https://www.facebook.com/share/v/1Bqrcwsi2C/

एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में मनाया गया शिवरात्रि का पर्व
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में आज श्रावण मास की द्वादशी को शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्राइमरी विंग के बच्चों ने महाशिव को लेकर अनेकों एक्टिविटी की। प्राइमरी विंग के बच्चों ने एक मानव श्रखला भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में तैयार कि। सभी नन्हें मुन्ने बच्चों ने बड़ी श्रद्धा के शिवरात्रि त्यौहार मनाया। बच्चों ने स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पावन महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर, स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया के साथ मिलकर सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल के सभी स्टॉफ ने मिलकर भगवान शिव के जीवन के बारे में सभी बच्चों को बताया। इस अवसर पर प्राइमरी विंग टीचर का विशेष सहयोग रहा।

भक्ति के रंग में रंगा एच.डी. विद्यालय बिरोहड़, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे
शिवरात्रि पर नन्हे-मुन्नों ने शिव-पार्वती, गणेश व कार्तिकेय की मनमोहक झांकियों से बांधा समां
नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: एच.डी. विद्यालय बिरोहड़ में शिवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया। विद्यार्थियों ने भगवान शिव की आराधना कर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भगवान शिव एवं माता पार्वती के जीवन, आदर्शों तथा शिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु व्रत एवं ध्यान के साथ शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धूप, दीप, फल, मिश्री एवं पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं परंपराओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। वहीं भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की सुंदर झांकियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम प्रभारी प्राइमरी हैड प्रीति पाहवा ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। शिवरात्रि समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कारों एवं परंपराओं के महत्व को समझने तथा उन्हें भावनात्मक रूप से आत्मसात करने का अवसर मिला। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में एकता, समरसता, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति रमेश गुलिया, बलराज फौगाट, बलजीत नेहरा, सुरेन्द्र फौगाट, प्राचार्या एवं उप-प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार ही हमारी पहचान हैं तथा विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

झज्जर संवाद भवन में हर घर तिरंगा व वंदे मातरम थीम आधारित पेंटिंग गतिविधि के दौरान प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करती डीसी वर्षा खांगवाल। हर घर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर फोटो क्लिक करवा आमजन को हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित करती डीसी वर्षा खांगवाल।

हर घर तिरंगा व वंदे मातरम थीम आधारित प्रदर्शनी दे रही है युवा पीढ़ी को ज्ञानवर्धक जानकारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने संवाद भवन में किया प्रदर्शनी व रचनात्मक गतिविधियों का शुभारंभ
विद्यार्थियों ने कागजों पर रंगों से उकेरा हर घर तिरंगा थीम, वंदे मातरम गीत का किया गायन

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान के तहत झज्जर जिला प्रशासन प्रभावी रूप से राष्ट्रव्यापी मुहिम में भागीदार बन रहा है। सोमवार को झज्जर संवाद भवन परिसर में हर घर तिरंगा व वंदे मातरम थीम पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में प्रदर्शनी लगाई गई वहीं स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग व वंदे मातरम गायन गतिविधियों का आयोजन किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने परिसर में लगी हर घर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर फोटो लेते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को भी हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया ताकि उन्हें ई सर्टिफिकेट भी मिल सके। डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में हर घर तिरंगा व वंदे मातरम से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों की विस्तार से जानकारी दी गई है जो युवा पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हो रहा है और इस राष्ट्रीय अभियान में झज्जर जिला उल्लेखनीय सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि झज्जर जिला सचिवालय परिसर सहित बहादुरगढ़, बादली व बेरी लघु सचिवालय के साथ-साथ शहरी क्षेत्र बहादुरगढ़ व झज्जर शहरी निकाय के माध्यम सें भी प्रदर्शनी लगाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक जिलावासी इस प्रदर्शनी के माध्यम से तिरंगे का इतिहास व वंदे मातरम से संबंधित जानकारी हासिल कर सकें।
विद्यार्थियों ने रचनात्मक शैली का किया प्रदर्शन
झज्जर संवाद भवन में विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा व वंदे मातरम थीम आधारित पेंटिंग बनाने में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक शैली से कागजों पर रंगों को उकेरते हुए देशभक्ति के जज्बे को उल्लेखित किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह रचनात्मक कार्य जीवन में सकारात्मक विचारधारा लाने के साथ ही हमारे संस्कारों का समावेश करने में सहभागी होते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर नई ऊर्जा के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने बच्चों को कहा हिक वे अपने मनोभावों को कागज पर उकेर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन तो कर रही रहे हैं वहीं राष्ट्रव्यापी मुहिम का हिस्सा भी बन रहे हैं। जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पहुंचे बच्चों ने वंदे मातरम गायन करते हुए परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मंच संचालन का दायित्व प्रवक्ता सोनम सोलंकी ने निभाया और अभियान के उद्देश्य की रूपरेखा विद्यार्थियों से साझा की।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रतेंद्र सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, अधीक्षक धर्मबीर सिंह, एईओ जय कौशिक सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान के शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत झज्जर उपमंडल क्षेत्र में जागरूकता वैन पर देश के नाम संदेश अंकित करते ग्रामीण।

हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचा रही जागरूकता वैन: डीसी
गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों को तिरंगे के सम्मान का दिया जा रहा संदेश, वैन पर देश के नाम संदेश लिखकर व हस्ताक्षर कर अभियान से जुड़ रहे नागरिक
मंगलवार को बहादुरगढ़ के प्रमुख मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचेगी जागरूकता वैन

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की जागरूकता वैन के माध्यम से जिलावासियों को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया जा रहा है। जागरूकता वैन पर नागरिक देश के नाम अपना संदेश लिखने के साथ-साथ हस्ताक्षर कर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
गांव-गांव पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ रही जागरूकता वैन
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता वैन जिले के शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी कवर कर रही है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।
झज्जर क्षेत्र के इन गांवों में पहुँची प्रचार वैन
सोमवार को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की टीम ने जागरूकता वैन के माध्यम से बाबरा, डावला, रईया, हसनपुर, कासनी, सुबाना, जटवाड़ा, धारौली, साल्हावास, लड़ायन, बिरड़, अकेहड़ी मदनपुर, मातनहेल, छुछकवास, जहाजगढ़, खातीवास, खेड़ी खुम्मार सहित झज्जर शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को अभियान के प्रति जागरूक किया। प्रचार टीम ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान नागरिकों ने जागरूकता वैन पर देश के नाम अपने संदेश लिखे और हस्ताक्षर कर राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
नागरिकों की भागीदारी से बनेगा राष्ट्रभक्ति का व्यापक उत्सव
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रकट करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जागरूकता वैन के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक अभियान का संदेश पहुंचाया जा रहा है, ताकि हर वर्ग के नागरिक इससे जुड़ें और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रीय गौरव के उत्सव के रूप में मनाएं।
मंगलवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में शेड्यूल के अनुरूप पहुंचेगी जागरूकता वैन
जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को वैन बहादुरगढ़ बाईपास झज्जर रोड से शुरू होकर पकौड़ा चैक, बादली रोड, मेला ग्राउंड रोड, राजकीय महाविद्यालय क्षेत्र, नजफगढ़ रोड, पुराना बस स्टैंड, एचएनजी गेट, परनाला रोड, पश्चिमी जुआं ड्रेन, रेलवे रोड और बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पहुंचेगी। इसके बाद जागरूकता वैन रेलवे रोड से वापस लौटते हुए झज्जर रोड तथा झज्जर की ओर निर्धारित मार्ग पर जाएगी। इस दौरान विभाग की टीम नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देने के साथ तिरंगे के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करेगी।

अनगिनत बलिदानों को याद करने का दिन है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: कोहली
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा राज्यस्तरीय स्मृति दिवस कार्यक्रम
झज्जर वासियों से किया अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: 1947 में देश विभाजन के दौरान अपनी जान गवाने वाले अनगिनत लोगों की स्मृति में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 अगस्त को गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली पार्क में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसी कार्यक्रम का निमंत्रण झज्जरवासियों को देने के लिए झज्जर के मंदिर बाबा कांशीगिरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बीजेपी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री हरविंद कोहली एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र गेरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यवक्ता हरविंद कोहली ने कहा कि विभाजन विभीषिका हमें न केवल उस दर्दनाक अतीत की याद दिलाती है, बल्कि हमें आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी देती है। यह दिवस हमें यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है कि हम नफरत, भेदभाव और हिंसा से दूर रहकर एक मजबूत, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी 14 अगस्त को गुरुग्राम में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में झज्जर की उपस्थिति अभूतपूर्व रहनी चाहिए। युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गेरा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बलिदानों को याद करने का अवसर देता है, जिनकी बदौलत हम आज एक स्वतंत्र और सशक्त भारत में जी रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज में एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखें और आने वाली पीढ़ियों को भी इसका महत्व समझाएं। इस मौके पर स्मृति दिवस के जिला संयोजक कमल गिरोत्रा, मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, पूर्णचंद सुनेजा, राधेश्याम भाटिया, बनवारीलाल शर्मा, वीके नरूला, डॉक्टर नंद सरदाना, मुकेश चावला, संतलाल बुद्धिराजा, राकेश अरोड़ा, गोहाना से संजय अरोड़ा, गुलशन शर्मा, विनीत पोपली, शंकर ग्रोवर, महिला मंडल की अध्यक्ष आशा तनेजा, इंदु भुगड़ा, मनोहरलाल, जग्गी गेरा सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन
निबंध, भाषण, वाद-विवाद, लघु नाटिका सहित 10 प्रतियोगिताओं में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, झज्जर में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें विधिक जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, झज्जर, श्री विशाल जी ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिंदर सिंह जी की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर डायट माछरौली के प्राचार्य श्री अनिल श्योराण, उप-जिला शिक्षा अधिकारी श्री रूपेंद्र नांदल सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रतियोगिताओं के कन्वीनर, निर्णायक मंडल के सदस्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक विषयों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया। इस अवसर पर डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के प्रधानाचार्य श्री पंकज वालिया ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और कानून के प्रति भी जागरूक होना चाहिए।
जिला विधिक साक्षरता समन्वयक श्री कृष्ण वशिष्ठ ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि जिला स्तरीय लीगल लिट्रेसी प्रतियोगिता ये रहे परिणाम

  1. निबंध लेखन प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: अंसिका, एच डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सालावास।
    द्वितीय पुरस्कार: वंश, के आई आई टी जे ईईई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मातनहेल।
    तृतीय पुरस्कार कृ दीक्षा, एस एल आर सी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी आसरा।
  2. भाषण प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: वैशाली, एच डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सालावास।
    द्वितीय पुरस्कार: नीति ढांडा, एस आर सेंचुरी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़।
    तृतीय पुरस्कार: लक्षित, विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोवा खुर्द।
  3. कविता पाठ प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: पलक कुमारी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगढ़।
    द्वितीय पुरस्कार: लियांसी, एच डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सालावास।
    तृतीय पुरस्कार: जीना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दूबलधन।
  4. वाद-विवाद प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: चार्वी गुप्ता एवं भूमि, एस आर सेंचुरी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़।
    द्वितीय पुरस्कार: खुशी एवं हिमांशी, एच डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सालावास।
    तृतीय पुरस्कार: अक्षिता एवं आर्या शर्मा, बाल भारती स्कूल, बहादुरगढ़।
  5. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: हर्ष, दिशा सांगवान एवं दिशा यादव, जी डी गोयनका, झज्जर।
    द्वितीय पुरस्कार: अर्नव पाराशर एवं अगस्त्य शर्मा, बाल भारती स्कूल, बहादुरगढ़।
    तृतीय पुरस्कार: खुशी एवं हर्षिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माछरोली।
  6. चित्रकला प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: रिया, संस्कारम पब्लिक स्कूल, पाटोदा।
    द्वितीय पुरस्कार: रुद्रा, विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुरगढ़।
    तृतीय पुरस्कार: पायल, सी एम ई ई ई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खुडन।
  7. स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: भावना, बाल भारती स्कूल, बहादुरगढ़।
    द्वितीय पुरस्कार: कनिष्का, विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुरगढ़।
    तृतीय पुरस्कार: दृष्टि, संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास।
  8. लघु नाटिका प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: एच डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सालावास।
    द्वितीय पुरस्कार: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास।
    तृतीय पुरस्कार: संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल, पाटोदा।
  9. पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: कनिका, एस आर सेंचुरी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़।
    द्वितीय पुरस्कार: कुश गोयल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, झाड़ली।
    तृतीय पुरस्कार: हेमा, एच डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सालावास।
  10. डोक्युमेंटरी फिल्म प्रतियोगिता
    प्रथम पुरस्कार: गरिमा राणा, एस आर सीनियर स्कूल, बहादुरगढ़।
    द्वितीय पुरस्कार: कार्तिक, एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साल्हावास।
    तृतीय पुरस्कार: कार्तिक, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लडायन।
    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को भी उनके उत्साह और सहभागिता के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के विद्यालय प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों, कन्वीनरों, निर्णायकों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिवरात्रि पर्व को लेकर झज्जर पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम’
मंदिरों में तैनात रहेगा पुलिस बल, राइडर व पीसीआर लगातार करेंगे गश्त, थाना प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: शिवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए झज्जर तथा बहादुरगढ़ जोन के प्रमुख शिव मंदिरों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीसीपी मुख्यालय झज्जर दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने सभी थाना प्रबंधकों व चैकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दौरान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर परिसरों के साथ-साथ मंदिरों के आसपास के क्षेत्र, प्रवेश एवं निकासी मार्गों तथा पार्किंग स्थलों पर भी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। राइडर व पीसीआर लगातार गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। झज्जर जोन में बाबा प्रसाद गिरी महाराज मंदिर, काशीगिरी मंदिर, गोपाल मंदिर, शिव मंदिर कच्चा बेरी रोड, शिव मंदिर दुजाना, बड़ा महादेव मंदिर बेरी सहित प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं बहादुरगढ़ जोन में सत्तनारायण मंदिर, महावीर मंदिर, शिव मंदिर नजफगढ़ रोड, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर सैनीपुरा, शिव मंदिर अनाज मंडी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। झज्जर पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली सीमा पर 14 विशेष नाके लगाकर होगी कड़ी निगरानी’
12 अगस्त रात 8 बजे से 13 अगस्त दोपहर 1 बजे तक और 14 अगस्त रात 8 बजे से 15 अगस्त समारोह की समाप्ति तक भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित: डीसीपी शुभम सिंह’

बहादुरगढ़, 10 अगस्त, अभीतक: आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने दिल्ली की सीमा से लगते क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशानुसार तथा डीसीपी ट्रैफिक एवं क्राइम झज्जर शुभम सिंह के मार्गदर्शन में दिल्ली सीमा पर 14 विशेष नाके लगाकर प्रत्येक वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति की गहनता से जांच की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह और रिहर्सल के दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित होने के कारण 12 अगस्त 2026 की रात 8 बजे से 13 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे तक तथा 14 अगस्त 2026 की रात 8 बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भारी वाहन (ट्रकध्ट्राला), भ्ळटए डळटए स्ळट बसों को झज्जर जिले की ओर से दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
14 स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं, दिल्ली सीमा से लगते प्रमुख मार्गों पर विशेष पुलिस नाके लगाए जाएंगे। इनमें

  1. कानोन्दा-कुलासी टी-पॉइंट, कुतुबगढ़-पंजाब खोड़ रोड
  2. कानोन्दा-जोंती रोड
  3. जरदकपुर-कैर मुंडेला रोड
  4. 4. बादली-ढांसा बॉर्डर
  5. बालौर मोड़-झाड़ौदा कैर मुंडेला रोड
  6. परनाला-निजामपुर रोड
  7. गुभाना-बाकरगढ़ रोड
  8. देवरखाना-लोहट-गालिबपुर रोड
  9. बहादुरगढ़-नजफगढ़ रोड, झाड़ौदा बॉर्डर
  10. बहादुरगढ़-टिकरी बॉर्डर
  11. द्वारका एक्सप्रेस
    इसके अलावा भारी वाहनों के रूट डायवर्ट करने के लिए तीन विशेष नाके लगाए जाएंगे। इनमें केएमपी फ्लाईओवर के नीचे रोहतक-दिल्ली रोड, जाखौदा मोड़ किसान चैक बाईपास बहादुरगढ़ तथा झज्जर-बहादुरगढ़ रोड बाईपास बहादुरगढ़ फ्लाईओवर के नीचे का स्थान शामिल है।
    वैकल्पिक मार्गों पर भेजे जाएंगे भारी वाहन
    डीसीपी ट्रैफिक एवं क्राइम शुभम सिंह ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान झज्जर, बहादुरगढ़ और बादली की तरफ से दिल्ली जाने वाले प्रतिबंधित श्रेणी के भारी वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सांपला-रोहतक की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जाखौदा बाईपास किसान चैक से वापस केएमपी की ओर भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि दिल्ली सीमा पर लगाए गए विशेष नाकों पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे और प्रत्येक वाहन तथा संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी।डीसीपी शुभम सिंह ने भारी वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में अपने वाहनों को दिल्ली की ओर लेकर न जाएं और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार’
सीआईए झज्जर की टीम ने 9 कट्टो में बरामद की 1800 पव्वे अवैध शराब, कार भी जब्त’

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर के डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 कट्टो में कुल 1800 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं। शराब को लेकर जा रही मारुति वैगनआर कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सीआईए झज्जर की टीम गश्त के दौरान थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रुकवाकर जांच की।जांच के दौरान कार से 9 कट्टो में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। प्रत्येक कट्टे में 200 पव्वे थे। पुलिस ने शराब के नमूने लेकर शेष शराब को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने इस संबंध में थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों अशोक निवासी बेलसर, जिला नलबाड़ी, आसाम तथा विकास निवासी तुम्बाहेडीहेड़ी, जिला झज्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने ली शपथ, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति भी किया जागरूक’
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा लगातार युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव जहाजगढ़ स्थित द्रोणाचार्य हेरिटेज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।इसके साथ ही विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 का सही तरीके से उपयोग करने तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया।नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों से कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस द्वारा स्कूलों और गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

पुलिस लाइन झज्जर में जिला स्तरीय 5 किलोमीटर रेड रन का आयोजन, डीसीपी दीप्ति गर्ग व सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला’
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी, झज्जर द्वारा एचआईवीध्एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन झज्जर में जिला स्तरीय 5 किलोमीटर रेड रन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों के रेड रिबन क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन डॉ. निधि मोमिया, उप सिविल सर्जन (एचआईवीध्एड्स), झज्जर के मार्गदर्शन एवं समन्वय में किया गया। कार्यक्रम में डीसीपी मुख्यालय झज्जर दीप्ति गर्ग, आईपीएस तथा सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादियान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।इस अवसर पर डीसीपी दीप्ति गर्ग ने रेड रन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने भी विद्यार्थियों को एचआईवीध्एड्स के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से एचआईवीध्एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, बचाव के उपायों की जानकारी दूसरों तक पहुंचाने तथा संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करने की अपील की। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।लड़कों की श्रेणी में विशाल (ळ.ब्. ठपतवींत ब्वससमहम) ने प्रथम, योगेश (ळ.ब्. ठपतवींत ब्वससमहम) ने द्वितीय तथा कपिल (ळ.ब्. क्नइंसकींद) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरव (ळ.ब्. ठपतवींत) चैथे और अमन (ळ.ब्. ठ. ळंती) पांचवें स्थान पर रहे। लड़कियों की श्रेणी में भावना (ळ.ब्. ठपतवींत) प्रथम, मानसी (स्ंपदप टंपेी ब्वससमहम, ठपतवींत) द्वितीय तथा रेनू (प्.ज्.प्. डंजंदींपस) तृतीय स्थान पर रहीं। मुस्कान और नगीना ने क्रमशः चैथा व पांचवां स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र खोला गया: सीजेएम
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से मुफ्त कानूनी सलाह एवं सहायता केंद्र जे. सी. लॉ कॉलेज गांव लोवा खुर्द बहादुरगढ़ में खोला गया है। जिसका आज शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल ने किया है। सीजेएम विशाल ने बताया कि न्याय सबके लिए ध्यान मे रखते हुए यह केंद्र खोला गया है कि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। सबको कानून का पता हो। सीजेएम विशाल ने बताया कि आस पास गांव के लोग इस मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र का लाभ ले सकते हैं। सीजेएम विशाल ने बताया कि इस मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र पर एक पैनल अधिवक्ता व एक पैरा लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है जो महीने के हर शुक्रवार को सुबह 09ः30 बजे से श्याम 04ः00 बजे तक लोगो को मुफ्त कानूनी जानकारी देंगे। सीजेएम विशाल ने लोगों से अपील की है कि इस मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र का लाभ ले।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

जन शिकायतों के त्वरित समाधान में समाधान शिविर सहयोगी: डीसी
झज्जर स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनी जनसमस्याएं
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर चल रहे समाधान शिविर आमजन के लिए सहयोगी बन रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया
डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।
जन शिकायतों के स्थाई समाधान के लिए नागरिकों की संतुष्टि भी हो सुनिश्चित
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिल रहा है। डीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटान के दौरान संबंधित नागरिक से संवाद बनाए रखें, ताकि समाधान की गुणवत्ता और नागरिक संतुष्टि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि फीडबैक प्रणाली को भी सुदृढ़ किया जाए, जिससे यह आकलन किया जा सके कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट है या नहीं।
झज्जर के अलावा बेरी, बहादुरगढ़ और बादली में आयोजित हुए जनकल्याण शिविर
सोमवार को जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल द्वारा भी जनकल्याण शिविरों में आमजन की समस्याएं सुनी गई और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट, एसीपी अनिरुद्ध चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

तिरंगे की शान में बाइक व ई-बाइक रैली आज
हर घर तिरंगा अभियान के संदेश के साथ लघु सचिवालय से सुबह 9 बजे होगा रैली का आयोजन, आमजन भी बढ़-चढ़कर लें भाग

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत आज (मंगलवार) को देशभक्ति के जज्बे और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाइक व ई-बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक व ई-बाइक रैली मंगलवार सुबह 9 बजे लघु सचिवालय से शुरू होकर राव तुलाराम चैक, यादव धर्मशाला, अम्बेडकर चैक, पुराना बस स्टैंड होते हुए महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम पहुंचेगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से अपील की है कि वे इस देशभक्ति से ओतप्रोत रैली में बढ़-चढ़कर शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करें।

झज्जर लघु सचिवालय में सोमवार को एसआईआर-2026 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देतीं डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल।

त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए सक्रिय सहयोग करें नागरिक: डीसी
16 से 20 अगस्त तक नए वोट बनवाने के लिए जिला में लगेंगे विशेष कैंप
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा फॉर्म-6 भरकर बनवा सकेंगे वोट
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर 2026 को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश

झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि त्रुटिरहित और शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जिला झज्जर में एसआईआर-2026 की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं के वोट बनवाने के लिए 16 से 20 अगस्त तक जिला में उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। संबंधित अधिकारी इन कैंपों में पात्र युवाओं से फॉर्म-6 भरवा कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना सुनिश्चित करें। डीसी सोमवार को सीईओ हरियाणा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक के उपरांत लघु सचिवालय में एसआईआर-2026 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे दावे एवं आपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करना सुनिश्चित करें।
मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांचें मतदाता
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे एसआईआर-2026 के तहत प्रकाशित प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम, पता एवं अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांचें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम और विवरण की शुद्धता निष्पक्ष एवं मजबूत निर्वाचन व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी एसआईआर-2026 की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि जिला की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
30 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। इसमें नाम जुड़वाने, दर्ज विवरण में संशोधन अथवा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक सम्बंधित बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं।
प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार 28 सितंबर 2026 तक निस्तारण किया जाएगा, जबकि अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी। उन्होंने बीएलओ और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं से प्राप्त प्रत्येक दावे एवं आपत्ति की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच करते हुए समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
प्रारूप सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 से करें आवेदन
डीसी ने स्पष्ट किया कि प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति का नाम स्थायी रूप से मतदाता सूची से हट गया है। यदि कोई पात्र नागरिक प्रारूप सूची में अपना नाम नहीं पाता है तो वह 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के साथ आवश्यक घोषणा पत्र के साथ नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा भी निर्धारित विशेष कैंपों में पहुंचकर फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र संलग्न करते हुए आवेदन भरें और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाएं।
विवरण में गलती हो तो फॉर्म-8 से कराएं सुधार
डीसी ने बताया कि यदि मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो मतदाता फॉर्म-8 एवं आवश्यक घोषणा पत्र के माध्यम से संबंधित ईआरओध्एईआरओ के पास सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता अपनी जानकारी सीईओ हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जांच सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ के मतदाता जरूर जांचें अपना नाम
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिले के झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण सावधानीपूर्वक जांचें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने अथवा पात्र व्यक्ति का नाम शामिल नहीं होने की स्थिति में निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करवाना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी दावे एवं आपत्तियों का निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल,सीटीएम रितु, निर्वाचन उपतहसीलदार कुलदीप सहित सभी ईआरओ व एईआरओ उपस्थित थे।

निजीकरण की नीति को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए: सूरजमल लेंघा
भिवानी, 10 अगस्त, अभीतक: बिजलीकर्मियों के धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य उपप्रधान सूरजमल लेंघा ने कहा कि सरकार द्वारा लाई जा रही निजीकरण की नीति को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों और जनता के हित में सकारात्मक संदेश दे, ताकि प्रदेश के विकास में कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। राज्य ऑडिटर रणबीर भाटी ने कहा कि सरकार द्वारा लाई जा रही एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटर जैसी योजनाओं को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण दिया जाए, ताकि जनता को बिजली सेवाएं प्रदान कर सकें। सभा को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सर्कल सचिव अशोक गोयत, चांदर संज निंबल, राकेश भाटी, मंजीत हिंदुरा और सुनील चहल ने भी संबोधित किया। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को तुरंत स्वीकार कर सकारात्मक पहल करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार यदि कर्मचारियों की मांगों और जनहित के मुद्दों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 11, 12 और 13 तारीख को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी पूरी तरह तैयार हैं। धरने में संदीप शर्मा, परमानंद शर्मा, अशोक मोखरा, संजय जांगड़ा, जयबीर यादव, रामचंद्र यादव, विजय, सुधीर यादव, राजेश एफएम, सुरेंद्र एफएम, विनय, अशोक एफएम, अशोक सीए, धर्मबीर यूडीसी, राजबल्ला व मुकेश सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ आवास पर ’श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ’श्रीमती गीता भुक्कल’ विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री ने भाग लिया। बैठक में आगामी मॉनसून सत्र को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

जिला के विभिन्न गांवों में निकाली गई तिरंगा यात्राएं, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों ने लिया भाग
रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला के विभिन्न गांवों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गई। यात्रा में शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं के माध्यम से युवाओं को देश के वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया जा रहा है। डीडीपीओ नरेंद्र सारवान ने कहा कि श्हर घर तिरंगाश् अभियान केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने सभी से इस अभियान में अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए नई पीढ़ी में भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करनी चाहिए। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया, जिस मार्ग से यात्रा निकली वहां देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नोटिस वितरण और दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें अधिकारी: डीसी
30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे मतदाता, 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला में अनमैप्ड, नाम, आयु तथा अन्य विवरणों में विसंगतियां वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारी नोटिस संबंधी कार्य निर्धारित समय सीमा में करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य भी निर्धारित समय में पूरा किया जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी व अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही विवरण के साथ दर्ज हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई और उनके सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ किया जाए। बीएलओ नागरिकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का गंभीरता से निपटारा करें। सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने बताया कि संबंधित मतदाता 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि बीएलओ जब उनके घर नोटिस देने या दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पहुंचे तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर सहयोग करें।
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनवाने के निर्देश
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन युवाओं ने 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। इसके लिए कॉलेजों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, तहसीलदार महिमा व नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में गर्व से भागीदार बन रहा रेवाड़ी: डीसी
जिला में 17 अगस्त तक घर-घर की छतों पर लहराएगा तिरंगा
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा-आमजन तिरंगा फहराते समय भारतीय ध्वज संहिता का रखें ध्यान

रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक: भारत सरकार द्वारा देशभर में 17 अगस्त 2026 तक राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान चलाकर घर-घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला वासियों में उत्साह का माहौल है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला रेवाड़ी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के हर वर्ग को अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ इस पुनीत अभियान में अपने घरों, संस्थानों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का वंदन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी राशन डिपो पर झंडा उपलब्ध है। कोई भी नागरिक निर्धारित शुल्क देकर तिरंगा झंडा खरीद सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे तिरंगा झंडा फहराते हुए आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखें ताकि झंडे का किसी भी तरीके से निरादर ना हो। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि भारतीय ध्वज संहिता का ध्यान रखें और सम्मान पूर्ण तरीके से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें। डीसी ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारे देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक है जो हमारे देश की स्वतंत्रता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम की भावना हमारे राष्ट्रध्वज तिरंगे में पूर्ण रूप से समाहित हैं। डीसी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता व अखंडता और लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है, ऐसे में जरूरी है कि तिरंगे को लेकर निर्धारित नियमों व प्रावधानों का ध्यान रखते हुए सम्मान पूर्वक व गरिमा पूर्ण ढंग से इसका इस्तेमाल किया जाए।
जानिए झंडा फहराने के सही नियम
देशभक्ति का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जब आप अपने घर, स्कूल या दफ्तर पर फहराएं तो इन नियमों का ध्यान जरूर रखें। फटा या आधा झुका झंडा न लगाए। झंडे को कभी फेंकें नहीं, तह लगाकर सुरक्षित रखें। सम्मान से तिरंगा लहराए, गर्व से सिर उठाए, 17 अगस्त तक निजी घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराए गए तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों व निजी भवनों पर फहराया जाएगा तिरंगा: डीसी
डीसी ने कहा कि 17 अगस्त तक सभी बोर्डों, निगमों, सरकारी विभागों के कार्यालय परिसरों, विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं सहित निजी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज गरिमामयी ढंग से फहराया जाएगा। इस अभियान के साथ जिला के हर नागरिक को जोड़ने के लिए जन-जन को जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी दी जा रही है । उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत को आजाद करवाने के लिए शहीदों के संघर्षों उनकी कुर्बानियों के बारे में जरूर जाने। उन्होंने कहा कि जब भी हम तिरंगा झंडा देखते हैं तो अपने आप में गर्व की अनुभूति होती है। हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

समाधान शिविर
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें
अधिकारियों को दिए तत्परता से निदान करने के निर्देश

रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के लिए सशक्त मंच बन रहे हैं जिसमें कोई भी नागरिक अपनी शिकायतें देकर समाधान करवा सकता है। डीसी अभिषेक मीणा द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसपी हेमेंद्र मीणा व अन्य अधिकारियों के साथ नागरिकों की शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए धारूहेड़ा निवासी भीम का इंतकाल दर्ज नहीं होने की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को इंतकाल दर्ज करने के निर्देश दिए। गांव लुहाना निवासी मुन्नीलाल के घर के ऊपर से 11000 वाट की बिजली की लाइन हटाने की समस्या के समाधान के लिए डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारी को घर के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन को हटाने के निर्देश दिए। रेवाड़ी शहर के मोहल्ला जौनपुरी में सीवर लाइन के ढक्कन और सीवर के चैंबर की हालत खराब होने की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सीवर के ढक्कन और चैंबर को ठीक करने और सीवर की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, बिजली, पानी जैसी शिकायतें सामने आई जिनका डीसी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक छत के नीचे नागरिकों की शिकायतों के यथाशीघ्र निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी संजीव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कौशल है तो कल है, आईटीआई में दाखिला लेकर संवारें अपना भविष्य
-प्रवेश के लिए आज अंतिम तिथि

रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा 2 जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे, जिसके तहत दाखिले के दो चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। अब तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया मंगलवार 11 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा बेटी पढ़ेगी व कौशल सीखेगी, आत्मनिर्भर बनेगी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बेटियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोडकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भर बनाना है। संस्थान में संचालित विभिन्न व्यवसायों में दाखिला लेकर छात्राएं रोजगारपरक कौशल हासिल कर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सकती हैं। आईटीआई में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ छात्राओं को छात्रवृत्ति व अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फिटर, फैशन डिजाइनिंग एवं टेक्नोलॉजी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक जैसे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लिया जा सकता है। इन ट्रेडों के माध्यम से छात्राएं तकनीकी क्षेत्र में दक्षता हासिल कर सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकती हैं।
आज ही करें ऑनलाइन आवेदन
विभाग ने इच्छुक छात्राओं से आईटीआई में दाखिला लेकर अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया है। आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन ीजजचेरूध्ध्ंकउपेेपवदे.पजपींतलंदं.हवअ.पदध् पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।

सात करोड़ की राशि से बनेगा बॉयज महाविद्यालय का नया भवन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया शिलान्यास
35 लाख रुपए की लागत से सड़क और 10 लाख रुपए की लागत से बनाई गई मंदिर-जोहड़ चारदीवारी का किया उद्घाटन

रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक: क्षेत्र में शिक्षा और विकास को नई गति देते हुए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को करीब 7 करोड़ की लागत से बनने वाले बॉयज महाविद्यालय के नए भवन का विधिवत शिलान्यास किया। महाविद्यालय का यह भवन क्षेत्र की कई वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे अब विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों से पूरा कराया गया है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और भवन निर्माण का रास्ता साफ होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने करीब 35 लाख रुपए की लागत से तैयार सड़क का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही 10 लाख रुपए की लागत से मंदिर-जोहड़ की चारदीवारी के कार्य का भी उद्घाटन किया। इस प्रकार एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विकास कार्य क्षेत्र को समर्पित किए गए। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। वर्षों से लंबित जनहित की मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। महाविद्यालय भवन की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से जिस दिन का इंतजार था, वह अब आया है। नया भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए और बेहतर वातावरण व सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर जिला पार्षद सरोज मेहरा, धनीराम मेहरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, सतदेव, जय भगवान सरपंच, डॉ. जयप्रकाश, नरेश पूर्व सरपंच, अमृत सरपंच, ओमप्रकाश सरपंच, संजीव ठेकेदार, राजवीर सरपंच, दीपक मंगला, जयराज सरावरी, डीएम यादव, नरेश, अमित, प्रदीप, रविंद्र, रामफल, सतीश प्रधान तथा बिजेंद्र डहीना सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

भिवानी: कांग्रेस की फूट हुई उजागर
छैन्प् के पूर्व जिला अध्यक्ष मंजीत लंघान का आरोप
कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चैधरी जातिगत बढ़ा रहे
अनिरुद्ध चैधरी नहीं चाहते कोई दलीत युवा आगे बढ़े
मंजीत का बड़ा आरोप, अनिरुद्ध हमेशा अपनी जुटी उठाने तक सीमित समझते हैं
कहा, अनिरुद्ध शहरी अध्यक्ष को भी आगे नहीं बढ़ने देंगे

भंडारा सम्बन्धी सूचना
शिवरात्रि के पावन अवसर पर कल दिंनाक 11 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे झज्जर कोर्ट काम्प्लेक्स में रणबीर सिंह भवन के पास, चैम्बर प्रांगण में भंडारे का आयोजन हो रहा है।

चंडीगढ: सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बैठक हुई खत्म
कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बयान
उन्होंने कहा की बिजली कर्मचारियों के साथ हुई वार्ता में इन्होंने विश्वास दिलाया है की अब हड़ताल नहीं की जाएगी

चरखी दादरीः चरखी दादरी के प्रधान अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध भ्रूण लिंग जांच के कथित गिरोह का किया भंडाफोड़
सोनीपत च्छक्ज् और चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अस्पताल में छापेमारी की।

कावडियों के मार्ग को सुगम बनाना और उनकी सेवा करना नागरिकों का कर्तव्य : शर्मा
भिवानी, 10 अगस्त, अभीतक: सावन के महीने में चारों ओर शिव भक्ति की पावन धारा बह रही है। इसी कड़ी में छोटी काशी के नाम से विख्यात भिवानी शहर में सामाजिक समरसता और सेवा भावना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ब्राह्मण समाज सामाजिक कल्याण सभा भिवानी द्वारा खरक स्थित हनुमान मंदिर में कावडियों और शिव भक्तों की निरूस्वार्थ सेवा के लिए तीन दिवसीय शिव कावड़ सेवा शिविर लगाया गया, जिसका समापन सोमवार को हुआ। ब्राह्मण समाज सामाजिक कल्याण सभा भिवानी के अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील शर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अपार श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति का प्रतीक है। भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और जब भक्त अपने-अपने गांवों व मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं, तो पूरा देश शिव भक्ति के आनंद में लीन हो जाता है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विजय शर्मा , सचिव प्रवेश शर्मा , संतोष शर्मा, संजय मिश्रा, अनिल आसरि, रोहताश शर्मा, महेंद्र शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, विनोद शर्मा, रूपेश शर्मा, ब्रह्मदत्त, शुभम, रामचंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यांतरिक्ष स्कूल में डेंटल कैंप, 400 से अधिक विद्यार्थियों के दांतों की जांच
भिवानी, 10 अगस्त, अभीतक: विद्यांतरिक्ष सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुजरानी मोड़, भिवानी में त्रिवेणी डेंटल क्लीनिक की ओर से डेंटल कैंप एवं दंत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कपिल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, हरियाणवी नृत्य तथा जंक फूड के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। विद्यालय के निदेशक करण मिर्ग ने डॉ. कपिल शर्मा का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के स्केटिंग खिलाडियों ने उन्हें ‘विद्यांतरिक्ष सलूट’ देकर सम्मानित किया। डॉ. कपिल शर्मा ने विद्यार्थियों को दांतों की देखभाल के पांच महत्वपूर्ण मंत्र बताए। उन्होंने दिन में दो बार ब्रश करने, मीठा खाने के बाद कुल्ला करने, जंक फूड से बचने, पौष्टिक आहार एवं सलाद लेने, डेंटल फ्लॉस का प्रयोग करने तथा हर छह महीने में दांतों की जांच करवाने की सलाह दी। कैंप के दौरान 400 से अधिक विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें आगे उपचार की सलाह दी गई।

अधिक से अधिक नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी को पोर्टल पर करें अपलोड: डीसी
17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

भिवानी, 10 अगस्त, अभीतक: डीसी साहिल गुप्ता ने जिला के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा है कि नौ अगस्त से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान शुरु हो चुका है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान अधिक से अधिक जिलावासी, विशेषकर युवा वर्ग तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हरघरतिरंगाडोटकॉम पोर्टल पर अपलोड कर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि जिला भिवानी अव्वल स्थान पर आए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ अभियान में भाग लेना चाहिए। जिला खेल अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां युवा सेल्फी ले सकते हैं। डीसी श्री गुप्ता ने शिक्षा विभाग व उच्चतर शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों और युवाओं को विशेष रूप से अभियान से जोड़ा जाए। शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा अभियान की प्रतियोगिताएं करवाई जाएं और युवाओं को तिरंगे के महत्व के बारे में बताया जाए। डीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, संस्कृति विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नगर परिषद, पंचायती राज विभाग, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा एनसीसी से जुड़े अधिकारियों को भी अपने-अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करें तथा इनमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। डीसी ने इस अभियान के दौरान डीएमसी व नगर निकाय को शहर में तिरंगा लाइटिंग व सार्वजनिक स्थानों की सजावट के निर्देश दिए हैं। डीडीपीओध्बीडीपीओ ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान की गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। डीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा आयोजित करवाए जाने वाले कार्यक्रमों को हरघरतिरंगाडोटकॉम पोर्टल पर जरूर अपलोड करें।

दिव्यांग विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
प्री-मैट्रिक के लिए 31 अगस्त तक तथा पोस्ट-मैट्रिक व टॉप क्लास एजूकेशन के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक व टॉप क्लास एजुकेशन छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल खुला

भिवानी, 10 अगस्त, अभीतक: जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति योजनाओं का ऑनलाइन स्कोलरशिप.जीओवी.इन पोर्टल खोल दिया गया है। पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से पात्र विद्यार्थियों को योजना की जानकारी देकर समय पर आवेदन करवाने का आह्वान किया है।
तीन योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित
उन्होंने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए टॉप क्लास एजूकेशन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। प्री-मैट्रिक के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट-मैट्रिक व टॉप क्लास एजूकेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। आवेदन में त्रुटि दूर करने-सुधार व संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि क्रमशरू 15 सितंबर और 15 नवंबर निर्धारित है।
40 प्रतिशत दिव्यांगता जरूरी
डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि योजना का लाभ 40 प्रतिशत या अधिक बेंचमार्क दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। आवेदक के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी नामांकन होना आवश्यक है।
एक कक्षा के लिए एक ही बार छात्रवृत्ति
एक ही माता-पिता के अधिकतम दो दिव्यांग बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा। यदि दूसरा बच्चा जुड़वां है तो दोनों जुड़वां बच्चों को लाभ दिया जा सकेगा। किसी कक्षा में दोबारा पढने वाले विद्यार्थी को उसी कक्षा के लिए अगले वर्ष छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। योजना के तहत छात्रवृत्ति लेने वाला विद्यार्थी किसी अन्य छात्रवृत्ति या स्टाइपेंड का लाभ एक साथ नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान इन तिथियों का विशेष ध्यान रखते हुए पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करवाएं और छात्रवृत्ति प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित विस्तृत पात्रता एवं दिशा-निर्देश नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया मीना परमार का नागरिक अभिनंदन
महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं : मीना परमार

भिवानी, 10 अगस्त, अभीतक: अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा ट्रस्ट द्वारा हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार के स्वागत में शहर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनको शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के हितों के चलते प्रदेश में हरियाणा महिला आयोग हमेशा तात्पर्य है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने हर बड़ा मुकाम हासिल किया है। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला आयोग के पास महिला उत्पीडन से संबंधित जो भी मामले आते हैं, उनको गंभीरता से लेकर उन पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान कर रही है। महिलाओं की उच्च शिक्षा के लिए के लिए हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज की स्थापना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नगेंद्र सिंह परमार, नेत्रपाल सिंह तंवर, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नरेश चैहान, हरियाणा प्रदेश प्रभारी हेमलता तंवर, जिला अध्यक्ष राकेश तंवर, ममता राजपूत, करण सिंह चैहान, कैप्टन रघुबीर सिंह, जयबीर सिंह, वीणा तंवर, नथू राजपूत, बलवान सिंह सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एमडीयू के पूर्व कुलपति ब्रिगेडियर चैधरी पंचतत्व में विलीन
रोहतक, 10 अगस्त, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के पूर्व कुलपति ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) ओम प्रकाश चैधरी (वीएसएम) का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। बीती रात ब्रिगेडियर चैधरी का निधन सोनीपत में हुआ था। सोनीपत में ब्रिगेडियर चैधरी के अंतिम संस्कार में उनके पौत्र अमरदीप चैधरी ने मुखाग्नि दी। ब्रिगेडियर चैधरी के पुत्र डा. इंद्रजीत सिंह, पुत्री श्रीमती वीणा राठी, दामाद कर्नल सुरेश राठी समेत अन्य परिजन अंतिम संस्कार में शामिल हुए। भारतीय थल सेना के आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स (एईसी) के अंलकृत अधिकारी ब्रिगेडियर चैधरी के पार्थिव शरीर पर सेना की ओर से पुष्प चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक सिंह सेंगर ने अर्पित की। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से निदेशक खेल कुलताज सिंह तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मदवि के पूर्व कुलसचिव प्रो. खजान सिंह सांगवान तथा प्रो. सतपाल सिंह दहिया, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. रणबीर सिंह गुलिया, सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता बलजीत सिंह, कुलपति के पूर्व सचिव उमेद सिंह दलाल, एमडीयू शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान डॉ. सोमबीर राठी, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान बलराज सिंह, सेवानिवृत्त कर्मी महा सिंह हुड्डा, हेमचंद देशवाल, राजकीय महाविद्यालय सांपला के प्राध्यापक डा. दीपक लठवाल समेत सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 23 फरवरी 1991 से 22 फरवरी 1994 तक एमडीयू के कुलपति पद पर कार्यरत ब्रिगेडियर ओ.पी. चैधरी ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि लोक प्रशासन, शारीरिक शिक्षा, सांख्यिकी समेत रक्षा एवं सामरिक अध्ययन एवं अन्य नए विभागों का सृजन ब्रिगेडियर चैधरी के कार्यकाल में हुआ। विश्वविद्यालय के आधारभूत सुविधाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर) में अभिवृद्धि भी ब्रिगेडियर चैधरी के कार्यकाल में हुआ। इनमें फैकल्टी हाउस, डा. अंबेडकर हॉल, तरणताल, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय भवन समेत अन्य शैक्षणिक भवन शामिल रहे । गैर शैक्षणिक पदों तथा शिक्षकों की भर्ती भी उन्होंने अपने कार्यकाल में सुनिश्चित की। विधि संकाय का राष्ट्रमंडल सम्मेलन भी ब्रिगेडियर चैधरी के कार्यकाल में आयोजित किया गया। गौरतवब है कि ब्रिगेडियर चैधरी वर्ष 2003 से 2006 तक हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। वे राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के कमांडर तथा मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई के निदेशक भी रहे। एमडीयू रोहतक के निदेशक जनसंपर्क ने विश्वविद्यालय समुदाय की ओर से शोक संतप्त परिजनों से हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ब्रिगेडियर ओ.पी. चैधरी के निधन को शिक्षा जगत की अपूर्णीय क्षति बताया।

इनेलो की छात्र इकाई आइएसओ ने छात्र संघ चुनाव के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज से अपने उम्मीदवार किए घोषित, इनेलो की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला ने आइएसओ की बैठक में किया ऐलान
विपुल भादू होंगे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्र चुनाव के वाइस प्रेसिडेंट के उम्मीदवार, अभय संधु लड़ेंगे डीएवी कॉलेज से प्रधान पद का चुनाव
आइएसओ के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज के दोनों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे : कर्ण चैटाला

चंडीगढ़, 10 अगस्त, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ मुख्यालय पर इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनावों पर चर्चा की गई। बैठक में सिर्फ पंजाब यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज दोनों जगह से छात्रसंघ का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। विपुल भादू को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए वाइस प्रेसिडेंट का उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं अभय संधु को डीएवी कॉलेज से चुनाव लड़ने के लिए प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया गया। इस दौरान विभिन्न दलों के छात्र संगठनों को छोड़ कर सैंकड़ों युवा छात्र कर्ण चैटाला की मौजूदगी में आइएसओ में शामिल हुए। कर्ण चैटाला ने आइएसओ में शामिल हुए सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आइएसओ ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज में जो अपने उम्मीदवार उतारे हैं दोनों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। आइएसओ ने हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी अपना मजबूत संगठन खड़ा कर लिया है जिसमें सक्रिय छात्र नेता अपनी पूरी निष्ठा और लगन से यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच पैठ बना चुके हैं। लगातार अन्य छात्र दलों से भी भारी संख्या में युवा छात्र जुड़ रहे हैं। कर्ण चैटाला ने कहा कि आइएसओ छात्रों के हकों की आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है। आइएसओ ने जब जब छात्रों के हकों की आवाज उठाई तो उनकी आवाज को सुना गया और छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया।

स्थापना दिवस पर देश भर से आए व्यापारियों ने समस्याओं पर की गहनता से चर्चा मुख्य अतिथि को सौंपा ज्ञापन: भानु प्रकाश
सभी समस्याओं प्राथमिक आधार पर किया जाएगा हल: अर्जुन राम मेघवाल
भिवानी, 10 अगस्त, अभीतक: देश की सर्वोच्च व्यापारी संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के लगभग 30 राज्यों से हजारों की संख्या में व्यापारी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि इस महासम्मेलन में शामिल होकर व्यापारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वरिष्ठ अतिथि केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील संघवी एवं अनेक सांसद शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा, हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद्र गुप्ता सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहें। व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं, व्यापार को सरल बनाने की आवश्यकता तथा सरकार की व्यापार नीतियों पर विस्तृत चर्चा की। व्यापारियों की प्रमुख मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा।
जीएसटी के सरलीकरण और पुराने कर मामलों को समाप्त करने की मांग
सम्मेलन में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं जीएसटी विभाग द्वारा अनावश्यक नोटिसों पर रोक, जीएसटी की प्रक्रियाओं का सरलीकरण, पुराने सर्विस टैक्स एवं एक्साइज टैक्स के लंबित मामलों का निराकरण, इनकम टैक्स के पुराने लंबित प्रकरणों को क्लोज करने तथा सेस की राशि के रिफंड, मंडी टैक्स सभी राज्यों में एक समान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती प्रक्रियात्मक जटिलताओं के कारण व्यापारियों का महत्वपूर्ण समय और संसाधन कर संबंधी औपचारिकताओं में व्यतीत हो रहा है। इसलिए कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापारी हितैषी बनाया जाना आवश्यक है। व्यापारियों के लिए बीमा, सुरक्षा और पेंशन योजना की मांग सम्मेलन में व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापारी बीमा योजना, व्यापारी सुरक्षा योजना एवं व्यापारी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।इसके साथ ही ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय बाजार एवं छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाले असर पर भी गंभीरता से चर्चा की। ऑनलाइन खरीदी-बिक्री के कारण स्थानीय व्यापारियों के सामने उत्पन्न चुनौतियों, स्थानीय छोटे व्यापारियों को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने तथा रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी नीतियां बनाने की मांग सरकार से रखी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रकाश ने कहा कि देश का व्यापारी हमेशा से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। करोड़ों लोगों को रोजगार देने वाला व्यापारी वर्ग आज अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर सरकार के सामने रखना अत्यंत आवश्यक है। भानु प्रकाश कहा कि जीएसटी का सरलीकरण, पुराने कर मामलों का शीघ्र निराकरण, अनावश्यक नोटिसों से राहत, व्यापारियों की सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा तथा छोटे और स्थानीय व्यापारियों के संरक्षण जैसे विषय आज अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी समस्याओं का ज्ञापन मुख्य अतिथि को सौंपा गया मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी समस्याओं का हल करवाने का आश्वासन दिया।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
भिवानी, 10 अगस्त, अभीतक: महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूर्व विधायक एवं संस्था के चेयरमैन शशि रंजन परमार ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पेड़-पौधे प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। शशि रंजन परमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढियों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा वातावरण मिल सके। इस अवसर पर संस्था के प्रिंसीपल डॉ. विक्रम परमार, मोनिका, परवीन, वॉक्सी साइंस एंड कम्पटीशन अकादमी के संचालक परवीन वर्मा एवं आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1FYqDRZPBc/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *