एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में इन्वेस्टीचर सेरिमनी का किया गया आयोजन’
झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: एल.ए.सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर में इन्वेस्टीचर सेरिमनी का आयोजन कर बच्चों को दी गई जिम्मेवारियां ।
स्कूल प्राचार्या ने बताया कि सेशन 2026 और 2027 के दौरान हेड बॉय के रूप में तुषार व हेड गर्ल के रूप में रिंकी व स्कूल कैप्टन के रूप में खुशी दहिया का सिलेक्शन हुआ। स्कूल प्रबंधक के. एम.डागर व स्कूल संचालक जगपाल गुलीया,जयदेव दहिया,अनीता गुलिया, नीलम दहिया व योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने चुने हुए बच्चों को शेस पहनाकर व बैज लगाकर सम्मानित किया। एचऑडी रविंद्र लोहचब, पूजा कादयान ने बताया कि इस सत्र के लिए प्रेसिडेंट के रूप में यशवीर, वाइस प्रेसिडेंट दीक्षा का चयन हुआ। डीपीई अमित लोहचब ने बताया कि लॉयल्टी हाउस से हाउस कैप्टन भारत वाइस कैप्टन प्रियांशी, करेज हाउस से कैप्टन श्रेया, वाइस कैप्टन कशीश, करटेसी हाउस से कैप्टन स्नेह वाइस कैप्टन कनिका व पीस हाउस से कैप्टन गरिमा, वाइस कैप्टन मनेश रहे। इस अवसर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व प्रियंका यादव ने मंच संचालन का कार्य लिया। चुने गए सभी बच्चों को डीपीई अमित लोहचाब, विशाल सिंह व महेंद्र सैनी ने ओथ (शपथ) दिलवाई व उन्होंने संकल्प लिया की वह इस सेशन में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

मतदाता सूची में नाम है या नहीं, जरूर जांचेंकृगलती मिले तो 30 अगस्त तक करें सुधार: डीसी
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, विवरण दुरुस्त करने और अपात्र नाम हटाने का मौकाकृफॉर्म-6, 7 व 8 के जरिए करें कार्रवाई
डीसी वर्षा खांगवाल का आह्वान- दावे व आपत्तियों के निपटान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 31 जुलाई को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। सूची में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने अथवा दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 अगस्त तक निर्धारित अवधि में आवेदन किया जा सकता है।
नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वाएं
डीसी ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने का दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने पात्र युवाओं सहित सभी नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
नाम, पता या फोटो में गलती है तो फॉर्म-8 से करें सुधार
मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 से दर्ज कराएं आपत्ति
डीसी ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम सूची में होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया जा सकता है।
सुनवाई का नोटिस मिलना नाम हटाने का अंतिम फैसला नहीं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुनवाई का नोटिस प्राप्त होना मतदाता का नाम हटाए जाने का अंतिम निर्णय नहीं है। यह सत्यापन और सुनवाई प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों और व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत पक्ष की जांच के बाद नियमानुसार निर्णय लेंगे।
नोटिस मिले तो तय तारीख पर जरूर पहुंचे, दस्तावेज साथ लाएं
डीसी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें सुनवाई का नोटिस प्राप्त हुआ है तो इसे गंभीरता से लेते हुए निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के हितों की रक्षा करते हुए मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अपने बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। निर्वाचन संबंधी सहायता के लिए मतदाता सहायता नंबर 1950 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सिंचाई विभाग के कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाते अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा।

नशे के खिलाफ जागरूकता में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी: सतीश जनावा
झज्जर स्थित सिंचाई विभाग के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई नशा के खिलाफ जागरूकता की शपथ

झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सिंचाई विभाग परिसर में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। नशे की रोकथाम के लिए केवल सरकारी स्तर पर प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों, विशेषकर युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाकर उनकी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाना समय की जरूरत है। परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सरकारी विभागों के सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा न करने, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशे की रोकथाम के लिए हर संभव सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

झज्जर में जिला स्तरीय समिति की बैठक में नशा मुक्त अभियान की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल, साथ हैं डीसीपी दीप्ति गर्ग।

सामाजिक जनभागीदारी के साथ नशे के खिलाफ आगे बढ़ रहा प्रशासन: डीसी
डीसी ने दिए निर्देश- शिक्षण संस्थानों में ड्रग-फ्री कैंपस की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए विभाग
डीसी वर्षा खांगवाल ने नशामुक्त भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: जिला झज्जर में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने तथा ‘मादक पदार्थ नियंत्रण पर विजन डॉक्यूमेंट (2026-2029)’ के अनुरूप कार्य योजना तैयार करने को लेकर डीसी एवं जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर डीसीपी दीप्ति गर्ग व एडीसी जगनिवास मौजूद रहे। इससे पूर्व नशा मुक्त अभियान की गतिविधियों को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में विस्तार से समीक्षा भी की। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे में सामाजिक जनभागीदारी के साथ नशे के खिलाफ जन जागरूकता मुहिम में झज्जर जिला प्रशासन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थान और समाज मिलकर सकारात्मक वातावरण तैयार करें।
नशे की चैन को तोड़ने के लिए प्रभावी नीति के तहत हो कार्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के कारोबार के खिलाफ ‘डिटेक्ट, डिसरप्ट और डिस्ट्रॉय’ की नीति के तहत समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े मामलों में ड्रग तस्करी के साथ-साथ अपराध से अर्जित धन की वित्तीय जांच, फ्रीजिंग और जब्ती की कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। शिक्षण संस्थानों में ड्रग-फ्री कैंपस की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जाएं। नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित मोनिटरिंग के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नशे के खिलाफ मुहिम चलाते हुए नशे के हॉटस्पॉट की पहचान करते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
आपसी समन्वय से नशे के खिलाफ अभियान को बढ़ावा देना जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला एवं उपमंडल स्तर की संबंधित समितियों की बैठक आयोजित कर आपसी समन्वय से नशे के खिलाफ अभियान को गति दें। साथ ही नशे से प्रभावित युवाओं को उपचार, पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर भी जोर दिया। बैठक में नशे की सप्लाई रोकने, वित्तीय नेटवर्क पर कार्रवाई करने, जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल ,डीईओ रतिंदर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला, डीपीओ नेहा दहिया, सीएमओ डॉ मंजू कादयान सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन झज्जर में कंडम सामान की नीलामी 24 अगस्त को’
झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर के पुलिस मुख्यालय उपायुक्त दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में पुलिस लाइन झज्जर में अनुपयोगी एवं कंडम घोषित सामान की नीलामी करवाई जाएगी। यह नीलामी 24 अगस्त 2026 को 11 बजे पुलिस लाइन झज्जर में आयोजित की जाएगी।नीलामी में विभिन्न प्रकार का कंडम एवं अनुपयोगी सामान शामिल रहेगा, जिसमें रिफ्लेक्टर जैकेट, डीएफएमडी, एचएमडी, एयर कूलर, पंखे, एग्जॉस्ट फैन, आरएएफ बॉडी प्रोटेक्टर, डंडे, हथकड़ी, प्लास्टिक टैंक, सर्च लाइट, फोल्डिंग बैरिकेड, फ्रिज, कैनशिल्ड, लाठी-बांस, इन्वर्टर, पर्दे, हेलमेट, हार्ड डिस्क, एलईडी टीवी, ई-चालान मशीन, अल्कोहल सेंसर, डीवीआर, मोबाइल, सीसीटीवी कैमरा, दाव, कुदाल, खुरपा, फावड़ा, कुर्सियां, लोहे की अलमारी, प्लास्टिक चेयर एवं अन्य सामान शामिल हैं।नीलामी में इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक उप निरीक्षक राजकुमार, मोबाइल नंबर 7056667270 पर संपर्क किया जा सकता है।

APKफाइल भेजकर 92 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में झज्जर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर की पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने APK फाइल के माध्यम से 92 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम झज्जर प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि जिला झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 31 मई 2026 को उसके मोबाइल परWhatsApp के माध्यम से एक APK फाइल प्राप्त हुई। फाइल खोलने के बाद उसका मोबाइल काम करना बंद हो गया। बाद में 8 जून को जब उसने अपने बैंक खाते की जांच की तो खाते से 92 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाले जाने का पता चला। जिस शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम झज्जर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान साइबर क्राइम पोर्टल की शिकायत तथा बैंक खातों की जांच से ठगी की रकम एक अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए फतेहसिंह निवासी चंडीगढ़, हाल निवासी जीरकपुर, पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिय हिरासत में भेज दिया गया।

घर से खेलने निकलीं दो नाबालिग बच्चियां सुरक्षित बरामद, थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस ने परिजनों को सौंपा’
बहादुरगढ, 18 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के हवाले किया।थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि मूल निवासी नेपाल, हाल बहादुरगढ़ की दो बच्चियां करीब दोपहर 12 बजे घर से गली में खेलने के लिए गई थीं। काफी समय बीतने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 पुलिस ने बच्चियों की तलाश के लिए टीम गठित कर आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा फोटो एवं हुलिए के आधार पर संभावित स्थानों पर बच्चियों की तलाश की गई। पुलिस टीम के प्रयासों से दोनों बच्चियों को सकुशल तलाश कर लिया गया।बरामदगी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने भी अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

सीआईए झज्जर ने अवैध शराब तस्करी मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: करीब 31 लाख रुपये कीमत की 454 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर से भरे कैंटर की बरामदगी के मामले में सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास निवासी तुम्बाहेड़ी के रूप में हुई है।इस संबंध में पहले की गई कार्रवाई के दौरान सीआईए झज्जर की टीम ने दो आरोपियों मनीष दहिया निवासी शादिपुर, जिला रेवाड़ी तथा बिट्टू निवासी नारंगी बांदा, आसाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बेरी-जहाजगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर कैंटर को काबू किया था। कैंटर में पशुओं के फीड की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की 454 पेटियां छिपाकर ले जाई जा रही थीं। पुलिस को गुमराह करने के लिए कैंटर की नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर वास्तविक नंबर छिपाया गया था।पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्तता सामने आने पर विकास निवासी तुम्बाहेड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान अवैध शराब की सप्लाई के स्रोत, गंतव्य तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।सीआईए झज्जर की टीम द्वारा मामले में आगामी जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी पर पहले ही आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले रेवाड़ी और झज्जर में दर्ज हैं।

नशे से दूर रहने के लिए पुलिस कर्मचारियों को दिलाई शपथ’
झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।यह शपथ मिनी सचिवालय झज्जर के तीसरे फ्लोर पर स्थित पुलिस कार्यालय में कल्याण निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्वारा दिलाई गई। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।शपथ के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि युवा देश की ऊर्जा और शक्ति हैं तथा देश और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिस कर्मचारियों ने अपने जिले, राज्य और देश को नशामुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया।पुलिस विभाग द्वारा आमजन से भी आह्वान किया गया कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

पुराना बस अड्डा रोड पर पालीका बाजार के अपोजिट अमन मेडिकोज पर शटर के ताले तोड़कर चोरों ने 18 अगस्त की रात को चोरी का दिया अंजाम कितने व्यस्त रोड पर भी पुलिस सुरक्षा नहीं अब इन्वेस्टिगेशन के नाम पर लीपा पोती कर केस
बंद कर दिया जाएगा

भिवानी: जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चैटाला का बड़ा बयान
भीम स्टेडियम का दौरा कर, बदहाल खेल व्यवस्था पर उठाए सरकार पर सवाल
बोले, जिस स्टेडियम ने जमाने से देश व तिरंगे का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी दिये, वही आज बदहाल है
ब्ड सैनी नींद से जागो, हिन्दू मुस्लिम से काम नहीं चलेगा
ये राजनीतिक बात नहीं, मिट्टी से सोना उगाने की है, ये तब होगा जब सरकार की नीयत ठीक होगी
ऐसे बदहाल स्टेडियम से कैसे खिलाड़ी तैयार होंगे, कासे अग्नीविर की तैयारी होगी
च्ड मोदी हरियाणा के खिलाड़ियों के मेडल दिखा गर्व जताते हैं और खेल बजट गुजरात को देते है
भाजपा नेताओं द्वारा कॉमनवेल्थ की मेजबानी हरियाणा को सुविधाओं के अभाव में ना मिलने के बयानों पर बोले दिग्विजय
भाजपा अपनी कमियाँ भाजपा पर दूसरों पर ना थोपें
तब नहीं हुआ तो औरों को चुना, मतलब अब भाजपा को चलता करना होगा
कहा, भाजपा सरकार केवल धर्म व जाति के सहारे चल रही है

झज्जर: अपनी मांगों को लेकर झज्जर में आक्रामक हुए सफाई कर्मचारी
नगर परिषद के मुख्य गेट पर जड़ा ताला, जमकर किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं नगर परिषद की सफाई कर्मचारी
नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला जड़ने के बाद अन्य कर्मचारियों को हो सकती है कार्यालय में जाने के लिए परेशानी

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में बेरहमी से एक युवक की हत्या, हमलावर फरार।
पत्थर से मार मार कर उतारा मौत के घाट
शहर के पटेल नगर की घटना, रात के समय दिया गया वारदात को अंजाम
शव के पास मिली शराब की टूटी हुई बोतल, नमकीन के पैकेट व कोल्ड ड्रिंक
शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में हत्या की आंशका
मृतक की अभी तक नहीं हो सकी पहचान
सेक्टर 6 थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी
फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया मौके पर
आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस
सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की की जा रही है कोशिश
फॉरेंसिक टीम आने के बाद शव को पहुंचाया जाएगा नागरिक अस्पताल

झज्जर: आक्रोषित सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
मांगें न मानने से नाराज थे सफाई कर्मचारी,तालाबंदी के बाद मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे
सरकार पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप,कहारूशाम को है निकाय मंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी
कर्मचारी नेता विकास व गौरव ने सरकार की कायैशैली को लेकर साधा निशाना
कहा: समझोता होने के बाद निरन्तर सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार कर रही है वायदाखिलाफी
13 मई को हुए समझौते में हरियाणा के 13 हजार अस्थाई कर्मचारियों को नियमित होने की थी बात
डेढ़ माह बीतने के बावजूद भी सरकार ने नहीं किया नियमित करने का आदेश जारी
दो घंटे की तालाबंदी के बाद सफाई कर्मचारियों ने खोला नगरपरिषद का गेट
तालाबंदी के दौरान इधर-उधर दुकानों पर समय बिताते हुए दिखाई दिए परिषद के अन्य कर्मचारी
कर्मचारी नेताओं की चेतावनी,मांगें न मानने पर जारी रह सकती है अनिश्चितकालीन हड़ताल

झज्जर: झज्जर में चोरों ने एक बार फिर दी पुलिस की चुस्ती व दक्षता को चुनौती
अमन मैडिकोज का ताला तोड़कर दिया चोरी की घटना को अंजाम
फोन पर मिली दुकानदार को चोरी की घटना की सूचना,मौके पर मिला दुकान का शटर उखड़ा
गल्ला उखाड़कर चोरी की गई थी नगदी,शटर के पास पड़ा मिला गल्ला
झज्जर के पुराना बस स्टैंड रोड़ पर है अमन मैडिकोज की दुकान
दुकानदारों में रोष,पुलिस से की गई रात्रि के समय गश्त बढ़ाने और राईडर लगाने की मांग
दुकानदार बोले,सर्दी नजदीक नहीं बढ़ी गश्त व राईड़र तो बढ़ सकती है चोरी की वारदात
चोरी की घटना का पता लगाने के लिए पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज,फिलहाल चोरों का सुराग नहीं

झज्जर: बादली के मुंडा खेड़ा गांव में प्रभावशाली परिवार द्वारा प्रवासी मजदूरों को बनाया गया बंधक
बंद कमरे में की गई प्रवासी मजदूरों की लाठी डंडों से पिटाई, बाद में पुलिस के हवाले किया
प्रवासी मजदूरों पर लगाया गया चोरी करने का आरोप
बादली थाने के पुलिस कर्मचारी ने भी की प्रवासी मजदूरों के साथ बदसलूकी
पुलिस कर्मचारी और पूरा प्रभावशाली परिवार पर लगा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर थूक चटवाने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीड़ित के आरोपों का वीडियो
भीमसेना के अध्यक्ष नवाब सतपाल तवर ने दी झज्जर बंद की धमकी
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में अफरा-तफरी का माहौल

सोनीपत: सोनीपत के खानपुर में स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में दो ट्रेनी डॉक्टर के साथ छेड़खानी का मामला
खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में डायरेक्टर के दफ्तर के बाहर अभी भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी
ट्रेनी डॉक्टर का कहना वह अपने आप को सुरक्षित नहीं कर रही महसूस, सुरक्षा की गारंटी लिख कर दे मेडिकल कॉलेज का प्रशासन
पुलिस द्वारा महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी दीपक निवासी झांसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला
महिला मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य में काम करता था आरोपी दीपक
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भेजा जेल
आगे इस तरह के मामले ना आए सामने इसीलिए महिला ट्रेनिंग डॉक्टरों की हड़ताल अभी भी जारी

सिंचाई विभाग के कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाते अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा।

नशे के खिलाफ जागरूकता में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी: सतीश जनावा’
झज्जर स्थित सिंचाई विभाग के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई नशा के खिलाफ जागरूकता की शपथ’
झज्जर, 18 अगस्त, अभीतक: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सिंचाई विभाग परिसर में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। नशे की रोकथाम के लिए केवल सरकारी स्तर पर प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों, विशेषकर युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाकर उनकी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाना समय की जरूरत है। परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सरकारी विभागों के सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा न करने, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशे की रोकथाम के लिए हरसंभव सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनएमएमएस की तैयारी को मिला नया संबल
जोधपुर, 18 अगस्त, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंत्योदय फाउंडेशन, मुंबई एवं संस्थापक महेंद्र मेहता के सहयोग से नेशनल मींस-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को एनएमएमएस गाइड पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के हितार्थ निरंतर सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इन पुस्तकों से विद्यार्थियों को एनएमएमएस की तैयारी, अध्ययन एवं अभ्यास में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने विद्यालय परिवार की ओर से अंत्योदय फाउंडेशन एवं संस्थापक महेंद्र मेहता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए अमूल्य हैं तथा यह सहयोग उनके सपनों को पंख देने और सफलता की राह मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर संस्था प्रधान धर्मपाल सिंह मीणा, व्याख्याता ओम प्रकाश, शैताना राम बिश्नोई, किशोर कुमार, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, ओम प्रकाश, भैरा राम, रूपा राम, समू कँवर, खुशाल चंद्र, नरेंद्र कुमार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रेवाड़ी मैराथन 2026 नशामुक्त हरियाणा के संदेश के साथ 6 सितंबर को रेवाड़ी में होगी राज्य स्तरीय मैराथन
मैराथन में भागीदारी के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं जिलावासी: डीसी अभिषेक मीणा
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मैराथन को दिखाएंगे हरी झंडी

रेवाड़ी, 18 अगस्त, अभीतक: रेवाड़ी में हरियाणा उदय के तहत नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ 6 सितंबर को राज्य स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय मैराथन को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाएंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लेने के लिए रन अगेंस्ट ड्रग्स रेवाड़ी पोर्टल या क्यूआर कोड स्कैन करके पंजीकरण कराएं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा उदय के तहत प्रदेशभर में नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर की राज्य स्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। पांच किलोमीटर के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है जोकि पूरी तरह से निशुल्क है। वहीं 10 किलोमीटर के लिए पंजीकरण भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसमें पंजीकरण के लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। उन्होंने बताया कि 10 किलोमीटर मैराथन के लिए महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय 50 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए दिया जाएगा। डीसी ने रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली मैराथन में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने के लिए रन अगेंस्ट ड्रग्स रेवाड़ी पोर्टल या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करवाएं।
ये रहेगा मैराथन का रूट
5 किलोमीटर- राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर अभय सिंह चैक स रेजांगला पार्क से यू टर्न होते हुए वापस राव तुलाराम स्टेडियम में संपन्न होगी।
10 किलोमीटर- राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर अभय सिंह चैक होते हुए राजेश पायलट चैक से गढ़ी बोलनी रोड स्थित जीएलएच स्कूल से यू टर्न होते हुए वापस राव तुलाराम स्टेडियम में संपन्न होगी।

जिला में मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रभावी रूप से जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने राजनीतिक दलों और नागरिकों से किया सहयोग का आह्वान

रेवाड़ी, 18 अगस्त, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जा चुका है। अब सभी नागरिक अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर 30 अगस्त 2026 तक में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है। ऐसे मतदाता निर्धारित तिथि तक अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। संबंधित अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जा सके। नागरिक अपनी वोटर डिटेल https://voters.eci.gov.in/ https://ceoharyana.gov.in/ पर चेक कर सकते हैं।
18 वर्ष पूरी करने वाले युवा भी बनवा सकते हैं वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन कराने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश सूची से हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पुन: अपना नाम जुड़वा सकता है। डीसी ने बताया कि दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह तय तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें, ताकि आवेदन का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची होगी प्रकाशित
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। अगर किसी वोटर की डिटेल में कोई गलती है तो वे फार्म 8 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने ईआरओध्एईआरओ को 30 अगस्त से पहले जमा कराएं। नागरिकों से प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नागरिक अधिक जानकारी के लिए अपने बीएलओ से संपर्क करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी अवश्य जांचें और आवश्यकता होने पर समय रहते निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दें।

नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत कराए जाएं अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने अभियान के प्रभावी संचालन और नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर दिए दिशा निर्देश

रेवाड़ी, 18 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में नशा नियंत्रण के लिए गठित राज्य स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन कमेटी की 13वीं राज्य स्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। रेवाड़ी से बैठक में डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा शामिल हुए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों सहित जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएं। इसके साथ नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से समन्वय के साथ कार्य करें। डीसी ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं और आमजन को निरंतर जागरूक किया जाए। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नशा मुक्ति अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

डीएलएसए रेवाड़ी की ओर से पोक्सो एक्ट पर स्पेशल कैंप का आयोजन
रेवाड़ी, 18 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल, रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा स्कूल में उपस्थित बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में जानकारी दी। डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने बताया कि ष्पोक्सो एक्ट 2012” 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने के लिए है। इस एक्ट के तहत पीड़ित बच्चे की पहचान मीडिया या सार्वजनिक रूप से करना कानूनी अपराध है। इस अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और बाल पोर्नोग्राफी से बचाकर उनकी सुरक्षा करना और उनकी गरिमा को बनाए रखना है। इस कार्यशाला में सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, बावल से पैनल अधिवक्ता हरिओम कौशिक ने उपस्थित बच्चों को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्य तथा बच्चों के लिए नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री में कानूनी सहायता ली जा सकती है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, अध्यापकगण एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोड़ने का काम कर रही है: रामपाल माजरा
अर्चना गुप्ता भाजपा की समाज को बांटने वाली नीति के तहत ऐसे घटिया बयान दे रही है
बीजेपी के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, रामचंद्र जांगरा, विधायक रामकुमार गौतम, सांसद रेखा शर्मा ने कई बार भाईचारे के खत्म करने वाले बयान दिए हैं

चंडीगढ़, 18 अगस्त, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की समाज को बांटने वाली नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता हरियाणा प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोड़ने का काम कर रही हैं। अर्चना गुप्ता ने कहा था कि एक विशेष वर्ग के लोग नौकरियां लूटने और दलाली का काम करते थे। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है। अर्चना गुप्ता के इस बयान को लेकर पार्टी नेता प्रो. संपत सिंह ने हिसार में पुलिस को शिकायत भी दी है। भाजपा प्रदेश में भाईचारे के माहौल को खत्म करना चाहती है, लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल ऐसा कभी नहीं होने देगी। हम प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के खिलाफ शिकायत देंगे। अब अर्चना गुप्ता सफाई देते हुए कह रही है कि वह एक जाट की बेटी है। अगर वह जाट की बेटी है तो अपना सरनेम गुप्ता की बजाय जाट लिखें। बीजेपी ने हमेशा ही सामाजिक भाईचारे को तोडकर वोट हासिल किए हैं। अर्चना गुप्ता जिस समुदाय को बदनाम कर रही है उसने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। जब भी देश के ऊपर कोई संकट आया तो इसी विशेष वर्ग के लोग अपनी जान देने से पीछे नहीं हटे। अगर इस समुदाय ने कुछ ठान लिया, तो देश भूखा मर जाएगा। बीजेपी ने हमेशा ही समाज में जहर घोलने का काम किया है। बीजेपी के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, रामचंद्र जांगरा, विधायक रामकुमार गौतम, सांसद रेखा शर्मा ने कई बार भाईचारे के खत्म करने वाले बयान दिए हैं। लेकिन आज उनका नाम निशान भी नहीं बचा है। हरियाणा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र पर रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी के दोनों विधायक जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएगी। आज प्रदेश के सभी वर्ग के लोग बीजेपी सरकार से दुखी है। प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, कानून व्यवस्था भी खराब है, फिरौती और धमकियां मिल रही है।

परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर स्टैंप ड्यूटी में छूट में बेटी के बच्चे भी शामिल हैं – डॉ. सुमिता मिश्रा
चंडीगढ़, 18 अगस्त, अभीतक: प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने वाले परिवारों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि परिवार के भीतर अचल संपत्ति के जीवनकाल में ट्रांसफर पर मिलने वाली पूरी स्टैंप ड्यूटी छूट में बेटी के बच्चे (दोहता-दोहती ध् नाती-नातिन) भी शामिल हैं। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने 2014 के नोटिफिकेशन के हिंदी-वर्शन में लंबे समय से चली आ रही भाषा संबंधी अस्पष्टता को दूर करने के लिए एक औपचारिक सुधार जारी किया है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 16 जून 2014 को हरियाणा सरकार ने इंडियन स्टैंप एक्ट, 1899 की धारा 9 के तहत, मालिक के जीवनकाल में खून के रिश्तों (जैसे माता-पिता, बच्चे, पोते-पोतियां, भाई-बहन और जीवनसाथी) के पक्ष में किए गए प्रॉपर्टी ट्रांसफर डीड पर 100 % स्टैंप ड्यूटी माफ कर दी थी। हालांकि, जहां मूल अंग्रेजी टेक्स्ट में व्यापक रूप से grandchildren (पोते-पोतियांध्नाती-नातिन) शब्द का इस्तेमाल किया गया था, वहीं हिंदी नोटिफिकेशन में केवल पौत्र-पौत्री (बेटे के बच्चे) का ही जिक्र था। इस शब्दावली के कारण स्थानीय सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में भ्रम पैदा हो गया, जिससे अक्सर बेटी के बच्चे जीरो-ड्यूटी के लाभ से वंचित रह जाते थे। इस समस्या को हल करने के लिए, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने 24 जुलाई 2026 को एक सुधार जारी किया, जिसे 13 अगस्त 2026 को हरियाणा सरकार के गजट में औपचारिक रूप से प्रकाशित किया गया। संशोधित सुधार में पौत्र-पौत्री वाक्यांश को बदलकर पौत्र-पौत्री, दौहता-दोहती, नाती-नातिन कर दिया गया है। इससे स्टैंप ड्यूटी छूट के लिए बेटी के बेटे-बेटियों को स्पष्ट रूप से बेटे के बच्चों के बराबर का दर्जा दिया गया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मूल 2014 के आदेश में सुधार के तौर पर यह स्पष्टीकरण जारी करने से राज्य के सभी राजस्व और रजिस्ट्री ऑफिस में पिछली तारीख से कानूनी स्पष्टता सुनिश्चित होती है। इससे नागरिक बिना किसी अनावश्यक टैक्स विवाद या प्रक्रियात्मक देरी के आसानी से अपनी बेटी के बच्चों को प्रॉपर्टी गिफ्ट या ट्रांसफर कर सकेंगे।

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में दाखिले एवं पुनः-पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल
करनाल, 18 अगस्त, अभीतक: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए दाखिले तथा पुनः-पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने बताया कि यह अवसर विश्वविद्यालय के ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इसी प्रकार, इग्नू में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थी जुलाई 2026 सत्र के लिए अपना पुनः-पंजीकरण निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। डॉ. धर्म पाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना आवेदन एवं निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेशध्पुनः-पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि इग्नू द्वारा दी गई यह अतिरिक्त अवधि उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय-सीमा में आवेदन नहीं कर पाए हैं। विद्यार्थी प्रवेश से पूर्व संबंधित कार्यक्रम की पात्रता, शुल्क एवं अन्य आवश्यक निर्देशों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। दाखिले एवं अन्य विवरण के लिए विद्यार्थी इग्नू के आधिकारिक पोर्टल एवं वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना देखें।

मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में चयन हेतु लिखित परीक्षा-2026 के प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर हुए आज से लाईव
22 अगस्त को संचालित होगी यह परीक्षा
कमीश्ररी स्तर पर 69 परीक्षा केन्द्रों पर 21096 अभ्यर्थी होंगे प्रविष्ट

भिवानी, 18 अगस्त, अभीतक: राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के चयन हेतु लिखित परीक्षा-2026 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज से लाईव कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 22 अगस्त,2026 (शनिवार) को संचालित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2रू00 बजे से सायं 03रू30 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में लगभग 21096 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। यह परीक्षा कमीश्ररी स्तर पर स्थापित 69 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। इस आशय की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने आज यहां एक प्रेस वक्तव्य में संयुक्त रूप से बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के चयन हेतु लिखित परीक्षा के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) 18 अगस्त, 2026 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर लाईव कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने म्उचसवलमम प्क् – डवइपसम छनउइमत भरकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढकर व समझकर उनकी अनुपालना करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित श्रेणीवार परीक्षा ब्वदजमदज ।तमंध्क्मेपहद की जानकारी शिक्षा निदेशालय पंचकूला की वेबसाइट https://schooleducationharyana.gov.in पर उपलब्ध है। यह परीक्षा ओएमआर आधारित पेन पेपर मोड में होगी। सभी प्रश्र बहुवैकल्पिक होंगे। प्रत्येक प्रश्र एक अंक का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होंगी। उन्होंने आगे बताया कि नेत्रहीनध्दृष्टिबाधितध्अशक्त अभ्यर्थी जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, ऐसे अभ्यर्थी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र, जिसमें उनकी अशक्तता 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है, की प्रति व लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेजध्प्रलेख जैसे- शैक्षणिक योग्यता, जन्म-तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो (एक सत्यापित), फोटो युक्त पहचान पत्रध्आधार कार्ड इत्यादि स्थाईध्अस्थाई पता सहित स्कूल के प्राचार्यध्प्रतिनिधि से सत्यापित करवाने उपरांत परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा से एक दिन पूर्व पंहुचकर केन्द्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि नेत्रहीनध्दृष्टिबाधितध्अशक्त अभ्यर्थी चाहे वह लेखक की सुविधा ले रहा है अथवा नहीं, को 20 मिनट प्रति घण्टा के हिसाब से कुल 30 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध ैच्स्-1 प्रोफॉर्मा डाउनलोड कर सकते हैं। लेखक के लिए शैक्षिक योग्यता सीनियर सैकेण्डरी से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई के समाधान हेतु हैल्पलाइन नंबर 01664-254305 व ई-मेल assplexam@bseh.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रदेश की 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू जिप्सम खरीद को स्वीकृति- मुख्यमंत्री
किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम
निश्चित अवधि से कम समय में कार्य पूरा करने पर दिया जाएगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता

चंडीगढ़, 18 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों की 10 लाख एकड़ भूमि को सुधारने के लिए लगभग 15.63 करोड़ रुपए की लागत से 25 हजार टन जिप्सम की खरीद की जाएगी ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में जिप्सम उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
कैथल में बनेगा 21680 एमटी का गोदाम तथा क्वालिटी कंट्रोल लेब
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भूमि सुधार निगम के माध्यम से किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर भूमि सुधार के लिए जिप्सम उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिप्सम उच्च गुणवतायुक्त सुलभ करवाया जाए ताकि भूमि में जल्द सुधार कर उसे अधिक उपजाऊ बनाया जा सके। इसके अलावा कैथल के हैफेड कॉम्पलेक्स में 9.80 करोड़ रुपए की लागत से 21680 एमटी का गोदाम बनाने तथा क्वालिटी कंट्रोल लेब बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
पानीपत के 9 गांवों में 75.50 करोड़ रुपए की पेयजल योजनाएं स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने पानीपत जिले के भैंसवाल, कुतानी, राजाखेड़ी, निम्बरी, उग्रखेड़ी, रिसालु, नांगलखेड़ी, काबरी, गढी, सिकन्दरपुर सहित 9 गांवों में महाग्राम योजना के तहत 75.50 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार गोहाना शहर के शनि मंदिर, एमपीएस गुढा क्षेत्र में सीवरेज लाईन भी 16.30 करोड़ रुपए की लागत से मंजूर की गई। श्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर कालका सेक्टर 27 में न्यायिक परिसर का निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की। इस पर 22.70 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार अम्बाला शहर में लघु सचिवालय के प्रशासनिक ब्लॉक के तृतीय चरण का कार्य 34 करोड़ रुपए की लागत से करने की मंजूरी दी गई।
सफीदों में बनेगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कार्य निश्चित अवधि से कम समय में पूरा किया जाएगा, सरकार की योजना अनुसार उसे प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने अम्बाला कैंट में बैंक स्कवेयर भवन फेज 1 का निर्माण कार्य 52 करोड़ रुपए की लागत से तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा राजकीय नर्सिंग कॉलेज सफीदों का भी निर्माण 37.49 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।
पंचकूला व फतेहाबाद में बनेंगी जिला जेल
मुख्यमंत्री ने इण्डस्ट्रीयल एरिया फेज 1 पंचकूला में सड़कों को अपग्रेड एवं मजबूत बनाने के लिए 16.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। पंचकूला के गांव जलोली में जिला जेल का निर्माण लगभग 40 करोड़ रुपए की लागत किया जाएगा। इसके अलावा कुण्डली मानेसर सड़क सेक्शन मार्ग की 65.66 करोड़ रुपए लागत से लगभग 83 किलोमीटर मार्ग की मुरम्मत एवं रखरखाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में जिला जेल बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की। इस पर 37 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार जुलाना शहर में वाटर सप्लाई कार्य पर 21.17 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि नारनौल के होस्पीटल को अप्रगेड कर 100 से 200 बेड का बनाया जाएगा। इस पर 26.30 करोेड़ रुपए की लागत आएगी। यमुनानगर में 16.89 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का आयुष हस्पताल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र सहारनपुर स्टेट हाईवे के कार्य की मंजूरी प्रदान की। लगभग 10 मीटर चैड़ी सड़क पर 26.90 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग को फोन लेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद कुरुक्षेत्र सहारनपुर सड़क मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुधीर राजपाल, ए के सिंह, विजयेंद्र कुमार, अनुराग अग्रवाल, जीएमडीए के मुख्य सलाहाकार डी एस ढेसी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक यश गर्ग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *