



संस्कारम पब्लिक स्कूल के अरुण का सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक गेम्स में शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक’
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: निकटवर्ती गांव खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अरुण ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक गेम्स (ब्ठैम् ब्सनेजमत ।जीसमजपब ळंउमे) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व अपने गांव रुड़ियावास का नाम रोशन किया। अरुण ने अंडर-19 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर डबल पोडियम फिनिश की उपलब्धि हासिल की।
कड़ी मेहनत व अनुशासन का परिणाम: विद्यालय प्रशासन
अरुण की इस दोहरी सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। पदक विजेता अरुण जब विद्यालय पहुंचे तो प्राचार्या सहित समस्त स्टाफ ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत किया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता अरुण की कड़ी मेहनत, लगन व अनुशासन का परिणाम है तथा यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
एथलेटिक कोच रोहित के मार्गदर्शन की सराहना
विद्यालय प्रशासन ने अरुण को निरंतर प्रशिक्षित करने वाले एथलेटिक कोच रोहित के अथक प्रयासों व उत्कृष्ट मार्गदर्शन की भी विशेष सराहना की। कहा गया कि कोच रोहित के सतत प्रशिक्षण व मेहनत के कारण ही विद्यालय के खिलाड़ी लगातार जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने अरुण को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने अरुण को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने तथा नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने अरुण एवं कोच रोहित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एल. ए. स्कूल के बच्चों ने ट्रेक इवेंट गेम्स में 1500 मीटर रेश में सिल्वर मेडल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने सीबीएसई कलस्टर प्रोग्राम के तहत ट्रेक इवेंट गेम्स में 1500 मीटर रेश में सिल्वर मेडल प्राप्त कर बेटे ध्रुव ने स्कूल का नाम रोशन किया। अंडर -17 में 1500 मीटर रेश में दसवीं कक्षा के छात्र ध्रुव सुपुत्र दीपक बादली से ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस उपलब्धि को प्राप्त किया। यह इवेंट्स का आयोजन इसराना पानीपत के हेरेटेज पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ था। ध्रुव ने पहले भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था । स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया, स्कूल मैंनेजर के. एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने अपने हाथों से ध्रुव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस खिलाड़ियों की सफलता में इनके डीपीई अमित लोहचब, विशाल सिँह व महेंद्र सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ध्रुव के इस सम्मान कार्यक्रम में स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पूजा कादयान व एक्टिविटी इंचार्ज भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा मौजूद रहे।




उद्यमिता सैल एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचार कौशल विषय पर किया गया ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: आज राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) दलबीर हुड्डा के कुशल निर्देशन में उद्यमिता सैल एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए श्संचार कौशलश् विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी, डॉ. सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई। अपने व्याख्यान में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संचार के विभिन्न पहलुओं एवं उसकी बारीकियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं व्यावसायिक परिवेश में प्रभावी संचार कौशल सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को मौखिक एवं गैर-मौखिक संचार, बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास, सही शब्दों के चयन, सुनने की कला तथा अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि अच्छा संचार न केवल व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जीवन में, बल्कि रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी सफलता के नए अवसर प्रदान करता है। उद्यमिता सैल की अधिकारी मिस सुनीता, सहायक प्रोफेसर वाणिज्य विभाग ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, अपने कौशल का निरंतर विकास करने तथा जीवन में उपलब्ध अवसरों का प्रभावी ढंग से उपयोग करनेके लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान गणित विभाग की मिसेज निशा, श्री वीरेंद्र, डॉ. नरेंद्र, मिसेज रीना तथा श्री मृणाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिस सुनीता ने मुख्य वक्ता, उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





स्कूली छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक’
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कम्युनिटी पुलिसिंग प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान हरदयाल सी. सै. स्कूल, बहादुरगढ़ में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है।इसी क्रम में ळैैै धौड़ स्कूल में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही डायल 112, साइबर अपराध से बचाव तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

ठेका से ब्ब्ज्ट कैमरा चोरी करने के मामले में छुछकवास पुलिस टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बेरी की चैकी छुछकवास पुलिस ने ठेके से ब्ब्ज्ट कैमरा चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी छुछकवास उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि गांव माजरा निवासी जोगेंद्र की शिकायत पर थाना बेरी में सीसीटीवी कैमरा चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके ठेके पर लगा सीसीटीवी कैमरा अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है।मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मलिकपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सीसीटीवी कैमरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा वारदात से संबंधित साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है।चैकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




हॉस्टल से मोबाइल फोन चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद’
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: झज्जर जोन की पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चैकी प्रभारी छुछकवास उप निरीक्षक सतबीर ने हॉस्टल से मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।चैकी प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह जिला महेंद्रगढ़ का निवासी है और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। 20 अगस्त 2026 की रात को उसने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया था और सो गया। अगली सुबह उठकर देखा तो उसका मोबाइल फोन वहां से गायब था। जिस शिकायत के आधार पर थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की और विजयपाल निवासी डाबोरा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी बाल के खेल मैदान में चार नर्सरियों के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैचों का आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी बाल के खेल मैदान में आज फुटबॉल के फ्रेंडली मैचों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चार टीमों – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी बाल की नर्सरी, स्टेडियम की नर्सरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल की नर्सरी तथा बालावास जाट गांव की नर्सरी की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के प्राचार्य श्री विनोद यादव एवं शिक्षाविद्-साहित्यकार श्री मनोज वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। इस आयोजन की अगुवाई नर्सरी कोच जसवंत सिंह एवं एडवोकेट नवीन जांगड़ा ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य विनोद यादव ने कहा – खेल अनुशासन, टीम भावना और चरित्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। हमारे विद्यालय के मैदान से ही भविष्य के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। बच्चों में जो प्रतिभा और जोश है, वह काबिले-तारीफ है। विद्यालय प्रशासन की ओर से खेल नर्सरियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और मंच मिल सके। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा – ग्रामीण आंचल की इन फुटबॉल नर्सरियों ने बहुत कम समय में जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। कोच जसवंत सिंह और नवीन जांगड़ा जैसे युवा जिस समर्पण से बच्चों को तराश रहे हैं, वह अभिनंदनीय है। शिक्षा के साथ-साथ खेल का यह संगम ही बच्चों को एक संपूर्ण व्यक्तित्व बनाएगा। मैं सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ। इस अवसर पर सभी नर्सरियों के कोच, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी टीमों ने उत्साह के साथ मैचों में भाग लिया।

खेत से कॉपर की तार व अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी काबू’
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सालावास पुलिस ने खेत से कॉपर की तार व अन्य सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान जानबूझकर खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सालावास निरीक्षक बलराज ने बताया कि समेर निवासी सुंदरहेटी ने शिकायत देते हुए बताया कि 21 अगस्त 2026 की सुबह वह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। वहां उसने देखा कि उसके खेत से कॉपर की तार व दो बैंड चोरी हुए मिले। शिकायत के आधार पर थाना सालावास में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने गांव के ही अजय और सुमित को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तार बरामद की।वहीं, चोरी का सामान जानबूझकर खरीदने वाले कबाड़ी प्रकाश चंद निवासी झोलरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




जिला भर में 29-30 अगस्त को फिर चलेगा विशेष अभियान, बूथों पर मिलेंगे बीएलओ: डीसी
मतदाता सूची में नाम व विवरण की जांच का अवसर, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे और नागरिकों व छात्र मतदाताओं से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी।
सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगी लोकतांत्रिक व्यवस्था
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के साथ-साथ अपने मतदाता विवरण की भी जांच करें, ताकि नाम और अन्य विवरण सही रूप से दर्ज होना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करती है।
पात्र नागरिक मतदाता सूची में जरूर जांचें अपना नाम
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के नागरिकों से अपील की कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन करवाने के लिए निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7
डीसी ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
ईआरओ-एईआरओ कार्यालय में भी जमा होंगे दावे-आपत्तियां
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। आवेदकों को संबंधित फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करने की सलाह दी गई है।
30 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। विशेष अभियान के दौरान नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ अथवा ईआरओ से संपर्क कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
हेल्पलाइन 1950 से भी मिलेगी वोटरों को जानकारी
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए नागरिक संबंधित ईआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने जिला झज्जर के नागरिकों से 29-30 अगस्त को आयोजित विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।


पात्र युवाओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी: रवि मीणा
एसआईआर को लेकर राजकीय आईटीआई मातनहेल में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: जिला भर में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को राजकीय आईटीआई, मातनहेल में विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम झज्जर रवि मीणा ने की। शिविर के दौरान विद्यार्थियों, विशेषकर पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रवि मीणा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम शामिल होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक मजबूत एवं सहभागी बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और पात्र होने पर नाम दर्ज करवाएं तथा अपने आसपास के अन्य पात्र युवाओं और नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रवि मीणा ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, नाम में आवश्यक संशोधन करवाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे फॉर्म संख्या 6 के साथ घोषणा पत्र लगाकर वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।



अंत्योदय के सिद्धांत पर जन सेवा में सजग है प्रशासन: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने समाधान शिविर में की जनसुनवाई
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए जनसेवा करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुनवाई के लिए समाधान शिविर लोगों की शिकायतों के निदान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। वे सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में लगे समाधान शिविर में उपस्थित अधिकारियों व शिकायत लेकर आये लोगों से संवाद कर रही थी। डीसी ने समाधान शिविर में आये लोगों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के निदान का केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को जिला व उपमंडल स्तरीय पर आयोजित समाधान शिविर में अधिकारी जनसमस्याओं का निराकरण करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा भी कर रहे हैं। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि हर वर्ग की समस्या को सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। इसी उद्देश्य से हरियाणा में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्या के निवारण के लिए अहम साबित हो रहे हैं। आमजन द्वारा शिविर की सराहना की जा रही है क्योंकि उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए एक बेहतर मंच मिला है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहकर उनकी समस्या का निराकरण करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान किया जाए। इन समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो।
प्रशासनिक स्तर पर सजग हैं विभाग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में आ रहे हैं और जिला प्रशासन समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में अब तक रखी गई ज्यादातर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है व जो लंबित हैं उनका भी समाधान जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने समस्याओं के निर्धारित समय में त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं तथा पुलिस विभाग से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे थे। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, सीटीएम ऋतु सहित प्रॉमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

स्वतंत्रता सेनानी स्व. शीशराम की धर्मपत्नी छन्नो देवी को डीसी ने सौंपे श्रवण यंत्र
डीसी ने कहा-रेडक्रॉस सोसायटी हर पहलू पर सहयोग के लिए सजग
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसायटी झज्जर की ओर से देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाता है। शहर की जय हिंद कॉलोनी निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शीशराम की धर्मपत्नी बुजुर्ग छन्नो देवी को डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल ने अपने कार्यालय में आमंत्रित कर श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) व अन्य आवश्यक सहायक उपकरण भेंट किए।
प्रशासन की प्राथमिकता: सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान
डीसी ने कहा कि लंबे समय से सुनने में आ रही समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से यह उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण सौंपते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने बुजुर्ग छन्नो देवी का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां लीं। डीसी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में अपना अभूतपूर्व और अविस्मरणीय योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों की देखभाल व सम्मान करना जिला प्रशासन का नैतिक दायित्व और सर्वोच्च प्राथमिकता है। बुजुर्गों, वयोवृद्धों और जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर है।
रेडक्रॉस की कल्याणकारी योजनाएं
रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और जिले के दिव्यांग व जरूरतमंद नागरिकों को समय पर चिकित्सीय व सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में छन्नो देवी को उच्च गुणवत्ता का श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया है ताकि उनकी दैनिक दिनचर्या सुगम हो सके। उपकरण प्राप्त होने के बाद बुजुर्ग छन्नो देवी और उनके साथ आए परिजनों ने डीसी वर्षा खांगवाल तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील मदद से बुजुर्ग छन्नो देवी के जीवन की एक बड़ी समस्या दूर हुई है।




गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती पर किया नमन
झज्जर, 24 अगस्त, अभीतक: गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद राजगुरु की जयंती पर समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को खेड़ वर्तमान में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम हरि नारायण राजगुरु और माता का नाम पार्वती देवी था। 19 दिसंबर 1928 में राजगुरु ने भगत सिंह के साथ मिलकर लाहौर में अंग्रेज सहायक पुलिस अधीक्षक जेपी सांडर्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सांडर्स ने स्कॉट के कहने पर ही लाला लाजपत राय को लाठी मारी थी। इस घटना के बाद भगत सिंह राजगुरु चंद्रशेखर आजाद पुलिस की नजरों से बचकर भाग निकले राजगुरु को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है। स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को भी 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटका दिया था। पूरा देश उनके बलिदान को याद करता है श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार जय भगवान प्रधान पहलवान रामकुमार सतवीर सिंह सुनील कुमार दलजीत सिंह अंकित लविश दीपक कौशिक मौजूद रहे


रेवाड़ी मैराथन 2026: राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन में भाग लेने के लिए करें ऑनलाइन पंजीकरण
डीसी अभिषेक मीणा ने 6 सितंबर को होने वाली मैराथन के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का किया आह्वान
रेवाड़ी, 24 अगस्त, अभीतक: हरियाणा उदय अभियान के तहत ‘नशामुक्त हरियाणा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रेवाड़ी में 6 सितंबर, 2026 को राज्य स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है तथा प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस मैराथन को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ नशामुक्त हरियाणा के लिए युवाओं को जागरूकता का संदेश भी देंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जिलेवासियों सहित प्रदेशभर के युवाओं, खिलाडियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा आमजन से इस मैराथन में बढ़-चढकर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी मैराथन के माध्यम से युवाओं को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से मैराथन में पंजीकरण करवाकर इस जन-अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।
रेवाड़ी मैराथन के पंजीकरण की प्रक्रिया है बेहद सरल
डीसी ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन के पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद सरल बनाई गई है। मैराथन में भाग लेने के प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए https://www.runagainstdrugsrwr.in/#/en/registration पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि 5 किलोमीटर मैराथन के लिए पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है। वहीं 10 किलोमीटर के लिए पंजीकरण करवाने के लिए मात्र 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। डीसी ने युवाओं और खेल प्रेमियों सहित समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाएं और 6 सितंबर को रेवाड़ी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मैराथन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



जनगणना कार्य को लेकर चार्ज अधिकारियों व कर्मचारियों की दूसरे फेज की ट्रेनिंग आयोजित
रेवाड़ी, 24 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में आगामी जनगणना कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में चार्ज अधिकारियों, चार्ज क्लर्कों तथा तकनीकी सहायकों की दूसरे फेज की ट्रेनिंग आयोजित की गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जनगणना अधिकारी दीपक ने प्रशिक्षणार्थियों को एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) से ईबी (एन्यूमरेशन ब्लॉक) बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य में आंकड़ों की शुद्धता एवं सही तरीके से ब्लॉक तैयार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला जनगणना समन्वयक अमित कुमार ने भी प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी से प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझने तथा अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

नेटबॉल प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना रेवाड़ी
रेवाड़ी बॉयज टीम ने अंडर 14 में सिरसा, 17 में हिसार और 19 में कुरुक्षेत्र की टीमों को हराया
रेवाड़ी के हिंदू पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन
रेवाड़ी, 24 अगस्त, अभीतक: तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता में रेवाड़ी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में हिंदू पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में रेवाड़ी की लड़कियों के बाद लड़कों की टीमों ने भी विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। रेवाड़ी बॉयज की टीम ने अंडर-14 में सिरसा, अंडर-17 में हिसार और अंडर-19 में कुरुक्षेत्र की टीमों को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलते हुए अपना उच्च स्तर का प्रदर्शन किया। रेवाड़ी जिला में आयोजित तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्ण समापन किया गया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह, एईओ भूपेंद्र सिंह, एईईओ सुनील कुमार, कोच चरण सिंह, डीपीई सतपाल, रविंद्र, संजय, प्रदीप, सुखबीर, जयसिंह, जयपाल, शिवाली, पूनम, सुनीता, सुमन, रेखा, शशीबाला, सतीश और अनिल सहित अन्य अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।





पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग तथा ऑनलाइन बिक्री के आधुनिक तरीकों से कराया अवगत
रेवाड़ी, 24 अगस्त, अभीतक: भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई विकास कार्यालय, करनाल के उप निदेशक के.सी. मीणा द्वारा किया गया। उप निदेशक के.सी. मीणा ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्य तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं लाभों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उनके उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग तथा ऑनलाइन बिक्री के आधुनिक तरीकों से अवगत कराना तथा ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर डोमेन एक्सपर्ट जयवीर योगी ने प्रतिभागियों को योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कारीगरों को नई तकनीकों और बाजार के बदलते स्वरूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एमएसएमई करनाल के सहायक निदेशक रमेश राजा ने उद्यमिता एवं कौशल विकास, मूल्य निर्धारण, बाजार के रुझानों एवं बिक्री रणनीतियों पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में एलडीएम कार्यालय रेवाड़ी महेंद्र ने वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग संबंधी विषयों एवं पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों से जुड़े ऋण संबंधी मुद्दों पर जानकारी दी। जिला एमएसएमई केंद्र रेवाड़ी के आईईओ करण सिंह ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए उपलब्ध राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी साझा की। डिजिटल द्रोणाचार्य सोनीपत के निदेशक गौरी कपूर ने पीएम विश्वकर्मा उत्पादों के निर्यात संवर्धन, ऑनलाइन बिक्री एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। आशीष कुमार ने उत्पाद डिजाइनिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल की वाईपी राखी रावल द्वारा लाभार्थियों को एआई आधारित टूल्स के उपयोग तथा उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व भारत पे की टीम द्वारा लाभार्थियों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर ऑनबोर्ड किया गया तथा प्रतिभागियों को विभिन्न बिजनेस डिजिटल प्लेटफॉर्मों से जोड़ने की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया, ताकि वे अपने उत्पादों एवं व्यवसाय की ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ा सकें और अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बना सकें। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया गया। ओपन हाउस सत्र के माध्यम से लाभार्थियों को अपने व्यवसाय, उत्पादों, मार्केटिंग एवं बिक्री से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में 100 से अधिक कारीगरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक तकनीक, डिजिटल मार्केटिंग एवं ऑनलाइन बिक्री के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।




सेक्टर-एक की सीवरेज लाइन को करवाएं साफ
लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने एमसी ईओ को दिए निर्देश
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित
रेवाड़ी, 24 अगस्त, अभीतक: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुपर सकर मशीन से शहर के सेक्टर-1 की सीवरेज लाइन को साफ करवाएं और यहां होली पार्क में जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सोमवार बाल भवन सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान सेक्टर-एक के निवासियों की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दूषित पानी की निकासी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उनके साथ बैठक में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली के विधायक अनिल यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली आदि मौजूद रहे। बैठक में रेवाड़ी निवासी मनजीत कुमार की शिकायत पर लोक निर्माण मंत्री ने शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि आवेदक को तत्काल प्रभाव से भूखंड आवंटित किया जाए तथा इस मामले में देरी के लिए जो कर्मचारी या अधिकारी जिम्मेदार है, उसकी जांच करवाई जाए। सहादत नगर निवासी भतेरी देवी का प्लाट रास्ते में दिखाए जाने पर मंत्री रणबीर गंगवा ने डीटीपी को वर्तमान स्थिति के अनुसार कालोनी का नक्शा पास करवाने के निर्देश दिए। गांव सुलखा निवासी कुलदीप सिंह ने बरसात के समय घर में पानी भर जाने की शिकायत रखी। कैबिनेट मंत्री ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर यहां नाली बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में 13 परिवादों की सुनवाई की गई, जिनमें से 4 का मौके पर निपटारा किया गया। शेष मामलों में अध्यक्ष ने रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रेवाड़ी के एसडीएम दलबीर सिंह, कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, बावल के एसडीएम संजीव कुमार, जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत, नगराधीश जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, महामंत्री कुलदीप चैहान सहित विभागीय अधिकारी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।



सीटीएम जितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनकर करवाया निवारण
रेवाड़ी, 24 अगस्त, अभीतक: प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर जनसुनवाई का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में आमजन की शिकायतें सुनने के लिए सभी विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर निवारण करवाएं। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त अवैध कब्जा, रास्ते का निर्माण, सीवरेज, पुलिस, परिवार पहचान पत्र, पेंशन व बिजली संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए गए।
हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा 5 सितंबर तक मनाया जा रहा उद्यमिता पखवाड़ा
महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता से जोड़ना पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य
रेवाड़ी, 24 अगस्त, अभीतक: हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा प्रदेश भर में महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनमें उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अगस्त से 5 सितंबर तक 15 दिवसीय ष्उद्यमिता पखवाड़ाष् आयोजित किया जा रहा है। महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 15 दिवसीय पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय सहायता की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उद्यमिता के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए पखवाड़े के दौरान कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिनमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, विशेष जागरूकता शिविर एवं सफल उद्यमियों से सीधा संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे है। जिसके माध्यम से युवा और महिलाएं सफल उद्यमियों के अनुभवों से प्रेरणा ले रहे है। पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत निगम द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। जिला प्रशासन व हरियाणा महिला विकास निगम ने जिले की महिलाओं और युवाओं से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी के कार्यालय लोटस गार्डन के सामने, नासियाजी रोड, शांति नगर, रेवाड़ी तथा दूरभाष नंबर 01274-225294 पर संपर्क कर सकते है।



राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर पंजाब, चंडीगढ़ एवं हरियाणा के प्रत्येक जिले के दो महाविद्यालयों में आयोजित होगा “खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात पीएम के साथ”
चंडीगढ़, 24 अगस्त, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर “खेलो इंडिया संवाद दृ खेल की बात च्ड के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस तथा युवा नेतृत्व वाले राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय विजन से जोड़ना है। मेरा युवा भारत, पंजाब की राज्य निदेशक सुश्री रश्मीत कौर, चंडीगढ़ के न्ज् निदेशक श्री शिवधन शर्मा तथा हरियाणा के राज्य निदेशक श्री आकाश दीक्षित ने बताया कि 27 अगस्त 2026 को पंजाब, चंडीगढ़ एवं हरियाणा के प्रत्येक जिले के दो महाविद्यालयों में “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी एवं युवा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम से जुड़ेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे। इसके पश्चात स्थानीय स्तर पर युवाओं के साथ संवाद एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राज्य निदेशकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें देश की खेल यात्रा, फिटनेस और युवा नेतृत्व वाले विकास से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी रहेगी तथा युवाओं को अपने विचार, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा। युवा संवाद के दौरान चार प्रमुख विषयोंकृजिम्मेदार एवं नागरिक भावना से युक्त युवाय भविष्य के लिए तैयार युवा एवं कक्षा से परे कौशलय नई पीढ़ी के युवाओं के लिए स्वयंसेवा का नया स्वरूपय तथा डल् ठींतंज को एक मजबूत मंच बनानाकृपर युवाओं के विचार एवं सुझाव लिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को डल् ठींतंज पोर्टल पर पंजीकरण के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा तथा डल् ठींतंज ैनहहमेजपवदे ठवÛ के माध्यम से अपने सुझाव डिजिटल रूप से प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही टपोपज ठींतंज ल्वनदह स्मंकमते क्पंसवहनम (टठल्स्क्) 2027 फनप्र के संबंध में भी युवाओं को जानकारी दी जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान श्री विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत चंडीगढ़य तथा श्री विक्रम सिंह, सहायक निदेशक, माय भारतपंजाब ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा में इसकी तैयारियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की। इस अवसर पर श्री जय भगवान, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै), चंडीगढ़ सहित भारतीय खेल प्राधिकरण (ै।प्), के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन, युवाओं की सहभागिता तथा खेल एवं युवा विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। अधिकारियों ने कहा कि “खेलो इंडिया संवाद दृ खेल की बात च्ड के साथ” युवाओं को खेल, फिटनेस, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस पहल के माध्यम से युवाओं के विचारों एवं सुझावों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें विकसित भारत/2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज
सोनीपत के प्याऊ मनियारी में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या
ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी से आरोपी कर रहा था गाली-गलौज
ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री ने आरोपी को गाली-गलौज करने से रोका
रोकने पर आरोपी ने नरेंद्र से ही करने लगा विवाद
आरोप है कि विवाद के दौरान अमन बिहारी ने ढाबा संचालक नरेंद्र को मारी गोली
घायल ढाबा संचालक को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया
अस्पताल में डॉक्टरों ने ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री को किया मृत घोषित
सोनीपत कुंडली थाना पुलिस कर रही मामले में गंभीरता से जांच
झज्जर: पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पर विस्फोटक हुए कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स
हरियाणा तक के कैमरे के सामने दीपेंद्र हुड्डा का किया खुलकर बचाव
कार्रवाई की मांग करने से पहले कुलदीप शर्मा बताएं, खड़गे जी को लिखा गया पत्र कैसे गया भाजपा अध्यक्ष के पास
कुलदीप वत्स बोले, भाजपा की भाषा बोल रहे हैं पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा
दीपेंद्र के बयान को लेकर एक साथ कैसे आया पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी का बयान
कहा: पंजाब में भाजपा को लाभ पहुंचाने की हो रही है साजिश
कुलदीप वत्स बोले, हुडा परिवार का सिख समुदाय से 110 साल का नाता
रू कुलदीप शर्मा द्वारा कांग्रेस में गैर जाट को दबाए जाने के बयान पर भी बोले कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स
कहा: आरोप लगाने से पहले कुलदीप शर्मा बताएं ब्राह्मणों के लिए अब तक कितनी टिकट मांगी



झज्जर: नायब सैनी को बताया भुक्कल ने पार्ट टाइम मुख्यमंत्री
कहा: हरियाणा को छोड़ पंजाब के दौरे कर रहे हैं नायब सैनी
झज्जर में अपने निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत कर रही थी पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल
कांग्रेस विधायक बोली, बहुत हो चुका अब हरियाणा में रहकर प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान दें मुख्यमंत्री नायब सैनी
मानसून सत्र में हरियाणा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कही बात
दुष्यंत चैटाला द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर किए गए कटाक्ष वाले बयान पर भी बोली गीता भुक्कल
कहा: डिप्टी सीएम रहने के बावजूद दुष्यंत चैटाला की हो गई थी जमानत जब्त
लहर होने के बावजूद कांग्रेस की सरकार न बनने का ठीकरा इलेक्शन कमीशन पर फोड़ा
भुक्कल बोली, फेयर इलेक्शन होता तो हर हालत में होती हरियाणा में कांग्रेस की सरकार
अभय चैटाला पर भी साधा निशाना
कहा: कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की चिंता छोड़ अपनी पार्टी की चिंता करें अभय चैटाला
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को भाजपा द्वारा कॉमेडी शो बताए जाने पर बोली भुक्कल
कहा: पुणे में बेटियों के लिए था छात्रों की गूंज कार्यक्रम
भाजपा को लगता है कॉमेडी शो, तो बदल दे अपना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा
झज्जर: सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे सफाई यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री
डटे रहने, संगठित रहने और मिलकर लड़ने का दिया हड़ताली कर्मियों को मूल मंत्र
सरकार की जॉब सिक्योरिटी को बताया नकली गारंटी
कहा: सड़कर मरने से अच्छा है, लड़कर संघर्ष कर न्याय पाना
मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहने की दी चेतावनी
अवैतनिक सहायक से स्वच्छता उद्यमी तक: नमस्ते-एसयूवाई सहायता ने कैसे बदला कपिल का जीवन
नई दिल्ली़, 24 अगस्त, अभीतक: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं के लिए सीमित शिक्षा और अस्थिर रोजगार प्रगति के अवसरों को सीमित कर सकते हैं। समय पर वित्तीय सहायता और मशीनी उपकरण स्वच्छता कर्मियों को अधिक सुरक्षित, संवहनीय और सम्मानजनक आजीविका निर्माण करने में मदद कर सकते हैं। नमस्ते-स्वच्छता उद्यमी योजना पहल के तहत मिली मदद से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित हुसैनपुर गाँव के 25 वर्षीय निवासी कपिल ने अपने पिता के साथ अवैतनिक सहायक के रूप में काम करने से लेकर एक स्वतंत्र स्वच्छता उद्यमी बनने तक का सफर तय किया है। कपिल अनुसूचित जाति (खटीक) समुदाय से हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं जो स्वच्छता के काम पर निर्भर है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण, वह केवल 12वीं कक्षा तक ही अपनी शिक्षा जारी रख सके। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, कपिल ने सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के काम में अपने पिता की मदद करना शुरू किया। काम करते हुए उन्होंने सफाई सेवाओं के व्यावहारिक पहलुओं को सीखा, लेकिन इतनी मेहनत वाले काम के लिए उन्हें कोई तय वेतन नहीं मिलता था। सबसे बड़े बेटे होने के नाते, कपिल पर कम उम्र से ही बड़ी जिम्मेदारियाँ थीं। वह अपने माता-पिता, चार बहनों और तीन भाइयों की मदद करते थे। सीमित साधनों के कारण, परिवार मुख्य रूप से सफाई से जुड़े पारंपरिक कामों पर निर्भर था। आर्थिक तंगी, सीमित उच्च शिक्षा, अस्थिर रोजगार और स्वच्छता कार्य से जुड़े सामाजिक कलंक ने कपिल की प्रगति के अवसरों को सीमित कर दिया था। इन बाधाओं के बावजूद, वे आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए दृढ़ संकल्प रहे। कपिल का सपना था कि वह एक डिस्टर्जिंग वाहन (कीचड़ध्गाद निकालने वाली गाड़ी) के साथ अपना खुद का उद्यम स्थापित करें और साथ ही अधिक सुरक्षित एवं कुशल स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने और सम्मान के साथ एक स्थिर आय अर्जित करें। कपिल को 2023 में सक्शन मशीन (कचरा खींचने वाली मशीन) से लैस एक ट्रैक्टर खरीदने के लिए श्नमस्तेश् योजना के तहत लागू श्स्वच्छता उद्यमी योजनाश् के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। 10,70,400 रुपये की कुल परियोजना लागत के एवज में, उन्हें 6,77,800 रुपये का ऋण और 3,92,600 रुपये की पूंजीगत सब्सिडी मिली। इस सहायता ने कपिल को एक मशीनीकृत स्वच्छता सेवा व्यवसाय स्थापित करने में सक्षम बनाया। ट्रैक्टर और सक्शन मशीन की मदद से, अब वे स्वतंत्र और कुशल तरीके से सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई का काम करते हैं। इस सहायता ने उनकी आजीविका, आत्मविश्वास, सम्मान और सामाजिक पहचान को मजबूत किया है। सहायता प्राप्त करने से पहले, कपिल एक अवैतनिक सहायक के रूप में काम करते थे और उनकी कोई निश्चित मासिक आय नहीं थी। आज, अपने खर्चों को पूरा करने और 14,517 रुपये की मासिक ऋण किश्त चुकाने के बाद भी, वह मशीनीकृत स्वच्छता कार्य से प्रतिमाह लगभग 30,000-35,000 रुपये कमाते हैं। बढ़ी हुई आय की वजह से वह अपने ऋण को चुकाने और अपना कारोबार चलाने के साथ-साथ घर के खर्च उठाने, नियमित बचत करने और अपने परिवार को ज्यादा आर्थिक सुरक्षा देने में सक्षम हो पाएं हैं। नमस्ते-एसयूवाई पहल ने कपिल के व्यावहारिक अनुभव को संवहनीय स्वरोजगार में बदल दिया। पैसे और मशीनी उपकरणों ने उन्हें अनिश्चित, श्रम-साध्य कार्य से बाहर निकालकर सुरक्षित कामकाज और एक स्वतंत्र आजीविका की ओर बढ़ने में मदद की। एक अवैतनिक सहायक से स्वच्छता उद्यमी बनने तक का उनका सफर दिखाता है कि मशीनीकृत सफाई, काम की गरिमा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सही दिशा में दी गई मदद कितनी असरदार हो सकती है। पक्के इरादे और समय पर मिली मदद से, वे अब अपने और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित भविष्य बना रहे हैं।
न्यूज स्त्रोत- पीआईबी
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने ऑपरेशन ब्लैक हॉक में अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ कियाय 18.6 किलोग्राम से अधिक कच्ची हेरोइन जब्त की
अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली़, 24 अगस्त, अभीतक: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों के अधिकारियों ने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के पास लगातार चलाए गए अभियानों में श्ऑपरेशन ब्लैक हॉकश् को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और कुल 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की। इस अभियान में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ उत्तर-पूर्वी राज्य से आया था और उत्तर प्रदेश में खपत के लिए तस्करी किया जा रहा था। पूर्वोत्तर क्षेत्र से लखनऊ तक मादक पदार्थों की आवाजाही के संबंध में सीबीएन एमपी यूनिट से प्राप्त पहली सटीक जानकारी के आधार पर सीबीएन एमपी और यूपी यूनिट की संयुक्त टीमों ने 20-21 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि को सुल्तानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर घेराबंदी की। विभिन्न टोल प्लाजा पर लगातार निगरानी के बाद 21 अगस्त को स्ट्राइक टीम ने लखनऊ के पास असम में पंजीकृत एक हुंडई क्रेटा को रोका। गाड़ी खाली पाई गई और उसमें सवार लोगों ने खुद को निर्दोष बताया। अभियान में शामिल अधिकारियों को तब संदेह हुआ जब पूछताछ करने पर गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि उन्होंने मात्र 500 किलोमीटर की दूरी में चार बार ईंधन भरवाया था। ईंधन टैंक की भौतिक जांच करने पर उसमें से खोखली आवाज आने की पुष्टि हुई। लखनऊ स्थित सीबीएन कार्यालय में तकनीकी सहायता लेकर ईंधन टैंक को खोला गया जिससे एक विशेष रूप से निर्मित डिब्बा मिला जिसमें 16.46 किलोग्राम कच्ची हेरोइन से भरे 25 वाटरप्रूफ पैकेट थे। दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीएन यूपी यूनिट द्वारा जुटाई गई एक अन्य महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी से पता चला कि सिलीगुड़ी-लखनऊ कॉरिडोर पर एक भारी ट्रक प्रतिबंधित सामान ले जा रहा था। सीबीएन की टीमों ने कई टोल प्लाजाों से गुजरते हुए वाहन का पीछा किया और बाराबंकी के पास उसे रोक लिया। कड़ी तलाशी में वाहन के ढांचे के भीतर विशेष रूप से निर्मित एक गुप्त कक्ष में 2.16 किलोग्राम कच्ची हेरोइन छिपाई हुई मिली। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। तीनों संदिग्धों पर मादक औषधि एवं मनोविकृत पदार्थ अधिनियम, 1985 की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । परिवहन वाहन और पूरी प्रतिबंधित खेप जब्त कर ली गई है। पूर्वोत्तर में मुख्य आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने और उनसे जुड़े वितरण चैनलों को नष्ट करने के लिए व्यापक वित्तीय और रसद संबंधी जांच चल रही है।
प्रमुख गिरफ्तारियों का संक्षिप्त विवरण
कुल जब्त ड्रग्स: 18.64 किलोग्राम (एक कार से 16.48 किलोग्राम और एक भारी वाणिज्यिक वाहन से 2.16 किलोग्राम)
जब्त किए गए वाहन : असम में पंजीकृत एक हुंडई क्रेटा, एक भारी वाणिज्यिक ट्रक
कुल गिरफ्तारियां: 3 संदिग्ध (एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार)
छिपाने के तरीके : ट्रक में कृत्रिम ईंधन टैंक का स्थान और गुप्त कक्ष
न्यूज स्त्रोत: पीआईबी
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का भविष्य विद्यार्थी हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
नई दिल्ली़, 24 अगस्त, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज लखनऊ में ष्निर्वाचन संबंधी साक्षरता क्लब (ईएलसी 2.0) और ईसीआईएनईटीष् विषय पर दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से युवा नागरिकों में निर्वाचन संबंधी साक्षरता और लोकतांत्रिक जागरूकता को सुदृढ़ करना है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्र का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी साक्षरता क्लब (ईएलसी) निर्वाचन प्रक्रियाओं से संबंधित ज्ञान और समझ को आगे बढ़ाने तथा लोकतंत्र को समृद्ध बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि देश में चुनाव पूरी तरह से भारत के संविधान, कानूनों तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाते हैं। ये चुनाव सभी चरणों में राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों के समवर्ती ऑडिट के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और युवा मतदाताओं को भारत की निर्वाचन प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता पंजीकरण, मतदान एवं मतगणना की प्रक्रियाओं तथा भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका और कार्यप्रणाली से परिचित कराने की आवश्यकता पर बल दिया। युवा नागरिकों की सहभागिता के महत्व पर जोर देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं का विश्वास और उनकी सूचित भागीदारी लोकतंत्र के भविष्य में निवेश है। ष्लोकतंत्र सीखें, लोकतंत्र का नेतृत्व करेंष् की टैगलाइन के साथ ईएलसी 2.0 का उद्देश्य, युवा एवं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को न केवल लोकतंत्र को समझने के लिए प्रोत्साहित करना है, बल्कि सार्थक रूप से इसमें भाग लेने और इसकी प्रगति में योगदान देने के लिए भी प्रेरित करना है। इससे पहले आज दिन की शुरूआत में श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने पूर्व शैक्षणिक संस्थान कोल्विन तालुकदार्स कॉलेज का दौरा किया और वहां के शिक्षकों और छात्रों से संवाद किया। अपने दौरे के दूसरे दिन (25 अगस्त, 2026) मुख्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश के बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बातचीत करेंगे। ईएलसी 2.0 के तहत निर्वाचन संबंधी साक्षरता क्लबों को स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संरचित, दृश्यमान और डिजिटल रूप से सक्षम प्लेटफार्म के रूप में नए सिरे से तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य युवा नागरिकों के बीच चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देना और उनके परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों व समुदायों में चुनावी जागरूकता फैलाना है। ईएलसी 2.0 विस्तृत ‘ईसीआईएनईटी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाएगा, जो एक बटन क्लिक करते ही मतादाता सूची से लेकर मतदान तक की सभी चुनाव संबंधी सेवाएं प्रदान करता है। ईसीआईएनईटी पर एक समर्पित ईएलसी पोर्टल का उपयोग करके ईएलसी का एक सुव्यवस्थित अखिल भारतीय नेटवर्क तैयार किया जाएगा। भारत के विशाल शैक्षणिक इकोसिस्टम को देखते हुए यह पहल बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें लगभग 15 लाख स्कूल, करीब 25 करोड़ विद्यार्थी और एक करोड़ से अधिक शिक्षक शामिल हैं। उच्च शिक्षा क्षेत्र में लगभग 1,500 विश्वविद्यालय और करीब 70,000 शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें अनुमानित 4.33 करोड़ विद्यार्थी नामांकित हैं। इस विस्तृत संस्थागत नेटवर्क के माध्यम से, ईएलसी 2.0 का लक्ष्य तथ्यात्मक और अनुभवात्मक निर्वाचन शिक्षा को बढ़ावा देना, भारत की निर्वाचन प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा युवा नागरिकों को सूचित लोकतांत्रिक भागीदारी के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। ईएलसी निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, जिनमें मतदाता पंजीकरण, मतदान और मतगणना शामिल हैं, के बारे में जानकारी प्रसारित करने के मंच के रूप में भी काम करेंगे। इसके साथ ही ईसीआईएनईटी ऐप और भारत निर्वाचन आयोग की अन्य प्रमुख पहलों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। न्यूज स्त्रोत: पीआईबी
वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मोरक्को की आधिकारिक यात्रा पर
जितिन प्रसाद की 24-25 अगस्त, 2026 की यात्रा के दौरान भारत-मोरक्को व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग पर विशेष ध्यान
नई दिल्ली़, 24 अगस्त, अभीतक: वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद 24 से 25 अगस्त, 2026 तक मोरक्को साम्राज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों द्वारा व्यापार को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने तथा बाजार पहुंच के अवसरों को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। श्री जितिन प्रसाद, भारत-मोरक्को संयुक्त आयोग के 7वें सत्र की सह-अध्यक्षता अपने समकक्ष, श्री उमर हेजिरा, जो मोरक्को साम्राज्य के विदेश व्यापार प्रभारी उद्योग और व्यापार राज्य मंत्री हैं, के साथ करेंगे। संयुक्त आयोग की बैठक द्विपक्षीय आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग के वर्तमान क्षेत्रों की समीक्षा करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यापक बनाने की दिशा में कार्य करने का अवसर प्रदान करेगी। चर्चाओं में व्यापार और बाजार पहुंच, उर्वरक उत्पादन और आपूर्ति में सहयोग, निवेश, औद्योगिक सहयोग, सीमा शुल्क, कृषि और खाद्य सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा और खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन, परिवहन और लॉजिस्टिक, आयुष, पर्यटन, शिक्षा और कौशल सहित कई क्षेत्रों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। मोरक्को के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यालय (ओएनएसएसए) और भारत के खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के बीच खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है। यह समझौता आयातित खाद्य उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुगम बनाएगा, खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं और विश्लेषणात्मक विधियों से संबंधित सूचनाओं को साझा करने में सहयोग को बढ़ावा देगा और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाएगा। इसके अतिरिक्त, यह आयात प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण कार्यों, नमूनाकरण, परीक्षण, पैकेजिंग और लेबलिंग से संबंधित तकनीकी आदान-प्रदान को भी सक्षम बनाएगा। संयुक्त आयोग की बैठक के दौरान भारत और मोरक्को के बीच 2026-2030 के लिए एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है। यह कार्यक्रम कलाकारों और पेशेवरों के आदान-प्रदान, त्योहारों और प्रदर्शनियों में भागीदारी, विरासत संरक्षण में सहयोग और संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखीय संस्थानों के बीच संबंधों को मजबूत करके सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देगा। भारत और मोरक्को के बीच दीर्घकालिक और घनिष्ठ संबंध हैं, जिनमें द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को और अधिक बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। 2025 में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। भारत से मोरक्को को निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में परिष्कृत पेट्रोलियम, फार्मास्यूटिकल्स, वाहन, सिंथेटिक वस्त्र, खाद्य उत्पाद और मसाले शामिल हैं, जबकि मोरक्को से भारत को निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में फॉस्फेट और उर्वरक शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान श्री जितिन प्रसाद मोरक्को के वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय और उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। वे भारत-मोरक्को संयुक्त व्यापार मंच में भी भाग लेंगे और व्यापार, निवेश, साझेदारी और संयुक्त उद्यम के नए अवसरों की पहचान करने के लिए व्यापार समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। श्री जितिन प्रसाद अपनी यात्रा के दौरान रबात में व्यापारिक नेताओं के साथ भी संवाद करेंगे। भारत और मोरक्को 2027 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाएंगे। इसे देखते हुए यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और गहरा करने का अवसर प्रदान करेगी। इस यात्रा से भारत-मोरक्को आर्थिक सहयोग के संस्थागत ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, औद्योगिक साझेदारी और व्यापार-से-व्यापार संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है। न्यूज स्त्रोत: पीआईबी
हरियाणा की खेल नीति सबसे अच्छी नीति -कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
खरड़ अलीपुर में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टीपरपज कुश्ती हॉल
चण्डीगढ, 24 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थय अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति सबसे अच्छी नीति है, जिसके चलते ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक पदक जीते है। खेल सुविधाओं के साथ वित्तीय सहायता भी दी जाती है। पदक जीतने पर कैश अवार्ड भी सबसे अधिक हमारे प्रदेश में दिया जाता है। साथ ही खिलाड़ियों को योग्यता के अनुरूप नौकरी भी दी जाती है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को हिसार के गांव खरड़ अलीपुर में मल्टीपरपज कुश्ती हॉल की आधारशिला रखी। इस परियोजना पर करीब 5.32 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। मल्टीपरपज कुश्ती हॉल बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास एवं खेल सुविधाएं मिलेंगी तथा युवाओं को कुश्ती सहित अन्य खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अधोसंरचना विकसित करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। परियोजना के तहत मल्टीपरपज हॉल, कार्यालय क्षेत्र, खिलाड़ियों के लिए शौचालय, स्टोर रूम, कर्मचारियों एवं आमजन के लिए पार्किंग स्थलों तथा चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव खरड़ और अलीपुर की फिरनी निर्माण कार्य मंजूर कर लिया गया है, जिसपर जल्द ही कार्य आरंभ होगा। एससी चैपाल के लिए भी और पैसे दिए जाएंगे ताकि सभी निर्माण कार्य जल्दी पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग के उत्थान की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। अगले माह से 1 लाख 80 हजार आय वर्ग वाले परिवारों को भी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने की दिशा में नित नई योजनाएं व कार्यक्रम लागू किया जा रहे हैं।
प्रजापति समाज के लाभार्थियों को मिले भूमि अधिकार प्रमाण पत्र
उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों को मिट्टी कला से संबंधित कार्यों के लिए भूमि अधिकार प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। गांव खरड़ के 98 लाभार्थियों तथा गांव अलीपुर के 226 लाभार्थियों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मिट्टी कला से जुड़े परिवारों को उनके परंपरागत कार्य के लिए भूमि अधिकार मिलने से उन्हें अपना व्यवसाय सुचारू रूप से करने में सुविधा होगी। सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रही हैं मानवता का मार्गदर्शन- मंत्री कृष्ण लाल पंवार
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कुरुक्षेत्र के मथाना गांव स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में स्थापित किया कलश
चण्डीगढ, 24 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। संत श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे राज की कल्पना की थी, जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र के गांव मथाना में आयोजित कलश वंदन यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना व समाज का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता की भावना के प्रसार के लिए कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण करवाया जाएगा, जिसका टेंडर हो चुका है और जल्दी ही काम भी शुरू हो जाएगा। इस धाम में 125 फीट ऊंचे स्टैच्यू का निर्माण भी होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संत श्री गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत पवित्र कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा काशी स्थित गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी लेकर 29 जुलाई को शुरू हुई है, जो कि हरियाणा में भी सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और मानव सम्मान का संदेश देते हुए गांव-गांव व घर-घर तक गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज में सभी वर्गों के विकास व उत्थान के लिए समान रूप से काम कर रही है। सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ वाली पारदर्शी नीति बनाई है, जिसके तहत योग्यता के आधार पर पिछले 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण हेतु ‘हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग’ का गठन किया गया है। मंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करें। एकजुट और जागरूक समाज ही मजबूत हरियाणा के निर्माण का आधार है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, रमेश सैनी, चेयरमैन सतीश मथाना व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नांगल चैधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विकसित भारत का सपना हो रहा साकार, हरियाणा के हर जिले को मिली एक्सप्रेस वे की सौगात: मुख्यमंत्री
अब विपक्ष के भ्रमजाल में नहीं आएगी जनता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ, 24 अगस्त, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नांगल चैधरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल संपर्क शुभारंभ समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह समूचा क्षेत्र आने वाले समय में देश की एक बड़ी आर्थिक राजधानी के रूप में उभरने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से इस परियोजना की मजबूत नींव रखी गई थी, जो आज साकार रूप ले रही है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के कई बड़े निवेशक इस परियोजना में गहरी रुचि दिखा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुए बुनियादी ढांचे के विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले जहां चंडीगढ़ से नांगल चैधरी पहुंचने में 10 घंटे लग जाते थे, वहीं अब आधुनिक एक्सप्रेसवे के निर्माण से यह दूरी बेहद कम समय में तय हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक जिला चार मार्गीय और हरित गलियारा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले उद्योग लगने के बाद परिवहन साधन जुटाए जाते थे, परंतु वर्तमान सरकार ने पहले विश्व स्तरीय परिवहन व्यवस्था खड़ी की है ताकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और आसपास के किसानों, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों का उत्पाद सीधा मुंबई बंदरगाह के रास्ते वैश्विक बाजारों तक अत्यंत तीव्र गति से पहुंच सके। यह परियोजना हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनता उनके झूठे दावों और झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री की विकास प्राथमिकताओं में यह क्षेत्र शीर्ष स्थान पर है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि स्थानीय नेतृत्व की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुसार क्षेत्र में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास भी शुरू हो चुका है, जहां विद्यार्थियों की एमबीबीएस की कक्षाएं विधिवत रूप से चल रही हैं। बुनियादी ढांचे के पूर्ण विकास के साथ यह पूरा क्षेत्र समृद्धि और औद्योगिक प्रगति का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा।
इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हरियाणा में खुलेगा औद्योगिक विकास और रोजगार का नया रास्ता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सीधे पश्चिमी बंदरगाहों से जुड़ेगा एनसीआर, माल ढुलाई होगी आसान और तेज
चण्डीगढ, 24 अगस्त, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला महेंद्रगढ़ के नांगल चैधरी क्षेत्र में स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) के नवनिर्मित रेल यार्ड से पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 280 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस रेलवे कनेक्टिविटी के शुरू होने से हरियाणा के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। इस अवसर मुख्यमंत्री ने पर कहा कि यह शुरुआत हरियाणा को देश के शीर्ष लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में करीब 408 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही यह परियोजना कुल 1300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। यह देश की शीर्ष 50 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना के पूरी तरह तैयार होने के बाद सालाना लगभग 20 लाख कंटेनरों के प्रबंधन की क्षमता विकसित होगी, जिससे ऑटोमोबाइल, मशीनरी, गारमेंट्स और कृषि उत्पादों जैसे प्रमुख उद्योगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नांगल चैधरी का यह हब रेल और सड़क दोनों संपर्कों को आपस में जोड़ता है, जिससे पश्चिमी बंदरगाहों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तक माल की आवाजाही पहले से कहीं अधिक तेज, सुगम और किफायती होगी। उन्होंने कहा कि इस हब के संचालन से पूरे इलाके में रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। सरकार ने इस पूरे क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले ही पूरी कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों से आह्वान किया कि वे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आगे आएं और हरियाणा की इस तीव्र औद्योगिक यात्रा में भागीदार बनें। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा रेल मंत्रालय के उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान, मनीष अवस्थी, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक त्यागी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 2047 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा हरियाणा: नायब सिंह सैनी
आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनेगा यह क्षेत्ररू सीएम नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ, 24 अगस्त, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नांगल चैधरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल संपर्क शुभारंभ समारोह के बाद उद्योगपतियों व निवेशकों के साथ हुई बैठक में कहा कि आज केवल एक रेलगाड़ी को रवाना नहीं किया गया है, बल्कि यह हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को हरी झंडी दिखाई गई है। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब केवल वस्तुओं का उत्पादक ही नहीं रहेगा, बल्कि अपने उत्पादों को वैश्विक और घरेलू बाजार तक तेजी से पहुंचाने का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने इस दूरगामी परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और निगरानी में यह एकीकृत बहु-प्रणाली माल ढुलाई केंद्र प्रदेश के समग्र विकास का ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना की मजबूत नींव रखी थी। अब यह परियोजना प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 के श्विकसित भारतश् के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में आधारशिला की भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का नया विकास मॉडल धरातल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मॉडल के माध्यम से अब हरियाणा के स्थानीय उत्पाद सीधे दुनिया के बड़े बाजारों तक अपनी मजबूत पहुंच बनाएँगे और यह संपूर्ण क्षेत्र आने वाले समय में एक प्रमुख आर्थिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि समग्र दृष्टि से यह पूरी परियोजना दो चरणों में कुल 886 एकड़ के विशाल भूभाग पर आकार ले रही है। फिलहाल पहले फेज में 408 एकड़ में काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आधुनिक माल ढुलाई, भंडारण, वस्तुओं की लदाई-उतराई और उनके त्वरित प्रेषण की व्यवस्था को अत्यधिक व्यवस्थित एवं समय बचाने वाला बनाया गया है। इससे न केवल उद्योगों के समय और धन की बचत होगी, बल्कि औद्योगिक दक्षता में भी भारी वृद्धि होगी। उन्होंने देश और प्रदेश के प्रमुख उद्यमियों का आह्वान किया कि वे सार्वजनिक-निजी सहभागिता व्यवस्था के तहत आमंत्रित निविदाओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और हरियाणा की इस अभूतपूर्व प्रगति यात्रा में सक्रिय साझेदार बनें। यह आधुनिक केंद्र आने वाले दिनों में स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए समृद्धि के अनगिनत नए मार्ग प्रशस्त करेगा।
