



जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इंडो-अमेरिकन स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: इंडो-अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र ऋषि ने 10 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा लवी ने नेटबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक विजेंद्र कादियान ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। विद्यालय के प्राचार्य ने भी दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषि और लवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को भी इस सफलता का श्रेय दिया। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।





जब आज का विद्यार्थी मोबाइल फोन, खाने-पीने की चीजें, पहनने की पोशाक, जूते और जुराब ब्रांडीड ग्लोबल (विदेशी) चाहता है, तो अपने भविष्य के बारे में भी ग्लोबल ही सोंचे: बलराज फौगाट
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: गांव बिरोहड के एच डी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के करियर काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा एक विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से आए करियर काउंसलर सुशांत गौतम एवं निखिलेश मुद्गिल ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में उपलब्ध नए युग के आधुनिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करियर संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों से कहा कि आज का समय वैश्विक प्रतिस्पर्धा का है। यदि विद्यार्थी आधुनिक तकनीक, विदेशी ब्रांड, नई जीवनशैली और नवीनतम संसाधनों को अपनाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने करियर की सोच भी वैश्विक स्तर की रखनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन पर अनावश्यक समय व्यर्थ करने के बजाय अपनी पढ़ाई, स्वास्थ्य, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास तथा नई-नई कौशल सीखने में समय लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता दिला सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर, उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों तथा भविष्य की संभावनाओं से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। विद्यार्थियों ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सत्र की सराहना करते हुए अतिथि विशेषज्ञों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों सुशांत गौतम एवं निखिलेश मुद्गिल को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास, उप-प्राचार्य नवीन सनसनवाल, सन्नी सर, पूनम मैडम, मोनिका मैडम, रेनु मैडम, अमीता मैडम सहित टीजीटी, पीजीटी एवं अन्य समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।




बादली में धूमधाम से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह: एसडीएम’
13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल, अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न दायित्व
बादली, 03 जुलाई, अभीतक: उपमंडल बादली स्थित राजकीय महाविद्यालय में आगामी 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में एसडीएम विशाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम विशाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय, समयबद्ध कार्ययोजना और पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक के दौरान आयोजन स्थल की साफ-सफाई, मंच की आकर्षक सज्जा, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से उत्कृष्ट टीमों का चयन किया जाए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जागरूकता एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाली हों। एसडीएम विशाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों के सम्मानजनक स्वागत, निमंत्रण तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज’
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में मंगलवार 04 अगस्त को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी।




जनसमस्याओं के स्थाई समाधान को लेकर प्रशासन सजग: एडीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनी जनसमस्याएं, सम्बंधित अधिकारियों को दिये समयबद्ध समाधान के निर्देश
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी जगनिवास ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि समस्याओं का समाधान न केवल समय पर हो, बल्कि प्रभावी और संतोषजनक भी हो। समाधान शिविर में पानी, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, सडक, परिवार पहचान पत्र, आवास और अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। कुछ मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों ने समाधान किया, जबकि अन्य को तय समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। एडीसी ने समाधान शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये शिविर जिला प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है और जिला प्रशासन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए सजग है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर की शिकायतों के प्रति सरकार बेहद गंभीर है व शिविर में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करें। एडीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिविर में एक ही शिकायत बार-बार आती है, तो उक्त मामले में संबंधित विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु, एसीपी प्रदीप कुमार, एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सैनी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रारूप वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो चिंता नहीं, आधिकारिक दस्तावेज से 30 अगस्त तक मिलेगा अवसर: डीसी
एसआईआर-2026 के तहत दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, पात्र नागरिक फॉर्म-6 के जरिए जुड़वा सकेंगे नाम
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहाकृवोट स्थायी रूप से नहीं कटा, पहले सूची में नाम जाँचें, त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराएं सुधार
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिला के मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे नागरिक 30 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन करते हुए अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को यह नहीं समझना चाहिए कि उसका वोट स्थायी रूप से कट गया है। सबसे पहले प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और नाम नहीं मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
नाम, पते एवं अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें नागरिक
डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अब जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ क्षेत्र के नागरिक अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी बनवा सकते हैं वोट
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए पुनः अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है।
सुनवाई का नोटिस मिले तो निर्धारित तिथि पर जरूर रखें अपना पक्ष
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें। इससे आवेदन का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी मतदाता संबंधी जानकारी बमवींतलंदं.हवअ.पद पर भी जांच सकते हैं तथा किसी भी जानकारी के लिए अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
वोटर से प्राप्त दावे-आपत्तियों का 28 सितंबर तक होगा निस्तारण
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, नाम में संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। यदि किसी मतदाता की डिटेल में कोई गलती है तो वह फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने संबंधित ईआरओध्एईआरओ के पास 30 अगस्त से पहले जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि नागरिकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मतदाता सूची की शुद्धता में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि यदि नाम सूची में नहीं है अथवा किसी विवरण में त्रुटि है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित फॉर्म भरकर आवेदन करें। उन्होंने नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करते हुए मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में योगदान देने की अपील की।




संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू, झज्जर के युवा एवं विद्यार्थी बढ़-चढ़कर लें भाग: डीसी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन क्विज 15 सितंबर तक चलेगी
सभी प्रतिभागियों को मिलेगा डिजिटल ई-प्रमाण पत्र
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा श्विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसश् के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उलहवअ.पद के सहयोग से आयोजित यह राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता आगामी 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिला के युवाओं, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों से इस राष्ट्रीय पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। यह प्रतियोगिता केवल एक ऑनलाइन क्विज नहीं, बल्कि देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने जिन कठिन परिस्थितियों का सामना किया, उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझना आज की युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक है। इस प्रकार की पहल युवाओं में इतिहास के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेगी। डीसी ने बताया कि जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकगण विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग करें। सभी शिक्षण संस्थान प्रार्थना सभा, सूचना पट्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की जानकारी उपलब्ध कराएं और उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। डीसी ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसमें सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं। यह एक समयबद्ध ऑनलाइन क्विज होगी, जिसमें सफलतापूर्वक भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को डलळवअ की ओर से डिजिटल ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जिला के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, प्रतियोगिता में भाग लें तथा अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग देश के इतिहास और राष्ट्रीय एकता के इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ सकें। इच्छुक प्रतिभागी क्विज डॉट माईजीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
तिरंगे के रंग में रंगेगा झज्जर, 15 अगस्त तक होगी राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता: डीसी
हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान के तहत जिलाभर में होंगी देशभक्ति गतिविधियां
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ जुड़ेगा देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डीसी वर्षा खांगवाल का युवाओं से अधिकाधिक सक्रिय भागीदारी का आह्वान
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि देश की आजादी के अमृत काल में राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से जिला झज्जर में इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ एवं वंदे मातरम गीत के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम्’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला, उपमंडल, ब्लॉक, ग्राम पंचायतों तथा शिक्षण संस्थानों में विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
15 अगस्त तक ऑनलाइन होगी राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 15 अगस्त तक माय जीओवी पोर्टल पर राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विद्यार्थी, युवा एवं आम नागरिक ऑनलाइन माध्यम से इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। क्विज में राष्ट्रीय ध्वज के विकास एवं इतिहास, तिरंगे से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों के योगदान, संवैधानिक प्रावधानों, भारतीय ध्वज संहिता-2002, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम-1971 तथा भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्विज सफलतापूर्वक पूरा करने वाले ही ई-प्रमाण पत्र के पात्र
डीसी ने बताया कि क्विज को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागी ई-प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पात्र होंगे। वहीं 21 से 29 वर्ष की आयु के पंजीकृत उपयोगकर्ता निर्धारित शर्तें पूरी करने पर विजेताओं के रूप में चुने जाने के पात्र होंगे। विजेताओं का चयन कंप्यूटर आधारित रैंडम प्रक्रिया के माध्यम से योग्य प्रतिभागियों में से किया जाएगा। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर देश के राष्ट्रीय प्रतीकों एवं गौरवशाली इतिहास के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाएं।
स्वतंत्रता संग्राम और तिरंगे के इतिहास से रूबरू होंगी नई पीढ़ी
डीसी ने बताया कि अभियान के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ‘हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम्’ विषय आधारित प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास तथा भारत की गौरवशाली विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आमजन एवं विशेषकर युवाओं तक पहुंचाई जाएंगी।
हर घर तिरंगा’ जनभागीदारी का महाअभियान: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े व्यापक अभियान हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से भारत की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
9 से 17 अगस्त तक होंगे तिरंगा यात्रा से लेकर तिरंगा कॉन्सर्ट तक के आयोजन
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के दौरान नागरिकों को अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान एवं संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान वंदे मातरम् थीम पर देश भक्ति संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, तिरंगा बाइक रैली, साइकिल एवं ई-बाइक रैली, तिरंगा यात्राएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा सरकारी भवनों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की आकर्षक रोशनी एवं सजावट, देशभक्ति आधारित तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री एवं वितरण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने झज्जर जिलावासियों से अपील की कि वे इन अभियानों में उत्साहपूर्वक भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत बनाएं।
वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।


कॉमनवेल्थ में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम: डॉ अरविंद शर्मा
7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने फिर किया साबित, हरियाणा भर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित ग्यारह पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पदक विजेताओं, उनके प्रशिक्षकों और परिजनों को बधाई दी
खिलाड़ियों ने देश दुनिया में किया हरियाणा का नाम रोशन
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सात स्वर्ण पदकों समेत ग्यारह पदक जीतना हरियाणा के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर प्रदेश के खिलाड़ियों ने दुनिया के बड़े खेल मंच पर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में हरियाणा की बेटियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल पदक जीते, बल्कि प्रदेश की बेटियों के सामने नई मिसाल कायम की है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि बेटियों को अवसर और उचित मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा सकती हैं।
खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही नायब सरकार
कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। खेलो इंडिया जैसी पहल और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि केवल पदकों की संख्या नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की खेल प्रतिभा, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है। गांवों और छोटे शहरों से निकलकर खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं।
युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण जरूरी
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर प्रतिभाशाली युवा को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलें। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह देश का तिरंगा ऊंचा करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने कानूनी जागरुकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन श्री राजकुमार यादव ने कानूनी जागरुकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेशनुसार जिला झज्जर के विभिन्न गाँवों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से एक पैनल अधिवक्ता व एक पैरा लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है। मोबाइल वैन का उद्देश्य जिला झज्जर के विभिन्न गाँवों में जाकर कानूनी जानकारी पहुंचाना है। सीजेएम विशाल ने बताया कि 3 अगस्त को गांव दुजाना व बिरधाना। 4 अगस्त को गांव बेरी व धोड। 5 अगस्त को गांव बादली व पाहसौर । 6 अगस्त को गांव छुछकवास व मारौत। 7 अगस्त को गांव लुकसर व बुपनिय्या। 10 अगस्त को गांव दादनपुर व मछरौली। 11 अगस्त को गांव जटवाड़ा व सुबाना। 12 अगस्त को गांव कासनी व हसनपुर। 13 अगस्त को गांव छारा व भापरौदा। 14 अगस्त जौधी व गिरावड़। 17 अगस्त को गांव कबलाना व दुल्हेरा। 18 अगस्त को गांव दूबलधन व चिमनी। 19 अगस्त को गांव खेड़ा गुज्जर व गोयला कलां। 20 अगस्त को गांव भदाना व भदानी। 21 अगस्त को गांव दादरी तोए व याकुबपुर। 24 अगस्त को गांव जहाजगढ़ व माजरा बिरड। 25 अगस्त को गांव डावला व रईया। 26 अगस्त को गांव को कोट व बाजिदपुर। 27 अगस्त को गांव जैतपुर व नयौला। 31 अगस्त को गांव लडायन व अकेहडी मदनपुर। गांवों में लोगो को बाल यौन शोषण, राष्ट्रीय लोक अदालत, सामुदायिक मध्यस्थता, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल बाल श्रम आदि के बारे में कानूनी जानकारी दी जाएगी।



मातनहेल में भटकी तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया’
डीसीपी झज्जर धारणा यादव के नेतृत्व में चैकी प्रभारी एएसआई महेश कुमार की टीम की संवेदनशील कार्यवाही, सुरक्षित मां के सुपुर्द की बच्ची’
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: डीसीपी झज्जर धारणा यादव के नेतृत्व में पुलिस चैकी मातनहेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) महेश कुमार की पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए भटकी हुई करीब तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया।पुलिस को 2 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि मातनहेल स्थित शनि मंदिर के पास लगभग तीन वर्षीय एक बच्ची अकेली मिली है। सूचना मिलते ही चैकी प्रभारी एएसआई महेश कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में लिया।इसके बाद पुलिस टीम ने गांव की गलियों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पूछताछ कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद बच्ची की पहचान स्नेहा कुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाकर बच्ची को सकुशल उसकी माता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए झज्जर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
14 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, जिले के 1.95 लाख शेष पात्र लाभार्थियों के बनाए जाएंगे आयुष्मानध्चिरायु कार्ड’
परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी ब्ैब् या पहुँचे पैनलबद्ध अस्पताल’
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: जिला झज्जर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (।ठ.च्डश्र।ल्) एवं चिरायु हरियाणा योजना के तहत 15 जुलाई 2026 से 14 सितम्बर 2026 तक विशेष आयुष्मानध्चिरायु कार्ड जनरेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाना तथा सभी शेष पात्र लाभार्थियों के आयुष्मानध्चिरायु कार्ड बनवाकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ना है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब तक 4,78,870 आयुष्मानध्चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं अभी लगभग 1 लाख 95 हजार पात्र लाभार्थियों के आयुष्मानध्चिरायु कार्ड बनाए जाने शेष हैं। इन लाभार्थियों की सूची संबंधित सीएचसी, पीएचसी एवं यूपीएचसी को उपलब्ध करा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों तक पहुंच बना रही हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी अपने परिवार पहचान पत्र (थ्ंउपसल प्क्), आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (ब्ैब्), आयुष्मान भारत योजना के पैनलबद्ध अस्पताल (म्उचंदमससमक म्भ्ब्च्े) अथवा च्ड.श्र।ल् मोबाइल ऐप के माध्यम से म-ज्ञल्ब् कराकर अपना आयुष्मानध्चिरायु कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि आयुष्मानध्चिरायु कार्ड बनने के बाद पात्र परिवारों को योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों, आयुष्मान मित्रों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों तथा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ग्राम एवं वार्ड स्तर पर लंबित लाभार्थियों की सूची के आधार पर पात्र व्यक्तियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनके कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी तेज की गई है। सिविल सर्जन ने सभी सरपंचों, पंचों, नगर निकाय प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़ें तथा समय रहते उनका आयुष्मानध्चिरायु कार्ड बनवाने में सहयोग करें। योजना से संबंधित अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लाभार्थी टोल फ्री नंबर ’14555’ पर संपर्क कर सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी ’ीजजचेरूध्ध्ंलनेीउंदइींतंजण्ींतलंदंण्हवअण्पद वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
आयुष्मान, चिरायु कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
परिवार पहचान पत्र (थ्ंउपसल प्क्)
आधार कार्ड
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
कार्ड कहां बनवाएं?
निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (ब्ैब्)
आयुष्मान भारत योजना के पैनलबद्ध अस्पताल (म्उचंदमससमक म्भ्ब्च्े)
च्ड-श्र।ल् मोबाइल ऐप के माध्यम से म.ज्ञल्ब्
सिविल सर्जन की अपील
आयुष्मान भारत एवं चिरायु हरियाणा योजना प्रत्येक पात्र परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच है। जिले के सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे 14 सितम्बर 2026 से पहले अपना आयुष्मानध्चिरायु कार्ड अवश्य बनवाएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के अन्य पात्र लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हमारा लक्ष्य जिले के सभी 1.95 लाख शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाकर शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है।



बारिश के बावजूद गर्मी व उमस से रहें सतर्क, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
सिविल सर्जन ने नागरिकों से बरतने को कहा विशेष सावधानी’
झज्जऱ, 03 जुलाई, अभीतक: जिले में मानसून के दौरान कई स्थानों पर पर्याप्त वर्षा नहीं होने तथा बीच-बीच में तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को गर्मी एवं हीट स्ट्रेस से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, ओआरएस घोल, आईवी फ्लूड्स तथा अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, खेतों एवं निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों तथा लंबे समय तक धूप में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सलाह दी कि अत्यधिक धूप के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा चक्कर आना, तेज प्यास, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श लें। सिविल सर्जन ने कहा कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। आमजन से अपील है कि मौसम संबंधी सावधानियों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा अपने परिवार के बुजुर्गों, बच्चों और अन्य संवेदनशील लोगों का विशेष ध्यान रखें।अ
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार ने सुबह 10 बजे फैसला सुनाया। इस दौरान कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ (व्फी) के पूर्व सचिव विनोद तोमर अदालत में मौजूद रहे। 2 जुलाई 2026 को दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामला जनवरी 2023 में सामने आया था। तब से लेकर अब तक कुल 1133 दिनों में अदालत में 127 सुनवाई हुईं। इनमें 2023 में 24, 2024 में 37, 2025 में 30 और 2026 में 36 सुनवाई शामिल हैं। बृजभूषण 20 जुलाई 2023 से नियमित जमानत पर थे। 10 मई 2024 को अदालत ने दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय किए थे, जिसके बाद ट्रायल शुरू हुआ था।




झज्जर: रोहतक रेंज, रोहतक के जनरल ऑफ पुलिस श्री सिमरदीप सिंह, प्च्ै, झज्जर में पदभार सँभाला पुलिस कमिश्नर का
झज्जर पुलिस लाइन में पहुंचने पर डीसीपी धारणा यादव व डीसीपी डिप्प्ति गर्ग और शुभम सिंह ने किया स्वागत




झज्जर: झज्जर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स
नागरिक अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
कहा: निष्क्रियता और लापरवाही की वजह से नहीं हो रहा मरीजों का सही ढंग से इलाज
व्यवस्था और हालात न सुधरने पर दी धरने की चेतावनी
बृजभूषण पर आए फैसले को लेकर बयान देने से किया इनकार
कहा: यह अदालत के अधिकार क्षेत्र का मामला वह इस पर नहीं करेंगे कोई टिप्पणी
कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने ्रमद जी को लेकर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के बयान पर भी दी तीखी टिप्पणी



नशामुक्त हरियाणा के तहत 6 सितंबर को रेवाड़ी में होगी हाफ मैराथन
डीसी अभिषेक मीणा ने सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
रेवाड़ी, 03 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम और नशामुक्त हरियाणा अभियान-2026 के तहत जिला में 6 सितंबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह हाफ मैराथन युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त और स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में हाफ मैराथन के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम और नशामुक्त हरियाणा अभियान-2026 के तहत विभिन्न जिलों में हाफ मैराथन और मैराथन के आयोजन किए जा रहे है। इसी के तहत जिला में भी युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए जागरूकता का संदेश भी देंगे। वहीं स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम को और भव्य बनाएंगी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हाफ मैराथन को लेकर संबंधित विभाग तैयारियां शुरू कर दें। हाफ मैराथन के लिए रूट प्लान, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व बिजली पानी सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से करें, ताकि धावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और युवाओं में नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और एकजुटता का संदेश जाए। उन्होंने जिलेवासियों से भी हाफ मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार व सीएमजीजीए नैन्सी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अधिकारी जन शिकायतों का संवेदनशीलता से करें निपटारा- डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी जन शिकायतें
रेवाड़ी, 03 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जन शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता से निपटारा करें। समाधान शिविर में धारूहेड़ा की सैयद कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए। गांव गंगायचा अहीर में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ रेवाड़ी को जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। रेवाड़ी के नई आबादी वार्ड नं 1 में सीवर की सफाई न होने की शिकायत पर डीसी ने जन स्वास्थ्य अधिकारी को सीवर की सफाई कराने के निर्देश दिए। गांव बिहारीपुर में दूषित पानी की निकासी बंद होने की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ जाटूसाना को निकासी करवाने व सफाई करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने समाधान शिविर में अवैध कब्जा, पेयजल, पेंशन, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य शिकायतों की सुनवाई करते हुए समाधान करवाया। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत के शीघ्र निस्तारण में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं, 30 अगस्त तक कराएं शामिल – जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला में मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने राजनीतिक दलों और नागरिकों से किया सहयोग का आह्वान
रेवाड़ी, 03 जुलाई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदाता 30 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी मतदाता को यह नहीं समझना चाहिए कि उसका वोट स्थायी रूप से कट गया है। पहले प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और यदि नाम नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जा चुका है। अब सभी नागरिक अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य से अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जा सके।
18 वर्ष पूरी करने वाले युवा भी बनवा सकते हैं वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन कराने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश सूची से हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पुनः अपना नाम जुड़वा सकता है।
सुनवाई का नोटिस मिलने पर वोटर अवश्य रखें अपना पक्ष
डीसी ने कहा कि दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह तय तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें, ताकि आवेदन का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। नागरिक अपनी वोटर डिटेल ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पदध्कवूदसवंक-मतवसस?ेजंजमब्वकम=ै07 व ीजजचेरूध्ध्बमवींतलंदंण्हवअण्पदध् पर चैक कर सकते हैं।
30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां, 3 अक्टूबर को अंतिम सूची
डीसी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। अगर किसी वोटर की डिटेल में कोई गलती है तो वे फार्म 8 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने ईआरओध्एईआरओ को 30 अगस्त से पहले जमा कराएं। नागरिकों से प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नागरिक अधिक जानकारी के लिए अपने बीएलओ से संपर्क करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी अवश्य जांचें और आवश्यकता होने पर समय रहते निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दें।
हिट एंड रन कमेटी की मीटिंग का आयोजन
रेवाड़ी, 03 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं ड. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा सोमवार को हिट एंड रन कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राजशेखरन वर्सेस यूनियन ऑफ इंडिया केस में दिए गए आदेशों को ध्यान में रखते हुए हिट एंड रन केसों के बारे में उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कोसली विजय कुमार, डीएसपी पवन कुमार और तहसीलदार बावल महिमा मौजूद रहे।




जागरूकता अभियान मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 शुरू
रेवाड़ी, 03 जुलाई, अभीतक: न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला की देखरेख में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जन जागरूकता अभियान मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 की शुरुआत की गई है। यह अभियान अदालतों पर मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करने और आम जनता को सरल तथा सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यस्थता के महत्व को रेखांकित करता है। डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमों को मध्यस्थता केंद्र द्वारा सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अभियान के तहत 1 अगस्त, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक उचित लंबित मुकदमों को समझौता केंद्र रेवाड़ी में भेजा जाएगा तथा 1 अक्टूबर, 2026 से 30 दिसंबर, 2026 तक मुकदमों में मध्यस्थता केंद्र द्वारा समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्य के विवाद, सेवा मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, विभाजन मामले, भूमि अधिग्रहण मामले तथा अन्य उपयुक्त सिविल मामले अदालतों द्वारा भेजे जाएंगे। जिन लोगों के मुकदमे विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं वह संबंधित अदालत के द्वारा अपने मुकदमे समझौते के लिए समझौता केंद्र रेवाड़ी में भिजवा सकते हैं। डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने यह भी बताया कि मध्यस्थता द्वारा मामले आसानी से तथा आपसी भाईचारे से सुलझाया जा सकते हैं। इससे समय तथा धन दोनों की ही बचत होती है तथा आपस में भाईचारा बढ़ता है। डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रेवाड़ी में तीन रेलवे फाटकों के स्थान पर बनेगा एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज, यातायात होगा सुगम और सुरक्षित
चंडीगढ़, 03 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में रेवाड़ी जिले में स्थित तीन व्यस्त रेलवे लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज (प्दजमहतंजमक त्व्ठ) के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत शहर में लंबे समय से रेलवे फाटकों के कारण लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा तथा यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनेगा। हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (भ्ैत्क्ब्) द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 207.29 करोड़ रुपये है। बैठक में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद रेलवे फाटकों के बार-बार बंद रहने से होने वाली देरी समाप्त होगी और वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। परियोजना के अंतर्गत दो लेन एवं चार लेन रेलवे ओवरब्रिज के साथ आवश्यक स्थानों पर रोड अंडरब्रिज (त्न्ठ), सर्विस रोड तथा अन्य आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे सड़क और रेलवे यातायात पूरी तरह अलग हो जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आएगी और सड़क सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी। यह परियोजना रेवाड़ी शहर में यातायात का दबाव कम करने, यात्रा समय और वाहन संचालन लागत में कमी लाने तथा क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, इससे औद्योगिक, व्यापारिक एवं शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी, जिससे रेवाड़ी जिले की आर्थिक गतिविधियों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।



साहित्यकार आई जे नाहल महाकवि सूरदास सम्मान से सम्मानित
पंचकूला, 03 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के सिद्धहस्त व्यंग्यकार एवं वरिष्ठ कवि आई जे नाहल को उनके पंचकूला स्थित आवास पर अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री तथा अकादमी के सदस्य सचिव मनजीत सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट करके अकादमी के महाकवि सूरदास सम्मान से अलंकृत किया गया। अपनी अस्वस्थता के कारण वे अकादमी द्वारा 23 जुलाई को रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह में भाग नहीं ले सके थे। दयानंद कॉलेज हिसार से प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त आई जे नाहल हिंदी साहित्य को अब तक 62 कृतियां प्रदान कर चुके हैं। उनकी कुछ कृतियां अकादमी के श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से भी पुरस्कृत हैं। अपनी कृतियों में उन्होंने आज के समय का साहित्यिक एवं दार्शनिक दृष्टिकोण से गहन विश्लेषण किया है। साहित्य शिक्षा एवं मंच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अनेकों बार पुरस्कृत भी किया गया। उनकी चर्चित कृतियों में अभिनंदन करवा लो, मैं मंदिर से बोल रहा हूं, घुंघट के पट खोल, मरघट कौन बुहारेगा,गहरे पानी पैठ, नई सुबह के लिए,लेखक खड़ा बाजार में,आधी छुट्टी सारी सम्मिलित हैं।इस अवसर पर उनके साथ आराधना मित्तल पूर्व न्यायाधीश सुधीर मित्तल, मनीषा नांदल, भूपेंद्र ,डॉक्टर विजेंद्र भी उपस्थित रहे।
इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ी: डॉ. धर्म पाल
तकनीकी शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा का अवसर: डॉ धर्म पाल
पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं आईटीआई विद्यार्थियों के लिए साथ-साथ डिग्री व डिप्लोमा करने का सुनहरा अवसर : डॉ धर्म पाल
करनाल, 03 जुलाई, अभीतक: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र करनाल, के क्षेत्रीय निदेशक एवं हेड डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर प्रवेश ले सकते हैं। डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल हरियाणा के 17 जिलों में 34 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण, किफायती एवं लचीली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के कारण विद्यार्थी अपने घर के पास रहकर पढ़ाई कर सकते हैं तथा नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकते हैं। स्थानांतरण की स्थिति में अध्ययन केंद्रध्क्षेत्रीय केंद्र बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इग्नू द्वारा 350 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम प्रमुख हैं। ये कार्यक्रम विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल एवं रोजगारपरक योग्यता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। डॉ. धर्म पाल ने विशेष रूप से बताया कि पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी नियमित तकनीकी शिक्षा के साथ इग्नू से स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी कर सकते हैं। इग्नू की लचीली शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को अपनी सुविधा एवं समय के अनुसार अध्ययन करने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी पात्रता के अनुसार बी.ए.एम., बी.कॉम.एफ., बी.एस.सी.एम. जैसे स्नातक कार्यक्रमों सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इससे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को दो अलग-अलग क्षेत्रों में ज्ञान, कौशल एवं भविष्य में रोजगार तथा करियर की बेहतर संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं। डॉ. धर्म पाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्रवेश की अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए 16 अगस्त 2026 से पहले अपना प्रवेश सुनिश्चित करें और इग्नू की लचीली एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं।



स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भारतीय पैरा-खिलाड़ियों को दी बधाई
हरियाणा की शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण
चंडीगढ़, 03 जुलाई, अभीतक: हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में भारतीय पैरा-खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-एथलीटों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए कुल 7 पदक (3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य) अपने नाम किए हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर हरियाणा की पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉटपुट (गोला फेंक) स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक जीता और पूरे देश में प्रदेश का मान बढ़ाया।
महेंद्रगढ़ की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम’
मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव छिथरोली की रहने वाली शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि शर्मिला का यह स्वर्ण पदक केवल उनके गांव या जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह सफलता साबित करती है कि हरियाणा के पैरा-खिलाड़ी दुनिया के हर कोने में भारत की धाक जमाने में सक्षम हैं।
हरियाणा के 5 पैरा-खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा’
कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दल में हरियाणा के 5 प्रमुख पैरा-खिलाड़ी शामिल थे। इनमें एथलेटिक्स में देवेंद्र कुमार एवं शर्मिला धनखड़ तथा पावरलिफ्टिंग में अशोक, सुधीर कुमार और सुमन देवी ने भारत की तरफ से हिस्सा लिया।
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी यह सफलता’
हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष के रूप में आरती सिंह राव ने शर्मिला धनखड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पैरा-खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि शर्मिला की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश के अन्य युवाओं और विशेष रूप से पैरा-एथलीटों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगी, जिससे वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए प्रेरित होंगे।
दिल्ली सियासत
एक तरफ केंद्र सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन हो और परिसीमन बिल पास हो ताकि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने दो तिहाई बहुमत जुटाने का अभियान युद्ध स्तर पर छेड़ा है। तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद अब सरकार के साथ हैं और उद्धव ठाकरे की पार्टी के भी छह सांसद अब एनडीए के साथ हैं। शरद पवार की पार्टी के भी सभी आठ सांसदों का नहीं तो कम के कम छह सांसदों का समर्थन सरकार को मिलेगा। लेकिन असली खेल डीएमके सुप्रीम एमके स्टालिन के हाथ में है। अगर स्टालिन की पार्टी के 22 सांसद किसी भी तरह से सरकार का समर्थन करते हैं तो फिर सरकार कामयाब होगी। अगर स्टालिन पहले वाले स्टैंड पर कायम रहे और परिसीमन का विरोध किया तो फिर सरकार को मुश्किल होगी। तभी सरकार और विपक्ष दोनों स्टालिन के स्टैंड का इंतजार कर रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों को भरोसा है कि स्टालिन उनके हिसाब से काम करेंगे। राहुल गांधी को लग रहा है कि स्टालिन किसी हाल में अपना स्टैंड नहीं बदल सकते हैं। उन्होंने अप्रैल में सरकार के इस बिल का सबसे आक्रामक तरीके से विरोध किया था। ऐसे में वे कैसे इस बिल का समर्थन कर सकते हैं। राहुल ने पार्टी के संसदीय रणनीतिकारों के साथ बैठक में उम्मीद जताते हुए कहा कि तमिलनाडु की कोई भी पार्टी परिसीमन बिल का समर्थन करने की हिम्मत नहीं जुटा सकती है। वह राज्य की राजनीति में अलग थलग हो जाएगी। हालांकि कांग्रेस के कई नेताओं का कहना है कि राहुल को इस उम्मीद में बैठे नहीं रहना चाहिए, बल्कि आगे बढ़ कर स्टालिन से बात करनी चाहिए। हालांकि इसकी उम्मीद कम है।


रिश्वतखोर तत्कालीन प्रधानाचार्य को 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रभावी पैरवी से न्यायालय का बड़ा फैसला’
चंडीगढ़, 03 जुलाई, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ैट-।ब्ठ) की प्रभावी जांच एवं सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप भ्रष्टाचार के एक महत्वपूर्ण मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भिवानी ने आरोपी अनिल यादव, तत्कालीन प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भिवानी को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 15,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 13 फरवरी 2023 का है, जब एक शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार को शिकायत दी थी कि आरोपी अनिल यादव अपने साथ कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का भय दिखाकर प्रति कर्मचारी 2,000 रुपये, कुल 12,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल यादव को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 13(1)(इ) सहपठित धारा 13(2) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के उपरांत 10 अप्रैल 2023 को न्यायालय में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5,000 रुपये जुर्माना, धारा 13(1)(इ) सहपठित धारा 13(2) के तहत 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5,000 रुपये जुर्माना तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।
ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ डाटा एंट्री ऑपरेटर
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की बड़ी कार्रवाई, स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई ट्रैप कार्रवाई
रोहतक, 03 जुलाई, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विनय (37 वर्ष), डाटा एंट्री ऑपरेटर (एचकेआरएनएल), जोनल कार्यालय, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, रोहतक पॉली क्लिनिक, सेक्टर-3, रोहतक को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनय पुत्र श्री राजबीर सिंह, निवासी गांव बलियाना, हाल मकान नंबर-980, सेक्टर-3, रोहतक के रूप में हुई है। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या-22 दिनांक 03.08.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने डी-फार्मा का कोर्स किया हुआ है और अपने गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी फाइल 1 जुलाई 2026 को जोनल कार्यालय, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, रोहतक में जमा करवाई थी। जब वह अपनी फाइल की प्रगति जानने के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय ने फाइल निकलवाने और आगे बढ़ाने के एवज में 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायत मिलने पर एसीबी रोहतक ने ट्रैप टीम गठित की। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी को 12,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
