पीएम मोदी 17 जुलाई को जींद में रचेंगे नया इतिहास: धनखड़
जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत: धनखड
हरियाणा बनेगा विकसित भारत के विजन का अग्रदूत, जींद से जाएगा राष्ट्र निर्माण का नया संदेश
विश्व मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा, हरियाणा विकास के सशक्त मॉडल के रूप में उभरा
कांग्रेस झूठ के नैरेटिव पर राजनीति कर रही है इसलिए लोग काग्रेस को नकार रहे है

झज्जर, 14 जुलाई, अभीतक: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 17 जुलाई का दिन केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक महत्व का होगा।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जींद से प्रस्तावित हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर भारत की स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और आधुनिक तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि जींद का यह आयोजन विकसित भारत के संकल्प का राष्ट्रीय प्रतीक बनेगा तथा देश की ग्रीन एनर्जी यात्रा को नई गति देगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री धनखड़ ने कहा कि भारत हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 1,200 हॉर्स पावर क्षमता वाली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी नवाचार का प्रतीक है। आज जब पूरी दुनिया कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा की ओर अग्रसर है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्रीन हाइड्रोजन, अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा ळें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से जुड़ाव हमेशा विकास और राष्ट्र निर्माण से रहा है। रेवाड़ी से पूर्व सैनिकों के सम्मान का संदेश, पानीपत से श्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओश् अभियान, कुरुक्षेत्र से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश, हिसार में हवाई संपर्क के विस्तार तथा अब जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा के शुभारंभ का प्रस्तावित कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा राष्ट्रीय महत्व की अनेक विकास परियोजनाओं का केंद्र रहा है। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएम गति शक्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने देश को विनिर्माण, नवाचार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली आज दुनिया के अनेक देशों का ध्यान आकर्षित कर रही है और भारत की डिजिटल क्षमता का वैश्विक उदाहरण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा के किसानों के खातों में 24,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रदेश में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद, फसल खराबे पर प्रत्यक्ष मुआवजा, ड्रोन तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल सेवाओं, सशक्त पंचायतों और ग्रामीण विकास योजनाओं से गांवों में व्यापक बदलाव आया है। श्री धनखड़ ने बताया कि झज्जर जिला से तीन विधान सभा क्षेत्र झज्जर, बहादुरगढ़ और बादली के नागरिक व कार्यकर्ता झज्जर स्थित नेहरू कॉलेज के सभागार में लाइव कार्यक्रम देखेंगे। बेरी विधान सभा से नागरिक और कार्यकर्ता 17 जुलाई को जींद पहुंचकर पीएम का स्वागत करेंगे। धनखड़ ने प्रदेशवासियों से 17 जुलाई के कार्यक्रम को विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक रेल सेवा के शुभारंभ तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर, आधुनिक, तकनीक-संपन्न और विकसित भारत की दिशा में देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जींद से उठने वाला यह संदेश भारत की तकनीकी क्षमता, आर्थिक प्रगति और ग्रीन एनर्जी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देगा। कांग्रेस अपने समय से आगे नहीं बढ़ पा रही है। देश के हितों और विकास के मुद्दों से जोड़ नहीं पा रही है। इसलिए कांग्रेस राजनीतिक रूप से खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सपने देखें, हम सपनों को पूरा कर देंगे। भाजपा काम करने में विश्वास करती है। पहले हम इमरजेंसी और जबरदस्ती नसबंदी की बात सुनते थे।
आज विकसित भारत की बात हो रही है
आज भारत में सबसे मोबाइल बनते है, और खरीदे जाते है। डिजिटल पेमेंट में भारत अग्रणी है। आज हम पीएम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की बात करते है और सुनते हैं। पहले हम मिसाइल खरीदते हैं , आज का भारत मिसाइल निर्यात कर रहा है, स्पेस में भारत की सक्रिय भागीदारी की बात हो रही है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि एसआईआर संवैधानिक प्रक्रिया है। भारतीय चुनाव आयोग अच्छा कार्य कर रहा है। हर पात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल हो रहा है। कांग्रेस को बांग्लादेशियों के वोटों की चिंता है। इसलिए झूठे नैरेटिव पर राजनीति कर रही है। जनता जनार्दन कांग्रेस को नकार रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, प्रभारी हरविन्द्र कोहली, जिप चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, जिला महामंत्री दयाकिशन जांगडा, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

एसआईआर-2026: मतदाता 24 जुलाई का ना करें इंतजार, तुरंत गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कराएं: डीसी
सजग मतदाता-सजग लोकतंत्र की असली पहचान- डीसी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुरूप बीएलओ गणना प्रपत्र संकलित कर तुरंत करें डिजिटाइजेशन
डीसी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर 2026 के चलते अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

झज्जर, 14 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बेशक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत संशोधित कार्यक्रम जारी किया है,मगर प्रत्येक वोटर 24 जुलाई का इंतजार ना करते हुए आज ही अपना हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करवाएं,ताकि प्रपत्रो का साथ साथ डिजिटाइजेशन हो सके। उन्होंने बताया कि सजग मतदाता ही सजग लोकतंत्र की असली पहचान है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल मंगलवार को अधिकारियों के साथ एसआईआर 2026 अभियान की समीक्षा कर रही थी।
वोटरों की पहचान में राजनीतिक दलों का लिया जाए सहयोग
डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के चलते बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने की अवधि 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं अथवा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भरकर प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करते हुए डिजिटाइजेशन कार्य को तत्काल पूरा किया जाए। साथ ही इस कार्य में राजनीतिक दलों के बीएल ए का भी सहयोग लिया जाए।
ऑनलाइन एन्यूमरेशन की सुविधा भी उपलब्ध
डीसी ने बताया कि झज्जर जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता यदि स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम हैं तो वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एन्यूमरेशन (गणना) प्रपत्र भर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन भी तेजी से किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र भरने के लिए आफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन सुविधा आयोग द्वारा प्रदान की गई है।
तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश
डीसी ने ईआरओ को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाले सभी गणना प्रपत्रों का तुरंत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। जिन मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उनके संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।
31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची होगी प्रकाशित
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि उनका निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
मतदाताओं से सक्रिय सहयोग की अपील
डीसी ने कहा कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का आधार है। इसलिए सभी पात्र मतदाता निर्धारित अवधि के भीतर अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें और निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग दें। इस दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल और एसडीएम बादली विशाल कुमार वीसी से जुड़े।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट सीटीएम रितु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.facebook.com/share/v/1XVdmrPgkJ/
https://www.facebook.com/share/v/1XVdmrPgkJ/

स्वदेशी व्यापारी मंच की बैठक में स्वदेशी को अपनाने पर दिया बल
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक श्री कुलदीप पुनिया रहे मुख्यवक्ता

झज्जर, 14 जुलाई, अभीतक: स्वदेशी व्यापारी मंच का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम झज्जर के महाराजा अग्रसैन एजुकेशन ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यवक्ता स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक श्री कुलदीप पुनिया रहे। इस अवसर पर मंच के प्रदेश संयोजक श्री अमित बंसल, आरएसएस के जिला संघचालक श्री महेंद्र बंसल, श्री गौशाला झज्जर के अध्यक्ष श्री प्रमोद बंसल, स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक मनमोहन खंडेलवाल सहित शहर के अनेक सम्मानित व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष बंसल ने की। बैठक में स्वदेशी को बढ़ावा देने, स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, आपसी समन्वय तथा राष्ट्रहित में स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सभी उपस्थित व्यापारियों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने तथा स्थानीय उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभी सम्मानित अतिथियों एवं व्यापारी भाइयों का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन प्रेरणादायी रहा। आप सभी का हार्दिक आभार। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष केशव सिंघल, हेम चंद बंसल, शिव चरण गोयल, प्रीतम कुकड़ोला, पॉपी सेठ, विपिन जैन, सुरेंद्र फोगाट, एडवोकेट सुमित गुप्ता, जगदीश वर्मा मनोनीत पार्षद, आशीष चावला, मनीष मेहता, भूप सिंह काकराण, मुकेश मित्तल, चिंटू अहरिवाल, ओंकार नाथ सिंघल, सोमेश सिंघल,ठेकेदार विजेंद्र जांगड़ा,बंटी सरदार,सुशील कुमार, डॉ गोरी शंकर वर्मा, विपिन बंसल, दिनेश जैन, राजेश मित्तल, नवीन बंसल सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

बारिश की हर बूंद बचाने का लें संकल्प, कैच द रेन अभियान से जुड़ें जिलावासी: डीसी
वर्षा जल संचयन अपनाकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करें जल संसाधन
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान

झज्जर, 14 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मानसून के दौरान वर्षा की प्रत्येक बूंद अमूल्य है। सभी नागरिक सरकार के ष्कैच द रेनष् अभियान से जुड़कर वर्षा जल संचयन का संकल्प लें और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है और जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रत्येक संस्थानों में अपनाई जाए रेन हार्वेस्टिंग प्रणाली
डीसी ने कहा कि प्रत्येक घर, आवासीय सोसायटी, सरकारी एवं निजी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अपनाया जाए। इससे वर्षा जल का संरक्षण होगा और भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि उपयुक्त स्थानों पर रिचार्ज पिट एवं रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण कराया जाए तथा अनुपयोगी बोरवेलों को आवश्यक तकनीकी सुधार के बाद भूजल रिचार्ज के लिए उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही बावड़ियों, कुओं तथा अन्य पारंपरिक जल संरचनाओं का संरक्षण एवं पुनर्जीवन किया जाए ताकि वे पुनः उपयोगी बन सकें। उन्होंने कहा कि मानसून के पानी का अधिकतम संचयन सुनिश्चित करने के लिए तालाबों, जोहड़ों और अन्य जलाशयों की समय-समय पर सफाई एवं गाद निकालने का कार्य किया जाए, जिससे उनकी जलधारण क्षमता बढ़ सके।
जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की मजबूती के लिए पौधारोपण जरूरी
डीसी ने कहा कि जलग्रहण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने से भी जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ष्कैच द रेनष् अभियान का उद्देश्य वर्षा की एक-एक बूंद को बचाकर उसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। बरसाती जल संचयन के प्रभावी उपाय अपनाएं नागरिक
डीसी ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे अपने स्तर पर वर्षा जल संचयन के प्रभावी उपाय अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि आज हम वर्षा जल का संरक्षण करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा और जल संकट से बचाव संभव होगा।

झज्जर में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी।

जिला मुख्यालय पर हरियाणा सुपर 100 परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
हरियाणा सुपर-100 की विस्तृत 100 सीटों के लिए लेवल-1 प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन

झज्जर, 14 जुलाई, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को हरियाणा सुपर-100 की लेवल-1 प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें जिला के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीईओ रतिंदर सिंह की देखरेख में यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी जसवीर दलाल ने बताया कि इस मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर आयोजित हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम के इस वर्ष के उत्कृष्ट परिणामों, विशेषकर आईआईटी एडवांस में विद्यार्थियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन को देखते हुए कार्यक्रम की 100 अतिरिक्त सीटों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही हरियाणा सुपर-100 की कुल सीटें 400 से बढ़ाकर 500 कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को इस आवासीय शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का लाभ मिल सकेगा।
लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 17 जुलाई को होगा घोषित
उन्होंने बताया कि लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 17 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। इसके उपरांत चयनित विद्यार्थियों की लेवल-2 परीक्षा 19 जुलाई 2026 से हरियाणा सुपर-100 परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर विस्तृत 100 सीटों के लिए अंतिम चयन किया जाएगा।
विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन देना ही उद्देश्य
उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा सुपर-100, शिक्षा विभाग हरियाणा एवं विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित एक आवासीय शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य राजकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को ऐसा समग्र शैक्षणिक वातावरण, मार्गदर्शन, अनुशासन एवं अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकें तथा अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। जिला गणित विशेषज्ञ विक्रम सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया ।

रेवाड़ी: हाईटेक जेल में सुरक्षा पर फिर सवाल’
धतूरे के बीज खाने से दो कैदियों की बिगड़ी हालत
इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर

बहादुरगढ़: 2 बच्चों की हत्या के बाद पिता ने फांसी लगाकर दी जान।
ओमैक्स सिटी की बीपीएल फ्लैट्स में हुई घटना।
मृतक सुनील मूल रूप से महेंद्रगढ़ के खुडान का रहने वाला।
लाइनपार के हरि नगर में रहता है मृतक सुनील का परिवार।
भाइयों के घर से सोमवार को आया था ओमैक्स के फ्लैट में।
मृतक सुनील की पत्नि गई हुई थी मायके।
पत्नी के वापिस आने की बात कह कर वापिस लौटा था फ्लैट।
किराए के फ्लैट नंबर 309 में रहता था सुनील।
ड्राइविंग और प्रॉपर्टी का करता था काम
घटना से पीड़ित का परिवार और पड़ोसी हैरान।
पुलिस कर रही जांच, परिवार से जुटा रहे जानकारी

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में उत्तरप्रदेश के व्यक्ति की हत्या
डंडों से पीट पीट कर की गई हत्या, शव झाड़ियों में फेंका।
मृतक सतपाल यूपी के शाहजंहापुर का रहने वाला।
गांव के ही युवकों के साथ सराय औरंगाबाद में किराए पर रहता था मृतक।
11 जुलाई की रात से था गायब, गली सड़ी हालात में मिला शव।
तीन युवकों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन जारी।
रोजगार के तलाश में गांव से आया था बहादुरगढ़।

टोहाना: एंटी करप्शन ब्यूरो के फतेहाबाद इंचार्ज इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व की टीम ने बिजली विभाग के क्लर्क और एलडीसी को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

गुरुग्राम में सड़क एक्सीडेंट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दोनों म्त्ट पर तैनात थे। फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्मुपुर के पास ईआरवी एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और अनिल के रूप में हुई है। इनका तीसरा साथी कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल है। धर्मेंद्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों हेड कॉन्स्टेबल के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को झज्जर में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

झज्जर राजकीय पीजी कालेज में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, आमजन की रहेगी सक्रिय भागीदारी: डीसी
प्रधानमंत्री का 17 जुलाई को जींद आगमन प्रस्तावित
हर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जींद से होगा सीधा प्रसारण
डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश

झज्जर, 14 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि आगामी 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का झज्जर जिला सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर लाइव संबोधन होगा,जिसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमजन सक्रिय भागीदारी रहेगी। डीसी मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे तथा निर्धारित समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित होगा।
समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें विभागीय अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, पार्किंग, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
झज्जर जिला मुख्यालय पर होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का झज्जर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को सीधे सुन सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
इको फ्रेंडली होगा आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल होंगे नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह इको फ्रेंडली स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े नागरिक सहभागिता करेंगे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, एडीसी जगनिवास,एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट,सीटीएम रितु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी
अब एसआईआर के तहत अब 24 जुलाई तक जमा होंगे गणना प्रपत्र

रेवाड़ी, 14 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वहीं 24 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी तथा 31 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके उपरांत 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें तथा प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम, पता एवं अन्य विवरण का सत्यापन अवश्य करें।

मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिकतम युवा पंजीकरण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने जिला सलाहकार समिति की बैठक में विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के दिए निर्देश

रेवाड़ी, 14 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिकतम युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीसी अभिषेक मीणा ने शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और खेल विभाग सहित संबंधित विभागों एवं संस्थानों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर विशेष पंजीकरण अभियान संचालित करते हुए अधिक से अधिक पात्र युवाओं को ूूू.उलइींतंज.हवअ.पद पोर्टल से जोड़ें। साथ ही कहा कि प्रत्येक संस्थान में नोडल अधिकारी नामित कर अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करें। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि 15 अगस्त 2026 तक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में मेरा युवा भारत पोर्टल पर सघन पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर के अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना है। मेरा युवा भारत केवल एक पंजीकरण पोर्टल नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय मंच है। इसके माध्यम से युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, नेतृत्व विकास, कौशल विकास, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता अभियानों सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने जिले के सभी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अपील की कि वे स्वयं मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करें तथा अपने मित्रों, सहपाठियों, परिवार के पात्र सदस्यों एवं आसपास के अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जोडकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से जिलेभर में विशेष पंजीकरण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में पोर्टल से जुडने और भारत के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। सभी पात्र युवा ूूू.उलइींतंज.हवअ.पद पर जाकर सरल प्रक्रिया के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं तथा राष्ट्र निर्माण की इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

रामा भारती स्कूल में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत बसों की जांच, चालकों को दिए यातायात सुरक्षा के निर्देश
बहादुरगढ़, 14 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में आज रामा भारती स्कूल, पटेल नगर, बहादुरगढ़ में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान स्कूल की 20 बसों की जांच की गई। इस दौरान बसों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, दस्तावेजों की वैधता तथा अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षक सतीश कुमार ने सभी चालक एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में चढ़ाने-उतारने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल वाहन चालकों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।यातायात पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से भी अपील की कि सभी स्कूल वाहनों का नियमित निरीक्षण कराया जाए तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के सभी प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की यात्रा हर दिन सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

डबल मर्डर केस में झज्जर पुलिस की कार्रवाई जारी, तीसरा आरोपी गिरफ्तारय 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
48 घंटे में केस का खुलासा करने के बाद स्पेशल स्टाफ की लगातार कार्रवाई, हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच जारी’

झज्जर, 14 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व तथा डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के मार्गदर्शन में बहुचर्चित डबल मर्डर मामले में झज्जर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डबल मर्डर मामले में तीसरे आरोपी सिकंदर निवासी गुलिस्तान गार्डन मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उसे गहन पूछताछ एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या की साजिश, वारदात में उसकी भूमिका, घटना में प्रयुक्त हथियार, अन्य फरार आरोपियों तथा मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है। झज्जर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हत्या के मामले में पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद’
बहादुरगढ़, 14 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक अवैध हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को गांव नया गांव (बरकताबाद) में गोली मारकर एक युवक की हत्या किए जाने के मामले में थाना सदर बहादुरगढ़ में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुनाल उर्फ धोलू निवासी बुपनिया, जिला झज्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक अवैध हथियार बरामद कर लिया है। बरामदगी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता, वारदात की साजिश तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच जारी है। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

झज्जर जोन में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी: पुलिस उपायुक्त धारणा यादव’
लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में एसीपी, थाना प्रबंधकों व चैकी प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’
अवैध नशा, हथियार व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, आमजन से सम्मानजनक व्यवहार पर दिया विशेष जोर’

झज्जर, 14 जुलाई, अभीतक: पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर जोन की पुलिस उपायुक्त धारणा यादव ने लघु सचिवालय झज्जर स्थित अपने कार्यालय में झज्जर जोन के सभी एसीपी, थाना प्रबंधकों एवं चैकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रत्येक थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों की एक-एक कर जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी मामले की जांच में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रबंधक निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करें तथा तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज, साइबर विश्लेषण एवं अन्य वैज्ञानिक जांच साधनों का प्रभावी उपयोग कर अपराधों का शीघ्र खुलासा किया जाए।बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में विश्वसनीय व्यक्तियों, ग्राम प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि अवैध नशे, अवैध हथियारों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के संबंध में समय पर सूचनाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और अपराधियों में कानून का भय बना रहना चाहिए। किसी भी अपराधी या असामाजिक तत्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिस्ट्रीशीटर, जमानत पर चल रहे अपराधियों तथा सक्रिय बदमाशों की लगातार निगरानी रखी जाए। संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए, रात्रि पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाया जाए तथा वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। इस दौरान पुलिस उपायुक्त धारणा यादव ने कहा कि कानून का पालन करने वाले नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा थानों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसे समयबद्ध न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उनकी मुख्य मौजूदगी में एसीपी अनिल कुमार,एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी अखिल कुमार, एसीपी प्रदीप खत्री सहित सभी थाना प्रबंधक और चैकी प्रभारी मौजूद रहे।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी
अब एसआईआर के तहत अब 24 जुलाई तक जमा होंगे गणना प्रपत्र

रेवाड़ी, 14 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वहीं 24 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी तथा 31 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके उपरांत 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें तथा प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम, पता एवं अन्य विवरण का सत्यापन अवश्य करें।

आकांक्षी ब्लॉक नाहड़ के समग्र विकास को लेकर की समीक्षा बैठक
एडीसी राहुल मोदी ने विभिन्न विकास योजनाओं और विभागीय प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए दिशा निर्देश
नीति आयोग के सलाहकार चंद्रशेखर चेरुकु ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन कार्यों तथा आगामी कार्य योजना को लेकर की चर्चा

रेवाड़ी, 14 जुलाई, अभीतक: आकांक्षी ब्लॉक नाहड़ के समग्र एवं सतत विकास को गति देने के उद्देश्य से एडीसी राहुल मोदी ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर नीति आयोग के सलाहकार चंद्रशेखर चेरुकु भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एडीसी राहुल मोदी ने नाहड़ ब्लॉक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के निर्धारित संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पोषण स्तर बढ़ाने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नीति आयोग के सलाहकार चंद्रशेखर चेरुकु ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति की समीक्षा करते हुए 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों में पोषण स्तर सुधार, कन्या शौचालयों की स्थिति में सुधार, विद्यार्थियों की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, स्थानीय नवाचारों और समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आंकड़ों की गुणवत्ता, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली को लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक नाहड़ को विकास के सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में निरंतर कार्य जारी रखें। इस अवसर पर डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीपीओ शालू यादव और बीडीपीओ अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आकांक्षी ब्लॉक नाहड़ के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते एडीसी राहुल मोदी साथ में नीति आयोग के सलाहकार चंद्रशेखर चेरुकु।

आईटीआई में दाखिला हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
रेवाड़ी, 14 जुलाई, अभीतक: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा राज्य के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के दाखिला हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 हैं। प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास पंजीकरण हेतु शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण व स्थाई निवासी प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज होने चाहिए। विभिन्न दाखिला चरणों में मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी करने के कार्यक्रम बारे सूचना दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे दाखिला वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ंकउपेेपवदेण्पजपींतलंदंण्हवअण्पद पर 15 जुलाई, 2026 तक ट्रेड व संस्थान का चयन कर सकते हैं।

महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी जानकारी

चंडीगढ़, 14 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा महेंद्रगढ़ जिले के गांव डोंगरा अहीर में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए आगामी विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डोंगरा अहीर और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा काफी समय से यहां एक नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की इस बेहद जरूरी और वाजिब मांग को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने इसे तुरंत मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज के खुलने से न केवल डोंगरा अहीर बल्कि महेंद्रगढ़ जिले के दर्जनों गांवों की बेटियों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा। अब ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को नर्सिंग जैसे सम्मानजनक और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करने के लिए अपने घर से दूर बड़े शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र में ही रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इस संस्थान के शुरू होने से क्षेत्र की बेटियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खुलेंगे, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बन सकेंगी। इसके साथ ही, इस कॉलेज की स्थापना से पूरे क्षेत्र के चिकित्सा ढांचे को भी मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। विभाग को इस संबंध में जल्द से जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 14 जुलाई, अभीतक: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करने जा रहे हैं, इसको लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से मौजूदा परिस्थिति बनी हुई है तेल, कोयला जैसे स्रोत धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं तो वैकल्पिक स्रोत पर जाना बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा और हाइड्रोजन ऊर्जा को बहुत प्रोत्साहन दे रहे हैं। श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन भी हरियाणा से होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मौजूदा परिस्थितियां बनी हुई हैं और तेल व कोयला जैसे स्रोत धीरे धीरे खत्म हो रहे हैं तो वैकल्पिक स्रोतों पर जाना बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा, वायु ऊर्जा को और हाइड्रोजन ऊर्जा को बहुत प्रोत्साहन दे रहे हैं।

एक पेड़ मां के नाम बने जनआंदोलन, हर व्यक्ति लगाए और संभाले एक पौधा : राव नरबीर सिंह
77वें वन महोत्सव से हरियाणा देगा हरित भविष्य का संदेश, 2.10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाणा का बड़ा कदम, 100 करोड़ रुपये का ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड
पौधारोपण ही नहीं, पौधों का संरक्षण भी जरूरीरू राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़, 14 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि मानसून के दौरान हर वर्ष मनाए जा रहे वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण करें और प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम संकल्प को पूरा करें। देश में जलवायु परिवर्तन आज एक वैश्विक समस्या बन गई है। हर कोई देश अपने दृ अपने तरीकों से वैज्ञानिक अनुसंधान के कार्यक्रम चलाकर पर्यावरण संतुलन पर जोर दे रहा है और इसी को देखते हुए हरियाणा ने पहली बार 100 करोड़ रुपये के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड का किया गया बजट प्रावधान किया है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान श्एक पेड़ मां के नामश् के तहत चलाया जा रहा है।इसके अलावा, राज्य में कैंपा योजना के तहत भी 20 लाख और पौधे लगाने की मंजूरी दी गई है। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पौधा लगाना ही काफी नहीं है बल्कि जब तक पौधा जड़ पकड़कर पेड़ का रुप ना ले तब तक उसकी देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में वन महोत्सव बनाने की शुरुआत वर्ष 1950 में की गई थी और हर वर्ष नए थीम के साथ सभी राज्य अपने यहां मानसून के दौरान लगभग एक महीने तक कार्यक्रम चलाते हैं। इस वर्ष 77 वें वन महोत्सव के दौरान हरियाणा में भी राज्यस्तरीय व जिला स्तरीय अनेक आयोजन किए जाएंगे। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने कैच द रेन अभियान चलाया है ताकि लोग बारिश के पानी की एक-एक बूंद बचाकर जल संचय का संकल्प लें। मानसून के जल का अधिकतम संचय हो इस लिए आस-पास के तालाबों और जलाशयों को संवारें और इस्तेमाल के योग्य बनाएं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस-2026 भी हरियाणा के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण साबित हुआ। एक ओर जहां पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं दूसरी ओर शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर हरियाणा को हरित और पर्यावरण-अनुकूल राज्य बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दूरदर्शी एवं प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना भी है। पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक प्रगति एक-दूसरे के पूरक हैं तथा हरित प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1972 में पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। वर्ष 1973 में ‘ओनली वन अर्थ’ थीम के साथ इसका पहला आयोजन हुआ था। इसके बाद जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण, जैव विविधता संरक्षण, वनों की कटाई, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन जैसे विषयों को केंद्र में रखकर यह दिवस मनाया जाता रहा है। इस वर्ष की थीम ‘प्रकृति से प्रेरितकृजलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ निर्धारित की गई है, जो प्रकृति आधारित समाधानों के माध्यम से जलवायु चुनौतियों का सामना करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 100 करोड़ रुपये का ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंट फंड हरियाणा में शून्य-उत्सर्जन वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, शहरी हरितीकरण, जलवायु-अनुकूल कृषि तथा प्रकृति-आधारित समाधानों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से वायु एवं जल प्रदूषण की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार आधारित निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।

हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
27 उच्च शिक्षा संस्थानों की 90 अनुसंधान परियोजनाओं को मिलेगी सहायता, राज्य की वास्तविक चुनौतियों का होगा समाधान

एआई डिजिटल कॉलेज, पेटेंट प्रतिपूर्ति और रोजगारोन्मुखी शिक्षा से हरियाणा बनेगा देश का अग्रणी नवाचार और कौशल केंद्र
चंडीगढ़, 14 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली को अनुसंधान, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों के माध्यम से पूरी तरह बदलने का एक बड़ा खाका पेश किया है, जो कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत व विकसित हरियाणा बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार देर शाम सिविल सचिवालय में विजन 2047 को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग व कुलगुरुओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और घोषणा की कि हरियाणा के नवाचार-आधारित परिवर्तन को गति देने के लिए 20 करोड़ रुपये का श्हरियाणा राज्य अनुसंधान कोषश् स्थापित किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के 27 उच्च शिक्षा संस्थानों की 90 अनुसंधान परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाते हुए प्रदेश में 20 किलोमीटर की परिधि में छात्राओं के लिए कॉलेज की स्थापना की गई है, जिससे छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा हो रही है।
वास्तविक चुनौतियों का समाधान बनेंगी अनुसंधान परियोजनाएं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्हरियाणा राज्य अनुसंधान कोषश् विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें राज्य की जमीनी समस्याओं के समाधान केंद्रों में बदलेगा। ये सभी 90 परियोजनाएं कृषि, भूजल संरक्षण, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य सेवा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ग्रामीण विकास, औद्योगिक नवाचार और समावेशी शिक्षा जैसे हरियाणा के विशिष्ट विषयों पर केंद्रित हैं।
अनुसंधान का लाभ उद्योगों को भी मिले
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसंधान केवल प्रकाशनों और प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका सीधा लाभ हमारे किसानों, उद्योगों और स्थानीय समुदायों को मिलना चाहिए। अकादमिक ज्ञान जब व्यावहारिक तकनीकों, पेटेंटों, स्टार्टअप्स और बेहतर सार्वजनिक सेवाओं में बदलेगा, तभी हरियाणा के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
नीव पोर्टल से होगी अकादमिक प्रगति की लाइव ट्रैकिंग
उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने (नीव) पोर्टल की समीक्षा की। यह पोर्टल राज्य के सभी संस्थानों के अनुसंधान, पेटेंट, प्लेसमेंट, स्टार्टअप और छात्रों के परिणामों की लाइव ट्रैकिंग करेगा। इस डेटा-आधारित पोर्टल को तैयार करने और आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री के कार्यवाहक निदेशक और स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उच्च शिक्षा को वैश्विक पहचान दिलाने में कारगार होंगी योजनाएं
मुख्यमंत्री ने शिक्षा को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में मॉडल संस्कृति कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। आधुनिक तकनीकों के लिए स्वायत्त एआई डिजिटल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 50,000 रुपये तक के पेटेंट पंजीकरण शुल्क की प्रतिपूर्ति सहायता दी जाएगी।
उच्च शिक्षा गुणवत्ता और अनुसंधान उत्कृष्टता कोष बनाया गया
मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 करोड़ रुपये का उच्च शिक्षा गुणवत्ता और अनुसंधान उत्कृष्टता कोषश् बनाया गया है। छात्रों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और सीधे प्लेसमेंट से जोड़ने के लिए एक सिंगल विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने इन मॉडल संस्कृति कॉलेज की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इन दूरदर्शी पहलों से हरियाणा में एक अनुसंधान-आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और रोजगारोन्मुखी शिक्षा तंत्र का निर्माण हो रहा है, जो आने वाले समय में राज्य को देश के भीतर नवाचार, कौशल और उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा को देश के अग्रणी केंद्रों में करना है स्थापित
इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्ष 2047 तक हरियाणा को गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में भारत के अग्रणी केंद्रों में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है।

हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
कहा: डबल इंजन सरकार प्रदेश में जलापूर्ति, सीवरेज और स्वच्छता सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है
हरियाणा के अलग अलग इलाकों में नई जलापूर्ति, सीवरेज एवं बरसाती जल निकासी व्यवस्था की मिलेगी सुविधा
बहादुरगढ़, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, जगाधरी और रोहतक के लिए भी प्रमुख परियोजनाएं को मिली स्वीकृति

चंडीगढ़, 14 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में पेयजल, सीवरेज एवं स्वच्छता संबंधी आधारभूत ढांचे को मजबूत करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के लिए 2,534.39 करोड़ रुपये की लागत से 712 नई जलापूर्ति, सीवरेज एवं बरसाती जल निकासी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके तहत हरियाणा के अलग अलग इलाकों में नई जलापूर्ति, सीवरेज एवं बरसाती जल निकासी संबंधित परियोजनाओं में अब तेजी से काम पूरा होगा, इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि आमजन को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश में जलापूर्ति, सीवरेज और स्वच्छता सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना, बेहतर सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध कराना और जल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (ॅैैठ) की 59वीं बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 2,534.39 करोड़ रुपये की लागत से 712 नई जलापूर्ति, सीवरेज एवं बरसाती जल निकासी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके तहत तेजी से विकसित हो रहे शहरों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 69 जलापूर्ति परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र की प्रमुख जलापूर्ति योजनाएं शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि शहरी सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 526.49 करोड़ रुपये की लागत से 18 सीवरेज परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें बहादुरगढ़, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, जगाधरी और रोहतक की प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ऐलनाबाद और बवानी खेड़ा में बरसाती जल निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए 19.11 करोड़ रुपये की लागत से 2 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 1,108.28 करोड़ रुपये की लागत से 603 नई जलापूर्ति संवर्धन एवं सुधार योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं के तहत नए नलकूप लगाए जाएंगे, नहर आधारित जल घर बनाए जाएंगे, मौजूदा नहर आधारित जल घरों का संवर्धन किया जाएगा, विभिन्न बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, नए विकसित क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी तथा पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज सुविधाओं के विस्तार के लिए 203.58 करोड़ रुपये की लागत से 13 महाग्राम सीवरेज परियोजनाओं तथा 71.58 करोड़ रुपये की लागत से 3 महाग्राम जलापूर्ति परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें उज्जीना, बबाइन तथा रामसरण माजरा, उमरी एवं टिकली समूह के 5 गांवों की प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण बस्तियों में पेयजल आपूर्ति के लिए 2 कार्यों को 0.44 करोड़ रुपये तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के संस्थागत सुदृढ़ीकरण के लिए 2 कार्यों को 1.58 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभाग को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने, विभागीय प्रतिष्ठानों पर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा जल शुल्क संग्रहण में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 31 मार्च, 2027 तक शहरी जल कनेक्शनों का दायरा 90 प्रतिशत से बढ़ाकर 93 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सुरक्षित पेयजल, प्रभावी सीवरेज व्यवस्था और सतत जल प्रबंधन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण पेयजल, बेहतर स्वच्छता सुविधाएं तथा आधुनिक जल प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है।

38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशनष् की वर्षों पुरानी मांग पूरी

चंडीगढ़, 14 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राज्य के 38 चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नत कर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया है। सरकार के इस कदम से ष्हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशनष् की एक बहुत पुरानी और चिरलंबित मांग पूरी हो गई है, जिससे राज्य के सरकारी डॉक्टरों में खुशी की लहर है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों एसोसिएशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात की थी। इस बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति में आ रही बाधाओं और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर प्रमोशन की मांग को प्रमुखता से उनके सामने रखा था। डॉक्टरों की जायज मांगों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जरूरत को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस पर तुरंत सकारात्मक रुख अपनाया और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में फाइल पर तेजी से काम करते हुए त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद विभाग ने तत्परता से काम किया और आधिकारिक तौर पर 38 चिकित्सा अधिकारियों को एसएमओ (ैडव्) के पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी कर दिए। सरकार के इस फैसले से न केवल डॉक्टरों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि विभिन्न सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी मिलने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। एसोसिएशन ने सरकार के इस त्वरित फैसले का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री के हाथों जिला भिवानी व आसपास इलाके में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में बनाए गए हैं छह अत्याधुनिक मेजर ऑप्रेशन और हर विभाग के साथ हैं माईनर ऑप्रेशन थिएटर
नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में है 320 आईपीडी बेड क्षमता
आने वाले समय में जिला व आसपास के मरीजों को एक ही परिसर में मिलेंगी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं

भिवानी, 14 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों 17 जुलाई को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के शुभारंभ से जिला भिवानी व आसपास इलाके में चिकित्सा शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। यह मेडिकल कॉलेज इस इलाके के लिए वरदान साबित होगा। यहां पर आने वाले समय में जरूरतमंद लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज में विभिन्न तरह के छह मेजर ऑप्रेशन थिएटर की सुविधा होगी, जिससे अलग-अलग तरह के ऑप्रेशन एक साथ किए जा सकेंगे। इसके अलावा हर विभाग के आईसीयू बेड सुविधा के साथ छह माईनर ऑप्रेशन थिएटर हैं। नवनिर्मित मेडिकल होस्पीटल की 320 आईपीडी बेड की क्षमता है, जबकि सामान्य अस्पताल में 300 बेड की क्षमता पहले से ही है। डीसी साहिल गुप्ता द्वारा मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह को यादगार बनाने के लिए चिकित्सा विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो तैयारियों को अमलीजामा पहना रहे हैं। वहीं दूसरी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के महानिदेशक यशेन्द्र सिंह द्वारा भिवानी पहुंचकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री मोदी भिवानी में नव निर्मित मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इस उपलक्ष्य में भिवानी जिला मुख्यालय पर मिल्क प्लांट के पास मेडिकल कॉलेज परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पुरजोरों से चल रही हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में आधुनिक अस्पताल, शिक्षण भवन और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है। मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा 2 सितंबर 2025 को लेटर ऑफ परमिशन जारी किया जा चुका है, इससे विद्यार्थी आधुनिक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की डीन एवं कार्यवाहक निदेशक डा. नयमा चैधरी एवं उप चिकित्सक अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रस्तावित अस्पताल में 320 आईपीडी बेड की व्यवस्था होगी। साथ ही छह आधुनिक ऑपरेशन थिएटर व्यवस्था होगी। इनमें विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के लिए अत्याधुनिक मेजर एवं माइनर ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन स्थिति की सेवाओं तथा विशेष उपचार के लिए समर्पित सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज परिसर आधुनिक एकेडमिक ब्लॉक, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, स्किल एवं सिमुलेशन लैब, शोध सुविधाएं तथा नवीनतम चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित अस्पताल विकसित होगा। आने वाले समय में भिवानी क्षेत्र को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी तथा भिवानी क्षेत्र एक प्रमुख मेडिकल शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि वीटा मिल्क प्लांट के पास करीब 27 एकड़ में मेडिकल कॉलेज क्षेत्र है, जहां पर मेडिकल के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। घंटाघर के पास 14 एकड़ में अस्पताल क्षेत्र है, यहां मेडिकल की ओपीडी की सुविधा है व जिला पुनर्वास केंद्र के नजदीक तीन एकड़ में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ सदस्यों के लिए आवास बनाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं में थिएटर कॉम्प्लेक्स, पुस्तकालय, स्किल एवं सिमुलेशन लैब, छात्र एवं छात्राओं के अलग-अलग छात्रावास, जूनियर रेजिडेंट हॉस्टल, नर्सिंग हॉस्टल, फैकल्टी एवं स्टाफ आवास, डीन आवास, एनिमल हाउस और डाइनिंग ब्लॉक एवं अन्य सहायक भवन शामिल हैं। 808 क्षमता वाले होस्टल में 224-224 क्षमता के दो होस्टल छात्रों के लिए तथा 360 क्षमता का एक होस्टल छात्राओं के लिए है।
बॉक्स
मेडिकल में इन ओपीडी के माध्यम से मिल रहा है लोगों को चिकित्सा लाभ
मेडिकल में ओपीडी ब्लॉक में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसिया, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग, मनोरोग विभाग, श्वसन रोग विभाग, फॉरेंसिक मेडिसिन, सेंट्रल लैबोरेटरी के माध्यम से चिकित्सा लाभ मिल रहा है। आने वाले समय चिकित्सा सुविधाओं मे और भी विस्तार होगा। इस बारे में डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जहां एक तरफ विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा मिलती है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलती है। भिवानी का मेडिकल कॉलेज भी आने वाले समय में इस इलाके में जरूरतमंद लोगों के लिए कारगर साबित होगा। लोगों को अपने घर के नजदीक ही चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों के लिए चिकित्सा विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उद्घाटन समारोह शानदार होगा। इस समारोह में जींद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *