





राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आज प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ दलबीर सिंह के दिशा निर्देशन एवं प्रशासनिक प्रभारी डॉ सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के द्वारा गुरुग्राम विश्वविद्यालय में लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा दिया गया भाषण विद्यार्थियों को सुनवाया गया। विद्यार्थियों में उधम की विशेषताओं को ग्रहण करने एवं इस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों में बड़ी तन्मयता के साथ इस लाइव स्ट्रीमिंग सेशन को सुनास उद्यमिता सेन की संयोजक कुमारी सुनीता के द्वारा इसमें विशेष रूप से योगदान दिया गया।


विश्व उद्यमिता दिवस े पर दी हाइट शिक्षण संस्थान में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से किया गया कार्यक्रम का आयोजन
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: विश्व उद्यमिता दिवस के मौके पर शुक्रवार को झज्जर की दी हाइट शिक्षण संस्थान में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक मनमोहन खंडेलवाल, पर्यावरण प्रमुख नविंद्र कुमार, सफल उद्यमी उमेश खनेजा, वरिष्ठ नागरिक प्रमुख देवेंद्र सेन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला संयोजक ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को अपना ध्यान केवल नौकरियों पर फोकस ना कर सफल उद्यमी बनने पर भी प्रमुखता से केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें नौकर बनने की बजाय नौकरी देने वाला बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उद्यमों को बढावा देने के लिए स्टार्ट अप जैसे कार्यक्रम सरकार की ओर से शुरू किए गए हैं ताकि विद्यार्थियों व युवाओं को अपने कौशल को आगे बढ़ाने और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिल सकें। नविंद्र कुमार ने कहा कि सभी को नौकरियां संभव नहीं है और समाज की संरचना भी सदियों से निजी व्यवसाय आधारित रही है लेकिन शिक्षा का सही उपयोग करते हुए आज हम सफल और बड़े उद्यमी बनने की और ध्यान दें। सफल उद्यमी उमेश खनेजा ने अपने जीवन और उद्यमी बनने की पूरी कहानी विस्तार से विद्यार्थियों से साझा करते हुए उद्यमी बनने की लिए प्रेरित किया। देवेंद्र सैन कहा कि नौकरी में तरक्की की सीमित संभावनाएं हैं, जबकि उद्यमी के सामने तरक्की करने के लिए पूरा आसमान खाली है।




समाधान शिविरों से प्राप्त शिकायतों का तुरंत निपटान बेहद जरूरी: डीसी
रिओपन शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करें अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में की समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से रिओपन शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित कर समाधान के निर्देश दिए। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में एसीएस विजय सिंह दहिया द्वारा ली गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी उपमंडल स्तरों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का दायित्व है कि वे शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
समस्या का समाधान कर कार्रवाई रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर करें अपलोड
डीसी वर्षा खांगवाल ने विभागवार प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायत का समाधान होने के बाद कार्रवाई रिपोर्ट बिना किसी विलंब के संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को शिकायत के समाधान का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनी जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए शिकायत का शीघ्र समाधान किया जाए।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम ऋतु, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग अश्विनी सांगवान, डीईओ रतिंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र का किया निरीक्षण
सरल केंद्र व लघु सचिवालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र का दौरा कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरल केंद्र में साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, नागरिकों के बैठने की व्यवस्था तथा विभिन्न सेवा काउंटरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरल केंद्र के साथ-साथ पूरे लघु सचिवालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखी जाए और कहीं भी गंदगी दिखाई न दे।
ऑटो म्यूटेशन प्रणाली के तहत दर्ज हों इंतकाल
डीसी वर्षा खांगवाल ने नायब तहसीलदार अंशुल कुमार से ऑटो म्यूटेशन प्रणाली की जानकारी ली।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा लागू ऑटो म्यूटेशन प्रणाली के तहत इंतकाल दर्ज करने की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी अड़चन सामने आती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली, जमाबंदी सेवाओं, टोकन व्यवस्था और अन्य नागरिक सेवाओं की भी जानकारी ली।
प्रतिदिन नागरिकों को निर्बाध रूप से मिलें समयबद्ध सेवाएं
डीसी ने कहा कि अंत्योदय सरल केंद्र सरकार और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक यहां विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने पहुंचते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक नागरिक को निर्धारित समय सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक सेवाएं मिलें। उन्होंने कहा कि सेवाएं प्राप्त करने में नागरिकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
आमजन को मिले मूलभूत सुविधाओं का लाभ
निरीक्षण के दौरान डीसी ने सरल केंद्र के शौचालयों का भी जायजा लिया और नियमित रूप से उनकी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता सीधे तौर पर नागरिकों की सुविधा और प्रशासन की कार्यप्रणाली से जुड़ी है। इसलिए शौचालयों, प्रतीक्षा कक्ष, सेवा काउंटरों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सेवाओं की नियमित निगरानी के निर्देश
डीसी ने कहा कि सरल केंद्र के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए। नागरिकों से प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रिया के आधार पर व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को सहज, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
सरल केंद्र में बिजली बैकअप, सूचना पट्ट, हेल्प डेस्क रहें सुचारू
डीसी वर्षा खांगवाल ने सरल केंद्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में कहीं भी कूड़ा-कचरा जमा न हो और साफ-सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बिजली बैकअप, सूचना पट्ट, हेल्प डेस्क, सूचना एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीआरओ मनबीर सिंह सांगवान, डीआईओ अमित बंसल, तहसीलदार शेखर नरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




मतदाता सूची की शुद्धता के लिए 22-23 व 29-30 अगस्त को विशेष अभियान: डीसी
जिला के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ, नागरिकों के दावे-आपत्तियां होंगे दर्ज
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल का आह्वान- विशेष अभियान का लाभ उठाएं नागरिक
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 22-23 अगस्त तथा 29-30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) संबंधित मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नागरिक एवं छात्र मतदाता मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
पात्र नागरिक अपने नाम की करें जांच, छूटे नाम के लिए फॉर्म-6 से करें आवेदन
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के नागरिकों से प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 से करवाएं संशोधन
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र संलग्न करना आवश्यक है।
अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 में दर्ज कराएं आपत्ति
डीसी ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र लगाना अनिवार्य है।
30 अगस्त तक वोटर को मिलेगा दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। विशेष अभियान के दौरान नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ अथवा एईआरओ से संपर्क कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
मतदाता हेल्पलाइन 1950 से लें आवश्यक जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक संबंधित ईआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
नागरिकों की भागीदारी से बनेगी त्रुटिरहित मतदाता सूची : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ अपने नाम और अन्य विवरण की भी जांच करे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला के नागरिकों से 22-23 अगस्त तथा 29-30 अगस्त को आयोजित विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।


मतदाता सूची में अवश्य नाम दर्ज कराएं पात्र विद्यार्थी: एसडीएम
झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नए वोट बनवाने के लिए विशेष मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थी करवा सकते हैं मतदाता के रूप में पंजीकरण
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित हो रहे विशेष मतदाता जागरूकता शिविरों की श्रृंखला में शुक्रवार को राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज एवं राजकीय बहुतकनीकी संस्थान झज्जर में नए वोट बनवाने के लिए विशेष मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रवि मीणा ने बताया कि विशेष शिविर के दौरान संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि पात्र प्रशिक्षणार्थी नए मतदाता पहचान पत्र के लिए प्रपत्र-6 भरकर आयु, नाम एवं पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए संस्थान में स्थापित सहायता केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पात्र प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे इस विशेष मतदाता जागरूकता शिविर का लाभ उठाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिविरों में निर्वाचन टीम के सदस्यों ईश्वर ,शमशेर, रोहित और सुरेंद्र द्वारा विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन करने सम्बन्धी जानकारी दी।




विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 22-23 और 29-30 अगस्त को विशेष अभियान’
डीसी वर्षा खांगवाल ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम व विवरण की जांच करने की अपील की’
विशेष अभियान के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 22-23 अगस्त तथा 29-30 अगस्त को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला के सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे और नागरिकों व छात्र मतदाताओं से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
नागरिकों से विशेष अभियान का लाभ उठाने का आह्वान’
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है।
मतदाता विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का करें प्रयोग
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार का संशोधन करवाने के लिए निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
’अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 में दर्ज कराएं आपत्ति’
डीसी ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
’ईआरओ व एईआरओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं दावे-आपत्तियां’
नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। सभी आवेदकों से अपील की गई है कि संबंधित फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करें।
30 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावे एवं आपत्तियां’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। विशेष अभियान के दौरान नागरिक अपने क्षेत्र के संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचक पंजीयन अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
मतदाता हेल्पलाइन 1950 से भी प्राप्त करें जानकारी’
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगी लोकतांत्रिक व्यवस्था : डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए तथा अपने मतदाता विवरण की जांच कर यह सुनिश्चित करे कि नाम और अन्य विवरण सही रूप से दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करेगी। उन्होंने जिले के नागरिकों से 22-23 अगस्त तथा 29-30 अगस्त को आयोजित विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

राष्ट्रीय लोक अदालत व ई – लोक अदालत को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: जिला झज्जर परिसर में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत व ई लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विषय पर आज पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वालंटियर की एक बैठक का आयोजन जिला एडीआर सेंटर में किया गया। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव सीजेएम विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व ई लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।




केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की भूमिका में भव्य वशिष्ठ का भ्रष्टाचार पर प्रहार’
ऱेवाडी 21 अगस्त, अभीतक: होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में लोकतंत्र का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब विद्यालय के सभागार को संसद भवन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। कक्षा 11वीं एवं 12वीं कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित ’मॉक पार्लियामेंट 2025’ में छात्रों ने देश के दिग्गज राजनेताओं की भूमिकाएँ निभाकर समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक, तर्कपूर्ण और ओजस्वी बहस की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति के अभिभाषण से हुआ, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के बीच भ्रष्टाचार, पारदर्शिता और विकास जैसे मुद्दों पर तीखी नोक-झोंक देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण – भव्य वशिष्ठ’
इस पूरे आयोजन के आकर्षण का केंद्र रहे कक्षा 12वीं के छात्र ’भव्य वशिष्ठ’, जिन्होंने ’माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी’ की भूमिका को इतने सजीव और प्रभावशाली ढंग से निभाया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
माइक संभालते ही भव्य ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा –
माननीय सभापति जी, आज विपक्ष भ्रष्टाचार पर बड़े-बड़े भाषण दे रहा है। उन्हें सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे वही छात्र ईमानदारी पर निबंध लिख रहा हो जिसने पूरे साल नकल की हो। भ्रष्टाचार पर सबसे ज्यादा शोर वही लोग मचा रहे हैं जिन्होंने वर्षों तक सिस्टम को ऐसे चलाया कि बिचैलियों का कारोबार ही व्यवस्था बन गया था। हमने उस सिस्टम को बदला है जो विपक्ष का सालों का फैलाया हुआ श्रायताश् था। जिनकी खुद की भट्टियों में तथ्य जलते हों, वे हमारी नीतियों में राजनीति का धुआँ ढूँढते हैं। पहले उनकी सरकार में घोटालों पर पर्दा डाला जाता था, आज कार्रवाई की जाती है। भव्य ने अपने भाषण में सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया, पारदर्शिता और मानवीय हस्तक्षेप कम करने जैसे कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को एक दिन में खत्म नहीं किया जा सकता, पर उसे कम अवश्य किया जा सकता है। उनकी हिंदी कविता, चुटीली भाषा और आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
AI के युग में परम्परा की जीत’
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा, आज जब युवा सोशल मीडिया, रील्स और AI की दुनिया में खो रहे हैं, तब भ्ब्च्पंदे ने यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी जड़ें आज भी वाद-विवाद, तर्क और देसी वाक्-पटुता की गौरवशाली परम्परा से जुड़ी हैं। ऐसे आयोजन ही बच्चों में नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करते हैं। कार्यक्रम में अन्य छात्रों ने भी सांसद कंगना रनौत और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की भूमिकाएँ निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

शहनाई के जादूगर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर विशाल रेखाचित्र बनाकर किया नमन
झज्जऱ, 21 अगस्त, अभीतक: गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर शहनाई के जादूगर, भारत रत्न से अलंकृत उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर उनका विशाल रेखाचित्र बनाकर नमन किया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी का जन्म बिहार के डुमरांव में 21 मार्च, 1916 को एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनकों शहनाई बजाने की कला विरासत में मिली थी। 9 वर्ष की आयु में वह वाराणसी में अपने मामा जी के पास आकर शहनाई बजाने का ओर रियाज करने लगे। वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर के सामने बैठकर वह शहनाई बजाने लगे। उनकी इस कला के कारण उनकी ख्याति धीरे-धीरे चारों दिशा में फैलने लगी। उनकी इस कला के कारण पद्मश्री, पद्मविभूषण व भारत का सर्वोच्च पुरस्कार 2001 में मिला। उनकी शहनाई की धुन को को सुनने के लिए विदेश से भी शैलानी आते थे। उनका देहांत वाराणसी में 21 अगस्त,2006 को हुआ था। उनकी शहनाई बजाने की कला के लिए वर्षों तक लोग याद रखेंगे। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, जयप्रकाश वशिष्ठ, नन्दकिशोर वशिष्ठ, नरेंद्र वशिष्ठ, मास्टर राजेश कौशिक, राजकुमार कौशिक, भावेश वशिष्ठ, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने उपस्थित रहकर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को अपना नमन किया।



बहादुरगढ़: हड़ताली सफाई कर्मियों से भिड़ गए निर्दलीय विधायक राजेश जून।
सफाईकर्मियों के जिला प्रधान राजेन्द्र के हाथ से छीन लिया माइक।
गुस्से में सफाईकर्मियों को जमकर लगाई लताड़।
कहा – रोज रोज हड़ताल से बहादुरगढ़ वासियों का जीना मुहाल कर दिया।
सफाई नही करनी तो छोड़ दो नौकरी।
जिला प्रधान राजेन्द्र को सुनाई जमकर खरी खोटी
कहा- वाल्मीकि समाज का ठेकेदार मत बन।
सफाई नही कर वाल्मीकि समाज को भी परेशान कर रखा है।
रोज रोज हड़ताल पर बैठने से कोई समर्थन नही करेगा आपका।
सफाईकर्मियों को कहा- आप जनता को परेशान कर रहे हो।
विधायक ने पूछा- सफाई का काम क्यों रोकते हो, 16 दिन से सफाई नही हो रही।
विधायक दफ्तर का घेराव करने आये थे सफाई कर्मी।
थाली और प्लेट बजाकर कर रहे थे विरोध।
गुस्साए विधायक को बिना ज्ञापन दिए लौटे सफाई कर्मी।
सफाई कर्मियों ने कहा- आप भगाओ मत हम चले जायेंगे।
महिला सफाईकर्मियों से भी उलझते दिखे विधायक राजेश जून।
गर्मा गर्मी के बाद बोले विधायक राजेश जून।
कहा मेरे 22 महीने के कार्यकाल में 6 बार हड़ताल कर चुके हैं सफाईकर्मी।
कहा – सफाईकर्मियों के नेता से मुझे कहा कि आप सरकार की भाषा मत बोलिये।
मैं उनकी लगातार हड़ताल कर समर्थन में नही हूँ।
मैंने पिछले विधानसभा सत्र में भी उनकी आवाज उठाई थी, इस बार भी उठाऊंगा।
राजेश जून ने कहा-सरकार को सफाईकर्मियों की बात माननी चाहिए।
लेकिन सफाईकर्मियों को सफाई व्यवस्था प्रभावित नही करनी चाहिए।
भिवानी: भिवानी में सफाई और दमकल कर्मचारियों ने मंत्री श्रुति चैधरी के आवास का किया घेराव
16वें दिन भी जारी सफाई-दमकल कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
13 मई के समझौते को लागू करने की मांग, कर्मचारियों ने सरकार को घेरा
सफाई कर्मचारियों का आरोप- समझौते से मुकर रही सरकार, नहीं जारी हुआ नोटिफिकेशन
भिवानी में कर्मचारियों का प्रदर्शन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की उठी मांग
ठेका प्रथा खत्म करने समेत 17 मांगों को लागू करने की मांग, आंदोलन तेज
दमकल कर्मचारियों की चेतावनी- मांगें नहीं मानी तो हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे
सरकार पर निजीकरण का आरोप, कर्मचारियों ने कहा- वार्ता से निकलेगा समाधान
फायर कर्मचारियों की जगह अप्रशिक्षित कर्मियों से ड्यूटी कराने पर उठे सवाल
विधानसभा सत्र में विधायकों से कर्मचारियों की आवाज उठाने की अपील
भिवानी: प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट: तृप्ति श्योरान
बाल संरक्षण आयोग का बड़ा फैसला, हर जिले में होगी बच्चों के लिए सीसीआई की सुविधा
अनाथ और रेस्क्यू किए गए बच्चों का जन्मदिन मनाएगा बाल संरक्षण आयोग
बच्चों के जन्मदिन पर आयोग कटवाएगा केक, खाने-पीने की भी होगी व्यवस्था
सीएम नायब सैनी से मिलीं तृप्ति श्योरान, हर जिले में सीसीआई खोलने पर बनी सहमति
बाल मजदूरी से रेस्क्यू बच्चों को अब दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा
जिन बच्चों का कोई नहीं, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाएगा बाल संरक्षण आयोग
भिवानी में बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, तृप्ति श्योरान ने की बड़ी घोषणा
बाल संरक्षण आयोग की पहल से बच्चों को मिलेगा अपनापन, हर जन्मदिन बनेगा खास
अनाथ आश्रम के बच्चों में खुशी की लहर, आयोग मनाएगा हर बच्चे का जन्मदिन

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ शहर में आतंक मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार।
पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस।
शहर थाने से लेकर बाजार तक पुलिस कस्टडी में पैदल घुमाया बदमाशो को
दो दिन पहले बदमाशों ने दो युवकों का अपहरण कर की थी पिटाई।
पिटाई के वीडियो भी किये थे वायरल।
पीड़ित के घर के दरवाजे पर भी बदमाशों ने लगाई थी आग।
डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा दोषियों पर सख्त कार्यवाही जारी।
चार को कर लिया गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस
करीबन 10 बदमाशों ने रात में जमकर किया था उत्पात।
पीडितों को नंगा कर पीटा और गलत काम भी किया था।
बहादुरगढ़: मुंडाखेड़ा गांव में बंधक बनाकर मारपीट का मामला।
यूपी से पेंट का काम करने आये मजदूरों के साथ हुई मारपीट।
चोरी के शक में मारपीट करने का आरोप।
पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताई आपबीती।
पुलिस पर भी मारपीट का लगाया आरोप।
वीडियो वायरल होने बाद हरकत में आई पुलिस।
पुलिस ने एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में किया मामला दर्ज।
आरोपी पुलिसकर्मी को भी किया लाइनहाजिर।
डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा – मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिसकर्मी को लाइनहाजिर किया है।
पीड़ितों को चोरी की शिकायत पर जांच के लिए बुलाया गया था थाने।
थाने में भी मारपीट का लगाया था पीड़ितों ने आरोप।







एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन विश्व उद्यमिता दिवस पर किया गया
पानीपत, 21 अगस्त, अभीतक: एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में स्वावलंबी भारत अभियान जिला पानीपत के अंतर्गत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर किया गया। कालेज के प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा द्वारा कार्यक्रम की रचना बहुत ही सुंदर रूप से की गई।इस कार्यक्रम में सफल उद्यमी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिनमें से कई ने तो कॉलेज में भी अपनी सेवाएं दी है और जिसका उनके व्यक्तित्व पर सकारात्मक असर पड़ा है। कार्यक्रम में 400 से अधिक विद्यार्थियों को उपस्तिथि रही। ललित यादव ने बताया कि उन्होनें कॉलेज से 2016 में स्नातक की डिग्री हासिल की। कॉलेज में उन्होनें यूथ फेस्टिवल को बहुत उपयोगी पाया और उनमें कोरिग्राफर बनने कि ललक पैदा की। आज दस वर्ष के बाद उन्होनें इस क्षेत्र में अपनी जगह बना ली है। वे लगभग 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमाते है। विशेष अवसरों पर तो उनकी कमाई और भी ज्यादा हो जाती है। यही नहीं उनके साथ जुड़े लगभग 20 अन्य वादक और कलाकार भी 50 हजार रूपये महिना कमा लेते है। मिताली ने बताया कि उन्होनें 2022 में एसडी कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की और आज वे अपने दम पर ब्यूटी पार्लर चलाकर प्रति महिना बहुत अच्छे पैसे कमा रही है। वह फ्री-लांस मेहँदी और नेल आर्ट का कार्य भी कर रही है। उन्होनें अपने ब्युटिक 6-7 महिलाओं को रोजगार भी दे रखा है। अर्जुन काठपाल ने बताया कि वह स्वास्थ्यवर्धक खाने का सामान, मसाले और ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे है । इस काम में वे सालाना 20 लाख रुपये से अधिक कमा लेते है। पानीपत में आज उन्होनें 200 से अधिक आउटलेट केंद्र खोल रखे है। वे भी इसी कॉलेज से पढ़े है। मृतुन्जय ने कहा कि उन्होनें अपनी बीबीए की डिग्री कॉलेज से 2024 में पास की। आज वे डाई हाउस के मालिक है और उन्हें अब सरकारी नौकरी पाने की कोई अभिलाषा नहीं हैं। इस कार्य में वे 2 लाख तक कमाई कर रहे है। आयुष तलूजा जिन्होनें कॉलेज से बीएससी और एमएससी की डिग्री प्राप्त की है अब टूर एंड ट्रेवल का कार्य करते है। इसमें उनके मित्र भी उनका हाथ बंटाते है। उन्हें इस काम को करने का विचार कॉलेज में ही आ गया था जब उन्होनें कॉलेज के ही विद्यार्थियों का टूर बनवाया था । इसके साथ-साथ वे एक फ्री-लांसर डांस डायरेक्टर का कार्य भी करते है और अच्छा-खासा कमा लेते है। अंजली ऑन-लाइन प्लेटफॉर्म्स पर बाजार से कच्चा माल खरीदकर और फिर उनसे उत्पाद बनाकर उन्हें ऑन-लाइन बेचकर 60-से 70 हजार प्रति माह कमा लेती है । उन्हनें अपना जीएसटी नंबर भी ले रखा है। उन्हें इस काम को शून्य निवेश से शुरू किया था और आज वह एक सफल उद्यमी है। नीरज वर्मा ने बताया कि उन्होनें कॉलेज से 2017 में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। कॉलेज में उन्होनें यूथ फेस्टिवल में जब भाग लिया तब उन्होनें सोच लिया था कि वे डांस डायरेक्टर के कार्य को ही अपने जीवन का हिस्सा बनायेगे । आज दस वर्ष के बाद वे विभिन्न स्कूलों और कालेजों में जाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करते है । वे लगभग एक लाख रुपये प्रतिमाह तक कम लेते है। वे राष्टीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ चुके है। अंत में मंजीत जी द्विविभाग संगठक एवं स्वावलंबी भारत अभियान जिला पानीपत ने कहा कि रोजगार की समस्या आज एक ज्वलंत मुद्दा बन गई है जिसका हल समाज और शिक्षित युवाओं को खुद ही करना होगा। इतनी बड़ी युवा शक्ति दुनिया के अन्य किसी देश के पास नहीं है और यदि फिर भी भारत के युवा रोजगार को लेकर चिंतित है तो इसका उपाय भी उन्हें खुद ही ढूँढना होगा। हुनरमंद, मेहनती और स्वावलंबी शिक्षित युवा न सिर्फ खुद रोजगार पा सकते है बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने का हौंसला रखते है। वक्त आ गया है की हम खुद में छिपे गुणों को पहचाने और रोजगार के साधन और संसाधन समाज के लिए पैदा करे। किसी भी काम को शुरू करने से पहले युवाओं को उस कार्य की बारीकीयों को अच्छे से सीखना-जानना होगा। बिना कौशल विकास और उचित प्रशिक्षण के हमें किसी भी कार्य को शुरू नहीं करना चाहिए। बिना संघर्ष और मेहनत के कामयाबी नहीं मिलती है और न ही यह एक दिन में मिल जाती है। कौशल युक्त व्यक्ति खुद के लिए रोजगार के अवसर पैदा तो करता ही है साथ ही दूसरों को भी रोजगार देता है। डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं को अपने हुनर और कौशल को विकसित करते हुए रोजगार के अवसर पैदा करते हुए दूसरों को भी रोजगार देने का प्रयास करना चाहिए। काम करने वाले और हुनरमंद व्यक्ति के लिए आज के दिन संसाधनों और अवसरों की कोई कमी नहीं है फिर भी यहाँ के युवा बेरोजगार है। इसका एक मात्र कारण यह है कि यहाँ के युवाओं और पढ़े-लिखों के मन में यह बात बैठ गई है कि रोजगार का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी पाना ही है। इसीलिए हम पिछड़े और कुंठित महसूस करते है। हुनर और ज्ञान में भारत के युवाओं का कोई सानी नहीं है। यही धारणा हमारी मानसिक कुंद्ता का कारण भी है। नौकरी पाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए परन्तु अंतिम लक्ष्य कभी नहीं होना चाहिए. युवा एक बार खुद के हुनर को पहचान कर तो देखे, कितने ही कामयाब व्यक्तित्व हम सभी को खुद में दिखाई देंगे। अब शिक्षा को व्यवसायनुमुखी, स्वरोजगारक और स्वावलम्बन की दिशा में लेकर जाना होगा। शिक्षा में उचित परिवर्तनों से युवाओ में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की सम्भावनाओं को भी बढ़ाया जा सकता है जो वर्तमान की शिक्षा निति में निहित है। इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच पानीपत टोली से पंकज सेठी, अवनीश ठाकुर, गुलशन बत्रा, अजय एवं विजेन्द्र अत्री उपस्तिथ रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्वदेशी जागरण मंच पानीपत की और से डॉ अनुपम अरोड़ा एवं समस्त अध्यापकगण, विद्यार्थियों को बधाई दी।





हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा
चंडीगढ, 21 अगस्त, अभीतक: हरियाणा की महिला उद्यमियों तथा महिलाओं द्वारा संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाएं 21 अगस्त को राजधानी चंडीगढ़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म (डब्ल्यूईपी) व देसी क्रेविंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए देसी क्रेविंग की संस्थापक सदस्य रूचिता बंसल ने बताया कि हरियाणा के ग्रामीण अंचल में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं,जिनके पास हुनर तो है लेकिन मार्केट लिंक नहीं होने के कारण वह अपने उत्पादों को आम लोगों तक नहीं पहुंचा पाती है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा और प्रथम तीन स्थान पर आने वाली महिलाओं को वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों की महिलाएं फूड प्रोसैसिंग तथा खाद्य सामग्री से जुड़े क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं अपने उत्पाद लेकर आएंगी। आज 21 अगस्त चंडीगढ़ के इस उद्यमिता कार्यक्रम में जिला यमुनानगर से ममता स्वदेशी जागरण मंच की ग्राम संयोजक फतेहपुर को भी सम्मानित किया गया है।




वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में विश्व उद्यमिता दिवस पर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश
जींद, 21 अगस्त, अभीतक: स्वदेशी जागरण मंच के माध्यम से वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल, जींद में विश्व उद्यमिता दिवस उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, स्वावलंबन, नवाचार, परिश्रम तथा स्वदेशी भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख श्री अजय राणा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुकृति शर्मा ने की। इस अवसर पर श्री मनोज शर्मा, अधिवक्ता एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत सह-संयोजक, श्री विजय शर्मा, अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्ष, तथा स्वदेशी जागरण मंच के पूर्णकालिक जिला प्रमुख श्री अनिल पथरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के सहनिदेशक श्री आशुतोष शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि श्री अजय राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा उद्यमी केवल अपने लिए रोजगार का अवसर पैदा नहीं करता, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खोलता है। वह स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग करता है, नई सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करता है तथा समाज की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में उद्यमिता की भावना विकसित होने से देश की आर्थिक शक्ति मजबूत होगी और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। श्री मनोज शर्मा ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि हमारी युवा शक्ति स्वावलंबन, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना को अपने जीवन का आधार बनाए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नौकरी की तलाश करने वाले नहीं, बल्कि भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा करने वाले युवा बनने का संकल्प लें। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुकृति शर्मा ने कहा कि उद्यमिता केवल धन कमाने की कला नहीं है, बल्कि यह मूल्य निर्माण, व्यक्तित्व निर्माण और समाज निर्माण की साधना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल को पहचानकर उसे सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक श्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देना है, जहाँ कौशल मस्तिष्क में, संस्कार हृदय में, नवाचार सोच में और राष्ट्रसेवा की भावना मन में हो। यही युवा भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता बनेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय संसाधनों को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में यह संदेश सशक्त रूप से स्थापित किया कि स्वदेशी केवल वस्तु खरीदने की भावना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सोच है और उद्यमिता केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प है।






झज्जर पुलिस ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक’
बहादुरगढ, 21 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में नशामुक्ति एवं कम्युनिटी पुलिसिंग टीम द्वारा शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करना रहा।थाना बेरी के अंतर्गत गांव जाहाजगढ़ स्थित आरोग्य चिकित्सा केंद्र में नशामुक्ति टीम झज्जर द्वारा पहुंचे विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।इसी क्रम में बहादुरगढ़ के नवज्योति हाई स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल कॉलेज तथा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी न करने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों एवं आमजन को डायल-112 की सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत शिकायत करने के प्रति जागरूक किया गया।


मारपीट, अपहरण, धमकी व आगजनी के मामले में थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार’
आरोपियों की निशानदेही पर घटना से जुड़ी दो मोटरसाइकिलें बरामद करके भेजा जेल’
बहादुरगढ़, 21 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में बहादुरगढ़ जोंन के पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस ने मारपीट, जबरन उठाकर ले जाने, जान से मारने की धमकी तथा आगजनी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना से संबंधित दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 18 अगस्त 2026 को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की और जांच शुरू की। शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई वीडियो फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया।जांच के अनुसार अंश के साथ मारपीट कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। इसी घटनाक्रम में चिराग तथा लोकेश के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई। मामले में योगेश के घर के दरवाजे पर केमिकल डालकर आग लगाने का आरोप भी सामने आया, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकित राठी निवासी परनाला, टींकू, चांद निवासी विवेकानंद नगर बहादुरगढ़ तथा धीरज निवासी लाइन पार बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिलें बरामद कर नियमानुसार कब्जे में ली गईं तथा घटनास्थल की निशानदेही करवाई गई।चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



हरियाणा में चीनी की जमाखोरी पर सख्ती’
सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा
व्यापारियों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
इस नए नियम के तहत अब कोई भी व्यापारी चीनी के स्टॉक को प्राप्त होने की तारीख से 30 दिनों से अधिक समय तक नहीं रख पाएगा।
सके अलावा, किसी भी व्यापारी को किसी भी स्थान या समय पर अधिकतम 4,000 क्विंटल यानी 400 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी।
यह विशेष आदेश 1 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि पोर्टल पर पंजीकरण न कराने, विलंब करने या गलत और अधूरी जानकारी देने वाले दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
युवती से छेड़छाड़ के मामले को निपटाने के नाम पर रिश्वत ले रहे चाय वाले को एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकडा
सोनीपत, 21 अगस्त, अभीतक: सोनीपत में युवती से छेड़छाड़ के मामले को निपटाने के नाम पर रिश्वत ले रहे एक चाय वाले को एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकड़ लिया। यह चाय की दुकान खरखौदा थाने के ठीक सामने है। टीम ने चाय वाले से 8 हजार रुपए बरामद कर लिए। पूछताछ में पता चला कि यह रिश्वत थाने के एसआई हरिप्रकाश के कहने पर ली जा रही थी। इसी दौरान एसआई को भी एसीबी की रेड की भनक लग गई। पकड़े जाने के डर से वह तुरंत थाने की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। इसमें उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। एसआई के इस कदम से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत घायल एसआई को उठाकर अस्पताल ले जाया, जहां उसका इलाज जारी है। एसीबी टीम अब चाय वाले से पूछताछ कर रही है कि यह मिलीभगत का खेल कब से चल रहा था। शिकायत कर्ता के मामले की वास्तविक जांच अधिकारी लेडी एसआई की भूमिका भी चेक की जा रही है।
हिसार बार का बड़ा फैसला: CJMराजीव की अदालत का अधिवक्ताओं ने किया पूर्ण बहिष्कार’
हिसार, 21 अगस्त, अभीतक: जिला बार एसोसिएशन, हिसार की जनरल हाउस बैठक में 21 अगस्त 2026 को सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव के तहत हिसार बार के अधिवक्ताओं ने श्री राजीव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (CJM), हिसार की अदालत का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बहिष्कार अगले निर्णय तक जारी रहेगा। बहिष्कार के दायरे में अधिवक्ताओं के साथ-साथ क्लर्क (मुंशी) और लॉ इंटर्न भी शामिल होंगे। बार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उक्त अदालत में किसी भी मामले के लिए प्रॉक्सी काउंसल नियुक्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिवक्ताओं और संबंधित सदस्यों से जनरल हाउस द्वारा पारित प्रस्ताव का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। बार एसोसिएशन ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य बार की एकता और गरिमा को बनाए रखना है तथा सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
डेरा सच्चा सौदा विवाद में 10 साल बाद आया फैसला, 27 आरोपी बरी
वर्ष 2017 में कैथल जिले के गांव कोटड़ा में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला, फायरिंग, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में
कैथल जिला एवं सत्र न्यायालय ने 27 आरोपियों को शक का लाभ देते हुए बरी कर दिया।’’
SIR – 2026 के तहत विशेष अभियान:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 22-23 तथा 29-30 अगस्त को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा’
इन तिथियों पर राज्य के सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे’






विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें अधिकारी: मंडलायुक्त
गुरुग्राम मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने एसआईआर कार्य को लेकर अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 21 अगस्त, अभीतक: गुरुग्राम मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) तथा अन्य संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति शामिल नहीं हो। अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित व अपडेटेड हो, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय में पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्य प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंडल आयुक्त ने कहा कि एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अपडेटेड और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के साथ-साथ मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं से संबंधित मामलों की भी नियमानुसार जांच की जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम किसी तकनीकी अथवा जानकारी के अभाव में सूची से बाहर न रहें। जिन मतदाताओं को पूर्ण जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक एवं सही जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाएं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर-2026 के किए जा रहे कार्य में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग करें तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सही जानकारी प्रशासन के साथ साझा करें।
मंडलायुक्त ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने जिला में विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पीएम श्री एसएमआर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास और शिशु शाला स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर संबंधित बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए दावों एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस की प्रक्रिया तथा अन्य एसआईआर कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, आम आदमी पार्टी से एससी अग्रवाल व बीजेपी से सत्यपाल धूपिया आदि मौजूद रहे।


समाधान शिविरों में आई शिकायतों न रखें लंबित: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर की समीक्षा बैठक
सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर
रेवाड़ी, 21 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। विभागों के अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच करें और निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निवारण के संबंध में समीक्षा बैठक की। इससे पहले शिक्षा विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें और लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। शिकायत का समाधान होने के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) समाधान प्रकोष्ठड्ढ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दुरुस्त की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों को तय समय में निपटान करे और अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों में आई शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता, गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इन शिविरों का लाभ उठााएं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी व सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।


समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 23 को
समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा
रेवाड़ी, 21 अगस्त, अभीतक: जिला के बावल स्थित अनाज मंडी में मेघवाल उत्थान समिति के तत्वावधान में 23 अगस्त, दिन रविवार को समस्त अनुसूचित जाति का समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ शुक्रवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली व एसडीएम संजीव कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बावल स्थित अनाज मंडी में आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा।
जिला परिवेदना समिति की बैठक बाल भवन में 24 अगस्त को
हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे अध्यक्षता
रेवाड़ी, 21 अगस्त, अभीतक: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार, 24 अगस्त को बाल भवन रेवाड़ी में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। इनमें 08 नए, 4 लंबित मामले शामिल हैं। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा इन सभी परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।


नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत करेगी रेवाड़ी मैराथन
डीसी अभिषेक मीणा ने किया आह्वान, 6 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में अधिक से अधिक युवा कराएं पंजीकरण
हरियाणा उदय के तहत प्रदेशभर में आयोजित की जा रही है मैराथन
रेवाड़ी, 21 अगस्त, अभीतक: रेवाड़ी मैराथन-2026 के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। जिला में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने हरियाणा उदय के अंतर्गत नशामुक्त हरियाणा के उद्देश्य से रेवाड़ी में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं का आह्वान किया कि वे बढ़-चढकर मैराथन में भाग लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ समाज को नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी मैराथन के जरिए नशा मुक्ति, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं पंजीकरण करवाने के साथ अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इस अभियान से जोड़ें। डीसी ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश मजबूती से समाज तक पहुंचेगा। जिला प्रशासन द्वारा मैराथन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में युवाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही मजबूत समाज की नींव है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
रेवाड़ी मैराथन के लिए जरूर कराएं अपना पंजीकरण
डीसी अभिषेक ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए ीजजचेरूध्ध्ूूूण्तनदंहंपदेजकतनहेतूतण्पदध्रुध्मदध्तमहपेजतंजपवद पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते हंै।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, भांडोर में खुलेगा नया उप स्वास्थ्य केंद्र: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
रेवाड़ी, 21 अगस्त, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में रेवाड़ी जिला के गांव भांडोर में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा, जिससे गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नए स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं तथा मौजूदा संस्थानों को भी आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव भांडोर में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से स्थानीय ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने नजदीक उपलब्ध होंगी। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी तथा छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की जरूरत कम होगी। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं, चिकित्सा उपकरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।उन्होंने कहा कि भांडोर में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खुलना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सौगात है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी तथा आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और जन सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें अधिकारी रू मंडलायुक्त
गुरुग्राम मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने एसआईआर कार्य को लेकर अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 21 अगस्त, अभीतक: गुरुग्राम मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) तथा अन्य संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति शामिल नहीं हो। अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित व अपडेटेड हो, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय में पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्य प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंडल आयुक्त ने कहा कि एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अपडेटेड और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के साथ-साथ मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं से संबंधित मामलों की भी नियमानुसार जांच की जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम किसी तकनीकी अथवा जानकारी के अभाव में सूची से बाहर न रहें। जिन मतदाताओं को पूर्ण जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक एवं सही जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाएं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर-2026 के किए जा रहे कार्य में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग करें तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सही जानकारी प्रशासन के साथ साझा करें।
मंडलायुक्त ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने जिला में विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पीएम श्री एसएमआर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास और शिशु शाला स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर संबंधित बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए दावों एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस की प्रक्रिया तथा अन्य एसआईआर कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, आम आदमी पार्टी से एससी अग्रवाल व बीजेपी से सत्यपाल धूपिया आदि मौजूद रहे।
रेवाड़ी लघु सचिवालय के सभागार में एसआईआर-2026 के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता, साथ में डीसी अभिषेक मीणा।
जिला में विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता।
समाधान शिविरों में आई शिकायतों न रखें लंबित: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर की समीक्षा बैठक
सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर
रेवाड़ी, 21 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। विभागों के अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच करें और निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निवारण के संबंध में समीक्षा बैठक की। इससे पहले शिक्षा विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें और लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। शिकायत का समाधान होने के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) समाधान प्रकोष्ठड्ढ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दुरुस्त की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों को तय समय में निपटान करे और अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों में आई शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता, गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इन शिविरों का लाभ उठााएं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी व सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।
