रसिद्ध हुए पूर्व उपप्रधानमंत्री के 113वें जन्मदिवस पर आज लोहारू रोड स्थित उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण पर और गंगाजल से स्नान करवाकर जजपा ने अपने प्रिय नेता को याद किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा के नेतृत्व में जिला भिवानी के समस्त जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर हरियाणा निर्माता को याद किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा की आज महान विभूति और किसान कमेरो के मसीहा का जन्मदिवस है। चैधरी देवीलाल ने राजनीति से उपर उठकर के काम किया था। 100 से ज्यादा टैक्स उन्होंने अपने कलम से माफ करने का काम किया था। जननायक चैधरी देवीलाल ने जचा बच्चा योजना,बुढापा पैंशन, अनूसूचित जाति समाज की धर्मशाला निर्माण,काम के बदले अनाज सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। जजपा जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा ने कहा की आज की राजनीति परिदृश्य में जननायक चैधरी देवीलाल जैसी शख्सियत का होना बहुत जरूरी है। चैधरी देवीलाल ने 36 बिरादरी को अपना परिवार मानकर योजनाएं बनाई थी। वह जुबान के पक्के और नेक सोच के नेता थे। विश्वनाथ प्रताप सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाकर ताऊ देवीलाल ने जुबान के धनी होने का प्रमाण दिया था। आज जननायक जनता पार्टी उनके नक्शे कदमों पर चलकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। आज जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अजय सिंह चैटाला के मार्गदर्शन जब दुष्यंत चैटाला उपमुख्यमंत्री बने तब उन्होंने गुरु रविदास मंदिर के लिए 3 एकड़ भूमि दिलवाने का काम किया, बीसी समाज को 8ः आरक्षण दिलवाया, महिलाओं को डीपो में 33ः आरक्षण, महिलाओं को पंचायती राज में 50ःआरक्षण सहित रोजगार की गारंटी 75ः हरियाणवी को रोजगार देने के आरक्षण पर काम किया था, दुष्यंत चैटाला ने समस्त हरियाणा में युवाओं और गरीब प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ई डिजिटल लाइब्रेरीयों का निर्माण गांव गांव व शहरों के वार्डों में बनवाने का काम किया जो सराहनीय है। इस मौके पर मदन जूसवाला और उसके साथियों द्वारा गंगाजल से किसान मसीहा की प्रतिमा को नहलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, अजमेर मुंढाल, ऋषिपाल फौगाट, देवेन्द्र नकीपूर, कृष्ण सुंगरपूर, भानी देवी, सेठी धनाना, राजबीर तालू, रविन्द्र पटौदी,अल्का आर्य, सुलोचना पोटलिया,निर्मला परमार, सुमित्रा श्योराण, मदन जूसवाला,डा.दिलबाग बुढेडा, एडवोकेट वेदपाल ढिल्लों, प्रदीप गोयल, जरनैल सीपर, नरेश सिवाड़ा, बलवंत औंरगनगर, आशु बाल्मिकी, राजेश आर्य, जयदीप ग्रेवाल इनसो, सपना इनसो, ओमी बापौडा राजपूत, मुकेश पंडित बापौडा, संदीप बापौडा, सुल्तान सिंह, संजय कारखल, मुनीष राणा, राहुल सामलयान, एडवोकेट राजेश, भूपेंद्र गोदारा, अनुज शेषमा, ललित मेहरा, राजकुमार ओबरा, यासिन खान, अजित यादव, मंजित लाम्बा, कमलजीत यादव, मा. रमेश मिताथल, करतार तालू, हितैश चांवरिया, ओमप्रकाश मेहरा, फोर्ड धनाना, राजपाल मुंढाल, सतबीर पूनिया, रिशाल थानेदार, राजेन्द्र कलिंगा, एडवोकेट अनुज श्योराण, जोगेन्दर मतानी, पारस भैणी, प्रदीप रोढा, दिलावर खाप प्रधान, राजकुमार खाती, रामनिवास प्रजापति, सज्जन प्रजापत, राजेश ग्रेवाल, राजेश कुमार, वेद सहरावत, सतीश बागनवाला, विश्वेंद्र गोयत इनसो, सुमित इनसो, अमित इनसो, रामफल कुंगड़, विशम्बर कुंगड़,संसार कुंगड़, जयसिंह लोहानी, दिनेश रोढा, मोनू तंवर, वजीर धनाना, रामबीर सांगवान किसान सैल, हर्ष शास्त्री, अजित यादव बीसी सैल, रामसिंह सरपंच, बलवान टिटानी, संदीप खानक, दलबीर फौजी, ब्रह्मा बापौडा, भूप सिंह, जिला प्रवक्ता राजू मेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *