



https://www.mysba.co.in
80 साल पहले मिली आजादी,
आज हमारी जिम्मेदारी!
इस 15 अगस्त सिर्फ तिरंगा न लहराएँ,
स्वदेशी का संकल्प भी उठाएँ।
हमारा हर स्वदेशी चुनाव
किसी कारीगर की मेहनत को सम्मान,
किसी उद्यमी को प्रोत्साहन
और किसी परिवार के लिए रोजगार का अवसर बन सकता है।
मैं भी स्वदेशी समर्थक कृ
मेरी पसंद, मेरे देश की ताकत!
80वाँ स्वतंत्रता दिवस: स्वावलंबी भारत की ओर एक कदम
जय हिंद!



बादली तिरंगा यात्रा समाचार
शहीदों के सम्मान में बादली हल्का है मैदान में नारों से गूंजा बादली क्षेत्र
आजादी के दीवानों और युद्ध नायकों को समर्पित तिरंगा यात्रा धनखड
बादली, 13 अगस्त, अभीतक: भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड की अगुवाई में बादली विधान सभा क्षेत्र की वीरवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अनाज मंडी से शुरू हुई और चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय कॉलेज से सामने संपन्न हुई। शहीदों के सम्मान में बादली हल्का है मैदान में नारों से पूरा बादली क्षेत्र गुंजायमान हो गया। राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड ने कहा कि गांव गांव वीर भूमि है, अगणित है विजय गाथा। हे वीरों तुमको नमन करने के लिए ये आज बादली हल्का तुमको है शीश नवाता। धनखड ने कहा कि आज जोश का दिन है ,साहस का दिन है। चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, राजेंद्र लाहिडी, राम प्रसाद बिस्मिल, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर, खुदीराम बोस जैसे अगणित महानायकों ने मां भारती की आजादी के लिए चले आंदोलन में अग्रेजी हुकूमत की यातनाएं झेली और अपने प्राणों का बलिदान दिया। धनखड ने कहा कि आजादी के बाद भारत चीन युद्ध 1962, भारत पाक युद्ध 1965 व1971 और कारगिल की लडाई में हमारे वीर योद्धाओं ने अपने जीवन का बलिदान मां भारती की रक्षा करते हुए दिया। आज उन सभी मां भारती के वीर सपूतों को नमन करने का दिन है ,उन सभी को सम्मान करने का दिन है। जिस तिरंगे की आम बान शान के लिए अपनी कुर्बानी दी, आज उसी तिरंगे के सम्मान का दिन है। यात्रा में भागीदारों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। रास्ते में ग्रामीणों ने यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
इस बार का खास होगा 15 अगस्त को आजादी दिवस समारोह, बोले: धनखड
भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस वर्ष आजादी का पर्व खास होगा। पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् आजादी के समारोह में पूरा गाया जाएगा। पहले यह गीत कांग्रेस ने छोटा कर दिया था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने राष्ट्रीय गीत का मान सम्मान बढाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आजादी के पर्व पर आयोजित होने होने जा रहे समारोहों में भागीदारी करें और पूरी शान के साथ पूरा राष्ट्रीय गीत गाएं। बादली विधान की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में क्षेत्र की सरदारी, पूर्व सैन्य योद्धा, वीर नारी, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी, चेयरमैन बिल्लू कादियान, सहित बडी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भागीदारी की।


एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई
झज्जर, 13 अगस्त, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई। साथ ही नशा मुक्त भारत संदेश को आगे बढ़ाया। एनएसएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल ढुल के नेतृत्व में व प्रोग्राम ऑफिसर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा की उपस्थिति में स्कूल के सैकडों बच्चों ने हर घर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। हर घर तिरंगा यात्रा झज्जर के एल. ए. स्कूल प्रांगण से सेक्टर- नौ से होती हुई झज्जर के शहीदी पार्क तक गई। शहीदी पार्क में पहुंचने के बाद इस तिरंगा यात्रा में शामिल सभी छात्रों ने भारत माता की जय के नारो से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में यह यात्रा काफी सफल रही। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों के दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और 80वें स्वतंत्रता दिवस को अच्छे ढंग से सेलिब्रेट करना रहा। स्कूल प्रबंधन के. एम. डागर ने बताया कि बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने अपनी हाथों से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर स्कूल प्रांगण से रवाना किया। स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पूजा कादयान ने एनएसएस यूनिट के बच्चों के कार्य की प्रशंसा की।




एल.ए. सी.सै. स्कूल के बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट लेवल के खेलकूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जर, 13 अगस्त, अभीतक: एल.ए. सी.सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9,के बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट लेवल के खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रा अंतिम ने बेडमिंटन में स्टेट लेवल पर क्वालीफाई किया। छात्रा डिम्पी ने स्केटिंग में सेकिंड पोजीसन हासिल कि। अब इन दोनों छात्राएं स्टेट लेवल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद छात्र प्रणव स्वीमिंग में सेकिंड, नक्ष ने चेस में सेकिंड साथ ही कक्षा थर्ड से फिफ्थ के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट लेवल पर क्वालीफाई किया ।बच्चों कि इस कामयाबी में स्कूल डीपीई अमित लोहचब, विशाल सिँह व महेंद्र सैनी का अभिनय योगदान रहा। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया व स्कूल प्रबन्धक के. एम. डागर, स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने दोनों छात्राओं को एपरिशीयेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने डीपीई अमित लोहचब, विशाल व महेंद्र सैनी के कार्य की प्रशंसा कर सभी सफल खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की कामना की।








झज्जर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में उपस्थित गणमान्य लोग।
विभाजन की पीडा और बलिदानों को याद कर राष्ट्रीय एकता का संकल्प ले युवा पीढ़ी: डीसी
संवाद भवन में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित
डीसी वर्षा खांगवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
झज्जर, 13 अगस्त, अभीतक: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी वर्षा खांगवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना व नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी के साथ वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान पीडित लोगों के संघर्ष, पीडा और बलिदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही विभाजन की स्मृति लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। वहीं विभाजन विभीषिका को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका प्रभावित पारिवारिक सदस्यों व विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। गणमान्य लोगों ने विभाजन के दौरान पीडित परिवारों को सम्मान पटका व शॉल भेंट कर सम्मान किया।
कठिन परिश्रम से आगे बढ़ने का मिलता है जज्बा: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दर्दनाक दौर की याद दिलाता है, जब वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, कठिन परिस्थितियों और अपनों से बिछडने का दर्द सहना पडा। अनेक परिवारों ने अपने घर-बार छोडे और असहनीय पीडा का सामना किया। उन सभी लोगों के संघर्ष और बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवा पीढ़ी को जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए।
सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता सर्वोपरि
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विभाजन की स्मृतियों को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को इतिहास से सीख लेकर वर्तमान और आने वाली पीढियों को सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाना है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक: डीसी
डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहा हर घर तिरंगा अभियान भी राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने जिलावासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुडने तथा राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को व्यक्त करने का आह्वान किया।
नई पीढी को विभाजन के इतिहास की जानकारी होना जरूरी: विकास वाल्मीकि
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि नई पीढी को विभाजन के इतिहास और उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों के बारे में जानकारी देना जरूरी है, ताकि युवा स्वतंत्रता के महत्व को समझें और देश की एकता, अखंडता तथा भाईचारे को मजबूत करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले तथा विस्थापन एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम रवि मीणा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर विभाजन विभीषिका स्मृति समिति के जिला संयोजक कमल गिरोत्रा, जिला सह संयोजक डॉ नंद सरदाना, सीटीएम ऋतु, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व डीएसओ सतेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विभाजन की पीडा को याद कर भावुक हुए बुजुर्ग, बोले-देश की एकता और भाईचारा रहे सर्वोपरि
विभाजन पीडितों को अभिनंदन अंग वस्त्र व शाल भेंट कर किया सम्मानित, वृद्धजनों ने साझा किए 1947 के दर्दनाक संस्मरण
झज्जर, 13 अगस्त, अभीतक: लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी वर्षा खांगवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि और जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने विभाजन पीडितों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विभाजन की पीडा झेल चुके वृद्धजनों ने अपने संस्मरण साझा किए। उनके अनुभव सुनकर सभागार में मौजूद लोग भावुक हो उठे।
आंखों के सामने आज भी ताजा हैं 1947 के हालात
100 वर्षीय वृद्ध रामप्रकाश घई ने विभाजन के दिनों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1947 का वह समय आज भी उनकी आंखों के सामने है। देश के बंटवारे के समय उन्हें अपना घर-बार और सब कुछ छोडकर अनजान जगह की ओर जाना पडा। रास्ते में अनेक कठिनाइयों और असहनीय पीडा का सामना करना पडा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढी को यह समझना चाहिए कि देश की एकता और शांति कितनी अनमोल है।
घर, जमीन-जायदाद और यादें छोडने का दर्द आज भी कायम
बुजुर्ग किशन चंद बत्रा ने बताया कि विभाजन के समय चारों तरफ भय और अनिश्चितता का माहौल था। लोग अपने घर, जमीन-जायदाद और वर्षों की यादें छोडकर सुरक्षित स्थानों की तलाश में निकल रहे थे। उन्होंने कहा कि उस दौर की पीडा को शब्दों में बयान करना कठिन है और हमें उस इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए।
महिलाओं और बच्चों ने भी झेला कठिन दौर
85 वर्षीय धर्म देवी ने कहा कि वर्ष 1947 में महिलाओं और बच्चों ने बेहद मुश्किल समय देखा। अपने घर और परिवार से बिछडने का दर्द आज भी याद है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढियां विभाजन की पीडा को समझें और देश में हमेशा भाईचारा, शांति तथा सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें।
कठिन परिस्थितियों में भी लोगों ने नहीं छोडी हिम्मत
बुजुर्ग सोनू राम ने कहा कि विभाजन के समय परिस्थितियां इतनी कठिन थीं कि लोगों को अपने ही घर से बेघर होकर अनजान रास्तों पर निकलना पडा। उन्होंने अपनों को बिछडते और लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरते देखा। उन्होंने कहा कि आज हम आजाद भारत में सुरक्षित हैं, इसलिए देश की एकता और अखंडता को हमेशा सर्वोपरि रखना चाहिए।
विभाजन की पीडा से सीख लेकर मजबूत करें राष्ट्रीय एकता
80 वर्षीय ओमप्रकाश परुथी ने कहा कि विभाजन की यादें आज भी मन को विचलित कर देती हैं। उस समय लोगों ने बहुत कुछ खोया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और नए सिरे से जीवन शुरू किया। उन्होंने युवा पीढी से आह्वान किया कि वह इतिहास से सीख लेते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प ले।
वृद्धजनों ने देखी विभाजन से संबंधित प्रदर्शनी
कार्यक्रम के दौरान विभाजन की घटनाओं और उससे जुडी स्मृतियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। विभाजन पीडित वृद्धजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उस दौर से जुडी स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन के दौरान विस्थापन और पीडा झेलने वाले लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए नई पीढी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति और सद्भाव का संदेश देना रहा।
झज्जर स्थित संवाद भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते वृद्धजन।

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुडवाएं नाम: डीसी
आगामी 16 से 20 अगस्त तक कॉलेज में लगेंगे विशेष कैंप, युवाओं के बनेंगे नए वोट
झज्जर, 13 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर-2026 के तहत जिला में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने तथा गलती मिलने पर निर्धारित समय में सुधार करवाने की अपील की।
उच्च शिक्षण संस्थानों में 16 से 20 अगस्त तक विशेष कैंप
डीसी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के नए वोट बनवाने के लिए 16 से 20 अगस्त तक जिला के उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। पात्र युवा इन कैंपों में आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र युवाओं को इस सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
नाम नहीं है तो 30 अगस्त तक फॉर्म-6 से करें आवेदन
डीसी ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर पात्र नागरिक घबराएं नहीं। ऐसे नागरिक 30 अगस्त 2026 तक फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र के माध्यम से नाम जुडवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है।
विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 से सुधार कराएं मतदाता
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। एसआईआर-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां भी 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं।
28 सितंबर तक दावों-आपत्तियों का होगा निस्तारण
डीसी ने बताया कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार 28 सितंबर 2026 तक निस्तारण किया जाएगा, जबकि अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी। उन्होंने नागरिकों से अंतिम सूची का इंतजार न करते हुए समय रहते अपनी जानकारी जांचने और आवश्यक सुधार करवाने की अपील की।

हर घर तिरंगा-वन्दे मातरम थीम पर हुई स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल: डीसी
फाइनल रिहर्सल में डीसी वर्षा खांगवाल ने किया ध्वजारोहण
डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा
झज्जर में 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव करेंगी ध्वजारोहण
झज्जर, 13 अगस्त, अभीतक: जिला मुख्यालय पर शनिवार, 15 अगस्त को 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। समारोह का आयोजन रोडवेज वर्कशॉप परिसर में होगा, जिसमें हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगी और मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। फाइनल रिहर्सल में डीसी वर्षा खांगवाल ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली और पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इससे पहले डीसी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। डीसी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की अस्मिता और गौरव का पर्व है, जिसे जिले में पूरी श्रद्धा, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा।
स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं का होगा सम्मान
डीसी ने बताया कि मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, विभाजन विभीषिका के प्रभावित परिवारों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी प्रशासन की ओर से सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हर घर तिरंगा थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। जिला मुख्यालय के साथ-साथ बहादुरगढ, बेरी और बादली में भी उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाए जाएंगे। प्रशासन ने इन आयोजनों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी धारणा यादव, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम ऋतु, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अवैध शराब के मामले में एक आरोपी काबू,14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद
झज्जर, 13 अगस्त, अभीतक: कमिश्नरेट झज्जर में पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी में चौकी झाडली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि वीर सिंह निवासी झाडली अवैध शराब बेचने का काम करता है और अपनी स्कूटी पर शराब लेकर गांव की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झाडली-सासरौली रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।कुछ समय बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी की गत्ता पेटी से 14 बोतल देशी शराब। डीएस माल्टा मसालेदार बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस टीम ने बरामद शराब को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच की जा रही है।

नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को दिलाई शपथ, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक’
झज्जर, 13 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर की पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा गांव एम.पी. माजरा स्थित ठाकुर द्वारा हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।इस दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे नशे जैसी बुराइयों से स्वयं दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डायल 112 आपातकालीन सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए और अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने के प्रति सचेत किया गया।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सडक सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया।

सीआईए-2 बहादुरगढ की टीम ने उत्तराखंड से नशा सप्लायर को किया गिरफ्तार’
455 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी सप्लायर को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लाई पुलिस टीम, आरोपी पहले से एक मामले में पीओ घोषित’
बहादुरगढ, 13 अगस्त, अभीतक: नशे के खिलाफ झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा निर्देशन में सीआईए-2 बहादुरगढ की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में दूसरे आरोपी सप्लायर को उत्तराखंड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को उत्तराखंड के नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर पुलिस टीम बहादुरगढ लेकर आई है। आरोपी की पहचान भूपेंद्र निवासी गांव व पोस्ट ऑफिस कालिका, तहसील धारचूला, जिला पिथौरागढ उत्तराखंड के रूप में हुई है। सीआईए-2 बहादुरगढ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच करते हुए मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस टीम ने आरोपी को उत्तराखंड से नियमानुसार गिरफ्तार करके बहादुरगढ लाया है।मामले के अनुसार, 27 मार्च 2026 को सीआईए-2 बहादुरगढ की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी गाडी में चरस लेकर बहादुरगढ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर वाहन से 455 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना शहर बहादुरगढ में मामला दर्ज किया गया था।पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि बरामद चरस उत्तराखंड निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी से सप्लाई की गई थी। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पहुंची। टीम ने आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से काबू कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी थाना सदर बहादुरगढ के वर्ष 2013 के एक मामले में पीओ (च्तवबसंपउमक व्ििमदकमत) घोषित था। उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बहादुरगढ लाया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड तथा नशा सप्लाई से जुडे नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हत्या के मामले में आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार’
पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना आसौदा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर’
बहादुरगढ, 13 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना आसौदा पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम निवासी भापडौदा को वारदात के करीब 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा उपनिरीक्षक जय भगवान ने बताया कि 11 अगस्त 2026 की रात गांव भापडौदा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में मारपीट की वारदात सामने आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।ओमबीर निवासी भापडौदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल का उपचार कराया गया।थाना प्रबंधक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात के समय आरोपी विक्रम तथा उसके साथी शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से मारपीट की। मारपीट में ओमबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल सामान तथा अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गिलाकोर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन
जोधपुर, 13 अगस्त, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। व्याख्याता किशोर कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने संबोधन में विद्यार्थियों से राष्ट्रहित एवं देशभक्ति की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बच्चन सिंह, प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा, व्याख्याता ओम प्रकाश, शैताना राम बिश्नोई, किशोर कुमार, बाबू सिंह, देवीलाल, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, संतोष कुमार, ओमप्रकाश, भैरा राम बरबड, राम, समू कंवर, खुशाल चंद्र, नरेंद्र कुमार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।


हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत मसानी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा’
तिरंगा भारत की एकता अखंडता का प्रतीक: डॉ नम्रता सचदेवा’
रेवाडी, 13 अगस्त, अभीतक: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहीद दीन दयाल सीएम ईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी (2534), रेवाडी में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों, एस.एम.सी. सदस्यों तथा ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा का ’नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा’ ने किया। कार्यक्रम की ’अध्यक्षता सरपंच मसानी संजय यादव’ ने की। कार्यक्रम के ’मुख्य अतिथि राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष रामपाल यादव’ रहे। कार्यक्रम में ’विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन यादव, मंडल अध्यक्ष मीरपुर, बनवारी लाल समाजसेवी, सूबेदार मेजर बीरेंद्र सिंह डूंगरवास, पूर्व सरपंच नरेश सिंह डूंगरवास, पूर्व सूबेदार कुलदीप यादव डूंगरवास, अजीत सिंह सेना मेडल प्राप्त पूर्व सरपंच, विपिन कुमार सरपंच डूंगरवास, हीरा लाल रसगण, जगबीर सिंह फौजी, अरविंद कुमार यादव मैनेजर एसबीआई एवं ओम सिंह’ सहित क्षेत्र के गणमान्य सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढी। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बैंड की मधुर धुनों एवं देशभक्ति गीतों ने यात्रा के उत्साह को और बढा दिया। अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देशसेवा की भावना को और मजबूत किया। अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन गांव में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। मुख्य अतिथि रामपाल यादव’ ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को इसमें बढ-चढकर भाग लेना चाहिए। ’विशिष्ट अतिथि नवीन यादव एवं बनवारी लाल’ ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्या ’डॉ. नम्रता सचदेवा’ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। विद्यालय के एस.एम.सी. सदस्यों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों के बलिदान और राष्ट्रीय मूल्यों से जोडने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे गांव में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए निकली यह यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी रही। अंत में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का गरिमापूर्ण समापन किया गया।

युवावर्ग को स्वरोजगार के लिए 20 करोड रुपए तक की लोन सुविधा प्रदान करने की मांग बुलंद
केंद्र-राज्य सरकारों को जल्द बनानी चाहिए रोजगार नीतियां : अशोक प्रधान
रेवाडी, 13 अगस्त, अभीतक: स्वरोजगार के लिए लागत पूंजी के संकट को दूर करने के लिए बेरोजगार युवावर्ग को सरकार से 20 करोड रुपए तक की लोन सुविधा प्रदान करने की जोरदार मांग उठी है। इस सिलसिले में स्थानीय अनाज मंडी के समीप आयोजित बैठक में युवावर्ग के बुलावे पर पहुंचे राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि अधिकाधिक युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारों को रोजगार नीतियां तुरंत बनानी चाहिए। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,नंदलाल यादव भी मौजूद थे। युवाओं ने कहा कि लोक सेवा मंच के माध्यम से उठीं उनके हकों की बुलंद आवाज के बलबूते हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकार हुईं चार मांगें युवाओं के कठिनाइयोंभरे जीवन में आंशिक राहत पहुंचाने का काम करेंगी। इस कडी में गौरतलब है कि प्रदेश के हर गांव में लाइब्रेरी के निर्माण व जिम खोले जाने के लिए बजट आबंटित हो चुका है। सोनीपत में युवाओं से संवाद करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने बीते सप्ताह श्जॉब कैलेंडर जारी करने व कोचिंग में पढ रहे युवाओं को बस पास की सुविधा पर ध्यान देने की बात कही। युवाओं को अब रोजगार नीति बनने तथा स्वरोजगार के लिए लोन सुविधा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान के नेतृत्व में लोक सेवा मंच के माध्यम से उनकी अन्य शेष मांगें भी जल्द स्वीकार होंगीं। सीएम व पीएम मोदी को लिखे पत्र में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि रोजगार नीतियां जल्द बनाकर अधिकाधिक युवाओं को रोजगार देने,स्वरोजगार के लिए 5ः ब्याज दर पर 20ः सरकारी सब्सिडी के साथ लॉन्ग टर्म के लिए 20 करोड रुपए तक की लोन सुविधा,बेरोजगारों को ₹20 हजार रूपए प्रतिमाह जॉब्लेस क्लेम,प्रतियोगी परीक्षाएं-इंटरव्यूज के समय युवाओं को बस-ट्रेन-एरोप्लेन में निःशुल्क यात्रा व निजी वाहन प्रयोग करने पर टोल फ्री, पहला रोजगार मिलने तक बेरोजगारों से आवेदन फीस नहीं लेने,वर्ष में दो बार फ्री मेडिकल चेकअप व संपूर्ण इलाज की निःशुल्क सुविधा तत्काल प्रदान की जानी चाहिए। अशोक प्रधान ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।
भक्ति और वात्सल्य का अनोखा संगम रू अंचल अस्पताल में शिव-पार्वती रूप में विदा हुए नवजात शिशु
भिवानी, 13 अगस्त, अभीतक: सावन के माह और शिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय दिनोद गेट स्थित अंचल अस्पताल से एक बेहद ही भावनात्मक, भक्तिमय और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। अस्पताल में शिवरात्रि के दिन जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का स्वरूप बनाकर भव्य विदाई दी गई। इस अनोखी पहल ने ना केवल परिजनों के दिलों को छू लिया, बल्कि पूरे शहर में चर्चा और प्रशंसा का विषय बनी हुई है। अस्पताल की चिकित्सक डा. अनिता अंचल ने बताया कि पावन शिवरात्रि के अवसर पर अस्पताल में कुल 9 नवजात शिशुओं (3 बेटे और 6 बेटियों) का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि सावन का पूरा महीना भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है। शिवरात्रि के दिन हमारे अस्पताल में 3 बेटों और 6 बेटियों ने जन्म लिया जो हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण था। हमने सुबह ही यह निर्णय लिया कि शिवरात्रि पर जन्मे इन बच्चों को केवल एक सामान्य विदाई न देकर, बालकों को भोलेनाथ और बालिकाओं को मां पार्वती का रूप देकर ससम्मान विदा करेंगे। सही मायनों में हमारे लिए तो शिवरात्रि का असली पर्व आज ही मनाया जा रहा है। अंचल अस्पताल के निदेशक डा. विनोद अंचल ने नवजात शिशुओं के माता-पिता और परिजनों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पल हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिन भी माता-पिता के घर इन बच्चों का जन्म हुआ है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई। यह बच्चे बडे होकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। ये बच्चे इतने भाग्यशाली हैं कि आज समाज के गणमान्य लोग और हमारे साथी बिन बुलाए केवल इन्हें आशीर्वाद और शगुन देने अस्पताल पहुंचे हैं। यह आशीर्वाद इन बच्चों के जीवन में फलीभूत होगा और वे राष्ट्र निर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान देंगे। सर्राफा कमेटी के प्रधान विजय किशन धारेडू वाले ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा सेवा के साथ-साथ हमारी भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और संस्कारों को जिस तरह सहेजा है, वह प्रेरणादायक है। समाजसेवियों द्वारा नवजात शिशुओं को उपहार, शगुन और आशीर्वाद प्रदान किया गया। वही नवजात की माता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि जैसे पवित्र दिन पर बच्चे का जन्म होना हमारे लिए भगवान शिव का सबसे बडा वरदान है। उस पर भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा जिस प्रेम, आदर और भक्तिभाव से हमारे बच्चे को शिव-पार्वती का रूप देकर विदा किया जा रहा है, उसने इस दिन को हमारे जीवन का सबसे यादगार और भावुक पल बना दिया है। हम डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के बेहद आभारी हैं। इस अवसर परश्री कृष्णा कृपा जीओ गीता समिति के संरक्षक ओमप्रकाश नंदवानी, संरक्षक चंद्र प्रकाश, हीरालाल, धर्मपाल, अशोक ढांडा, पवन मदान, हरीश ठुकराल, हरिराम खिच्चुका, विरेंद्र बापोडा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांटना भाजपा की नीति, जनता लगाएगी जुबान पर लगाम: सुनैना चौटाला
चंडीगढ, 13 अगस्त, अभीतक: हरियाणा भाजपा की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा हाल ही में एक विशेष वर्ग और खूंटी पर कुर्ता-पायजामा टांगने को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की नीतियों, कार्यशैली और नई प्रदेशाध्यक्ष की मानसिकता पर कई गंभीर सवाल खडे किए हैं। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं के पास विकास, रोजगार या जनहित का कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं बचा है। यह पार्टी शुरुआत से ही केवल जातिगत और दलगत राजनीति के सहारे अपनी सत्ता बचाए रखने का प्रयास करती रही है। भाजपा की नई प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा किसी विशेष दल व समुदाय पर इस तरह की टिप्पणी करना उनकी संकीर्ण मानसिकता और राजनीतिक भय को साफ दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान से साबित होता है कि भाजपा एक डरी हुई और अंदर से खोखली पार्टी बन चुकी है, जो अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदेश के भ्रातृत्व और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार की घेराबंदी करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हरियाणा का युवा भारी बेरोजगारी की मार झेल रहा है। आए दिन भर्तियों में धांधली और पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसके साथ ही बेकाबू महंगाई ने आम जनता और गृहिणियों का बजट पूरी तरह से बिगाड दिया है। लेकिन भाजपा के नेता कभी भी इन जनहित के मुद्दों पर बात करने की हिम्मत नहीं दिखाते। सत्ता में इतने वर्ष रहने के बावजूद सरकार के पास जनता को देने के लिए कोई नई जनकल्याणकारी योजना नहीं है। जब भी जनता जवाब मांगती है, भाजपा नेता धार्मिक और जातिगत ध्रुवीकरण का सहारा लेकर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करने लगते हैं। सुनैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा की भाईचारा-पसंद जनता अब भाजपा की इस विभाजनकारी रणनीति को भली-भांति समझ चुकी है। प्रदेश का किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा वर्ग इनकी जुमलेबाजी और भ्रामक बयानों से तंग आ चुका है। अब भाजपा चाहे जितना भी ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर ले, जनता इनके किसी झांसे या बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा नेता अपनी भाषा की मर्यादा न भूलें और अपनी जुबान पर लगाम लगाएं। अगर भाजपा नेताओं ने इस तरह की अमर्यादित और समाज को बांटने वाली बयानबाजी बंद नहीं की, तो हरियाणा की जनता आने वाले चुनावों में लोकतांत्रिक तरीके से अपने वोट की ताकत से इनकी जुबान और राजनीति दोनों पर लगाम लगाने का काम करेगी।








स्वतंत्रता दिवस समारोह
रेवाडी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे ध्वजारोहण
डीसी अभिषेक मीणा ने स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान किया परेड निरीक्षण
मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया अवलोकन
रेवाडी, 13 अगस्त, अभीतक: देश की आजादी के पर्व पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार, 15 अगस्त को रेवाडी की नई अनाज मंडी का भव्य व गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। रेवाडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर गुरुवार को डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई। रेवाडी जिला मुख्यालय पर शनिवार, 15 अगस्त को अनाज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे। रेवाडी अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में डीसी अभिषेक मीणा ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप समारोह स्थल पर पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसी के साथ प्रतिभागियों द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन करते हुए इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फाइनल रिहर्सल के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र प्रेम को समर्पित देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए अपनी तैयारी सुनिश्चित की। विद्यार्थियों द्वारा पीटी व डंबल शो का प्रदर्शन भी किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है तथा इस समारोह का आयोजन बडे ही गरिमामयी ढंग से किया जा रहा है। डीसी व एसपी ने इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा फाइनल रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की जा रही है। समारोह में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अनेकता में एकता सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
बावल व कोसली में विधायक फहराएंगे तिरंगा
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उपमंडल बावल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा उपमंडल कोसली में राजीव गांधी स्टेडियम कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोसली के विधायक अनिल कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगें। गुरूवार को बावल व कोसली में प्रतिभागियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ फुल ड्रैस रिहर्सल में भाग लिया और मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसपी हेमेन्द्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, परेड कमांडर डीएसपी पवन कुमार, डीईईओ प्रदीप दहिया, साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम नोडल अधिकारी डा.ज्योत्स्ना यादव, पूनम यादव सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि व विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य-डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने सुनी समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें
रेवाडी, 13 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याओं को सुना और उनका मौके पर समाधान किया। गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में बिजली, पानी आदि से संबंधित समस्याएं आई जिनका डीसी अभिषेक मीणा ने मौके पर ही अधिकारियों को निदान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में चांदपुर की ढाणी में बिजली का तार लटकने की शिकायत पर डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली तार को सही करने के लिए बीच में पोल की व्यवस्था की जाए, ताकि कोई घटना न हो। रेवाडी शहर के वार्ड-22 हंसनगर में सीवर व प्लाट में भरे दूषित पानी की शिकायत पर डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव खरसानकी में अवैध कब्जा की शिकायत पर डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में पानी, अतिक्रमण, परिवार पहचान पत्र, पेंशन आदि से संबंधित शिकायतों का निपटान किया गया। डीसी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला में सोमवार व बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय स्थित सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बावल व कोसली एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पडते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम दलबीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा अभियान को युवाओं, बच्चों और ग्रामीणों में दिखा रहा अभूतपूर्व उत्साह- डीसी अभिषेक मीणा
अभियान के तहत 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम
रेवाडी, 13 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि भारत एवं हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में जिले के स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों और युवाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। डीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक साइकिल तथा बाइक रैलियों का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और अध्यापकों ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इन सेल्फी पॉइंट्स पर आमजन, युवा और बच्चे तिरंगे के साथ गर्व से फोटो खिंचवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां जारी रहेंगी, जिसमें बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति आधारित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन से आह्वान किया है कि वे इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ-चढकर भाग लें और अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।
डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
30 नवंबर 2026 तक सरल पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
रेवाडी, 13 अगस्त, अभीतक: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 की अवधि के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, टपरीवास, पिछडा वर्ग जातियों एवं सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र आगामी 17 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं पिछडा वर्ग के छात्र व छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाति है। इस योजना के अंतर्गत छात्र की पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख से कम होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 70 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर आठ हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। वहीं कक्षा बारहवीं में अनुसूचित जाति के छात्र व छात्राओं को 70 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 75 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर आठ हजार से 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। अनुसूचित जाति के छात्र व छात्राओं के लिए स्नातक में 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 65 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर स्नातकोत्तर में दाखिला लेने पर 9 हजार रुपए व 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। पिछडे वर्ग ए के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 70 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर आठ हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है, वहीं पिछडे वर्ग बी तथा अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र में तथा 80 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर आठ हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए विद्यार्थी हरियाणा का मूल निवासी होना आवश्यक है। इच्छुक विद्यार्थी ीजजचेरूध्ध्ेंतंसींतलंदंण्हवअण्पदध् पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन आईडी में आवेदक के दस्तावेजों की त्रुटि होने पर आवेदक को 15-15 दिन के तीन अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस अवधि के दौरान आवेदक के द्वारा दस्तावेज ठीक न करने पर आवेदन को रद्द कर दिया जाएग। योजना की पात्रता मानदंड, छात्रवृत्ति की दर तथा योजना से संबंधित अन्य जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ेमूं.ींतलंदं.हवअ.पदध् पर देख सकते है।






हर भारतीय की पहचान, सम्मान, स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा – डीसी
लघु सचिवालय रेवाडी, कोसली व बावल में लगाई गई हर घर तिरंगा प्रदर्शनी
प्रदर्शनी के माध्यम से तिरंगे के इतिहास और महत्व से रूबरू हो रहे नागरिक
रेवाडी, 13 अगस्त, अभीतक: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय परिसर रेवाडी के साथ-साथ कोसली, बावल व इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास, महत्व और सम्मान पूर्वक उपयोग से जुडे नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम को 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसको लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में इस प्रकार की चार जगह प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें लघु सचिवालय रेवाडी, उपमंडल कोसली, उपमंडल बावल व इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर शामिल हैं। सभी आमजन इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और तिरंगे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करें। डीसी ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का संगम नहीं है, बल्कि यह देश के 140 करोड भारतीयों की पहचान, सम्मान, स्वाभिमान तथा संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन बन गया है। यह देश के हर घर, हर परिवार और हर नागरिक के जीवन से जुड गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में तिरंगे के विकास और उसके गौरवशाली इतिहास को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें वर्ष 1907 में मैडम भीकाजी कामा द्वारा जर्मनी के स्टुटगार्ट में फहराए गए ध्वज से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुडी पोर्ट ब्लेयर की ऐतिहासिक घटनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित फ्लैग कोड ऑफ इंडिया तथा तिरंगे के सम्मानपूर्वक उपयोग से जुडे नियमों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही अशोक चक्र के महत्व और तिरंगे के विभिन्न पहलुओं से जुडे रोचक तथ्यों को भी प्रदर्शित किया गया है। डीसी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। इसलिए सभी आमजन अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा सम्मान पूर्वक फहराएं।
हर घर तिरंगा’ अभियान
राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ बावल में भव्यता के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना
तिरंगा यात्रा है सम्मान और गौरव का प्रतीक – विधायक डा. कृष्ण कुमार
बावल, 13 अगस्त, अभीतक: बावल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। युवा शक्ति देश की सबसे बडी ताकत है। विद्यार्थियों की इस प्रकार की गतिविधियों में भागीदारी से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। विधायक ने कहा कि युवा अपने परिवार, आस-पडोस और समाज के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोडें तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोडने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसलिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ-चढकर भाग लें और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित करें।
तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह और जोश के साथ लिया भाग
तिरंगा यात्रा में युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति से जुडे नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस यात्रा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का रखें पूरा ध्यान
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए डा. भीम राव अम्बेडकर पार्क में पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। रैली में शामिल लोगों ने पूरे मार्ग में अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। विधायक ने नागरिकों से अपील की गई कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ-चढकर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करें। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखें।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पालिका बावल के उप प्रधान अर्जुन चौकन, खोरी मंडल अध्यक्ष नरेश सरपंच रामपुरा, महामंत्री अरुण तंवर धारण, अनिल रायपुर, राजेश सरपंच धारण, मामराज गौड, श्रीनिवास यादव, जितेंद्र ग्रेवाल मैदपुर, कल्याण सिंह, नवीन गौड, चौकीदार नथूराम, रविन्द्र, उमाशंकर, प्रताप, आजाद, सागर सहित सैकडों की संख्या में लोग शामिल रहे।
विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ मीटिंग की
रेवाडी, 13 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी ने गुरुवार को विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें ज्यादा से ज्यादा मोटर एक्सीडेंट क्लेम केसो में आपसी सहमति से समझौते के बारे में कहा गया इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा चलाए गए समाधान समाधान समारोह के बारे में भी अधिवक्ताओं से बातचीत की गई ताकि पेंडिंग केसो में समझौता कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक यादव, हवा सिंह जाट, मुकेश कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, दिलीप अरोडा व संजीव कुमार गौतम अधिवक्ता उपस्थित थे।
15 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार
खरखौदा में बिजली कनेक्शन लगाने की एवज में मांगी थी ₹30 हजार की रिश्वत ₹10 हजार पहले लेने के बाद मांगे थे ₹15 हजार
सोनीपत, 13 अगस्त, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भिवानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक लाइनमैन को ₹15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रतीक निवासी जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी खरखौदा स्थित बिजली कार्यालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। ब्यूरो को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खेती-बाडी का काम करता है और उसने अनाज मंडी, रोहतक रोड, खरखौदा के सामने स्थित अपने मकान व दुकान में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन किया था। कनेक्शन नहीं लगने पर वह बिजली कार्यालय खरखौदा में कार्यरत लाइनमैन प्रतीक से मिला। आरोप है कि लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन लगवाने की एवज में ₹30 हजार रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही ₹10 हजार रिश्वत ले चुका था और शेष राशि के रूप में ₹15 हजार की मांग कर रहा था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ैट.।ब्ठ रोहतक ने मामला दर्ज किया और आरोपी प्रतीक को शिकायतकर्ता से ₹15 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 24, दिनांक 13.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से की गई। मामले में नियमानुसार आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।
₹15 हजार लेते रंगे हाथ पकडी गई स्ध्भ्ब् प्रियंका, मामले में पंजीकृत थ्प्त् की जांच से नाम हटाने के एवज में मांगी थी ₹20 हजार की रिश्वत’
गुरुग्राम, 13 अगस्त, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर तावडू, जिला नूंह में तैनात महिला पुलिसकर्मी स्ध्भ्ब् प्रियंका को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच से नाम हटाने के एवज में कुल ₹20 हजार की रिश्वत मांगी थी। मामले में शिकायतकर्ता ने ैट.।ब्ठ को शिकायत दी थी कि थाना तावडू में दर्ज एफआईआर की जांच से उसका नाम हटाने के बदले में एचसी प्रियंका द्वारा ₹20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से ₹5 हजार बतौर रिश्वत ले चुकी थी तथा शेष ₹15 हजार की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ैट.।ब्ठ द्वारा विधिवत ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹15 हजार की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थ्प्त् संख्या 30 दिनांक 13.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (च्ब् ।बज) के तहत थाना ैट-।ब्ठ, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता
मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को 27 अगस्त, 2026 से आरंभ करने पर सहमति बनी – मुख्यमंत्री
मंत्रिमंडल ने विश्व बैंक के सहयोग से 5,714.80 करोड रुपये की अनुमानित लागत वाले ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम’ को मंजूरी प्रदान की गई
इस परियोजना के तहत 15 प्राथमिक सिंचाई क्लस्टरों में लगभग 48.94 लाख एकड भूमि को कवर किया जाएगा, जिससे लगभग 45 लाख लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद
नहर आधुनिकीकरण के तहत 104 नहर चौनलों का नवीनीकरण किया जाएगा
248 करोड रुपये की अनुमानित लागत से 131 नई जल संरचनाओं का किया जाएगा निर्माण
कार्यक्रम के तहत चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रिटेड वेस्ट वाटर के पुनरू उपयोग की भी योजना है, जिस पर लगभग 282.13 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी
लगभग 900 करोड रुपये की अनुमानित लागत से 620 जलमार्गों के सुधार का कार्य किया जाएगा
लगभग 600 करोड रुपये की अनुमानित लागत से 120 नहर-आधारित माइक्रो-इरिगेशन परियोजनाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल – मुख्यमंत्री
वर्टिकल ड्रेनेजध्सब-सर्फेस ड्रेनेज के माध्यम से लगभग 2 लाख एकड जलभराव वाली भूमि को सुधारने की योजना
इसके साथ ही, लगभग 5 लाख एकड क्षेत्र में डायरेक्ट सीडेड राइस को बढावा दिया जाएगा
मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत लगभग 1.12 लाख एकड़ क्षेत्र में फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा
मंत्रिमंडल ने महिलाओं के स्टार्टअप को बढावा देने के लिए हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति-2022 में व्यापक पूरक प्रावधानों को मंजूरी दी
महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को एक वर्ष तक लीज किराये पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये होगी
महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को 7 वर्ष तक नेट एसजीएसटी की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी
सामान्य स्टार्टअप को 7 वर्ष तक एसजीएसटी की 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा
टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंगध्ट्रांसफर के लिए 10 लाख रुपये तक सहायता देने का प्रावधान किया गया – मुख्यमंत्री
हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, पर्यावरण अनुकूल ग्रामीण उत्पाद, आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य उत्पाद और स्वदेशी खाद्य उत्पादों से जुड़े महिला स्टार्टअप को 50 हजार से 1 लाख रुपये तक सूक्ष्म अनुदान मिलेगा
देश में आयोजित होने वाले इवेंट और प्रदर्शनियों में भागीदारी के लिए सामान्य स्टार्टअप को 5 लाख रुपये वार्षिक तथा महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को 7 लाख रुपये वार्षिक तक की सहायता दी जाएगी
गुणवत्ता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले स्टार्टअप को लागत की 50 प्रतिशत एकमुश्त प्रतिपूर्ति की जाएगी। जिसकी अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये होगी
स्कूल स्तर पर नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को 10,000 ‘डू-इट-योरसेल्फ’ किट वितरित की जाएंगी
हरियाणा में विश्वस्तरीय ‘एच-हब’ इन्क्यूबेटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें स्टार्टअप, कॉरपोरेट और शिक्षण संस्थानों का सहयोग होगा
सरकारी खरीद में हरियाणा के पात्र स्टार्टअप के लिए विभागीय वार्षिक खरीद का 10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया जाएगा
हरियाणा में कार्यरत कॉरपोरेट कंपनियों को स्थानीय स्टार्टअप के साथ पायलट परियोजनाएं शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक मैचिंग ग्रांट दी जाएगी
निजी निवेश बढ़ाने के लिए सीड-फंड मैचिंग प्रावधान के तहत प्रत्येक 25 लाख रुपये के निजीध्एंजल निवेश पर 25 लाख रुपये तक सह-निवेश या मैचिंग ग्रांट दी जाएगी
स्टार्टअप में अप्रेंटिसशिप के लिए प्रोत्साहन देने के लिए स्टार्टअप को प्रति अप्रेंटिस प्रति माह 7,500 रुपये तक के वजीफे की 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी
यह सुविधा प्रति इकाई अधिकतम 50 अप्रेंटिस प्रति वर्ष तक सीमित होगी।
क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा स्टोरेज खर्च पर अब 75 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 2.5 लाख रुपये सालाना, पांच वर्ष तक होगी
चंडीगढ़ में पंजीकृत कार्यालय वाले स्टार्टअप को भी श्रेणी-2 स्टार्टअप माना जाएगा, जिससे वे हरियाणा स्टार्टअप नीति के लाभों के पात्र होंगे
मंत्रिमंडल ने ‘हरियाणा प्राइवेट कोचिंग संस्थान, रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन नियम, 2026’ को मंजूरी दी
हमारा उद्देश्य कोचिंग संस्थानों को रोकना नहीं, बल्कि उन्हें रेगुलेट करते हुए छात्रों के हितों की रक्षा करना – मुख्यमंत्री
नए नियमों के तहत अब सभी मौजूदा और नए स्थापित होने वाले प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के लिए पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा
संस्थानों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, फायर सेफ्टी और मेडिकल फर्स्ट-एड जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी
कोचिंग संस्थानों को अपने संस्थान, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करानी होगी
मंत्रिमंडल ने नर्सिंग होम स्थापित करने की नीति में संशोधन को भी मंजूरी दी
अब डॉक्टर अपने रिहायशी प्लॉट के साथ-साथ लीज पर लिए गए रिहायशी प्लॉट पर भी नर्सिंग होम स्थापित कर सकेंगे
यह सुविधा उन एलोपैथिक और आयुष डॉक्टरों के लिए होगी, जो संबंधित मेडिकलध्आयुष काउंसिल में पंजीकृत, वर्तमान में प्रैक्टिसरत तथा स्थानीय प्ड। शाखा में पंजीकृत
नर्सिंग होम स्थापित करने के लिए नर्सिंग होम में मरीजों के दाखिले और इनडोर उपचार की सुविधा के लिए निर्धारित कन्वर्जन शुल्क देना होगा
लीज वाले प्लॉट पर नर्सिंग होम स्थापित करने के लिए दी गई अनुमति लीज की अवधि तक ही मान्य रहेगी
संशोधन से रिहायशी कॉलोनियों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी
संगठन के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण
चंडीगढ, 13 अगस्त, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता जी ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद बेहद कम समय में 25,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सक्रियता का परिचय दिया है। संगठन में दायित्व केवल पद से नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और कार्य से सार्थक होता है। डॉ. अर्चना गुप्ता का यह अथक प्रयास प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व के प्रति और अधिक सक्रिय, सजग एवं समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से आपके इस अथक परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं।
लाइसेंस प्राप्त आवासीय कॉलोनियों में नर्सिंग होम स्थापित करने की नीति में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी
चंडीगढ, 13 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लाइसेंस प्राप्त आवासीय कॉलोनियों में नर्सिंग होम स्थापित करने की नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। संशोधन के अनुसार अब योग्य डॉक्टरों को अपने स्वामित्व वाले आवासीय प्लॉट के साथ-साथ लीज पर लिए गए आवासीय प्लॉट पर भी नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित कन्वर्जन शुल्क का भुगतान करना होगा। संशोधन के तहत एलोपैथिकध्आयुष पद्धति के डॉक्टरों के आवासीय प्लॉट पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें मरीजों को भर्ती करने और इनडोर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डॉक्टरों के पास मेडिकल काउंसिलध्आयुष काउंसिल का पंजीकरण नंबर होना आवश्यक होगा। डॉक्टर का वर्तमान में प्रैक्टिस करना तथा स्थानीय शाखा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (प्ड।) के साथ पंजीकृत होना भी आवश्यक होगा। इस संबंध में आवेदन के साथ शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति लीज पर लिए गए प्लॉट पर दी जाती है, तो यह अनुमति लीज की अवधि के साथ सह-समाप्त (बव-जमतउपदने) होगी। इससे पहले लागू प्रावधान के अनुसार नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति केवल योग्य डॉक्टरों के स्वामित्व वाले आवासीय प्लॉट पर दी जाती थी। अब संशोधन के बाद योग्य डॉक्टरों द्वारा लीज पर लिए गए आवासीय प्लॉट भी इसके दायरे में शामिल होंगे।
गुरुग्राम में मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी स्थापित करने के बिल को मंजूरी दी
इस कदम का मकसद उच्च शिक्षा के मौकों को बढाना और छम्च्-2020 के तहत 50ः सकल नामांकन अनुपात के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देना है
सोनीपत, 13 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2006 में संशोधन करके गुरुग्राम में मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (संशोधन) बिल, 2026श् लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्तावित यूनिवर्सिटी की स्थापना शांति फाउंडेशन ट्रस्ट, गुरुग्राम द्वारा की जाएगी, जो शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाला एक चौरिटेबल, गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी और धर्म-निरपेक्ष ट्रस्ट है। इस प्रस्ताव का मकसद राज्य के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के मौकों का विस्तार करना और हरियाणा में उच्च शिक्षा की क्षमता और गुणवत्ता बढाने में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी को मजबूत करना है। यूनिवर्सिटी को लगभग 5.14 एकड की जुडी हुई जमीन पर स्थापित करने का प्रस्ताव है। इस जगह पर पहले से ही लगभग 1,07,358 वर्ग फुट के निर्मित क्षेत्र वाली एक इमारत मौजूद है, जिसमें लगभग 96,600 वर्ग फुट का शिक्षण क्षेत्र, 5,400 वर्ग फुट का प्रशासनिक क्षेत्र, 5,000 वर्ग फुट का सुविधाओं वाला क्षेत्र और 358 वर्ग फुट का आवाजाही (सर्कुलेशन) क्षेत्र शामिल है। प्रायोजक ट्रस्ट के पास यह प्रॉपर्टी 30 साल की लीज पर है। इस प्रस्ताव की जांच हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2006 के तहत गठित संबंधित कमेटियों ने की है। एकेडमिक कमेटी और फाइनेंस कमेटी ने प्रस्ताव की जांच की, जबकि हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के चेयरपर्सन की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तय शर्तों के अधीन लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने की सिफारिश की। इसके बाद प्रायोजक संस्था ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट (कम्प्लायंस रिपोर्ट) सौंपी, जिसकी पुष्टि इस काम के लिए गठित कमेटी ने की। यूनिवर्सिटी की स्थापना राज्य के उच्च शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने और छात्रों को बेहतर मौके देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। यह प्रस्ताव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (छम्च्), 2020 के उस मकसद का भी समर्थन करता है, जिसके तहत उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (ळम्त्) को 50 प्रतिशत तक बढाने का लक्ष्य रखा गया है।
हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी
राज्य में चल रहे और नए खुलने वाले निजी कोचिंग संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के लिए अनुकूल माहौल करना है सुनिश्चित
सभी कोचिंग संस्थानों के लिए नामित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य
सोनीपत, 13 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण और विनियमन) नियम, 2026 के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य राज्य में निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और कामकाज के लिए एक संरचित नियामक ढांचा प्रदान करना है। ये नियम श्हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2024श् के तहत बनाए गए हैं, जो उच्चतर अध्ययन, नौकरियों, पेशेवर पाठ्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने वाले निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और विनियमन का प्रावधान करेंगे।यह एक्ट भारत सरकार द्वारा जनवरी 2024 में जारी की गई गाइडलाइन के अनुरुप हैं। स्वीकृत ढांचे के तहत प्रत्येक मौजूदा निजी कोचिंग संस्थान के साथ-साथ नया कोचिंग सेंटर खोलने की इच्छा रखने वाले किसी भी संस्थान को नामित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से देय होगा। संबंधित प्राधिकरण 30 दिनों के भीतर आवेदनों की जांच करेगा और आवेदन सभी प्रकार से पूर्ण पाए जाने पर, तीन साल के लिए वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करेगा। नियमों में पंजीकरण के नवीनीकरण का भी प्रावधान है। निजी कोचिंग संस्थान को अपने पंजीकरण प्रमाण-पत्र की समाप्ति से कम से कम एक महीने पहले 5,000 रुपये के नवीनीकरण शुल्क के साथ नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच और त्रुटियों को दूर करने (यदि कोई हो) के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर नवीनीकरण प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। नियामक ढांचा कोचिंग संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही पर केंद्रित है। पंजीकृत संस्थानों को निर्धारित रिकॉर्ड बनाए रखने और संबंधित प्राधिकरण को सालाना जानकारी प्रस्तुत करने के अलावा, अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपेक्षित जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन ढांचे के तहत कोचिंग संस्थानों को अपने पाठ्यक्रमों और पाठ्यक्रम-सामग्री और शुल्क संरचना, कक्षाओं की संख्या और क्षमता, प्रति बैच अधिकतम छात्रों की संख्या, शिक्षण, परामर्शदाता (काउंसलिंग) और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की योग्यता व बायोडाटा, और छात्रों की संख्या के अनुपात में कोचिंग क्षेत्र के विवरण से संबंधित व्यापक जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। नियमों में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया गया है। निर्धारित जानकारी में फर्नीचर, पर्याप्त रोशनी, पीने योग्य पानी, पुरुष और महिला छात्रों के लिए अलग शौचालय और अग्नि-सुरक्षा उपायों जैसी सुविधाओं के अलावा चिकित्सा सहायता या प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट-एड), पार्किंग, पुस्तकालय या वाचनालय, वाई-फाई, स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर प्रयोगशाला, छात्रावास और कैंटीन सुविधाएं शामिल हैं। यह ढांचा भवन से संबंधित विवरण प्रस्तुत करने का भी प्रावधान करता है, जिसमें यह शामिल है कि भवन अपना है या लीजध्किराए पर लिया गया है, अग्नि-सुरक्षा प्रमाणन, संरचनात्मक स्थिरता (स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी) प्रमाणन और क्या भवन विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) छात्रों के लिए बाधा मुक्त (बेरियर-फ्री) है। इसके अलावा कर्मचारियों के चरित्र और पूर्ववृत्त (एंटीसिडेंट्स) के सत्यापन के संबंध में भी जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। संस्थान को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों या अन्य संस्थानों में पढने वाले छात्रों के लिए कोचिंग कक्षाएं उनके नियमित अध्ययन या कार्य समय के दौरान आयोजित न की जाएं। इस नियामक ढांचे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निजी कोचिंग संस्थान पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र-अनुकूल तरीके से काम करें, जबकि सरकार को उनके कामकाज की निगरानी करने और कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र प्रदान किया जा सके।
हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी
राज्य में चल रहे और नए खुलने वाले निजी कोचिंग संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के लिए अनुकूल माहौल करना है सुनिश्चित
सभी कोचिंग संस्थानों के लिए नामित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य
सोनीपत, 13 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई मंत्रिमंडल की बैठक में श्हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण और विनियमन) नियम, 2026श् के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य राज्य में निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और कामकाज के लिए एक संरचित नियामक ढांचा प्रदान करना है। ये नियम श्हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2024श् के तहत बनाए गए हैं, जो उच्चतर अध्ययन, नौकरियों, पेशेवर पाठ्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने वाले निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और विनियमन का प्रावधान करेंगे।यह एक्ट भारत सरकार द्वारा जनवरी 2024 में जारी की गई गाइडलाइन के अनुरुप हैं। वीकृत ढांचे के तहत प्रत्येक मौजूदा निजी कोचिंग संस्थान के साथ-साथ नया कोचिंग सेंटर खोलने की इच्छा रखने वाले किसी भी संस्थान को नामित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से देय होगा। संबंधित प्राधिकरण 30 दिनों के भीतर आवेदनों की जांच करेगा और आवेदन सभी प्रकार से पूर्ण पाए जाने पर, तीन साल के लिए वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करेगा। नियमों में पंजीकरण के नवीनीकरण का भी प्रावधान है। निजी कोचिंग संस्थान को अपने पंजीकरण प्रमाण-पत्र की समाप्ति से कम से कम एक महीने पहले 5,000 रुपये के नवीनीकरण शुल्क के साथ नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच और त्रुटियों को दूर करने (यदि कोई हो) के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर नवीनीकरण प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। नियामक ढांचा कोचिंग संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही पर केंद्रित है। पंजीकृत संस्थानों को निर्धारित रिकॉर्ड बनाए रखने और संबंधित प्राधिकरण को सालाना जानकारी प्रस्तुत करने के अलावा, अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपेक्षित जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन ढांचे के तहत कोचिंग संस्थानों को अपने पाठ्यक्रमों और पाठ्यक्रम-सामग्री और शुल्क संरचना, कक्षाओं की संख्या और क्षमता, प्रति बैच अधिकतम छात्रों की संख्या, शिक्षण, परामर्शदाता (काउंसलिंग) और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की योग्यता व बायोडाटा, और छात्रों की संख्या के अनुपात में कोचिंग क्षेत्र के विवरण से संबंधित व्यापक जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। नियमों में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया गया है। निर्धारित जानकारी में फर्नीचर, पर्याप्त रोशनी, पीने योग्य पानी, पुरुष और महिला छात्रों के लिए अलग शौचालय और अग्नि-सुरक्षा उपायों जैसी सुविधाओं के अलावा चिकित्सा सहायता या प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट-एड), पार्किंग, पुस्तकालय या वाचनालय, वाई-फाई, स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर प्रयोगशाला, छात्रावास और कैंटीन सुविधाएं शामिल हैं। यह ढांचा भवन से संबंधित विवरण प्रस्तुत करने का भी प्रावधान करता है, जिसमें यह शामिल है कि भवन अपना है या लीजध्किराए पर लिया गया है, अग्नि-सुरक्षा प्रमाणन, संरचनात्मक स्थिरता (स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी) प्रमाणन और क्या भवन विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) छात्रों के लिए बाधा मुक्त (बेरियर-फ्री) है। इसके अलावा कर्मचारियों के चरित्र और पूर्ववृत्त (एंटीसिडेंट्स) के सत्यापन के संबंध में भी जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। संस्थान को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों या अन्य संस्थानों में पढने वाले छात्रों के लिए कोचिंग कक्षाएं उनके नियमित अध्ययन या कार्य समय के दौरान आयोजित न की जाएं। इस नियामक ढांचे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निजी कोचिंग संस्थान पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र-अनुकूल तरीके से काम करें, जबकि सरकार को उनके कामकाज की निगरानी करने और कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र प्रदान किया जा सके।
हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी
राज्य में चल रहे और नए खुलने वाले निजी कोचिंग संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के लिए अनुकूल माहौल करना है सुनिश्चित
सभी कोचिंग संस्थानों के लिए नामित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य
सोनीपत, 13 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई मंत्रिमंडल की बैठक में श्हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण और विनियमन) नियम, 2026श् के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य राज्य में निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और कामकाज के लिए एक संरचित नियामक ढांचा प्रदान करना है। ये नियम श्हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2024श् के तहत बनाए गए हैं, जो उच्चतर अध्ययन, नौकरियों, पेशेवर पाठ्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने वाले निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और विनियमन का प्रावधान करेंगे।यह एक्ट भारत सरकार द्वारा जनवरी 2024 में जारी की गई गाइडलाइन के अनुरुप हैं। स्वीकृत ढांचे के तहत प्रत्येक मौजूदा निजी कोचिंग संस्थान के साथ-साथ नया कोचिंग सेंटर खोलने की इच्छा रखने वाले किसी भी संस्थान को नामित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से देय होगा। संबंधित प्राधिकरण 30 दिनों के भीतर आवेदनों की जांच करेगा और आवेदन सभी प्रकार से पूर्ण पाए जाने पर, तीन साल के लिए वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करेगा। नियमों में पंजीकरण के नवीनीकरण का भी प्रावधान है। निजी कोचिंग संस्थान को अपने पंजीकरण प्रमाण-पत्र की समाप्ति से कम से कम एक महीने पहले 5,000 रुपये के नवीनीकरण शुल्क के साथ नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच और त्रुटियों को दूर करने (यदि कोई हो) के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर नवीनीकरण प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। नियामक ढांचा कोचिंग संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही पर केंद्रित है। पंजीकृत संस्थानों को निर्धारित रिकॉर्ड बनाए रखने और संबंधित प्राधिकरण को सालाना जानकारी प्रस्तुत करने के अलावा, अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपेक्षित जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन ढांचे के तहत कोचिंग संस्थानों को अपने पाठ्यक्रमों और पाठ्यक्रम-सामग्री और शुल्क संरचना, कक्षाओं की संख्या और क्षमता, प्रति बैच अधिकतम छात्रों की संख्या, शिक्षण, परामर्शदाता (काउंसलिंग) और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की योग्यता व बायोडाटा, और छात्रों की संख्या के अनुपात में कोचिंग क्षेत्र के विवरण से संबंधित व्यापक जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। नियमों में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया गया है। निर्धारित जानकारी में फर्नीचर, पर्याप्त रोशनी, पीने योग्य पानी, पुरुष और महिला छात्रों के लिए अलग शौचालय और अग्नि-सुरक्षा उपायों जैसी सुविधाओं के अलावा चिकित्सा सहायता या प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट-एड), पार्किंग, पुस्तकालय या वाचनालय, वाई-फाई, स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर प्रयोगशाला, छात्रावास और कैंटीन सुविधाएं शामिल हैं। यह ढांचा भवन से संबंधित विवरण प्रस्तुत करने का भी प्रावधान करता है, जिसमें यह शामिल है कि भवन अपना है या लीजध्किराए पर लिया गया है, अग्नि-सुरक्षा प्रमाणन, संरचनात्मक स्थिरता (स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी) प्रमाणन और क्या भवन विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) छात्रों के लिए बाधा मुक्त (बेरियर-फ्री) है। इसके अलावा कर्मचारियों के चरित्र और पूर्ववृत्त (एंटीसिडेंट्स) के सत्यापन के संबंध में भी जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। संस्थान को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों या अन्य संस्थानों में पढने वाले छात्रों के लिए कोचिंग कक्षाएं उनके नियमित अध्ययन या कार्य समय के दौरान आयोजित न की जाएं। इस नियामक ढांचे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निजी कोचिंग संस्थान पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र-अनुकूल तरीके से काम करें, जबकि सरकार को उनके कामकाज की निगरानी करने और कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र प्रदान किया जा सके।
हिसार: हिसार के सूर्य नगर हत्या मामले में समिति सदस्य की आई जी से हुई वार्ता, वार्ता विफल रही
तेरह दिन बीत जाने के बाद जीवन का नही हुआ अंतिम संस्कार
चौदह अगस्त को हरियाणा के 72 टोल किए जाएंगे जाम
पुलिस ने अभी तक सात आरोपियों को पकडा
पंद्रह है इस मामले में
सीएम को किसी हालत में तिरंगा झंडा नही फहराने दिया जाए चाहे चली जाए हमारी जान
