https://www.facebook.com/share/v/18WVWjgCuV

https://www.facebook.com/share/v/1CyQxYDbQJ

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, सोंधी में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन’
झज्जर, 12 जुलाई, अभीतक: जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, सोंधी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह (प्दअमेजपजनतम ब्मतमउवदल) का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों के अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अनुशासन, उत्तरदायित्व, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। समारोह में हितेश गुलिया को हेड बॉय, जबकि आशी गुलिया एवं नेहा गुलिया को हेड गर्ल के रूप में अलंकृत किया गया। इसके साथ ही हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन तथा प्रीफेक्ट्स को बैज एवं सैश पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए। सभी छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली। अभिभावकों ने विद्यालय की इस प्रेरणादायक पहल की सराहना की तथा छात्र नेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

संस्कारम का चिकित्सा शिविर बना मानव सेवा का महायज्ञ’
संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की विशेष पहल – एक यूनिट रक्तदान के बदले जरूरत पड़ने पर मिलेगा दो यूनिट रक्त
संस्कारम हॉस्पिटल के मेगा स्वास्थ्य शिविर में 736 स्थानीय लोगों ने लिया निःशुल्क उपचार, रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर दिया जीवनदान का संदेश’
कैंप में आए लोगों को नजर के चश्मे, टीशर्ट और छाते किए वितरित

झज्जर, 12 जुलाई, अभीतक: संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, झज्जर द्वारा आयोजित मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित इस शिविर में 736 लोगों ने विभिन्न निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया, लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। ’शिविर का आयोजन संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, पुराना बस स्टैंड, यूनियन बैंक के निकट, झज्जर में किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर के दौरान आंखों की जांच, दंत चिकित्सा परामर्श, रक्त परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर जांच, कानों की जांच, हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श, चर्म रोग परामर्श, थायराइड एवं मूत्र जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन संबंधी परामर्श, निःशुल्क दवा वितरण तथा पंचकर्म थेरेपी जैसी अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया गया तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। आंखों की जांच के उपरांत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क 400 नजर के चश्मे प्रदान किए गए। मरीजों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया तथा रक्त जांच की रिपोर्ट भी मौके पर ही उपलब्ध कराई गई, जिससे चिकित्सकों ने तत्काल परामर्श एवं उपचार संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के सम्मानस्वरूप टी-शर्ट प्रदान की गईं। साथ ही, मानसून के मौसम को देखते हुए शिविर में आए लोगों को निःशुल्क छाते भी वितरित किए गए, जिसकी उपस्थित नागरिकों ने सराहना की। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील समाज का निर्माण करना है। 736 लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों का स्वेच्छा से बढ़ चढ़कर रक्तदान करना इस बात का प्रमाण है कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना आज भी जीवित है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। संस्कारम ग्रुप भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के माध्यम से झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। अस्पताल में सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं, हड्डी एवं जोड़ रोग उपचार, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आयुर्वेद एवं पंचकर्म सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को समय पर, सुलभ एवं किफायती उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एच.डी. पब्लिक स्कूल़ में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं पर्यावरण शिक्षा’ विषय पर एक दिवसीय सीबीएसई प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया
झज्जर, 12 जुलाई, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में ‘प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं पर्यावरण शिक्षा’ विषय पर एक दिवसीय सीबीएसई प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट, प्राचार्या नमिता दास, सीबीएसई के संसाधन व्यक्ति भूपेंद्र कुमार एवं ऋतुराज दहिया सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्राचार्या नमिता दास ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने का संस्कार है। विद्यालय का दायित्व है कि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी नागरिक भी बनाया जाए। प्रशिक्षण सत्र में सीबीएसई के संसाधन व्यक्तियों भूपेंद्र कुमार एवं ऋतुराज दहिया ने शिक्षकों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, जैव विविधता, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली तथा सतत विकास जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण को गतिविधि आधारित एवं सहभागितापूर्ण बनाया गया, जिससे शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में इन विषयों को प्रभावी ढंग से शामिल करने के व्यावहारिक सुझाव प्राप्त हुए। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने अपने सरल और देशी अंदाज में कहा, ‘धरती हमें विरासत में नहीं मिली, इसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। यदि आज पानी, पेड़ और प्रकृति की रक्षा नहीं करेंगे तो कल केवल पछतावा ही हाथ लगेगा। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि ऐसे संस्कार देना है जो समाज और राष्ट्र के काम आएँ। जब विद्यालय से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी पर्यावरण का प्रहरी बनेगा, तभी इस प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि शिक्षक नवीन शिक्षण पद्धतियों से परिचित होकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश भी दे सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया गया। उप-प्राचार्य नवीन कुमार सनसनवाल ने कहा कि इस प्रकार के सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हरिओम शास्त्री ने बताया कि शिक्षण विधियों एवं गतिविधि-आधारित तकनीकों का लाभ सीधे विद्यार्थियों तक पहुँचता है, जिससे शिक्षा अधिक प्रभावशाली और व्यवहारिक बनती है। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर एवं आईटी विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मन्दीप, रामचन्द्र व समस्त स्टाफ ने प्रशिक्षण के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रशिक्षण की रूपरेखा, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं समन्वय का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए कहा कि सीबीएसई द्वारा आयोजित ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

झज्जर लघु सचिवालय में एईआरओ के साथ एसआईआर के चलते बैठक करते एसडीएम रवि मीणा।
बेरी विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण करती हुईं एसडीएम रेणुका नांदल।
बादली विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर बीएलओ से डिजिटाइजेशन की जानकारी लेते एईआरओ।
बहादुरगढ़ में एसआईआर अभियान के तहत बूथ पर बीएलओ से डिजिटाइजेशन कार्य की जानकारी लेते एसडीएम अभिनव सिवाच।

14 जुलाई का इंतजार नहीं, आज ही गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दें मतदाता,बीएलओ तुरंत करेंगे डिजिटाइजेशन: डीसी
निर्वाचन आयोग की ओर से आनलाईन एनमरेशन फार्म अप्लाई करने की भी सुविधा,सक्षम मतदाता करें फिल करें प्रपत्र
बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी व बादली विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम कर रहे हैं अभियान की नियमित मॉनिटरिंग’
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिलाभर में चल रहा गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य

झज्जर, 12 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को गति मिल रही है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का विशेष फोकस इस बात पर है कि पात्र मतदाता 14 जुलाई अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आज ही अपने हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि उनका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा सके। जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मतदाताओं को समय रहते प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो सके।
’चरणबद्ध तरीके से हो रही डिजिटाइजेशन कार्य की मॉनिटरिंग: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत डिजिटाइजेशन कार्य की चरणबद्ध तरीके से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी ईआरओ एवं एडिशनल ईआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ के ईआरओ लगातार बीएलओ के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं तथा प्राप्त गणना प्रपत्रों का तत्काल डिजिटाइजेशन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में ततपरता जरूरी
एसडीएम बहादुरगढ़ एवं 64 बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अभिनव सिवाच ने अधिकारियों के साथ गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एसआईआर अभियान से जुड़े सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक दो घंटे में बीएलओ से डिजिटाइजेशन की स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त करें, ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
’14 जुलाई से पहले प्रपत्र जमा कराने में मतदाताओं का सहयोग महत्वपूर्ण’
एसडीएम बेरी एवं 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रेणुका नांदल ने कहा कि पात्र मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से एसआईआर अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 14 जुलाई का इंतजार न करें और अपने हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र भरकर तत्काल संबंधित बीएलओ को सौंपें, ताकि उसी समय उनका डिजिटाइजेशन किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर डिजिटाइजेशन कार्य को दें गति: विशाल कुमार
बादली एसडीएम विशाल कुमार ने वीसी के माध्यम से 65 बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सभी सुपरवाइजर, ईआरओ, एडिशनल ईआरओ से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ से डिजिटाइजेशन कार्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से अपील की कि वे बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर डिजिटाइजेशन कार्य को और तेज गति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार मतदाताओं को ऑनलाइन एनमरेशन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में और अधिक सुविधा होगी।
’आज ही गणना प्रपत्र भरकर जमा कराएं मतदाता: रवि मीणा’
एसडीएम एवं 66 झज्जर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रवि मीणा ने लघु सचिवालय में एईआरओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका इस अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलए से अपील की कि वे एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत) मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे बिना किसी इंतजार के आज ही अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं और उसका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराएं।

दुनियाभर में हाइड्रोजन रेल तकनीक अपनाने वाले देशों की श्रेणी में भारत की मजबूत दस्तक, 17 जुलाई का जींद कार्यक्रम बनेगा ऐतिहासिक: ओमप्रकाश धनखड़
जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत रू धनखड़
हरियाणा बनेगा विकसित भारत के विजन का अग्रदूत, जींद से जाएगा राष्ट्र निर्माण का नया संदेश
डबल इंजन सरकार में कृषि, सुशासन और तकनीक को मिली नई गति, श्बिना पर्ची – बिना खर्ची व्यवस्था से बढ़ा युवाओं का विश्वास

विश्व मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा, हरियाणा विकास के सशक्त मॉडल के रूप में उभरा
जींद, 12 जुलाई, अभीतक: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 17 जुलाई का दिन केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक महत्व का होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जींद से प्रस्तावित हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर भारत की स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और आधुनिक तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि जींद का यह आयोजन विकसित भारत के संकल्प का राष्ट्रीय प्रतीक बनेगा तथा देश की ग्रीन एनर्जी यात्रा को नई गति देगा। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, डिप्टी स्पीकर के मीडिया प्रभारी सन्नी मग्गू, आईटी जिला प्रमुख विकास श्योकंद सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मीडिया टीम के सदस्य उपस्थित रहे। रविवार को जींद के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि भारत हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 1,200 हॉर्स पावर क्षमता वाली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी नवाचार का प्रतीक है। आज जब पूरी दुनिया कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा की ओर अग्रसर है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्रीन हाइड्रोजन, अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से जुड़ाव हमेशा विकास और राष्ट्र निर्माण से रहा है। रेवाड़ी से पूर्व सैनिकों के सम्मान का संदेश, पानीपत से श्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओश् अभियान, कुरुक्षेत्र से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश, हिसार में हवाई संपर्क के विस्तार तथा अब जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा के शुभारंभ का प्रस्तावित कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा राष्ट्रीय महत्व की अनेक विकास परियोजनाओं का केंद्र रहा है। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएम गति शक्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने देश को विनिर्माण, नवाचार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई (न्च्प्) आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली आज दुनिया के अनेक देशों का ध्यान आकर्षित कर रही है और भारत की डिजिटल क्षमता का वैश्विक उदाहरण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा के किसानों के खातों में 24,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रदेश में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद, फसल खराबे पर प्रत्यक्ष मुआवजा, ड्रोन तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल सेवाओं, सशक्त पंचायतों और ग्रामीण विकास योजनाओं से गांवों में व्यापक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। कानून का राज स्थापित करना और आम नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि श्बिना पर्चीदृबिना खर्चीश् की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं का विश्वास मजबूत किया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम, परिवार पहचान पत्र और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (क्ठज्) जैसी व्यवस्थाओं ने प्रदेश में सुशासन को नई पहचान दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 जुलाई के कार्यक्रम को विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक रेल सेवा के शुभारंभ तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर, आधुनिक, तकनीक-संपन्न और विकसित भारत की दिशा में देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जींद से उठने वाला यह संदेश भारत की तकनीकी क्षमता, आर्थिक प्रगति और ग्रीन एनर्जी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देगा।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
पूरे प्रदेश के लोग चाहते थे कि चंडीगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने, लेकिन बीजेपी ने षड्यन्त्र और वोट चोरी के सहारे सत्ता हासिल की: दीपेन्द्र हुड्डा
पिछले 12 वर्षों में ठश्रच् सरकार ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया: दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 12 जुलाई, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज गाँव खेड़ी जट में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बहुउद्देशीय हाल का उद्घाटन किया और स्वतंत्रता सेनानी राम स्वरूप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति की रक्षा का संदेश भी दिया। उन्होंने मंदिर की पावन भूमि पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के लिए पूरे गांववासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इलाके की छत्तीस बिरादरी ने लोक सभा और विधान सभा चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया और साथ देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। जिस विश्वास के साथ आपने आशीर्वाद दिया, उस विश्वास को मैं कभी फीका नहीं पड़ने दूंगा। विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। पूरे प्रदेश के लोग चाहते थे कि चंडीगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने। लेकिन आज सबको पता है कि दिल्ली में कैसी सरकार चल रही है। हमारी लड़ाई बहुत बड़ी ताकतों से थी जिन्होंने हर तरह का षड्यन्त्र रचकर, वोट चोरी के जरिए हरियाणा की सत्ता हासिल की है। लेकिन, आने वाला समय आपका है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा में बदलाव की जो बात लोगों के मन में रह गई है उसे भगवान जरूर सुनेंगे और प्रदेश मन कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी ताकि हरियाणा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सके। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बहुत मेहनत से इस इलाके को आगे बढ़ाया था और प्रदेश को भी विकास के रास्ते पर लेकर आए थे। लेकिन पिछले 12 वर्षों में ठश्रच् सरकार ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है। सभी को पता है कि हरियाणा में राम भरोसे सरकार चल रही है जिसमें आने वाले समय को लेकर कोई दूरदर्शिता नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, विधायक कुलदीप वत्स के सुपुत्र जतिन वत्स, नरेश हसनपुर, सुरेश, पंचायती राज प्रधान दीपक धनखड़, अंकुर गुबाना, कुलदीप गुलिया, राकेश, रामबीर सरपंच, मोहम्मद मास्टर, संजय, राज गुलिया, शक्ति सिंह, जय भगवान, कुलदीप नंबरदार, सुखबीर पटेल, रामप्रताप, श्रीओम, जय भगवान, रामकिशन राम, कोमल प्रधान, रणसिंह, सनेह राम, मनीष प्रधान, सोमबीर, भानू भगवान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गाँव वासी मौजूद रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र हर हाल में संकलित कर डिजिटाइज्ड करें बीएलओ: डीसी
जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम चरण में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य – डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल का पात्र मतदाताओं से आह्वान- आज ही आनलाइन भरें गणना प्रपत्र

झज्जर, 12 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत सभी सुपरवाइजरों, बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल गणना प्रपत्रों के संकलन कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। 14 जुलाई से पूर्व हर वोटर के गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन अनिवार्य है।
सभी अधिकारी जिमेदारी से पूर्ण करें एसआईआर अभियान से जुड़े कार्य’
डीसी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का संकलन सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिन बूथों पर शत प्रतिशत गणना प्रपत्र संकलित नहीं हो सके हैं, वहां हरसंभव प्रयास करते हुए अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुए तुरंत सभी प्रपत्रों का संकलन सुनिश्चित किया जाए। एसआईआर की महत्ता को देखते हुए इस कार्य में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। चूंकि यह निर्वाचन आयोग की समयबद्ध प्रक्रिया है,जिसे हर हाल में तय समय अवधि में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सक्षम मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अवजमते.मबप.हवअ. पद पर स्वयं भी एनमरेशन फार्म फिल कर सकते हैं।
ग्रामीणों से गणना प्रपत्र आज ही जमा करवाने के लिए प्रेरित करें ग्राम पंचायतें’
डीसी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों के सरपंचों के माध्यम से मुनादी के अलावा व्यक्तिगत तौर पर ग्रामीणों से गणना प्रपत्र तुरंत भरकर आज ही जमा करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के घरों पर बीएलओ द्वारा तीन बार संपर्क किया जा चुका है, उनकी अलग सूची तैयार कर संबंधित बीएलए से हस्ताक्षर करवाते हुए एएसडीडी लिस्ट अपडेट करने के निर्देश दिए।
जिन वोटरों के गणना प्रपत्र संकलित नहीं हुए, ऐसे वोटरों की करें पहचान’
डीसी वर्षा खांगवाल ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक बूथ अनुसार समीक्षा कर यह आकलन करें कि किन-किन बूथों पर ऐसे मतदाता शेष हैं जो गांव में निवास कर रहे हैं, पात्र हैं तथा उनके गणना प्रपत्र अभी तक किसी कारण वश संकलित नहीं हुए हैं। ऐसे मतदाताओं से घर-घर जाकर तथा दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उनके प्रपत्र तत्काल संकलित किए जाएं और तत्काल बीएलओ डिजिटाइज्ड करें।
डीसी ने पुनः पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए आज ही गणना प्रपत्र भरने का आह्वान किया है।

जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर में जिलास्तरीय समाधान शिविर आज
उपमंडलों में बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में भी सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर

झज्जर, 12 जुलाई, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 13 जुलाई,सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातःरू 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।
सबडिवीजन स्तर पर भी लगेंगे समाधान शिविर’
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।

अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन – डीसी
पद्म पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

रेवाड़ी, 12 जुलाई, अभीतक: गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामतरू पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। भारत सरकार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा की हो। उन्होंने जिला के सभी विभागाध्यक्षों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से पद्म पुरस्कार-2027 के लिए योग्य एवं विशिष्ट व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और नागरिक स्वयं भी योग्य व्यक्तियों के नाम पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। विशेष रूप से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार, वैज्ञानिक, किसान, हस्तशिल्प, नवप्रवर्तक, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन विंडो 15 मार्च से खुल चुकी है और 31 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जानकारी ले सकते हैं।

एनआई एक्ट संबंधी केसों के लिए 18 जुलाई को लगाई जाएगी विशेष लोक अदालत
रेवाड़ी, बावल व कोसली न्यायिक परिसर में किया जाएगा आयोजन

रेवाड़ी, 12 जुलाई, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 18 जुलाई (शनिवार) को जिला में रेवाड़ी, बावल, कोसली न्यायिक परिसर में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (सेक्शन 138 एनआई एक्ट) केसों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस (एन.आई. एक्ट) से जुड़े मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अंतिम समाधान करना है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि इस स्पेशल लोक अदालत का उद्देश्य लंबित चेक बाउंस (एन.आई. एक्ट) से जुड़े मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अंतिम समाधान करना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के अपने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कर सकते हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है तथा अदालतों पर मामलों का बोझ भी कम होता है।

यूडीआईडी एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 13 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान’
दिव्यांगजनों को बड़ी राहत

झज्जर, 12 जुलाई, अभीतक: जिले के दिव्यांगजनों को यूडीआईडी (न्दपुनम क्पेंइपसपजल प्क्) कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों में शीघ्र राहत प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) जिला दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित कर लंबित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में यूडीआईडी एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान मेडिकल बोर्ड द्वारा सभी लंबित आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच, दिव्यांगता का मूल्यांकन तथा यूडीआईडी पोर्टल पर आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएगी, ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों ने यूडीआईडी कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया है और जिनके आवेदन अभी तक लंबित हैं, वे निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक दस्तावेजों सहित जिला दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करवाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र आवेदकों के मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. मंजू कादयान ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिसके माध्यम से उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा, छात्रवृत्ति, रोजगार, कौशल विकास, यात्रा रियायतों तथा अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होती है। इसलिए सभी पात्र दिव्यांगजन समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी अवश्य करवाएं।
सिविल सर्जन की अपील’
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने जिले के सभी दिव्यांगजनों, उनके परिजनों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं। यदि किसी पात्र दिव्यांगजन का यूडीआईडी अथवा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र का आवेदन लंबित है तो वे 13 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच जिला दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होकर अपनी प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं एवं अधिकारों के लाभ से वंचित न रहे।

जगाधरी: बैड पर सोई छात्रा की सांप के डसने से मौत
वाइल्ड लाइफ की टीम सांप की तलाश में जुटी
जगाधरी शहर की मां कॉलोनी का है मामला
सोने के बाद अर्धरात्रि का है मामला

झज्जर: किसान के बेटे अरमान ने थाईलैंड में आयोजित रेसिलिंग प्रतियोगिगता में जीता ब्रॉज मैडल
झज्जर के गांव सिलानी का रहने वाला है पहलवान अरमान
मैडल जीतने के बाद गांव पहुंचे पहलवान अरमान तो ग्रामीणों ने स्वागत में बिछाए पलख-पावड़े
अरमान के साथ-साथ उसके कोच का भी किया भव्य स्वागत
विजेता पहलवान अरमान बोले,गोल्ड का था सपना,लेकिन रहीं जो कमी उसके करेंगे पूरा
पिता ने भावुक होते हुए जताई अरमान के भविष्य में गोल्ड जीतने की सम्भावना
दादी से मिलने पर दादी और पोता दोनों हुए भावुक
अरमान का कोच बोला, जो कमी रही है उसे हर हाल में करेंगे पूरा, अगला निशाना गोल्ड पर
पहलवान अरमान बोले,पिता के सपने को करूंगा पूरा, गांव और इलाके का बढ़ाएगें गौरव
कहा: देश के लिए खेलते हुए गौल्ड जीतकर करेंगे देश का नाम रोशन
मां बोली, अरमान की है पहली सीढ़ी, देश के लिए जरूर खेलेंगे ओलम्पिक
कहा: पिता का सपना है बेटा करे रेसलिंग में देश का नाम रोशन
थाईलैंड में आयोजित हुई रेसलिंग प्रतियोगिता में जीता है ब्रॉज मैडल, पूरे परिवार में है खुशी
जहां सीखे रेसलिंग के गुर, उस अखाड़ा संचालक का भी जताया आभार

रेवाड़ी से जींद तक: मोदी युग में हरियाणा बना विकसित भारत की लैब
सैनिक सम्मान से हाइड्रोजन क्रांति तक – 13 साल में हरियाणा को मिली राष्ट्रीय पहचान
17 जुलाई को जींद से शुरू होगा हरित भारत का नया अध्याय, हरियाणा बनेगा ग्रीन मोबिलिटी का मॉडल स्टेट
चंडीगढ़, 12 जुलाई, अभीतक: जब 15 सितंबर 2013 को रेवाड़ी की सैनिक रैली में नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन का नारा दिया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि हरियाणा देश के विकास का मॉडल बन जाएगा। 2013 से 2026 तक का सफर बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हरियाणा से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और विकासात्मक है। 17 जुलाई 2026 को जींद से देश की पहली ’हाइड्रोजन ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री जी इस रिश्ते का एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहे हैं।
5 शहर, 5 पहचान: मोदी ने हरियाणा को दी राष्ट्रीय पहचान
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को योजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय पहचान दी है। यह पंचतत्व ही नए हरियाणा की नींव है

  1. ’रेवाड़ी = राष्ट्र सुरक्षा’ः 2013 की रेवाड़ी सैनिक सम्मान रैली से ही ष्वन रैंक वन पेंशनष् की नींव पड़ी। आज व्त्व्च् से हरियाणा के 1.80 लाख से अधिक भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
  2. पानीपत = नारी शक्ति’रू 22 जनवरी 2015 को पानीपत से शुरू हुआ ष्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओष्। परिणामरू हरियाणा का लिंगानुपात 2011 में 879 से बढ़कर 2021 में 910 हो गया। आज हरियाणा बेटियों की शिक्षा और खेल में देश का नंबर-1 राज्य है।
  3. ’कुरुक्षेत्र सांस्कृतिक गौरव’: 24 अप्रैल 2022 को गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर कुरुक्षेत्र से दिया गया सांस्कृतिक संदेश। अब यहां बन रहा भव्य सिख म्यूजियम हरियाणा को धार्मिक पर्यटन का ग्लोबल हब बनाएगा।
  4. ’हिसार – एविएशन हब’रू महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार को अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे पश्चिमी हरियाणा के उद्योग, निर्यात और रोजगार को नई उड़ान मिलेगी।
  5. ’जींद = ग्रीन टेक्नोलॉजी: 17 जुलाई को जींद से लॉन्च होगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन। हरियाणा का भौगोलिक केंद्र अब पूरे देश को नेट-जीरो का संदेश देगा।
    ष्घोषणा नहीं, डिलीवरी:17 जुलाई को हजारों करोड़ की मेगा सौगात’
    17 जुलाई की जनसभा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा – विकसित भारत के संकल्प का उत्सव होगी। इस दिन प्रधानमंत्री जी प्रदेश को रेलवे, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे की 9 बड़ी परियोजनाएं समर्पित करेंगे।
    स्वास्थ्य क्रांति’रू भिवानी और नारनौल के दो नए मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण से दक्षिण हरियाणा के 2 करोड़ लोगों को घर के पास डठठै और सुपर स्पेशलिटी इलाज मिलेगा। 2014 से हरियाणा में आज संख्या 15 से अधिक हो गई है।
    कनेक्टिविटी का नया युग’रू 350 करोड़ के कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक से जाम खत्म, अंबाला-कालाअंब फोरलेन से उद्योग को गति, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे और जींद-गोहाना छभ् से व्यापार बढ़ेगा।
    हाइड्रोजन ट्रेन: यह सिर्फ ट्रेन नहीं, ऊर्जा आत्मनिर्भरता है
    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन डीजल मुक्त है। यह भारत के 2070 नेट-जीरो लक्ष्य की प्रयोगशाला है। हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो ष्ग्रीन मोबिलिटीष् में देश को दिशा देगा। इससे कार्बन उत्सर्जन 70ः तक कम होगा और रेलवे को सालाना हजारों करोड़ की बचत होगी।
    2014 से पहले उपेक्षा, आज राष्ट्रीय केंद्र
    2014 से पहले हरियाणा को केंद्र से योजनाएं मांगनी पड़ती थीं। आज हरियाणा खुद राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र है। एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल शिक्षा, औद्योगिक कॉरिडोर और ग्रीन एनर्जी – हर क्षेत्र में हरियाणा टॉप-3 में है।
    विकसित भारत की प्रयोगशाला
    ’ष्नरेंद्र मोदी जी ने हरियाणा को कभी केवल एक राज्य नहीं माना। उन्होंने हरियाणा को विकसित भारत की विकास प्रयोगशाला माना है। रेवाड़ी से जींद तक की यह यात्रा बताती है कि जब नेतृत्व दूरदर्शी हो, तो हरियाणा केवल विकास का सहभागी नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाला राज्य बन जाता है।
    17 जुलाई का संदेश स्पष्ट है – भारत का भविष्य ’ग्रीन एनर्जी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक आधारित विकास’ में है। और उस भविष्य का अग्रदूत हरियाणा है।
    शमशेर खरक
    प्रदेश मीडिया सह प्रभारी
    भाजपा हरियाणा’
    मोदी के हरियाणा – 13 साल, 13 उपलब्धियां’
    डबल इंजन ने बदली हरियाणा की तस्वीर और तकदीर’
  6. ’वन रैंक वन पेंशन – रेवाड़ी 2013’
    हरियाणा के 1.80 लाख़ पूर्व सैनिकों को 12,000 करोड़ से अधिक का लाभ
  7. ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ – पानीपत 2015’
    लिंगानुपात 879 से बढ़कर 910। हरियाणा की बेटियां खेल और शिक्षा में नंबर-1
  8. ’।प्प्डै-2, झज्जर’
    1299 करोड़ की लागत से देश का सबसे बड़ा ।प्प्डै. 700 बेड
  9. ’पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे’
    हरियाणा बना लॉजिस्टिक और औद्योगिक हब
  10. ’त्त्ज्ै रैपिड रेल – दिल्ली से पानीपत तक’
    100 मिनट में दिल्ली-पानीपत, 180 ज्ञडच्भ् की रफ्तार
  11. ’हिसार इंटरनेशनल एविएशन हब’
    पश्चिमी हरियाणा को मिली हवाई कनेक्टिविटी, कार्गो निर्यात को गति
  12. ’गुरु तेग बहादुर 400वां प्रकाश पर्व – कुरुक्षेत्र 2022’
    सांस्कृतिक गौरव को मिली राष्ट्रीय पहचान
  13. ’किसान सम्मान निधि’
    हरियाणा के 26 लाख़ किसानों को 11,000 करोड़ से अधिक सीधी सहायता
  14. ’4 नए मेडिकल कॉलेज’
    भिवानी, नारनौल, नूंह, करनाल। 2014 से अब 15़
  15. ’स्मार्ट सिटी और मेट्रो विस्तार’
    गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ तक मेट्रो। 5 शहर स्मार्ट सिटी मिशन में
  16. ’औद्योगिक कॉरिडोर और प्डज्
    खरखोदा मारुति प्लांट, प्डज् रोहतक, सोनीपत। 5 लाख़ नए रोजगार
  17. ’हर घर नल से जल’
    100ः ग्रामीण घरों में पाइपलाइन से पानी, देश के टॉप-3 राज्यों में हरियाणा
  18. ’हाइड्रोजन ट्रेन – जींद 2026’
    देश की पहली ग्रीन ट्रेन। हरियाणा बनेगा नेट-जीरो का मॉडल स्टेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *