


https://www.facebook.com/share/v/1DQ21ffvUK


बरसाती पानी की निकासी तत्परता से करवाना सुनिश्चित करें विभाग: डीसी
मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, संभावित जलभराव वाले स्थानों की लगातार हो रही मॉनिटरिंग
डीसी वर्षा खांगवाल ने शहरी क्षेत्र के जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण
डीसी बोली-जलनिकासी व्यवस्था में न हो देरी, जरूरी उपकरण तैयार रखें विभाग
कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव, 01251-254270 पर दे सकते हैं जलभराव संबंधी सूचना
झज्जऱ, 04 जुलाई, अभीतक: मानसून सीजन के मद्देनजर जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बरसात के शुरू होने से लेकर समाप्ति तक व उसके बाद जल निकासी प्रबंधों से संबंधित हर परिस्थिति पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है और यथा संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर बरसाती पानी की निकासी व्यवस्थित ढंग से हो इसके लिए संबंधित विभागों की टीम फील्ड में एक्टिव रही और जहां कहीं भी निचले स्थानों पर पानी निकासी नहीं हो पा रही थी वहां वैकल्पिक व्यवस्था से पानी निकासी प्रबंध किए गए। डीसी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को बरसात के उपरांत डीएमसी एवं एडीसी जगनिवास व नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी के साथ शहरी निकाय व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित झज्जर शहरी क्षेत्र में जल निकासी प्रबंधों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने अंबेडकर चैक पर जल निकासी प्रबंधों में पर्याप्त उपकरणों का प्रयोग करते हुए जलभराव न होने देने के आदेश दिए। साथ ही अन्य संभावित जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
बारिश के बाद ज्यादा देरी तक न हो जलभराव
डीसी ने कहा कि बरसात के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की आवाजाही, यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित न हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों पर पहले से आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद ज्यादा देरी तक सडकों अथवा गलियों में जलभराव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। इसके लिए संभावित जलभराव वाले स्थानों की लगातार निगरानी के साथ-साथ वहां त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में करें निगरानी, संयुक्त टीम भी रहें सतर्क
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली के एसडीएम अपने-अपने उपमंडल क्षेत्रों में जल निकासी कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की संयुक्त निरीक्षण टीम संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का नियमित दौरा कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर पूर्व में जलभराव की समस्या सामने आई है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।
जलभराव वाले क्षेत्रों का तैयार होगा रिकॉर्ड
डीसी ने निर्देश दिए कि बरसात के दौरान होने वाली प्रत्येक जलभराव की घटना का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इसमें संबंधित स्थान, जलभराव की स्थिति, पानी निकालने में लगा समय तथा स्थिति सामान्य होने में लगे समय का विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड भविष्य में स्थायी समाधान, बेहतर योजना निर्माण और प्रभावी आपदा प्रबंधन में उपयोगी साबित होगा।
कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव, हेल्पलाइन नंबर जारी
डीसी ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लघु सचिवालय, झज्जर में 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक किसी भी जलभराव या संबंधित समस्या की सूचना 01251-254270 हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


आज झज्जर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली पावन “कलश वंदन यात्रा” में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। काशी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थल, सीर गोवर्धनपुर से प्रारंभ हुई यह दिव्य यात्रा सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणादायी संदेश लेकर जन-जन तक पहुंच रही है। यात्रा में श्रद्धालुओं के उत्साह, अनुशासन और भक्ति भाव ने समाज की एकजुटता एवं सांस्कृतिक चेतना का अनुपम परिचय दिया। संत गुरु रविदास जी महाराज के आदर्श “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी हमें समरस, संगठित और संस्कारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

सुनवाई का नोटिस मिले तो निर्धारित तिथि पर जरूर रखें अपना पक्ष: डीसी
वोटर लिस्ट के दावे-आपत्तियों का 28 सितंबर तक होगा निपटारा
प्रारूप वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो चिंता नहीं, 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने का अवसर
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहाकृपहले सूची में नाम जांचें वोटर, त्रुटि होने पर कराएं सुधार
झज्जऱ, 04 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि 30 अगस्त तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निपटान के दौरान यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें। इससे आवेदन का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। नागरिक अपनी मतदाता संबंधी जानकारी बमवींतलंदं.हवअ.पद पर भी जांच सकते हैं तथा किसी भी जानकारी के लिए अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, नाम में संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। यदि किसी मतदाता की डिटेल में कोई गलती है तो वह फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने संबंधित ईआरओध्एईआरओ के पास 30 अगस्त से पहले जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि नागरिकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीसी ने जिला के मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारम्भिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे नागरिक 30 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन करते हुए अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को यह नहीं समझना चाहिए कि उसका वोट स्थायी रूप से कट गया है। सबसे पहले प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और नाम नहीं मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे मतदाता
डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अब जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ क्षेत्र के नागरिक अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
त्रुटि रहित वोटर बनाने में हर नागरिक की हो भागीदारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि यदि नाम सूची में नहीं है अथवा किसी विवरण में त्रुटि है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित फॉर्म भरकर आवेदन करें। उन्होंने नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करते हुए मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटि रहित बनाने में योगदान देने की अपील की।
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी बनवा सकते हैं वोट
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए पुनः अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है।



राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार बुधवार को झज्जर में
झज्जऱ, 04 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार बुधवार, 5 अगस्त को झज्जर जिला के दौरे पर रहेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि आयोग की उपाध्यक्ष बुधवार 5 अगस्त को सुबह 11 बजे पुलिस आयुक्त कार्यालय ,11रू 45 बजे उपायुक्त कार्यालय में महिलाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगी। इसके उपरांत उपाध्यक्ष मीना परमार दोपहर साढ़े 12 बजे महिला पुलिस स्टेशन और दोपहर 2 बजे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जनगणना-2027: नागरिक, सही जानकारी देकर बने राष्ट्र निर्माण के भागीदार – डीसी
जिला जनगणना पुस्तिका के अपडेटेशन को लेकर आपसी समन्वय से कार्य करें अधिकारी- कर्मचारी: डीसी
डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर दिए अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
झज्जऱ, 04 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनगणना 2027 देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण तथा भविष्य की नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जनगणना के दौरान सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाए। डीसी मंगलवार को जनगणना निदेशालय हरियाणा के निदेशक से वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक में आगामी चरण की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। इस बीच उन्होंने अधिकारियों से जिला जनगणना पुस्तिका के अपडेटेशन को लेकर जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।
डीसीएचबी जिला की एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तिका
डीसी वर्षा खांगवाल ने जनगणना-2027 की तैयारियों के चलते जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) अपडेट करने संबंधी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला जनगणना पुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया, डाटा संकलन एवं उसके महत्व को लेकर पहले ही सम्बंधित कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई हैं। उन्होंने बताया कि डीसीएचबी जिले की एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तिका है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, भूमि, बैंकिंग, परिवहन, संपर्क व्यवस्था सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत विवरण संकलित किया जाएगा। इसके लिए सभी गांवों और शहरी क्षेत्रों में नियुक्त कर्मचारी इस कार्य को तत्काल पूरा करना सुनिश्चित करें।
गणना कर्मियों को सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं नागरिक
प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से नाम, आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, भाषा, शिक्षा का स्तर, अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति से संबंधित जानकारी, रोजगार एवं आजीविका सहित विभिन्न सामाजिक और आर्थिक पहलुओं का विवरण एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गणना कर्मियों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि जिला झज्जर की विकास योजनाएं वास्तविक आंकड़ों के आधार पर तैयार की जा सकें। डीसी ने जिला के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे जनगणना को केवल सरकारी प्रक्रिया न समझें, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए सक्रिय सहयोग करें। सही आंकड़े ही बेहतर योजनाओं, प्रभावी विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों की मजबूत नींव बनते हैं। इस अवसर पर सीटीएम रितु, डीआरओ मनवीर सिंह सांगवान सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।




जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क: डीसी’
बारिश के बीच जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेने बहादुरगढ़ पहुंचीं डीसी वर्षा खांगवाल’
बालौर रोड, बाग वाला मोहल्ला, नागरिक अस्पताल के साथ लगते क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश’
बहादुरगढ़, 04 जुलाई, अभीतक: दिन भर हो रही बारिश के चलते जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जल निकासी प्रबंधन को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को बहादुरगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने नालों की सफाई, जल निकासी के लिए किए गए प्रबंधों और संवेदनशील स्थानों पर पानी की निकासी की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जलभराव की स्थिति ना बने, पंपिंग सेट और उपलब्ध संसाधन रहें वर्किंग’
डीसी ने निरीक्षण के दौरान शहर के बालौर रोड, बाग वाला मोहल्ला, नागरिक अस्पताल के आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो, वहां बिना देरी किए पंपिंग मशीनों और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए।
बारिश सीजन में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें अधिकारी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद’
इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


साइबर ठगी के शिकार नागरिक अब MRM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं रिफंड का दावा: डीसीपी क्राइम शुभम सिंह’
साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत करें कार्रवाई
NCRP शिकायत के बाद MRM पोर्टल से करें रिफंड रिक्वेस्ट, जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव
झज्जऱ, 04 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त (क्राइम) शुभम सिंह ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है और समय रहते शिकायत दर्ज करा देता है, तो अब एमआरएम (डवदमल त्मनिदक डवकनसम) के माध्यम से ऑनलाइन रिफंड प्राप्त करने की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। यदि ठगी की गई राशि संबंधित बैंक खाते में फ्रीज हो जाती है, तो पीड़ित डत्ड पोर्टल पर जाकर Raise Refund Request विकल्प के माध्यम से अपना ऑनलाइन रिफंड आवेदन कर सकता है। ’डीसीपी शुभम सिंह’ ने बताया कि आवेदन के लिए पीड़ित को अपना 14 अंकों का NCRP Acknowledgement ID ओटीपी सत्यापन, बैंक खाते का सही विवरण, आवश्यक होने पर न्यायालय का रिलीज आदेश तथा पैन कार्ड जैसी जरूरी जानकारी अपलोड करनी होती है। आवेदन सफल होने पर MR से प्रारंभ होने वाली Request ID जारी होती है, जिसके माध्यम से आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकता है।उन्होंने कहा कि यदि सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं और कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो स्वीकृत राशि सीधे पीड़ित के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है। यह व्यवस्था साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां
किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाता, ATM/CVV, UPI PIN या पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, APK फाइल या QR कोड को बिना जांचे स्कैन या डाउनलोड न करें।
सोशल मीडिया पर दिख रहे निवेश, लोन, पार्ट-टाइम जॉब, टेलीग्राम टास्क या अधिक मुनाफे के लालच वाले विज्ञापनों से सावधान रहें। बैंक, पुलिस, RBI, CBI, आयकर विभाग या किसी सरकारी एजेंसी के नाम पर आने वाली वीडियो कॉल या धमकी भरे कॉल पर विश्वास न करें।केवल आधिकारिक वेबसाइटों और अधिकृत मोबाइल एप का ही उपयोग करें।मोबाइल और बैंकिंग एप को नियमित रूप से अपडेट रखें तथा स्क्रीन शेयरिंग एप किसी के कहने पर इंस्टॉल न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले प्राप्तकर्ता की पहचान अवश्य सत्यापित करें।
यदि साइबर ठगी हो जाए तो क्या करें
घबराएं नहीं और तुरंत 1930 पर कॉल करें। तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।अपने बैंक को तत्काल सूचित कर संबंधित खाते को सुरक्षित कराने का प्रयास करें।शिकायत संख्या (छब्त्च् प्क्) और सभी लेन-देन के स्क्रीनशॉट, बैंक स्टेटमेंट तथा अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखें। जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, राशि फ्रीज और वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने कहा कि साइबर अपराधियों की सबसे बड़ी ताकत नागरिकों की असावधानी है और सबसे बड़ी कमजोरी समय पर की गई शिकायत। इसलिए किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना समय गंवाए तुरंत शिकायत दर्ज करें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। झज्जर पुलिस आमजन की सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक नागरिक से सतर्क रहने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील करती है।




बलवंत सिंह को न्याय दिलाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल वीरेंद्र दरोगा, पूर्व प्रधान यादव सभा की अध्यक्षता में विधायक श्रीमती गीता भुक्कल से मिला
झज्जऱ, 04 जुलाई, अभीतक: स्वर्गीय बलवंत सिंह को न्याय दिलाने के लिए गांव मुंडाहेड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल आज श्री वीरेंद्र दरोगा, पूर्व प्रधान यादव सभा झज्जर की अध्यक्षता में झज्जर हल्के की विधायक श्रीमती गीता भुक्कल से मिला। इस मौके पर स्वर्गीय बलवंत के परिजनों व प्रतिनिधि मंडल ने अपना ज्ञापन पत्र गीता भुक्कल को सौंपा और आग्रह किया कि वो इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में अवश्य उठाएं व स्वर्गीय बलवंत सिंह को न्याय दिलाने में परिवार की मदद करें। श्रीमती गीता भुक्कल ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वाशन दिया कि वो सरकार के सामने मजबूती से इस मामले की पैरवी करेंगी। गौरतलब है कि गत 4 मई 2026 को गांव मुंडाहेड़ा निवासी बलवंत सिंह, जोकि भ्च्ळब्स् में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत थे, उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों के दबाव के कारण हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पहले भी गांव मुंडाहेड़ा में एक सर्व समाज महापंचायत हो चुकी है व स्वर्गीय बलवंत सिंह को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इस मौके पर यादव सभा पूर्वप्रधान श्री वीरेंद्र दरोगा, देवेंद्र प्रधान झज्जर, राकेश यादव, मक्खन मास्टर, सदाराम यादव, धर्मपाल यादव, सुरेश पंच व सहदेव यादव आदि मौजूद रहे।
फैक्ट्री से 420 लीटर मोबिल ऑयल बरामद, जांच जारी
बहादुरगढ़, 04 जुलाई, अभीतक: आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ी कंपनी के नाम पर नकली मोबिल ऑयल तैयार करने का मामला सामने आया है। छापेमारी दौरान फैक्ट्री से 420 लीटर मोबिल ऑयल भी बरामद कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फिलहाल कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि असल सच्चाई तो जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकेगी।
बहादुरगढ़: फायर ब्रिगेड का कर्मचारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
हरियाणा स्टेट विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार।
एचकेआरएन के तहत फायर ब्रिगेड कार्यालय में काम करने वाला श्रीभगवान नाम का कर्मचारी गिरफ्तार।
चुकलाना निवासी अजीत ने विजिलेंस को दी थी शिकायत।
14 जुलाई को बादली के पास अजीत की आल्टो-800 गाड़ी में लग गई थी आग।
एनओसी देने की एवज में श्रीभगवान ने अजित से मांगे थे 10 हजार रुपये।
8 हजार में हुआ था सौदा तय, 6 हजार रुपये एडवान्स लेते हुए गिरफ्तार।



बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में करंट लगने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
बरसात के कारण गली में भरा था पानी, ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की वजह से आया पानी में करंट।
अपनी दुकान के बाहर बैठा था 44 वर्षीय ओम प्रकाश।
बालौर चुंगी के पास वाल्मीकि बस्ती में हुआ हादसा।
नॉन वेज शॉप चलता था ओम प्रकाश।
पांच बहनों का इकलौता भाई था ओमप्रकाश।
परिजन बोले 5 मिनट पहले ही झज्जर जिला उपायुक्त पहुंची थी जल भराव का जायजा लेने।
प्रशासनिक अमला जाने के बाद हुआ हादसा।

मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान से विवादों के समाधान का सुनहरा अवसर: सीजेएम
झज्जऱ, 04 जुलाई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के मार्गदर्शन में मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय में लंबित समझौता योग्य मामलों का आपसी सहमति से त्वरित और कम खर्चे में समाधान करना है उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक मध्यस्थ योग्य मामलों की पहचान की जाएगी। और 1 अक्टूबर से अभियान का विधिवत शुभारंभ होगा। वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा विवाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, व्यापारिक विवाद, उपभोक्ता विवाद, संपत्ति विभाजन, किराएदारी सहित अन्य समझौता योग्य मामलों को मध्यस्थता के लिए चिन्हित किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने कहा कि मध्यस्थता प्रक्रिया में निष्पक्ष मध्यस्थ की सहायता से दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं। इससे समय धन और मानसिक तनाव की बचत होती है तथा पक्षकारों के संबंध भी सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने नागरिकों अधिवक्ताओं सरकारी विभागों और न्यायालय में लंबित मामलों के पक्षकारों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है इच्छुक व्यक्ति जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से संपर्क कर मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों का समाधान करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के हेल्पलाइन नंबर 01251-252013 पर कार्य दिवस पर सुबह 9ः30 बजे से लेकर शाम 5ः00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।



गांवों को समस्यामुक्त एवं एडवांस बनाने को लेकर आवाज होगी बुलंद!
हर गांव-चैपाल में होगी जन पंचायतें,लोक सेवा मंच के अभियान को मिल रहा जोरदार समर्थन
रेवाड़ी 04 जुलाई, अभीतक: मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने हर गांव को श्प्रॉब्लमफ्री एडवांस विलेजश् बनाए जाने को लेकर जनहित में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। बड़े पैमाने पर गांव-देहात में जनपंचायतों में रायशुमारी करके जनसमस्याओं के समाधान की जोरदार आवाज बुलंद की जाएगी। अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। लोक सेवा मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि जिला के ऐतिहासिक गांवों गोकलगढ़ तथा कुम्भावास में ऐसी जन पंचायतें हो चुकी हैं और जनसहयोग से अब अन्य गांवों तक पहुंचेंगे। इस सिलसिले में उन्होंने आम नागरिकों की मिली सकारात्मक राय और भावी सुझावों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में गांव-देहात के नागरिकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, जिनको समस्याओं के संकट से निजात दिलाकर और अधिक भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। उक्त जनहितकारी अभियान में राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच, श्रीमती योगिता एडवोकेट, मुकेश कुमार जांगड़ा, राकेश यादव, महेश कौशिक, बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,डॉ. सुरेश कुमार, रणजीत मित्तल, रघुनंदन अग्रवाल, नंदलाल यादव, जगमोहन, राजीव कुमार, विजय सिंह यादव, कंवर सिंह सैनी, विक्रम सोनी, उमेश कुमार, पंकज कुमार, हितेश मेहरा आदि सहित अन्य कोर कमेटी सदस्यगण प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। मंच की कोर कमेटी की बैठक में अशोक प्रधान ने कहा कि शहरों और गांवों के नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ तुरंत निवारण असली सुकून और प्रगति लाता है, मगर ऐसा हो नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा मंच देश-प्रदेश के सभी शहरों के मॉडर्नाइजेशन एवं गांव को प्रॉब्लम फ्री एडवांस विलेज बनाए जाने का विचार रखता है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई
रेवाड़ी 04 जुलाई, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री एवं हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर विश्व पटल पर अपनी उच्च स्तर की पहचान बनाई है। उन्होंने भारत सरकार की उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन नीतियों की सराहना करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हरियाणा के खिलाडियों द्वारा इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश को मिले कुल 39 पदकों में से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं तथा कुल 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया है। इनमें भी 5 स्वर्ण पदक प्रदेश की बेटियों ने जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों तथा प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत ने प्रदेश को देश की खेल राजधानी के रूप में स्थापित किया है। आरती सिंह राव ने इन राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पैरा-खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-एथलीटों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए कुल 7 पदक (3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य) अपने नाम किए हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के गांव छिथरोली निवासी पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉटपुट (गोला फेंक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।









नशा मुक्त भारत अभियान में अपनी भूमिका निभाते हुए नागरिक ले ई-प्रतिज्ञा: डीसी
नशा मुक्त भारत के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवा माय भारत पोर्टल पर करें पंजीकरण
रेवाड़ी 04 जुलाई, अभीतक: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित की जा रही ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा ई-प्रतिज्ञा’ के तहत युवाओं और आम नागरिकों से माय भारत पोर्टल ीजजचेरूध्ध्उलइींतंजण्हवअण्पदध्दंेींऋउनाजध् के माध्यम से लेने का आह्वान किया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि विभाग के अनुसार, नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आवश्यक है कि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाए तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। इसी उद्देश्य से माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा ई-प्रतिज्ञा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक नागरिक और युवा पोर्टल पर जाकर ई-प्रतिज्ञा ले सकते हैं तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्ज करा सकते हैं। यह पहल जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुडने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प ले, तो देश को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य तेजी से प्राप्त किया जा सकता है। ई-प्रतिज्ञा लेने के लिए नागरिक माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध पंजीकरण सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। डीसी ने सभी युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस जन आंदोलन का हिस्सा बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ें। आइए सभी मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।

हर घर तिरंगा’ अभियान-2026
हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढ़कर प्रतिभागिता करें आमजन
जिला में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’
राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम होंगे आयोजित
रेवाड़ी 04 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोडना, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के इतिहास एवं उससे जुड़े बलिदानों से अवगत कराना है। डीसी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका राज्य स्तरीय समारोह जिला गुरूग्राम में आयोजित होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, नाट्य मंचन, विभाजन पीड़ित परिवारों के अनुभव साझा करना, मौन श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च तथा शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा विभाजन से प्रभावित परिवारों की कहानियों का संकलन कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। डीसी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन ूूूण्उलहवअण्पदध् माय गोव क्विज प्लेटफॉर्म पर देश के विभाजन के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद में विशेष राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि जिला से माय गोव पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों सहित जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढ़कर प्रतिभागिता करते हुए सेल्फी अपलोड करने का आह्वान किया।
तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
डीसी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत राज्य एवं जिला स्तर पर देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी, विशाल तिरंगा रंगोली तथा राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी भवनों को तिरंगा लाइट से जगमग किया जाए।





डीएलएसए रेवाड़ी द्वारा पोक्सो एक्ट पर स्पेशल कैंप का आयोजन
रेवाड़ी 04 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, गांव नैचाना में पोक्सो एक्ट पर स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया की पोक्सो एक्ट 2012 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने के लिए है। इस एक्ट के तहत पीड़ित बच्चे की पहचान मीडिया या सार्वजनिक रूप से करना कानूनी अपराध है। इस अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और बाल पोर्नोग्राफी से बचाकर उनकी सुरक्षा करना और उनकी गरिमा को बनाए रखना है। इस कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी से पैनल अधिवक्ता आनंद कुमार ने उपस्थित बच्चों को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्य तथा बच्चों के लिए नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान के तहत डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने स्कूल विद्यार्थियों तथा अध्यापक गण के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य संतोष, अध्यापकगण एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गांव नैचाना में पौधारोपण अभियान का आयोजन
रेवाड़ी 04 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के वृक्षारोपण अभियान के तहत डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने मंगलवार को गांव नैचाना में इंडसइंड बैंक के सहयोग से ग्राम वासियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा बनाना प्रदूषण कम करना और जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करना है। इसके साथ ही डॉ. रेनू सोलखे ने उपस्थित ग्रामवासियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने तथा उनके बड़े होने तक रक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर गांव नैचाना के ग्रामीण तथा इंडसइंड बैंक की अधिकारी उपस्थित रहे।



नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित
युवाओं ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश
रेवाड़ी 04 जुलाई, अभीतक: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत रेवाड़ी तथा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू), मीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन डॉ. करण सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत रेवाड़ी जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने की। डॉ. करण सिंह ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, संस्कृति और समाज सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। माय युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक ग्रुप प्रतियोगिता में आरुषि एवं समूह प्रथम रहे। वाद-विवादध्भाषण प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय तथा स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में आरती एवं समूह ने प्रथम तथा राधिका एवं समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शॉर्ट फिल्मध्रील प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम, राधिका द्वितीय तथा मेघा तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में मेघा एवं समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में तनम्या प्रथम, मेहक द्वितीय तथा कोमल सोनी एवं सोनिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में तनु ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय तथा तान्या एवं आरती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आईजीयू, ड्रग अवेयरनेस सेल के इंचार्ज डॉ. वीरेंद्र सिंह डॉ. सुशांत तथा माय भारत की आयोजन टीम के सदस्य सुरेंद्र सिंह बोकन, विनय राव, यतिन, कुलदीप एवं आंचल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. सुधीर यादव ने किया। उन्होंने विभिन्न प्रेरक उदाहरणों एवं वास्तविक जीवन की घटनाओं के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए सतीश मस्तान के नेतृत्व में निर्णायक मंडल का गठन किया गया, जिसमें सागर सैनी, मैडम लल डागर, डॉ. सुशांत यादव, डॉ. वीरेंद्र सिंह तथा अमन कुमार सहित विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां अभी से शुरू करें अधिकारी: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने जनगणना के दूसरे चरण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
रेवाड़ी 04 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इससे पहले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह कार्य अति महत्वपूर्ण है।संबंधित विभाग अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें ताकि प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनगणना के दूसरे चरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना का दूसरा चरण तकनीकी दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण होगा। इसमें अनेक प्रकार की जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण भी शुरू करवाया जाए। बैठक में जनगणना कार्य की वित्तीय व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
जिला जनगणना पुस्तिका से संबंधित कार्य में बढ़ते पूरी सतर्कता
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में जनगणना पुस्तिका से संबंधित कार्य भी किया जा रहा है। इसमें जिले के इतिहास, भूगोल, राजनीतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। जनगणना पुस्तिका जिला का महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है। इसी के आधार पर जिला को योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ मिलता है। नीतियां निर्धारण में भी यह दस्तावेज प्रमुख भूमिका निभाता है। इसलिए इस कार्य को संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ 30 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाए। इस संबंध में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने भी गठित की गई कमेटी सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसओ देवीदास, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता का पानीपत पहुंचकर किया अभिनंदन व शुभकामनाएं प्रेषित की
महिला सशक्तिकरण के सूर्योदय से ही होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वप्न पूरारू दीपक अग्रवाल तौला
भिवानी, 04 जुलाई, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निज निवास स्थान पानीपत पहुँचकर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष जन कल्याण सहयोग संगठन तथा भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मामनचन्द अग्रवाल ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें महाराजा श्री अग्रसेन जी का फटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) तथा मिठाई भेंट कर शुभकामनाएँ प्रेषित की। दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सदैव महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता जैसी समर्पित,कर्मठ और संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सदैव सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति संगठन की मजबूती और भविष्य की दिशा को और अधिक स्पष्ट करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील होगा तथा प्रदेश में भाजपा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। इससे पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी व विकसित भारत संकल्प यात्रा स्वप्न के लिए महिला सशक्तिकरण के सूर्योदय का आगाज 2014 से हो चुका है व जल्द ही नए परिसीमन में महिलाओं की अहम भूमिका भी नजर आएगी। वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला ने इस नियुक्ति पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ,हरियाणा के माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रभारी सतीश पुनिया तथा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. अर्चना गुप्ता को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना की अगुवाई में करणी सेना जयपुर मे जिला कलेक्टर दफ्तर का घेराव डाल कर बैठ गई इससे पूरे शहर कई घंटे जाम रहा। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने चैतावनी दी कि जब तक पुलिस लाठीचार्ज करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन खत्म नहीं करेंगे…धरना स्थल पर हनुमान चालीसा किया। मकराना ने आरोप लगाया कि UGC का ये नियम अगड़ी जातियों और दलितो के छात्रों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। चेतावनी दी कि कानून वापस नहीं लिया तो दिल्ली कूच भी करेंगे कहा सिर्फ करती सेना नहीं पूरा स्वर्ण समाज आंदोलन में शामिल हैं
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही एक गर्भवती महिला ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद महिला का हाल जानने के लिए एसएसपी संजय वर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में ही दोनों बच्चों का नामकरण किया और महिला से इसकी सहमति भी ली। एसएसपी संजय वर्मा ने बच्चों के नाम गणेश और कार्तिकेय रखे।
