मातनहेल खंड स्तरीय हरियाणा स्कूली खेलों में एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ ने फिर मचाया धमाल
वाॅलीवाल अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियों की सभी टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा।
झज्जर, 25 जुलाई, अभीतक: मातनहेल ब्लॉक स्तर पर आयोजित हरियाणा स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय की वॉलीबॉल टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियों की सभी टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा। खो-खो प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-17 वर्ग ने प्रथम स्थान, जबकि अंडर-14 वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। शतरंज प्रतियोगिता में यशराज, चिराग, हर्षित एवं हर्ष ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती प्रतियोगिता में हार्दिक, भावेश, तनुज, हिमांशु, रोनक, आर्यन एवं प्रिया ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। बॉक्सिंग में दीपांशु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में हन्नी ने 600 एवं 200 मीटर दौड़ तथा लक्षिता ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में शुभम (अंडर-19) प्रथम एवं टिंकू (अंडर-17) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हर्डल रेस में राहुल द्वितीय, बैडमिंटन में हिमांशु तथा बास्केटबॉल में प्रतीक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लाॅक स्तर से जिला स्तर के लिए अपना स्थान बनाया। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि एच.डी. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, नियमित प्रशिक्षण तथा अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे। विद्यालय के कोच अमनदीप ने बताया कि खिलाड़ियों ने लंबे समय तक नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी की थी, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। वहीं पीटीआई संजीत सिंह ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है और इसके लिए निरंतर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके उत्साहवर्धन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

एल. ए. सी. सै. स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन
झज्जर, 25 जुलाई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल एन.एस.एस. ड्रिस्टिक कोडिनेटर अनिल ढुल कि दिशानिर्देश में स्कूल प्रोग्राम ऑफिसर मुकेश शर्मा के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट के बच्चों ने मिलकर अपने हाथों से स्कूल प्रांगण में पौधे लगाए। स्कूल के एनएसएस यूनिट के बच्चों ने संकल्प लिया की हम इस वर्षा ऋतु में अपने इर्द-गिर्द पौधे लगाएंगे व दूसरों को भी पौधे लगाकर उनकों प्रेरित करेंगे। सभी अध्यापकों ने एक पेड़ माँ के नाम पर लगाने का संकल्प लिया व अपने घरों व आंगन में पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने संकल्प लिया । स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम एक इमोशनल अपील है जिसे हमें पेड़ लगाने चाहिए। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बताया कि स्कूल मेंजमेंट सदस्यों ने सभी अध्यापकों को अनेकों फलदार व छायादार पौधे भेंट किए। जिनमे आम, शिशम, अमरुद, पपड़ी, नीम, शहतूत, अम्लतास आदि प्रमुख रहे। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी अध्यापकों संदेश दिया की व ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों को व समाज को मोटिवेट करें की वह अपने इर्द -गिर्द ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाएं व पर्यावरण को बचाएं। इस अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, स्कूल डीपीई अमित लोहचब, विशाल सिँह के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1Gy9zmxAZQ/
https://www.facebook.com/share/v/1Gy9zmxAZQ/

युवा शक्ति के सामने झुकना ही पड़ा हठी सरकार को: दीपेन्द्र हुड्डा
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, देश के लाखों युवाओं और छात्रों के संघर्ष की पहली बड़ी जीत: दीपेन्द्र हुड्डा
लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, जब तक पूरी व्यवस्था में सुधार और न्याय नहीं मिलता, हम रुकेंगे नहीं: दीपेन्द्र हुड्डा
जब तक शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सम्पूर्ण बदलाव नहीं आएगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी: दीपेन्द्र हुड्डा
बीजेपी सरकार को देश के युवाओं से माफी माँगनी होगी: दीपेन्द्र हुड्डा
दीपेन्द्र हुड्डा गांव सुर्खपुर में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान तुषार के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में हुए शामिल

झज्जर, 25 जुलाई, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने युवाओं और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अंततः युवा शक्ति के सामने झुकना ही पड़ा हठी सरकार को। यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, देश के लाखों युवाओं और छात्रों के संघर्ष की पहली बड़ी जीत है। जो सरकार युवाओं की आवाज को अनसुना कर रही थी, उसे आज झुकना ही पड़ा। लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, जब तक पूरी व्यवस्था में सुधार और न्याय नहीं मिलता, हम रुकेंगे नहीं। प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। बीजेपी सरकार दोनों की दुश्मन है पहले किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई थी अब छात्रों को। लेकिन, यह पहला पड़ाव है, बीजेपी सरकार का घमंड अभी सिर्फ टूटा है, जब तक यह चकनाचूर नहीं हो जाता और जब तक शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सम्पूर्ण बदलाव नहीं आएगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने गांव सुर्खपुर, झज्जर में अंडर-23 नेशनल चैंपियनशिप की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान तुषार के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स मौजूद रहे। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों की गूंज के माध्यम से लगातार नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। आज सत्ता में बैठे ये वही लोग थे जो कहते थे कि बीजेपी सरकार में इस्तीफा नहीं होता। जो कांग्रेस दफ्तर का घेराव कर रहे थे, हमें पुलिस हिरासत में ले रहे थे आज वो अपने महलों में छिपे बैठे हैं। आज देश के युवाओं ने दिखा दिया है कि ये जीत देश की जनता की है। जब तक एक-एक लाठी, एक-एक आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार का हिसाब नहीं होगा और देश के युवाओं की आवाज दबाने का हिसाब नहीं होगा तब तक ये लड़ाई लड़ेंगे। बीजेपी सरकार को युवाओं से माफी मांगनी होगी। जिन लोगों ने छात्रों के साथ बर्बरता की उन पर कार्रवाई नहीं होगी और शिक्षा व परीक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन नहीं होगा। तब तक ये लड़ाई रुकेगी नहीं। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश के इतिहास में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दे दी। देश के युवाओं के भविष्य का भट्ठा बैठा दिया। पैसों के दम पर नीट पेपर आउट कराकर काबिल बच्चों पीछे धकेलने वाले नाकाबिल युवा जब डॉक्टर बनेंगे तो वो मरीजों के साथ क्या करेंगे, ये सोचकर ही रूह कांप जाती है। नाकाबिल जब पैसे से पेपर खरीदकर डॉक्टर बनेंगे तो लूट ही मचाएंगे। बीजेपी सरकार में नौकरी हो या अड्मिशन सबके पेपर लीक हो रहे हैं। संसद में देश की शिक्षा व परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव पर चर्चा हो। सारा विपक्ष एकजुट होकर युवाओं के साथ खड़ा है। देश भर में युवा आक्रोश ने ये भी दिखा दिया है कि देश अब मोदी के साथ नहीं रहा। सरकार में बैठे लोगों को सत्ता का घमंड हो गया है और घमंड ऐसा दुश्मन है जो भीतर बैठकर चोट करता है।

आम आदमी पार्टी का सर छोटू राम धर्मशाला झज्जर में आयोजित हुआ जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता रहे शामिल
झज्जर, 25 जुलाई, अभीतक: आज आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता के झज्जर आगमन पर सर छोटू राम धर्मशाला, झज्जर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर छोटू राम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके उपरांत हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। बाद में राम मंदिर चंदा घोटाले के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री के नाम पत्र एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, प्रत्येक घर तक पार्टी की नीतियों एवं जनहित के कार्यों को पहुंचाने तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का विश्वास बहाल हो सके। उन्होंने मुनीमपुर की हालिया घटना पर भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद झज्जर में सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस उपलब्ध न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिले में अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस, बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर संगठन के विस्तार को गति देते हुए जिले में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रदीप धनखड़ (रईया) को युवा जिला अध्यक्ष, डॉ. रविंद्र राज्याण एवं चंद्रमोहन को जिला प्रवक्ता, शैलेश कांगड़ा को एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, नरेश वाल्मीकि को एससी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सुनील मातनहैल को एससी प्रकोष्ठ जिला सचिव, सोनू मीर को एससी प्रकोष्ठ जिला सह-सचिव, मंगल चैहान को जिला उपाध्यक्ष, हैप्पी लोहचब को जिला संगठन मंत्री, धर्मेंद्र पांचाल को ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र बाबेपुर को किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तथा एडवोकेट जोगिंदर तंवर को लीगल सेल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत करने और जनहित की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य अश्विनी दुल्हेड़ा, प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र नागल, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, नीरज सिलाना, जसवंत मास्टर, सुमित्रा नागल , रज्य धौड़ , विकास दूहन, राकेश दूहन, संजय बम्बोलिया सहित जिला, ब्लॉक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

एसआईआर को लेकर 27 को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी जानकारी

झज्जर, 25 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए 27 जुलाई को चुनाव अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में जिला के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में सभी चिन्हित अधिकारियों की उपस्थिति बेहद अनिवार्य है।
एक जुलाई को अर्हता तिथि मानकर जिला में चल रहा एसआईआर
डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों, दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण, नोटिस प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अपडेट और त्रुटि रहित मतदाता सूची सजग लोकतंत्र की पहचान है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समयावधि में संपन्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की गहन जानकारी प्राप्त करें तथा पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

मानसून में जल निकासी को लेकर प्रशासन सतर्क: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल बोली: जल निकासी में ढिलाई ना हो, कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव
01251-254270 नम्बर हेल्पलाइन जारी

झज्जर, 25 जुलाई, अभीतक: मानसून के दौरान जिला में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी संबंधित विभागों को फील्ड में रहकर नियमित मॉनिटरिंग करने, जल निकासी व्यवस्था को बरसात के समय सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलनिकासी कार्यों में किसी भी प्रकार से देरी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बारिश के तुरंत बाद हो जल निकासी, आमजन को न हो परेशानी
डीसी ने कहा कि बरसात के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों की आवाजाही, यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपमंडल स्तर पर एसडीएम की मॉनिटरिंग, संयुक्त टीम कर रही निरीक्षण
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली के एसडीएम अपने-अपने उपमंडल क्षेत्रों में जल निकासी कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की संयुक्त निरीक्षण टीम संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का नियमित दौरा कर रही हैं, ताकि आवश्यकता पड़ते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके।
पंप सेट, मोटर और अन्य उपकरण हर समय रखें तैयार
डीसी ने सिंचाई, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, जनस्वास्थ्य, विकास एवं पंचायत तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट, मोटर, पाइप सहित सभी आवश्यक उपकरण पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रखें, जिससे आपात स्थिति में बिना किसी देरी के जल निकासी शुरू की जा सके।
संभावित जलभराव से जुड़े स्पॉट का बनेगा विस्तृत रिकॉर्ड
डीसी ने निर्देश दिए कि बरसात के दौरान होने वाली प्रत्येक जलभराव की घटना का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इसमें यह दर्ज किया जाए कि किस स्थान पर जलभराव हुआ, पानी निकालने में कितना समय लगा और स्थिति सामान्य होने में कितना समय लगा। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड भविष्य में स्थायी समाधान, बेहतर योजना निर्माण और प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
24 घंटे एक्टिव कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डीसी ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लघु सचिवालय, झज्जर में 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक किसी भी जलभराव या संबंधित समस्या की सूचना 01251-254270 पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती मौसम में जल जनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। अस्पतालों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तत्परता, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा जन जागरूकता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

बादली में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला: एडीसी
पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर मिलेगी विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ
एडीसी जगनिवास की अपील – लाभार्थी उठाएं अंत्योदय मेले का लाभ

बादली, 25 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत रविवार, 26 जुलाई को बादली स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में एक दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।
प्री-काउंसलिंग टीम कर रही लाभार्थियों से जनसंपर्क
अंत्योदय मेले के बारे में एडीसी जगनिवास ने बताया कि मेले की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की प्री-काउंसलिंग टीम लगातार क्षेत्र में लाभार्थियों से संपर्क कर रही हैं। इन टीम का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मेले में प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसकी आवश्यकता और पात्रता के अनुरूप योजनाओं से जोड़ने पर विशेष फोकस रहेगा।
मेले से पहले दस्तावेजों की जानकारी देने के निर्देश
एडीसी ने अंत्योदय मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित व्यवस्था बारे जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की सूची पहले ही उपलब्ध करा दी जाए, ताकि मेले के दिन उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
19 विभागों की योजनाओं का मिलेगा लाभ
एडीसी ने बताया कि अंत्योदय मेले में प्रदेश सरकार के 19 प्रमुख विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करेंगे। इनमें पशुपालन एवं डेयरी विभाग की हाईटेक व मिनी डेयरी, भेड़-बकरी एवं कुक्कुट पालन योजनाएं, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ की वीटा बूथ आवंटन योजना, महिला विकास निगम की मातृशक्ति उद्यमिता एवं नारी ई-रिक्शा योजना, बाल कल्याण परिषद के सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी केयर और कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की स्वरोजगार एवं सावधि ऋण योजनाएं, हरियाणा कौशल विकास निगम के कौशल एवं चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय का प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, उद्यान विभाग की मधुमक्खी पालन एवं मशरूम खेती योजनाएं तथा मत्स्य पालन विभाग की मत्स्य सम्पदा योजना के तहत भी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही रोजगार विभाग, रेडक्रॉस, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग भी स्वरोजगार, कौशल विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र नागरिकों को लाभान्वित करेंगे।
अंत्योदय परिवारों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: एसडीएम
बादली एसडीएम विशाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी विभाग अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर योजनाओं की जानकारी अंत्योदय परिवारों तक समय रहते पहुंचाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले सभी विभागों को सुबह 9 बजे से पहले अपने-अपने स्टॉल स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले की शुरुआत से ही नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर मेले में पहुंचकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

गोहाना: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गोहाना में कांग्रेस का कैंडल मार्च स्थगित पूर्व मंत्री जगबीर मलिक के नेतृत्व में शहीद चैक पर छात्र-छात्राओं को दी श्रद्धांजलि
जगबीर मलिक बोले- छात्र आंदोलन की जीत, सरकार को मांगें माननी पड़ीं
यह भी कहा- यह सिर्फ शुरुआत, छात्रों के संघर्ष ने सरकार को झुकाया

दुर्गा शक्ति टीम ने महिलाओं व विद्यार्थियों को किया जागरूक, डायल-112 के उपयोग की दी जानकारी’
बहादुरगढ़, 25 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान के तहत दुर्गा शक्ति टीम लगातार लोगों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में आज छोटूराम नगर, लाइनपार बहादुरगढ़ में दुर्गा शक्ति टीम की सहायक उप निरीक्षक सरला तथा मुख्य सिपाही टीना ने महिलाओं और विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।इस दौरान महिलाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों को घर से बाहर आते-जाते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने समझाया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, छेड़छाड़, पीछा करने, दुर्घटना, झगड़े अथवा किसी अन्य संकट की स्थिति में बिना घबराए तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। समय पर दी गई सूचना से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराती है।दुर्गा शक्ति टीम ने उपस्थित लोगों को डायल-112 संबंधी जानकारी वाले पंपलेट भी वितरित किए। पंपलेट में आसान भाषा में बताया गया है कि डायल-112 सेवा का उपयोग कैसे किया जाए, कॉल करते समय कौन-कौन सी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए तथा किस प्रकार यह सेवा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक है।सहायक उप निरीक्षक सरलख ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा झज्जर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी घटना को छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें और जरूरत पड़ने पर डायल-112 सेवा का निःसंकोच उपयोग करें।मुख्य सिपाही टीना ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, अजनबियों से सतर्क रहने, सुनसान स्थानों से बचने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों के संपर्क में रहने जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी बातें भी बताईं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।झज्जर पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का लाभ उठाएं, सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

ऑटो चालकों के लिए सख्त निर्देश यूनिफॉर्म पहनें, यातायात नियमों का पालन करें, यात्रियों से करें सम्मानजनक व्यवहार
बहादुरगढ़, 25 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं डीसीपी क्राइम एवं यातायात शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, अनुशासित और नागरिकों के अनुकूल बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में आज यातायात प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने तथा यात्रियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि ऑटो चालक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी कार्यशैली से आमजन में पुलिस एवं परिवहन व्यवस्था की छवि बनती है। इसलिए सभी ऑटो चालक निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर ही वाहन चलाएं, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करें।उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि यात्रियों से विनम्रता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। किसी भी यात्री के साथ अभद्रता, अधिक किराया वसूलने, नियमों की अनदेखी करने अथवा लापरवाही से वाहन चलाने जैसी शिकायत मिलने पर संबंधित चालक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यातायात प्रभारी ने ऑटो चालकों को अपनी यूनिफॉर्म तैयार करवाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद बिना यूनिफॉर्म वाहन चलाने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ चालान सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।झज्जर यातायात पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, निर्धारित यूनिफॉर्म का प्रयोग करें, वाहन को सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से चलाएं तथा यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार कर एक सुरक्षित, अनुशासित और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर रवनीत सिंह का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।
इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही रवनीत सिंह अब केंद्रीय मंत्री नहीं रहे।

सोनीपत: सोनीपत में युवती ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइज सोसायटी से सामने आई घटना
मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी फिलहाल रेलवे हाईराइज सोसायटी की रहने वाली उदिता ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान
परिजनों ने बताया लंबे समय से मानसिक रूप से थी बीमार दिल्ली से चल रहा था इलाज
12वीं कक्षा में पढ़ती थी उदिता ओर बीती 17 जुलाई को मनाया था अपना 25वां जन्मदिन
सेक्टर 27 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

नूँह: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पुन्हाना मेवात विकास संकल्प रैली में अनाज मंडी पुन्हाना पहुंचे
रैली के आयोजक जावेद एडवोकेट ने बुलडोजर से फूल बरसाकर किया स्वागत
कांग्रेस से निष्कासित विधायक मोहमद इलियास ने मंच नहीं किया साँझा
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कामाँ राजस्थान विधायक नौक्षम चैधरी सहित कई नेता पहुंचे

जींद: जींद कांग्रेस के पर्दशन मे बीजेपी जिंदाबाद के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता कि जुबान फिसली
बीजेपी जिंदाबाद के लगाए नारे
सांसद सतपाल भर्मचारी के भाई वजीर गांगोली कि फिसली जुबान
दरअसल कांग्रेस के लोग जंतर मंतर पर हुवे लाठीचार्ज को लेकर विरोध पर्दशन कर रहे थे नारेबाजी के दौरान कांग्रेस के नेता कि जुबान फिसल गई
सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हुई कांग्रेस नेता कि वीडियो

झज्जर: छात्रों के आंदोलन के सामने झुकी सरकार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा
हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल बोली
छात्रों कीअन्य मांग भी पूरी करें सरकार
रोहतक: महम चैबीसी सर्वखाप पंचायत का फैसला
हरियाणा में अश्लील वीडियो, अश्लील हरकतें, अश्लील गीत, अश्लील नाचगाना अगर कोई भी कलाकार करता है तो होगा बहिष्कार
हरियाणा गन कल्चर पर भी लिया फैसला सोसल मीडिया पर अगर कोउ कलाकार बढ़ावा देता है तो उत्तर भारत की पंचायत करेगी करेगा बहिष्कार
29 जुलाई को हरियाणा की सभी पंचायत दिल्ली मे जाएगी कॉक्रोज पार्टी का करेगे समर्थन
उतार भारत से सभी ने लिया फैसला

झज्जर: इस्तिफे से नहीं चलेगा काम,छात्रों की अन्य मांग भी पूरी करे सरकार
पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल बोली,धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तिफा यंगिस्तान की जीत
झज्जर में मीडिया से कर रही थी झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल बातचीत
भुक्कल बोली,हिंदूस्तान हमारा युवाओं का देश,युवाओें की मांग के सामने आखिर झुकी मोदी सरकार
नीट परिक्षाओं में हुई धांधली से देश के दो दर्जन छात्रों ने की थी आत्महत्या, इसके लिए है केन्द्र सरकार जिम्मेवार
राहुल गांधी,खड़गे और छात्रों पर भांजी गई थी लाठियां, राहुल और प्रियंका जी को सड़कों पर घसीटा
भुक्कल बोली,संसद में काम रोको प्रस्ताव हो मंजूर और शिक्षा के सुधार की तरफ ध्यान दे केन्द्र सरकार
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तिफे को बताया युवाओं की जीत,कहारूदेश के यंगिस्तान के सामने आखिर झुक गई केन्द्र सरकार
कहा: एनटीए पर नहीं है देश के युवाओं को विश्वास,शिक्षा को पूरी पारदर्शिता से लागू करे केन्द्र सरकार

झज्जर: झज्जर में एक बार फिर देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर
पिकअप से टकराई भदानी गांव के तीन युवकों की कार
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान
झज्जर- बहादुरगढ़ रोड पर पुलिस लाइन के पास हुआ हादसा
मौत का ग्रास बने युवकों का हो चुका था एयर फोर्स की नौकरी में सिलेक्शन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल पहुंची अस्पताल, मृतक परिवारों को दी सांत्वना
मृतक युवकों में गांव भदानी का निशांत और मुकुल शामिल
हादसे में घायल तीसरे युवक दीपक का चल रहा है झज्जर हॉस्पिटल में इलाज
पुलिस कर रही है हादसे के कारणों की जांच
पिकअप चालक के खिलाफ किया पुलिस ने मामला दर्ज

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया , जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्त नहीं करने का ऐलान….2 मांगें बाकी….
मृतक छात्रों के परिजनों को ₹1.0-1.0 करोड़ का मुआवजा
छात्रों पर से सारे थ्प्त् हटाने और पुलिस अधिकारियों को सस्पेंशनस

बहादुरगढ़: जंतर मंतर पर युवाओं का नही ,देश तोड़ने और अराजकता फैलाने वालों का लगा है मंच।
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने दिया बयान।
जंतर मंतर के आंदोलन के आंकलन में चूक होने के सवाल पर भी बोले मंत्री।
कहा- चूक नही, बल्कि इस प्लेटफॉर्म से तो देश को तोड़ने और देश के विकास के खिलाफ काम करने वालों लोग सामने आ गए हैं।
छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया अराजकता को रोकने ला प्रयास।
कहा- व्यवस्था बनाने और अराजकता रोकने के लिए सख्ती जरूरी है।
बहादुरगढ़ पहुंचने पर लोवा सत्रह के प्रधान अशोक मान ने किया मंत्री का स्वागत।
बहादुरगढ़ में डूसू अध्यक्ष आर्यन मान के घर पहुंचे थे दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इन्द्राज
कहा- केंद्र सरकार ने युवाओं कर प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से किया निर्वहन।
नीट परीक्षा में चूक हुई, लेकिन सरकार ने तुरंत एक्शन भी तो लिया।
दोषियों को गिरफ्तार किया और दोबारा सफलता से परीक्षा भी करवाई।

पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में सोमवार को बिल आएगा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया। सरकार ने सीजेपी की सभी मुख्य मांगें मान ली हैं, जिसके तहत प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी केस और थ्प्त् वापस लिए जाएंगे, प्रभावित अभ्यर्थियों को मुआवजा मिलेगा और तय समय के भीतर परीक्षा सुधार लागू किए जाएंगे।

झज्जर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की जीत, मोदी युवाओं से माफी मांगें: गीता भुक्कल
पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का हमला,बोलीं- धर्मेंद्र प्रधान को छात्रों की भावनाएं पहले समझनी चाहिए थी
नीट, एनटीए और सीबीएसई मूल्यांकन पर उठाए सवाल, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा, बोलीं- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा हुआ खोखला
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का जताया आभार, कहा- छात्रों के साथ मजबूती से खड़े रहे

नशे और अपराध से युवाओं को बचाने के लिए मजबूत शिक्षा नीति जरूरी: गीता भुक्कल
छात्रों के आंदोलन को बताया ऐतिहासिक,बोलीं- यह देश और प्रदेश के युवाओं की बड़ी जीत

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में हरियाणा राज्य-गीत का गरिमामय गायन प्रारंभ
रेवाडी, 25 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार, विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला के आदेश क्रमांक दिनांक 22.07. 2026 की अनुपालना में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के प्रांगण में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान हरियाणा राज्य-गीत का गायन बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष सभा में समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्रार्थना एवं राष्ट्रीय गान के पश्चात डॉ. बालकिशन शर्मा द्वारा रचित हरियाणा राज्य-गीत ऋष्जय जय हरियाणाष्ऋ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद, साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार अब प्रत्येक सप्ताह एक दिन प्रार्थना सभा के बाद राज्य-गीत गाया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भाईचारे और गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है।उन्होंने आगे बताया कि राज्य-गीत के लिरिक्स और एमपी3 को सभी कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा कर दिया गया है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को अपनी कॉपी में राज्य-गीत लिखकर याद करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आगामी सभाओं में प्रत्येक विद्यार्थी गरिमापूर्ण तरीके से सहभागिता कर सके।प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि यह पहल बच्चों को अपनी माटी, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय परिवार इस आदेश को पूर्ण निष्ठा के साथ लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है। सभा के अंत में राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सामूहिक जय घोष किया गया।

गिलाकोर विद्यालय में स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों का रहा सराहनीय योगदान
जोधपुर, 25 जुलाई, अभीतक: चामु क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में उगी अनावश्यक झाड़ियाँ, आक के पौधे, बबूल तथा अन्य खरपतवार को हटाकर पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई और स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण तैयार किया गया। प्राध्यापक किशोर कुमार ने कहा कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। अभियान में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कक्षा 9 के विद्यार्थियों का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा एवं विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों के इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों में श्रम, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर व्याख्याता ओम प्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, ओमप्रकाश कड़ेला, खुशाल चंद्र, नरेंद्र कुमार, समु कँवर, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि नरेश कुमार, जीतू कँवर सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जिला में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर की वेकेंसी संबंधी जानकारी के लिए क्यूआर कोड को करें स्कैन
दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी ली जा सकती है जानकारी

रेवाड़ी, 25 जुलाई, अभीतक: जिला रेवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों के लिए पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित वेकेंसी निकाली गई है। इन वेकेंसी के लिए पात्र महिलाएं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों के लिए पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित वेकेंसी लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर जानकारी लें सकते हैं। इसके अलावा ीजजचेरूध्ध्तमूंतप.हवअ.पदध्दवजपबमध्वतकमत-तमहंतकपदह-कमचंतजउमदज-व-िूवउमद-ंदक-बीपसक-कमअमसवचउमदज-कपेजतपबज-तमूंतपध् लिंक पर क्लिक कर भी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में 103 आंगनबाड़ी वर्कर और 352 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए वेकेंसी निकाली गई है। इन पदों पर केवल उसी वार्ड या ग्राम पंचायत की पात्र महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इन वेकेंसी के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने और जमा करवाने के लिए महिला एवं बाल विकास परियोजना खंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा गांवों में मुनादी भी करवाई गई है तथा संबंधित वार्ड या ग्राम पंचायत के पार्षद या सरपंच से भी इन वेकेंसी संबंधी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

जिला कारागार रेवाड़ी में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन’
रेवाड़ी, 25 जुलाई, अभीतक: जिला कारागार रेवाड़ी में अधीक्षक रेशम सिंह के मार्गदर्शन में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मनेठी द्वारा 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 16 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बंदियों को स्वरोजगार हेतु व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक, कंपोस्ट तैयार करना, स्पॉन का चयन, फसल की देखभाल, उत्पादन, विपणन तथा स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन फैकल्टी कुलदीप दहिया और धनस्वर सिंह द्वारा किया गया। पीएनबी आरसेटी, मनेठी के निदेशक सी.पी. यादव ने बताया कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम बंदियों के पुनर्वास तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर भविष्य में स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व जिला कारागार रेवाड़ी में कैंडल मेकिंग (मोमबत्ती निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में मेरपुर विश्वविद्यालय द्वारा बंदियों के लिए होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य बंदियों को विभिन्न व्यवसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला कारागार रेवाड़ी के उपाधीक्षक अजय कुमार, राकेश कुमार और रामकुमार का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कारागार प्रशासन एवं पीएनबी आरसेटी, मनेठी के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: 31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची होगी जारी
रेवाड़ी, 25 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 31 जुलाई, 2026 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी व इनका समाधान 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम नामावली यानी फाइनल वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में 24 जुलाई तक कुल 739338 मतदाताओं में से कुल 642123 (86.85 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज्डध्अपलोड किए जा चुके है तथा 97215 (13.15 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म एनक्लैक्टेबल मार्क किए गए है। उन्होंने बताया कि 72-बावल (अजा) के कुल 230037 मतदाताओं में से 204578 (88.93 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइज्ड, 73-कोसली के कुल 248951 मतदाताओं में से 228427 (91.76 प्रतिशत) तथा 74-रेवाड़ी के कुल 260350 मतदाताओं में से 209118 (80.32 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए जा चुके है।
डीसी अभिषेक मीणा।

बावल में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला आज
विधायक डा. कृष्ण कुमार बतौर मुख्य अतिथि करेंगे मेले का शुभारंभ

रेवाड़ी, 25 जुलाई, अभीतक: अंत्योदय परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार 26 जुलाई को बावल में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला नगर पालिका बावल परिसर में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार करेंगे। उनके साथ गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इस मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री एवं दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। इसके साथ ही पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ मौके पर दिया जाएगा। एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अंत्योदय मेले में बावल विधानसभा क्षेत्र के अति गरीब परिवारों की आय को बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें बावल क्षेत्र के 18 गांवों व नगर पालिका बावल के वार्डों के कुल 3074 पात्र परिवारों की पहचान की गई है। इन सभी लाभार्थियों को 26 जुलाई को नगर पालिका बावल परिसर में आयोजित अंत्योदय मेले में आमंत्रित किया गया है ताकि सभी लाभार्थियों को अंत्योदय मेले में सरकारी योजनाएं व सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सके।

मानसून में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव
मानसून में सतर्क रहें – जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव जरूरी

रेवाड़ी, 25 जुलाई, अभीतक: मानसून के मौसम में जलभराव और गंदे पानी के कारण ’डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस- ए, डायरिया’ जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निगरानी बढ़ा दी है। हरियाणा में हर साल जुलाई-सितंबर में वेक्टर-जनित बीमारियों के केस बढ़ते हैं। रेवाड़ी में भी कूलर, टंकी, गमले में जमा पानी मच्छर का मुख्य कारण है।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश
मच्छर नियंत्रण’रू घर में कूलर, फ्रिज ट्रे, फूलदान का पानी हर हफ्ते बदलें। टंकियों को ढक कर रखें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
जलजनित रोग से बचाव’रू हमेशा उबला हुआ या फिल्टर पानी पिएं। खाना ढक कर रखें। हाथ साबुन से धोएं।
लक्षण दिखे तो तुरंत जांचरू तेज बुखार, शरीर दर्द, उल्टी-दस्त, पीला पड़ना, पेट दर्द होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
टीम एक्शन : आशा कार्यकर्ता और डीबीसी, एमपीएचडब्ल्यू और एएनएम घर-घर जाकर बुखार सर्वे और ब्रीडिंग चेक करेंगी। फॉगिंग और लार्वा नाशक छिड़काव किया जाए। वहीं किसी भी संदिग्ध मरीज की सूचना तुरंत एचडब्ल्यूसी, पीएचसी और सीएचसी रेवाड़ी को दें।
बरसात के मौसम में 2 तरह की बीमारी बहुत बढ़ती हैं। पहली – मच्छर से होने वाली बीमारीरू डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया मच्छर साफ पानी में पनपता है। कूलर, गमले, टायर में 1 हफ्ते से ज्यादा पानी न रहने दें। पूरे कपड़े पहनें, मच्छरदानी लगाएं, घर के आसपास सफाई रखें। दूसरी – गंदे पानी-खाने से होने वाली बीमारीरू टाइफाइड, पीलिया, दस्त। बचाव के लिए हमेशा उबला पानी पिएं। फल-सब्जी धोकर खाएं। खाने से पहले हाथ धोएं। बुखार आए तो घबराएं नहीं, पर 2 दिन से ज्यादा रहे तो तुरंत जांच करवाएं।

जंतर मंतर पर शांति व सरकार को बुद्धि व विवेक प्रदान के लिए पेट बल अनशन यात्रा से देवी स्तुति
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने की पेट के बल अनशन यात्रा व देवी की स्तुति
जंतर मंतर पर बढ़ी हिंसा शांति में बदले, भारद्वाज ने की दरबार में प्रार्थना
देर से सही शिक्षामंत्री ने इस्तीफा देकर विद्यार्थियों के लिए महानता का काम किया : भारद्वाज

भिवानी, 25 जुलाई, अभीतक: विद्यार्थियों के न्यायपूर्ण अधिकारों एवं शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संवाद के समर्थन में सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ष् ने पेट के बल अनशन युक्त यात्रा एवं एकादशी पर देवी स्तुतिष् की गई। अशोक कुमार ने यह अनशन तिरंगा देवी स्तुति पेट बल यात्रा भिवानी के महाराजा अग्रसेन चैक, रोहतक गेट से मां भोजा वाली देवी दरबार तक तक डेड किलोमीटर की तय कर देश में शांतिपूर्ण माहौल की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ सरकार शांति, संवाद और संवेदनशीलता के साथ वार्ता करे। उनकी आवाज को बल प्रयोग से नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण समाधान के माध्यम से सुना जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कहा कि मां दुर्गा एवं मां सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि माता रानी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को बुद्धि, विवेक एवं सद्भावना के साथ कोई रास्ता दे, ताकि विद्यार्थियों के हित में शांतिपूर्ण और न्यायसंगत समाधान निकल सके। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कमल सिंह प्रधान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जे पी कौशिक, परवीन गुप्ता मिनी शर्मा, राजेश वर्मा, देवराज महता, पूर्व पार्षद बलवान सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओ ने देवी की स्तुति की। माता के प्रति आस्था रंग लाई और जगन्नाथ महाराज व अध्यात्म से जुड़े देश के शिक्षा मंत्री ने माता रानी की यात्रा व स्तुति के 1 घंटे बाद इस्तीफा दे दिया। जिससे देश में शांति का माहौल बना, हिंसा पर ब्रेक लगा है। मैं देश के शिक्षा मंत्री का भी आभार प्रकट करता हूं कि देर से सही लेकिन उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर इस्तीफा दिया, यह उनका बड़प्पन है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि कई बार विकट परिस्थितियों में इस प्रकार फैसले भी व्यक्ति को महान बनाते हैं, देर से सही धर्मेंद्र प्रधान जी को माता रानी ने विवेक प्रदान किया और उन्होंने विवेक और बुद्धि से निर्णय लिया जो राष्ट्र हित में है, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। भारद्वाज ने कहा कि उनकी यह अनशन युक्त पेट बल यात्रा व देवी स्तुति किसी राजनीति से नहीं जुड़ी हुई है, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता व नेता जी सुभाष चंद्र बोस जैसे देश भक्तों को समर्पित होने के कारण यह मेरी शांति की प्रार्थना थी और विद्यार्थियों को को न्याय मिले यही प्रार्थना थी। मैने इस्तीफे आदि की मांग नहीं कि बल्कि विवेक बुद्धि से काम ले और विद्यार्थियों के हित में न्यायसंगत फैसला लें। लेकिन सरकार को धर्मेंद्र प्रधान जी ने इस्तीफा दिया यह उनकी महानता है, नहीं तो देश में माहौल खराब हो रहा था, लेकिन उनके इस कदम से देश में शांति बहाल होगी।

चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का तेरहवां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का पुरस्कार वितरण और वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह भी आयोजित’
राष्ट्र की रक्षा प्रत्येक नागरिक का परम धर्म है: स्वामी डॉ. सदानंद महाराज’

भिवानी, 25 जुलाई, अभीतक: चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का ृतेरहवां स्थापना दिवस आज प्रेमनगर स्थित नए परिसर में स्वामी डॉ. सदानंद महाराज के परम सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास एवं गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खेल एवं युवा सांस्कृतिक गतिविधियों का पुरस्कार वितरण समारोह और वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीआरएसयू जींद के कुलगुरु प्रो. रामपाल सैनी ने शिरकत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ृकुलसचिव प्रो. भावना शर्मा सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्तव्य
कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी’ ने कहा कि ृआज विज्ञान का युग है, हमें आगे बढ़ना है, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। हमें अपनी पुरातन संस्कृति एवं ज्ञान संपदा से आधुनिक विकास को जोड़ना होगा। हमने विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाना है। उन्होंने कर्मचारियों को 13वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सच्चाई, ईमानदारी, कड़ी मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय की विकास यात्रा के सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रो. रामपाल सैनी’ ने कहा कि शिक्षण संस्थान जिम्मेदार नागरिक तैयार कर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्र सेवा भी आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रो. सैनी ने हरियाणवी रागनी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। स्वामी डॉ. सदानंद महाराज’ ने अपने आशीर्वचन में कहा कि राष्ट्र की रक्षा प्रत्येक नागरिक का परम धर्म है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। शक्षाविद् ’डॉ. मुरलीधर शास्त्री’ ने स्वामी डॉ. सदानंद महाराज का जीवन परिचय प्रस्तुत किया और श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम द्वारा उनके सानिध्य में संचालित सेवा कार्यों की जानकारी दी।
अन्य आयोजन
स्थापना दिवस के अवसर पर बीवायएसटी और सीबीएलयू के मध्य ृपूर्व आईएएस अधिकारी श्री शिवरामन गौड़ की उपस्थिति में ृएमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले शिक्षकों एवं मालियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह की संयोजिका प्रो. सुनीता भरतवाल रहीं। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं की जीत है: अभय सिंह चैटाला
सत्ता में आने के बाद ये लोग इतने अहंकारी हो गए कि यह भी भूल गए कि इन युवाओं ने उनको सत्ता में बैठाया था और अब ये युवा ही सत्ता से बाहर करेंगे

चंडीगढ़, 25 जुलाई, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं की जीत है। जंतर मंतर पर कई दिनों से पेपर लीक के खिलाफ धरना दे रहे देश के आंदोलनरत युवाओं को इनेलो की ओर से बधाई। इन्होंने अपनी जुझारू प्रवृत्ति और अडिग इच्छाशक्ति से साबित कर दिया कि जनता के आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि मेरा बीजेपी सरकार से सीधा सवाल है कि जब युवाओं ने पहली बार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था, तब तुरंत इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया? इस बात का भी स्पष्टीकरण आना चाहिए। अगर इस्तीफा स्वीकार करने का साहस नहीं था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद शिक्षा मंत्रालय अपने हाथ में ले लेना चाहिए था। लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली और युवाओं के आक्रोश को पुलिस की लाठियों से कुचलने की कोशिश की गई। यह बीजेपी सरकार की युवा-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। जिन नौजवानों और छोटी बच्चियों को बुरी तरह पीटा गया, उन पर करंट लगाया गया, पेलेट गन चलाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए, यह लोकतंत्र पर हमला है। लोगों ने इन बच्चों की खाने और पीने की सुविधा दी, लेकिन सरकार ने उन बच्चों के लिए सिवाय जुल्म ढाने के कुछ नहीं किया। बच्चियों के लिए शौचालय तक नहीं थे। सवाल यह है कि अगर ये बच्चे बीजेपी के किसी मंत्री या नेता के होते तो क्या तब भी दिल्ली पुलिस इन्हें इतनी बेरहमी से कुचलती? क्या सरकार दोहरे मापदंड अपनाती? छोटी-छोटी बच्चियों पर हुई इस ज्यादती की निंदा के शब्द नहीं हैं। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि किसान आंदोलन की तरह अब भी देश की जनता और खासकर युवाओं से सार्वजनिक माफी मांगें। उन्होंने पहले तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से और पूरे देश के लोगों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी, आज युवाओं के साथ हुए अत्याचार के लिए भी माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि यह मामला एक महीने तक क्यों लटकाया गया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर, जिनकी कमान में इन निहत्थे छात्रों-छात्राओं पर अत्याचार हुए, उन्हें तुरंत पद से हटाया जाए और माफी मांगते हुए जवाबदेही तय की जाए। अगर यह निर्णय अब नहीं लिया जाता तो पूरे देश में बहुत बड़ा विद्रोह हो जाता। सत्ता में आने के बाद ये लोग इतने अहंकारी हो गए कि यह भी भूल गए कि इन युवाओं ने उनको सत्ता में बैठाया था और अब ये युवा ही सत्ता से बाहर करेंगे। बीजेपी सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। पेपर लीक, बेरोजगारी और पुलिसिया जुल्म यही है मोदी सरकार का ‘युवा विकास’ मॉडल। इनेलो युवाओं के साथ खड़ा है और इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगा। हमारी मांग है तुरंत दोषियों पर कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा।

गुरु वंदन कला केंद्र का प्रथम पग रविवार को
भिवानी। गुरु वंदन कला केंद्र का प्रथम वार्षिक महोत्सव कल रविवार 26-07-2026 को शाम 5-बजे सांस्कृतिक सदन में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए संस्थापक विपिन शर्मा और उनकी पत्नी तान्या शर्मा ने बताया कि यह भिवानी में अब तक का सबसे अनुठा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें क्लासिक और सेमी क्लासिक डांस की प्रस्तुतियां कला केंद्र के बच्चों द्वारा दी जाएगी। तान्या शर्मा ने बताया कि उनके गुरु जयपुर घराना से श्री जय कुमार जावड़ा भी अपनी कत्थक की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में कला केंद्र की सबसे छोटी बच्ची जो मात्र 6 साल की है वह भी प्रस्तुति देंगी। कला केंद्र के करीब 50 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर धर्मवीर ढिल्लों होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *