







वीरेंद्र दरोगा दूसरी बार बने यादव सभा के प्रधान, समाज जताया आभार
दरोगा बोले: युवाओं को नशे से बचायेंगे और दहेज जैसी बुराई को मिटाएंगे
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: वीरवार को यादव सभा झज्जर की बैठक के श्री कृष्ण यादव भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता राव उदय भान की अध्यक्षता हुई। बैठक में प्रधान राम अवतार यादव ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर नया प्रधान चुनाव चुनने का प्रस्ताव रखा और गहन विचार-विमर्श से के उपरांत सर्वसम्मति से वीरेंद्र सिंह दरोगा को प्रधान चुना गया। वीरेंद्र सिंह दरोगा पहले भी प्रधान रह चुके हैं। उनके पूर्व के कार्यकाल में किए गए समाज हित व संगठन के कार्यों को देखते हुए उन्हें फिर से प्रधान चुना गया। इस मौके पर प्रधान राम अवतार यादव के कार्यकाल का लेखा जोखा भी सभा के समक्ष रखा गया। प्रधान बने वीरेंद्र दरोगा का समाज बन्धुओं द्वारा पगड़ी व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें दूसरी बार प्रधान बनने की बधाई दी। वीरेंद्र दरोगा ने समस्त समाज का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे और यादव समाज के मान सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखेंगे। वीरेंद्र दरोगा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने, समाज से दहेज जैसी बुराई से मुक्ति दिलाने का प्रयास करेंगे। युवाओं को सही दिशा देने के लिए भी काम किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राव उदयभान यादव, बलजीत सिंह यादव, राव नाहर सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह यादव, कई गाँवों के सरपंचों के अलावा यादव समाज के प्रमुख व गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।



संस्कारम विश्वविद्यालय में घरेलू हिंसा के विरुद्ध विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ सामाजिक एवं विधिक सरोकारों को जोड़ने की दिशा में संस्कारम विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के तहत लीगल लिटेरेसी सेल व विधि संकाय के संयुक्त तत्वाधान में घरेलू हिंसा विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों कोघरेलू हिंसा संबंधित जानकारी, कानूनी प्रावधानों का ज्ञान, समाज के प्रति उनकी भागीदारी, विधिक सरंक्षण एवं सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में विधि विभाग के विद्यार्थियों ने घरेलू हिंसा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ द्वारा विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, सामाजिक भेदभाव व कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में निर्वाण फाउंडेशन के मुख्य पदाधिकारी डॉ. राजपाल अमृत ने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा के विभिन्न आयामों व इस से संबंधित कानूनी पहलुओं निर्वाण फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा जैसी कुरीति केवल एक घर को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती है। आज हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन सशक्तिकरण का अर्थ केवल आजादी ही नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेही भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए समाज को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. राजपाल ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए, विद्यार्थियों को संस्कार व नैतिक मूल्यों का ज्ञान देने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन को शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्कारम विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उनके अंदर नैतिक मूल्य, सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय दृष्टिकोण व व्यावहारिक ज्ञान विकसित करना है। विधि संकाय के डीन प्रो. सुशील शर्मा ने बताया की इस व्याख्यानके माध्यम से विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 (घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा के विभिन्न रूपोंकृशारीरिक, यौन, मौखिक एवं भावनात्मक तथा आर्थिक हिंसाकृके बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में कानूनी जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।व्याख्यान मेंश्रीमती पूनम शर्मा विश्वविद्यालय के विधि, प्रबंधन व इंजीनियरिंग संकाय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सहभागिता ली।





जे एस स्कूल में राखी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: गांव भदानी स्थित जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के करीब 200 विद्यार्थियों ने रंगीन धागों, मोतियों ,रिबन ,सजावटी कागज और फूलों की राखियां तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में चित्रा प्रथम, रुचिका द्वितीय और मनित तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छठी से आठवीं की प्रतियोगिता में देवीका प्रथम, हश्मित द्वितीय और यशवनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में दसवीं के जयंक ने प्रथम, प्रिंस द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था निदेशक जोगेंदर देशवाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बताया कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।







एच. डी. पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व खुशी, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में रक्षाबंधन का पर्व खुशी, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व एवं भाई-बहन के पवित्र प्रेम और आपसी स्नेह के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन पर्व मनाया। बच्चों को इस पर्व की महत्ता से परिचित करवाते हुए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां करवाई गईं। प्राइमरी विभाग प्रभारी प्रीति पाहवा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राखी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने रक्षाबंधन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। वहीं प्राइमरी एवं मिडिल विभाग के विद्यार्थियों के लिए राखी एवं पतंग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने घर से लाकर “वेस्ट” सामग्री का रचनात्मक प्रयोग करते हुए सुंदर राखियां एवं रंग-बिरंगी पतंगें तैयार कीं। बच्चों की कलाकृतियों में उनकी कल्पनाशीलता, मेहनत और रचनात्मक सोच स्पष्ट दिखाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता दास ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों को इस प्रकार रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मनाने से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई सुंदर राखियों, चित्रों एवं पतंगों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की तथा उन्हें विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। एच.डी. प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।






एल. ए. स्कूल में बच्चों ने राखी के त्यौहार को सार्थकता के साथ मनाते हुए अनूठी मिशाल पेश की
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के प्रांगण में कक्षा छठी से बाहरवीं के बच्चों ने राखी के त्यौहार को सार्थकता के साथ मनाते हुए अनूठी मिशाल पेश करते हुए। सभी लड़कियों ने अपने सहपाठी भाइयों को राखी का पवित्र बंधन बांधा। इस राखी पर कुछ सार्थक संदेश बच्चों के द्वारा दिए गए जैसे – राखी, देखभाल, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प,रक्षाबंधन जिम्मेदारी है, रक्षा करने वालों को राखी, प्रकृति के नाम राखी, सम्मान कि राखी, डिजिटल रक्षाबंधन। इन संदेशों से बच्चों को इस पवित्र बंधन के प्रति जागरूक करना रहा। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि राखी का पर्व स्कूल प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को राखी बांधी व तिलक लगाकर उनसे रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने स्कूल के इस सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए सामुहिक रूप से राखी का पावन पर्व मनाने की पहल को आदर्श बताया। स्कूल मैनेजर के.एम.डागर ने कहा कि आज के आधुनिक युग में हमारे पूर्वजों की इन पवित्र देन को मिलकर मनाना चाहिए। इससे भाई-बहन का प्यार अनूठा व मजबूत बनता है। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब ने कार्यक्रम का संचालन किया। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।


संस्कारम पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति संरक्षण व देशभक्ति का संदेश’
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के पावन उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ष्प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण एवं देशभक्तिष् रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक राखियां तैयार कीं।
घोषित हुए परिणाम
वरिष्ठ वर्ग की राखी प्रतियोगिता में ट्रस्ट सदन ने प्रथम, ऑनेस्ट सदन ने द्वितीय तथा करेज सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में रिस्पेक्ट सदन प्रथम, ऑनेस्ट सदन द्वितीय तथा ट्रस्ट सदन तृतीय स्थान पर रहा। नौवीं-दसवीं की प्रतियोगिता में रिस्पेक्ट सदन की ओर से शिवानी, मुकुल, भूमिका, कशिश व मान्या ने प्रतिभागिता करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ऑनेस्ट सदन की ओर से दीपांशी, अदिति व अनुष्का तथा ट्रस्ट सदन की ओर से कनक व भूमिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे विद्यार्थियों में भी दिखा गजब का उत्साह
प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे विद्यार्थियों ने मनके, रंग-बिरंगे धागे, ऊन व ग्लिटर जैसी सामग्री का प्रयोग कर बड़े चाव से राखियां तैयार कीं तथा तैयार राखियां हाथों में सजाकर खुशी से झूम उठे। विद्यार्थियों ने आपस में एक-दूसरे को राखियां बांधकर भाईचारे, प्रेम व एकता के इस पावन पर्व की सच्ची भावना को साकार किया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
विद्यार्थियों ने अपनी राखियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी तथा राष्ट्रप्रेम का सुंदर संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीति गोयल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में कला-सृजनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों की भावना विकसित करती हैं।
चेयरमैन डॉ महिपाल ने दी शुभकामनाएं
संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ महिपाल ने विजेता विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति व पारंपरिक मूल्यों के प्रति लगाव को भी प्रगाढ़ करती हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में उत्साह, रचनात्मकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया।




ऑटो म्यूटेशन से राजस्व सेवाओं में आएगी पारदर्शिता: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा-इंतकाल प्रक्रिया सरल बनाने में ऑटो म्यूटेशन प्रणाली कारगर
डीसी ने ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राजस्व सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य इंतकाल की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
पंजीकरण के बाद निर्धारित समय में होगी इंतकाल प्रक्रिया
डीसी ने बताया कि ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था के तहत पंजीकरण के बाद इंतकाल पहले चार दिन संबंधित पटवारी के लॉगिन में रहेगा। पटवारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए चार दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में कार्रवाई नहीं होती है तो पांचवें दिन इंतकाल स्वतः कानूनगो के लॉगिन में भेज दिया जाएगा। कानूनगो को आवश्यक कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि सातवें दिन इंतकाल स्वतः संबंधित सीआरओ के लॉगिन में पहुंच जाएगा, जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। यदि 11वें दिन तक निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो इंतकाल स्वतः जमाबंदी में दर्ज हो जाएगा। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि इंतकाल किसी एक स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई तथा जवाबदेही बनी रहे।
निर्धारित समय में कार्रवाई न होने पर ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत
डीसी ने बताया कि नागरिकों के लिए विशेष ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी न होने पर अपनी इंतकाल से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। संबंधित विभाग अथवा अधिकारी द्वारा शिकायत पर 10 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि नियमों के अनुसार इंतकाल किया जा सकता है तो नागरिक को उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, यदि किसी कारणवश इंतकाल नहीं किया जा सकता, तो संबंधित सीआरओ द्वारा स्पष्ट कारणों सहित आदेश पारित किया जाएगा।
अधिक से अधिक राजस्व सेवाएं डिजिटल करने पर सरकार का फोकस
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक राजस्व सेवाएं नागरिकों को घर बैठे अथवा नजदीकी अटल सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएं। इसके तहत जमाबंदी, इंतकाल, डिजिटल हस्ताक्षरित रजिस्ट्री तथा अन्य राजस्व अभिलेखों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमाबंदी में व्यक्ति के हिस्से से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने, छोटी त्रुटियों में सुधार की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा तकसीम जैसी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
अधिकारियों-कर्मचारियों को समयबद्ध सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के प्रारंभिक चरण में यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को वास्तविक तकनीकी समस्या, संचालन संबंधी कठिनाई या कोई सकारात्मक सुझाव सामने आता है तो उसे उचित माध्यम से विभाग के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजस्व सेवाओं में मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए पारदर्शिता बढ़ाना, जवाबदेही तय करना और नागरिकों को निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराना है। तकनीक का उद्देश्य व्यवस्था को कठिन बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।


एसआईआर प्रक्रिया में अधिकारी निष्ठा से निभाएं अपनी जिम्मेदारी: मोनिका मलिक
रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने जिलाभर में चल रही एसआईआर प्रक्रिया का लिया जायजा, बूथ का किया निरीक्षण
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: रोहतक मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने गुरुवार को झज्जर जिला में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। डीसी वर्षा खांगवाल ने मंडलायुक्त का जिला में पहुंचने पर स्वागत करते हुए एसआईआर अभियान के तहत प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। मंडल आयुक्त ने गांव डीघल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और झज्जर स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) का अवलोकन करते हुए मंडल आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने और हर योग्य नागरिक को मताधिकार से जोड़ने के उद्देश्य से इस अभियान को भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किया हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों बेरी,झज्जर, बादली और बहादुरगढ़ में दावे और आपत्तियों पर गंभीरता से सुनवाई की जा रही है। किसी पात्र नागरिक का नाम छूट गया है, या किसी प्रविष्टि में कोई सुधार की आवश्यकता है तो निष्पक्षता से त्रुटियों को दूर किया जाए। मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के लिए नागरिकों के दस्तावेजों की जांच कर अंतिम निर्णय लिया जाए। कोई भी पात्र मतदाता वोट के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी और बीएलओ सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से पूर्ण करें।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रही एसआईआर प्रक्रिया: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्रमवार पूरा किया जा रहा है। जिलाभर में मतदाताओं से दावे और आपत्तियों के लिए 30 अगस्त निर्धारित की गई है, वहीं 29 व 30 अगस्त को विशेष अभियान तिथि घोषित की है,जिसके चलते सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने अपने बूथ पर बैठ कर मतदाताओं से दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में नए मतदाता अपने नाम मतदाता सुची में नाम जुड़वाने के लिए घोषणा पत्र के साथ फार्म छह भरेंगे। डीसी ने बताया कि 28 सितम्बर तक वोटर से प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटान सुनिश्चित किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने जिलाभर के पात्र मतदाताओं से आह्वान किया कि वे नए वोट बनवाने के साथ साथ अगर उनके विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो नियमनुसार फार्म भर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम बेरी एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रेणुका नांदल, एसडीएम झज्जर एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रवि मीणा, निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




अधिकारी अच्छे प्रोपोजल के साथ जनसेवा से जुड़े कार्यों को दें बढावा: मोनिका मलिक
रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
बैठक में जनसंवाद, यमुना एक्शन प्लान,कोर्ट केस, इंतकाल, प्रदूषण नियंत्रण, सीएम विंडो, प्रॉपर्टी टैक्स, अंत्योदय योजना और बाढ़ प्रबंधन कार्यों की समीक्षा
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला के विभागाध्यक्ष के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। डीसी वर्षा खांगवाल ने मंडलायुक्त का स्वागत करते हुए जिला झज्जर में चल रहे विकास कार्यो और योजनाओं की जानकारी सांझा की। मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने बैठक में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना,कोर्ट केस, इंतकाल, पेंडिंग रजिस्ट्री टोकन, प्रदूषण नियंत्रण, जनसंवाद,सीएम विंडो, प्रॉपर्टी टैक्स,युमना एक्शन प्लान ,एसएसए, नशा मुक्ति अभियान तथा बाढ़ प्रबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि अधिकारी जिला में चल रही योजनाओं और कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा कराएं, अपने अपने विभागों से जुड़े कार्यो के लिए साइट विजिट करते हुए अच्छे प्रोपोजल दें, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके। अच्छे सुझावों के साथ कार्यो को बढ़ावा दिया जाए,जिससे झज्जर जिला हर क्षेत्र में अग्रणी रहे।
ड्रेन में गंदा पानी डालने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
प्रदूषण रोकने के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रेन में गंदे पानी का निस्तारण किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। इससे भूजल और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों की लगातार चैकिंग की जाए और यदि कोई इकाई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ड्रेन में भी केवल उपचारित पानी ही छोड़ा जाए।
बरसाती मौसम में जलभराव की समस्या न हो पैदा
बैठक में बाढ़ प्रबंधन एवं बरसाती मौसम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी के सभी प्रबंध पहले से दुरुस्त रखें, ताकि भारी बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने ड्रेन, नालों और जल निकासी से जुड़े अन्य प्रबंधों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों को समय पर, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित समय सीमा में उनका निपटारा सुनिश्चित करें।
सीएम विंडो की शिकायतों का समयबद्ध समाधान जरूरी
रोहतक मंडलायुक्त ने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबे समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता को राहत प्रदान करने को प्राथमिकता दें।
अंत्योदय मेलों के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेलों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि इन मेलों का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित न रहें, बल्कि पात्र लाभार्थियों को योजना का वास्तविक लाभ दिलाने के लिए प्रभावी फॉलोअप भी सुनिश्चित करें।
पुराने कोर्ट केस का प्राथमिकता से निपटारा करें अधिकारी
रोहतक मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने कोर्ट केस की समीक्षा करते हुए कहा कि पुराने मामलों का जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित निगरानी करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें।
जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
बैठक में डीसी वर्षा खांगवाल ने मंडलायुक्त को जिला प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों की गंभीरता से अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबित इंतकाल, कोर्ट केस, सीएम विंडो की शिकायतों तथा रजिस्ट्री से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी भी सरकारी सेवा के लिए अनावश्यक परेशानी या देरी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था, ड्रेनों की सफाई और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। डीसी ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के साथ-साथ मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी विभागीय स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल,एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम ऋतु, सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद बन रहे समाधान शिविर
जिला स्तरीय समाधान शिविर में जिला परिषद के सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट ने सुनी जनसमस्याएं
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन तथा डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट ने नागरिकों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में पहुंचे नागरिकों ने बिजली, जलापूर्ति, पेंशन, राजस्व रिकॉर्ड, सड़क मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर शिकायतें प्रस्तुत कीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना। सीईओ ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद की एक प्रभावी कड़ी स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित समाधान होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो पाया, उन्हें समयबद्ध ढंग से निपटाया जाएगा और संबंधित विभागों को नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग अश्वनी सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



बैनर पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे चार युवक गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 27 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना शहर बहादुरगढ़ के प्रबंधक निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बालोर चुंगी के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाग वाली गली में एक दुकान पर कुछ युवक गाय, खरगोश, कबूतर आदि के बैनर पर पैसे लगाकर पर्चियां निकालकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चार युवकों को काबू किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज निवासी नया गांव बहादुरगढ़, सन्नी निवासी सिदीपुर लोवा बहादुरगढ़, शिवम निवासी नया गांव बहादुरगढ़ तथा सागर निवासी नया गांव बहादुरगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से 2,060 रुपये नकद, जुआ खेलने वाला बैनर और पर्चियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।


नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर द्वारा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने तथा साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव बेरी स्थित लाला रूरमल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को डायल-112 सेवा की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल-112 का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए और विद्यार्थियों को अनजान लिंक, कॉल, मैसेज तथा ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई।




मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका: मंडलायुक्त
रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने एसआईआर-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
प्रारूप मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण, 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां
3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, पात्र नागरिकों का नाम जोड़ना और अपात्र नाम हटाना सुनिश्चित करें अधिकारी
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। एसआईआर-2026 के तहत तैयार प्रारूप मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम सुनिश्चित करने और सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे मतदाता सूची के सत्यापन ,दावे-आपत्तियों के निपटान में प्रशासन का सहयोग करें और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक गुरुवार को झज्जर लघु सचिवालय सभागार में एसआईआर-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले डीसी वर्षा खांगवाल ने मंडलायुक्त मोनिका मलिक का स्वागत करते हुए जिलाभर चल रही एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं एसडीएम बादली विशाल कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम तथा दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया से रूबरू कराया।
कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे: मंडलायुक्त
मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ-साथ मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराने के कार्य में भी राजनीतिक दलों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसका नाम शामिल करने की कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने और मतदाता सूची में दर्ज विवरण को दुरुस्त करने की प्रक्रिया भी निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची बेहद जरूरी है।
30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर
मंडलायुक्त ने बताया कि एसआईआर 2026 के चलते 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन कराने तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांचें। यदि कोई पात्र नागरिक सूची में अपना नाम नहीं पाता है या किसी विवरण में त्रुटि मिलती है, तो निर्धारित अवधि में आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि 29 व 30 अगस्त को अवकाश के दिन में सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।
वोटर्स के दावे-आपतियो का तय समय में हो निपटारा
मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान यदि किसी मतदाता को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है, तो वह निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें। इससे आवेदन का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
एसआईआर अभियान-2026 को गंभीरता से पूरा करें अधिकारी: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने अपने बीएलए-टू को सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित करें जिससे बीएलओ को पूरा सपाट मिलेगा और एसआईआर अभियान को भी गति मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग की हिदायतों एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए एसआईआर अभियान के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन की निर्धारित नियमों के अनुसार जांच की जाए और पात्र मामलों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
बैठक में भाजपा से जयकिशन छिल्लर, कांग्रेस से संजय यादव एवं अर्पित, इनेलो से पवन धनखड़, आप पार्टी से अमिता द्विजा, बीएसपी से चंद्रभान के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम ऋतु, निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित सभी एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।







महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति रहे जागरूक: सुनीता लोहचब
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने महिला थाना, राजकीय महिला महाविद्यालय, नागरिक अस्पताल तथा ओल्ड ऐज होम का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने गुरुवार को रेवाड़ी में महिला थाना, राजकीय महिला कॉलेज, नागरिक अस्पताल और ओल्ड ऐज होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी के निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर और छात्रावास का जायजा लेने के साथ-साथ छात्राओं से भी बातचीत कर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी कदम उठाए गए हैं। इसके साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें किसी भी तरह की समस्या आए तो वो सीधे महिला आयोग में भी संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलवाई। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में महिला थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला थाने में अब तक दर्ज किए गए केस, विचाराधीन मामलों तथा कितनों का समाधान हुआ, इसकी विस्तार से जानकारी ली। आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने नागरिक अस्पताल रेवाड़ी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने में महिला मरीजों से बातचीत की। इसके साथ अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ जीने के अधिकार प्राप्त हैं। किसी भी परिस्थिति में महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। समाज में महिलाओं के साथ उपेक्षा का व्यवहार इसलिए होता है कि वे हालात को चुपचाप सहन करती हैं। महिलाओं को आगे आकर अपने हक की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिला अधिकारों की सुरक्षा करता है और उनकी भलाई के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित किए गए वन स्टॉप सेंटर में जरूरतमंद महिलाओं को एक ही छत के नीचे परामर्श की सुविधा, चिकित्सा, पुलिस सहायता, आपातकालीन आश्रय व कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने महिलाओं की समस्या का समाधान समय पर कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत महिला आयोग की सदस्य ने ओल्ड ऐज होम का दौरा किया। उन्होंने यहां रह रहीं वृद्ध महिलाओं से बातचीत कर उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच, खानपान और साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सरिता यादव, महिला कॉलेज प्राचार्य डा.ज्योति यादव, डीपीओ शालू यादव, डीएसडब्ल्यू रेनू बाला, वन स्टॉप सेंटर संचालिका ललिता कालड़ा, पीपीओ प्रमोद और ममता, भाजपा से दीपा भारद्वाज, पुष्पा मुदगिल, चांदनी चांदना, अनिल भारद्वाज, जोगिंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।







सडकों को यातायात के लिए सुरक्षित बनाना सभी की जिम्मेदारी : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने सडक सुरक्षा समिति के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: जिला में सडकों को यातायात के लिए सुरक्षित बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी वाहन चालकों के लिए सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध करवाने का दायित्व जिम्मेदारी के साथ निभाएं। जिला में सडकों पर पानी जमा न हो इसके लिए ड्रेन की सफाई संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति के साथ समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ डीसी ने माइनिंग, नारकोटिक्स और चिह्नित अपराध को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधीन सभी सडकों को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय मार्गो मेन रोड सहित जिला की अन्य सडकों व चैराहों पर राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं और क्षतिग्रस्त सडकों की तुरंत प्रभाव से मुरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी सडकों के अवैध कट तुरंत प्रभाव से बंद करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सडकों पर गड्ढों को दुरुस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अभियान चलाकर सभी स्कूल वाहनों की जांच की जाए। इसमें सडक सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार और डीएसपी पवन कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

रोड सेफ्टी कमेटी के साथ की बैठक
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा गुरुवार को रोड सेफ्टी कमेटी के बारे में मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों को ध्यान में रखते हुए रोड सेफ्टी के बारे में उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी रेवाड़ी, उप पुलिस अधीक्षक, (ट्रैफिक), रेवाड़ी तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अधिकारी मौजूद रहे।




विधवा प्रकोष्ठ के संदर्भ में मीटिंग का किया आयोजन
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने गुरुवार को विधवा प्रकोष्ठ के संदर्भ में मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में उपमंडल अधिकारी रेवाड़ी, उप पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी, उप-चिकित्सा अधिकारी रेवाड़ी तथा जिला प्रोग्राम से अधिकारी उपस्थित रहे। इस मीटिंग में डॉ. रेनू सोलखे, ने बताया कि विधवा सेल एक विशेष जिला स्तरीय प्रणाली है जिसके द्वारा विधवाओं को कानूनी सहायता और पुनर्वास प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पात्र विधवा महिलाओं के लिए पेंशन योजना ताकि उनकी मासिक वित्तीय सहायता की जा सके।कानूनी सहायता ताकि विधवाओं को संपत्ति विवादों और उत्पीड़न से बचने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान करने का कार्य करती है तथा विधवाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करने के लिए कौशल विकास प्रदान करता है। सहायता प्राप्त करने के लिए अपने निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा जिला समाज न्याय और सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। मीटिंग में डॉ. रेनू सोलखे उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।




जन सेवा के उद्देश्य से घर द्वार पहुंच रहा प्रशासन: डीसी
गांव कमालपुर में रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से किया संवाद
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा जिला के गांव कमालपुर में बुधवार को रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा सहित विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के बीच में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और जन समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही लोगों को राहत पहुंचाई। गांव में पहुंचने पर सरपंच नीलम कुमारी सहित ग्रामीणों ने डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किए गए रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों के घर द्वार पर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन जनता के बीच सीधा पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर रहा है। इसी उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का निवारण स्थानीय स्तर पर आपसी भाईचारे से भी संभव होता है। ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बनते हुए ऐसी समस्याओं का स्वयं निपटान करवाकर भाईचारे की मिसाल कायम करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में कमालपुर गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने सडक, जल निकासी, अवैध कब्जा, सीवरेज लाइन डलवाने और बिजली आदि से संबंधित मामले रखे। डीसी ने मौके पर आई शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का समाधान कराया। वहीं जो शिकायतें लंबित रखी उनका भी संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर भी डीसी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने गांव के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया।
विभागीय योजनाओं की स्टॉल लगाकर दी जानकारी
रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में गांव कमालपुर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए विस्तार से जानकारी देते हुए पंजीकरण भी किया। विभागीय अधिकारियों ने मंच से भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका फायदा उठाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम दलबीर सिंह और डीएसपी पवन कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




ऑटो म्यूटेशन से राजस्व सेवाओं में आएगी पारदर्शिता : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया- इंतकाल प्रक्रिया सरल बनाने में ऑटो म्यूटेशन प्रणाली कारगर
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा राजस्व सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य इंतकाल की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करना है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था के तहत पंजीकरण के बाद इंतकाल पहले चार दिन संबंधित पटवारी के लॉगिन में रहेगा। पटवारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए चार दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में कार्रवाई नहीं होती है तो पांचवें दिन इंतकाल स्वतः कानूनगो के लॉगिन में भेज दिया जाएगा। कानूनगो को आवश्यक कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि सातवें दिन इंतकाल स्वतः संबंधित सीआरओ के लॉगिन में पहुंच जाएगा, जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। यदि 11वें दिन तक निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो इंतकाल स्वतः जमाबंदी में दर्ज हो जाएगा। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि इंतकाल किसी एक स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई तथा जवाबदेही बनी रहे।
इंतकाल से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक
डीसी ने बताया कि नागरिकों के लिए विशेष ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी न होने पर अपनी इंतकाल से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। संबंधित विभाग अथवा अधिकारी द्वारा शिकायत पर 10 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि नियमों के अनुसार इंतकाल किया जा सकता है तो नागरिक को उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, यदि किसी कारणवश इंतकाल नहीं किया जा सकता, तो संबंधित सीआरओ द्वारा स्पष्ट कारणों सहित आदेश पारित किया जाएगा।
राजस्व अभिलेखों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्य
डीसी ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक राजस्व सेवाएं नागरिकों को घर बैठे अथवा नजदीकी अटल सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएं। इसके तहत जमाबंदी, इंतकाल, डिजिटल हस्ताक्षरित रजिस्ट्री तथा अन्य राजस्व अभिलेखों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमाबंदी में व्यक्ति के हिस्से से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने, छोटी त्रुटियों में सुधार की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा तकसीम जैसी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के प्रारंभिक चरण में यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को वास्तविक तकनीकी समस्या, संचालन संबंधी कठिनाई या कोई सकारात्मक सुझाव सामने आता है तो उसे उचित माध्यम से विभाग के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। डीसी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजस्व सेवाओं में मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए पारदर्शिता बढ़ाना, जवाबदेही तय करना और नागरिकों को निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराना है। तकनीक का उद्देश्य व्यवस्था को कठिन बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।
अग्निवीर भर्ती रैली 2 से 15 सितंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में
रेवाड़ी सहित चार जिलों के पात्र अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, अंबाला के तत्वावधान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 2 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक भीम स्टेडियम, भिवानी में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिलों के पात्र अभ्यर्थी भाग लेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह 4 बजे भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड में दर्शाए गए सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के दलालों या बिचैलियों के झांसे में न आएं। सेना भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर चयन कराने का दावा किए जाने पर सावधान रहें। अग्निवीर क्लर्कध्स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के लिए भर्ती रैली अलग से 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक राजीव गांधी स्टेडियम, अंबाला में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि, समय और आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचे तथा भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने में सहयोग करें।






समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जा रहा निवारण
सीटीएम जितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करते हुए निवारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो, इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गांव खेड़ी मोतला में कृषि भूमि की जांच व पैमाइश करवाने की शिकायत पर सीटीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जांच करते हुए पैमाइश करवाने के निर्देश दिए। रेवाड़ी वार्ड नंबर 7 में अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव जाट सायरवास में बिजली ट्रांसफार्मर के पोल टूटने की शिकायत पर सीटीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को जांच कर पोेल बदलवाने के निर्देश दिए ताकि कोई घटना घटित न हो। बच्चे के स्कूल में नाम सही करवाने की शिकायत पर सीटीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चे का नाम सही करवाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। गांव खरसानकी व गांव टांकड़ी में अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, जल आपूर्ति, राशन कार्ड व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आई। जिनका सीटीएम ने मौके पर ही निवारण करवाया। वहीं लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। इस अवसर पर डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए दिया दूसरा अवसर
30 व 31 अगस्त को होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का आयोजन 04 व 05 जुलाई, 2026 को करवाया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम घोषणा से पूर्व 10 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 तक अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित वेरीफिकेशन केन्द्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी अर्थात जिनका परीक्षा परिणाम त्स्ट( त्मेनसज संजम कनम जव अमतपपिबंजपवद) दर्शाया गया है, ऐसे अभ्यर्थियों को 30 व 31 अगस्त, 2026 को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए दूसरा अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केन्द्र स्थापित किया गया है। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी भी अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अपना फोटो युक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाई जानी शेष है, उन सभी अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाइल नंबरध्ई-मेल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया बारे संदेश भेजा जा रहा है। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।





खेलो इंडिया डायलॉग: खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का किया आयोजन
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को केएलपी कॉलेज, रेवाड़ी में ‘खेलो इंडिया डायलॉग दृ खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं एवं खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को “जो खेलेगा, वो खिलेगा” का नया मंत्र देते हुए कहा कि खेल में खिलने का अर्थ केवल मैदान पर जीत हासिल करना नहीं है, बल्कि खेल के माध्यम से व्यक्ति, परिवार और समाज का भी विकास होता है। उन्होंने खेलों को विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों एवं ओलंपिक में भारत की सफलता के लिए सरकार द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में खेल जगत की विशिष्ट हस्तियों ने भी युवाओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ तथा भीम अवार्डी एवं बॉक्सिंग खिलाड़ी सुषमा यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को खेलों में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में परिवार एवं सरकार के सहयोग तथा वर्तमान में खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अनिश यादव, राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार शूटिंग में भाग ले चुके जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुधीर यादव द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए नशे के विरुद्ध कविता प्रस्तुत की तथा उपस्थित युवाओं को नशा मुक्त युवा शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता ने की। उन्होंने अतिथियों का सम्मान किया और युवाओं को खेलों तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने सभी युवाओं से माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि क्विज के माध्यम से युवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे तथा वहां से चयनित युवा आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता, डीईओ सचिन पंडित, साई कोच किशन कुमार, कॉलेज की प्रोग्राम नोडल ऑफिसर डॉ. पारुल मित्तल, कार्यक्रम टीम के महेंद्र सांभरिया, डॉ. रणबीर, प्रदीप अहलावत, माय भारत रेवाड़ी की ओर से विनय राव, सचिन यादव, रवि सैनी, सुधांशु यादव, कुलदीप यादव और अंकित अहलावत सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
जन सेवा के उद्देश्य से घर द्वार पहुंच रहा प्रशासन: डीसी
गांव कमालपुर में रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से किया संवाद
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा जिला के गांव कमालपुर में बुधवार को रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा सहित विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के बीच में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और जन समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही लोगों को राहत पहुंचाई। गांव में पहुंचने पर सरपंच नीलम कुमारी सहित ग्रामीणों ने डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किए गए रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों के घर द्वार पर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन जनता के बीच सीधा पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर रहा है। इसी उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का निवारण स्थानीय स्तर पर आपसी भाईचारे से भी संभव होता है। ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बनते हुए ऐसी समस्याओं का स्वयं निपटान करवाकर भाईचारे की मिसाल कायम करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में कमालपुर गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने सडक, जल निकासी, अवैध कब्जा, सीवरेज लाइन डलवाने और बिजली आदि से संबंधित मामले रखे। डीसी ने मौके पर आई शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का समाधान कराया। वहीं जो शिकायतें लंबित रखी उनका भी संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर भी डीसी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने गांव के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया।
विभागीय योजनाओं की स्टॉल लगाकर दी जानकारी
रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में गांव कमालपुर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए विस्तार से जानकारी देते हुए पंजीकरण भी किया। विभागीय अधिकारियों ने मंच से भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका फायदा उठाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम दलबीर सिंह और डीएसपी पवन कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ऑटो म्यूटेशन से राजस्व सेवाओं में आएगी पारदर्शिता: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया- इंतकाल प्रक्रिया सरल बनाने में ऑटो म्यूटेशन प्रणाली कारगर
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा राजस्व सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य इंतकाल की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करना है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था के तहत पंजीकरण के बाद इंतकाल पहले चार दिन संबंधित पटवारी के लॉगिन में रहेगा। पटवारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए चार दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में कार्रवाई नहीं होती है तो पांचवें दिन इंतकाल स्वतः कानूनगो के लॉगिन में भेज दिया जाएगा। कानूनगो को आवश्यक कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि सातवें दिन इंतकाल स्वतः संबंधित सीआरओ के लॉगिन में पहुंच जाएगा, जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। यदि 11वें दिन तक निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो इंतकाल स्वतः जमाबंदी में दर्ज हो जाएगा। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि इंतकाल किसी एक स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई तथा जवाबदेही बनी रहे।
इंतकाल से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक
डीसी ने बताया कि नागरिकों के लिए विशेष ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी न होने पर अपनी इंतकाल से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। संबंधित विभाग अथवा अधिकारी द्वारा शिकायत पर 10 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि नियमों के अनुसार इंतकाल किया जा सकता है तो नागरिक को उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, यदि किसी कारणवश इंतकाल नहीं किया जा सकता, तो संबंधित सीआरओ द्वारा स्पष्ट कारणों सहित आदेश पारित किया जाएगा।
राजस्व अभिलेखों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्य
डीसी ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक राजस्व सेवाएं नागरिकों को घर बैठे अथवा नजदीकी अटल सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएं। इसके तहत जमाबंदी, इंतकाल, डिजिटल हस्ताक्षरित रजिस्ट्री तथा अन्य राजस्व अभिलेखों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमाबंदी में व्यक्ति के हिस्से से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने, छोटी त्रुटियों में सुधार की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा तकसीम जैसी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के प्रारंभिक चरण में यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को वास्तविक तकनीकी समस्या, संचालन संबंधी कठिनाई या कोई सकारात्मक सुझाव सामने आता है तो उसे उचित माध्यम से विभाग के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। डीसी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजस्व सेवाओं में मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए पारदर्शिता बढ़ाना, जवाबदेही तय करना और नागरिकों को निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराना है। तकनीक का उद्देश्य व्यवस्था को कठिन बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।
अग्निवीर भर्ती रैली 2 से 15 सितंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में
रेवाड़ी सहित चार जिलों के पात्र अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, अंबाला के तत्वावधान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 2 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक भीम स्टेडियम, भिवानी में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिलों के पात्र अभ्यर्थी भाग लेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह 4 बजे भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड में दर्शाए गए सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के दलालों या बिचैलियों के झांसे में न आएं। सेना भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर चयन कराने का दावा किए जाने पर सावधान रहें। अग्निवीर क्लर्कध्स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के लिए भर्ती रैली अलग से 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक राजीव गांधी स्टेडियम, अंबाला में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि, समय और आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचे तथा भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने में सहयोग करें।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जा रहा निवारण
सीटीएम जितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करते हुए निवारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो, इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गांव खेड़ी मोतला में कृषि भूमि की जांच व पैमाइश करवाने की शिकायत पर सीटीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जांच करते हुए पैमाइश करवाने के निर्देश दिए। रेवाड़ी वार्ड नंबर 7 में अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव जाट सायरवास में बिजली ट्रांसफार्मर के पोल टूटने की शिकायत पर सीटीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को जांच कर पोेल बदलवाने के निर्देश दिए ताकि कोई घटना घटित न हो। बच्चे के स्कूल में नाम सही करवाने की शिकायत पर सीटीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चे का नाम सही करवाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। गांव खरसानकी व गांव टांकड़ी में अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, जल आपूर्ति, राशन कार्ड व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आई। जिनका सीटीएम ने मौके पर ही निवारण करवाया। वहीं लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। इस अवसर पर डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए दिया दूसरा अवसर
30 व 31 अगस्त को होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का आयोजन 04 व 05 जुलाई, 2026 को करवाया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम घोषणा से पूर्व 10 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 तक अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित वेरीफिकेशन केन्द्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी अर्थात जिनका परीक्षा परिणाम त्स्ट( त्मेनसज संजम कनम जव अमतपपिबंजपवद) दर्शाया गया है, ऐसे अभ्यर्थियों को 30 व 31 अगस्त, 2026 को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए दूसरा अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केन्द्र स्थापित किया गया है। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी भी अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अपना फोटो युक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाई जानी शेष है, उन सभी अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाइल नंबरध्ई-मेल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया बारे संदेश भेजा जा रहा है। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
पटवारियों के आंदोलन के समर्थन में जेजेपी का जोरदार समर्थन
पोर्टल की राजनीति नहीं चलेगी, सरकार को जमीन पर कर्मचारियों की आवाज सुननी होगी: प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर
रेवाड़ी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा में पटवारियों द्वारा अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को जननायक जनता पार्टी ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। आज झज्जर जिला पटवार भवन में जेजेपी के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत पटवारियों से मुलाकात की और उनके संघर्ष में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जेजेपी प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय उसे लगातार पोर्टल और ऑनलाइन सिस्टम की उलझनों में फंसा दिया है। सरकार को यह समझना होगा कि हर समस्या का समाधान पोर्टल नहीं होता। गांव और खेत की वास्तविक समस्याओं को समझने के लिए जमीन पर काम करने वाले कर्मचारियों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, “पोर्टल की राजनीति नहीं चलेगी। सरकार सिर्फ पोर्टल बनाकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। अगर पटवारी ही परेशान और असंतुष्ट हैं, तो इसका सीधा असर प्रदेश के आम किसान और ग्रामीण पर पड़ेगा।” डॉ. पाराशर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें टालने की नीति अपना रही है। सरकार को बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए, न कि आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की आवाज को नजरअंदाज करना चाहिए। आज के इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश जाखड़ ने कहा कि जेजेपी कर्मचारी, किसान और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। पटवारी गांव की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। राजस्व संबंधी कार्यों से लेकर किसानों की अनेक समस्याओं के समाधान तक उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनकी जायज मांगों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय गुलिया ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि “सरकार पोर्टल के पीछे छिपना बंद करे और धरातल पर उतरकर कर्मचारियों की समस्याएं सुने। कर्मचारियों को सम्मान और उनकी जायज मांगों को समाधान चाहिए, केवल आश्वासन नहीं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो जननायक जनता पार्टी इस आंदोलन को और मजबूती से समर्थन देगी तथा कर्मचारियों की आवाज को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा। आज जेजेपी के पदाधिकारियों ने पटवारी एसोसिएशन प्रधान राजबीर गुलिया, मनोज वर्मा, संदीप, मनोज बंसल, पुष्पा देवी, पूनम, बबीता, मनोज, रेणु व अन्य साथियों को आश्वासन दिया की वो हर हाल में इस आंदोलन में उनका सहयोग करेंगे। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बलवान हसनपुर ने भी पटवारियों के धरना स्थल पर पहुंचकर उनका समर्थन किया और सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस अवसर पर झज्जर जिले के जेजेपी के झज्जर हलका अध्यक्ष मिंटू ठेकेदार, कप्तान गुड्ढा, मास्टर करतार सिंह, हरी सिंह, फोजी साहब व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने आंदोलनरत पटवारियों को अपना समर्थन दिया।


वचन भी निभाएंगे, संघर्ष भी करेंगे: अभय चैटाला’
नूंह में 27 सितंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उकलाना, बरवाला व हांसी में कार्यकर्ता सम्मेलनों को किया संबोधित
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्षय बोले- बेरोजगारी से युवा हताश, स्कूलों में शिक्षक नहीं और अस्पतालों में चिकित्सक नहीं
चंडीगढ, 27 अगस्त, अभीतक: पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चैधरी देवीलाल के जन्मदिवस के अवसर पर नूंह में 27 सितंबर को प्रस्तावित सम्मान दिवस रैली को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अभय सिंह चैटाला लगातार प्रदेशभर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। वीरवार को उकलाना, बरवाला और हांसी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में अभय चैटाला ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है। अभय चैटाला ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। रोजगार के अवसरों की कमी के कारण युवाओं में मायूसी और हताशा बढ़ रही है और यही परिस्थितियां अपराध तथा नशे जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं को भी बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए, वहां अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं और जिन अस्पतालों में आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहां चिकित्सकों की कमी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं ही कमजोर होंगी तो प्रदेश का भविष्य कैसे मजबूत होगा? कार्यकर्ता सम्मेलनों में अभय चैटाला ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनाव से पहले जनता के सामने बड़े-बड़े वादे किए थे। उस समय कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर लोगों में नाराजगी थी। नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और विदेशों से काला धन वापस लाने के बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए आने का वादा भी किया गया था। कांग्रेस से परेशान जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। इसके चार महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए और प्रदेश की जनता भी भाजपा के वादों और दावों के प्रभाव में आ गई। अभय चैटाला ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर जनता से समर्थन मांगा गया था, वे मुद्दे आज भी सवाल बने हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर हरियाणा के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। अभय ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत उसका भाईचारा रहा है, लेकिन भाजपा के शासनकाल में जाति-पाति का जहर घोलकर समाज को बांटने की कोशिशें की गईं। कार्यकर्ता सम्मेलनों में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह, उमेद सिंह लोहान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली के लिए घर-घर संपर्क अभियान तेज करें और अधिक से अधिक लोगों को नूंह पहुंचने के लिए प्रेरित करें। इनेलो ने साफ संकेत दिया कि सम्मान दिवस रैली को केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के खिलाफ एक बड़ी जनआवाज के रूप में पेश करने की तैयारी है।
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर भाजपा और हुड्डा पर हमला’
अभय चैटाला ने वर्ष 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने भाजपा के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री चै. भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कई मुद्दों पर राजनीतिक मिलीभगत दिखाई देती है। उन्होंने कांग्रेस पर विपक्ष की भूमिका मजबूती से नहीं निभाने का आरोप लगाया। अभय चैटाला ने इसी वर्ष मार्च में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान सामने आए क्रॉस वोट और रद्द वोट के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय कहीं न कहीं सरकार को समर्थन देने की स्थिति में दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम इनेलो ही कर सकती है और इसके लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना होगा। इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चैधरी देवीलाल के प्रति हरियाणा के लोगों के दिलों में आज भी गहरी श्रद्धा है। नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि रैली में हरियाणा के कोने-कोने से लोग पहुंचेंगे और यह एक ऐतिहासिक जनसभा साबित होगी। उन्होंने कहा कि चैधरी देवीलाल केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि किसान, मजदूर, गरीब, कमेरे और आम आदमी की आवाज थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और हरियाणा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब-जब उन्हें सत्ता में आने का अवसर मिला, उन्होंने सत्ता को व्यक्तिगत लाभ का माध्यम बनाने की बजाय जनसेवा का माध्यम बनाया और समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में योजनाएं लागू कीं। अभय चैटाला ने कहा कि चैधरी देवीलाल की राजनीति का मूल आधार किसान, मजदूर और गरीब आदमी था। उन्होंने हमेशा दबे-कुचले वर्गों की आवाज उठाई और व्यवस्था में आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जननायक के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं और सम्मान दिवस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।
वचन के धनी हैं अभय चैटाला: प्रो. संपत सिंह’
उकलाना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह ने अभय चैटाला की कार्यशैली और उनके राजनीतिक संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चैटाला अपने दादा चैधरी देवीलाल और पिता चैधरी ओमप्रकाश चैटाला की तरह वचन के धनी हैं। वे जो कहते हैं, उसे पूरा करने का प्रयास करते हैं और अपनी बात से पीछे नहीं हटते। प्रो. संपत सिंह ने चैधरी देवीलाल के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद जब पहला विधानसभा चुनाव होने वाला था, तब चैधरी देवीलाल ने घोषणा की थी कि वे हरियाणा का पहला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपना वचन निभाया और वर्ष 1967 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने कहा कि चैधरी ओमप्रकाश चैटाला भी अपने वचन और राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते रहे हैं। इसी परंपरा को अभय चैटाला ने आगे बढ़ाया। किसान आंदोलन के दौरान अभय चैटाला ने किसानों के समर्थन में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। प्रो. संपत सिंह ने कहा कि देश में हजारों विधायक और सैकड़ों सांसद हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने इस प्रकार अपना त्यागपत्र नहीं दिया। अभय चैटाला ने अपनी जुबान की कीमत रखी और इस्तीफा दिया। प्रो. संपत सिंह ने कहा कि चैधरी देवीलाल ने सत्ता को हमेशा सेवा का माध्यम माना। उन्होंने आजादी के आंदोलन में जेल की यातनाएं सहीं। आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में रहे। हरियाणा के लोगों के साथ पानी के मुद्दे पर अन्याय हुआ तो उन्होंने न्याय युद्ध छेड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसे जननायक को श्रद्धांजलि देने का सबसे बेहतर तरीका यही है कि उनके विचारों और संघर्ष की राजनीति को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सम्मान दिवस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और नूंह की धरती से चैधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करें।
इनेलो ने हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ी : रामपाल माजरा’
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो हरियाणा का ऐसा राजनीतिक दल है, जिसने हमेशा प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सत्ता में रहते हुए भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और विपक्ष में रहते हुए भी जनता की आवाज बनने का काम किया। माजरा ने बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार ने कई शर्तें लागू करके बुजुर्गों की पेंशन काटने का निर्णय लिया, तब इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चैटाला ने इसका विरोध किया। उन्होंने केवल बयानबाजी नहीं की, बल्कि पंचकूला से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। माजरा के अनुसार आंदोलन के दबाव में सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा और बुजुर्गों को 3,000 रुपये की बजाय 3,250 रुपये पेंशन देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने किसानों की गेहूं खरीद का मुद्दा भी उठाया। रामपाल माजरा ने कहा कि जब भाजपा सरकार ने गेहूं खरीद के लिए किसानों पर बायोमीट्रिक और वाहन नंबर जैसी शर्तें लगाईं, तब अभय चैटाला हजारों किसानों के साथ ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ खड़े होकर बिना नंबर और बायोमीट्रिक की बाध्यता के उनकी फसल बिकवाने के लिए संघर्ष किया। माजरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम आदमी परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इनेलो को मजबूत करना ही जनता की आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता के मुद्दों की लड़ाई लडने के लिए अभय चैटाला मजबूती से मैदान में खड़े हैं।
छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन’
पन्ना, पवई, 27 अगस्त, अभीतक: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में आज रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था। शिक्षक ’सतानंद पाठक’ ने बताया कि बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चों ने हस्तनिर्मित राखियों का उपयोग कर स्वदेशी को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। राखी बांधने के बाद बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और हमेशा एक-दूसरे की मदद करने का वादा किया। आज के कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे, शिक्षका अंकिता जैन, शिक्षक विवेक सिंह, अतिथि शिक्षक आसिफ खान, समाजसेवी रमेश दुबे एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मानवता की मिसाल: मरीज के लिए पांचों युवाओं ने आपात स्थिति में किया रक्तदान, शतकवीर राजेश डुडेजा ने की सराहना
नियमित तौर पर रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक : राजेश डुडेजा
भिवानी, 27 अगस्त, अभीतक: समाज में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए पाचो युवाओं ने आपात स्थिति में रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। गांव खरक के निवासी एक मरीज को गंभीर स्थिति में प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता पड़ी। खबर मिलते ही सुधीर, देवेंद्र और दीपक धनाना आशीष, विकास कुमार ने बिना समय गंवाए भिवानी स्थित फ्रीडम ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर अपना मानव धर्म निभाया। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से मरीज को नया जीवनदान मिला। इस मौके पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने पाचो युवाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। डुडेजा ने कहा कि रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी को जिंदगी का उपहार देने का सबसे पवित्र जरिया है। जब कोई मरीज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है, तब एक रक्तदाता का निःस्वार्थ कदम उसके परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन जाता है। सुधीर, देवेंद्र और दीपक धनाना आशीष कुमार, विकास कुमार ने आपात स्थिति में तुरंत पहुंचकर जिस तत्परता से रक्तदान किया है, वह बेहद सराहनीय और प्रेरणादायी है। आज के युवाओं को इन वीरों से सीख लेते हुए समाज सेवा के इस कार्य में बढ़-चढकर भाग लेना चाहिए। आपका दिया हुआ रक्त किसी के घर का चिराग बुझने से बचा सकता है। राजेश डुडेजा ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। नियमित रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। आपातकालीन स्थिति में रक्तदान करने वाले ये युवा समाज के असली नायक हैं, जिनकी सोच और जज्बा अन्य लोगों को भी महादान के इस अभियान से जुडने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर फ्रीडम ब्लड बैंक की टीम और मरीज के परिजनों ने पाचो रक्तदाताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

बहनों का भाइयों से नशे से दूर रहने का आह्वान’
राखी जिम्मेदारी और विश्वास का पर्व : रिंकी डबास’
हर बहन भाई से ले नशा त्यागने का वचनरू पूनम छिल्लर’
युवा नशे मे नहीं , शिक्षा और खेल में भविष्य तलाशें: सीमा’
झज्जर, 27 अगस्त, अभीतक: रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र प्रेम विश्वास और सुरक्षा के मजबूत बंधन का पर्व है इस पावन अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। महिलाओं ने कहा कि बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधी गई राखी तभी सार्थक होगी जब भाई जीवन भर नशे से दूर रहने और स्वस्थ सकरात्मक जीवन जीने का संकल्प लें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार की खुशियों आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को तबाह कर देता है। रिंकी डबास ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्यौहार नहीं बल्कि भाई-बहन के बीच जिम्मेदारी विश्वास और स्नेह को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बहनों को भाइयों से महंगे उपहार मांगने के बजाय उनसे नशे से हमेशा दूर रहने का वचन लेना चाहिए। नशा किसी भी परिवार की खुशियों को पल भर में उजाड़ सकता है उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे की गिरफ्त में आने की बजाय शिक्षा खेल और रचनात्मक गतिविधियों को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि नशे के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। पूनम छिल्लर ने कहा कि नशा परिवारों को भीतर से खोखला करने वाली गंभीर सामाजिक बुराई है नशे की लत व्यक्ति की मेहनत की कमाई को बर्बाद करने के साथ परिवार में तनाव कलह और आर्थिक संकट पैदा करती है उन्होंने कहा कि हम रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई से संकल्प करवाए कि वह नशे को हाथ भी नहीं लगाएगा और दूसरे युवाओं को भी नशे से बचाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि जो नशा युवाओं का भविष्य छीनता है उसके खिलाफ समाज को चुप नहीं बैठना चाहिए। गांव में सामूहिक जागरूकता और सामाजिक भागीदारी से नशे के खिलाफ मजबूत माहौल तैयार किया जा सकता है। अध्यापक सीमा ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को नष्ट करने वाला सबसे बड़ा खतरा है नशे की वजह से पढ़ाई खेल करियर और मानसिक विकास पर गंभीर असर पड़ता है उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के व्यवहार पर नजर रखने तथा उन्हें सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण देने की अपील की । उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा खेल तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों में लगाए। जिस हाथ में किताब खेल का सामान और हुनर होना चाहिए उसे हाथ में नशे की वस्तु समाज के लिए चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि मजबूत युवा ही मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
बहादुरगढ: गैंगस्टर रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर के तीन सहयोगी गिरफ्तार
तीन विदेशी पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 1 जिंदा राउंड बरामद।
बहादुरगढ़ एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।
दादरी भिवानी रोड पर लोहारू फीडर के पास किया गिरफ्तार।
ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे आरोपी।
नाकेबन्दी के दौरान पुलिस ने ब्रेजा गाड़ी को किया इंटरसेप्ट।
गाड़ी से तीनो बदमाश हथियारों के साथ किये काबू।
गिरफ्तार आरोपियों की अंकित उर्फ बिट्टू, भवानी चरखी और रितिक निवासी पिलानी के तौर पर हुई पहचान
रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर के लिए हथियार सप्लाई का करते थे काम।
गैंग के लिए नए सदस्य जोड़ने का भी करते थे काम
तीनों आरोपियों की सूचना पर दादरी की प्रोफेसर कॉलोनी से भी एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
आरोपी सिद्धार्थ पेशे से है वकील,
सिद्धार्थ के कब्जे से ग्लोक का 9 एमएम पिस्तौल और 2 लाइव कार्टेज हुई बरामद।
अंकित उर्फ बिट्टू के खिलाफ 6 ,भवानी के खिलाफ 9 और रितिक के खिलाफ 2 मुकदमे भी है पहले से दर्ज।
हथियारों की सप्लाई कंहा करने वाले थे इसकी की जा रही पूछताछ।
कोर्ट से आरोपियों का हासिल किया जाएगा रिमांड।
विदेश में बैठे गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने पहुंचाए थे हथियार।
बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी।
सोनीपत: सोनीपत के शुगर मिल में स्थित किसान भवन में हुई किसानों की बैठक
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में हुई बैठक
3 सितंबर को यमुनानगर के रादौर में किसान करेंगे बड़ी महापंचायत
गन्ने के दामो में बढ़ोतरी करवाने की मांग को लेकर किसान करेंगे महापंचायत
किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा बार बार बढ़ रहे चीनी के दाम फिर क्यो नहीं बढ़ाए जा रहे गन्ने के दाम
सरकार से गन्ने के दाम 600 रुपये क्विंटल करने की उठाई मांग
सोनीपत शुगर मिल की व्यवस्था पर भी बोले नेता कहा दुरुस्त की जाए व्यवस्था ताकि किसान न हो परेशान
विधानसभा में हुए हंगामे और कांग्रेस नेताओं के सस्पेंड करने पर भी बोले नेता
कहा जन प्रतिनिधि के साथ ऐसा करना गलत, जनता के चुने हुए प्रतिनिधि जनता के प्रतिनिधि जनता की आवाज उठाने का करते हैं काम
रोहतक: मर्डर केस में पूर्व विधायक को उम्रकैद की सजा : रोहतक कोर्ट का 15 साल पुराने केस में आज फैसला मंडी में आढ़ती को गोली मारी थी
जानिए वो केस… जिसमें बाली को उम्रकैद हुई
कलानौर अनाज मंडी में 6 मई को म,र्डर : पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 6 मई 2011 को कलानौर की अनाज मंडी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान निगाना निवासी विष्णु की गोली लगने से मौत हुई थी। विष्णु के रिश्तेदार एवं बसाना के पूर्व सरपंच सीताराम राठी की शिकायत पर थ्प्त् दर्ज हुई। इसमें पूर्व विधायक बाली पहलवान समेत 18 लोगों को नामजद किया गया।
विवाद की 2 वजह सामने आई थी
जिस विवाद में म,र्डर हुआ, उसको लेकर दो तरह की रिपोर्ट सामने आईं थी। पहली ये कि बाली पहलवान के कुछ साथी मंडी में पशु चारा लेनेध्चंदा मांगने पहुंचे थे। वहां उनकी बसाना के तत्कालीन सरपंच और आढ़ती सीताराम राठी से कहासुनी हो गई। दूसरी रिपोर्ट कहती है कि बाली के साथियों पर सीताराम राठी से 5 लाख रुपए की कथित प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप लगा था। विरोध करने पर सीताराम और उनके साले विनोद से हाथापाई हुई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी में सीताराम के साले निगाना निवासी विष्णु की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।
बाली को पकड़ना चुनौती थीः
उस वक्त हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। यह पूरा मामला रोहतक से ही जुड़ा था। विष्णु हत्याकांड में नामजद होने के बाद बाली पहलवान की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। बाली के समर्थन में ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया था और मोखरा स्थित उनके घर पर 100 से ज्यादा लोग पहरा दे रहे थे। महिलाएं भी बंदूकें थामी नजर आती थी।
3 सप्ताह बाद खुद सरेंडर कियाः
करीब तीन हफ्ते बाद बाली ने 27 मई को कोर्ट में सरेंडर किया। उस दिन भी बाली के साथ काफी भीड़ आई थी। गाड़ी की छत पर खड़े होकर बाली ने भाषण दिया और खुद को निर्दोष बताया। हालांकि बाद में करीब 7 साल बाद जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया था।
कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड
भिवानी, 27 अगस्त, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने आज यहां जारी एक प्रेस-वक्तव्य में बताया कि प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले अथवा विद्यालय परिवर्तन किए जाने वाले विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज विद्यालय में प्रवेश दिए जाने की अन्तिम तिथि से एक माह तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट ूूू.इेमी.वतह.पद पर दिए गए लिंक पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि सभी संबंधित विद्यालय मुखिया 31 अगस्त, 2026 से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर कक्षा दसवीं में दाखिला लेने के लिए कक्षा नौवीं का रिपोर्ट कार्ड व दसवीं कक्षा की अनुत्तीर्ण अंकतालिका, एस.एल.सी.ध्टी.सी. की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एस.एल.सी.ध्टी.सी. अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में दाखिला लेने हेतु कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र, कक्षा ग्यारहवीं का रिपोर्ट कार्ड व बारहवीं की अनुत्तीर्ण अंकतालिका, एस.एल.सी.ध्टी.सी. की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एस.एल.सी.ध्टी.सी. अपलोड करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय ऐसे सभी विद्यार्थियों के माता-पिता से नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र भी प्राप्त कर अपलोड करें। शपथ-पत्र का नमूना बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सोनीपत: दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद
किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत ने सुनाया फैसला
अदालत ने दोषी पर 55 हजार रुपये जुर्माना भी किया, जुर्माना राशि में 40 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश
दोषी युवक पर नाबालिग साथी संग किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद गन्नौर व हरिद्वार में दुष्कर्म का आरोप
मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने 29 दिसंबर 2024 को करवाई थी प्राथमिकी दर्ज
गांव की महिला ने 29 दिसंबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 11वीं कक्षा की छात्रा उनकी 17 वर्षीय बेटी 28 दिसंबर हुई थी लापता
11 जनवरी, 2025 को किशोरी को किया गया था बरामद,लिए हुए थे बयान
किशोरी के पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगे थे दुष्कर्म के आरोप
नाबालिग का मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में विचाराधीन
पानीपत: पानीपत में महिला पंचायत सेक्रेटरी किरण एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
30 लाख की पेमेंट में 7 लाख ले चुकी थी पहले
शिकायतकर्ता ठेकदार कोथली भी देकर आया था सेक्रेटरी के घर
घर बुलाकर मांगती थी पैसे
एसीबी ने रंगे हाथ घर से काबू किया।
बहन मानकर, कोथली भी देकर आया था ठेकदार आरोपी महिला सेक्रेटरी को
30 लाख की पेमेंट के बदले 7 लाख पहले ले चुकी थी
12 लाख बची हुई पेमेंट पर एक लाख लेती काबू
भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
भारत की वैश्विक सहभागिता सदैव देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली, 27 अगस्त, अभीतक: भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों (2025 बैच) तथा भूटान के दो राजनयिकों ने, जो वर्तमान में सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान में प्रवेश प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, आज इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने, राष्ट्र हित के लिए कार्य करने, तथा विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को सुदृढ़ करने का गौरव और दायित्व प्राप्त होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति से विश्व के साथ हमारे जुड़ाव के लिए नई संभावनाएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने राजनयिकों को सलाह दी कि वे निवेश, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में उभरते अवसरों के प्रति सजग रहें, तथा ऐसी भागीदारियां कायम करें, जिनसे भारत के राष्ट्रीय हितों की पूर्ति होती हो। उन्होंने कहा कि राजनय से भारत की समृद्धि में प्रत्यक्ष योगदान मिलना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की वैश्विक सहभागिता सदैव देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप होनी चाहिएरू यानी राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। यह भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के पेशेवर जीवन का एक चिरस्थायी सिद्धांत बना रहना चाहिए। जैसे-जैसे भारत वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है, राजनय की भूमिका बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि राजनयिकों को अपनी सहभागिता केवल सरकारी कार्यालयों तथा आधिकारिक बैठकों तक सीमित नहीं रखनी चाहिए। उन्हें विश्वविद्यालयों, कारोबारी जगत, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों, सांस्कृतिक संस्थानों, सिविल सोसायटी तथा स्थानीय समुदायों से भी जुड़ाव बढ़ाना चाहिए। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि वे प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ सार्थक रूप से जुड़ें और विशेष रूप से, प्रवासी भारतीय समुदाय के युवा सदस्यों को भारत से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करें तथा उनके लिए ऐसे अवसरों की तलाश करें जिनके माध्यम से वे भारत की विकास यात्रा में योगदान दे सकें। राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख किया कि कूटनीति के स्वरूप में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। प्रौद्योगिकी ने राष्ट्रों के बीच संवाद, कारोबार के संचालन और नागरिकों तक सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच के तौर-तरीकों को बदल दिया है। विदेशों में भारत के मिशनों को भी इस बदलाव के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। प्रौद्योगिकी का उपयोग केवल संचार के साधन के रूप में ही नहीं, बल्कि सुशासन और अधिक गहन भागीदारी के माध्यम के रूप में भी किया जाना चाहिए, लेकिन प्रौद्योगिकी कभी भी मानवीय संवेदनशीलता का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने राजनयिकों से यह सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया कि जरूरत के समय भारतीय मिशनों के द्वार हमारे देशवासियों के लिए हमेशा सुलभ और उपलब्ध रहें। उन्हें हाल के वर्षों में हमारे देश द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए गए बचाव एवं मानवीय सहायता अभियानों के माध्यम से प्रदर्शित परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को, जिन्हें सहायता की जरूरत है, यह अनुभव होना चाहिए कि उनका मिशन सहज-सुलभ, संवेदनशील और विश्वसनीय है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी न केवल ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसकी सभ्यता का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है, बल्कि वे एक युवा, गतिशील और आकांक्षी भारत का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। शांति, बहुलतावाद, संवाद, सह-अस्तित्व और विविधता के प्रति सम्मान, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के भारत के सभ्यतागत लोकाचार में गहराई से समाहित हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि निरंतर अनिश्चित और जटिल होते विश्व में राजनयिकों को सजग, जिज्ञासु और निरंतर सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए। सबसे बढ़कर, उन्हें सदैव विनयशील बने रहना चाहिए। उन्होंने युवा प्रशिक्षु अधिकारियों से आग्रह किया कि विदेश यात्रा के दौरान वे सदैव यह स्मरण रखें कि वे केवल भारत सरकार का ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों तथा उनकी आशाओं और आकांक्षाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने उन्हें ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पेशेवर आचरण के उच्चतम मानदंडों को बनाए रखने की सलाह दी।
