


https://www.facebook.com/share/v/1CLeqKkKAM



कैडेट निशांत धनखड़ का कासनी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अंशुल व सूबेदार राजेश ने दी श्रद्धांजलि’
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: कासनी गांव के कैडेट निशांत धनखड़ की पार्थिव देह रविवार को उनके पैतृक गांव पहुँचने पर नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी गई। जिला प्रशासन की ओर से झज्जर के नायब तहसीलदार अंशुल व जिला सैनिक बोर्ड की ओर से सूबेदार राजेश ने दिवंगत कैडेट निशांत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ कैडेट निशांत का अंतिम संस्कार किया गया। निशांत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुँचा, परिजनों की आंखें नम हो गईं और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि निशांत सेना में बतौर लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुआ था और देहरादून में ट्रेनिंग के दौरान उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार के अवसर पर प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों ने पहुँचकर कैडेट निशांत को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अंशुल ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार से बातचीत की। वहीं, जिला सैनिक बोर्ड की तरफ से सूबेदार राजेश ने पुष्प चक्र चढ़ाकर देश की सेवा में समर्पित होने वाले कैडेट के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की।सैन्य टुकड़ी ने सशस्त्र झुकाकर कैडेट निशांत धनखड़ को श्गार्ड ऑफ ऑनरश् देकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आसपास के गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने नम आंखों से निशांत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने कहा कि निशांत बचपन से ही देश सेवा के प्रति समर्पित थे। उनका असमय चले जाना पूरे क्षेत्र और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
झज्जर के गांव कासनी में कैडेट निशांत के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन करते नायब तहसीलदार अंशुल व जिला सैनिक बोर्ड की ओर से सूबेदार राजेश।



जे एस स्कूल भदानी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदानी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्था निदेशक जोगेंद्र देशवाल, प्राचार्या कृष्णा देवी और सभी स्टाफ सदस्यों ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोयम, गीत ,भाषण ,नाटक जोक्स ,कॉमेडी ,हरियाणवी डांस देशभक्ति गीत आदि अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कल्पना चावला हाउस द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति डांस ने प्रथम स्थान हासिल किया। टैगोर हाउस द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटक को द्वितीय तथा लक्ष्मीबाई हाउस द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी डांस को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। संस्था निदेशक जोगेंद्र देशवाल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन हम देश के अमर शहीदों और महापुरुषों को याद करके उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं।इस दौरान निदेशक महोदय ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।









रविवार को झज्जर की विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों, साथियों एवं शुभचिंतकों द्वारा फोन, संदेश एवं सोशल मीडिया के माध्यम से या घर आकर दी गई शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद दिया। विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने हृदय से आप सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। ये स्नेह एवं विश्वास सदैव यूँ ही बना रहे।
सादर धन्यवाद।
गीता भुक्कल
’विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा



अटल जी की राष्ट्रसेवा का संकल्प अनुकरणीय धनखड़
झज्जर कमलम में पार्टी कार्यकर्ताओं में अटल जी को किया याद
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय झज्जर कमलम में भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। धनखड़ ने कहा कि आज देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली स्थित उनकी समाधि स्थल श्सदैव अटलश् पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले अटल जी का संपूर्ण जीवन सुशासन, समर्पण और भारतीय मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा का संकल्प हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने में उनका नेतृत्व अहम था। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने देश का सफल और निर्णायक नेतृत्व किया। अटल जी भारतीय राजनीति में एक ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता के रूप में जाने जाते है। धनखड़ ने कहा कि अटल जी के सेवाकाल से वीर शहीद सैनिकों को उनके पैतृक स्थान पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अन्त्येष्टि की प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग योजना से गांवों को आपस में जोड़ा गया। देश के प्रमुख शहरों को चारमार्गीय राजमार्गो से जोड़ा गया। किसानों को ब्याजमुक्त और कम से कम दरों पर लोन मुहैया करवाने की योजना शुरू हुई। अटल जी किसानों को साहूकारों के चंगुल से निकलना चाहते थे। आगे चलकर मोदी सरकार ने योजना को विस्तार रूप दिया । साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला प्रभारी हरविंदर कोहली, जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकि, जयकिशन छिल्लर, बसंत सुराह, विनोद बाढ़सा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।









महिला सशक्तिकरण के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर भारत: आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने किया झज्जर में ध्वजारोहण’
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर जवानों के बलिदान को किया याद, देश की एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प’
हर घर तिरंगा अभियान व ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह’
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में पहुंचकर ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। वन्देमातरम गायन के साथ ही ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इससे पहले कुमारी आरती सिंह राव ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डीसी वर्षा खांगवाल और पुलिस आयुक्त सिमरदीप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।
राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: आरती
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने अपने संबोधन में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों का योगदान भी अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार का प्रयास है कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को सम्मान के साथ विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने अमर शहीद राव तुलाराम को नमन करते हुए कहा कि ऐसी महान विभूतियों के त्याग व समर्पण से युवा शक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का सकारात्मक संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर भारत अग्रसर हो रहा है।
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का विशेष जोर’
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में एक नया चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा 12 चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं। इनमें पांच सरकारी और सात निजी चिकित्सा महाविद्यालय शामिल हैं। चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस की 2,260 और स्नातकोत्तर की 788 सीटों की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि भिवानी में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और इसमें ओपीडी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से यहां 100 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला शुरू किया गया है। नारनौल के कोरियावास में भी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण पूरा हो चुका है, जहां 100 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला तथा ओपीडी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
’गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा कवच’
कैबिनेट मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक स्थिति किसी भी व्यक्ति के बेहतर उपचार में बाधा न बने। कैंसर की तीसरी और चैथी अवस्था के ऐसे मरीज, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है, उन्हें तीन हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर 2024 से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं तथा अन्य उपचार संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
आधुनिक जांच सुविधाओं का हो रहा विस्तार’
कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्तमान में 19 जिला नागरिक अस्पतालों में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है तथा अन्य अस्पतालों में भी आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयां, उपचार सामग्री और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हेपेटाइटिस-बी और सी की दवाइयां एवं जांच निरूशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं तथा हाई रिस्क पॉपुलेशन और स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस-बी का टीका भी निरूशुल्क लगाया जा रहा है।
युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर’
मुख्य अतिथि कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि देश की युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियों, व्यायामशालाओं और अन्य खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। झज्जर जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और खेल, शिक्षा तथा कौशल विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं और गरीब परिवारों के हित में अनेक कदम उठाये जा रहे हैं।
हर घर तिरंगा से शोभायमान हो रहा देश’
मुख्य अतिथि कुमारी आरती सिंह राव ने हर घर तिरंगा अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का कार्य किया है।
वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अवसर’
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस राष्ट्रगीत ने देशवासियों में एकता और आजादी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ हमें स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर प्रदान करती है।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित’
मुख्य अतिथि कुमारी आरती सिंह राव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेता पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कुमारी आरती सिंह राव ने सभी प्रतिभागी टीम के लिए एक लाख रुपए देने सहित सोमवार को जिला के सभी विद्यालय में अवकाश की भी घोषणा की।
यह रहे मौजूद’
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा नेता संजय कबलाना, सोमवती जाखड़, मनीष बंसल व पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान के अलावा जिला प्रशासन की ओर से डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी धारणा यादव, डीसीपी शुभम, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट व सीटीएम ऋतु सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व जिलावासी उपस्थित रहे।




’स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्यातिथि को ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का चित्र त्वरित भेंट कर किया अभिनंदन’
’डीसी वर्षा खांगवाल ने भेंट किया छायाचित्र’
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: झज्जर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव को राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण करने के चंद मिनटों बाद ही राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का छाया चित्र प्रदान करते हुए उनका जिला में अभिनंदन किया। समारोह में मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया। समारोह में जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में राष्ट्रीय एकजुटता का सार्थक समावेश नजर आया। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए एक लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही सोमवार का जिला के सभी विद्यालय में अवकाश रखने की घोषणा भी की।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई दी राष्ट्रीय एकता’
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के मतवालों के संघर्ष और बलिदान को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा प्रांगण तालियों और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। समारोह में बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया।

मतदाता सूची की जांच कर पात्र मतदाता अपना नाम अवश्य जांचें: डीसी’
प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में दर्ज कराएं दावा-आपत्ति’
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जा चुका है। प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम की जांच करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि अथवा दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए दावे एवं आपत्तियों के लिए 30 अगस्त तक निर्धारित की गई है।
पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए करें दावा’
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो निर्धारित प्रपत्र संख्या-6 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तथा घोषणा-पत्र सहित नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। वहीं मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन के लिए प्रपत्र संख्या-8 आवश्यक दस्तावेज तथा घोषणा-पत्र सहित भरा जा सकता है।
अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दर्ज कराएं आपत्ति
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता के संबंध में नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रपत्र संख्या-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है। दावों एवं आपत्तियों को संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
सुनवाई नोटिस मिलना नाम हटाए जाने का अंतिम निर्णय नहीं
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि सुनवाई का नोटिस प्राप्त होना मतदाता का नाम हटाए जाने की अस्वीकृति का अंतिम निर्णय नहीं है। यह सत्यापन एवं सुनवाई प्रक्रिया का एक हिस्सा है, जिसके माध्यम से संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी द्वारा संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों एवं प्रस्तुत पक्ष की जांच के पश्चात नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
नागरिक निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज करें प्रस्तुत
डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि वे सुनवाई नोटिस को गंभीरता से लें, निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रक्रिया में सहयोग करें। पात्र मतदाताओं के हितों की रक्षा करते हुए मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक अपने बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन संबंधी सहायता के लिए मतदाता सहायता नंबर 1950 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर बेरी, बादली और बहादुरगढ़ में आज लगेंगे समाधान शिविर’
झज्जर लघु सचिवालय में जिला स्तरीय और उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर’
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार 17 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।
’तीनों सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर’
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।


जी डी गोयनका स्कूल झज्जर के कक्षा नवीं के छात्र यशदीप ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट में बनाया इतिहास
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: जी.डी. गोयनका स्कूल, झज्जर के नवीं कक्षा के छात्र यशदीप, पुत्र श्री पवन कुमार ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। यशदीप ने हिमालयन वॉरियर्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यशदीप ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और उसके परिजनों में खुशी की लहर है स विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिंह राणा ने यशदीप को विशेष उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि यशदीप की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।




जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने किया ध्वजारोहण
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: झज्जर जिले में 80 वा स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह और देश भक्ति के माहौल मे मनाया गया। कार्यक्रम जिला न्यायालय झज्जर मे आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि आज देशवासी जिस खुली हवा मे सास ले रहे हैं वह असंख्य वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राजकुमार यादव ने कहा कि वर्ष 1947 में देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज जरूरत है कि हम संविधान मे विश्वास रखते हुए देश और प्रदेश की तरक्की के लिए मिलकर काम करे । उन्होंने कहा कि देश का जवान कठिन परिस्थितियों मे भी तिरंगे की शान के लिए सीमाओं पर डटा रहता हैं और देश की रक्षा करता है। इस कार्यक्रम मे मदर इण्डिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मारौत, एच.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास, व संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास के छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने स्कूल के छात्र व छात्राओं व रीडर, क्लर्क, अहलमद को उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे जिला न्यायालय के न्यायधीशों ने भाग लिया।


स्वतंत्रता दिवस पर झज्जर पुलिस के 7 जवानो को किया गया सम्मानित
झज्जर, 16 अगस्त, अभीतक: झज्जर में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए झज्जर पुलिस के 7 जांबाज जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने पुलिस कमिश्नर झज्जर सिमरदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस जवानों को सम्मानित किया।सम्मान पाने वालों में स्ध्भ्ब् सविता 1414ध्श्रश्रत्, ।ैप् असविंदर 1291ध्श्रश्रत्, म्भ्ब् सुनील 1059ध्श्रश्रत्, ैप् राजेश कुमार 601ध्त्त्, च्ैप् संयम, भ्ब् दीपक कुमार 1294ध्श्रश्रत् तथा म्ैप् अशोक कुमार 687ध्श्रश्रत् शामिल रहे।यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी, उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। समारोह में डीसीपी मुख्यालय दीप्ति गर्ग, डीसीपी झज्जर धारणा यादव, डीसीपी क्राइम शुभम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



ट्रेक डाउन अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने बेल जम्पर आरोपी को किया गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 16 अगस्त, अभीतक: ट्रेक डाउन अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय झज्जर डीसीपी दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में अपराधियों व बेल जम्पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बेल जम्पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विपिन निवासी खेड़ी जसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में दर्ज मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय बहादुरगढ़ के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।जांच के दौरान आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ तथा थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में चोरी, मारपीट व अन्य संबंधित मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।झज्जर पुलिस द्वारा ट्रेक डाउन अभियान के तहत लंबे समय से फरार, पीओ तथा बेल जम्पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून से बच रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करना है।

नवजात बच्चा तस्करी मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार के इनामी सहित दो आरोपी गिरफ्तार’
एंटी व्हीकल थेफ्ट व ब्प्।-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त कार्रवाई, कई दिनों की मेहनत व तकनीकी निगरानी के बाद श्री मुक्तसर साहिब पंजाब से आरोपियों को दबोचा’
बहादुरगढ़, 16 अगस्त, अभीतक: झज्जर कमिश्नरेट की पुलिस मुख्यालय डीसीपी दीप्ति गर्ग के कुशल नेतृत्व में नवजात बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट व ब्प्।-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने ₹5 हजार के इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब से गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ लाया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परगट सिंह उर्फ लड्डी पुत्र बलकार सिंह निवासी लाहौरिया बस्ती, जलालाबाद रोड, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब तथा मुखपाल सिंह उर्फ मुख्या पुत्र गुरदीप सिंह निवासी साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह नगर, बर्तन फैक्टरी के सामने, मलोट रोड, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई है। इनमें परगट सिंह उर्फ लड्डी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित था। एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों टीमों ने कई दिनों तक लगातार मेहनत की। तकनीकी इनपुट, मोबाइल फोन से संबंधित जानकारी, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और जमीनी स्तर पर प्राप्त सूचनाओं का आपस में मिलान किया गया। तकनीकी जानकारी को विकसित करते हुए पुलिस टीम ने पंजाब में आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और सटीक कार्ययोजना के तहत श्री मुक्तसर साहिब से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 23 हो गई है।दोनों आरोपियों को माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां पुलिस ने मामले की गहन जांच और आरोपियों से पूछताछ के लिए 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों तथा नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी।एंटी व्हीकल थेफ्ट व ब्प्।-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त कार्रवाई पुलिस की तकनीकी दक्षता, आपसी समन्वय, कड़ी मेहनत, सूझबूझ और प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण है। पुलिस का प्रयास है कि इस पूरे नेटवर्क की प्रत्येक कड़ी को उजागर कर इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।








यू जी सी जैसे काले कानूनों को समाप्त करें भारत सरकार
नवंबर-2026 में होगा विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन
ब्राह्मण कल्याण आयोग बनाने की घोषणा को लागु करे हरियाणा सरकार: जिले सिंह पिचैलिया’
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिला वाइज श्रृंखला में जिला रेवाड़ी के ब्राह्मणों की एक विशेष बैठक ब्राह्मण सभा जिला-रेवाड़ी की धर्मशाला (ब्रह्मगढ़) रेवाड़ी में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री चंद्रशेखर गौत्तम ने की। मंच का संचालन श्री राकेश वत्स ने किया ।मुख्य अतिथि पं. जिले सिंह पिचैलिया प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हरियाणा ने मीटिंग में आए सैकड़ों की संख्या में प्रतिष्ठित विप्र बन्धुओं के साथ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी ने मिलकर राष्ट्र गान किया और देश की आजादी के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि पं. जिले सिंह पिचैलिया ने ब्राह्मण महासभा हरियाणा की आगामी रूपरेखा का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करने व भगवान परशुराम के प्रकोटत्सव दिवस को सरकारी तौर पर मनाने की घोषणा हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी ने की थी लेकिन अभी तक न तो ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन किया गया है और ना ही अन्य महापुरुषों की भांति भगवान श्री परशुराम का प्रकोटत्सव दिवस मनाया गया जिससे प्रदेश के ब्राह्मण समाज नें काफी रोष प्रकट किया। ब्राह्मण समाज ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए राज्य स्तर का 151 सदस्यों का एक शिष्ट मंडल शीध्र ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। जिले सिंह पिचैलिया ने कहा कि महासभा ने फैसला लिया है कि हरियाणा का ब्राह्मण अपनी दशा व दिशा तय करने तथा आगामी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए नवंबर-2026 में एक विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन करने जा रहा है। जिसमें पूरे हरियाणा व भारत भर से लाखों की संख्या में ब्राह्मण भाग लेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर 151 सदस्यों का, मंडल स्तर पर 51, जिला स्तर पर 31, ब्लॉक स्तर पर 21 सदस्यों तथा गांव स्तर पर व वार्ड स्तर पर 11-11 सदस्यों को लेकर 60 हजार सदस्यों का विशाल संगठन खड़ा किया जायेगा। ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित रिटायर्ड प्।ैध्प्च्ैध्भ्ब्ै व अन्य उच्च पदों से रिटायर्ड ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों व संतो व उच्च अधिकारियों का एक 21 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल बनाया जायेगा, जिनके मार्गदर्शन में ब्राह्मण महासभा अपने फैसले लेगी व समाज की मुख्य मांगों को सरकार से पूर्ण करवाने के लिए रणनीति तैयार करेगीं। पिचैलिया ने ब्राह्मण महासभा के कुल 7 एजेंडे रखे जिन्हें बैठक में उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर एजेंडों को अनुमोदन किया।
- भगवान परशुराम के प्रकोटत्सव दिवस को सरकारी तौर पर मनाने व 10 राज्यों की भांति हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण आयोग गठित करने की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को लागू करवाने के लिए शीघ्र एकशिष्टमण्डल माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा से उनके निवास पर मिलेगा।
- आरक्षण का लाभ 36 बिरादरी के गरीब व्यक्तियों को मिले आरक्षण सिर्फ शिक्षा तक मिले नौकरियो में आरक्षण समाप्त कर योग्यता के आधार पर नौकरी मिले। प्रतिभा को मारोगे तो, प्रगति कहा से लाओगे का नारा दिया।
- जाति, धर्म, क्षेत्रवाद के आधार पर न्ळब्, ैब्, ैज् जैसे जो कानून बनाये गये हैं, इन सभी काले कानूनों को समाप्त कर एक देश एक कानून बने। सभी पर एक समान कानून लागू हो।
- हिंदुओं के मंदिरों का अधिग्रहण समाप्त करो और पूजा करवाने का अधिकार सिर्फ ब्राह्मण को हो, मंदिरो से प्राप्त धन राशि ब्राह्मण संस्थाओ, गौशालाओ, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च हो।
- हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन किया जाए, गांव, गुहाण्ड और माता- पिता का गौत्र छोड़ कर और माता पिता की सहमति से लड़के- लड़की को शादी करने का अधिकार मिले। लिव इन रिलेसन व समलैंगिक जैसे असमाजिक कानून समाप्त किये जाये।
- धौली की जमीन का सरल कानून बना कर ब्राह्मणों को मालिकाना हक दिया जाये।
- म्ठच्ळ का कोटा बहाल किया जाए तथा म्ॅै का कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 20ः किया जावे तथा इसमें ओ बी सी वाले नियम लागु करके वर्गीकरण किया जावें। प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि ब्राह्मण महासभा हरियाणा के महासचिव श्री सतीश गौतम, युवा प्रधान श्री कुलदीप भारद्वाज, प्रभारी श्री नरेश गौड़ प्रधान रोहतक, ने संयुक्त ब्यान में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए हरियाणा के युवाओं एवं महिलाओं को महासभा के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभा अध्यक्ष चंद्रशेखर गौत्तम ने अपने सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों कोलोजियम सदस्यों समाज व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं व बच्चों के साथ ब्राह्मण महासभा हरियाणा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया एवं शहीदों को नमन करते पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस गरिमामय समारोह में प्रधान चन्द्रशेखर गौतम, उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, महासचिव जयकुमार कौशिक, सहसचिव संदीप भारद्वाज, कोषाध्यक्ष खुश हाल शर्मा, मैनैजर हेमन्त भारद्वाज, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक, दलीप शास्त्री, पूर्व महिला प्रधान श्रीमती सरोज भारद्वाज, कार्य कारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, मनीष जोशी, सुरेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रकाश चन्द्र भारद्वाज, सुरेश शर्मा, दिनेश वशिष्ठ,दीपक शर्मा संगवाडी, सुशील स्वामी एडवोकेट, यशपाल शर्मा एडवोकेट, अनूप शर्मा, श्रीमती दीपा भारद्वाज, शिव कुमार शर्मा, महेश वशिष्ठ, डाॅ जितेन्द्र शर्मा, डाॅ श्याम बिहारी, सुरेश कौशिक सोमदत्त शर्मा, राजेश शर्मा, बाबू लाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान घनश्याम भारद्वाज, पूर्व महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप कौशिक, विजय शर्मा नागंल, राजेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, सतीश गौड़,बलवंत कौशिक, प्रदीप शर्मा,विनोद पारीक, निखिल भारद्वाज, मोहन तिवाड़ी, शशांक, आशीष शर्मा, रामभगवान, राजेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, शौकीन शर्मा, इन्द्रपाल शर्मा, ललित शर्मा, सत्यदेव शर्मा, भागमल शर्मा, पुरुषोत्तम पावटी, शैलेन्द्र शर्मा सहित समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





जिला न्यायालय परिसर, रेवाड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: जिला न्यायालय परिसर, रेवाड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वधवा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगा फहराते ही पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल छा गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय, रेवाड़ी के सभी न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डीएलएसए के सदस्य, पैनल अधिवक्तागण, पीएलवी एवं अन्य अधिकारीगण ने भी भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए रेवाड़ी ने स्वतंत्रता के महत्व एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. रेणु सोलखे, सीजेएम-सह-सचिव, डीएलएसए रेवाड़ी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने न्यायपालिका एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के बारे में बताया कि कैसे सभी को सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखे। साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मीडियेशन फॉर द नेशन 3.0 (डमकपंजपवद वित जीम छंजपवद 3.0) के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत एवं भाषण भी प्रस्तुत किए गए।
बकाया कर राशि के निपटान का लाभ उठाने का अंतिम मौका
योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 28 सितंबर
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार ने विपणन करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बकाया कर राशि के निपटान के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम शुरू की है। योजना की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2025 में छोटे व्यापारियों को लाभ देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान स्कीम को व्यापारियों ने हाथो-हाथ लिया और उसका 115223 व्यापारियों ने पुरजोर लाभ उठाया। इस स्कीम की अभूतपूर्व कामयाबी को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर निपटान स्कीम लाने का विचार किया है जिसके द्वारा पुराने बकायों को निपटाया जा सके तथा अदालतों में लंबित मुकदमों का समाधान किया जा सके। जीएसटी में कम से कम बकाया राशियों के साथ आगे बढ़ा जाए ताकि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने में अधिक से अधिक समय और ध्यान दिया जा सके। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चैधरी ने बताया कि सरकार ने 1 जून 2026 से 120 दिनों के लिए 28 सितंबर 2026 तक एक मुश्त निपटान स्कीम, 2026 शुरू की है। जिसके तहत सात कराधान अधिनियमों के तहत निर्धारित बकाया देय राशि के निपटान का प्रावधान है। यदि किसी करदाता पर किसी संबंधित अधिनियम के अंतर्गत एक वर्ष में 1 लाख रुपये तक का कर बकाया है तो उसे इस स्कीम में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उसका उस वर्ष के लिए उस अधिनियम में संपूर्ण कर, ब्याज एवं जुर्माना राशि माफ हो जाएगी। आवेदक अपने बकाया देय राशि के निपटान के लिए किसी भी अधिनियम में किसी भी वर्ष के लिए आवेदन कर सकता है। पूर्ववर्ती हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत बकाया राशि के निपटान के लिए विशेष छूट उपलब्ध है। हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 को 1 अप्रैल, 2003 से हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 के लागू होने के साथ निरस्त कर दिया गया था। हरियाणा सामान्य बिक्री कर के तहत बकाया देय बहुत पुराने हैं, इसलिए 1 लाख से अधिक कर बकाया वाले सभी मामलों में 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रीति चैधरी ने बताया कि फार्म सी, फार्म एफ, फार्म एच, फार्म ई1, फार्म ई2, टैक्स इनवॉइसध्वैट सी-4, वैट डी1, वैट डी2 आदि जैसे वैधानिक प्रपत्रों के न जमा करने के कारण बड़ी संख्या में बकाया राशि देय है। इन मामलों में से कुछ विभिन्न अपील स्तरों पर हैं। इन बकाया को विशेष रूप से लक्षित करने के लिए एक नई छूट प्रस्तावित की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अब ऐसे प्रपत्र प्रस्तुत करने में सक्षम है, तो उसके कर की मांग उन प्रपत्रों के प्रस्तुत करने से प्राप्त होने वाली छूट की राशि से घटा कर कम कर दी जाएगी, बशर्ते ये प्रपत्र तीन महीने के भीतर सत्यापित हो जाएं। यह लाभ ऐसे फर्जीध्नकली फर्मों को उपलब्ध नहीं होगा जिनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई है। यह लाभ उन वैधानिक प्रपत्रों के लिए भी उपलब्ध नहीं होगा जिन्हें पहले प्राधिकरणों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। यह केवल हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 और केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 से संबंधित बकाया राशि पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत प्रदान की गई कर छूट में एक रुपए से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, अन्य मामले में कर छूट का 70 प्रतिशत है। अन्य अधिनियमों के अधीन उपलब्ध छूट में एक रुपये से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, 1 लाख से 10 लाख तक 60 प्रतिशत, 10 लाख से 1 करोड़ तक 50 प्रतिशत, 1 करोड़ से 10 करोड़ तक 40 प्रतिशत, 10 करोड़ रुपये से 30 करोड़ तक 35 प्रतिशत, 30 करोड़ रुपये से 60 करोड़ तक 30 प्रतिशत, 60 करोड़ रुपये से अधिक पर 0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत ब्याज तथा जुर्माना राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी गई है। प्रीति चैधरी ने बताया कि आवेदक को प्रत्येक पूर्ववर्ती स्लैब में दी गई छूट का पूर्ण लाभ उसके बकाया कर राशि की स्लैब तक मिलेगा। बकाया राशि निर्धारित करने वाले किसी भी आदेश के विरूद्ध अपील या मुकदमे में शामिल आवेदक भी लंबित अपीय या मुकदमे को वापस लेने की शर्त के साथ इस स्कीम के तहत आवेदन कर सकते है। निपटान की राशि का भुगतान किस्तों में करने की भी सुविधा स्कीम में दी जा रही है। पांच लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए कोई किस्त नहीं। पांच लाख रुपए से अधिक और पच्चीस लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए दो समान किस्तें। एक किस्त आवेदन जमा करते समय और दूसरी अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर। पच्चीस लाख रुपए से अधिक के निपटान की राशि के लिए तीन किस्तें होगी। आवेदन जमा करते समय निपटान राशि का 40 प्रतिशत, अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर दूसरी किस्त, निपटान राशि का 30 प्रतिशत और अंतरिम आदेश की तिथि से 120 दिनों के भीतर शेष राशि की तीसरी किस्त। ऐसे मामलों में जहां निपटान के लिए आवेदन सही पाया गया है और स्वीकार कर लिया गया है तो आवेदक के खिलाफ कोई आगे की कार्यवाही शुरू नहीं की जाएगी।











80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा ने भारत को बनाया सशक्त, मजबूत और लोकतांत्रिक राष्ट्र रू मंत्री राजेश नागर
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री राजेश नागर ने किया ध्यवारोहण
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने रेवाड़ी में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित किया है। मंत्री राजेश नागर शनिवार को रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत अपना शुभ संदेश दिया। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया। समारोह से पहले उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर बलिदानियों व वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया। इसके साथ मंत्री राजेश नागर ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पावन पर्व होने पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की भी शुभकामनाएं दीं। मंत्री राजेश नागर ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंततरू 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला छावनी में स्थापित किया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक अब निर्माण के अंतिम चरण में है। यह स्मारक हमारे वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा। मंत्री ने कहा कि आज का भारत केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी हमारे लिए गौरव का विषय है। ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्र भक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में हरियाणा ने भी उल्लेखनीय भागीदारी की है। हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध व्यापक जन चेतना पैदा करेगी।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई दी राष्ट्रीय एकता
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से रूबरू कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों द्वारा संयुक्त रूप से हवा में योग पर आधारित मलखंभ का प्रदर्शन राजकीय संस्कृति मॉडल विद्यालय जलियावास, होली चाइल्ड स्कूल द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य, वीआईपी स्कूल द्वारा भंगड़ा लोक नृत्य, राज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा छत्तीसगढी व पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
मुख्यातिथि को ध्वजारोहण का छायाचित्र भेंट कर किया अभिनंदन
जिला प्रशासन की ओर से डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा व एआईपीआरओ पवन यादव ने समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर को राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण करने के चंद मिनटों बाद ही राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का छाया चित्र प्रदान करते हुए उनका जिला में अभिनंदन किया।
यह रहे मौजूद
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन विनिता पीपल, पूर्व मंत्री डा.बनवारी लाल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार, मार्किट कमेटी चेयरमैन अनिल कुमार सैनी व पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद सहित जिला प्रशासन की ओर से आईजी ओम प्रकाश नरवाल, डीसी अभिषेक मीणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, डीएमसी प्रदीप अहलावत, सीटीएम जितेंद्र कुमार, सीएमजीजीए नैंसी, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डीईईओ राजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद रहे। समारोह में मंच संचालन साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहडिया द्वारा किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी की भूमिका प्रवक्ता डा. ज्योत्सना यादव व पूनम यादव द्वारा निभाई गई।
स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने किया सम्मानित
मंत्री राजेश नागर ने की स्कूली प्रतिभागियों के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। वहीं मंत्री ने जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए 2 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। मुख्य अतिथि ने हरियाणा में जीएसटी रिकवरी में जिला रेवाड़ी दूसरे स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर डीईटीसी रेवाड़ी प्रीति चैधरी को सम्मानित किया। इसी प्रकार विभिन्न विभागों में बेहतरीन कार्य करने वाले जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जयप्रकाश, एएसआई दीपक, एएसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल करनैल सिंह, शिक्षा विभाग से मनोज कुमार, पीजीटी पूनम यादव, मनीष कुमार, पीजीटी निखिल कुमार व हुकुम चंद (व्यक्तिगत) आदि को सम्मानित किया गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन में अद्वितीय योग के लिए हुकम चंद शर्मा को सम्मानित किया। इसके साथ खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी देवांशु, यशू, यशिका, लक्ष्मी, देवेश आरती, ज्योति, विश्वजीत, यशराज, चहक और सुषमा आदि खिलाडियों को भी सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट की टुकडियों ने परेड इंचार्ज पवन कुमार के नेतृत्व में बेहतरीन कदमताल करने पर विजेता टुकड़ी में सयुंक्त रूप से प्रथम रही एनसीसी ब्वाय सीनियर व सैनिक स्कूल एनसीसी, द्वितीय हरियाणा पुलिस व पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गल्र्स गाइड द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने सम्मानित किया।
बावल सब-डिवीजन कोर्ट परिसर में किया ध्वजारोहण
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: बावल सब-डिवीजन कोर्ट परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में एसडीजेएम आलोक आनंद ने जेएमआईसी प्रदीप कुमार, वकीलों और स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
स्वतंत्रता दिवस पर मेरा युवा भारत ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं व तिरंगा यात्रा
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत, रेवाड़ी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करनावास, रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में देशभक्ति, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता, तिरंगा यात्रा तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान आयोजित किया गया। विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सैनिक कैलाश चंद्र भारद्वाज ने शिरकत की। इस अवसर पर मेरा युवा भारत की ओर से विनय राव एवं यतिन चारण सहित विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़कर देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।



प्रत्येक बुधवार को नागरिक अस्पताल में किया जाता है दिव्यांगता बोर्ड का आयोजन
31 अक्तूबर तक शुक्रवार को भी आयोजित होंगे स्पेशल दिव्यांगता कैंप
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: दिव्यांगता बोर्ड का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के वार बुधवार (कार्यदिवस) को नागरिक अस्पताल रेवाडी के कमरा नंबर -34 में किया जाता है। सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया ने बताया कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा ने दिव्यांगजनों के स्पैशल कैंप के आयोजन करने बारे स्पेशल हिदायतें दी हुई है। सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया ने बताया कि 21 अगस्त 2026 से 31 अक्तूबर 2026 तक प्रत्येक सप्ताह के वार बुधवार के अतिरिक्त प्रत्येक सप्ताह के वार शुक्रवार (कार्यदिवस) को भी स्पेशल दिव्यागंता कैंप (दिव्यांजनों यूडीआईडी के लंबित केस निपटाने हेतु) का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी दिव्यांगजन अपना दिव्यांगता फार्म संबंधित लिंक पर ीजजचेरूध्ध्ेूंअसंउइंदबंतकण्हवअण्पदध् पर जाकर ऑनलाईन फार्म भरें व ऑनलाईन आवेदन के प्रिन्ट आउट की छायाँ प्रति, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, (परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इत्यादि) स्वयं की दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नागरिक अस्पताल रेवाडी के कमरा नंबर -34 में सुबह 09ः00 बजे आकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्रध्युडीआईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर पहुंचे गांव टीट, ग्रामीणों से हुए रूबरू
विधायक डा.कृष्ण कुमार और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली रही विशेष रूप से मौजूद
रेवाड़ी, 16 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने रेवाड़ी में आयोजित 80 वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद गांव टीट पहुंचे। इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, सरपंच प्रतिनिधि अभय सिंह टीट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है और रेवाड़ी की भी वीर सैनिकों की धरती के रूप में अपनी विशेष पहचान है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा. अरविंद यादव कुंड, जिला उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर, एनिमेंट पर्सन जीवनराम गर्ग, मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, सरपंच अशोक यादव मामडिया आसमपुर, पूर्व प्रधान जयभगवान हरजीपुर, सरपंच महेश यादव बोहतवास, सरपंच नरेंद्र चिमनवास, सरपंच जीता पाली, सरपंच सत्यपाल आलियावास, श्रीप्रकाश पीथडावास, सरपंच हेमंत नंगली गोधा, सरपंच विकास सैदपुर, दिनेश शर्मा खोरी आदि मौजूद रहे।




कैंसर पीडितों के लिए भिवानी में रक्तदान शिविर आयोजित, 111 ने किया रक्तदान
गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की कमी को पूरा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: अशोक शर्मा
भिवानी, 16 अगस्त, अभीतक: स्वतंत्रता दिवस और विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को स्थानीय महम रोड स्थित बड़ चड्डौक पर स्थित कैरियर प्लेनेट स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फोटोग्राफर भाईचारा गु्रप और सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से एयर कंडीशनर बस में लगाए गए इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर मरीजों को जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराना था। यह भिवानी में इस शृंखला का 13वां विशाल रक्तदान शिविर रहा, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढकर अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई। शिविर के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बाड़सा की विशेष चिकित्सा टीम ने डा. दीप्ति रंजन की अगुवाई में अपनी सेवाएं दी। टीम ने पूरी सतर्कता और चिकित्सा मानकों का पालन करते हुए रक्तदाताओं से यूनिट्स एकत्रित कीं। इस पूरे आयोजन की देखरेख शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान 111 ने रक्तदान किया। इस मौके पर वरिष्ठ फोटोग्राफर अशोक शर्मा और देवेंद्र वर्मा उर्फ डीके वर्मा ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की कमी को पूरा करना हम सबका नैतिक दायित्व है। भिवानी के फोटोग्राफर भाईचारे और आमजन ने जिस प्रकार इस 13वें शिविर में सहयोग दिया है, वह सराहनीय है। वही शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि वर्तमान समय में एम्स बाड़सा में सभी ब्लड गु्रपस की भारी कमी चल रही थी। ऐसे में यह रक्तदान शिविर कैंसर मरीजों के लिए किसी जीवनरक्षक वरदान से कम साबित नहीं हुआ है। जिन रक्तदाताओ ने आज महादान किया है, वे सच्चे अर्थों में बधाई के पात्र हैं। शिविर में शहर के युवाओं, फोटोग्राफर भाईचारे के सदस्यों और जागरूक नागरिकों ने भारी संख्या में पहुंचकर रक्तदान किया। आयोजकों ने इस मानवीय कार्य को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर अशोक शर्मा, देवेंद्र, राजू डुडेजा, मनोज घोष, राजू जिंदल, अमन सभ्रवाल, सुमित ग्रेवाल, शमीम, विजय रोहिल्ला, नितिन अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, जयदीप कटारिया मौजूद रहे।
चंडीगढ़: कांग्रेस नेतृत्व द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भाजपा निकालेगी कैंडल मार्च
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देश पर 27 संगठनात्मक जिलों में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
रविवार शाम 6 बजे से 8 बजे तक जिला स्तरीय कैंडल मार्च में शामिल होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, सांसद एवं सक्रिय पदाधिकारी
कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का निशाना
डॉ. अर्चना गुप्ता बोलींरू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी द्वारा किया गया ‘वंदे मातरम्’ का अपमान
वंदे मातरम्’ महज राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन का उद्घोष है।
राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक का अपमान नहीं करेंगे सहन, कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग।
सांसद महंत बाबा बालक नाथ, जिला पुलिस कप्तान रोहतक, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर को भद्दी भद्दी गालियां बकने वाली, महंत श्री रमेश नाथ औघड़ पीर मठ अस्थल बोहर रोहतक के साथ धोखा षड्यंत्र कर करोड़ों रुपए और करोड़ों रुपए का सोना चांदी कीमती आभूषण हड़पने वाली कांता देवी उर्फ कांता आहलडिया ने धोखे से बनाए मुखत्यारणमा और उत्तराधिकारी के कागजात रद्द कर विभिन्न धाराओं के तहत दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कराने का ऐलान
छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया अधिकृत प्रवक्ता औघड़ पीर मठ अस्थल बोहर रोहतक
रोहतक, 16 अगस्त, अभीतक: रविवार को शहर के एक होटल में बुलाई प्रेस वार्ता में छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया अधिकृत प्रवक्ता औघड़ पीर मठ अस्थल बोहर रोहतक ने विस्तार से चर्चा कर मीडिया बंधुओं के समक्ष प्रमाण रखे जिसमें प्रमुख रूप से पंचायत का शिकायत को लेकर दो दिन ओर दोषी पक्ष को देने का निर्णय महंत श्री रमेश नाथ के आदेश को रखा अगर दो दिन में सम्मान सहित महंत श्री रमेश नाथ के रूपए आभूषण वापस नहीं लौटाए तो संवैधानिक रूप से कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस कप्तान के माध्यम से कांता देवी उर्फ कांता आहलड़िया, रमन चहल पुत्री कांता देवी उर्फ कांता आहलडिया, अशोक कुमार सिंह (बिहार वाले), अभिषेक सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह (बिहार वाले), रविन्द्र कुमार उर्फ आशु नेहरू कॉलोनी इन सभी आरोपियों के खिलाफ प्रमाण के साथ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाने का काम महंत रमेश नाथ जी करेंगे। महंत श्री रमेश नाथ जी ने स्पष्ट रूप से बताया कि मैने कभी भी कांता देवी उर्फ कांता आहलडिया को अपना उत्तराधिकारी या मुखत्यारणमा नहीं दिया इसने कोर्ट ओर कानूनी कार्यवाही करने के नाम पर अशोक कुमार सिंह (बिहार वाले), रविन्द्र कुमार उर्फ आशु नेहरू कॉलोनी वाले ने खाली हरे कागजों पर एफिडेविट पर काफी चेक बुक पर हस्ताक्षर ओर अंगूठे लगवाए इन्होंने मेरे अनपढ़ होने का फायदा उठाकर एक सोची समझी रणनीति के तहत इस प्रकार के दस्तावेज मेरी संपति और करोड़ों रुपए, सोना चांदी कीमती आभूषण हड़पने के लिए तैयार करवाए जिनको मैने रद्द करवा दिया है और इस मामले में अपने वकील से उचित कानूनी सलाह लेकर षड्यंत्र करने वालो के खिलाफ संवैधानिक कानूनी कार्यवाही करवाई जाएगी। कांता देवी उर्फ कांता आहलडिया से रुपए वापस मांगने के बाद यह तरह तरह के आरोप लगा रही है जिसका सच्चाई से दूर दूर का रिश्ता नहीं है। छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने बताया पंचायत के दिए हुए रुपए वापस लौटाने के पांच दिन पूरा होने पर ओर तो कोई षडयंत्र सुझा नहीं ओर थाने में जाकर झूठी शिकायत देकर आई कि मेरा अपरहण करना चाहते थे जो बिल्कुल झूठ है। महंत श्री रमेश नाथ के रूपए देने से बचने के लिए झूठा प्रचार कर रही है। हम भी थाने के ैभ्व् से मिलकर आए हैं और उनके पूछने पर बताकर आए की महंत के रुपए देने से बचने के लिए झूठ बोल रही हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ दो दिन बाद पुलिस कप्तान रोहतक के कार्यालय में सभी दस्तावेज के साथ घोटाले की कुल रकम उजागर कर इसके ओर इसके सहयोगियों के खिलाफ थ्प्त् दर्ज करवा गिरफ्तारी की मांग करेंगे। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से समाज सेवी महेंद्र बागड़ी, समाज सेवी मंजीत मोखरा, प्रमुख रूप से शामिल रहे।


किसानों को रासायनिक खाद संकट से बचा सकते हैं जैविक स्रोत: डॉ. शक्ति ओम पाठक
धान बुआई का सीजन सिर पर, वर्मी कंपोस्ट, गोबर की खाद को न भूलें
गुरुग्राम, 16 अगस्त, अभीतक: जाने-माने कृषि वैज्ञानिक डॉ शक्ति ओम पाठक का कहना है कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर उत्पन्न भू-राजनीतिक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव तथा ईरानदृअमेरिका संघर्ष जैसी घटनाओं के कारण ऊर्जा एवं उर्वरक उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। देश इस समय गंभीर रासायनिक उर्वरक संकट से जूझ रहा है। डॉ शक्ति ओम पाठक, जो एसजीटी, गुरुग्राम में सहायक प्रोफेसर हैं, ने सलाह दी है कि इस परिस्थिति में किसानों के लिए आवश्यक है कि वे केवल रासायनिक उर्वरकों पर निर्भर रहने के बजाय जैविक एवं स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें। डॉ शक्ति ओम पाठक एसजीटी यूनिवर्सिटी में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के इंचार्ज भी हैं। उन्होंने बताया कि धान भारत की प्रमुख फसल है तथा इसकी खेती में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं पोटाश की पर्याप्त मात्रा की आवश्यकता होती है। यदि जैविक स्रोतों का वैज्ञानिक ढंग से उपयोग किया जाए तो रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता 25-50 प्रतिशत तक कम की जा सकती है तथा मृदा की उर्वरता और उत्पादन क्षमता भी लंबे समय तक बनी रहती है।
- कम्पोस्ट: कम्पोस्ट खेतों एवं घरों से प्राप्त जैविक अवशेषों के नियंत्रित अपघटन से तैयार की जाने वाली जैविक खाद है। इसमें लगभग 0.5-1.5 प्रतिशत नाइट्रोजन, 0.4-0.8 प्रतिशत फॉस्फोरस तथा 0.5-1.2 प्रतिशत पोटाश उपलब्ध होती है। धान की रोपाई से 15-20 दिन पूर्व 5-10 टन प्रति हेक्टेयर अच्छी तरह सड़ी हुई कम्पोस्ट मिट्टी में मिला देने से मृदा की संरचना में सुधार होता है, जल धारण क्षमता बढ़ती है तथा पौधों को पोषक तत्व धीरे-धीरे उपलब्ध होते रहते हैं। कम्पोस्ट मृदा में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की संख्या भी बढ़ाती है, जिससे पोषक तत्वों का खनिजीकरण तेज होता है।
- वर्मी कम्पोस्ट: वर्मी कम्पोस्ट केंचुओं द्वारा तैयार की गई अत्यंत गुणवत्तापूर्ण जैविक खाद है। इसमें सामान्य कम्पोस्ट की अपेक्षा अधिक मात्रा में नाइट्रोजन (1.5-2.0ः), फॉस्फोरस (1.0-1.5 प्रतिशत) तथा पोटाश (1.2-2.0 प्रतिशत) उपलब्ध रहती है। धान की खेती में 2-3 टन प्रति हेक्टेयर वर्मी कम्पोस्ट का प्रयोग करने से पौधों की वृद्धि तेज होती है, जड़ों का विकास अच्छा होता है तथा रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम हो जाती है। वर्मी कम्पोस्ट में उपस्थित लाभकारी सूक्ष्मजीव पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।
- हरी खाद: हरी खाद रासायनिक उर्वरकों का सबसे प्रभावी विकल्प मानी जाती है। इसके लिए ढैंचा, सनई, मूंग या लोबिया जैसी दलहनी फसलों की बुवाई करके 45-50 दिन बाद उन्हें खेत में पलट दिया जाता है। हरी खाद से लगभग 40-60 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर भूमि में जुड़ सकती है, जिससे धान की नाइट्रोजन की आवश्यकता का बड़ा भाग पूरा हो जाता है। इसके अतिरिक्त मृदा में कार्बनिक पदार्थ बढ़ता है, सूक्ष्मजीव सक्रिय होते हैं तथा फॉस्फोरस एवं अन्य पोषक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ती है।
- फसल अवशेषों का उपयोग: डॉ शक्ति ओम पाठक के अनुसार धान एवं गेहूं के अवशेषों को जलाने के बजाय खेत में मिलाकर उनका अपघटन कराया जाए तो वे उत्कृष्ट जैविक खाद का कार्य करते हैं। अवशेषों के साथ जैविक अपघटक का प्रयोग करने से उनका विघटन शीघ्र होता है। इससे कार्बनिक पदार्थ बढ़ता है, मृदा की संरचना सुधरती है तथा दीर्घकाल में रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है।
- गोबर की सड़ी हुई खाद: डॉ शक्ति ओम पाठक के अनुसार अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद भारतीय कृषि की सबसे पुरानी एवं विश्वसनीय जैविक खाद है। इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश के साथ-साथ अनेक सूक्ष्म पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। धान की खेती में 10-15 टन प्रति हेक्टेयर गोबर की खाद का उपयोग करने से मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है। यह उर्वरकों की उपयोग दक्षता भी बढ़ाती है।
- जैव उर्वरक: जैव उर्वरक ऐसे लाभकारी सूक्ष्मजीव हैं जो पौधों को पोषक तत्व उपलब्ध कराने में सहायता करते हैं। धान की खेती में विशेष रूप से निम्न जैव उर्वरकों का प्रयोग लाभकारी है
- एजोस्पिरिलम
- एजोटोबैक्टर
- ब्लू ग्रीन एल्गी
- एजोला
- फॉस्फेट घुलनशील जीवाणु
इनके प्रयोग से लगभग 20-30 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की बचत की जा सकती है तथा फॉस्फोरस की उपलब्धता भी बढ़ जाती है।
- एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन
वर्तमान परिस्थितियों में केवल जैविक अथवा केवल रासायनिक उर्वरकों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। सबसे बेहतर उपाय एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन है।
यदि किसान निम्नलिखित संयोजन अपनाते हैं, तो उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हो सकते हैं
- 50-75ः अनुशंसित रासायनिक उर्वरक
- 5-10 टन कम्पोस्ट या गोबर की खाद
- 2-3 टन वर्मी कम्पोस्ट (उपलब्धता अनुसार)
- हरी खाद का प्रयोग
- जैव उर्वरकों का उपयोग
इस प्रकार की प्रणाली से धान का उत्पादन स्थिर रहता है तथा रासायनिक उर्वरकों की बचत होती है।
डॉ शक्ति ओम पाठक ने धान किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं
ऽ मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें।
ऽखेत में उपलब्ध जैविक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें।
ऽ धान की रोपाई से पहले हरी खाद अवश्य अपनाएं।
ऽ गोबर की केवल अच्छी तरह सड़ी हुई खाद का ही उपयोग करें।
ऽवर्मी कम्पोस्ट एवं जैव उर्वरकों को नियमित रूप से अपनाएं।
ऽ फसल अवशेषों को जलाने के बजाय खेत में मिलाएं।
ऽ संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाकर लागत कम करें तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखें।
