https://www.facebook.com/share/v/18dJwaVNM2/
https://www.facebook.com/share/v/1QLcmkncXw/

सड़क हादसे में झज्जर पुलिस के मुख्य सिपाही की मौत
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: झज्जर-छुछकवास मार्ग पर गांव इस्लामगढ़ ढाणी के मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में झज्जर पुलिस के मुख्य सिपाही की मौत हो जाने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात्रि ढाणी इस्लामगढ़ मोड़ के पास मारुति कार व ट्राले का एक्सीडेंट हो गया। मारुति रिट्ज गाड़ी में सवार मुख्य सिपाही कर्मवीर पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी इस्लामगढ़ ढाणी को गहरी चोट आई और गहरी चोटों के चलते उसकीे मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार कर्मवीर इन दिनों मधुबन में कोर्स पर गया हुआ था और मधुबन से अपने घर वापस आते समय कर्मवीर की कार की ट्राले से भिडंत हो गई, जिसमें कर्मवीर की मौत हो गई।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झज्जर।

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं, 30 अगस्त तक कराएं शामिल: डीसी वर्षा खांगवाल
जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने राजनीतिक दलों और नागरिकों से किया सहयोग का आह्वान

झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदाता 30 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी मतदाता को यह नहीं समझना चाहिए कि उसका वोट स्थायी रूप से कट गया है। पहले प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और यदि नाम नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अब सभी नागरिक अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य से अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जा सके।
18 वर्ष पूरी करने वाले युवा भी बनवा सकते हैं वोट
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन कराने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश सूची से हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पुनः अपना नाम जुड़वा सकता है।
सुनवाई का नोटिस मिलने पर वोटर अवश्य रखें अपना पक्ष
डीसी ने कहा कि दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह तय तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें, ताकि आवेदन का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। नागरिक अपनी वोटर डिटेल www.ceohariyana.gov.in पर चैक कर सकते हैं।
30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां, 3 अक्टूबर को अंतिम सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। अगर किसी वोटर की डिटेल में कोई गलती है तो वे फार्म 8 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने ईआरओध्एईआरओ को 30 अगस्त से पहले जमा कराएं। नागरिकों से प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नागरिक अधिक जानकारी के लिए अपने बीएलओ से संपर्क करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी अवश्य जांचें और आवश्यकता होने पर समय रहते निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दें।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
कहा- सभी पदक विजेताओं को डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति दे सरकार

झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले तमाम खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन किया है। उन्हें इस बात का गर्व है कि कांग्रेस सरकार के दौरान जो खेल नीति लागू की गई, जिस तरह खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया और स्पोर्ट्स अकैडमी खोलीं गईं, हरियाणा को खेलों का हब बनाया और युवाओं की सही दिशा दी उसके नतीजे बरसों बाद भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि बीजेपी सरकार ने कांग्रेस की बनाई खेल नीति में फेरबदल करके खिलाड़ियों को उनके इनाम, सम्मान और पदों से वंचित किया है। बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते, लेकिन उन्हें उच्च पदों पर नियुक्ति नहीं मिली। इतना ही नहीं, जिन खिलाड़ियों को कांग्रेस ने डीएसपी नियुक्त किया, उन्हें इस सरकार ने प्रमोशन तक नहीं दी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में जीतने वाले तमाम खिलाड़ियों को तुरंत डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति मिलनी चाहिए। पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन करने वाले हमारे होनहार खिलाड़ियों के मान-सम्मान में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। हुड्डा पूर्व वीसी स्वर्गीय विवेक चंद शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्राइम करियर इंस्टिट्यूट में विद्यार्थियों को नशा, साइबर अपराध व ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: जनजागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम झज्जर और झज्जर ट्रैफिक यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में शहर स्थित प्राइम करियर इंस्टिट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इसके साथ ही विद्यार्थियों को डायल-112 आपातकालीन सेवा की उपयोगिता, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय तथा ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रहने के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी जा सकती है।ट्रैफिक यूनिट के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया’
बहादुरगढ़, 02 जुलाई, अभीतक: बहादुरगढ़ पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चैकी एमआईई बहादुरगढ़ ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस चैकी एमआईई प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को शिवम तिवारी निवासी फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), हाल छोटू राम नगर बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल उसकी दुकान के सामने से चोरी हो गई थी। शिकायत पर थाना शहर बहादुरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यश निवासी धर्म विहार, बहादुरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रदेश में गौ आधारित जैविक खेती का बनेगा हब: सतीश छिकारा
भारतीय किसान संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं सतीश छिकारा

बहादुरगढ़, 02 जुलाई, अभीतक: भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास पर मिला।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा,प्रदेश महामंत्री रामबीर चैहान ओर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष प्रदेश में गौ आधारित जैविक खेती के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए एक मुस्त सब्सिडी देने के बात कही। उन्होंने कहा कि आज के दिन अगर समाज में 100 मृत्यु होती है तो उन में से अकेले हार्ट अटैक और कैंसर से लगभग 70 प्रतिशत मृत्यु होती है, और इन दोनों बीमारियों की वजह खेती में प्रयोग होने वाले जहर की वजह है इसलिए आज के दिन गौ आधारित जैविक खेती करना बहुत जरूरी है इससे धरती माता का भी बचाव होता है गौ माता का भी बचाव होता है ,क्योंकि यह खेती गाय के गोबर और गोमूत्र से होती है, पर्यावरण का भी बचाव होता है जल का भी बचाव होता है, क्योंकि इस खेती में ड्रिप का प्रयोग होता है और उसमें 95 प्रतिशत जल की बचत हो जाती है, एक किसान प्रति एकड़ प्रतिवर्ष लगभग 20 से 25000 रुपए की केमिकल खादों पर सब्सिडी लेता है जो इस खेती में जरूरत नहीं पड़ती और सबसे बड़ी बात इसके उत्पादों को जितने भी जीव खाने वाले हैं उनके जीवन का भी बचाव होता है यह खेती रोजगार की साधन सृजन करती है और किसान को भी बचाने का काम करती है। इस खेती के मुख्य रूप से चार आयाम है पहले पैदा करना, दूसरा उसको बेचने के लिए मार्केट का प्लेटफार्म तैयार करना, तीसरा उसके लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाना और चैथा किसानों को ट्रेनिंग देना क्योंकि किसान बातों से नहीं मानते वह किसी भी चीज को तभी समझ पाते हैं जब वह आप अपनी आंखों से किया हुआ देख ले, इसी को लेकर के झज्जर जिले के दाबोदा खुर्द गांव में गौ आधारित जैविक खेती मॉडल तैयार किया गया है आज के दिन सरकार इस मॉडल में जितने भी काम हैं उनके ऊपर लगभग 60 से 65 परसेंट सब्सिडी देती है मगर यह सब्सिडी अलग-अलग विभागों से मिलती है जो किसान इतनी जोखिम नहीं उठा पाता इसलिए हमने सरकार से आग्रह किया है कि जो भी किसान गौ आधारित जैविक खेती करना चाहे उसको प्रोजेक्ट रिपोर्ट के हिसाब से अगर उसकी जमीन बाढ़ रहित है,जमीन में मीठे पानी की व्यवस्थाऔर गाय की व्यवस्था है, तो उसे एकमुस्त सब्सिडी दी जानी चाहिए बैठक में सरकार से अनुरोध किया गया कि गौ आधारित जैविक खेती करने वाले किसानों को बिजली व मीठा पानी निर्बाध रिवायती दरों पर मिले, शहर में किसान को अपना सामान बेचने के लिए बूथ के लिए जगह मिले, जैविक खेती करने वाले किसानों को पंचायती जमीन 12 सालों के लिए लीज पर मिले।दुधारू पशुओं के थनों के बीमे करवाने का विकल्प भी मिले,जिला स्तरीय माडल पर जमीन व कृषि उत्पाद जाँच लैब स्थापित की जाए ,सभी मांगो पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई ओर कहा सरकार जैविक खेती के लिए किसानों की मदद के लिए मोरनी हिल ब्लॉक को पूर्ण जैविक बनाने जा रही है इसके लिए जैविक मार्केट प्लेटफार्म भी होगा,आधुनिक लैब भी स्थापित की जाएगी और किसानों को उनके जैविक उत्पादों को वाजिब कीमत मिलेगी जिसकी जिम्मेवारी हैफेड को दी गई है।

जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर बेरी, बादली और बहादुरगढ़ में आज लगेंगे समाधान शिविर
झज्जर लघु सचिवालय में जिला स्तरीय और उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर

झज्जर, 02 जुलाई, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार,03 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।
तीनों सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।

गुढा आईटीआई परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनते युवा।

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव
झज्जर एट गुढा आईटीआई परिसर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम आयोजित
युवाओं ने ली नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ
युवाओं ने ध्यानपूर्वक सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन

झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: आईटीआई गुढ्ढा परिसर में रविवार को डीसी वर्षा खंगवाल के मार्गदर्शन में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
युवाओं से स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
युवा शक्ति को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना अभियान का उद्देश्य
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेल, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए जागरूकता एवं सकारात्मक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
आस पड़ोस में आमजन को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित
श्री कौशिक ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करें। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार मिल सकता है। उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ संस्थान द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, खेल विभाग तथा जिला प्रशासन, झज्जर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं माय भारत स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
100 सप्ताह तक चलेंगे नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने बताया कि डीसी वर्षा खंगवाल के दिशा-निर्देशानुसार जिलाभर में नशा मुक्ति को लेकर निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत आगामी 100 सप्ताह तक शेड्यूल के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, मैराथन, योग एवं ध्यान सत्र तथा जागरूकता रैलियां प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को लंबे समय तक नशा मुक्ति की मुहिम से जोड़ना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर खेल विभाग, आईटीआई गुढ्ढा के संकाय सदस्य, विद्यार्थी तथा माय भारत के स्वयंसेवक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह का संबंधित पोस्टर

नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ लेते युवा
झज्जर में होगा राज्यस्तरीय बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह
परिषद् की बैठक में लिए गए कई निर्णय

झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: जिले के गांव गुड़ियानी में जन्मे यशस्वी साहित्यकार एवं मूर्धन्य पत्रकार बाबू बालमुकुंद गुप्त की 119वीं पुण्यतिथि पर आगामी 18 सितंबर को इस बार राज्य स्तरीय स्मृति समारोह झज्जर में आयोजित किया जाएगा। रेवाड़ी में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत गुप्त जी पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए परिषद् के अध्यक्ष ऋषि सिंहल ने बताया कि परिषद् की बैठक में निर्णय लिया गया कि झज्जर समारोह के संयोजक परिषद् के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रवीन खुराना होंगे। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी,पंचकूला के सौजन्य से प्रस्तावित उक्त राज्यस्तरीय समारोह में बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार, पुस्तक लोकार्पण तथा विचार गोष्ठी मुख्य आकर्षण रहेंगे। परिषद् के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चंद्र त्रिखा चंडीगढ़,गुप्त जी के प्रपौत्र बिमल गुप्त, कोलकाता तथा परिषद् के उपाध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव, मंडी अटेली के मार्गदर्शन में समारोह के प्रारूप को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसमें झज्जर के मुख्य समारोह के अलावा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ, जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाओं की संयुक्त तत्वाधान में होने वाले विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का प्रारूप भी शामिल है। रेवाड़ी जिले के इन सभी कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं के संयोजक परिषद् के महासचिव एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया होंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का कैलेंडर भी घोषित किया जाएगा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य विनोद यादव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम के तहत 500 पौधे लगाए गए
वृक्षारोपण केवल पर्यावरण का विषय नहीं, यह हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है: मनोज वशिष्ठ

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।प्राचार्य विनोद यादव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्राचार्य, स्टाफ एवं छात्रों ने मिलकर विद्यालय प्रांगण एवं खेल मैदान में 500 पौधे लगाए। साथ ही छात्रों एवं उनके अभिभावकों को अपने घर के आसपास पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए पौधे वितरित भी किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद, साहित्यकार एवं प्रखर पर्यावरण चिंतक मनोज वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि ऋष्पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के माध्यम से हम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना चाहते हैं।
कार्यक्रम संयोजक मनोज वशिष्ठ ने कहा, वृक्षारोपण केवल पर्यावरण का विषय नहीं, यह हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। एक पौधा लगाना मतलब एक दीप जलाना है – अंधकार से प्रकाश की ओर, प्रदूषण से प्राण की ओर। आइए, हरित धरा, जीवन धरा के संकल्प को साकार करें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु व हरित भविष्य का उपहार दें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों जितेन्द्र दखोरा, विकास, अशोक बेरवाल, बबीता राजपाल, सुनीता देवी, नीलम, सुनीता कुमारी, बबीता, राजेश कुमारी, सरोज कुमारी, रंजू बाला, राजेश यादव, सरोज बाला, रीना यादव इत्यादि ने सराहनीय सहयोग किया।

गांव कुंभावास में आयोजित जन पंचायत में उठी ज्वलंत समस्याओं के समाधान की जोरदार मांग
नागरिकों के सुखमय जीवन के बिना बजट व जीडीपी में बढ़ोतरी निरर्थक: अशोक प्रधान
लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत हुई जन पंचायत
गांव में पीने के पानी की भारी समस्या,सरकार से तत्काल राहत का पुरजोर अनुरोध

रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत ऐतिहासिक गांव कुंभावास में आयोजित जन पंचायत में अनेक ज्वलंत मुद्दों पर सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुए। लोगों ने पारित प्रस्तावों पर सरकार से तुरंत कार्यवाही करने की जोरदार मांग की। गांव के मौजिज नंबरदार रोहतास यादव की अध्यक्षता में आयोजित जन पंचायत में मुख्य वक्ता बनकर पहुंचे राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कोर कमेटी के सदस्य नंदलाल यादव का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में अशोक प्रधान ने कहा कि सालाना बजट और जीडीपी बढ़ते जा रहे हैं मगर लोगों के सामाजिक हालात कठिनतर हो रहे हैं। लोकतंत्र में जीडीपी और बजट में बढ़ोतरी का सही अर्थ तभी होगा जब इनसे लोगों के जीवन-जिंदगी के हालातो में सुखद बदलाव नजर आएं। मगर ऐसा दिख नहीं रहा है। सीनियर सिटीजंस, महिलाएं, शिक्षित युवा बेरोजगार, होनहार बच्चे, मजदूर, नर्सिंग स्टाफ,किसान, ड्राइवर्स, छोटे एवं मध्यम व्यापारी एवं व्यवसायी, कर्मचारी, डॉक्टर्स, वकील आदि बहुत मुश्किलोंभरा जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की सरकारों को लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास करने चाहिएं। जन पंचायत में विचार-विमर्श के पश्चात प्रस्ताव पारित किए गए कि सरकार द्वारा हर सीनियर सिटीजन को वृद्धावस्था पेंशन देने व पेंशन को तुरंत बढ़ाकर ₹10 हजार मासिक करने, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन चलाने, सम्पूर्ण फ्री मेडिकल सुविधा देने,सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू करने, बस-ट्रेन-एरोप्लेन के किराये में 70 फीसदी रियायत देने, सीनियर सिटीजन रेजिडेंशियल सेक्टर विकसित करने, महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण देने, वुमन क्लब कैंपस बनाने, शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार नीति बनाने, जॉब कैलेंडर जारी करने, बेरोजगारों से किसी प्रकार की आवेदन फीस नहीं लेने,गांव में पीने के पानी की समस्या दूर करने पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने बताया कि गांव कुंभावास में पीने के पानी की भारी समस्या है। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल का टीडीएस बहुत अधिक है जो पीने लायक नहीं है। सरकार को पेयजल सप्लाई की क्षमता बढ़ानी चाहिए। इस अवसर पर कैप्टन नरेश कुमार,रतिराम,सुभाष चंद्र, अशोक शर्मा,राजपाल,शेर सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में रोहतास नंबरदार ने लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को जनहितकारी बताते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

रोहतक: मुस्कान की मौत पर दो गांवों की 6 घंटे चली पंचायत, न्याय की मांग पर 10 दिन का समय
सुसराल पक्ष की पंचायत पहुंची मुस्कान मायके के गांव फरमाना
पिता सुखबीर बोले- बेटी के साथ गलत हुआ, न्याय चाहिए
दहेज हत्या केस में शीलू समेत परिवार के तीन सदस्य हिरासत में, आज कोर्ट में पेशी संभव

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बनवाई दो वोट ?
इनेलो नेता और पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने लगाए आरोप।
2026 की विधानसभा और 2022 नगर परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में दो वोट।
बूथ नंबर 142 पर वोट नंबर 196 और बूथ नंबर 161 पर वोट नंबर 540 के तहत बनी हुई हैं वोट।
दोनों वोटों में उम्र का 4 साल का है अंतर ,एपिक नंबर भी हैं दो।
एपिक नंबर थ्छछ1307553 और एपिक नंबर थ्छछ 1307537 से बनी है वोट
नगर परिषद की वोट सूची में वार्ड 16 में वोट नंबर 154 और 3531 पर है दो वोट।
कपूर राठी ने उपमंडल अधिकारी को दी लिखित शिकायत।
चेयरपर्सन सरोज राठी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग।
सरोज राठी पर स्टैम्प ड्यूटी में हेर फेर के भी लग चुके हैं आरोप।
स्टैम्प ड्यूटी की वसूली के लिए प्रशासन भी कर चुका है नोटिस जारी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाने का किया है काम
देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को मेरी बधाई एवं शुभकामनाएँ
देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते
देश के लिए हमारे खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता

झज्जर: कॉमनवेल्थ गेम पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान आया सामने
हरियाणा सरकार की नीति को नहीं बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा
कहा: कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों की मेहनत से आए हरियाणा के हिस्से ज्यादा मैडल
हुड्डा बोले, 2010 में भी इसी तरह का बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं हरियाणा के खिलाड़ी
खेल नीति को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर साधा निशाना
कहा: उनके कार्यकाल में मेडल लाने वाले खिलाड़ी को दी जाती थी डीएसपी और उच्च पदों पर नियुक्ति
हरियाणा सरकार को चाहिए की मैडल लाने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी और बड़े पदों पर दे नियुक्ति
झज्जर में पूर्व वाइस चांसलर विवेक शर्मा के निधन पर शोक जताने आए थे भूपेंद्र हुड्डा
हुड्डा बोले, सरकार की ना तो अच्छी खेल नीति और ना ही अच्छे खिलाड़ियों की हो रही भर्ती
भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर एफआईआर कराए जाने को लेकर भी किए गए सवाल का दिया जवाब
कहा: कुछ भी करें भाजपा सरकार, इससे कुछ भी फर्क पड़ने वाला नहीं

जींद: हरियाणा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जींद जिले के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप की पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान की अध्यक्षता में हुई पंचायत ने फैसला लिया कि लव-मैरिज करने वाले जोड़ों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा।

भिवानी: भिवानी में बुजुर्ग पति ने की अपनी ही पत्नी की हत्या
बवानीखेड़ा कस्बे का है पूरा मामला
पति पर आरोप, पहले गला घोंटा, फिर लगाया करंट
मृतका 59 वर्षीय महिला के 5 बेटा बेटी हैं
जांच में जुटी पुलिस

रियाणा ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में देशभर में बनाया पहला स्थान
प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत 13 प्रतिशत के मुकाबले दोगुने से भी अधिक 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की
बीते वित्त वर्ष 2025-26 में एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में भी हासिल किया था देश में पहला स्थान
जुलाई 2026 में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 5,135 करोड़ रुपये रहा
वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 19,680 करोड़ रुपये रहा
पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह संग्रह था 15,055 करोड़ रुपये
नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से वर्चुअल संवाद कर नशे से दूर रहने और जिम्मेदार एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए किया प्रेरित
जिला में आयोजित कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा ने युवाओं को नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (मेरा भारत) द्वारा संचालित ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के करोड़ों युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ 100 सप्ताह के ‘संडे एंगेजमेंट प्रोग्राम’ की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार खेल, संस्कृति, फिटनेस एवं जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन बाल भवन, रेवाड़ी में किया गया। कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मेरा युवा भारत (मेरा भारत) स्वयंसेवकों, खेल विभाग रेवाड़ी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को अभियान के तहत सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प दिलवाया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि युवा ही 2047 में देश को विकसित भारत की मंजिल तक लेकर जाएंगे। युवाओं की ऊर्जा, कल्पनाशक्ति और टैलेंट इसके लिए अति महत्वपूर्ण है इसलिए, देश के लिए और अपने जीवन के लिए खुद को नशा मुक्त रखना बहुत जरूरी है। आज के युवा स्टार्टअप्स की दुनिया में छाए हैं। एआई को लीड कर रहे हैं, खेल में तिरंगा लहरा रहे हैं। स्पेस से लेकर विज्ञान तक नए कीर्तिमान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई युवा, अगर ड्रग्स के एडिक्शन में फंस जाए, तो केवल एक युवा नहीं हारता, एक सपना हार जाता है, एक सपने की बाल मृत्यु हो जाती है, एक परिवार हार जाता है, पूरा का पूरा परिवार टूट जाता है, समाज से भी नफरत का शिकार बन जाता है। नशा केवल शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता, नशा एक माँ की मुस्कान छीन लेता है। नशा एक पिता के सपनों को चूर-चूर कर देता है। जब परिवार में, समाज में ऐसा होता है और कहीं न कहीं, राष्ट्र की शक्ति भी कमजोर पड़ जाती है और इसलिए दुश्मन देश भी षड्यंत्र करके हमारे देश के युवाओं को इस नशे की लत में खींचने के लिए कोई कोशिश बाकी नहीं रखते हैं। ड्रग्स सप्लाई कर-करके कमाई करना और हमारे जैसे देश को तबाह करना, यह भी उनकी आतंकी साजिश का हिस्सा होता है और इसलिए हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाना है। डीसी ने कहा कि हमारे समाज में भी हमेशा नशे को एक बुराई के रूप में देखा है। हमारी संस्कृति में बचाव के लिए चेतावनी भी दी गईं है और नशे की आदत लगने पर उससे निकलने के रास्ते भी बताए गए हैं। समाज का सहयोग, योग और ध्यान की ताकत, यह नशे के खिलाफ हमारे अंतर्मन को ताकत देते है इसलिए, अगर कोई युवा गलती से नशे में फंस भी गया है, तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि उसके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना है, घर का कोई बच्चा अगर नशे का शिकार बन गया है, तो इसे सामाजिक प्रतिष्ठा की आड़ में छिपाएं नहीं। जिसकी जरूरत हो, उसका सहयोग मांगे, मन खोलकर के उससे बात करें, जो एक्सपर्ट्स हैं, उनका सहयोग लें। मेडिकल हेल्प से अपने बच्चे को नशे से मुक्त कराने का प्रयास करें। हमें परिवार में बच्चों से खुलकर संवाद की संस्कृति भी बनानी चाहिए, ताकि ऐसे भंवर में फंसने से पहले ही आप उसका हाथ थाम सके। डीसी ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सरकार भी मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है। देश में नशे के कारोबारियों और तस्करों पर सख्ती के साथ कार्रवाई हो रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि युवा नशे से मुक्त रहकर अपनी युवा ऊर्जा को न केवल संरक्षित करेगा, बल्कि विकसित भारत के संकल्पों को भी आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, कोच चरण सिंह, मेरा भारत से लेखा एवं कार्यक्रम सहायक जितेंद्र सैनी, विनय कुमार और योगेश सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

मकानों को नियमित कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- डीसी
ग्राम पंचायत की भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व बने मकानों का होगा नियमितीकरण

रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा धारा 5ए(1ए), हरियाणा ग्राम सामान्य भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 के तहत ग्राम पंचायत (शामलात) भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व निर्मित मकानों के नियमितीकरण के लिए समाधान पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक ीजजचेरूध्ध्ेंउंकींदण्ींतलंदंकचण्हवअण्पदध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आवेदन के साथ शपथ पत्रध्आवेदन पत्र, नवीनतम जमाबंदी, वर्ष 2004 अथवा उससे पूर्व की जमाबंदी, नवीनतम खसरा गिरदावरी, अक्स-शजरा, निशानदेही रिपोर्ट एवं फील्ड बुक, मकान के सभी दिशाओं से रंगीन फोटोग्राफ, 31 मार्च 2004 से पूर्व कब्जा सिद्ध करने वाले दस्तावेज (जैसे बिजली या पानी का कनेक्शन अथवा अन्य वैध अभिलेख), वास्तुकार द्वारा तैयार साइट प्लान, मूल्य निर्धारण संबंधी दस्तावेज तथा आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली सभी फाइलें स्पष्ट, पठनीय एवं पीडीएफ प्रारूप में होनी चाहिए। अधूरे अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा ऐसे आवेदन वापस भी किए जा सकते हैं। डीसी ने बताया कि जिन आवेदकों ने पहले नियमितीकरण के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा किए थे, उन्हें भी अपने आवेदन समाधान पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेंउंकींदण्ींतलंदंकचण्हवअण्पदध् पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करने होंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद ही प्रकरणों की जांच एवं आगामी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्वरित गति से की जा सकेगी। इसलिए सभी संबंधित आवेदक अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि उनके मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। डीसी ने जिले के पात्र नागरिकों से अपील की कि यदि उनका मकान ग्राम पंचायत की भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व बना हुआ है और वे नियमितीकरण के पात्र हैं, तो वे निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

रेवाड़ी को मिली प्ब्न् ऑन व्हील्स की ताकत, 4 नई ।स्ै एंबुलेंस से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया बल: आरती सिंह राव
अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित सरकारी एम्बुलेंस की संख्या 29 से बढ़कर हुई 33: आरती राव

रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को एक और बड़ी सौगात देते हुए चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन अत्याधुनिक एंबुलेंसों के शामिल होने से जिले में सरकारी एंबुलेंसों की संख्या 29 से बढ़कर 33 हो गई है। इससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही आईसीयू जैसी जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। आधुनिक अस्पतालों के निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, नवीनतम चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और अन्य गंभीर परिस्थितियों में मरीज के लिए शुरुआती समय सबसे अहम होता है। इसी अवधि में यदि विशेषज्ञ उपचार मिल जाए तो मरीज की जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। नई एएलएस एंबुलेंस इसी सोच के साथ तैयार की गई हैं, ताकि इलाज अस्पताल पहुंचने के बाद नहीं, बल्कि रास्ते में ही शुरू हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रत्येक एएलएस एंबुलेंस वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम सहित अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है। इनमें तैनात प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे हर व्यक्ति को संकट की घड़ी में शीघ्र, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सके। इसी दिशा में एंबुलेंस नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

मानव अधिकार मिशन द्वारा पीर बाबा मंदिर रेवाड़ी साधु शाह नगर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: रविवार को मानव अधिकार मिशन की तरफ से पीर बाबा मंदिर रेवाड़ी साधु शाह नगर में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जैसे की कम से कम 50 मरीज का चेकअप व दवाइयां मुफ्त दी गई, मानव अधिकार मिशन रेवाड़ी के साथियों ने बहुत खूब मेहनत की जैसे की जिला अध्यक्ष महिपाल सैनी, डाॅ डीपी सिंह, डाॅ धर्मपाल, विनोद सक्सेना समाज सेवक और मंदिर कमेटी के साथियों मौजूद रहे।

वर्षा खांगवाल जिलाधीश झज्जर।

बहादुरगढ़ में अवैध पीवीसी मार्केट और प्लास्टिक कचरे की डंपिंग के खिलाफ धारा 163 लागू
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने जारी किए आदेश

बहादुरगढ़, 02 जुलाई, अभीतक:जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए बहादुरगढ़ क्षेत्र में अवैध तरीके से प्लास्टिक कचरे की डंपिंग व अनलोडिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जारी आदेशों के अनुसार बहादुरगढ़ में अवैध पीवीसी बाजार के चलते प्लास्टिक कचरा अनधिकृत रूप से सार्वजनिक स्थानों व भूमि पर डंपिंग करने से वायु और जल प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है और आमजन के जीवन की गुणवत्ता एवं शांति व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आदेश आमजन के हित में पारित किया गया है। यह आदेश 2 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन आदेशों के अनुपालन की जिम्मेदारी पुलिस विभाग, आरटीए, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, नगर परिषद बहादुरगढ़ के कार्यकारी अधिकारी तथा संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को सौंपी गई है। आदेशों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मेरा युवा भारत पोर्टल से जुड़कर युवा बनें राष्ट्र निर्माण के भागीदार: डीसी
15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए जिला में विशेष पंजीकरण अभियान शुरू, स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, खेल नर्सरियों व ग्राम पंचायतों के माध्यम से चलाया जा रहा अभियान

झज्जर, 02 जुलाई, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से झज्जर जिला में विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। डीसी एवं जिला सलाहकार समिति की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है, ताकि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों, कौशल विकास, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें। जिला युवा अधिकारी ब्रिजेश कौशिक ने बताया कि डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप इस अभियान को जिलेभर में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा (आईटीआई), ग्राम विकास एवं पंचायत विभाग तथा खेल विभाग के समन्वय से सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, खेल नर्सरियों, स्टेडियमों एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
तीन आसान चरणों में करें निःशुल्क पंजीकरण
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद सरल है।
पहला चरणरू अपने मोबाइल या कंप्यूटर में उलइींतंज.हवअ.पद खोलें और पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
दूसरा चरण: अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें तथा प्राप्त एक बार उपयोग होने वाले सत्यापन अंक (ओटीपी) से सत्यापन करें।
तीसरा चरणः अपना नाम, जन्म तिथि, राज्य, जिला, खंड तथा ग्राम पंचायत अथवा शहर का चयन कर जमा करें विकल्प पर क्लिक करें। इसके साथ ही पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा।
युवाओं से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने की अपील
जिला युवा अधिकारी ब्रिजेश कौशिक ने सभी युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी देरी के उलइींतंज.हवअ.पद पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और अपने मित्रों, सहपाठियों तथा अन्य युवाओं को भी इस राष्ट्रीय मंच से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें सभी नागरिक: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर-2026 प्रक्रिया में राजनीतिक दलों एवं नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
दावा एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक कराएं जमा

झज्जर, 02 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत झज्जर जिले की प्रारंभिक (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम एवं विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा नाम छूटने की स्थिति हो तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है। प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए सभी राजनीतिक दल, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तथा आम नागरिक सक्रिय सहयोग करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम प्रारंभिक सूची में शामिल है, उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो वह आवश्यक दस्तावेजों सहित फॉर्म-6 भरकर दावा प्रस्तुत कर सकता है। वहीं, नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। डीसी ने बताया कि दावा एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), बीएलओ अथवा म्ब्प्छम्ज् ।चच के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मतदान अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और आवश्यक होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावा अथवा संशोधन करवाएं। इससे जिले की मतदाता सूची अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बन सकेगी। उन्होंने कहा कि अधिक विवरण के लिए नागरिक अपने नजदीकी बीएलओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय में बने हेल्प डेस्क पर कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं। एक-एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाता है। हमारा लक्ष्य जिला के हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। सभी नागरिक समय रहते अपना नाम चेक करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की एनएसएफडीसी योजना ने मलिकपुर के विनोद कुमार को बनाया आत्मनिर्भर
2 लाख रुपए के ऋण और 50 हजार रूपए की सब्सिडी से शुरू की किरयाना दुकान, आज परिवार बना आत्मनिर्भर
सरकारी योजना का लाभ लेकर आर्थिक तंगी से उबरकर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ा मलिकपुर का परिवार

झज्जर, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से लाभांवित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में सरकारी जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान बन रहा है। सरकारी योजनाओं का सही समय पर लाभ उठाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण झज्जर जिला के गांव मलिकपुर निवासी विनोद कुमार हैं, जिन्होंने हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की एनएसएफडीसी योजना का लाभ लेकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया बल्कि आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी कायम की।
आत्मनिर्भरता की कहानी विनोद की जुबानी
मलिकपुर निवासी 39 वर्षीय विनोद कुमार चार सदस्यीय परिवार के मुखिया हैं। सीमित आय के कारण परिवार का खर्च चलाना उनके लिए लगातार चुनौती बना हुआ था। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू आवश्यकताओं और अन्य दैनिक खर्चों को पूरा करना आसान नहीं था। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण स्वयं का रोजगार शुरू करने का सपना भी अधूरा लग रहा था। इसी दौरान उन्हें हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, झज्जर कार्यालय के माध्यम से एनएसएफडीसी योजना की जानकारी मिली। उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर फरवरी 2026 में योजना के तहत किरयाना दुकान स्थापित करने के लिए 2 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया। इसके साथ ही निगम द्वारा 50,000 रुपए की सब्सिडी भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें व्यवसाय शुरू करने में काफी सहायता मिली। इस आर्थिक सहयोग से विनोद कुमार ने अपने गांव में किरयाना की दुकान शुरू की। मेहनत, लगन और ईमानदारी से किए गए कार्य के परिणामस्वरूप आज उनकी दुकान अच्छी तरह संचालित हो रही है और परिवार की आय का प्रमुख स्रोत बन चुकी है। नियमित आय होने से अब वह अपने दोनों बच्चों की शिक्षा, घर खर्च तथा अन्य आवश्यकताओं का खर्च आसानी से वहन कर रहे हैं। साथ ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें भी बिना किसी आर्थिक परेशानी के पूरी हो रही हैं।
हरियाणा सरकार बन रही जरूरतमंद के लिए मददगार
लाभार्थी विनोद कुमार बताते हैं कि हरियाणा सरकार जरूरतमंद लोगों की मददगार बन रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें निगम की इस योजना का लाभ नहीं मिलता, तो अपना व्यवसाय शुरू करना उनके लिए संभव नहीं था। आज उनकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा काफी बेहतर है और परिवार का भविष्य अधिक सुरक्षित दिखाई देता है। उन्होंने अन्य पात्र युवाओं और जरूरतमंद परिवारों से भी अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ अवश्य उठाएं।
स्वरोजगार में सहभागी बन रही योजना
विनोद कुमार की सफलता यह साबित करती है कि सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाएं केवल आर्थिक सहायता ही नहीं देतीं बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान करती हैं। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की योजना अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रही है। विनोद कुमार की यह सफलता उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और सरकारी योजनाओं के सहयोग से अपने जीवन को नई दिशा देना चाहते हैं।

वर्जन
झज्जर जिला में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी व कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति आत्मनिर्भरता के साथ सशक्त रूप से अपने परिवार का उत्थान कर सके। वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

बकाया कर राशि के निपटान का लाभ उठाने का अंतिम मौका
योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 28 सितंबर

रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने विपणन करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बकाया कर राशि के निपटान के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम शुरू की है। योजना की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2025 में छोटे व्यापारियों को लाभ देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान स्कीम को व्यापारियों ने हाथो-हाथ लिया और उसका 115223 व्यापारियों ने पुरजोर लाभ उठाया। इस स्कीम की अभूतपूर्व कामयाबी को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर निपटान स्कीम लाने का विचार किया है जिसके द्वारा पुराने बकायों को निपटाया जा सके तथा अदालतों में लंबित मुकदमों का समाधान किया जा सके। जीएसटी में कम से कम बकाया राशियों के साथ आगे बढ़ा जाए ताकि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने में अधिक से अधिक समय और ध्यान दिया जा सके। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चैधरी ने बताया कि सरकार ने 1 जून 2026 से 120 दिनों के लिए 28 सितंबर 2026 तक एक मुश्त निपटान स्कीम, 2026 शुरू की है। जिसके तहत सात कराधान अधिनियमों के तहत निर्धारित बकाया देय राशि के निपटान का प्रावधान है। यदि किसी करदाता पर किसी संबंधित अधिनियम के अंतर्गत एक वर्ष में 1 लाख रुपये तक का कर बकाया है तो उसे इस स्कीम में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उसका उस वर्ष के लिए उस अधिनियम में संपूर्ण कर, ब्याज एवं जुर्माना राशि माफ हो जाएगी। आवेदक अपने बकाया देय राशि के निपटान के लिए किसी भी अधिनियम में किसी भी वर्ष के लिए आवेदन कर सकता है। पूर्ववर्ती हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत बकाया राशि के निपटान के लिए विशेष छूट उपलब्ध है। हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 को 1 अप्रैल, 2003 से हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 के लागू होने के साथ निरस्त कर दिया गया था। हरियाणा सामान्य बिक्री कर के तहत बकाया देय बहुत पुराने हैं, इसलिए 1 लाख से अधिक कर बकाया वाले सभी मामलों में 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रीति चैधरी ने बताया कि फार्म सी, फार्म एफ, फार्म एच, फार्म ई1, फार्म ई2, टैक्स इनवॉइसध्वैट सी-4, वैट डी1, वैट डी2 आदि जैसे वैधानिक प्रपत्रों के न जमा करने के कारण बड़ी संख्या में बकाया राशि देय है। इन मामलों में से कुछ विभिन्न अपील स्तरों पर हैं। इन बकाया को विशेष रूप से लक्षित करने के लिए एक नई छूट प्रस्तावित की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अब ऐसे प्रपत्र प्रस्तुत करने में सक्षम है, तो उसके कर की मांग उन प्रपत्रों के प्रस्तुत करने से प्राप्त होने वाली छूट की राशि से घटा कर कम कर दी जाएगी, बशर्ते ये प्रपत्र तीन महीने के भीतर सत्यापित हो जाएं। यह लाभ ऐसे फर्जीध्नकली फर्मों को उपलब्ध नहीं होगा जिनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई है। यह लाभ उन वैधानिक प्रपत्रों के लिए भी उपलब्ध नहीं होगा जिन्हें पहले प्राधिकरणों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। यह केवल हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 और केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 से संबंधित बकाया राशि पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत प्रदान की गई कर छूट में एक रुपए से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, अन्य मामले में कर छूट का 70 प्रतिशत है। अन्य अधिनियमों के अधीन उपलब्ध छूट में एक रुपये से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, 1 लाख से 10 लाख तक 60 प्रतिशत, 10 लाख से 1 करोड़ तक 50 प्रतिशत, 1 करोड़ से 10 करोड़ तक 40 प्रतिशत, 10 करोड़ रुपये से 30 करोड़ तक 35 प्रतिशत, 30 करोड़ रुपये से 60 करोड़ तक 30 प्रतिशत, 60 करोड़ रुपये से अधिक पर 0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत ब्याज तथा जुर्माना राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी गई है। प्रीति चैधरी ने बताया कि आवेदक को प्रत्येक पूर्ववर्ती स्लैब में दी गई छूट का पूर्ण लाभ उसके बकाया कर राशि की स्लैब तक मिलेगा। बकाया राशि निर्धारित करने वाले किसी भी आदेश के विरूद्ध अपील या मुकदमे में शामिल आवेदक भी लंबित अपीय या मुकदमे को वापस लेने की शर्त के साथ इस स्कीम के तहत आवेदन कर सकते है। निपटान की राशि का भुगतान किस्तों में करने की भी सुविधा स्कीम में दी जा रही है। पांच लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए कोई किस्त नहीं। पांच लाख रुपए से अधिक और पच्चीस लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए दो समान किस्तें। एक किस्त आवेदन जमा करते समय और दूसरी अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर। पच्चीस लाख रुपए से अधिक के निपटान की राशि के लिए तीन किस्तें होगी। आवेदन जमा करते समय निपटान राशि का 40 प्रतिशत, अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर दूसरी किस्त, निपटान राशि का 30 प्रतिशत और अंतरिम आदेश की तिथि से 120 दिनों के भीतर शेष राशि की तीसरी किस्त। ऐसे मामलों में जहां निपटान के लिए आवेदन सही पाया गया है और स्वीकार कर लिया गया है तो आवेदक के खिलाफ कोई आगे की कार्यवाही शुरू नहीं की जाएगी।

नशा मुक्त भारत-विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 अगस्त को
रेवाड़ी,, 02 जुलाई, अभीतक: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की जिला इकाई, मेरा युवा भारत, रेवाड़ी द्वारा नशा मुक्त भारत-विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार 4 अगस्त 2026 प्रातः 10 बजे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर स्थित कल्पना चावला ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्र कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। मेरा भारत रेवाड़ी के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशा मुक्त भारत-विकसित भारत अभियान से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों, युवा क्लबों, सांस्कृतिक संस्थाओं के सदस्य तथा अन्य इच्छुक युवा इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह गीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, भाषण, रीलध्यूट्यूब शॉर्ट, स्लोगन लेखन एवं काव्य पाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिताओं, पात्रता, नियमों एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए युवा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माई भारत पोर्टल ीजजचेरूध्ध्उलइींतंज.हवअ.पद पर विजिट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इच्छुक प्रतिभागी मेरा भारत रेवाड़ी जिला कार्यालय में विनय राव (मोबाइल- 9991877951) से संपर्क कर सकते हैं अथवा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्र कल्याण विभाग की ई-मेल कमंदण्केू/पहनण्ंबण्पद पर संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन लिंक प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपने आवेदन मेरा भारत रेवाड़ी जिला कार्यालय अथवा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्र कल्याण विभाग में भी जमा करवा सकते हैं। जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संगठनों तथा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सशक्त करेगा।

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री देश के युवाओं से आज करेंगे वर्चुअल संवाद
रेवाडी, 02 जुलाई, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (मेरा भारत) द्वारा संचालित ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत 2 अगस्त रविवार को प्रातः 10रू00 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ों युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। जिला में इस कार्यक्रम का आयोजन बाल भवन, रेवाड़ी में किया जाएगा, जहां मेरा युवा भारत (मेरा भारत) स्वयंसेवकों, खेल विभाग रेवाड़ी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रेवाड़ी तथा शिक्षा विभाग रेवाड़ी के 250 से अधिक युवा प्रतिभागी प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़ेंगे तथा सामूहिक रूप से नशामुक्ति संकल्प लेंगे। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के लगभग 10,000 स्थानों को एक साथ जोड़ा जाएगा, जिसमें 1 करोड़ से अधिक युवा भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी युवा ‘नशामुक्ति शपथ’ ग्रहण करेंगे। साथ ही, इसी दिन से 100 सप्ताह के ‘संडे एंगेजमेंट प्रोग्राम’ की शुरुआत होगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार खेल, संस्कृति, फिटनेस एवं जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन की तैयारियां
कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में शनिवार को डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं अधिकतम युवा सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में मेरा भारत पोर्टल पर ऑनलाइन ई-शपथ अभियान भी संचालित किया जा रहा है, जिसमें युवा नशामुक्ति का संकल्प लेकर ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभियान का समापन 14 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय नशामुक्त युवा सम्मेलन के साथ होगा।

संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आज से शुरू, युवा बढ़-चढ़कर लें भाग: डीसी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन क्विज 15 सितंबर तक चलेगी
सभी प्रतिभागियों को मिलेगा डिजिटल ई-प्रमाण पत्र

रेवाडी, 02 जुलाई, अभीतक: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आज से शुभारंभ हो गया है। डलळवअ के सहयोग से आयोजित यह राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिले के युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज छात्रों तथा आम नागरिकों से इस राष्ट्रीय पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। यह प्रतियोगिता केवल एक ऑनलाइन क्विज नहीं, बल्कि देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने जिन कठिन परिस्थितियों का सामना किया, उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझना आज की युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक है। इस प्रकार की पहल युवाओं में इतिहास के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेगी। डीसी ने बताया कि जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग करें। सभी शिक्षण संस्थान प्रार्थना सभा, सूचना पट्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की जानकारी उपलब्ध कराएं और उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। डीसी ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसमें सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं। यह एक समयबद्ध ऑनलाइन क्विज होगी, जिसमें सफलतापूर्वक भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को डलळवअ की ओर से डिजिटल ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। डीसी ने जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, प्रतियोगिता में भाग लें तथा अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग देश के इतिहास और राष्ट्रीय एकता के इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ सकें। इच्छुक प्रतिभागी डलळवअ के क्विज पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

झज्जर: रोहतक रेंज, के आई जी पुलिस सिमरदीप सिंह, अगले आदेश तक झज्जर के पुलिस कमिश्नर का काम संभालेंगे।
गौरतलब है कि कल 31 जुलाई को झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह सेवानिवृत हो गई थी।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर दिखाया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दम
आज कॉमनवेल्थ गेम्स में अलग अलग वेट कैटेगरी में फाइनल मुकाबले में उतरेंगे देश के 10 मुक्केबाज
फाइनल खेलने वाले 10 मुक्केबाजों में से 7 हरियाणा के
सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) नरेंद्र बेरवाल (़90 किग्रा) के आज होंगे फाइनल मुकाबले
हरियाणा की बेटियों साक्षी चैधरी (51 किग्रा) ,प्रीति पंवार (54 किग्रा) ,जैस्मिन लांबोरिया (57 किग्रा). प्रिया घनघस (60 किग्रा) भी आज ही फाइनल में दिखाएंगी दम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को दी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश की पदक तालिका को और भी ऊपर लेकर जाएं यही हमारी कामना- मुख्यमंत्री
हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया है ऊँचा- मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा जिला झज्जर की नई टीम घोषित

प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी व नवीन सैनी जिला अध्यक्ष नें की घोषणा बादली-बहादुरगढ़-बेरी हल्का प्रधान भी नियुक्त
बहादुरगढ, 02 जुलाई, अभीतक: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की जिला झज्जर टीम का गठन बादली में सैनी धर्मशाला मैं आयोजित कार्यक्रम में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नवीन सैनी ने की स कार्यक्रम में जिला झज्जर के विभिन्न हल्कों और पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नरेंद्र सैनी को बादली हल्का प्रधान, गौरव सैनी को बहादुरगढ़ हल्का प्रधान और सर्वेश सैनी को बेरी हल्का प्रधान नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी में ’राजपाल सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। सुनील सैनी, वीरेंद्र सैनी और रणवीर सैनी को जिला उपाध्यक्ष’ की जिम्मेदारी दी गई। ’जीवन सैनी को महासचिव’ नियुक्त किया गया। इसके साथ ही ’हरी किशन सैनी, धर्मेंद्र सैनी और मनोहर लाल सैनी को जिला सचिव बनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी जसवीर सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा समाज को एकजुट करने के लिए पूरे प्रदेश में लगातार संपर्क अभियान चला रही है। व काम करने वाले लोगो को जिम्मेदारी दे रही है स चैधरी जसवीर सैनी ने कहा कि सभा समाज को मजबूत और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि समाज की तरक्की के लिए सभी मिलकर काम करें। उन्होंने समाज को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहें जो समाज का उपयोग अपने निजी स्वार्थों के लिए करते हैं। समाज के लोग किसी की भीड़ का हिस्सा न बनें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ा हो, जो बिना स्वार्थ आपकी मदद करे, उसी का साथ दें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सैनी समाज मेहनतकश और अनुशासित समाज है। हमें एकजुट होकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर काम करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम जिला झज्जर में संगठन को और मजबूत करेगी। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और युवा साथी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में समाज की एकता और मजबूती का संकल्प लिया। इस अवसर पर रोहित प्रधान, प्रवीण सैनी, राजबीर सैनी नया गाँव, रणधीर सैनी, सतबीर सैनी, बलबीर सैनी, श्री भगवान सैनी, ललित सैनी, प्रेमराज सैनी, सुनील सैनी, कृष्ण सैनी, सतीश सैनी, रवि सैनी, बीर सैनी, नरेंद्र सैनी, रोनक सैनी, राहुल सैनी, सत्यवान सैनी, उमेश सैनी, दीपक, अंकित सैनी, मनोहर लाल सैनी, संजय सैनी आदि मौजूद रहे स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *