




आर्टेमिस हॉस्पिटल में ‘फिजियो भारत 8’ में मुख्य अतिथि रहे डॉ. महिपाल
फिजियोथेरेपी शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने पर दिया जोर
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रिसर्च और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्टेमिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम मेंफिजियो भारत 8राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर से 500 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट, विद्यार्थी, शिक्षाविद् एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप के चेयरपर्सनव संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महिपालने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को केवल डिग्री आधारित शिक्षा नहीं, बल्किआधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं रिसर्च आधारित शिक्षाउपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कारम यूनिवर्सिटी फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, रिसर्च और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने फिजियोथेरेपी शिक्षा के स्तर को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अकादमिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सम्मेलन में संस्कारम यूनिवर्सिटी, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, जी.डी. गोयनका यूनिवर्सिटी, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, जगन्नाथ यूनिवर्सिटी सहित उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों, फिजियोथेरेपिस्टों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फिजियोथेरेपिस्टों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं युवा प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। साथ हीविश्व फिजियोथेरेपी दिवसके अवसर पर केक काटकर फिजियोथेरेपी के महत्व और समाज में इसकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया गया।
फिजियो भारत के आगामी आयोजन की मेजबानी करेगी संस्कारम यूनिवर्सिटी
इस अवसर पर संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलरडॉ. महिपाल ने घोषणा की कि फिजियो भारत का आगामी आयोजन संस्कारम यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं फिजियोथेरेपिस्टों को ज्ञान, रिसर्च और अकादमिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. उदय यादव ने फिजियोथेरेपी में रिसर्च, आधुनिक तकनीक और एडवांस्ड रिहैबिलिटेशन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में आधुनिक उपचार पद्धतियों, रिसर्च आधारित रिहैबिलिटेशन, न्यूरो एवं ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरानविश्व फिजियोथेरेपी दिवसभी मनाया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले फिजियोथेरेपिस्टों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया। फिजियो भारत 8 के दौरान संस्कारम यूनिवर्सिटी की सहभागिता और आगामी आयोजन की घोषणा ने फिजियोथेरेपी शिक्षा एवं रिसर्च के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।संस्कारम यूनिवर्सिटी का लक्ष्य विद्यार्थियों कोगुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रिसर्च के बेहतर अवसरउपलब्ध कराना है, ताकि वे बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम एवं कुशल प्रोफेशनल बन सकें।


झज्जर नए बस स्टैंड परिसर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल।
सेवा संकल्प अभियानश् 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा आयोजन
सेवा संकल्प अभियान’ में होंगी जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां
17 को सेवा संकल्प अभियान का आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर होगा शुभारंभ
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जन कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अभियान का व्यापक उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने सेवा संकल्प अभियान के आयोजन बारे सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और इससे पहले उन्होंने शहर के नए बस स्टैंड का दौरा कर 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की। उन्होंने बताया कि श्सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ मॉड्यूल एक से होगी। इसी तरह अन्य मॉड्यूल के तहत कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियानश् के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीयाध्रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारतदृचित्र सेवा’, ‘नमो सेवादृअनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रादृविकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। डीसी ने बताया कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे। इसी तरह ‘सेवा ज्योति कलश यात्रादृविकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियानश् से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ने और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, संजय कबलाना, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, एसड़ीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल व सीटीएम ऋतु सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।




हिंदी भाषा के प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इंडो-अमेरिकन स्कूल में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना विकसित करने तथा हिंदी के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से इंडो-अमेरिकन स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत से परिचित कराना तथा उनके भीतर रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हिंदी को केवल एक विषय न मानकर अपनी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जुड़ी भाषा के रूप में अपनाने का संदेश दिया। इसी अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हिंदी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को आकर्षक एवं प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने “हिंदी हमारी शान है”, “हिंदी अपनाएँ, देश की संस्कृति बचाएँ” तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार से संबंधित अनेक सुंदर एवं संदेशपरक स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता, भाषा-शुद्धता, लेखन-कौशल, विषयवस्तु एवं प्रस्तुतीकरण को आधार बनाया गया। विद्यार्थियों की सुंदर एवं मौलिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के निदेशक श्री विजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान और भावनात्मक अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में भाषा-कौशल के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करती हैं। कार्यक्रम का समापन हिंदी भाषा के सम्मान, प्रचार-प्रसार और दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लेते हुए किया गया।


एल. ए. स्कूल में राष्ट्रीय भाषा हिंदी दिवस पर भूगोल एक विशाल मानव श्रंखला का आयोजन किया
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में राष्ट्रीय भाषा हिंदी दिवस पर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने एक विशाल मानव श्रंखला का आयोजन किया। हिंदी दिवस पर इस मानव श्रंखला में पाँचवी से सातवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने इस सफल आयोजन पर व हिंदी दिवस कि सभी बच्चों व उनके पेरेंट्स को शुभकामनायें भेंट की। हिंदी प्राध्यापिका सुदेश व पूनम गुलिया ने हिंदी दिवस पर बच्चों को इस दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ में हिंदी के महत्व को समझाने के लिए बच्चों को हिंदी साप्ताहिक कार्यक्रमों भाग लेने को लेकर बच्चों को प्रेरित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने हिंदी भाषा के सही ज्ञान प्राप्त करने को लेकर बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पूजा कादयान के साथ हिंदी अध्यापिक, प्रीति शर्मा आदि उपस्थित रहे।







एच.डी. स्कूल बिरोहड़ के प्रांगण में आज गणपति स्थापना एवं हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुई
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: एच.डी. स्कूल बिरोहड़ के प्रांगण में आज गणपति स्थापना एवं हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट, प्राचार्या नमिता दास तथा उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश की स्थापना विधि-विधान से कराई गई। पूजा-अर्चना का दायित्व विद्यालय के हिंदी शिक्षक एवं संस्कृतज्ञ हरिओम शास्त्री ने निभाया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणपति पूजन संपन्न कराया और विद्यालय की सुख-समृद्धि, विद्यार्थियों की सफलता तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। गणपति स्थापना के अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश का वंदन किया। इसके साथ ही विद्यालय में हिंदी दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, उसकी वैज्ञानिकता, सरलता एवं समृद्ध साहित्यिक परंपरा पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि हिंदी केवल हमारी अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और गौरव की पहचान भी है। उन्होनें गणपति स्थापना एवं हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या नमिता दास ने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं राष्ट्रभाषा के प्रति गौरव की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। गणपति स्थापना ने जहां विद्यार्थियों में श्रद्धा, सकारात्मकता और मंगलभाव का संचार किया, वहीं हिंदी दिवस ने उन्हें अपनी भाषा एवं संस्कृति के प्रति गर्व करने का संदेश दिया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को गणपति स्थापना एवं हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा भगवान श्री गणेश से विद्यालय की निरंतर उन्नति और सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।



संस्कारम विद्यालय खातीवास में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, श्रद्धापूर्वक की गई श्री गणेश वंदना’
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विद्यालय खातीवास में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, प्रेम एवं सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को निखारना रहा। इसी शुभ अवसर पर विद्यालय में गणेश चतुर्थी पर्व भी श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। निबंध लेखन, कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा’
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कक्षा-कक्षों में एकाग्रचित्त होकर बड़े मनोयोग से निबंध लेखन किया तथा उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी लेखन क्षमता, काव्य प्रतिभा तथा प्रभावशाली वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की समृद्धता और सुंदरता को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।
भक्तिभाव से मनाई गई श्री गणेश चतुर्थी’
इसी अवसर पर विद्यालय में गणेश चतुर्थी पर्व भी पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। छोटे विद्यार्थियों ने सुंदर सजाए गए गणेश पंडाल के समक्ष हाथ जोड़कर श्री गणेश जी की वंदना की तथा विघ्नहर्ता से सुख-समृद्धि व ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। रंग-बिरंगी सजावट, दीपों की रोशनी तथा मोर-पंखों से सुसज्जित पंडाल में विद्यार्थियों की भक्तिभावना देखते ही बनती थी।
प्राचार्या डॉ प्रीति गोयल ने किया उत्साहवर्धन’
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीति गोयल ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
चेयरमैन डॉ महिपाल ने दी शुभकामनाएं’
संस्कारम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. महिपाल जी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने हिंदी भाषा के संरक्षण-संवर्धन तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।




स्वतंत्रता सेनानी हरिराम आर्य को मिलेगा बाबू बालमुकुंद कोहेनूर पुरस्कार
बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कारों की घोषणा
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: आगामी 18 सितंबर को प्रस्तावित बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह में गुप्त जी के प्रपौत्र बिमल गुप्त (कोलकाता) के सौजन्य से प्रदान किए जाने वाले पांच पुरस्कारों की घोषणा आयोजन समिति बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद् ने कर दी है। रेवाड़ी जिले के गांव कारोली निवासी परिषद् के संयोजक जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी तथा लेखक स्व. पंडित हरिराम आर्य को उर्दू क्षेत्र के लेखकीय योगदान हेतु बाबू बालमुकुंद गुप्त कोहेनूर पुरस्कार से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए परिषद् के महासचिव डॉ. प्रवीण खुराना ने बताया कि इसके अलावा हिंदी तथा हरियाणवी में उत्कृष्ट योगदान के लिए चार साहित्यकारों को इस वर्ष के बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कारों से नवाजा जाएगा, जिनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लालचंद गुप्त मंगल, खोरी (रेवाड़ी) की वरिष्ठ साहित्यकार दर्शन शर्मा जिज्ञासु, माजरा-दूबलधन के लेखक डॉ. दयानंद कादयान तथा मुबारिकपुर (झज्जर) के साहित्यकार अशोक ढोरिया के नाम उल्लेखनीय हैं। कोहेनूर सम्मान में ग्यारह हजार रुपए तथा अन्य सभी पुरस्कारों में 5100-5100 रुपए की सम्मान राशि के अलावा शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा श्रीफल प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार राज्य स्तरीय स्मृति समारोह का कार्यक्रम हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सौजन्य से परिषद् की देखरेख में झज्जर के संवाद भवन में 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें ये सभी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह में प्रदेश भर के साहित्यकार एवं विद्वान भाग लेंगे, जिसकी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। परिषद् पिछले तीन दशकों में पांच दर्जन से ज्यादा रचनाकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अलंकृत कर चुकी है तथा इस दौरान सवा सौ से ज्यादा पुस्तकों का लोकार्पण परिषद् के मंचों पर हो चुका है।
पाँचों साहित्यकारों के फाइल फोटो।

पाकिस्तान की जासूसी एजेंसियों से रहें सावधान: भारतीय युवाओं के लिए विशेष एडवाइजरी
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIO) भारतीय युवाओं को ठगने, अपने जाल में फंसाने और संवेदनशील जानकारियां चुराने के लिए नित नए डिजिटल पैंतरे अपना रहे हैं।
किन-किन तरीकों से युवाओं को निशाना बना रहे हैं PIO एजेंट?
- धार्मिक और मजहबी भावनाओं का दुरुपयोग: पाकिस्तान के एजेंट अक्सर धर्म और मजहब का सहारा लेकर युवाओं का माइंडवॉश (ब्रेनवॉश) करते हैं। उन्हें धार्मिक रूप से भड़काकर, झूठी कट्टरपंथी बातों में उलझाकर और उकसाकर अपने ही देश के खिलाफ जासूसी करने के लिए तैयार किया जाता है।
+92 कोड से फर्जी कॉल्स और मैसेज: +92 (पाकिस्तान का कंट्री कोड) या अन्य अंतरराष्ट्रीय नंबरों से युवाओं को कॉल्स और WhatsApp मैसेज आ रहे हैं। इनमें केबीसी (KBC), लॉटरी, कार जीतने या भारी कैश प्राइज का लालच दिया जाता है। इनाम की रकम क्लेम करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस मांगी जाती है या फर्जी लिंक पर क्लिक करवाकर मोबाइल हैक कर लिया जाता है।
सोशल मीडिया पर हनीट्रैप (Honeytrap): संदिग्ध एजेंट फेक प्रोफाइल (खासकर महिलाओं के नाम से) बनाकर Facebook, Instagram, Telegram पर दोस्ती करते हैं। धीरे-धीरे भावनात्मक या अश्लील बातचीत के जरिए युवाओं को ब्लैकमेल करने लायक सामग्री जुटा लेते हैं।
पार्ट-टाइम जॉब और ऑनलाइन अर्निंग का लालच: युवाओं को वर्क-फ्रॉम-होम, डेटा एंट्री, या टेलीग्राम टास्क के नाम पर पैसों का लालच दिया जाता है। बाद में उनसे छोटी-मोटी जासूसी, फोटो या लोकेशन शेयर करने को कहा जाता है।
फर्जी लोन और बेटिंग ऐप्स: अवैध ऐप्स के जरिए युवाओं को कर्ज या सट्टेबाजी के जाल में फंसाया जाता है और बाद में ब्लैकमेल किया जाता है।
PIO के चक्कर में फंसने से युवाओं को क्या नुकसान हो रहे हैं? - कैरियर और भविष्य पूरी तरह बर्बाद: देशविरोधी या जासूसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट (OSA) के तहत सख्त कार्रवाई होती है। जेल जाने के साथ ही सरकारी नौकरी, पासपोर्ट और विदेश जाने के सारे रास्ते हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं।
- बड़ा आर्थिक नुकसान और ब्लैकमेलिंग: लॉटरी के लालच में युवा अपनी या परिवार की जमा पूंजी गंवा बैठते हैं। एक बार जाल में फंसने पर एजेंट निजी फोटो/वीडियो के दम पर लगातार ब्लैकमेल करते हैं।
- मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी: ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार होने के बाद युवा डिप्रेशन में चले जाते हैं। मामला सामने आने पर परिवार को भी भारी सामाजिक अपमान झेलना पड़ता है।
- राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा: जाने-अनजाने में शेयर की गई छोटी से छोटी जानकारी भी देश और सेना की सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सकती है।
सुरक्षा एजेंसियों की युवाओं से अपील - धार्मिक बहकावे से बचें: किसी भी व्यक्ति, संगठन या सोशल मीडिया ग्रुप के धार्मिक और उन्मादी भड़कावे में न आएं। देश की अखंडता और सुरक्षा सबसे पहले है।
- +92 नंबरों से रहें सावधान: +92 कोड से आने वाली किसी भी अनजानी कॉल, लॉटरी वाले मैसेज या WhatsApp लिंक को तुरंत इग्नोर, ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
- लॉटरी या मुफ्त इनाम के झांसे में न आएं: बिना किसी प्रतियोगिता में भाग लिए कोई लॉटरी नहीं लगती। किसी को भी लॉटरी के नाम पर पैसे न ट्रांसफर करें।
- अज्ञात फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकारें: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और संवेदनशील फोटो/वीडियो शेयर करने से बचें।

हर शिकायत को गंभीरता से लें अधिकारी, पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना करें सुनिश्चित: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं,
डीसी ने मौके पर समाधान के साथ लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र नागरिकों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही।
एक-एक शिकायत को ध्यान से सुना, अधिकारियों को दिए मौके पर समाधान के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने समाधान शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत से संबंधित विभाग के अधिकारी से वस्तुस्थिति की जानकारी ली और जहां संभव हुआ, वहां मौके पर ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को केवल सुनना नहीं, बल्कि उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए अधिकारी प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई करें और जिन मामलों का समाधान किसी अन्य विभाग से संबंधित है, उनमें आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसेवा में प्रशासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता जरूरी
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ समय पर पहुंचे। जिला प्रशासन इसी उद्देश्य को लेकर जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान अधिक सरल और त्वरित तरीके से किया जा सकता है।
लंबित शिकायतों का भी समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए। जिन शिकायतों का समाधान लंबित है, उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं को लेकर पूरी तरह सजग है और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है तथा लंबित मामलों को भी शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास व सीटीएम ऋतु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।




30 सितंबर का इंतजार न करें पात्र युवा, तुरंत भरें फॉर्म-6: डीसी
कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न रहे वंचित
डीसी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर-2026 अभियान को लेकर दिए जरूरी निर्देश
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए जिला झज्जर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य प्रभावी रूप से जारी है। जिला प्रशासन का विशेष फोकस इस बात पर है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और अपात्र नामों को हटाने के साथ-साथ मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन भी निर्धारित समय में पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्य में तेजी लाने तथा आपसी समन्वय के साथ सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
पात्र युवा मतदाता बनने के लिए तुरंत भरें फॉर्म-6
डीसी ने कहा कि पात्र युवा मतदाता बनने के लिए फार्म संख्या 6 भरकर आवेदन करें। इसके अलावा यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से पुनः ऐसे नए पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय पात्रता पूरी होने पर तुरंत फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं।
30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का भी अवसर
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पात्र नागरिक 30 सितंबर तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 28 अक्टूबर तक निपटान किया जाएगा, जबकि 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते मतदाता सूची में अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम एवं विवरण जांच लें।
नाम-पता या अन्य विवरण में गलती है तो फॉर्म-8 से कराएं सुधार
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज एवं आवश्यक घोषणा-पत्र संलग्न करना होगा। उन्होंने बताया कि किसी मृत, अपात्र, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए। डीसी ने बताया कि नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियों के लिए बीएलओ से संपर्क करते हुए ईआरओ अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ से ले सकते हैं सहायता
डीसी ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ अथवा एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिलावासियों से अपील की कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम, पता, आयु, फोटो एवं अन्य विवरण अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना तथा सूची का त्रुटिरहित एवं अद्यतन रहना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाया जा सकता है।

नियमों के अनुरूप ही संचालित हों पौधशालाएं, संचालक समय पर पूरा करें लाइसेंस प्रक्रिया: डीसी
पौधों की गुणवत्ता और नर्सरी संचालन के मानकों को सुनिश्चित करने के लिए लाइसेंस अनिवार्य, निर्धारित मापदंडों की पालना करें संचालक
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के सभी पौधशाला संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे हरियाणा बागवानी पौधशाला अधिनियम, 2025 एवं नियम, 2006 के तहत निर्धारित प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पौधशालाओं का लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है और संचालकों को लाइसेंस तथा नवीनीकरण की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी चाहिए। लाइसेंस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पौधों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ पौधशालाओं के संचालन में निर्धारित मानकों को सुनिश्चित करना है, ताकि किसानों एवं बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध हो सकें।
फलीय पौधों की पौधशाला के लिए 25 मातृ पौधे और एक एकड़ भूमि जरूरी
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. राजेन्द्र लाठर ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पौधशाला लाइसेंस के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लाइसेंस पौधों की श्रेणी के आधार पर जारी किया जाएगा। फलीय पौधों की पौधशाला के लिए संबंधित किस्म एवं उपकिस्म का उल्लेख करना आवश्यक है। इसके साथ ही ज्ञात वंशावली वाले कम से कम 25 मातृ पौधे तथा न्यूनतम एक एकड़ भूमि का होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अन्य बागवानी पौधों की पौधशाला के लिए कम से कम 1000 वर्गमीटर भूमि का स्वामित्व होना चाहिए अथवा न्यूनतम तीन वर्ष का पंजीकृत पट्टा होना आवश्यक है। इसके अलावा पौधशाला संचालक को मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम एक सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित मापदंडों को पूरा करने के बाद ही लाइसेंस की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
आवेदन के बाद पौधशाला का किया जाएगा निरीक्षण
डॉ. राजेन्द्र लाठर ने बताया कि नए लाइसेंस अथवा लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित पौधशाला का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मापदंडों, भूमि, पौध सामग्री तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। निरीक्षण उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और नियमानुसार लाइसेंस जारी अथवा नवीनीकृत किया जाएगा।
नए लाइसेंस और नवीनीकरण के लिए निर्धारित है शुल्क
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि नए लाइसेंस के लिए फलीय पौधों की पौधशाला हेतु 20 हजार रुपये तथा अन्य पौधों की पौधशाला के लिए 10 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार लाइसेंस नवीनीकरण के लिए फलीय पौधों की पौधशाला हेतु 10 हजार रुपये तथा अन्य पौधों की पौधशाला के लिए 5 हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पौधशाला संचालकों को लाइसेंस की अवधि समाप्त होने से कम से कम 30 दिन पहले नवीनीकरण के लिए आवेदन करना आवश्यक है। निर्धारित अवधि के बाद आवेदन करने पर 2 हजार रुपये विलंब शुल्क देय होगा। उन्होंने सभी पौधशाला संचालकों से कहा कि वे अंतिम समय का इंतजार न करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ लाइसेंस एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के पौधशाला संचालकों को लाइसेंस प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा निर्धारित मापदंडों के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पौधों की गुणवत्ता सीधे तौर पर किसानों और बागवानी क्षेत्र की सफलता से जुड़ी है, इसलिए पौधशालाओं का संचालन निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप होना जरूरी है। उन्होंने सभी पौधशाला संचालकों से नियमों की पालना करते हुए अपनी लाइसेंस प्रक्रिया समय पर पूरी करने का आह्वान किया।





महाविद्यालय बिरोहड़ में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मे हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, प्रेम एवं सम्मान की भावना विकसित करना तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना रहा। महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के प्रति गौरव की भावना रखते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की हमे अपनी भाषा को मरने नहीं देना हैं और इसके जीवंत रखने के लिए हमे अच्छा साहित्य पढ़ना चाहिए ताकि हिन्दी भाषा जीवित रह सके। इस प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ० पवित्रा देवी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि हिन्दी हमारी मातृभाषा व राजभाषा हैं। उन्होंने बताया की हमे हिन्दी भाषा की अस्मिता को बनाए रखना चाहिए। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “हिंदी भाषा का महत्व एवं वर्तमान परिदृश्य” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हिंदी की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका डॉ० पवित्रा देवी ने उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद कर प्रतियोगिता का समापन किया। कार्यक्रम में डॉ० रश्मि, डॉ० वीरेंद्र सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन तत्पर: एसडीएम’
’समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर मिल रहा शिकायतों के समाधान का अवसर’
बेरी, 14 सितम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनहितकारी पहल के तहत सोमवार को आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह शिविर लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किया गया। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें एक ही स्थान पर संबंधित विभागों के समक्ष रखने तथा उनका शीघ्र समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का निपटारा पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से हो रहा है। एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार, नपा सचिव पवित्र गुलिया,पीडब्ल्यूडी के जेई प्रवीण अहलावत, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई प्रवीण कुमार, बिजली निगम से अनिल कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




डीघल गांव और आसपास सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर सख्ती की मांग
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: डीघल गांव और आसपास के गांवों में सार्वजनिक स्थानों तथा सड़क किनारे शराब पीने की बढ़ती समस्या को लेकर पूर्व सरपंच एवं किसान नेता मांगे प्रधान ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। मांगे प्रधान का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने से आम लोगों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि गांव की सार्वजनिक जगहों और सड़कों पर शराब पीते पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार जुर्माना और पुलिस कार्रवाई की जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि गांव का माहौल खराब करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट या कानून अपने हाथ में लेने के बजाय मामला पुलिस को सौंपकर कानूनी कार्रवाई कराई जानी चाहिए। मांगे प्रधान ने प्रशासन और पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।
श्री हरिराम कसेरा एवं श्रीमती रामेती देवी की स्मृति में निःशुल्क नेत्र व चिकित्सा शिविर 16 सितंबर को
विदेश तक पहुंची बीपीएमएस के मिशन की गूंज: राजेश चेतन
भिवानी, 14 सितम्बर, अभीतक: भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) का 44 वां निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर बुधवार 16 सितंबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी, कर्त्तव्यपरायण, दूसरों के कष्ट को अपना समझने वाले तथा जरूरतमंदों की सेवा की मिसाल कायम करने वाले स्वर्गीय श्री हरिराम कसेरा एवं स्वर्गीय श्रीमती रामेती देवी कसेरा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र श्री राजकुमार गर्ग के परिवार के सान्निध्य में शिविर लगेगा। शिविर में दिल्ली के विख्यात व अनुभवी चिकित्सक नेत्र रोगियों की जांच करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके मोतियाबिंद ऑपरेशन (लैंस वाला) की अनुशंसा करेंगे। दिल्ली के वेणु आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर में यह ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क होगा। इसके अलावा चिकित्सक निःशुल्क मेडिकल जांच भी करेंगे जिसमें कैंसर आशंकित या संभावित मरीजों को शामिल किया जाएगा। कैंसर पाए जाने पर उनका दिल्ली के प्रतिष्ठित राजीव गांधी कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान में इलाज बिल्कुल मुफ्त करवाया जाएगा। बीपीएमएस के अध्यक्ष, देश के लीडिंग एंकर एवं ख्यातिप्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि अब तक आयोजित 43 शिविरों का भिवानी व अन्य क्षेत्रों के हजारों मरीज लाभ उठा चुके हैं। जरूरतमंद व गरीब मरीजों की मदद के भिवानी परिवार मैत्री संघ के मिशन की गूंज पूरे देश के साथ विदेश तक पहुंच चुकी है। राजेश चेतन ने बताया कि भिवानी की जड़ों से जुड़े अनेक समाजसेवियों, उद्योगपतियों, चिकित्सकों ने बीपीएमएस के इस विराट मिशन में आहूति डालने की इच्छा प्रकट की है। उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए संस्था के अभियान को और विस्तार देने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। बहुत जल्द यह विस्तारित अभियान व्यावहारिक रूप में दिखाई देगा और हजारों गरीबों व जरूरतमंदों का मददगार बनेगा।


मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर.3 की जन समस्याओं के समाधान की आवाज होगी बुलंद
नागरिकों को गौरवमय जीवन जीने की सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन.सरकार का पहला कर्त्तव्य : अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
रेवाड़ी, 14 सितम्बर, अभीतक: मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से शहर के रिहायशी सेक्टर.3 में जन समस्याओं के समाधान को लेकर जनहित में जोरदार आवाज बुलंद की जाएगी । सेक्टर की मेन ;राउंडद्ध मार्केट में बैठक में सेक्टरवासियों की सामूहिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी ने इस सिलसिले में समाधान होने तक अभियान चलाने का सर्वसम्मत फैसला लिया । राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जनकल्याणकारी राज्य में गौरवमय जीवन जीने की सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार.प्रशासन का पहला कर्तव्य है । मगर इन दिनों सेक्टरवासी अनेक गंभीर जन समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं । इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिकएबीके राम सिंहएराजेंद्र प्रसाद अग्रवालए जगमोहन यदुवंशीएनंदलाल यादव सहित विकास यादवएपवन शर्मा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में सेक्टर के नागरिकों ने चर्चा में भाग लिया । सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने सेक्टर.3 की जन समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि यह रेवाड़ी शहर का शुरुआती बड़ा आवासीय सेक्टर हैएजिसमें जन समस्याओं को तुरंत दूर कराने के लिए जन सहयोग से मंच की ओर से जोरदार आवाज बुलंद की जाएगी । मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर का दौरा करते हुए उन्होंने कोर कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में सेक्टर में बेहत्तर जीवन स्तर बनाने के सभी उपायों पर लोगों के साथ चर्चा की । सेक्टर निवासी लोगों ने रोजमर्रा की कठिनाइयों से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच से जनहितकारी आवाज बुलंद करने का पुरजोर आग्रह किया ।




डॉ. अंजलि ने मलयाली मनका इवेंट में जीता प्रथम पुरस्कार
एसजीटीयू के ओणध्वनि-2026 में
झलकी दक्षिण भारत की छटा
गुरुग्राम, 14 सितम्बर, अभीतक: एसजीटी विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिकल सिस्टम (एफआईएमएस) ने ओणध्वनि-2026 में अपने शिक्षकों और विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाया।
मलयाली मनका इवेंट में डॉ. अंजलि संजीव ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। वहीं, बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल-2024 बैच ने पुक्कलम प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर एफआईएमएस का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक पुक्कलम में रंगों, रचनात्मकता और ओणम के उल्लासपूर्ण पर्व की भावना का सुंदर समावेश देखने को मिला। एफआईएमएस की ओर से इस शानदार उपलब्धि पर सभी विजेता शिक्षकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


स्वच्छता को लेकर पुलिस जवानों ने किया श्रमदान, पुलिस लाइन झज्जर में चलाया विशेष अभियान’
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में पुलिस लाइन झज्जर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस जवानों ने स्वयं श्रमदान करते हुए पुलिस लाइन परिसर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की।पुलिस कर्मचारियों ने परिसर से कचरे, घास-फूस व अन्य गंदगी को हटाकर आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। इस दौरान पुलिस जवानों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लिया।पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पुलिस जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वच्छता अभियान में पुलिस कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहें और आमजन को भी स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।
खेत से सोलर की मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।आरोपी पर पहले भी 6 आपराधिक मामले दर्ज है
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना के अंतर्गत पुलिस चैकी डिघल की पुलिस टीम ने खेत से सोलर मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी ने बताया कि समुद्र निवासी डीघल जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि मैंने अपने खेत में सोलर प्लेट ट्यूबल लगा रखा है और उस ट्यूबल पर तीन हॉर्स पावर की मोटर लगा रखी है। दिनांक 12 सितंबर 2026 को मैं अपने खेत में गया तो वहां पर सोलर प्लेट पर लगी हुई पानी की मोटर नहीं मिली। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव ने उपरोक्त मामले में गहनता से छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी में तैनात मुख्य सिपाही सुमित कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोमवीर निवासी रिटोली जिला रोहतक के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी चोरी के 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी से चोरी की गई एक मोटर बरामद। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी झज्जर पुलिस के चढे हत्थे
बहादुरगढ़ में 31 अगस्त को मंदिर जा रही महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को दिया था अंजाम’
सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने शहर थाना क्षेत्र से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 14 सितम्बर, अभीतक: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट व चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को झज्जर पुलिस ने अपनी बेहतर कार्यशैली, तत्परता और प्रभावी जांच के चलते गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबोट निवासी नजफगढ़, दिल्ली तथा तरुण निवासी प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों ने 31 अगस्त को बहादुरगढ़ में घर से मंदिर जा रही एक महिला से रास्ते में सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था।एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें बहादुरगढ़ शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। उन्होंने बताया कि आरोपी रोबोट के खिलाफ लूट व चेन स्नेचिंग सहित 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी तरुण के खिलाफ लूट व चेन स्नेचिंग के 27 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा महिला से छीनी गई सोने की चेन को आरोपियों द्वारा एक फाइनेंसर कंपनी को बेचे जाने के बाद उसकी रसीद भी बरामद की गई है।एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य वारदातों और आरोपियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। झज्जर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है।

पीएम किसान योजना का लिंक भेजकर साइबर फ्रॉड करने वाला आरोपी गिरफ्तार’
झज्जर पुलिस की साइबर क्राइम टीम की तत्परता से आरोपी तक पहुंची पुलिस, करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई’
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: साइबर अपराधियों द्वारा सरकारी योजनाओं के नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी लिंक से लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामलों पर झज्जर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने पीएम किसान योजना के नाम पर लिंक भेजकर करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि 1 मई 2026 को उसके मोबाइल फोन पर पीएम किसान योजना से संबंधित एक लिंक प्राप्त हुआ। शिकायतकर्ता द्वारा लिंक को खोलने के बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। बैंक में जानकारी लेने पर उसे अपने साथ साइबर फ्रॉड होने का पता चला। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके साथ करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी की गई।शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए मुख्य सिपाही रविंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम असमोद निवासी भुनेश्वरी भवन, श्रमिक नगर, नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कुछ पैसों के लालच में अपना बैंक खाता कमीशन के तौर पर उपलब्ध कराया था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। झज्जर पुलिस की अपीलरू किसी भी सरकारी योजना के नाम पर मोबाइल पर आए अनजान लिंक को ओपन न करें और बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।’

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस’
अंतर्सदनीय कविता पाठ, भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने किया हिंदी के गौरव का गुणगान
झज्जर, 14 सितम्बर, अभीतक: डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ’अंतर्सदनीय हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता (प्दजमत भ्वनेम भ्पदकप च्वमउ त्मबपजंजपवद – क्मबसंउंजपवद ब्वउचमजपजपवद)’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और हिंदी के सम्मान से ओत-प्रोत कविताओं का प्रभावशाली सस्वर पाठ किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में हिंदी भाषा की समृद्धि, सरलता और भारतीय संस्कृति में उसके योगदान जैसे विषयों पर सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने ’नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों’ के माध्यम से भी हिंदी भाषा के महत्व और गौरव को मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ’श्री पंकज वालिया जी’ ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ’बुपनिया गांव के सरपंच श्रीमान अनिल लोहचब’ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान एवं गौरव की भावना विकसित करना रहा।


समाधान शिविर में हो रहा आमजन की शिकायतों की तत्परता से समाधान: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें
रेवाड़ी, 14 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में जनसुनवाई करते हुए डीसी ने अधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी के सेक्टर 18 में अतिक्रमण की शिकायत पर एचएसवीपी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। वहीं धारूहेड़ा की सैयद कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग को समस्या का निवारण करवाने के आदेश दिए। गांव मैलावास में दूषित पानी और गांव लिसाना में अवैध कब्जा तथा सफाई नहीं होने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर निवारण करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन व पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों का भी शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जिला और उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को आयोजित करवाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण का केंद्र बन गए हैं। जिला में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं का तत्परता से निवारण करवाया जा रहा है। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम दलबीर सिंह और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बावल विधायक ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
बावल, 14 सितम्बर, अभीतक: बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सोमवार सुबह सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने सुबह करीब 9 बजकर 35 मिनट पर बीडीपीओ कार्यालय खोल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। विधायक ने अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बीईओ कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां 2-3 कर्मचारी लेट आए। इसके पश्चात उन्होंने मनेठी तहसील कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां चार कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। विधायक ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कर्मचारियों की मूवमेंट का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रखा जाए तथा प्रत्येक कर्मचारी अपनी मूवमेंट आवश्यक रूप से मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज करे। उन्होंने कार्यालय परिसरों में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय आमजन की सुविधा के लिए हैं और यहां आने वाले नागरिकों को बेहतर माहौल एवं समयबद्ध सेवाएं मिलनी चाहिए।
बीज युक्त ग्रीन गणेश बनाकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पन्ना, पवई, 14 सितम्बर, अभीतक: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में ईको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षण के अंतर्गत ‘ग्रीन गणेश’ गतिविधि का आयोजन किया गया। ईको क्लब प्रभारी शिक्षक सतानंद पाठक ने बताया कि गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण तथा हरियाली के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मिट्टी से तैयार गणेश प्रतिमाओं में बीज डालकर ग्रीन गणेश बनाए। शिक्षक सतानंद पाठक ने बच्चों को बताया गया कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद मिट्टी के साथ इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप ले सकते हैं। इस अभिनव पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गतिविधि के दौरान बच्चों ने प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग के महत्व को समझा तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस और अन्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों से बचने का संकल्प लिया। ‘ग्रीन गणेश’ के माध्यम से विसर्जन के बाद भी प्रकृति को जीवन देने का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।
बीजेपी सरकार साजिश के तहत प्रदेश की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर कर रही है: प्रो. सम्पत सिंह
माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर प्रदेश में 1,22,000 से ज्यादा अध्यापकों के पद मंजूर हैं, उनमें से लगभग 34 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली हैं, जिनकी संख्या 40,971 है
चंडीगढ़, 14 सितम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार एक साजिश के तहत प्रदेश की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर कर रही है, जिसके चलते गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में जाना पड़ रहा है। प्रशासनिक लापरवाही, शिक्षकों की भर्ती पर रोक और शिक्षा के बजट में लगातार कमी ने स्कूल व उच्च शिक्षा व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। भर्ती रोको गैंग का हवाला देकर सरकार विपक्ष को जिम्मेदार बताती है। भर्ती रोको गैंग सरकार के ही इशारे पर काम करता है। एएमओ की भर्ती का परिणाम हाई कोर्ट के निर्देश पर चैथी बार बदला गया। कोर्ट में चयन प्रक्रिया में भारी कमियां सामने आई। बार-बार नियमों में बदलाव कर के सरकार खुद भर्तियां को रोकने के काम में जुटी रही। आज प्रदेश की जनता भाजपा शासन से बेहद दुखी है। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी से छुटकारा चाहती थी। कांग्रेस के समर्पण के चलते बीजेपी को तीसरी बार सत्ता हासिल करने का मौका मिला। कांग्रेस के लोगों ने जेल जाने के डर से पूर्ण रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी और कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मलहान उनके साथ मौजूद रहे। प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लगभग 5000 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को या तो बंद कर दिया या फिर दूसरे स्कूलों में मिला दिया गया, जिसके कारण सैकड़ों स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 10 से कम रह गई और एक हजार से अधिक स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक रह गया है। लगभग 6000 प्री-प्राइमरी सरकारी स्मार्ट प्ले-वे स्कूलों को चैपालों तथा वृद्धाश्रमों में चलाया जा रहा है। इनमें न तो पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं हैं और न ही प्रशिक्षित शिक्षक है। 2014 से प्राथमिक व अन्य शिक्षकों की नियमित भर्ती लगभग ठप रही है और बाद में सरकार अपने ही कुप्रबंधन के कारण विद्यार्थियों की घटती संख्या का हवाला देकर शिक्षकों को सरप्लस घोषित करने लगी। माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर प्रदेश में 1,22,000 से ज्यादा अध्यापकों के पद मंजूर हैं। उनमें से लगभग 34 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली हैं, जिनकी संख्या 40,971 है। शिक्षकों को उन्हें पढ़ाने के बजाय बीएलओ जैसी गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियां दी जा रही है जिससे सरकारी शिक्षा प्रभावित होती है। उच्च शिक्षा की स्थिति भी चिंताजनक है। हरियाणा के 186 सरकारी महाविद्यालय गंभीर संस्थागत संकट से गुजर रहे हैं। लगभग 60 प्रतिशत सहायक प्रोफेसर के पद खाली पड़े हैं। अनेकों कॉलेजों का संचालन जर्जर भवनों, मंदिरों के कमरों और टीन शेडों में हो रहा है। सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों का दाखिला मात्र 29 प्रतिशत रह गया है। कुछ महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या एक अंक तक सीमित रह गई है। 53 कॉलेजों में 50 से कम बच्चे दाखिल हुए है। आज हरियाणा में 186 सरकारी कॉलेज हैं। इन कॉलेज में लेक्चरर के 8137 कुल मंजूर पद हैं। लेकिन आज 60 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। मात्र 3303 लेक्चरर ही सरकारी है। कॉलेज दाखिला के आंकड़ों में भी सरकार की कमी साफ दिख रही है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान सरकार ने सरकारी कॉलेज में 2,30,491 सीटों पर दाखिले का लक्ष्य रखा था। लेकिन 1,27,901 सीटें ही भर पाई। चालू शिक्षा सत्र में सरकार ने दाखिला सीटों को घटकर 1,11,776 कर दिया। इनमें से मात्र 32,633 सीटों पर ही दाखिले हुए। प्रो. सम्पत सिंह ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए सरकार की घटती वित्तीय प्राथमिकता को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 2013-14 में राज्य के बजट का 13.37 प्रतिशत से घटकर अब मात्र 8.15 प्रतिशत रह गया है। राष्ट्रीय साक्षरता के मामले में प्रदेश 20वें स्थान पर पहुंच गया है। शिक्षा के बजट में कटौती वास्तव में प्रदेश की आने वाली पीढियों के भविष्य से कटौती है। उन्होंने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा को बचाने के लिए सभी स्तर पर स्कूलों व कालेजों का संस्थागत ढांचा मजबूत किया जाए। अध्यापकों और प्राध्यापकों के पद भरने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चलाया जाएं। शिक्षा का बजट कुल बजट का 15 प्रतिशत जरूर हो।
