





आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर होगा सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ
झज्जर जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा- केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चलेगा सेवा संकल्प अभियान
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: झजर जिला में राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ हो रहे सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ गुरुवार, 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलन के साथ होगा। आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित होने के साथ ही नागरिक अस्पताल झज्जर में रक्तदान शिविर भी गुरुवार को लगाया जा रहा है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडने और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किए जाएगा। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में सेवा संकल्प अभियान के मद्देनर संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ले रही थी। इससे पहले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी रूप से प्रदेश भर में कार्यक्रमों के आयोजनों बारे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी उपायुक्त को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ना, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

12 मॉड्यूल के तहत आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 12 मॉड्यूल के माध्यम से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आशीर्वाद का दीयाध्रक्तदान, मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा- विकसित भारत का संकल्प, वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, राष्टड्ढ्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज तथा सुशासन सेवा संवाद प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य सेवा भावना को सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। रक्तदान जैसी जनसेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता को प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि चित्र सेवा, अनकही कहानियों और सेवा की कहानी जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच एवं सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे।
जिलाभर में जनभागीदारी और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
डीसी ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प और सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के जरिए सेवा कार्यों में नए विचारों एवं नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा। सुशासन सेवा संवाद के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच समन्वय को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। डीसी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ समाज के हर वर्ग को जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा। सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सेवा भावना को मजबूत करते हुए जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को नई गति दी जा सकती है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संस्कारम पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
छात्र-छात्राओं ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए अंतरसदनीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में ट्रस्ट सदन की सृष्टि ने प्रथम, करेज सदन की योगिता ने द्वितीय तथा रिस्पेक्ट सदन की अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग के छात्रों में करेज सदन के सुमित ने प्रथम, ट्रस्ट सदन के वीर ने द्वितीय तथा ऑनेस्ट सदन के आशीष ने तृतीय स्थान हासिल किया।इसी कड़ी में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की छात्राओं की प्रतियोगिता में करेज सदन की साक्षी ने प्रथम, ट्रस्ट सदन की वंशिका ने द्वितीय तथा ऑनेस्ट सदन की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की प्रतियोगिता में रिस्पेक्ट सदन के चरित ने प्रथम, ऑनेस्ट सदन से निखिल ने द्वितीय तथा करेज सदन के निशांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीति गोयल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। संस्कारम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. महिपाल यादव ने विजेता प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल प्रशिक्षकों को भी हार्दिक बधाई दी और विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।




मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और सुधार का अंतिम अवसर, 30 सितंबर तक करें आवेदन
एसआईआर-2026 अभियान में पात्र युवाओं से तुरंत फॉर्म-6 भरने की अपील, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने का कार्य जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा अपात्र नामों को हटाने और आवश्यक संशोधनों की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र युवा मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और पात्रता पूरी होते ही आवेदन करें। डीसी ने झज्जर में संबंधित ईआरओ की बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटान 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम और विवरण प्रारंभिक मतदाता सूची में समय रहते जांच लें।
फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से कराएं आवश्यक सुधार मतदाता
डीसी बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं, मृत, अपात्र, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता के नाम के संबंध में फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
वोटर बीएलओ और निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त करें सहायता
डीसी ने कहा कि नागरिक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने अथवा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता सूची से संबंधित सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाया जा सकता है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है।

खरीफ फसल खरीद की तैयारियों को लेकर मंडियों में नोडल अधिकारी नियुक्त: डीसी
मंडियों में खरीद, उठान, परिवहन व श्रमिक व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला की सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए संबंधित मंडियों की व्यवस्थाओं की निगरानी और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने निर्धारित मंडी एवं खरीद केंद्र में खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करें तथा किसानों, आढ़तियों, श्रमिकों और खरीद एजेंसियों से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। मंडियों में फसल की खरीद के साथ-साथ उठान, परिवहन और श्रमिकों की उपलब्धता पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। नियुक्त नोडल अधिकारी मंडी एवं खरीद केंद्र में खरीद प्रक्रिया की समग्र निगरानी करेंगे और नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, मंडियों में सामने आने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान संबंधित विभागों के समन्वय से सुनिश्चित किया जाएगा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
डीसी ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा खरीद प्रक्रिया के दौरान आने वाली शिकायतों के निवारण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट-सह-अध्यक्ष शिकायत निवारण समिति को भी जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी संबंधित मंडियों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के साथ विभिन्न प्रकार की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करेंगे। परिवहन, श्रमिकों तथा मंडियों से फसल के उठान से जुड़े मामलों की भी निगरानी की जाएगी।
मंडियों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मंडियों एवं खरीद केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सतह का समतलीकरण, अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, खरीद केंद्र से मुख्य मार्ग अथवा नजदीकी पक्की सडक तक रास्ते की व्यवस्था, कंप्यूटर एवं कर्मचारियों के लिए टेंट अथवा पक्की संरचना, आढ़तियों के बैठने के लिए कुर्सियों सहित उचित स्थान, पेयजल, अस्थायी शौचालय तथा श्रमिकों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
एडीसी को जिला स्तर पर समग्र निगरानी की जिम्मेदारी
एडीसी झज्जर को जिले में खरीद प्रक्रिया की समग्र निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, झज्जर द्वारा सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट का संकलन कर संबंधित अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य खरीफ खरीद सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध एवं सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना है।




जिला के विद्यालयों में चलेगा पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), झज्जर द्वारा जिला के विभिन्न विद्यालयों में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 के प्रावधानों एवं इसके निहितार्थों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी। सचिव ने बताया कि यह अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा तथा कानूनी संरक्षण के संबंध में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पैरा लीगल वालंटियर्स चिन्हित विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों से बचाव, शिकायत प्रक्रिया, निरूशुल्क कानूनी सहायता तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे।
इन विद्यालयों में आयोजित होंगे जागरूकता शिविर
सीजेएम विशाल ने बताया कि 17 सितंबर को पीएलवी रोशनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर, 18 सितंबर को पीएलवी शिवधन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, 21 सितम्बर को पीएलवी शिवधन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, 22 सितंबर को पीएलवी बबीता कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सासरौली, 24 सितंबर को पीएलवी सरोज देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूबलधन तथा 25 सितंबर को पीएलवी सरोज देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छुछकवास 16 में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूक करेंगी।
दूसरी बार यादव महासभा के जिला प्रधान बने वीरेंद्र दरोगा, पैतृक गांव पलड़ा में 36 बिरादरी ने पगड़ी बांधकर किया सम्मान
30 साल की समाजसेवा के सम्मान में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाबय शहीदों और पूर्वजों को नमन किया, डॉ. महिपाल यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत
पलड़ा, 16 सितम्बर, अभीतक: यादव महासभा के जिला प्रधान की जिम्मेदारी दूसरी बार मिलने के बाद वीरेंद्र दरोगा के पैतृक गांव पलड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। गांव की 36 बिरादरी के लोगों ने एकजुट होकर वीरेंद्र दरोगा का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान समाजहित में उनकी सक्रिय भूमिका और करीब 30 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए दोबारा उन्हें जिला प्रधान की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। गांव पलड़ा पहुंचते ही वीरेंद्र दरोगा ने सबसे पहले गांव के शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अपने स्वर्गीय पूर्वजों को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और समाज का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें दोबारा सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर जताया सम्मान
स्वागत समारोह में गांव के बुजुर्गों ने वीरेंद्र दरोगा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। युवाओं और ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे और वीरेंद्र दरोगा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि वीरेंद्र दरोगा लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं। करीब तीन दशक के सामाजिक जीवन में उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट करने और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का काम किया है। यही कारण है कि उनके दोबारा जिला प्रधान बनने पर गांव की 36 बिरादरी ने मिलकर उनका सम्मान किया।
डॉ. महिपाल यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत
समारोह में डॉ. महिपाल यादव, चांसलर संस्कारम यूनिवर्सिटी, सीनियर एडवोकेट राव उदय भान, रिटायर्ड प्रिंसिपल एच. एस. यादव, पूर्व चेयरमैन सूरजभान जाखड़, व्यापार मंडल प्रधान सुभाष गुर्जर, पूर्व पार्षद राव नाहर सिंह, राव सुल्तान सिंह, पूर्व पार्षद, संजय यादव, जिला अध्यक्ष झज्जर, धनीराम यादव, सतवीर यादव, चेयरमैन मार्केट कमेटी झज्जर, उपप्रधान महेंद्र यादव, कैशियर उजाला साहब, संतराम नंबरदार, उदय सिंह, सरपंच तथा महेंद्र यादव, सरपंच चड़वाना सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान डॉ. महिपाल यादव का भी ग्रामीणों की ओर से विशेष सम्मान किया गया। उन्हें चांदी का रथ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने वीरेंद्र दरोगा को दोबारा मिली जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज को संगठित करने की दिशा में लगातार कार्य करने की उम्मीद जताई।
मंदिर कमेटी ने लगाया भंडारा
स्वागत समारोह के अवसर पर गांव की मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में सामाजिक भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
बोले वीरेंद्र दरोगा- समाज ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे
सम्मान समारोह के दौरान वीरेंद्र दरोगा ने गांव की 36 बिरादरी, बुजुर्गों, युवाओं और सभी गणमान्य लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें दूसरी बार जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे सभी को साथ लेकर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में यादव महासभा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और मजबूती देने तथा युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।






विद्यार्थियों व भारी वाहन चालकों को साइबर अपराध, नशे व सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक’
बहादुरगढ़, 16 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवा डायल-112 के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.इसी कड़ी में माउंटव्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुरगढ़ में सड़क सुरक्षा शाखा झज्जर तथा विद्यादान महादान संस्था के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 की सहायता लेने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।वहीं, विद्यादान महादान संस्था की ओर से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय ग्रेवाल ने साइबर अपराध के मामलों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में स्कूल संचालक श्री देवेंद्र लाठर द्वारा पुलिस टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त आईडीटीआर बहादुरगढ़ में भी सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति एवं डायल-112 के संबंध में 105 भारी वाहन चालकों को विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।

निर्माणधीन विश्वविद्यालय से बिजली की तार चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार’
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: थाना माछरौली की पुलिस टीम ने निर्माणधीन विश्वविद्यालय से बिजली की तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक माछरौली उप निरीक्षक संदेश ने बताया कि विनोद निवासी खातीवास जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि संस्कार विश्वविद्यालय का सेक्टरु हूं और पूरे विद्यालय की देखरेख करता हूं। विश्वविद्यालय में नई बिल्डिंग का अलग-अलग स्थानो में काम चल रहा है और वहां की देखरेख गार्ड ,सुपरवाइजर करते हैं। 14 ध्15 सितंबर 2026 की रात को मेरे कर्मचारियों ने बताया कि स्टोर व नई बिल्डिंग से बिजली की कॉपर की तारे चोरी हुई है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपीयों के खिलाफ थाना माछरोली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव ने उपरोक्त मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शक्ति व सुजीत दोनों निवासी बादली रोड रणजीत कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व कॉपर की तार बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।



आपसी कहासुनी की रंजिश में युवक की हत्या के मामले मे, नाबालिग आरोपी काबू’
नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया, वारदात में प्रयुक्त वेल्डिंग स्टिक बरामद’
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशानिर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना क्षेत्र की पुलिस चैकी डिघल की टीम ने हत्या के मामले में कार्रवाई की है। मामले की जानकारी देते हुए चैकी डिघल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोरियान टोला, मनिहार पोखरा निवासी गोपाल जो रियान पेट्रो कंपनी में कार्यरत था, की हत्या कर दी गई है।उन्होंने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता सोमबीर निवासी गांव कथुरा, जिला सोनीपत द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना दुजाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आपसी कहासुनी की रंजिश को मन में रखते हुए नाबालिग आरोपी द्वारा गोपाल की हत्या की गई।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मौके से वेल्डिंग स्टिक बरामद कर कब्जे में लिया गया। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार जांच एवं प्रयास करते हुए नाबालिग आरोपी को काबू किया गया।जांच के दौरान आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग आरोपी को सक्षम किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

सोलर मोटर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी काबू
पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के दिशानिर्देशन में थाना बेरी पुलिस की कार्रवाई, चोरी की सोलर मोटर खरीदने वाले कबाड़ी को भी किया गिरफ्तार
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: कमिश्नरेट झज्जर की पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के दिशानिर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेरी पुलिस ने खेत से सोलर मोटर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की सोलर मोटर को बेचकर प्राप्त रकम में से बची हुई राशि बरामद की है मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी छुछकवास उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि 08 जुलाई 2026 को पुलिस चैकी छुछकवास में राजेश कुमार निवासी गांव अच्छेज ने शिकायत देकर बताया था कि उसने अपने खेत में एवीआई कंपनी की सोलर मोटर लगवा रखी थी। 06-07 जुलाई 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति उसके खेत से सोलर मोटर चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बेरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रदीप तथा हरविंद्र, दोनों निवासी गांव अच्छेज, जिला झज्जर को गिरफ्तार किया।जांच में सामने आया कि प्रवेश निवासी मनीहार मोहल्ला, इस्लामनगर, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, हाल निवासी झज्जर, फेरी लगाकर पुराना सामानध्कबाड़ खरीदने का काम करता है। चोरी की गई सोलर मोटर को खरीदने के संबंध में उसकी भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे भी मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों से सोलर मोटर बेचकर प्राप्त रकम में से बची हुई राशि बरामद की गई तथा घटनास्थल की निशानदेही करवाई गई। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





झज्जर पुलिस ने इस वर्ष अब तक बरामद किए 380 गुमशुदा मोबाइल फोन’
करीब 80 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए
आज 42 लोगों को सौंपे गए करीब 9 लाख रुपये कीमत के 42 बरामद मोबाइल फोन।’
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे, साइबर सेल की टीम के कार्य की सराहना’
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान ने आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय में 42 व्यक्तियों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये है।मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस दौरान पुलिस उपायुक्त फैसल खान ने मोबाइल फोन लेने पहुंचे लोगों से बातचीत की और उनके अनुभव भी जाने। कई लोगों ने बताया कि वे घूमने, यात्रा करने अथवा बस और ट्रेन में सफर के दौरान अपना मोबाइल फोन कहीं गिरा बैठे थे। मोबाइल फोन दोबारा मिलने की उम्मीद कम थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उनका फोन वापस मिल गया, जिससे उन्हें काफी खुशी हुई।पुलिस उपायुक्त ने साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक, मुख्य सिपाही विकिरण तथा सिपाही कविंद्र साइबर सेल की टीम द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान अब तक करीब 380 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा रहे हैं।पुलिस उपायुक्त फैसल खान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम होने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें और ब्म्प्त् पोर्टल पर भी मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया जरूर पूरी करें। इससे गुम हुए मोबाइल की तलाश एवं उसे ट्रैक करने में पुलिस को मदद मिलती है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में कोई गुम हुआ मोबाइल फोन मिलता है तो उसे अपने पास रखने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने में जमा करवाएं। यदि मोबाइल मालिक का फोन आए तो उससे संपर्क कर मोबाइल वापस करना भी जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन आम व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण और महंगा उपकरण है, जिसे दोबारा खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। पुलिस और आमजन के सहयोग से गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाए जा सकते हैं।

लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव
नृत्य, नाटक और रागनी में विद्यार्थियों ने बिखेरा हुनर, सांखोल, नूना माजरा और दुजाना की टीमों ने हासिल किया प्रथम स्थान
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: जिला शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और रागनी सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव में कक्षा 5वीं से 8वीं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंगलवार को कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग तथा बुधवार को कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। डीईओ रतिंद्र सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रभावी मंच है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए हरियाणवी लोक संस्कृति, परंपराओं और कला की शानदार झलक प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। डीईईओ राजबाला मलिक ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहें।
कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय कन्या हाई स्कूल उंटलोढ़ा की टीम दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी आसरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। सोलो डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाचरौली प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौदा द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुभाना तृतीय रहा। रागनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसार की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरावास की टीम तृतीय रही।
कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में भी दिखा उत्साह
कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांखोल की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भापड़ौदा द्वितीय तथा राजकीय मिडिल स्कूल वजीरपुर की टीम तृतीय रही। सोलो डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी असरा ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांखोल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाबोदा खुर्द प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुभाना द्वितीय तथा राजकीय हाई स्कूल जोंधी तृतीय रहा। रागनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना की टीम प्रथम, राजकीय मिडिल स्कूल वजीरपुर द्वितीय तथा राजकीय हाई स्कूल नौगांव की टीम तृतीय रही।
मंच संचालन ने बांधे रखा कार्यक्रम
महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और रागनी के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के बीच उत्साह और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय शर्मा और डॉ. महाबीर ने किया। दोनों ने प्रभावी संचालन के माध्यम से कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतिभाओं को मंच देना रहा आयोजन का उद्देश्य
दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना रहा। साथ ही विद्यार्थियों को हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और कला से जोड़ने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और टीमों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर डीपीसी अनिल शर्मा, डिप्टी डीईओ रूपेंद्र नांदल, डिप्टी डीईओ देवेंद्र सिंह, बीईओ झज्जर सुनीता, बीईओ मातनहेल सुरेश पाल सुहाग, बीईओ शेर सिंह, बीईओ जयपाल दहिया, बीईओ भारती वर्मा, प्राचार्य रमेश कुमार, प्राचार्य जोगिंदर सिंह, प्राचार्य राजेंद्र सिंह, प्राचार्य अजय खोखर, प्राचार्य संजीव खत्री, प्राचार्य कृष्ण धनखड़, प्राचार्य सुनील दत्त, प्राचार्य निर्मल कुमार, प्राचार्य भूप सिंह, डीएमएस विक्रम सिंह, जिला लीगल लिटरेसी कॉर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ, ।म्व् जय कुमार कौशिक , इंफॉर्मेशन ऑफिसर रविंदर कौशिक, प्रवीण जाखड़, रविश सुहाग, मैनावंती, सुनीता देवी, नितिका सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।




Reliance MET City के सहयोग से मधु कुमारी की शानदार कामयाबी, नेशनल किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक के साथ एशियन चैंपियनशिप में बनाई जगह
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: देवरखाना गांव, जिला झज्जर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मधु कुमारी ने इंदौर में आयोजित सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देश के 28 राज्यों से करीब 1,200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। Reliance MET City (डम्ज्) के सहयोग से प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन प्राप्त कर रही मधु कुमारी ने 60 किलोग्राम रिंग फाइट वर्ग में हिस्सा लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मधु ने छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर शानदार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मधु की इस शानदार उपलब्धि पर Reliance MET City केWhole Time Director एवं CEO श्री S. V. Goyal ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मधु ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न केवल अपने परिवार और गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि Reliance MET के क्षेत्र के देवरखाना गांव ने किक बॉक्सिंग के क्षेत्र में कई प्रतिभाओं को जन्म दिया है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में यहां से कई और किक बॉक्सर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।” उन्होंने मधु के कोच श्री जसवंत सिंह को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और मधु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। त्मसपंदबम डम्ज् के ब्म्व् श्री मनीष जायसवाल ने भी मधु कुमारी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मधु की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने मधु को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मधु कुमारी ने इस स्वर्णिम उपलब्धि के साथ 12 से 21 दिसंबर 2026 तक कंबोडिया में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान भी सुरक्षित कर लिया है। यह उपलब्धि मधु के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अवसर है और उनके निरंतर परिश्रम, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। Reliance MET City द्वारा स्थानीय युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और प्रतिभाओं को उचित मंच एवं सहयोग प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह एक शानदार उदाहरण है।

बाबू बालमुकुंद गुप्त जिला पुस्तकालय बना है हजारों विद्यार्थियों के लिये रोजगार का माध्यम
गुप्त जी स्मृति में पुस्तकालय में भी हुआ आयोजन
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: बाबू बालमुकुंद गुप्त जिला पुस्तकालय में महान हिंदी पत्रकार, साहित्यकार एवं राष्ट्रचेतना के प्रखर स्वर बाबू बालमुकुंद गुप्त को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर बाबू बालमुकुंद गुप्त परिषद के महासचिव डॉ. प्रवीण खुराना, मनोज कुमार तथा पुस्तकालय अध्यक्ष प्रीति ने गुप्त जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि बाबू बालमुकुंद गुप्त परिषद के प्रयासों से जिला पुस्तकालय का नामकरण बाबू बालमुकुंद गुप्त के नाम पर किया गया था। यह नामकरण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि क्षेत्र की नई पीढ़ी को महान साहित्यकार और पत्रकार के विचारों एवं योगदान से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वक्ताओं ने कहा कि लगभग दो दशकों से यह पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। इन वर्षों में हजारों विद्यार्थी यहां अध्ययन कर अपने भविष्य को दिशा दे चुके हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर रोजगार हासिल कर रहे हैं। पुस्तकालय विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके सपनों को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डॉ. प्रवीण खुराना ने कहा कि बाबू बालमुकुंद गुप्त की लेखनी में हिंदी, समाज और राष्ट्र के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई देती है। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी उनके साहित्य और विचारों को जाने तथा हिंदी को अपने व्यवहार और अध्ययन का अभिन्न हिस्सा बनाए। परिषद के प्रतिनिधि मनोज कुमार ने इस अवसर पर हिंदी के महत्व को लेकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें लिखने को प्रेरित किया। उन्होंने बोलचाल की भाषा को अपने लेखन की भाषा बनाने पर बल दिया। पुस्तकालय अध्यक्ष प्रीति ने बताया कि गुप्त जी के नाम से चल रहे पुस्तकालय में 20 हजार से अधिक पुस्तकों का यहाँ आने वाले विद्यार्थी लाभ उठाते हैं। उन्होंने बताया कि हर दिन यहां 60 से 100 तक विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। उन्होंने इस पुस्तकालय के विद्यार्थियों के लिए बहुपयोगी बताया। इस दौरान हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन, विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत विकसित करने तथा साहित्यिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित विद्यार्थियों और पुस्तकालय सदस्यों ने गुप्त जी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। साथ ही उन्हें 18 सितम्बर को संवाद भवन झज्जर में होने वाले स्मृति कार्यक्रम के लिए भी आमन्त्रित किया गया, ताकि विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि पैदा हो।




बाबू बालमुकुंद गुप्त की जनसरोकार वाली पत्रकारिता के साधक हैं डॉ. दयानंद कादयान
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: बाबू बालमुकुंद गुप्त साहित्य पुरस्कार के लिए चयनित डॉ. दयानंद कादयान की लेखनी ने ग्राम्य जीवन, हरियाणा की लोक संस्कृति, समृद्ध परंपराओं, हवेली शैली की भित्ति चित्रकला, खेल, धर्म-संस्कृति तथा आयुर्वेद जैसे विषयों को जनसरोकार से जोड़कर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनका लेखन ग्रामीण समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी रहा है। लोक संपर्क विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक राज सिंह कादयान ने बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक चिंतक, आदर्श शिक्षक और लेखक डॉ. दयानंद कादयान को मिला सम्मान साहित्यिक श्रम की सार्थक पहचान है। पद्मश्री साहित्यकार प्रो. संतराम देशवाल ने इसे हरियाणा की संस्कृति को समर्पित उनकी लेखनी का उचित सम्मान बताया। गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल ने कहा कि उनकी लेखनी ने वैदिक शिक्षा, आर्ष जीवन परंपराओं और समाज सुधार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनका लघु शोध ‘स्वामी ओमानंद सरस्वती का हिंदी पत्रकारिता में योगदान’ आर्य समाज के हिंदी आंदोलन और सामाजिक सुधार गतिविधियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिरोहड़ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर अजय कादयान तथा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के पूर्व इतिहास प्रोफेसर डॉ. मनमोहन सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके अध्यापन, शोध और पत्रकारिता योगदान को रेखांकित किया। अब 18 सितंबर को झज्जर के संवाद भवन में होने वाले सम्मान समारोह पर साहित्यप्रेमियों की निगाहें टिकी हैं।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो वन का शुभारंभ आज
रेवाड़ी, 16 सितम्बर, अभीतक: रेवाड़ी को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को नमो वन की सौगात मिलने जा रही है। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार को प्रातः 11 बजे इस नमो वन का शुभारंभ करेंगे। रेवाड़ी के एनएच-11 तथा एनएच-8 के सर्कल पॉइंट पर दो हेक्टेयर की भूमि पर सघन वन की संरक्षित करने की मियांवाली तकनीक से 72 प्रजातियों के पौधे यहां लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर इस नमो वन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रस्तावित वन क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद जिला वन अधिकारी दीपक नंदा ने यह जानकारी दी। जिला वन अधिकारी दीपक नंदा ने बताया कि इस नमो वन क्षेत्र को रिकॉर्ड समय में विकसित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ हाईवे से गुजरने वाले लोगों के लिए यह स्थान पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित हो सके। इस अवसर पर वन रेंज अधिकारी संदीप यादव, वन दरोगा संजय यादव तथा हरेंद्र यादव उपस्थित रहे।



स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांवों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान’
स्वच्छता में सहभागः स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों एवं फिरनी की साफ-सफाई की जाएगी सुनिश्चित
रेवाड़ी, 16 सितम्बर, अभीतक: ग्रामीण विकास विभाग हरियाणा के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने व अभियान के सफल आयोजन के लिए एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व ग्राम सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वच्छता में सहभागः स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों के सभी सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों, फिरनी तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में कूड़े-कचरे के ढेर दिखाई न दे तथा स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखा जाए। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता एवं सफाई गतिविधियों में जन भागीदारी को मजबूत करना व विशेष रूप से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 के तहत जन भागीदारी के साथ अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन पर जोर देना है। राहुल मोदी ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से स्वच्छता पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता, स्वच्छता से समृद्धि, स्वच्छ भारत विकसित भारत, एक दिन एक घंटा तथा सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान, एक पेड़ मां के नाम जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सीईओ जिला परिषद ने सभी ग्राम पंचायतों से आह्वान किया कि वे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सामूहिक प्रयासों से अपने गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है।


मुख्यमंत्री ने की सेवा संकल्प अभियान के कार्य योजना की जिलावार समीक्षा
सेवा संकल्प अभियान की सभी तैयारियां हुईं पूरी- डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी, 16 सितम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मंे उनके जन्मदिन पर 17 सितंबर को शुरु होने जा रहे सेवा संकल्प अभियान को मनाने के लिए रेवाड़ी जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह अभियान ग्राम व नगर स्तर पर 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव वीरवार 17 सितंबर की शाम को माजरा एम्स में दीप प्रज्जवलित करेंगी। आशीर्वाद का दीया नाम से यह कार्यक्रम जिला में 29 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सामाजिक, धार्मिक, गौशाला सेवा समिति आदि संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहन देना है। इस अभियान के अंतर्गत रंगोली, भाषण स्पर्धा, अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी विभागों की सक्रिय भूमिका रहेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीसी में बताया कि अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान को सुचारु रुप से चलाने के लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की एक कॉफी टेबल बुक तैयार की जाएगी। इसमें रंगोली सामान्य नहीं, अपितु रचनात्मक तरीके से कुछ नया सृजन करते हुए बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में श्रमिक, अंत्योदय परिवार, छोटे कामगार आदि के लिए चलाई जा ही योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला जाए। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीआईओ सचिन आदि मौजूद रहे।




विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं स्वस्थ नागरिक- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
गांव महेश्वरी में जनसभा को स्वास्थ्य मंत्री ने किया संबोधित
रेवाड़ी, 16 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत के निर्माण का सपना साकार कर सकते हैं। इसलिए हर नागरिक को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बुधवार को गांव महेश्वरी में पंचायत समिति चेयरमैन दलबीर सिंह द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा अभियान शुरु किया हुआ है। जिसके तहत पिछले दिनों रेवाड़ी में विशाल मैराथन का आयोजन किया गया था। जिला के हर एक नागरिक को नशा मुक्ति में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। नाॅन स्टाॅप हरियाणा के विकास की गति को तेज करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में करोड़ों रुपए के काम करवाए हैं। जिसका लाभ दक्षिण हरियाणा को भी मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही श्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा लागू कर दी थी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनें चिकित्सा सेवा के लिए लगाई जा रही हैं। आम नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब पहले से बेहतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गांव महेश्वरी में 40 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गांव मीरपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में धारुहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा, को आॅपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन अजय पाटौदा, सरपंच मीनाक्षी देवी, जिला महामंत्री कुलदीप चैहान, मंडल अध्यक्ष हनुमान छाबड़ी, देवराज, जयपाल यादव सहित अनेक गांवों के जनप्रतिनिधि एवं मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर – एडीसी राहुल मोदी
रेवाड़ी, 16 सितम्बर, अभीतक:एडीसी राहुल मोदी ने कहा है कि सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में कोई अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी या समाजसेवी विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए कुछ नया प्रस्तुतिकरण कर सकते हैं। एडीसी राहुल मोदी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीरवार को सुबह 9 बजे सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर, सामान्य अस्पताल कोसली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद विगत 12 वर्षों में नवनिर्मित विकास परियोजनाओं व धार्मिक स्थानों पर आशीर्वाद का दीया नाम से कार्यक्रम होगा। इसका जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम माजरा एम्स में आयोजित होगा, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव दीप प्रज्जवलित करेंगी। जिला के सभी गांवों, रेवाड़ी शहर के प्रमुख स्थल, कोसली व बावल में वीरवार की शाम 7 से 8 बजे तक आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में हजारों नागरिक शामिल होंगे। एडीसी ने कहा कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने में नागरिक अपना सहयोग दें। इस अवसर पर नगराधीश जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
103 सरकारी प्राथमिक स्कूल होंगे मर्ज, अब एक साथ पढ़ेंगे लड़के-लड़कियां हरियाणा सरकार का फैसला
हरियाणा में 103 प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने की तैयारी है, जो एक ही भवन या 100 मीटर के दायरे में संचालित हो रहे हैं
हरियाणा में 103 प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने की तैयारी….समान भवन या 100 मीटर दायरे के स्कूल होंगे शामिल’सह-शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया कदम’
चंडीगढ, 16 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा में 103 प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने की तैयारी है। लड़के-लड़कियों के यह स्कूल समान भवन में या फिर 100 मीटर दायरे के अंदर दूसरे भवन में चल रहे हैं। इनमें से 77 राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय एक ही भवन में संचालित हैं, जबकि 26 विद्यालय 100 मीटर के दायरे में चल रहे हैं। इन स्कूलों को मर्ज कर यहां सह शिक्षा दी जाएगी। मौलिक शिक्षा निदेशक ने स्कूल मर्ज करने को लेकर संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिपोर्ट मांगी है। अगर राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं की संख्या अधिक है तो साथ लगते राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उसमें मर्ज कर दिया जाएगा। इसी तरह राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक हुई तो राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय को इसमें मर्ज किया जाएगा। बता दें कि शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण पिछले सात वर्षों में 400 सरकारी स्कूलों को पास के स्कूलों में मर्ज किया है। हालांकि, इनमें से 137 स्कूलों (करीब 34.25 प्रतिशत) को विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर दोबारा खोल भी दिया गया’
हरियाणा में सीवरेज टैंक में गिरे राजमिस्त्री का चमत्कार, 10 दिन बाद जिंदा निकलाय दास्तान सुन कांप उठेगी रूह’
राजमिस्त्री गुरमेल सिंह उर्फ गेलीराम 10 दिन तक 20 फीट गहरे सीवरेज टैंक में बिना अन्न-जल के जीवित रहे, जिससे अनाज मंडी की सुरक्षा व्यवस्था की खामियां सामने आईं। गेलीराम 10 दिन तक 20 फीट गहरे सीवरेज टैंक में जीवित रहे। खुले टैंक और टूटे दरवाजे ने सुरक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर कीं। मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण गेलीराम टैंक में गिरे थे। 51 वर्षीय राजमिस्त्री गुरमेल सिंह उर्फ गेलीराम का 20 फीट गहरे और करीब 10 फीट चैड़े सीवरेज टैंक में 10 दिन तक बिना अन्न-जल के जीवित रहना अब भी पहेली बना हुआ है। हालांकि गेली राम के सुरक्षित मिलने की घटना ने अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को भी सामने ला दिया। जिस कमरे में टैंक था, उसका दरवाजा टूटा हुआ था और टैंक खुला पड़ा था। धारसूल मार्केट कमेटी प्रशासन ने अब मामले का संज्ञान लिया है। मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर ढाका ने बताया कि जल्द ही टैंक को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना न हो। गौरतलब है कि धारसूल कलां अनाज मंडी में झाड़ियों के पीछे बने एक कमरे के खुले टैंक से सोमवार सुबह कराहने की आवाज आने पर ग्रामीणों द्वारा गेलीराम को बाहर निकाला गया था। टोहाना नागरिक अस्पताल में जांच के बाद उनकी हालत सामान्य मिली। हैरान कि बात है कि गंदे पानी और नमी के बीच 10 दिन गुजारने के बावजूद उनके शरीर या त्वचा पर गलने अथवा गंभीर चोट का कोई निशान नहीं मिला। वह अब घर पर हैं और सामान्य रूप से बातचीत कर रहा है, लेकिन उसे इन 10 दिनों की कोई जानकारी याद नहीं है। वह यह भी नहीं बता पा रहे कि टैंक तक कैसे पहुंचा, उसमें कैसे गिरा और इतने दिन तक बिना खाए-पिए कैसे जीवित रहा। दरअसल, खरीद सीजन में मंडी में ही शौचालय का इस्तेमाल होता है और मंडी में सीवरेज लाइन भी नहीं है। सीजन खत्म होने के साथ ही सीवरेज टैंक को साफ करवा दिया जाता है, जिस कारण टैंक में पानी और गंदगी की मात्रा ना के बराबर ही थी।
चार महीने पहले बिगड़ी थी मानसिक स्थिति
स्वजन से बातचीत और घटनास्थल की पड़ताल में सामने आया कि इलाके में नामी राजमिस्त्री के तौर पर पहचान रखने वाला गेली राम करीब चार महीने पहले साइकिल से काम पर जाते समय कार की चपेट में आ गया था। हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मानसिक स्थिति अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उसने काम पर जाना छोड़ दिया था। स्वजन के अनुसार तीन साल पहले भी उसे मानसिक परेशानी हुई थी, जिसका इलाज करवाया हुआ था। माना जा रहा है कि इसी मानसिक परेशानी के दौरान वह अनाज मंडी में झाड़ियों के पीछे बने उस कमरे में पहुंचा, जिसका दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सीवरेज टैंक खुला था जिसमें वह गिर गया।
5 सितंबर को घर से निकला, फिर शुरू हुई तलाश
गेली राम के भाई मेला राम के अनुसार, 5 सितंबर को पूरा परिवार गोगा मेड़ी धाम माथा टेकने गया था। इसी दौरान गेली राम घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। स्वजन ने कुलां पुलिस चैकी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद परिवार ने गेलीराम को तलाशने के लिए दिन-रात एक कर दिया। पटियाला के मंदिर, खाटू श्याम और गोगा मेड़ी सहित कई धार्मिक स्थलों पर उनकी तलाश की गई। आसपास की नहरों में गोताखोरों की मदद से भी खोज अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
10वें दिन कराहने की आवाज ने बदली तस्वीर
सोमवार सुबह तलाश के दौरान पूरी घटना ने नया मोड़ लिया। एक ग्रामीण इलाके में सैर कर रहा था, जबकि गेलीराम के चचेरे भाई दलबारा सिंह और भतीजे भी आसपास उनकी तलाश कर रहे थे। तभी झाड़ियों की तरफ बने टैंक से कराहने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो गेलीराम अंदर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से उन्हें 20 फीट गहरे टैंक से बाहर निकाला।
बीपीएमएस के 44 वें शिविर में 150 मरीजों की ओपीडी, 20 का होगा नेत्र ऑपरेशन
समाजसेवा के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा बीपीएमएस : राजेश चेतन
भिवानी, 16 सितम्बर, अभीतक: मरीजों की बेहतर देखभाल व उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के चलते भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) के 44 वें निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर में भी मरीजों की संख्या का कीर्तिमान बना। दिल्ली के वेणु आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के अनुभवी चिकित्सकों ने 150 रोगियों की जांच की तथा 20 का मोतियाबिंद ऑपरेशन (लैंस वाला) के लिए चयन किया। 27 कैंसर आशंकित मरीजों की ओरल जांच दिल्ली के विख्यात राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेन्टर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने की। एक मरीज को रैफर किया गया। दो मरीजों का पेप टेस्ट हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरिराम कसेरा एवं स्वर्गीय रामेती देवी कसेरा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र राजकुमार गर्ग के परिवार के सान्निध्य में आज श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में इस निशुल्क शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ। भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, एंकरिंग के नए ट्रेंड का सूत्रपात करने वाले ख्यातिप्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि समाज सेवा के जिस संकल्प व प्रतिज्ञा के साथ भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) की स्थापना हुई थी, उस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ते हुए यह संस्था नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 43 मासिक शिविरों में हजारों गरीबों, जरूरतमंद नेत्र रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा कर बीपीएमएस ने इतिहास रच कर दिखाया है। छोटी काशी भिवानी से शुरुआत करने वाली संस्था आज समस्त उत्तर भारत की सबसे अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में शामिल हो चुकी है। भिवानी परिवार मैत्री संघ के मिशन की गूंज पूरे देश के साथ विदेश तक पहुंच चुकी है। राजेश चेतन ने बताया कि संस्था के अभियान को और विस्तार देते हुए बहुत जल्द नए शहरों के सेवा केंद्रों की घोषणा की जाएगी। भिवानी समेत देशभर से समाजसेवियों ने बीपीएमएस के मिशन में बढ़-चढ़कर योगदान देने की इच्छा जताई है।
एक और मिशन
राजेश चेतन ने बताया कि भिवानी परिवार मैत्री संघ ने जरूरतमंदों के लिए भिवानी में एक और मिशन की शुरुआत की है। इसके तहत घरों का वह पुराना सामान इकट्ठा किया जाता है जिसका कोई इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस मिशन की थीम है श्युअर ट्रैश इज ऑवर ट्रेजरश्( आपका कचरा हमारे लिए तोहफा)। समर्थ परिवार चाहें तो नया सामान भी दे सकते हैं। वह सामान गरीबों व जरूरतमंदों को वितरित किया जाता है। श्गूंजश् नाम से यह अभियान दिल्ली में पहले से चल रहा है। भिवानी में जल्द ही श्गूंजश् का कलेक्शन केंद्र खोला जा रहा है।
विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा अभ्यास केंद्र – धर्मवीर सिंह’
वैश्य महाविद्यालय भिवानी में सांसद निधि से निर्मित ‘सांस्कृतिक गतिविधि एवं अभ्यास केंद्र’ का हुआ भव्य उद्घाटन
भिवानी चंडीगढ, 16 सितम्बर, अभीतक: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सांसद निधि से तैयार यह केंद्र विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा।यह बात स्थानीय वैश्य महाविद्यालय भिवानी में सांसद निधि से नवनिर्मित ‘सांस्कृतिक गतिविधि एवं अभ्यास केंद्र’ का उद्घाटन करने के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए मनुष्य का शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कार शब्द संस्कृति की देन है और संस्कृति को जिंदा रखने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां आवश्यक है उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहते हुए केवल डिग्री तक सीमित ना रहकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने तकनीकी का प्रयोग सही दिशा में करते हुए उचित खान पान के लिए प्रकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। सर्वप्रथम नवनिर्मित ‘सांस्कृतिक गतिविधि एवं अभ्यास केंद्र’ का उद्घाटन करने के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह,समारोह अध्यक्ष वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता,अति विशिष्ट अतिथि वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिवरतन गुप्ता,विशिष्ट अतिथि वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ,प्राचार्य डॉ संजय गोयल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिकेश पंघाल व अन्य गणमान्य अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने स्वागतीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ.संजय गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समारोह में मंच का सफल संचालन डॉ. हरिकेश पंघाल ने किया। अतिथियों के स्वागत के बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि वैश्य महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहा है। यह केंद्र महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने इस केंद्र के निर्माण को महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों की कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ ने अभ्यास केंद्र के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. सोनल शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के अभ्यास केंद्र का महाविद्यालय में होना किसी भी विश्विद्यालय के लिए बड़ी गौरव की बात है उन्होंने कहा कि इसका लाभ न केवल महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा बल्कि इससे क्षेत्र की अनेकों प्रतिभाओं को सवरने का मार्ग प्रशस्त होगा। समारोह के संयोजक महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल ने सांसद चैधरी धर्मवीर सिंह तथा सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने और महाविद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के सफल आयोजन में इनकी रही विशेष भूमिका’
समारोह के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिकेश पंघाल,सदस्य डॉ सतीश श्योराण, डॉ कामना कौशिक, डॉ पूनम वर्मा, डॉ प्रोमिला सुहाग, रितेश गोयल,कमल भारद्वाज की विशेष भूमिका रही।
समारोह में ये मुख्य रूप से शामिल’
समारोह में मुख्य रुप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सत्यनारायण मित्तल,वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती सुनीता गुप्ता,पूर्व प्राचार्य निरंजन रोहिल्ला,देवराज तोशामियाँ, प्रवीण गर्ग,पवन कुमार,पूर्व प्राचार्य डॉ बुद्धदेव आर्य, डॉ जे पी शर्मा, डॉ सूरजमल जाखड़, आर पी हलवासिया, वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य करतार सिंह जाखड़, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक महेश गर्ग, वैश्य मॉडल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कमला गुरेजा, जयबीर सिंह, राजकुमार हलवासिया, प्रवीण कुमार सहित वैश्य महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहें।
समारोह में ये हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र साहिल बादल ने फॉक रागनी ष्हां हम पक्के सा हरियाणा के ष्गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। महाविद्यालय की छात्रा आरुषि ने गीत मेरी पतली कमर मुड़ जावेगी, में हु नाजुक कली गुलाब की पर शोलों डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। छात्र अंकित ने मिमिक्री के माध्यम से विभिन्न आवाजों के माध्यम से खूब हँसाया।छात्र आर्यन एवं पीयूष ने कॉमेडी शो के माध्यम से उपस्थित सभी दर्शकों को खूब हँसाया। महाविद्यालय के छात्राओं इशिका, खुशी व दीपिका ने हरियाणवी गीत ष्मय झूलन जयांगी हे माँ मेरी, बाग मयष्पर समूह नृत्य कर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
149 बार रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणा बने शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा, डीसी ने किया सम्मानित
राजेश डुडेजा के नाम दर्ज है 98 बार होल ब्लड और 51 बार प्लेटलेट्स डोनेट करने का रिकॉर्ड
भिवानी, 16 सितम्बर, अभीतक: समाज सेवा और मानव जीवन की रक्षा के प्रति अटूट समर्पण की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए भिवानी के शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे अब तक कुल 149 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनकी इस अतुलनीय सेवा और युवाओं को रक्तदान के प्रति निरंतर प्रेरित करने के प्रयासों को देखते हुए उपायुक्त साहिल गुप्ता ने उन्हे विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त साहिल गुप्ता ने राजेश डुडेजा के निरूस्वार्थ प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपायुक्त ने कहा कि राजेश डुडेजा जैसे समाजसेवी हमारे जिले और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं। 149 बार रक्तदान करना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है, यह जीवन बचाने के प्रति किसी व्यक्ति की गहरी निष्ठा को दर्शाता है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद परिवार की खुशियां लौटा सकता है। प्रशासन ऐसे समाजसेवियों का सदैव सम्मान करता है और उम्मीद करता है कि युवा वर्ग इनसे प्रेरणा लेकर बढ़-चढकर रक्तदान अभियानों में हिस्सा लेगा। राजेश डुडेजा का यह सफर केवल एक आंकड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अनगिनत लोगों की जिंदगी बचाने की कहानियां छिपी हैं। अपने इस सेवा सफर में उन्होंने 98 बार होल ब्लड (सामान्य रक्तदान) किया है, जबकि आपातकालीन स्थितियों में मरीजों की जरूरत को देखते हुए 51 बार प्लेटलेट्स डोनेट की हैं। जब भी किसी अस्पताल में गंभीर मरीज को प्लेटलेट्स की अति आवश्यकता हुई, राजेश डुडेजा मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक और उत्साहित राजेश डुडेजा ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त द्वारा मिला यह सम्मान उनके इस सेवा पथ को और मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह राह केवल किसी पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि किसी तड़पते मरीज और उसके चिंतित परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए चुनी थी। जब तक उनका स्वास्थ्य अनुमति देगा, वे रक्तदान करते रहेंगे। उनका लक्ष्य केवल खुद रक्तदान करना नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाना है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। गौरतलब होगा कि राजेश डुडेजा केवल खुद रक्तदान नहीं करते, बल्कि वे जिले भर में युवाओं को इस अभियान से जोडने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक मंचों और व्यक्तिगत संपर्कों के माध्यम से युवाओं को भ्रम से दूर कर रक्तदान शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
देवीलाल जयंती पर नूंह में इनेलो की बड़ी हुंकार की तैयारी’
अभय चैटाला बोलेकृसिरसा से 20 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे, 2500 छोटे-बड़े वाहनों का दावाय प्रदेश के सभी 90 हलकों में कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे करने की बात
सिरसा, 16 सितम्बर, अभीतक: चैधरी देवीलाल की जयंती पर आगामी 27 सितंबर को नूंह में होने वाली इनेलो की रैली को लेकर पार्टी ने प्रदेशभर में तैयारियां तेज कर दी हैं। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला ने दावा किया है कि अकेले सिरसा जिले से ही 20 हजार से अधिक लोग नूंह पहुंचेंगे और करीब 2500 छोटे-बड़े वाहनों का काफिला रैली में शामिल होगा। रैली की तैयारियों को लेकर इनेलो नेतृत्व ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करने का दावा किया है। अब नूंह में होने वाला कार्यक्रम पार्टी के संगठनात्मक दावों और जमीनी सक्रियता के प्रदर्शन का बड़ा अवसर माना जा रहा है। बुधवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अभय चैटाला ने रैली से संबंधित जिम्मेदारियां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को नूंह रैली का निमंत्रण दें। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चैटाला ने कहा कि उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के साथ मिलकर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह देखा है। अभय चैटाला ने कहा कि नूंह में रैली के लिए करीब 300 फुट चैड़ा और 1000 फुट लंबा मैदान निर्धारित किया गया है। उनके अनुसार मैदान में लगभग तीन लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रैली को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे मैदान की लंबाई-चैड़ाई बढ़ाने की जरूरत भी पड़ सकती है। चैटाला ने कहा कि रैली में चैधरी देवीलाल की विचारधारा से सहमति रखने वाले तथा गैर-भाजपाई नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। उनके अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य जननायक चैधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश देना है। सिरसा की बैठक में अभय चैटाला ने कार्यकर्ताओं से रैली को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जिले से 20 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी का दावा किया। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर संपर्क अभियान चलाने तथा वाहनों की व्यवस्था करने की बात कही गई। इनेलो के स्थानीय संगठन की ओर से भी रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मंदर सिंह ओढ़ां, जसविंद्र बिंदु, हरमीत सिंह पंडोरीवाला, गुरविंद्र सिंह गिल, होशियार सिंह खोड़, महावीर शर्मा, धर्मवीर नैन, महेंद्र बाना, भगवान कोटली, रामकुमार नैन, प्रदीप मेहता, नरेंद्र मेहता और मनोहर मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभय चैटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा के मुख्यमंत्री रहते किसानों की 72 हजार एकड़ जमीन 20 से 22 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से रिलायंस को दी गई थी। वहीं मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि शहरों में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के मंत्री और विधायक भी कॉलोनियां काटने में लगे हुए हैं। कुछ शहरों में मुख्यमंत्री के भी कॉलोनियों में पार्टनर होने का आरोप उन्होंने लगाया। इन आरोपों के संबंध में उन्होंने सरकार से जवाब मांगा।
कानून-व्यवस्था और नशे को बनाया मुद्दा
अभय चैटाला ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बदमाशों का प्रभाव बढ़ रहा है और लोगों को धमकियां मिलना रोजमर्रा की बात बन गई है। मुख्यमंत्री कष्ट निवारण समिति की बैठकों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां फरियादियों की समस्याएं सुनने के बजाय उन्हें धमकाया जाता है और अधिकारियों का पक्ष लिया जाता है। उन्होंने प्रदेश में नशे की बढ़ती समस्या को भी अपराध से जोड़ते हुए कहा कि नशा बढ़ने के कारण अपराध का ग्राफ भी ऊपर जा रहा है। इनेलो की ओर से आने वाले दिनों में इन मुद्दों को राजनीतिक अभियान में प्रमुखता से उठाने के संकेत भी दिए गए।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर भी सवाल’
अभय चैटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की घोषणाएं जमीन पर पूरी नहीं हो रही हैं। उन्होंने चैटाला गांव में इंडोर स्टेडियम बनाने की कथित घोषणा का उदाहरण दिया और कहा कि करीब साढ़े सात वर्ष बीतने के बावजूद यह परियोजना पूरी नहीं हुई। उन्होंने गेहूं खरीद का मुद्दा भी उठाया। चैटाला ने दावा किया कि किसानों को अभी तक गेहूं की पूरी रकम का भुगतान नहीं हुआ है और सरकार इस मामले में उदासीन बनी हुई है। उन्होंने सरकार से किसानों के भुगतान से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने की मांग की। इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बरसात की कमी के कारण किसानों की ग्वार, नरमा-कपास और धान की फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने सरकार से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की। चैटाला ने कहा कि किसानों की समस्याओं को केवल घोषणाओं तक सीमित रखने के बजाय सरकार को जमीनी स्तर पर राहत देनी चाहिए। इस मुद्दे को भी नूंह रैली में उठाए जाने की संभावना है।
रोहतक के बाद अब नूंह पर टिकी निगाहें’
नूंह रैली से पहले इनेलो के पिछले कुछ वर्षों के बड़े आयोजनों पर नजर डालें तो पार्टी ने अलग-अलग जिलों में रैलियों के जरिए संगठन की सक्रियता दिखाने की कोशिश की है। 2021 में जींद, 2022 में फतेहाबाद, 2023 में कैथल और 2024 में उचाना में इनेलो ने बड़े कार्यक्रम आयोजित किए थे। इसके बाद पिछले वर्ष 25 सितंबर को रोहतक में अभय चैटाला ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी ओमप्रकाश चैटाला की गैरमौजूदगी में रैली की थी। रोहतक इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गृह क्षेत्र है। उस कार्यक्रम के जरिए अभय चैटाला ने अपनी पार्टी की सक्रियता प्रदर्शित करने का प्रयास किया था। अब नूंह का चयन भी राजनीतिक दृष्टि से अलग महत्व रखता है, क्योंकि यह दक्षिण हरियाणा का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरण देखने को मिलते हैं। पिछले कुछ समय में अभय चैटाला ने संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ता बैठकें, सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान किए गए हैं। रामपाल माजरा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भी संगठन को सक्रिय करने की कवायद जारी है। इनेलो नेतृत्व का दावा है कि 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे होने के बाद अब रैली के लिए बूथ और गांव स्तर तक संपर्क बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में नूंह रैली में जुटने वाली भीड़ के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी संगठन की सक्रियता का एक महत्वपूर्ण संकेतक होगी।
पेंशन से गेहूं खरीद तक मुद्दों पर सक्रियता का दावा
इनेलो की ओर से लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि पार्टी ने बुजुर्गों की पेंशन, गेहूं खरीद, किसान समस्याओं, नशे और अपराध जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। पार्टी नेताओं के अनुसार जब बुजुर्गों की पेंशन से जुड़े मामले सामने आए तो इनेलो ने इस पर आवाज उठाई। गेहूं खरीद में लगाई गई शर्तों को लेकर भी पार्टी ने सरकार से सवाल किए। अब नूंह रैली में इन मुद्दों के अलावा किसानों की फसल, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और नशे जैसे विषयों को भी राजनीतिक मुद्दा बनाया जा सकता है। चैधरी देवीलाल की किसान-केंद्रित राजनीतिक विरासत को आधार बनाकर इनेलो इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
बच्चों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनहित में सीएम-पीएम को लिखे जाएंगे पत्र
बच्चे राष्ट्र-समाज की असली निधि और भविष्य के कर्णधार रू अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
रेवाड़ी, 16 सितम्बर, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत होनहार बच्चों के सर्वांगीण विकास में बाधाएं बन रहीं जनसमस्याओं के समाधान की आवाज सरकार तक पहुंचाने के जोरदार प्रयास किये जाएंगे। इस मसले पर मंच के पदाधिकारी समाज के होनहार बच्चों सहित उनके शिक्षकों,अभिभावकों के साथ ज्वलंत समस्याओं और उनके समुचित समाधान को लेकर संवाद बैठकें करने में जुटे हैं। इस सिलसिले में कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, दयाराम आर्य, नंदलाल यादव, जगमोहन यदुवंशी आदि सहित राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने शहर के ऐतिहासिक राव गोपाल देव चैक के समीप बच्चों और उनके शिक्षकों से बैठक में संवाद किया। बच्चों से उनकी ज्वलंत समस्याएं जानकर तथा शिक्षकों से उनके समाधान के सुझावों पर संवाद के उपरांत राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि जनहित में तुरंत वांछित कदम उठाए जाने को लेकर सीएम-पीएम को पत्र लिखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सरकार की ओर से निरूशुल्क आधार पर जनहित में गारंटिड पूर्ण मेडिकल सुविधा,पढ़ने- कोचिंग-ट्यूशन पर जाने-आने के लिए विशेषीकृत निःशुल्क यातायात सुविधा,किसी भी प्रकार की परीक्षा के लिए आवेदन फीस से मुक्ति,बस-ट्रेन-एरोप्लेन में निःशुल्क यात्रा,कार्यवश बाहर जाने-आने पर टोल टैक्स से मुक्ति तथा चाइल्ड हेल्पलाइन को सभी सुविधाओं से लैस करके प्रयोग में लेने लायक बनाने की तत्काल आवश्यकता है। इस अवसर पर शिक्षकों एवं अभिभावकों की ओर से शिक्षाविद एवं एजुकेशनल मोटीवेटर अंकुर जी ने जनहित कार्यों के लिए अशोक प्रधान लोक सेवा मंच,कोर कमेटी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अशोक प्रधान ने कहा कि सीएम-पीएम से अनुरोध किया जाएगा कि यदि आर्थिक तौर पर गरीब-सामान्य परिवार का कोई प्रतिभाशाली बच्चा देश -विदेश के किसी बड़े संस्थान की प्रवेश परीक्षा को क्वालीफाई करके शिक्षा या उपयोगी प्रशिक्षण पाना चाहता है,तो उसके सभी खर्चों का इंतजाम सरकार की ओर से करने का सुविधायुक्त प्रावधान तुरंत किया जाना चाहिए। इससे सभी बच्चों को तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और वे आर्थिक वजह से आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र समाज की असली निधि और भविष्य के कर्णधार होते हैं। इसलिए व्यापक जनहित में बच्चों को अच्छी शिक्षा और जरूरी प्रशिक्षण दिलाने के सभी प्रबंध आसानी से उपलब्ध होने सुनिश्चित किये जाने चाहिएं। इससे राष्ट्र-समाज को मजबूत बनाने के लिए सक्षम नागरिक तैयार करने में मदद मिलेगी।
श्री बलराम जयंती पर फलदार पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
झज्जर, 16 सितम्बर, अभीतक: जय जवान रक्षा अकादमी, झामरी में श्री बलराम जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सतवीर सिंह गौरिया, सदस्य, भारतीय किसान संघ ने की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री बलराम जी के जीवन, आदर्शों और मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री बलराम जी भारतीय कृषि संस्कृति, श्रम, सादगी और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में श्री गौरिया ने किसानों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए भारतीय किसान संघ द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने किसानों की समस्याओं, प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण समाज के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर श्री सतवीर सिंह गौरिया ने अकादमी के विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों तथा अकादमी परिसर के लिए फलदार पौधों का वितरण किया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कैप्टन युद्धवीर सिंह (सेवानिवृत्त), सेंटर हेड, जय जवान रक्षा अकादमी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों से प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन तथा हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अकादमी के विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कोबी ने जाखौदा किसान चैक कट खोले जाने की मांग की
घेवरा मेट्रो स्टेशन से लेकर टिकरी बार्डर तक सडक की व्यापक मरम्मत एवं पुर्ननिर्माण की भी मांग
बहादुरगढ़, 16 सितम्बर, अभीतक: झज्जर जिले की औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने घेवरा मेट्रो स्टेशन से टिकरी बॉर्डर तक बदहाल सडक की मरम्मत एवं पुननिर्माण करवाए जाने व राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 पर जाखोदा बाईपास स्थित किसान चैक के बंद किए गए कट को दोबारा खोले जाने की पूरजोर मांग की है। इस संबंध में एनएचएआई को पत्र भी लिखा है और दोनों जगहों की समस्याओं बारे अवगत भी कराया है। किसान चैक कट बंद होने से आवागमन करने वाले उद्यमियों, किसानों व आमजन को 2-3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके दूसरे स्थान से यू टर्न न लेना पड़ता है। इससे वाहन चालकों का समय और ईंधन बर्बाद होने के साथ-साथ वैकल्पिक यू-टर्न पर यातायात का अतिरिक्त दबाव भी बढ़ गया है। उन्होंने जल्द उक्त समस्या समाधान की मांग की है।
